भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम संपन्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र पर चार सत्र में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला के जिला संयोजक/जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
प्रथम सत्र में प्रदेश व केन्द्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना एवं शत प्रतिशत क्रियान्वयन को सम्बोधित करते हुये भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, मुद्रा ऋण योजना का लाभ लोगो को दिलाये। जन सरोकार और राष्ट्रभक्ति भाजपा का मूलमंत्र है। इसी मंत्र पर आप सभी काम करे। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

द्वितीय सत्र पार्टी का इतिहास, विचारधारा एवं जनभागीदारिता को सम्बोधित करते हुये जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वंचितों के लिए काम कर रहे है जो पार्टी आम लोगो के लिए कर रही है उसके विजय रथ को रोक पाना नामुमकिन है कहा कि भाजपा दुनिया की एकमात्र राजनैतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराती है। जनसंघ से अब तक के भाजपा के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। एकात्म मानववाद तथा राष्ट्रवाद की विचारधारा से पार्टी आज जिस मुकाम तक पहुंची है,

Advertisement (विज्ञापन)

भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक सहकर्मी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के नेता और सरकार मे सम्बंधो को अच्छा बनाये रखने के लिए प्रयासरत रहना और उनके साथ मधुर सम्बंध बनाये रखना चाहिए यही पार्टी के लिए अच्छी नीति होगी। इस सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रामशकल ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

तीसरा सत्र कुशल जनप्रतिनिधि, कार्यालय, जनसम्पर्क, प्रवास एवं सोशल मीडिया को संम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के शारदा खरवार ने बताया कि जनसम्पर्क, प्रवास और अच्छे कार्यालय से कैसे एक कुशल जनप्रतिनिधि की भूमिका निभा सकते है, उन्होंने जनप्रतिनिधि कैसे सोशल मीडिया का सदुपयोग करे इस पर व्यापक चर्चा किया। इस सत्र की अध्यक्षता अशोक कुमार मौर्या ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

चौथे और समापन सत्र सफल कहानियां, अनुभव एवं प्रश्नोत्तर में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने विस्तार से प्रकाश डाला। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया और कहा कि एक बार फिर भाजपा 2024 में सरकार बनायेगी और आप सबके बल पर जीतकर इतिहास कायम करेगी मै आप सबको आश्वस्त करता हु।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अगर आप भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो जुड़े संस्कृति लाइव से

अगर आप भी पत्रकारिता के क्षेत्र में रुचि रखते हो या फिर पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रहे हो तो आपको संस्कृति लाइव न्यूज़ नेटवर्क मौका दे रहा है संस्कृति लाइव न्यूज वेबसाइट से जुड़कर निर्भीक पत्रकारिता करने का मौका।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला संवाददाता/ ब्यूरो चीफ सहित ब्लॉक संवाददाता के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अगर आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारे ई-मेल info@sanskritilive.in पर अपना रिज्यूम सेंड करें।

सोनभद्र में ऐतिहासिक पावन खिंड दौड़ का विशाल आयोजन

HIGHLIGHTS

  • जय भवानी – जय शिवाजी के नारों से गूंज उठा सोनांचल
  • कुल 11 केंद्रों पर 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया दौड़ में भाग

