प्राकृतिक आस्था का पर्व छठ

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)



प्रकृति की पूजा, लोक आस्था का पर्व छठ पूजा के लिए सोनभद्र नगर के तालाब, सरोवर, पोखरा, नहर, नदी सज चुके हैं, घाट की रौनक बढ़ चुकी है, मनोकामना, महाकल्याण के लिए मनाया जाने वाला यह पर्व शुद्ध रूप से प्रकृति की पूजा आस्था और विश्वास का पर्व है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस पर्व को श्रद्धालु बिना किसी पंडित और पुरोहित के यह पर्व आपसी सौहार्द, एकजुटता, लोक समृद्धि, लोक कल्याण, लोक संस्कृति, लोक कला, लोक आस्था का पर्व है, इस अवसर पर जहां स्त्रियां परंपरागत रूप से चली आ रही लोककथा को सुनाया, लोकगीतों का गायन करते हुए पूजा पाठ हवन किया। परंपरागत रूप से चली आ रही पूजा लोक संस्कृति, साहित्य, कला,परंपरा को सुरक्षित रखने का भी पर्व है, वहीं पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने वाले इस पर्व के आयोजन का प्रत्येक सोपान पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा हुआ है ।

Advertisement (विज्ञापन)

पर्व नदियों, तालाबों, तन मन की शुद्धता, पूजा पाठ, स्नान ध्यान की शुद्धता, स्वच्छता और शुद्धता का भी संदेश देता है जो हमारी भारतीय परंपरा है।
सोनभद्र नगर में राम सरोवर तालाब एक प्राचीन तालाब है। जिसका निर्माण सोनभद्र नगर के दूसरे टाउन एरिया अध्यक्ष बलराम दास केसरवानी ने कराया था, आज इस तालाब पर हर वर्ष आस्थावानो, श्रद्धालुओं, भक्तों, व्रती महिलाओं अपार भीड़ होती है ।

Advertisement (विज्ञापन)

छठ पर्व एक वैज्ञानिक पर्व है जिसका सीधा जुड़ाव विज्ञान से है छठ पर्व के दूसरे दिन अथवा तीसरे दिन अस्ताचल एवं चौथे दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ देना वैज्ञानिक परंपरा का अनुपालन करना है, श्रद्धालु वैज्ञानिक परंपराओं का अनुपालन लोक आस्था के साथ करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार उदितमान सूर्य से जो विटामिंस,ऊर्जा पृथ्वी जगत को मिलता है वही अस्त होते सूर्य से भी प्राप्त होता है ,छठ पर्व की वैज्ञानिक व्याख्या के साथ साथ आध्यात्मिक और धार्मिक व्याख्यान के अनुसार-” भगवान भास्कर एक माह तक तुला राशि में प्रवेश करते हैं और इस एक माह के अंदर में छठ का पर्व मनाया जाता है इस अवधि में अस्ताचल सूर्य को अर्घ देना, दीपदान करना, पूजा करना पुनीत और पुण्य का कार्य माना गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

लोक संस्कृति के दृषिट से देखे तो कार्तिक महीना लोक पर्व का महीना माना जाता है इस महीने में धनतेरस, छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी, बड़ी दीपावली के बाद छठ पर्व, तुलसी विवाह इत्यादि मनाने की हमारी भारतीय परंपरा है इस परंपरा के अंतर्गत अनेकों प्रकार के लोकगीत, लोक कथाएं गाने, सुनाने, अनुष्ठान लोकचित्र के चित्रांकन की परंपरा आज भी कायम है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

लोक कथाओं के अनुसार-” द्वापर युग मे द्रौपती ने सूर्योपासना का पर्व उसी काल से मनाए जाने की परंपरा मनाने का शुभारंभ किया था,चूकि महाबली करण सूर्यपुत्र थे और महादानी जिन्होंने इंद्र को भगवान सूर्य द्वारा दिए गए कवच और कुंडल को यह जानते हुए दान में दे दिया था कि यह इंद्र है और मुझसे छल कर रहे हैं । करण अपने पिता सूर्य की आजीवन पूजा करते रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मर्यादा पुरुषोत्तम राम सूर्यवंशी थे और भगवान भास्कर की पूजा आराधना उनके कुल में होता रहा और माता सीता ने वनवास काल में भी सूर्य आराधना करती रहीऔर आज भी सूर्यवंशी भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।
सूर्य उपासना की पद्धति आदिकालीन है और बिना सूर्य के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना ही नहीं जा शक्ति है सूर्य की रोशनी के अभाव में समस्त जगत नष्ट हो जाएगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

