डीबीए ने दी जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

सोनभद्र। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एड के प्रस्ताव पर अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड की अध्यक्षता तथा पवन कुमार सिंह एड के संचालन में जम्मू कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर में लश्कर के बड़े कमांडर क्वारी समेत 2 आतंकी मार गिराये गए हैं।आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के 5 जवान भी शहीद हुए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

शहीद जवानों को आज सुबह श्रद्धांजलि दी गई जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो दिन से एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए।इसमें कैप्टन लेवल के 2 अधिकारी शामिल हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

सुरक्षाबलों ने इस बीच 2 आतंकियों को मार गिराया है। बाकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है,राजौरी एनकाउंटर में शहीद होने वाले जवानों की पहचान कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लॉर के रूप में हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रद्धांजलि सभा में एड रामचंद्र सिंह वी पी सिंह एड, पवन कुमार सिंह एड, उमेश मिश्रा एडवोकेट अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट सुरेश कुशवाहा एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह नवीन कुमार पांडे अशोक कुमार कनौजिया अनिल कुमार सिंह फूल सिंह एड आदि लोग मौजूद थे !

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

क्षेत्राधिकारी यातायात ने ऑटो चालकों को किया जागरूक

सोनभद्र। यातायात जागरुकता माह-नवम्बर के तहत शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी यातायात विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में बढ़ौली चौराहा रॉबर्ट्सगंज में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा ऑटो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने अपील की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

तथा उपस्थित लोगों से अपील किया गया कि वे मोबाइल से बात करते हुए, अत्यधिक तेज गति में तथा गलत दिशा से वाहन न चलायें जिससे कि सभी सुरक्षित अपने-अपने घरों पर पहुंचे तथा सभी से बगैर लाइसेंस के वाहन न चलाने हेतु अपील की गयी साथ ही साथ सड़क पर वाहनों के बीच उचित दूरी बनाये रखने हेतु भी जागरुक किया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा सड़क दुर्घटना होने वाले कारणों तथा इसके उपरान्त होने वाली कानूनी प्रक्रिया के सम्बंध के बारे में भी जानकारी दी गयी । इस सम्बंध में जागरुकता सम्बंधी पोस्टर/पम्पलेट वितरित किया गया । तदोपरान्त वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली गयी ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

DM ने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में सड़क निर्माण, भवन निर्माण व विभिन्न संकायों के भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति को देखा और निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि से कराये जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने पुलिस लाईन चुर्क के पास निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में सड़क निर्माण, भवन निर्माण व विभिन्न संकायों के भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति को देखा और निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि से कराये जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के एकेडमी, ट्रेनिंग हाल,मेडीसीन लैब, इलेक्ट्रीक कक्ष, बायो कमेस्ट्री लैब, लेक्चर थियेटर, गल्र्स हास्टल, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन मेडिकल कालेज भवन के निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाया जा रहा है और शिथिलता बरती जा रही है,

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किय जाये, निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता वाले सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाये, इसमें शिथिलता व लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु उच्च स्तर पर पत्राचार किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण में निर्धारित मानक के अनुरूप लेबर, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि को और अधिक संख्या में लगाया जाये, जिससे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाये, इस कार्य में शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, निर्माण कार्य में कामगारों की संख्या बढ़ाया जाये, मजदूर कम होने का बहानेबाजी न किया जाये अन्यथा की दशा में शासन स्तर पर पत्राचार कर कड़ी कार्यवाही कर दी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक की, इस दौरान कराये जा रहे निर्माण कार्यों के इन्वेन्ट्री सूची का जायला लिया और बारी-बारी से अब तक किये गये कार्यों का मिलान करते हुए जानकारी प्राप्त की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण किया जाना है, इसके लिए किसी भी समस्या के समाधान के लिए वार्ता कर कार्यों में तेजी लाया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान पाया गया कि बी0एम0सी0 द्वारा निर्माण कार्यों में ठीक ढंग से निगरानी नहीं किया जा रहा है, जिसे अपने कार्याें में सुधार लाते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया और निर्देशित किया गया कि तकनीकी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि आगे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पायेें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, मेडिकल कालेज के प्रिन्सिपल डाॅ0 सुरेश कुमार, रेहान अली खान, डी0एम0 के स्टेनो राम आधार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

निर्वाचक नामावलियों के लिए चलाया जा रहा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2024 के आधार पर बनेंगे मतदाता
  • आगामी 25 व 26 नवंबर को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु सभी मतदेय स्थलों पर लगेगा विशेष अभियान
  • युवा वर्ग के मतदाताओं से मतदाता बनने की अपील की
  • अभियान को सफल बनाने के लिए भागीदार बने, जिम्मेदार बनें-जिला निर्वाचन अधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 25 और 26 नवंबर को भारत निर्वाचन आयोग विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप लगाया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन अवधि में विशेष अभियान के अंतर्गत 25 नवम्बर, 26 नवम्बर, 02 दिसम्बर तथा 03 दिसम्बर, 2023 निर्धारित हैं। इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नेे कहा कि दिनांक 01 जनवरी 2024 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए और जो मतदाता सूची में अन्य आवश्यक संशोधन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील किया कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है,

