सोनभद्र। दीपावली हंसी खुशी, रोशनी का पर्व है। इस अवसर पर हम सावधानी बरते तो हम तमाम परेशानियों से बच सकते हैं यह कहना है नगर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ संजय कुमार सिंह का।

इस अवसर पर हम घर की बनी मिष्ठान का ही सेवन करें,दीपावली दीपों का त्यौहार है इस अवसर पर मिट्टी के बने दीपक का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का प्रयास करें जिससे हम प्रकृति के साथ अपने स्नेह का प्रदर्शन कर सकें दीपक प्रज्जवलन करते समय हमें अपने परिधान पर विशेष ध्यान रखना होगा जिससे आग लगी खतरों से बचा जा सके

पटाखों का प्रयोग पर्यावरण के मानक के अनुसार जो हो उनका ही प्रयोग किया जाए जिससे पर्यावरण प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण से बचा जा सके पटाखे की आवाज बुजुर्गों बेजुबान पशु व छोटे-छोटे बच्चों को बड़ा ही नुकसानदायक होता है इसलिए त्योहार पर हमें बहुत ही सावधानीपूर्वक इनका प्रयोग करना चाहिए हमारा थोड़ा सा प्रयास दीपावली को आनंददायक बनाने में मददगार हो सकता है।

यदि कोई दिक्कत होती है तो स्वयं के चिकित्सा ना करते हुए पास के किसी अस्पताल या चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए इस अवसर पर त्वचा वआंख ज्यादा प्रभावित होता है इसलिए हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
सभी सावधानियो का ख्याल करते हुए हम दीपावली का पर्व हंसी-खुशी के साथ बना सकते हैं।












