माता अंजनी एक बात पूजा कर रही थी और बाल हनुमान को भूख लगी हुई थी, हनुमान जी ने अपनी माता जी से भोजन मांगा,माता जी को पूजा पाठ करना था उन्होंने हनुमान जी से कहा कि बेटा! जाओ और सवेरे सवेरे जो भी लाल फल दिखे उसे ग्रहण कर लेना हनुमान जी आकाश की ओर देखा उस समय भगवान सूर्य उदय हो रहे थे उनका स्वरूप लाल था बाल हनुमान उन्हें लाल फल समझकर ग्रहण कर लिया जिसके परिणाम स्वरूप समस्त पृथ्वी जगत अंधकार में डूब गया,

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पृथ्वी लोक, देव लोक, पाताल लोक में हाहाकार मच गया और सभी देवता भगवान इंद्र के पास इस समस्या के समाधान के लिए गए और सभी देवताओं के साथ भगवान इंद्र बाल हनुमान के पास पहुंचे और उन्होंने निगले हुए सूर्य को उगलने का अनुरोध किया लेकिन बाल हनुमान अपने हठ के कारण सूर्य को उगलने के लिए तैयार नहीं हुए क्रोध में आकर देवराज इंद्र ने उनके मुंह पर बजरा से प्रहार किया

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे सूर्यदेव तो बाहर आ गए लेकिन हनुमान जी की हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गए इस घटना से क्रोधित पवन देव अपने पुत्र बाल हनुमान को लेकर एक गुफा में चले गए और समस्त सृष्टि में वायु का बहना बंद हो गया और लोक- परलोक में हाहाकार मच गया। इंद्र सहित सभी देवता पवन देव के पास आए और उनसे वायु को चलने का निवेदन किया क्रोध शांत होने पर पवन देव ने वेग से बहाना का शुरू कर दिया।
छठ पर्व से जुड़ी हुई लोक कथाएं, लोक गीत, लोक पहेलियां, लोकोक्तियां है आदि प्रचलित है जिसका अनुपालन छठ पर्व पर श्रद्धालु करते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

डाला बाजार में स्थित छठ घाटों की नगर अध्यक्षा ने की निरीक्षण, दी आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। शनिवार की शाम नगर अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने नगर में स्थित कुर्दहवा नाला छठ घाट, हनुमान मंदिर छठ घाट, डाला चढ़ाई छठ घाट, काली मंदिर छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों पर पहुंचकर साफ सफाई एवं लाइट डेकोरेशन संबंधित का जायजा लिया और मौके पर मौजूद लिपिक रिशी कुमार यादव एवं सफाई कर्मचारियों को सभी छठ घाटों पर साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया। इसके साथ ही नगर के सभी माताओं, बहनों को महा पर्व छठ पूजा की बधाई दी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंगला प्रसाद जयसवाल पारसनाथ यादव, अवनीश पांडेय, विनय कुमार सोनू तिवारी, विष्णु तिवारी, अमित सिंह, मिंटू सिंह, अविनाश कुमार, विकास शुक्ला,रजत कुमार आदि छठ पूजा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

समाधान दिवस पर बोले एडीएम: शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित

HIGHLIGHTS

  • जिले के चारों तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन नवम्बर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया,

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र व उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल कुमार यादव, सी0 ओ0 सदर संजीव कुमार, तहसीलदार राबर्ट्सगंज श्री सुनील कुमार व अन्य अधिकारियों आदि ने मौके पर 54 शिकायतें सुनते हुए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 12 प्रकारण का निस्तारण किया गया ,बाकी 42 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से कराया जाये और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया । इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे),

Advertisement (विज्ञापन)

तहसीलदार ओबरा आदि ने 31 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 27 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी घोरावल अजय कुमार सिंह व तहसीलदार घोरावल ज्ञानेंद्र कुमार , सी0 ओ0 घोरावल अमित कुमार आदि ने 73 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीम को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 08 मामले निस्तारित हुए,बाकी 65 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गएं।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देेशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से पूर्ण कराया जाये, और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी, तहसीलदार दुद्धी व सी0ओ0 दुद्धी आदि ने 31 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 27 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सरकारी योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित, जनमानस का हो रहा है विकास- मंत्री संजीव गोंड

