यूपी सरकार के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल का आगमन जिले में कल


सोनभद्र। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश् रवीन्द्र जायसवाल का जनपद सोनभद्र में कल दिनांक 27 अक्टूबर,2023 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। मंत्री जी का 27 अक्टूबर, 2023 को सुबह 09.30 सर्किट हाउस लोक निर्माण विभाग सोनभद्र में आगमन होगा होगा, पूर्वान्ह 10.40 बजे चोपन ब्लाक के जुगैल ग्राम पंचायत जुगैल में स्थित जिरही देवी माता मंदिर का दर्शन करेंगे,पूर्वान्ह 11.15 बजे चोपन ब्लाक के सामुदायिक शौचालय पंचायत घर, परिषदीय
विद्यालय ग्राम पंचायत-जुगैल का निरीक्षण करेंगें।

Advertisement

11.45 बजे मृतक बूथ अध्यक्ष स्व0 प्रेमशंकर खरवार के आवास पर आगमन होगा, दोपहर 12.40 बजे
ग्राम प्रधान अगोरी राम प्रताप सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगें। अपरान्ह 01. 20 बजे ग्रामवासी सेवा आश्रम, नारी केन्द्र चोपन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सहभाग करेंगें। इसके बाद अपरान्ह 02.10 बजे सर्किट हाउस लोक निर्माण विभाग राबर्ट्सगंज में आगमन होगा। तत्पश्चात अपरान्ह 02.20 बजे मेरी माटी मेरा देश कलश को हरी झण्डी दिखायेंगें,अपरान्ह 02.30 बजे जनपद सोनभद्र के जनप्रतिनिधियों ( सांसद/ विधायक/भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

मंत्री जी अपरान्ह 03.15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना/विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगें तथा अपरान्ह 04.00 बजे राजस्व अर्जन वाले विभागों तथा वन एवं खनन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगें, इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ श्री राम का राज्याभिषेक


सन्तोष दयाल
म्योरपुर,सोनभद्र। स्थानीय रामलीला मंच पर चल रहे श्रीरामलीला मंचन के बारहवाँ दिन श्रीराम राज्य तिलक का प्रसंग का लीला खेला गया लीला की शुरुवात श्रीराम शोभायात्रा के साथ हुई
अभिमानी अत्याचारी रावण का वध कर माता सीता हनुमान जी सुग्रीव जी लक्ष्मण जी से साथ जैसे ही श्री राम अधोध्या पहुँचते है गांव के लोग अपने अपने दरवाजे पर दीपक जला श्रीराम का स्वागत करते है।

Advertisement

श्रीराम की मनमोहक झाँकी शोभायात्रा में परिवर्तित हो जाती है शोभायात्रा हनुमान मन्दिर से प्रारम्भ हो पूरा गांव भर्मण करते हुए शोभायात्रा रामलीला स्टेज पहुचा जहाँ हनुमान जी अयोध्या पहुच भरत जी को श्रीराम की आने की सूचना देते है भईया का इंतजार कर रहे भरत जी तुरन्त जा प्रभु के लगे लग जाते है और राज्य पाठ उन्हें सौप देते है भरत जी कहते है 14 वर्षो तक आपका खड़ाऊ इस राज्य गद्दी पर रख यह सेवक राज्य का देख भाल किया है अपना राज्य सम्भाले प्रभु उधर श्रीराम के अयोध्या पहुँचते ही श्रीराम के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।

Advertisement (विज्ञापन)

शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण नाचते गाते श्रीराम लीला स्टेज पर आते है गांव के संभ्रात लोगो ने मण्डली के छोटे छोटे कलाकरों को माल्यार्पण अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया इस दौरान आये अतिथियो का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष गणेश जायसवाल ने किया।महा प्रबंधक गौरी शंकर सिंह,गणेश जायसवाल,अजय कुमार,ब्यास जी आशीष अग्रहरि,वालेंटियर प्रमुख आलोक अग्रहरि,शुभम अग्रहरि,(मीडिया प्रभारी पंकज सिंह,सन्दीप अग्रहरि,दीपक अग्रहरि),अंकित,प्रकाश, शनि अग्रहरि,शुभम,श्यामू,रंजन,रामु,आनन्द तिवारी,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उद्योग बंधु की बैठक में व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष ने डीएम को विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

