सोनभद्र में पर्यटन विकास कब होगा -दीपक कुमार केसरवानी

शिवद्वार स्थित संग्रहालय

HIGHLIGHTS

  • मऊ एवं शिवद्वार के संग्रहालय में बंद ताले को देखकर लौट जाते हैं पर्यटक
  • विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटक है मायूस
  • पर्यटकों के आने से राजस्व में होगी वृद्धि
  • सोनभद्र को पर्यटन जनपद घोषित करने की मांग
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। बिहार- झारखंड- मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ की राजनैतिक सीमाओं से घिरा उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर अवस्थित सोनभद्र जनपद भारत का एकमात्र अनूठा एवं
भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, विरासतों से भरपूर जनपद होने के बावजूद आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इन स्थलों पर आने वाले पर्यटक मायूस होकर लौट जा रहे हैं।

Advertisement
शिवद्वार स्थित संग्रहालय

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“विंध्याचल की पहाड़ियों में अवस्थित सोनभद्र जनपद का भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व आदिकाल से आधुनिक काल तक रहा है।
एक अरब 60 करोड़ वर्ष प्राचीन सलखन के फॉसिल्स जहां एक ओर समुद्र में जीवन के आरंभ होने का परिचायक है, वही 10000 वर्ष से अधिक प्राचीन आदिमकालीन मानव द्वारा चित्रांकित गुफाचित्र मानव जीवन के विकसित होने के प्रत्यक्ष साक्षी है। इस जनपद मे लघु भारत की छवि देखी जा सकती है, जहां 130 किलोमीटर के परिधि में पर्यटन के नजरिए से विकसित होने वाले सभी स्थल विद्यमान है, साथ ही साथ आदिम गुफाचित्र कलाकारों के वंशधर आदिवासियों द्वारा प्राचीन साहित्य, कला, संस्कृति, भाषा इनके पास संग्रहित है”।

Advertisement (विज्ञापन)
दीपक कुमार केसरवानी‌
(इतिहासकार)

आजादी के बाद से दुर्भाग्य बस आज तक उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग इस जनपद में अवस्थित आदिमानव द्वारा चित्रांकित गुफाओं, ऐतिहासिक किलो, मंदिरों, मठो का संरक्षण नहीं कर पाया है और नहीं पर्यटन विभाग द्वारा किसी स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद इन स्थलों का संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास की शुरुआत समुचित रूप से नहीं हो पायी है।

Advertisement (विज्ञापन)

भूरातात्विक, पुरातात्विक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण संवर्धन पर्यटन विकास के क्षेत्र में कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रयासो का प्रतिफल यह रहा की 8 अगस्त 2002 को तत्कालीन जिला अधिकारी भगवान शंकर ने सोनभद्र फॉसिल्स पार्क का उद्घाटन करके सोनभद्र जनपद में पर्यटन की नीव रखी थी। तब से लेकर आज तक यह स्थल भी पर्यटन स्थल के रूप में नहीं विकसित हो पाया है।
जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा शिवद्वार एवं मऊ में स्थलीय संग्रहालय की स्थापना के साथ-साथ प्रकृति के सहारे बिखरे तमाम ऐतिहासिक अवशेषों को संग्रहालय में संग्रहित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन बजट के अभाव में यह दोनों संग्रहालय अव्यवस्था का शिकार है इसमें संग्रहित मूर्तियों के चोरी चले जाने का डर बना हुआ है।
संग्रहालय की स्थापना का उद्देश्य सोनभद्र की संस्कृति, साहित्य, कला से पर्यटकों को परिचित कराना था लेकिन वर्तमान समय में इन स्थलों पर आने वाले पर्यटक संग्रहालय में बंद ताले को देखकर मायूस होकर लौट जा रहे हैं।
पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, स्थलों पर बोर्ड तो लगवा दिये गये है लेकिन इनकी सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण लोग इन स्थलों पर पहुंचकर सांस्कृतिक विरासत को क्षति पहुंचा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थानीय नागरिको उत्तर प्रदेश शासन से यह मांग किया कि सोनभद्र जनपद को पर्यटन जनपद के रूप में मान्यता प्रदान की जाए और यहां पर अवस्थित स्थलों को संरक्षण प्रदान करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए यहां पर देसी- विदेशी पर्यटकों का आगमन होगा और राजस्व में वृद्धि भी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