Advertisement (विज्ञापन)

या उसमें कोई संशोधन करना चाहते हैं, वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं अथवा जो ऑनलाइन पोर्टल है, उसके माध्यम से भी संशोधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन सभी विद्यार्थियों का वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से भी पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, हमारी पहचान डेमोक्रेसी से है, इस देश का कोई भी नागरिक किसी भी पद पर जाने की इच्छा रख सकता है तथा उसके सपने देख सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जब हमारा नाम मतदाता सूची में सम्मिलित रहेगा, तभी हम अपने हिसाब से सोच समझ कर अच्छे व्यक्ति का चुनाव करके अपने देश को चलाने के लिए सरकार का चयन अपने वोट के माध्यम से कर सकेंगे, इसके लिए आधिकाधिक संख्या में अपना नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित कराएं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि हर वह व्यक्ति जो 18 वर्ष के ऊपर हैं, उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा ऐसे व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में नहीं है, या उनकी मृत्यु हो गई है अथवा उनका नाम एक से अधिक जगहों पर हो या जिस जगह पर उनका नाम मतदाता सूची में है, वह उस जगह पर नहीं रहते हैं, उनका हमें शुद्ध करना है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारे बूथ लेवल ऑफिसर्स की है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में जब आपका नाम दर्ज होता है तो आपको एक पहचान मिलती है, एपिक कार्ड का अनेक स्थानों पर उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा विशेष अभियान की तिथियां 25-26 नवम्बर एवं 2-3 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गयी हैं।
विशेष तिथियां पर आयोजित होने वाले सभी मतदेय स्थलों पर में निर्वाचन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा छात्र/छात्राओं को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 का वितरण किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

उम्र अठारह पूरी है, मतदान बहुत जरूरी है

HIGHLIGHTS

  • मतदान के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक
  • निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोनभद्र। वृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में विविध कार्यक्रम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया, आयोजित कार्यक्रम के तहत राजकीय इण्टर कालेज पिपरी में निबंध प्रतियोगिता,

Advertisement (विज्ञापन)

राजकीय हाई स्कूल पिपरहर म्योरपुर में मतदान के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए, राजकीय हाई स्कूल सिद्धहवा कनहरा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इसमें विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। जागरूकता कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर अमर सिंह और एस0एन0 कनौजिया ने छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने की अर्हता, तरीका तथा अधिकार और महत्व की विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

बताया गया कि 01 जनवरी, 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर फार्म-6 भरकर आधार कार्ड की फोटो के साथ जमा करने का आहवान किया। विद्यार्थियों को अपने घर और पास पड़ोस के लोगों को बिना किसी भय और बिना लालच से अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

‘‘उम्र अठ्ठारह पूरी है, मतदान बहुत जरूरी है‘‘ का नारा देते हुए विद्यार्थियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

यातायात माह के दृष्टिगत 01 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का SP ने किया उद्घाटन

सोनभद्र। यातायात माह नवम्बर 2023 के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरुकता अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को चुर्क मोड़ पर वाहन चालकों के निःशुल्क स्वास्थ्य/नेत्र/बल्ड प्रेशर जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विनोद कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात अमित सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

निःशुल्क स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण शिविर में डॉक्टरो द्वारा वाहन चालको के स्वास्थ्य, नेत्र, बल्ड प्रेशर, व शूगर का परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का होगा निर्माण, एक करोड़ 65 लाख स्वीकृत

सोनभद्र। कभी नक्सल प्रभावित रहे चेरूई की पहाड़ियों से सटे जिला कारागार गुरमा में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने एक करोड़ 65 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया है। कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया है। बैरक निर्माण के लिए जेल परिसर में भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

गुरमा क्षेत्र में कभी संपूर्णानंद खुला बंदी शिविर संचालित होता था। वर्ष 2016 में इसी शिविर में जिला कारागार का संचालन शुरू हुआ। इसके पूर्व बंदियों, कैदियों को मीरजापुर जिला कारागार भेजा जाता था। 2016 में जिला कारागार बनने के बाद से यहां तमाम कुख्यात नक्सली कमांडर, हाई प्रोफाइल अपराधी यहां बंद किए जाते रहे लेकिन अब तक ऐसे बंदियों के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण नहीं किया गया था ताकि उनकी गतिविधियों पर विशेष तौर पर नजर रखी जा सके।