सोनभद्र। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विगत 26 सितंबर को संपन्न हुई बैठक एवं कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई। पूर्व की कई समस्याएं जो निस्तारित नहीं हुई थी उसके बारे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाधिकारी को अवगत कराया।

Advertisement

इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत वाराणसी रेफर कर दिया जाता है इस संबंध में उन्होंने दो घटनाओं का जिक्र भी किया उन्होंने कहा कि कई बार 108 नंबर पर फोन करने के उपरांत भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होती जिससे घायल व्यक्ति के परिवार वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से मांग किया कि दवा की दुकानों को शिफ्ट वाइज रात में खुला खुलवाया जाए जिससे इमरजेंसी में जीवन रक्षक दवाएं मिल सके।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने कहा कि लगभग डेढ़ लाख की आबादी होने के बावजूद रॉबर्ट्सगंज नगर में कोई सिटी अस्पताल नहीं है जबकि पिछले दो दशक से सिटी अस्पताल की मांग की जा रही है नगर से जिला अस्पताल की 5 किलोमीटर दूरी होने के कारण रात में कोई भी साधन उपलब्ध नहीं हो पाता है श्री शर्मा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कुकुरमुत्ता की तरह गली कूचे में ट्रामा सेंटर फैले हुए हैं जो मरीजों का शोषण करते हैं सुविधा के नाम पर न हीं इनके पास आईसीयू वार्ड है ना ही सिटी स्कैन न हीं अल्ट्रासाउंड न हीं सर्जरी की व्यवस्था है न हीं गंभीर दुर्घटनाओं के लिए डॉक्टर उपलब्ध है जबकि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ट्रामा सर्विस को एक स्पेशलिटी सर्विस के रूप में मान्य किया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जनपद में डेंगू के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं एक और जहां 2022-23 में डेंगू के 178 मैरिज पुष्ट एवं 275 संदिग्ध वही 2023 24 में 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 326 हो गए उन्होंने कहा कि इन सरकारी आंकड़ों से इतर बड़ी संख्या में लोग प्राइवेट लैब से जांच कर कर निजी क्लीनिक से दवा ले रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि डेंगू एवं मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है ना तो एंटी लार्वा कीटनाशकों का छिड़काव हो रहा है न हीं नालियों की सफाई हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सैकड़ो गांव के बीच जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए न हीं यूरेनल की व्यवस्था है न हीं पिंक टॉयलेट्स की जिससे महिलाओं को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं के चलते आए दिन राहगीर चुटहिल हो जाते हैं जब कि इस मुद्दे को कई बार उठाया जा चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा एक और जहां दस हजार होने पर भी व्यापारियों का कनेक्शन विच्छेद कर दिया जा रहा है वही लाखों बकाया होने पर भी अन्य लोगों पर कृपा बरसा रहा है कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन किसी के नाम से है और एफ आई आर किसी और पर कराई जा रही है उन्होंने कहा कि मानक के विपरीत लंबी दूरी के भी कनेक्शन दिए जा रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जब कोई व्यापारी किसी अन्य व्यापारी से माल खरीदना है तो जीएसटी पोर्टल पर b2b में तो वह शो कर देता है परंतु जीएसटी आर 3b में बिक्री शून्य दिखा देता है ऐसी दशा में खरीद करने वाले व्यापारी को दोबारा टैक्स भरना पड़ता है उन्होंने मांग किया की इन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। मीटिंग में मुख्य रूप से प्रितपाल सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, विवेक जायसवाल, नागेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

	

गोंडवाना संस्कृति दशहरा महोत्सव का हुआ आयोजन

वाराणसी। मंगलवार को उ0प्र0 लोक एवं जनजाति कला संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान परिसर में जंगो लिंगो लाटी गोंगो एवं गोंडवाना संस्कृति दशहरा महोत्सव, येरोमान (कुवांर मांस) उजियारा पाख दशमी पर्व का आयोजन किया गया।