सोनभद्र। सोनांचल के 12 हजार से ज्यादा छात्र छात्राओं ने छत्रपति शिवाजी के बलिदानी सैनिकों की स्मृति में ऐतिहासिक पावन खिंड दौड़ में प्रतिभाग किया । क्रीड़ा भारती और शहीद उद्यान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस दौड़ में कुल पांच हजार प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव व शहीद उद्यान ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शंकर चतुर्वेदी ने संयुक्त बयान जारी कर सभी उपनगरों के संयोजकों और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र ने पूरे देश को संदेश दिया है कि वह विदेशी मैराथन दौड़ का परित्याग कर देश के अस्मिता और स्वाभिमान से जुड़ी पावन खिंड दौड़ को अपनाएगा । श्री चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद सोनभद्र विरासत पर गर्व करना जानता है और इस जनपद के दुद्धी से छत्रपति शिवाजी के कुछ संदर्भ जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जिले से छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास इसे गौरवशाली बनाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजक समिति के सदस्य भोलानाथ मिश्र ने कहा कि यह वर्ष शिवाजी द्वारा हिंदवी स्वराज की स्थापना के 350 वें वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, ऐसे में उनसे जुड़े आयोजन और भी प्रासंगिक हो गए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजन समिति द्वारा अभय भार्गव को रेणुकूट , देवेश मोहन व विष्णु अग्रहरी को दुद्धी, आरपी सिंह चंद्रमौली मिश्रा, अजय द्विवेदी व संजय द्विवेदी को अनपरा, ओबरा में संजीत कुमार चौबे, चोपन व डाला में सनोज तिवारी, बघनारी में अरविंद कुमार व राबर्ट्सगंज में राकेश कुमार त्रिपाठी को आपसी समन्वय के लिए संयोजक बनाया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज में श्री एकेडमी, अनपरा में भगवान अवधूतराम महाविद्यालय व सेंट फ्रांसिस स्कूल , दुद्धी में सोनांचल इंटर कालेज, रेणुकूट में ग्रीनलैंड स्कूल व जगतनारायण शुक्ल इंटर कालेज , डाला में आदित्य बिड़ला इंटर कालेज , चोपन में एस एन जी कालेज और सलखन में लोकनाथ इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी में इस दौड़ को लेकर इतना उत्साह रहा कि विद्यार्थियों के साथ नागरिकगण भी दौड़ते रहे , नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा । राबर्ट्सगंज मेंइस दो से तीन साल के बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने तोतली आवाज में मराठा शैली में छत्रपति शिवाजी के जयघोष के नारे लगाए। माई छोटा स्कूल की संचालिका रागिनी विशेष द्वारा इन बच्चों को प्रशिक्षित किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

दौड़ प्रारंभ के पूर्व प्रत्येक केंद्रों पर पावन खिंड दौड़ के ध्येय गीत बजाए गए । सोनभद्र की सांस्कृतिक विशिष्टता और पावन खिंड के शौर्य वीरता को प्रकट करते गीत को रागिनी मिश्रा और अभिषेक मिश्रा ने स्वर दिया है।
सभी आयोजकों को विशेष रूप से बनवाए गए स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम प्रदान किए गए, अंगवस्त्रम को वाराणसी के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार कराया गया है, जिन्होंने बहुत ही आकर्षक ढंग से जय भवानी – जय शिवाजी की कढ़ाई की है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा, मंत्री अनुप्रिया पटेल ने करौंदिया गांव में किया शुभारंभ

सोनभद्र। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राबर्ट्सगंज के करौंदिया गांव में हरी झंडी दिखाई। इस दौरान आयोजित जनजातीय सम्मेलन में पात्रों को केंद्रीय योजनाओं से जुड़ी सौगात वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत को एक नई पहचान मिलने जा रही है। साथ ही भरोसा दिलाया कि देश के 147 करोड़ भारतवासियों के सहयोग से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा पा चुका होगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और भारत की आत्मनिर्भरता को लेकर उनकी तरफ से बनाए गए प्लान का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान विरसा मुंडा की जयंती पर जिस संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। उसका उद्देश्य यह है कि पिछले 10 सालों में केंद्र की तरफ से जो भी योजनाएं चलाई गई हैं, वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रत्येक पात्र को इसका लाभ मिले।

Advertisement (विज्ञापन)

जो पात्र योजनाओं के लाभ से छूट गए हों, वह चिन्हित हों और योजनाओं के क्रियान्वयन की क्या स्थिति है उसकी उनकी पहुंच कहां तक है। इसके बारे में फीडबैक हासिल हो सके। अनुप्रिया पटेल ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए जनभागीदारी को जरूरी बताते हुए कहा कि संकल्प यात्रा शुरू करने के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का यह स्पष्ट उद्देश्य है कि सभी भारतवासी, संकल्प पूर्ति में अनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि अगले 25 वर्षों लोगों के जीवनस्तर में गुणवत्तापूर्ण बदलाव के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

