वन विभाग ने स्टाल प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन कर की वन वानिकी नव वर्ष की शुरुआत

HIGHLIGHTS

• म्योरपुर वन रेंज परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर कस्बा स्थित वन रेंज परिसर में रविवार को स्टाल ,प्रदर्शनी,और गोष्ठी का आयोजन कर वन विभाग ने वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की।जिसमे वन सरंक्षण, पौध रोपण, आग से वनो बचाने और नर्सरी तैयार करने की विधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के हालात में वन पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक मात्र संजीवनी है।

Advertisement (विज्ञापन)

वनों और मनुष्य का अटूट रिश्ता मनुष्य के सृजन काल से रहा है।इसका सरंक्षण सभी के सहयोग से ही संभव हो रहा है।कहा कि जंगल सबके लिए है क्योंकि सभी लोग उसी से शुद्ध हवा लेते है ।उप प्रभागीय वनाधिकारी डा भानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि वन विभाग वानिकी में आठ कार्यक्रमों को लेकर काम कर रहा है।उसमे सबसे ज्यादा महत्व पौध रोपण और पुराने पौधो को संरक्षित करने और नर्सरी तैयार करने का है।

Advertisement

यहां के जंगल में पौधे खुद पनपते बढ़ते है और प्राकृतिक पौधो को काटा ना जाए तो जंगल खुद घना हो जाएगा साथ ही जड़ी बूटी, जीव जंतुओं को बढ़वा मिलेगा।आह्वान किया की हर हर में फलदार और इमारती पौधे हर साल रोपित किए जाए।और जंगलों को नुकसान ना पहुंचाया जाए तो हम जंगलों को पुनः पुराने घने अवस्था में ला सकेंगे। उप प्रभागीय वनाधिकारी उषा देवी,सोना बच्चा अग्रहरी,रेंजर शक्तिनगर, बीना,पिपरी, बघाडु ने भी विचार रखे और सभी ने उपस्थित लोगो ने वन सरंक्षण का संकल्प लिया।मौके पर रेंजर शहजादा इमालुद्दीन,रूप सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा,अवधनारायण,मिश्रा, राघवेंद्र कुमार, राकेश सिंह,संजय श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह,शिव कुमार सिंह,श्याम लाल,अरविंद यादव, एस एन श्रीवास्तव, सहित ग्रामीण और स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। महात्मा गांधी की जयंती की पूरी संध्या पर प्रख्यात गजलकार शिव नारायण “शिव” के आवास पर राष्ट्रीय संचेतना समिति के तत्वावधान मे कवि गोष्ठी का आयोजन नगर स्थित उनके आवास पर वरिष्ठ साहित्यकार पारसनाथ मिश्र की अध्यक्षता, शायर अशोक तिवारी के संचालन में आयोजित हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

काव्य गोष्ठी में कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, भोजपुरी गीतकार जगदीश पंथी, कवि सुशील राही, ईश्वर विरागी, सुधाकर स्वदेश प्रेम, अमरनाथ अजेय, प्रद्युम्न कुमार तिवारी.एड , दीपक कुमार केसरवानी, धर्मेंश चौहान, दयानंद दयालु, अनुपम वाणी दिवाकर मेघ, राकेश शरण मिश्र, अब्दुल हई, शिव नारायण शिव, आदि कवियों ने सृंगार ओज, वीर रस, हास्य, करुण रस की कविता गीत, गजल, छंद, मुक्तक सुनाकर वाह वाही लूटी।

Advertisement

शिव नारायण शिव को संस्था की तरफ से अंगवस्तम अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र वर्मा एड,.ज्योति व बजरंग जायसवाल अर्पित वर्मा आदि काव्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आगाज

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाए जानें के निर्देश के क्रम में रविवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर और आंगनबाड़ी केंद्र पर वृहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन के व्यापक प्रचार प्रसार के फलस्वरूप जागरूक लोगो ने सुबह 10 बजे विद्यालय पहुंच कर स्वच्छता अभियान का आगाज करते हुए विद्यालय परिसर की सफाई किया गया। अभियान में बच्चो में भी जबरजस्त उत्साह देखा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त अवसर पर महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बाल संसद के कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने बताया की स्वच्छता पखवाड़ा के अंर्तगत विद्यालय में बच्चो के लिए स्वच्छता विषयक निबंध, चित्रकला, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