Advertisement

महोत्सव के अन्तर्गत जंगो लिंगो लाटी देवता अर्थात प्रकृति चक्र-जल- जंगल-जमीन की संस्कृति विकास एवं संरक्षण हेतु विशेष अनुष्ठान के द्वारा गोंड आदिवासी समाज अपने 750 टोटम चिन्ह की स्थापना फड़ापेन एवं नारूंग दाई की सुमिरनी कर करते है। विश्व की अतिप्राचीन गोंगों (पूजा) जन समुदाय के कल्याण की मंगल कामना से करते है। आदिवासी समाज दशों दिशाओं (दशहरा) में अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सगा संग्गुम के बीच रीति-रिवाज के साथ नये सम्बन्धों के गोत्रां को देव भीड़ी (परिवार मिलन) के माध्यम से जोड़ा जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आदिवासी समाज अपने पुरखा-पेन राजाओं के शौर्य को गीत के माध्यम से प्रस्तुत करते है। जंगो लिंगो लाटी गोंगो एवं गोंडवाना संस्कृति दशहरा महोत्सव, येरोमान (कुवांर मांस) उजियारा पाख दशमी पर्व का सफल आयोजन में जनजाति कला संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक बृजभान मरावी रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

महोत्सव में डॉ. बनवारी लाल गोंड, अध्यक्ष-जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, भूमका सुखु सिंह मरावी, विनोद शाह, महेन्द्र पटेल, बाबू लाल, आकाश मौर्य, विरेन्द्र कुमार, छम्मन यादव, सुंदर पटेल, अलगू पासवान, राजेश कुमार यादव, चहेटू गोंड, राजू गोंड, राकेश कुमार, प्रितम गोंड, लाल बहादूर गोंड, दिनेश कुमार, बलिराम, गुड्डू गोंड, पूजा, अनिता गोंड आदि सहित सैकड़ों आदिवासी समुदाय एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया विसर्जित

HIGHLIGHTS

  • गाजे-बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले भर में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा पंडालों से जब माता रानी की प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए उठाया गया तो भक्तों में खासा उत्साह रहा। बैंड-बाजे के साथ भक्तगण प्रतिमाओं के साथ नाचते-गाते चले। लेकिन, जब तालाब में प्रतिमा का विसर्जन करने लगे तो भक्तों की आंखों में नमी आ गई।

Advertisement

जिले भर में 300 से अधिक स्थानों पर सजी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के पंडालो में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन का जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया इस दौरान श्रद्धालु डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए विसर्जन के लिए गए। बतादे कि लगभग 150 मूर्तियों का विसर्जन धन्धरौल बांध में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ नम आंखों से तालाब में विसर्जित किया गया। नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना के बाद विसर्जित करने के लिए मां की प्रतिमा को जैसे ही उठाया गया सभी भक्तों की आंखों में आंसू आ गए। नम आंखों से मां को विदा किया गया। सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ चौना, चपकी बडहोर, करमघट्टी गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया।
दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को विसर्जन से पहले माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ अन्य डीदेवी-देवताओं की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। उसके बाद शिवाजी तालाब में विसर्जन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार न्याय पंचायत जरहा में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। बीजपुर दुदहिया मंदिर,बीजपुर बाजार, एनटीपीसी आवासीय परिसर, सिरसोती शिव मंदिर,कांट्रेक्टर कालोनी,शांतिनगर,नेमना जरहा,सेवकाडाड़, बकरिहवा की प्रतिमा शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जित हुई।
केकराही प्रतिनिधि के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के केकराही बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार को बाजे गाजे के साथ नम आंखों से तालाब में विसर्जित किया गया।
करमा प्रतिनिधि के अुनसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करमा बाजार ,पगिया तिराहा ,धौरहरा, करकोली, विसहार आदि गांवों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया गया। देवी-देवताओं की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। उसके बाद शिवाजी तालाब में विसर्जन किया गया।


Advertisement (विज्ञापन)

ऊर्जांचल क्षेत्र के दर्जनों स्थानों से आई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को कोहरौलिया प्राचीन शिव मंदिर के निकट रिहंद जलाशय में किया गया। खड़िया, शक्तिनगर बीना, अनपरा, लैंको, औड़ी मोड़, आदि जगहों की दर्जनों मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने अबीर और गुलाल की होली खेली।

Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल नगर में बुधवार को ढोल, ताशा, नगाड़ा की धुन पर भक्तों ने मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया।
ऊर्जांचल क्षेत्र के दर्जनों स्थानों से आई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को कोहरौलिया प्राचीन शिव मंदिर के निकट रिहंद जलाशय में किया गया। खड़िया, शक्तिनगर बीना, अनपरा, लैंको, औड़ी मोड़, आदि जगहों की दर्जनों मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने अबीर और गुलाल की होली खेली।