अब शासन ने हाईप्रोफाइल अपराधियों के लिए 12 सेल वाला हाई सिक्योरिटी बैरक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 65 लाख रुपये स्वीकृत किया है। साथ ही यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया है। बैरक की लंबाई चौडाई भी तय कर दी गई है। निर्माण के बाद प्रत्येक बैरक में सीसीटीवी कैमरा लगेगा। एक-एक सिपाही तैनात होंगे। उसमें आने जाने वालों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कई नक्सली कमांडर समेत पश्चिम का कुख्यात माफिया जेल में है बंद
जिला कारागार गुरमा में वर्तमान में कई नक्सली कमांडर और पश्चिम का एक कुख्यात अपराधी बंद हैं। यूपी सरकार में पूर्व में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी को भी अभी हाल तक जेल में बंद रखा गया था। इसके अलावा एनआईए अफसर की हत्या का आरोपित मुनीर भी इसी जेल में बंद था। हालांकि पिछले वर्ष उसकी बीमारी से मौत हो चुकी है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया है कि जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक के लिए धन आवंटित हो चुका है। कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। 12 सेल वाला बैरक बनेगा। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जायेगा- अमरनाथ यादव

HIGHLIGHTS

  • भाजपा जिला कार्यालय पर वाटर चेतन महाअभियान को लेकर भी बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। नवनियुक्त जिला प्रभारी अमरनाथ यादव का जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में हिन्दुवारी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी अमरनाथ यादव मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अमरनाथ यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला संयोजक (वोटर चेतना महाअभियान) सुनिल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि आगामी 25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस निमित्त हर विधानसभा क्षेत्र और शक्ति केन्द्र स्तर पर बैठके कर वोटर चेतना अभियान की तैयारी पूर्ण कर लेनी है, 26 नवम्बर को सभी कार्यकर्ता सर्वप्रथम बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनेंगे फिर बूथों पर मतदाता सूची का अवलोकन करेंगे। पार्टी नेतृत्व मंशा के अनुसार वोटर चेतना अभियान टोलीवार चलाया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरुरी है ऐसे मे भाजपा के प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को मिशन-2024 की सफलता मे अपना सत प्रतिशत योगदान देने की आवश्यकता है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराये।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने वोटर चेतना महाअभियान पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारंम्भ किया जा चुका है जिसमें जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए संपर्क करें।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा का विचार है कि सत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के साथ जवाबदेही भी बढेगी इसलिए भाजपा की जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ नेता तथा एक एक कार्यकर्ता मतदाता बनाने मतदाता सूची संशोधन मे सहयोग के साथ सत प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण करें। मंच पर आये मुख्यअतिथि का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से स्वागत किया साथ ही सभी मंचासीन अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक मे मुख्यरुप से मधुकर जी, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, रविन्द्र नाथ पाठक, लोकसभा विस्तारक  सागर मणि तिवारी जी नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, नागेश्वर जी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल, रामलखन सिंह, बीएन गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता,

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या, अनिल सिंह गौतम, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, कन्हैया जायसवाल, विनोद पटेल, कैलास बैसवार, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सुनिल चौबे, दिलिप मौर्या, राघो सिंह, सुनिल सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र पटेल सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

विशेष सचिव ने बाल गृह बालक, बालिका, शिशु व विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण का लिया जायजा



सोनभद्र। महावीर प्रसाद गौतम विशेष सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बुधवार को जनपद में स्वैच्छिक सगंठन के माध्यम से संचालित गृहों – बाल गृह बालक, बालिका, शिशु गृह तथा विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें विशेष सचिव द्वारा समस्त संस्था प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व कौशल विकास प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाये साथ ही बच्चों व उनके माता-पिता/परिवार की काउन्सलिग करवाते हुए बच्चों को पारिवारिक पुर्नवास कराया जाये । निरीक्षण के दौरान समस्त गृहों में साफ-सफाई सही पायी गई तथा बच्चों से मिलकर गृह के सम्बन्ध जानकारी ली गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बच्चों द्वारा विशेष सचिव से मिलकर प्रसंशा व्यक्त की गई। निरीक्षण के समय पुनीत टण्डन उपनिदेशक, महिला कल्याण विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर, सुधांशु शेखर शर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

मां वैष्णो देवी धाम डाला में हुआ भंडारे का आयोजन

सोनभद्र। मां वैष्णो देवी धाम डाला में रॉबर्ट्सगंज की वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसाय राजकुमार अग्रवाल ने भंडारे का आयोजन करवाया जिसमें 600 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि वैष्णो देवी धाम जम्मू कश्मीर के तर्ज पर बनाये गए इस मंदिर की विशेषता ही अलग है इस धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वही राजकुमार अग्रवाल ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला में गौ सेवा भी किया गया।
इस अवसर पर रोशनी अग्रवाल, जगमंदर अग्रवाल, राजू जिंदल, अमित, सुमित अग्रवाल, नमित, रोहन, रिंकू, वैशाली सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free