सोनभद्र। ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन चोपन ब्लॉक के ग्राम बर्दिया व कनछ गांव में किया गया, ग्राम पंचायत कनछ में मंत्री संजीव कुमार गोंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित कर माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,
मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकाी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी, जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मा0 मंत्री संजीव कुमार गोंड ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर,2023 को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनापंचायतओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये,

Advertisement (विज्ञापन)

देश के मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने यह संकल्प लिया है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाये, उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि सबको विकास के पथ पर अग्रसर किया जाये, इसके लिए केन्द्र एंव प्रदेश सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने हेतु यह योजना बनायी गयी है, इस ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

मा0 मंत्री जी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार लगातार जनमानस के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिसमें-एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन,निःशुल्क खाद्य सामग्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एन0आर0एल0एम0 समुह की महिलाओं को चेक, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को मा0 मंत्री जी व जनमानस ने देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने अन्नप्रासन व गोदभराई की रस्म अदायी भी किये। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के मौके पर खण्ड विकास अधिकारी चोपन शुभम जायसवाल,ए0डी0ओ0 पंचायत सुनील पाल, जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन, बर्दिया व कनछ के ग्राम प्रधान, भारी संख्या में ग्रामीणजन सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

नहाए खाए से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ,बाजारों में खरीदारी को उमड़ी भीड़

HIGHLIGHTS

  • रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

नीरज गुप्ता




बीजपुर, सोनभद्र। लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार से नहाए खाए से शुरू हो गई है छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने विधि विधान से नहाए खाए की पारंपरिक रस्म निभाई। व्रती महिलाओं ने सुबह जलाशयों और घरों में स्नान के बाद शाम को कुट्टू चावल पका कर खाया शनिवार को खरना से निर्जल उपवास शुरू करेंगी। रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का पारण होगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

छठ पूजा सामाग्री की खरीदारी के लिए शुक्रवार से ही पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल रही शनिवार को भारी भीड़ लगी रही।साथ ही छठ घाटों पर पूरे दिन साफ सफाई लाईट आदि की व्यवस्था हेतु श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता घाटों की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने में लगे रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बीजपुर स्थित दुधहिया देवी मंदिर, बाजार सब्जी मंडी तथा एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित लेक पार्क,शिव मंदिर समेत आस पास के गांवों में विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाटों पर पूजा वेदी बनाते नजर आए।मान्यता है कि घर में किसी मांगलिक आयोजन या किसी मन्नत के पूरा होने के बाद छठ पर कोसी भरी जाती है क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्ले व गांव के घरों में कोसी भरने की तैयारी है इसे लेकर परिजनों में जोरो से तैयारी चल रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

घर पर कोसी भरने में उपयोग में लाया जाने वाला मिट्टी का हाथी,कलश,दीए, गन्ना, फल आदि सामान जुटाने में लोग लगे रहे।इस महापर्व में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है घर की साफ सफाई भी अच्छे तरीके से की जाती है।श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से छठ व्रत रखने से मनोकामना जरूर पूरी होती है। जिसकी मनोकामना पूरी होती है।मनोकामना पूर्ण होने पर बहुत से लोग घाटों पर दंडवत करते हुए पहुंचते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मान्यता है कि भगवान सूर्य और माता छठ को समर्पित छठ व्रत का शुभारंभ रामायण काल से हुआ माता सीता ने इस व्रत को अपने पुत्रों को दीर्घायु के लिए किया था मान्यता यह भी है कि महाभारत काल में द्रोपदी के छठ व्रत के परिणाम स्वरूप पांडवों को राजपाट वापस मिला था।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

गायत्री प्रज्ञा पीठ दुद्धी स्थापना दिवस पर पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन


दुद्धी, सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार की दुद्धी तहसील स्तरीय गोष्ठी का आयोजन गायत्री मंत्र उच्चारण के बीच होटल ग्रीन स्टार में किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्यवक डॉo राजकुमार तरुण नें अपने उद्बोधन में कहा कि 2026 शताब्दी वर्ष से पूर्व जन जन तक गायत्री परिवार को पहुंचना है और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी वंदनीय माता भगवती शर्मा के सब विचारों को लोक कल्याण एवं अंतःकरण की शुद्धता व विश्व शांति के लिए सब विचारों को अपने आचरण एवं व्यवहार में उतरना है।

Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री प्रज्ञापीठ दुद्धी को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से मान्यता प्रदान कराए जाने पर हर्ष व्यक्त कर उसे साधना, आराधना,श्रमदान,अंशदान से जागृत करने का आह्वान किया। जिला सह समन्वयक अरविंद सिंह नें मिलजुल कर काम करने और आपसी सद्भावना के बीच कार्य करने का सुझाव तहसील समन्वय ब्लॉक समन्वयक,प्रज्ञामंडल प्रमुख को दिया और गीत “गुरु सत्ता का मिला जो हमें ज्ञान है, बना इसी से गायत्री परिवार है।” गाकर सुनाया जिससे ऊर्जा का संचार हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ट अतिथि प्रकाश केशरी द्वारा गुरु सत्ता कार्य के लिए चलना, सौ पुनीत कार्य करने के बराबर बताया जिसका प्रतिफल मिलता है। गायत्री परिवार संरक्षक शिवशंकर प्रसाद कुशवाहा, हुलास यादव ने कहा कि आगामी दिनांक 26 नवंबर 2023 को पाँच कुंडीय यज्ञ मिलकर संपादित भव्य रूप में करना हैं। गायत्री प्रज्ञा पीठ सदस्य महेशानंद जी द्वारा प्रज्ञा पीठ पर शांतिकुंज हरिद्वार मिशन के कार्यों को गतिशील बनाए जाने के लिए श्रमदानी गुरु भाई की नित्य श्रमदान गायत्री प्रज्ञा पीठ की कराए जाने का सुझाव दिया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ट्रस्ट्री सोनभद्र सदस्य गायत्री परिवार डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आपसी समन्वय स्थापित कर स्वतंत्र रूप से मिशन के कार्यों को अंतिम रूप अब दिया जाएगा। डॉक्टर रामनाथ प्रजापति ने संकल्प पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।रामदास कुशवाह ने गायत्री महामंत्र लेखन नित्य एक पेज किए जाने के लिए घर-घर जन जागरण करने की बात कही। ब्लॉक समन्वयक पन्नालाल कुशवाहा नें मिशन के गतिविधि को सुचारू रूप से संपादित कराए जाने की बात कही।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रज्ञा मंडल प्रमुख जीवन राम चंद्रवंशी ने शांतिकुंज से प्रज्ञा पीठ को विधिक रूप से जोड़े जाने की पूर्ण सहमति पर खुशी जाहिर की और आभार व्यक्त किया। डॉक्टर उमा शंकर प्रजापति द्वारा यज्ञ में कलश आदि स्थाई रूप से पात्र मुहैया कराए जाने की बात कही जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी का संचालन तहसील समन्वयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। इस मौके पर विजय कुमार,जमुना प्रसाद, लवकुश प्रसाद,विक्रम सिंह,सावरेन प्रसाद भगवान दास आदि दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम से पूर्व वेद माता गायत्री, पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीय माता भगवती शर्मा के प्रतिमा पर पुष्प धूप अर्पित उपस्थित गायत्री परिवार जनों द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

विकसित भारत संकल्प यात्रा का परसोई एवं पनारी गांव में हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु
    विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • नरेन्द्र मोदी जी द्वारा योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया है शुभारंभ
  • ’विकासित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ किये साझा
  • केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित जनमानस का हो रहा है विकास
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसोई व पनारी गांव में किया गया, ग्राम पंचायत परसोई व पनारी में आयोजित कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित कर माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकाी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी, जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान व जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर,2023 को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के

Advertisement (विज्ञापन)

रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

Advertisement (विज्ञापन)