Advertisement (विज्ञापन)

	

मनुष्य के अंदर छुपे रावण का करें दहन- बीके सुमन

HIGHLIGHTS

  • श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की सजाई गई चैतन्य आकर्षक झांकी
    – राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर अध्यात्मिक समागम का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। प्रतिवर्ष दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले का दहन करने के बावजूद मानवता के इस महाशत्रु का आकार प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है | शत्रु के पुतले का ही दहन किया जाता है| रावण के श्राप से मनुष्य का जीवन स्थापित होकर दुखी, अशांत और अधर्म के मार्ग पर भटक गया है। एक रावण हम सभी मनुष्य के अंदर भी है। जिसका दहन किया जाना निहायत जरूरी है। उक्त बातें राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर दशहरा के अवसर पर आयोजित अध्यात्मिक समागम में सेवा केंद्र की प्रमुख संचालिका बीके सुमन ने कही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस रावण से आपका सामना किसी भी गली-चौराहे पर हो सकता है। यह रावण भेष बदलने में बहुत माहिर है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है, किसी भी समय रूप बदलकर आत्मा रूपी सीता का हरण कर सकता है। रावण अर्थात मनुष्य के जीवन को नर्क बनाने वाले काम ,क्रोध, मोह,और अहंकार, रूपी पांच मनोविकार । पांच विकार हमारी सुखमय जीवन-यात्रा के महाशत्रु हैं ,जिससे मनुष्य का जीवन श्रापित हो जाता है। अपने अंदर छिपे हुए रावण को जानने और इसका दहन करने के लिए ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग का आवश्यक है।

Advertisement

वर्तमान समय में स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस धरा पर मानवीय माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं। इससे मनुष्यात्माएं रावण के श्राप से मुक्त होकर सुखमय जीवन व्यतीत करते हुए श्रेष्ठ पुरुषार्थ करके जन्म-जन्मांतर के लिए अपना श्रेष्ठ भाग्य बना सकती हैं ।

Advertisement

इस अवसर पर सेवाकेंद्र पर श्रीराम,लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की चैतन्य आकर्षक झांकी सजाई गई , तथा बढ़ौली चौराहा पर विश्व नवनिर्माण आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को ईश्वरीय संदेश दिया गया । बाल हनुमान के रूप में(आरव) राम के रूप में (देव) सीता के रूप में (रिद्धि) लक्ष्मण के रूप मे (दीप), सजे हुए बच्चों ने उपस्थित लोगों को जीवन में आसुरी शक्तियों को संघार करके श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण करने का संदेश दिया । इस प्रोग्राम को सफल बनाने मे बी०के०सीता, सरोज बहन, कविता, दीपशिखा,नितु बहन,हरिंद्र भाई, अवधेश भाई, गोपाल भाई आदि का सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

बीजेपी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • बैठक मे आगामी 30 अक्टूबर को प्रस्तावित अनुसूचित मोर्चा का सोरांव प्रयागराज में महासम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ का आगमन होना निश्चित हुआ है। जिसकी तैयारी की गहन समीक्षा की व आगे की रणनीति तय कि गयी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शारदा खरवार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक मे आगामी 30 अक्टूबर को प्रस्तावित अनुसूचित मोर्चा का सोरांव प्रयागराज में महासम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ का आगमन होना निश्चित हुआ है। जिसकी तैयारी की गहन समीक्षा की व आगे की रणनीति तय कि गयी।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर को अनुसूचित वर्ग सम्मेलन प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के मे होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे जिले से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 5000 की संख्या मे कार्यकर्ता सहभाग करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के सपने को पूरा कर रही है। सपा बसपा व कांग्रेस ने अभी तक अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगो के साथ सिर्फ छलावा किया है।