उक्त अवसर पर सहायक अध्यापक नारायण दास गुप्ता ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अपनी दैनिक जीवनचर्या में स्वच्छता को शामिल करने पर विषेश जोर दिया गया था। आज हम सभी को स्वच्छता विषयक आदतों को अपने जीवन में शामिल करने की आवश्यकता है।

उक्त अवसर पर आंगनबाड़ी प्रभारी शान्ति देवी, सहायिका विद्यावती,समाजसेवी दिलीप यादव, उमेश कुमार, उषा देवी, देवेंद्र विश्वकर्मा, बाल किशुन यादव सहित विद्यालय के बच्चो द्वारा स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

स्वच्छता स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए अत्यधिक जरुरी है- रतन लाल गर्ग

HIGHLIGHTS

  • नगर पालिका कार्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई कर किया गया माल्यार्पण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष चंदन केसरी के संयोजन में नगर पालिका परिषद सोनभद्र मे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। गांधी जी स्वच्छता के प्रति अत्यधिक जागरुक थे। उनका कहना था कि स्वच्छता स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए अत्यधिक जरुरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अटल प्रयासों से यह सपना साकार हुआ। देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से अपील किया कि अपने आसपास गली मोहल्ले को साफ सुथरा रखें और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतन लाल गर्ग, जिला महामंत्री विमल अगवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मिठाईलाल सोनी, रविन्द्र केशरी,नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री मनोज जालान, संतोष सिंह, बच्चन गुप्ता जी, कमलेश अग्रहरी, लालू मोदनवाल, अशोक जैन, और कार्यक्रम के संयोजक युवा व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष चन्दन केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा” मेगा इवेंट का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • गन्दगी फैकने से वातावरण ही नहीं, आत्मा मैली होती है- सुधांशु शेखर शर्मा
  • जिला प्रोवेशन कार्यालय टीम द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” मेगा इवेंट पर किया गया सामूहिक श्रमदान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला चिकित्सालय लोढी परिसर स्थित वन स्टाप सेन्टर व आस पास मे जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा” मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें वन स्टाप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र सोनभद्र की टीम द्वारा परिसर में साफ सफाई की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा आम जनमानस से अपील करते हुए कहाँ गया कि स्वछता में ईश्वर बसा होता हैं इस लिए हम सबको इस उद्देश्य से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, आरती पाठक, कंप्यूटर ऑपरेटर आकांक्षा पाण्डेय, पैरामेडिकल नर्स प्रियंका सिंह, वंदना शर्मा, बाबूलाल, नागेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

डीएम ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण



सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की विद्यालय में बेहतर गुणवत्ता वाला टाइल्स लगाया जाये, इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरती जाये, विद्यालय में कराये जा रहें मरम्मत कार्य की प्रगति में और तेजी लाये जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

जरुरत के अनुसार अधिक वर्कर बढ़ाकर कार्य को पूर्ण कराये जाये, इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सम्बंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में कराए जा रहे हैं सुंदरीकरण व मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए, इसमें जो भी सामग्री उपयोग किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाये, इस कार्य को और तेजी के साथ लगकर पूर्ण कराया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन का जायजा लिया, जहाँ साफ सफाई का अभाव मिला, जिस पर विद्यालय के प्राचार्या को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, इस दौरान जिलाधिकारी ने किचन में रखें खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुओं का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया, तो पाया गया कि चावल और उड़द की दाल की क्वालिटी ठीक नहीं है, जिसे तत्काल वापस कर,अच्छी किस्म की चावल व दाल का प्रयोग विद्यालय के छात्राओं के लिए किया जाए, इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं के लिए जो भी खाद्य पदार्थ व अन्य सामग्री का उपयोग किया जाए वह ब्रांडेड व गुणवत्तापूर्ण हो, ऐसी सामग्रियों को विद्यालय की छात्राओं के उपयोग में कदापि न लाया जाये, बेहतर गुणवत्तायुक्त व ब्रांडेड कंपनी का ही सामग्री व खाद्य पदार्थ को विद्यालय के छात्राओं हेतु उपयोग में लाया जाए, इस कार्य में लापरवाही व शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव,नवीन पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, विद्यालय के प्रचार्या,कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • योग का करतब दिखाकर, बताया गया लाभ
  • कई योग साधकों को किया गया सम्मानित
  • पतंजलि योग समिति की ओर से किया गया है आयोजन
  • राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में चल रहा प्रशिक्षण