	

मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था की जाए- मूल संघ

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द को पत्र लिखकर अवकाश के दिनों में कार्य कराए जाने की स्थिति में राजकीय शिक्षकों हेतु प्रतिकर अवकाश अथवा उपार्जित अवकाश अथवा विशेष अवकाश की व्यवस्था मानव सम्पदा पोर्टल पर कराए जाने की मांग की है।

मूल संघ के कार्यकारी महामन्त्री जी का कहना है कि जिस तरह अन्य राजकीय विभागों में प्रतिकर अवकाश देय है , उसी प्रकार यह व्यवस्था राजकीय शिक्षकों के लिए भी की जानी चाहिए। उन्हें इस व्यवस्था से वंचित रखना उचित नहीं है। अब चूंकि सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल से ही स्वीकृत होते हैं, अतः ऐसी स्थिति में मानव संपदा पोर्टल पर इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। अभी वर्तमान में ऐसी ऐसी कोई व्यवस्था पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)
    
    

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना……

    • नव दिवसीय श्री गणेश की पूजा संपन्न, विघ्नहर्ता श्री गणेश की मूर्ति हुई विसर्जित

    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। गणेशोत्सव पर्व को लेकर जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का बुधवार की रात नम आंखों से विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ गीत पर थिरकते चलते रहे। विसर्जन यात्राओं में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया।नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर मंदिर के समीप, गुरुद्वारे के पास व नई बस्ती रोड पर स्थापित भव्य पंडाल में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन स्थानीय नागरिकों द्वारा शुक्रवार को किया गया।
    ज्ञातव्य हो कि श्री गणेश जी की मूर्ति पंडाल में शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी को स्थापित की गई, पुराणों के अनुसार-” इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था और शुक्ल पक्ष एकादशी को भगवान गणेश की शोभा यात्रा संपूर्ण नगर में भ्रमण किया।

    Advertisement

    इस शोभायात्रा में डीजे के भक्ति मय धुन पर युवक नाचते- गाते नगर में भ्रमण करते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए ले गए।
    इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-स्वाधीनता आंदोलन में गणेश चतुर्थी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। परंपरा की शुरुआत महाराष्ट्र में देशभक्त, क्रांतिकारी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा आरंभ किया गया था,इस पर्व को मनाने के पीछे उनका उद्देश्य था कि गणेश पूजा की बहाने सभी हिंदू एक होकर स्वतंत्रता आंदोलन में अधिक से अधिक भाग ले और इनकी यह मनसा सफल रही। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली।

    Advertisement (विज्ञापन)


    स्वाधीन भारत में आरंभ हुई यह परंपरा आज पूरे देश और विदेश में प्रचलित है।
    शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी से लेकर शुक्ल पक्ष एकादशी तक पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    इतिहासकार दीपक केसरवानी हुए सम्मानित


    सोनभद्र। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व हिंदी पखवाड़े के समापन के अवसर शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एडवोकेट की अध्यक्षता, सदर विधायक भूपेश चौबे के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, एडवोकेट अरुण कुमार सिंह, विनोद चौबे,शशांक शेखर कात्यायन के विशिष्ट आतिथ्य मे आयोजित हुआ।

    Advertisement

    इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के विशेषज्ञ,वरिष्ठ साहित्यकार/इतिहास कार दीपक कुमार केसरवानी को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं महामंत्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर आधारित, साहित्यकार राजकुमार द्वारा लिखित, राष्ट्रीय श्रम दिवस, नमो जन्मदिवस के अवसर पर प्रकाशित “अंत्योदय” पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस अवसर पर आयोजक/ प्रदुम तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार पारस मिश्र, भोजपुरी के कवि जगदीश पंथी, दयानंद दयालु, हास्य व्यंग के कवि जयराम सोनी, कवित्री अनुपम वाणी, कौशल्या कुमारी चौहान, बालकवि सृजा, सुधाकर पांडे “स्वदेश प्रेम” शायर विकास वर्मा, अशोक तिवारी, दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगढ़ी, धर्मेश चौहान, दिलीप सिंह दीपक, राकेश शरण मिश्र ने काव्य पाठ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व के कृतित्व पर प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठअधिवक्ता रामचंद्र मिश्र ने किया।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