Advertisement

उन्हे सिर्फ अपना वोट बैंक बनाकर अपना हित साधते रहे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हे राजनितिक क्षेत्र मे समुचित भागेदारी दे रही है, हमारी सरकार अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के समाज के लोगो के विकास व उत्थान के लिए अनेको योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में समृद्धि का विकास कर रही है।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार ने कहा कि बाबा साहब के पाथेय व उनके सिद्धांत को जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सरकार द्वारा अन्त्योदय को ध्यान मे रखकर कई योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है जैसे गरीब आवास योजना, गरीब अन्न योजना, गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना, यह सब अन्त्योदय को साकार करने की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

Advertisement

बैठक मे मुख्यरुप से जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अमरेश चेरो, राजेश भुईया, जिला महामंत्री बुद्धिनारायण, शंम्भू सिंह खरवार, शिवरतन सिंह गोंड, विनित सिंह गोंड, विनोद कुमार पनिका, विन्दू चेरो सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

कलावती शिक्षा मंत्री, राकेश खेल मंत्री चुने गए

HIGHLIGHTS

  • विजयी प्रतिभागियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
  • पीएम श्री विद्यालय पल्हारी में बाल संसद का चुनाव संपन्न
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। विकासखंड नगवा में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में बाल संसद का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कलावती शिक्षा मंत्री और राकेश खेल मंत्री चुने गए। दो दर्जन से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। नोडल प्रभारी जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक एवं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। विजयी प्रतिभागियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

चयनित उम्मीदवारों में कलावती कक्षा आठ शिक्षामंत्री, राकेश कक्षा आठ खेलमंत्री, गुंजा कक्षा 7 सांस्कृतिक मंत्री, विशालक कक्षा 6 पुस्तकालय मंत्री, रीना कक्षा 7 खोयापाया मंत्री, सुषमा कक्षा आठ बागवानी मंत्री, कमलेश कक्षा आठ अल्प बचत मंत्री, विश्वनाथ कक्षा 6 स्वास्थ्य मंत्री, सनुप कक्षा 6 स्वच्छता मंत्री, किशन कक्षा 7 व्यवस्था मंत्री, गायत्री कक्षा 6 निपुण लक्ष्य मंत्री प्रमुख हैं।

Advertisement

कार्यकारणी सदस्य में सुमन कक्षा 7, सुनीता कक्षा आठ, संतोषी कक्षा 6, जयप्रकाश कक्षा छह, पूनम कक्षा 7, किरन कक्षा आठ, राजेश कक्षा 6, सुशील कक्षा 6, सत्यजीत कथा 7, हीरावती कक्षा 6, इंद्रजीत कक्षा पांच, रुपा कक्षा 5, संतोषी कक्षा चार, अभिमन्यु कक्षा चार, खुशबू कक्षा तीन, अशोक कक्षा तीन, संदीप कक्षा 2, प्रदीप कक्षा एक है।

Advertisement

इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया, डा. बृजेश महादेव, प्रदीप गुप्ता, दीपक मौर्य, शिव शंकर, रमेश कुमार, उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवां–सोनभद्र डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

शस्त्र पूजन कर आर.एस.एस. ने मनाया विजयादशमी का महापर्व

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री रामचंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में विजयदशमी उत्सव बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनभद्र जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल द्वारा शस्त्र पूजन से हुआ। तत्पश्चात गीत, अमृत वचन किया गया।

Advertisement

बौद्धिक उद्बोधन में सोनभद्र विभाग बौद्धिक प्रमुख नंदलाल ने बताया कि आज 9 दिन शक्ति की उपासना की गई। शक्ति की उपासना का एकमात्र उद्देश्य यह है कि शक्ति की उपासना से असुरों का विनाश किया जाए। 9 दिन हम लोगों ने शक्ति का पूजन किया कि जब-जब समाज पर संकट आए तब हम समाज व राष्ट्र की रक्षा के लिए शक्ति का उपयोग करेंगे। धन की शक्ति, समाज की शक्ति देश, समाज व राष्ट्रहित में शक्ति जागृत हो सके इसके लिए ज्ञान आवश्यक है।

Advertisement

सज्जन के पास शक्ति रहे तो वह समाज को ज्ञानवान बनाने का प्रयास करेगा। संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन मोहिते के बाड़े नामक स्थान पर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है विजयादशमी उत्सव का संबंध संघ के स्थापना दिवस से है। इस दिन शस्त्र पूजन के माध्यम से संघ अपना स्थापना दिवस मनाता है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का बहुत महत्व है।