सोनभद्र। योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के निर्देशन में 25 दिवसीय योग शिविर का जनपद सोनभद्र में रविवार से सोनभद्र वार सभागार मे प्रमुख मार्गदर्शक सोनभद्र वार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, पतंजलि योग समिति के नगर संरक्षक मिठाई लाल सोनी के देखरेख में एल्डर कमेटी अध्यक्ष कृपा नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी गुप्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वर्तमान जिला महामंत्री के कर कमलो से दीप प्रज्वलन ,शंख ध्वनि व प्रार्थना मंत्रो के साथ शुभारंभ किया गया।

Advertisement

आज की प्रथम सत्र की योग कक्षा वरिष्ठ योग शिक्षक/ जिला कार्यकारी समिति सुनील कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा ली गई। पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारीयो, योग साधको द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया । मंडी योग समिति के पुराने योग साधक सुसंगठित, मिलनसार, कुशाग्र बुद्धि के धनी, परम स्नेही एसपी मेहता जी को पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा पतंजलि योग समिति तहसील सदर का तहसील महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई ।

Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ योग साधक उमाशंकर सिंह सहित सभी वक्ताओं द्वारा अधिक से अधिक योग शिक्षक बनने व बनाने पर बल दिया गया ,इस मौके पर किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन, नगर संयोजक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ,धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, गोविंद नारायण सिंह ,अजय कुमार पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत शुक्ला को भी पतंजलि योग परिवार द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, अमरेश त्रिपाठी, बलदाऊ श्रीवास्तव, हेमंत जैन ,राम सेवक पांडेय, राजेंद्र पाठक, माता चरण विश्वकर्मा ,रामबाबू ,अशोक गुप्ता, गोपाल दास केसरी, पन्नालाल सोनी, लक्ष्मी नारायण पांडेय ,रूपनारायण सिंह,संतराम, संतलाल, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव , हरि नारायण मिश्रा, सुरेश कुमार राय, हृदय नारायण पाठक सहित तमाम योग साधक उपस्थित रहे।

पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर मुख्यालय पर 25 दिन प्रमुख योग कक्षाओं के माध्यम से चलेगा इसमें आप सभी अधिक से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त कर प्रतिभाग करें।
जिला प्रभारी द्वारा यह भी बतलाया गया कि जिस भी योग शिक्षक तथा योग साधक के माध्यम से आवेदन भरे जाते हैं उन्हें शिविर के उपरांत ₹200 /-प्रति आवेदन उनके योग कक्षा के विस्तार के लिए दिया जाएगा।

युवा योगी संकटमोचन ,अनिल चौरसिया तथा वरिष्ठ योग साधक पन्नालाल सोनी जी द्वारा कठिन से कठिन योग अभ्यास करके दिखाया गया ,दयानंद मौर्य द्वारा अपने योग गीत के माध्यम से 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर, प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत नि:शुल्क योग कक्षा लगाकर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने पर बल दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक

नीरज गुप्ता

    बीजपुर, सोनभद्र। रविवार को ‘एक तारीख’ ‘एक घंटा’ एक साथ’ का नारा के साथ श्रमदान कार्यक्रम के तहत गलियों, नालियों, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, स्कूल, सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की जानी है। जिससे ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत बीजपुर, डोडहर, सिरसोती, नेमना, जरहा, सहित कई अन्य पंचायतो में स्वच्छता अभियान चलाया गया।और कचड़े को अपने साथ लाए ट्रैक्टर के ट्रालियों में भरकर कहीं दूर स्थान पर भेज दिया गया।