देश से लें प्रेरणा, बिरसा मुंडा से लें लोकतंत्र को बनाए सशक्तः अनुप्रिया जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोगों को आजादी के महानायक भगवान विरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। स्वाधीनता के महानायक बिरसा मुंडा का जीवन हमें लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए अपने दायित्व को सजगतापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित करता है। लोगों से आह्वान किया कि वह लोकतंत्र के सशक्तिकरण के अपने सजग नागरिक का दायित्व निभाते हुए देश 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पाँच सौ से ज्यादा छात्र- छात्राओं ने पावन खिंड दौड़ में किया प्रतिभाग

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। स्थानीय आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के मैदान में गुरूवार को पाँच सौ से ज्यादा छात्र छात्राओं ने छत्रपति शिवाजी के बलिदानी सैनिकों की स्मृति में आयोजित ऐतिहासिक पावन खिंड दौड़ में प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में आयोजित इस दौड़ में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित पावन खिंड दौड़ के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सनोज तिवारी ने कहा कि देश में खेले जाने वाले विदेशी मैराथन दौड़ का परित्याग कर देश के अस्मिता और स्वाभिमान से जुड़ी पावन खिंड दौड़ को अपनाएगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि देश विरासत पर गर्व करना जानता है और सोनभद्र जनपद से छत्रपति शिवाजी के कुछ संदर्भ जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जिले से छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास इसे गौरवशाली बनाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजक समिति के संयोजक ने आगे कहा कि यह वर्ष शिवाजी द्वारा हिंदवी स्वराज की स्थापना के 350 वें वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, ऐसे में उनसे जुड़े आयोजन और भी प्रासंगिक हो गए हैं।
डाला में आदित्य बिड़ला इंटर कालेज में इस दौड़ को लेकर इतना उत्साह रहा कि विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य,अध्यापक भी पावन खिंड़ दौड़ में भाग लिया। संयोजक सनोज तिवारी ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम प्रदान किया, अंगवस्त्रम को वाराणसी के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार कराया गया है, जिन्होंने बहुत ही आकर्षक ढंग से जय भवानी – जय शिवाजी की कढ़ाई की है।

Advertisement (विज्ञापन)

दौड़ में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। क्रीड़ा अध्यापक संतोष कुमार के साथ आदित्य बिड़ला इंटर कालेज के समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के अधिकारी पंकज पोद्दार,ऋषिराज सिंह शेखावत,सुबीर शाहा, कालेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार पांडेय आदि लोग शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सुनीता हत्याकांड मामले में दोषी पति को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी

सोनभद्र। साढ़े पांच वर्ष पूर्व हुए सुनीता हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी पति को 10 वर्ष की कैद व 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वहीं जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी चंपा पत्नी काशीनाथ ने घोरावल थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बेटी सुनीता की शादी राजेश उर्फ पप्पू कोल पुत्र स्वर्गीय दुलारे निवासी घुरकरी , थाना घोरावल, जिला सोनभद्र के साथ हुई थी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बीते दो – तीन साल से बेटी सुनीता के साथ उसका पति राजेश मारपीट करता चला आ रहा था। घटना 23 मार्च 2018 की रात करीब 11 बजे की है। बेटी का पति शराब पीकर आया और मिट्टी का तेल छिड़क कर घर में आग लगा दिया और वह वहां से फरार हो गया। अगल – बगल के लोग मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। बेटी सुनीता को जले हाल में लोगों ने जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दवा इलाज कराते समय एक माह तीन दिन बाद बेटी सुनीता की मौत हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी राजेश उर्फ पप्पू कोल को 10 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