Advertisement

संघ 98 वर्षों से बुराई पर अच्छाई को प्रतिस्थापित करने के अभियान में लगा हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जनमानस की आत्मा हैं। विजयादशमी किसी राजा के विजय के उपलक्ष्य में नहीं बल्कि रावणत्व पर रामत्व के विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। उन्होंने धारा 370 व अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण पर भी चर्चा किया। संघ प्रार्थना से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement

जिला सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नगर संघ चालक सुरेश, जिला प्रचारक देवदत्त, सह जिला कार्यवाह पंकज, नगर कार्यवाह महेश, नगर प्रचारक धनंजय, नीरज, कीर्तन, संगम, कृष्ण कुमार, नीतीश, अंकित, जंग बहादुर ,अखिलेश, भीम, बलराम, अनिल, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

आरटीएस क्लब में उमड़ी भक्तों की भीड़


सोनभद्र नगर में अवस्थित आरटीएस क्लब में कैमूर महोत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है रथ पर आरूढ़ महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की आकर्षक भव्य प्रतिमा का भक्तजन पूजा अर्चना करके पुण्य की प्राप्ति कर रहे हैं। रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं इतिहासकार

Advertisement

दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“सोनभद्र नगर के साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजनों के केंद्र आरटीएस क्लब में सन 1984 में प्रथम दुर्गा पूजा का आयोजन समाजसेवी चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था नगर के चिकित्सक जयराम लाल श्रीवास्तव, रूद्र प्रसाद श्रीवास्तव, ललित मोहन श्रीवास्तव, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के कला अध्यापक विपिन श्रीवास्तव, इब्ने हसन हाशमी, संरक्षक कुसुमाकर श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रदीप बगड़िया सदस्य दिवाकर श्रीवास्तव सहित नगर के अन्य नागरिकों के सहयोग से कैमूर महोत्सव समिति का गठन हुआ और इसके बैनर तले प्रथम दुर्गा पांडाल की स्थापना कराई गई, उस समय यह क्षेत्र मिर्जापुर जनपद के अंतर्गत आता था तब से लेकर आज तक यह परंपरा कायम है।”

Advertisement

नगर में लगभग विभिन्न दुर्गा पंडालो में मां दुर्गा की नौ स्वरूप वाली मूर्ति की स्थापना श्रद्धालुओं द्वारा कराई गई है और श्रद्धालु नगर भ्रमण के पश्चात आरटीएस क्लब में आकर विश्राम करते हैं प्रसाद ग्रहण करते हैं मां दुर्गा का दर्शन कर अपनी भक्ति भक्ति यात्रा आगे बढ़ाते हैं।
साहित्यकार प्रतिभा देवी बताती है कि-” नगर के वार्ड नंबर 14 मां शेरावाली महोत्सव समिति का गठन सन 1992 में हुआ था इस समिति के बैनर तले प्रतिवर्ष मां दुर्गा के विविध रूपों के मूर्ति की स्थापना के साथ- साथ हर साल पांडाल के निर्माण और कार्यक्रम का आयोजन नवीनता रहती है। अष्टमी, नवमी, दसमी को श्रद्धालु मां के दर्शन, पूजन, अर्चन के प्रति जागृति पैदा करने के लिए रंगोली डांडिया,गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन समिति के पदाधिकारी करते हैं।

Advertisement

इस कार्यक्रम में सभी धर्म, वर्ग के लोग उत्साह पूर्वक लोग भाग लेते हैं और कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।”
नगर में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी मां सिद्धिदात्री की आकर्षक भव्य प्रतिमा पंडालों में स्थापित की गई है और प्रत्येक पांडाल की सजावट आकर्षक ढंग से की गई है।

Advertisement

इस वर्ष दुर्गा पंडालों में ध्वनि प्रदूषण को रोकने और जनहित को ध्यान में रखते हुए धीमा, मधुर संगीत- गीत का प्रसारण महोत्सव समितियों द्वारा कराया जा रहा है। इस प्रकार संपूर्ण नगर में भक्तिमय हो गया है और सुबह से लेकर देर रात तक दुर्गा पंडालों में बजने वाले भजन मां के भक्तों को अपनी पांडाल की ओर आकर्षित कर रहे हैं और दुर्गा पंडालों में भारी संख्या में श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन अर्चन कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free