    Advertisement

    वही ग्राम प्रधान बीजपुर दशमती देवी ने सफाई के बारे में बताते हुए स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ जल, स्वस्थ परिवेश, स्वच्छ गणवेश के द्वारा व सार्वजनिक स्थान पर गंदगी न करके हम अपने स्वास्थ्य व अपने देश को स्वच्छ व सुंदर बनाकर पुरी दुनिया मे देश के प्रभाव को और बेहतर बना सकते है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी अरशद खान, ग्राम प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, ग्राम प्रतिनिधि विनोद भारती, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, सिरसोती विजय सिंह गोड़,ग्राम रोजगार सेवक सुनील सिंह, पंचायत सहायक पुजा गुप्ता, आंगनबाड़ी सिन्धु मिश्रा, आशा कार्यकर्ती तारा,सुशीला देवी, ग्राम पंचायत सदस्य, रविन्द्र गुप्ता,इन्देव सिंह, दिप कुमार जेई,सफाई कर्मी राजेन्द कुमार, के साथ तमाम कर्मीयों व लोग मौजूद रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    रिहन्द में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    HIGHLIGHTS

    • केऔसुब इकाई आरएचटीपी रिहन्द में किया गया विशेष स्वच्छता अभियान

    नीरज गुप्ता

    बीजपुर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई के द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं बल मुख्यालय के मार्गदर्शक के तहत कंम्पोजित मध्य विद्यालय सिरसोती एवं अवधुत भगवान राम ब्रह्म निष्ठ आश्रम (शिव नगर सिरसोती) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 1अक्टुबर 2023 को राष्ट्रपति महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अपित करने हेतु CISFके बल क्रमिक,विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छत्राऔ, ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह गोड़ एवं ग्रामीणों एक साथ,1 घंटे श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    जिसमें विद्यालय एवं आश्रम के अंदर के एरिया को साफ-सफाई किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रमुख श्री प्रदीप कुमार उप कमांडेंट एवं श्रीमती संगिता वर्मा संरक्षिका अध्यक्षा, कौशल्या देवी प्रधानाचार्य मध्य विद्यालय सिरसोती के कुशल नेतृत्व में किया गया।

    इकाई प्रमुख श्री प्रदीप कुमार द्वारा स्वच्छता क्रार्यक्रम में उपस्थित सभी को बताया गया कि स्वस्थ भारत की लहर है, स्वस्थ रखे हर गांव शहर , संत महात्मा का यह ज्ञान है स्वस्थ भारत अभियान है,स्वच्छता से स्वच्छ समृद्धि भारत के जन में हो वृद्धि, स्वस्थ रखे तभी अपना देश भारत बने महान का मूल मंत्र दिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कमांडेंट- श्री देवचंद निरीक्षक कार्य – सी डुन्डुग, /निरीक्षक/कार्य- एम पी यादव निरीक्षक/कार्य-कमलेश कुमार सिंह,निरीक्षक/अग्नि -अवधेश कुमार ,निरीक्षक /अग्नि -राधेश्याम एवं केऔसुब बल क्रमिक एवं बल क्रमिक के परिवारजनों का रहा।

    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    अंत्येष्टि स्थल पर चला सफाई अभियान

    सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बेठीगांव निस्फ में सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया, महिला ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बेलन नदी के तट पर बने अंत्येष्टि स्थल परिसर में सफाई की, सामूहिक रूप से झाडू लगाया गया।

    Advertisement

    इसके साथ ही अंत्येष्टि स्थल जाने वाले मार्ग तथा आस पास उगी झाड़ियों की सफाई की गई, ग्राम पंचायत सचिवालय, कंपोजिट विद्यालय के आलावा अन्य सार्वजानिक स्थानों पर साफ सफाई की गई, ग्रामीणों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक भी किया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश गिरी रामचंद्र त्रिपाठी नागेश्वर त्रिपाठी, हरिकृष्ण, प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, रामजिवान रविंद्र, माया देवी, रंजीता देवी, कुसुम, मुन्नी, पंचायत मित्र उपेंद्र कुशवाहा, पंचायत सहायक शिवपाठ त्रिपाठी गिरिजा देवी, अमरनाथ राजेंद्र, कल्पना टी राजबली, अंबुज धीरेंद्र, विनोद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	
    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free