यह संकल्प लिया है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाये, उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि सबको विकास के पथ पर अग्रसर किया जाये, इसके लिए केन्द्र सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने हेतु यह योजना बनायी गयी है, इस ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को क्या लाभ हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार लगातार जनमानस के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसमें अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को साईकिल व स्कूल ड्रेस की सुविधा, अनुसूचित जनजाति बन्धन योजना समूहों के गठन का कार्य किया जा रहा है, इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन,निःशुल्क खाद्य सामग्री, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एन0आर0एल0एम0 समुह की महिलाओं चेक, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत साईकिल व वृद्धापेंशन प्रमाण-पत्र आदि का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को जनमानस ने देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम के मौके पर खण्ड विकास अधिकारी चोपन श्री शुभम जायसवाल,ए0डी0ओ0 पंचायत सुनील पाल, पूर्ति निरीक्षक श्री शशिकान्त, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन, पनारी के ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी, परसोई के ग्राम प्रधान श्री अरविन्द खरवार, भारी संख्या में ग्रामीणजन सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के लोग स्व-रोजगार परक बनने हेतु प्रशिक्षण के लिए करे आवेदन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिला उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र राजधारी गौतम ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति (सब प्लान/ट्राइबल सब प्लान) योजनान्तगर्त स्व-रोजगार परक चार माह के सामूहिक प्रशिक्षण हेतु तकनीकी ट्रेडो मे प्रशिक्षण हेतु 8 पास एवं गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु लिखने पढने का ज्ञान होना जरूरी है।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद सोनभद्र के लिये टेलरिंग एवं कम्प्यूटर टेªडो हेतु आनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित है। जो विभाग के पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। इसमें 18 से 45 वर्ष तक के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के युवक युवतियाॅ आवेदन कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

आनलाईन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम दिनांक 22.11.2023 है। इच्छुक युवक एवं युवतियां आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर उसकी हार्ड कापी कार्यालय में दिनांक 23.11.2023 तक जमा कर सकते हैै। विस्तृत जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस मे श्री अजित सिंह, सहा0 प्रबन्धक, मो0नं0-6306233232 एवं श्री चन्द्रप्रकाश पटेल, सहा0 प्रबन्धक, मो0नं0 9648370157 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

नि:शुल्क एक सप्ताह का मशरूम प्रशिक्षण का प्रथम बैंच 25 नवम्बर से शुरू

सोनभद्र। जिला उद्यान अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि राजकीय पौधशाला, लोढ़ी राबर्ट्सगंज पर जिला खनिज निधि से निर्मित मशरूम प्रशिक्षण एवं उत्पादन केन्द्र पर प्रथम बैंच के रूप में 25 नवम्बर, 2023 से 10 लोगों के एक बैंच का एक सप्ताह का प्रशिक्षण करया जाना है, जो पूर्णतः निःशुल्क होगा। कृषक को आने जाने एवं खाने आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी, लाभार्थियों का चयन प्रथम आवस एवं प्रथम पाव के आधार पर की जायेगी। अधिक जानकारी एवं आवेदन देने हेतु कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी लोढ़ी राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का अयोजन 22 नवम्बर को – CDO

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने अवगत कराया है कि एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवम्बर,2023 को विशिष्ट स्टेडियम तियरा राबर्ट्सगंज में किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस युवा उत्सव प्रतियोगिता में लोकगीत गु्रप व एक लोक नृत्य, एक कहानी लेखन, पोस्टर बनाना, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी तथा उत्तर प्रदेश राज्य को आवंटित थीम ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ की प्रतियोगिता को सम्मिलित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि लोकनृत्य समूह के प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 10 होगी, नृत्य की अवधि 10-15 मिनट की होगी, लोकनृत्य एकल अवधि 7 मिनट की होगी, जिसमें कोई भी फिल्मी गाने की प्रस्तुतिकरण नहीं किया जायेगा। मिश्रण वाले गाने बजाने की अनुमति नहीं होगी।

कहानी लेखन की अवधि 60 मिनट एवं शब्द सीमा 1000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। भाषण प्रस्तुति हेतु 03 मिनट का समय-सीमा निर्धारित किया गया है। इस युवा उत्सव में विकास खण्डां से प्रतिभाग करने वालों की उम्र 12 जनवरी, 2024 को 15-29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विकास खण्डों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, शासकीय एवं अद्धशासकीय शिक्षण संस्थानों,जिला विद्यालय निरीक्षक तथा उपर्युक्त कार्य से जुड़ी हुयी निजी संस्थाओं से निपुण कलाकार प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम में युवकों के अतिरिक्त न्यूनतम 30 प्रतिशत युवतियाॅ भी रहेंगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free