स्वाभिमान के वास्ते-संविधान के रास्ते’नारे के साथ चल रहा “दलित गौरव संवाद” – आशु

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) द्वारा घोरावल विधान सभा में बढ़ौली के पूर्व- प्रधान द्वारा ‘दलित गौरव अधिकार-पत्र’ भरवाया गया । आशु दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर (काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस) से 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक सभी जनपदों में ‘स्वाभिमान के वास्ते-संविधान के रास्ते’ नारे के साथ “दलित गौरव संवाद” का आयोजन करने का जो निर्णय हुआ था उसी के तहत आज पूर्व-प्रधान बढ़ौली राम सुभग जी द्वारा उनसे बात कर ‘दलित अधिकार मांग पत्र’ भरवारा गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें हम लोगों को उनसे संवाद कर, उनके माध्यम से जानना है कि उनकी प्रमुख मांगे क्या है । जिसमें पूर्व- ग्राम प्रधान बढ़ौली राम सुभख जी द्वारा पांच मांगों में -गरीबों को आवास, दलित बस्तियों के संपर्क मार्ग का निर्माण , पानी निकासी हेतु नाली की समुचित व्यवस्था होना, दलितों को रोजगार में प्राथमिकता मिलना, दलित बस्तियों में विद्युत आपूर्ति । आशु दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरंभ से ही देश के संविधान और दलितों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और इसी प्रतिबद्धता की कड़ी में हम सभी लोग “दलित गौरव संवाद” कर रहे हैं। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा, मिथिलेश कुमार, मुकेश, रामकेश उपस्थित रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के महामंचन में जनभागीदारी के लिए विशिष्ट जनों ने खरीदा टिकट

HIGHLIGHTS

  • जाड़ता राजा नाट्य मंचन दर्शन हेतु जिला संघ चालक हर्ष, नगर संघ चालक सुरेश, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, रमेश मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, बलदेव सिंह, चुर्क नप चेयरमेन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, अवधेश धर दूबे ने टिकट खरीदा।

सोनभद्र। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य जाणता राजा का महामंचन वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एम्फीथियेटर मैदान में 21 से 26 नवंबर तक होना है। जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। महानाट्य जाणता राजा का महामंचन में जनभागीदारी कैसे सुनिश्चित हो, इसको लेकर रॉबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक उपेन्द्र और जिला प्रचारक देवदत्त ने बताया कि 21 नवंबर को सोनभद्र जनपद के लोग भारी संख्या में निर्धारित शुल्क के प्रवेशिका साथ राष्ट्र भावना को प्रेरणा प्रदान करने वाला कार्यक्रम “जाड़ता राजा” के महामंचन को देखेंगे। उन्होंने कहा कि जाड़ता राजा की जीवंत प्रस्तुति में भारतीय सभ्यता और संस्कृति का कि भावना पुर्ण संस्कृति समाहित है।

Advertisement (विज्ञापन)

जाड़ता राजा नाट्य मंचन दर्शन हेतु टिकट जिला संघ चालक हर्ष, नगर संघ चालक सुरेश, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, रमेश मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, बलदेव सिंह, चुर्क नप चेयरमेन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, अवधेश धर दूबे आदि ने टिकट खरीदा।
बैठक में जिला संघ चालक हर्ष, नगर संघचालक सुरेश, जिला कार्यवाह बृजेश, सह जिला कार्यवाह पंकज व महेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

हर्षोल्लास के साथ बहनों ने मनाया भैया दूज का पर्व

HIGHLIGHTS

  • गाय के गोबर से बनाई गई विविध आकृतियां
  • बहनों ने किया लोकगीत, लोक कथाओं का गायन और वाचन
  • बहनों ने चना, मिठाई खिलाकर भाईयो के दीर्घायु होने की किया प्रार्थना
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को स्त्रियों द्वारा भैया दूज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई के लिए व्रत रखा और सार्वजनिक का स्थान, आंगन, पोखरा, तालाब, नदी के किनारे खुले स्थान पर गोबर से जमीन पर अलंकरण बनाया, इस अलंकरण में मुख्य रूप से गोदना और उसके पुत्र की आकृति होती है, इन चित्रों में गोवर्धन भगवान‌ गोपिया, ६ नारायण, सूरज, चांद अन्य प्राकृतिक दृश्य स्त्रियां गोबर से करती है इसके साथ-साथ चौकीदार, ओखली मे गोबर से बने एक अलंकृत चौकियां बनाई जाती है जो सफेद रूई तथा सिंदूर से बनता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इससे संबंधित कहानियां कहती हैं, लोकगीत गाती हैं और एक विचित्र परंपरा है कि अपने प्रिय को सकती हैं भैया खाऊं आदि गालियां देती है।

साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-“आज के दिन जिसको जितना सरापा जाएगा उसकी उतनी ही उम्रअधिक होगी वह अपने भाइयों का नाम का नाम लेकर उनके चिरायु होने तथा भाभी के सौभाग्य की कामना करती हैं, अलंकरण के मध्य में एक मूर्ति बनाती हैं,इसे गोधन कहते हैं, गोदना बनाने से जो गोबर बच जाता है उसे सभी बांट दिया जाता है स्त्रियां उस गोबर का गोल गोल पिंड बनाकर अपने घर ले जाती हैं तथाअनाज भंडार में उसे रखी है ऐसी मान्यता है कि इससे अनाज बढ़ता है, खराब नहीं होता।

Advertisement (विज्ञापन)

इस पर्व पर अनेकों प्रकार की लोक कथाएं लोकगीत कहने, गाने की परंपरा हैभाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा: शिक्षिका तृप्ति केसरवानी का मानना है कि-“मान्यताओं अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के अनेकों बार बुलाने के बाद उनके घर गए थे। यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। प्रसन्न होकर यमराज ने बहन यमुना से वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा आप हर साल इस दिन मेरे घर आया करो और इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे आपका भय नहीं रहेगा। यमराज ने यमुना को आशीष प्रदान किया। कहते हैं इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

एक कथा के अनुसार भैया दूज वाले दिन यमुना अपने भाई से मिलने गई थी और यमराज ने उनसे प्रसन्न होकर उसे वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करेगा, वह यमलोक नहीं जाएगा है।
पूजा में भाग लेने वाली रीना देवी के अनुसार-” नरक चतुर्दशी एवं भैया दूज यमराज से संबंधित त्यौहार है और इस दिन यमराज को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ हवन इत्यादि श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है। भारतीय लोक में यम के पूजा का विधि विधान है जो अपने आप में लोकजीवन, लोक कला, लोक साहित्य, लोक धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखता है

Advertisement (विज्ञापन)

गीता देवी का मानना है कि-“भारतीय मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करते हैं यह परंपरा सिर्फ हमारे देश में ही कायम है और अनंत काल तक कायम रहेगी। दूज का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार को भाई टीका, यम द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन के लिए आये थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बिहार में भाई दूज पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस दिन बहनें भाइयों को डांटती हैं और उन्हें भला बुरा कहती हैं और फिर उनसे माफी मांगती हैं। दरअसल यह परंपरा भाइयों द्वारा पहले की गई गलतियों के चलते निभाई जाती है। इस रस्म के बाद बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कथा वाचिका अमरावती देवी के अनुसार-” भाई दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे। इस दिन भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फल,फूल, मिठाई और अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। सुभद्रा ने भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर बहनों ने पूजा आरती लोकगीत, भजन का गायन किया एवं रोली, फल, फूल, सुपारी, चंदन और मिठाई की थाली सजाईऔर चावल के मिश्रण से एक चौक तैयार कर किया, चावन से बने इस चौक पर भाई को शुभ मुहूर्त में बहनो ने भाई को तिलक लगा कर गोला, पान, बताशे, फूल, काले चने और सुपारी दिया और भाई की आरती उतारकर चना एवं मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना किया बदले में भाइयों ने अपनी बहन को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उपहार भेंट किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

रेनूसागर में आयोजित हुई श्री चित्रगुप्त पूजा

रेनूसागर,सोनभद्र। रेनुसागर परिसर में श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मयंक श्रीवास्तव जी ने बड़े विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। रेनूसागर के मुखिया व यूनिट हेड आर पी सिंह जी ने इस कार्यक्रम के लिए अपना पूरा सहयोग दिया। रेनूसागर काॅलोनी के निवासियों तथा क्षेत्रीय लोगों के अलावा क्षेत्रीय सभासद प्रथम श्रीवास्तव की भी पूजा में भागीदारी रही। कार्यक्रम के आयोजन में ओम कृष्ण श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव तथा मुकेश श्रीवास्तव की अग्रणी एवं सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free