    HIGHLIGHTS

    • विद्वानों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व कृतित्व पर डाला प्रकाश।
    • काव्य की वही रसधार।
    • लेखक राजकुमार द्वारा लिखित कृति “अंतोदय” का हुआ वितरण।
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)


    सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में तहसील सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
    सरस्वती वंदना के पश्चात मुख्य अतिथि भूपेश चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि पंडित जी समय दृष्टा थे और उन्होंने आजादी के कुछ वर्ष बाद ही यह जान लिया था कि तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी से देश का भला नहीं होने वाला है इसलिए वे जनसंघ में शामिल हुए।

    Advertisement (विज्ञापन)

    विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आचार- विचार- व्यवहार प्रासंगिक एवं देश हित में है।
    अधिवक्ता विनोद चौबे ने पंडित जी की विचारधारा को रेखांकित करते हुए कहा कि देश को हिंदू हिंदी की ओर ले जाने वाले पंडित जी की हत्या भारतीय देश समाज और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पर कुठाराघात था।
    वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण प्रताप सिंह ने भारतीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक एवं महान नेताओं के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि आज हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

    Advertisement

    भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने भी अधिवक्ता हितों की चर्चा करते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में अधिवक्ताओं, पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और अधिवक्ता समाज की रीढ है जो अपने योग्यता से बल पर
    वादकारियों को न्याय दिलाते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व- कृतित्व वर्तमान समय में विचारणीय है।
    भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, अधिवक्ता शशांक शेखर कात्यायन, दिनेश अग्रहरि, राधेश्याम मिश्रा, रशीद अहमद, सत्य प्रकाश तिवारी, कन्हैया सिंह, मनीष मिश्रा, राम पीयूष मिश्रा रशीद अहमद खान,
    रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी सहित अन्य अधिवक्ताओं एवं विद्वानों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    तत्पश्चात हिंदी दिवस पकवाड़ा के समापन के उपलक्ष में काव्य पाठ
    का आरंभ कवि प्रद्युम्न तिवारी की कविता से हुआ- माँ ममता की खान मर्तबा आला है, भगवान् तो क्यों अपमान हो रहा तो क्यों अपमान हो रहा सुनाकर समाज की विसंगति व हिन्दी तथा भारत माता के दर्द को उकेरा।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ मिश्र, भोजपुरी के गीतकार जगदीश पंथी, कवि मदन चौबे, कवित्री अनुपम वाणी , कौशल्या कुमारी चौहान, बालकवि कुमारी सृजा, सुधाकर पांडे “स्वदेश प्रेम”शायर विकास वर्मा, दिवाकर द्विवेदी “मेघ विजय गढ़ी”, जयराम सोनी, दयानंद दयालु, दिलीप सिंह “दीपक” अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, अशोक तिवारी, धर्मेश चौहान आदि कवियों ने वीर रस, हास्य रस, करुण रस से भरी कविता का काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र मिश्र एवं आए हुए अतिथियों का आभार
    कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रहे सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने व्यक्त किया।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    नगर में सिटी हॉस्पिटल खोलने की मांग

    सोनभद्र। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित किलर रोड जिला चिकित्सालय में डाक्टर एवं रोगों की जांच कराने हेतु व्यवस्था है एक हफ्ते में सात हजार मरीज गये जबकि शहर के प्राथमिक चिकित्सालय में एक डॉक्टर शुगर मलेरिया टाइफाइड जांच कराने की व्यवस्था है एक हफ्ते में दो हजार मरीज आयें अगर शहर के पुराने चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालय खुल जाय तो जनमानस का कल्याण होगा उक्त बातें सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहीं।

    Advertisement

    उन्होंने ने कहा मंच के धरना के बाद प्रसवोक्तर केन्द्र का शुभारम्भ हुआ एक महीने में साठ पैंसठ बच्चे पैदा हुए प्रसवोक्तर केन्द्र में पानी का अभाव मरीज के साथ आये लोगो को बैठने का जगह नहीं पुराने चिकित्सालय परिसर में प्रसवोक्तर केन्द्र का सामन रखने वाले कमरे को बन्द कर दिया गया है जिसके कारण केन्द्र महकने लगता है

    Advertisement (विज्ञापन)

    जहां महिलाएं भर्ती होती है उन खिड़की पर पर्दे के अभाव में महिलाओं को धुप लगता है कमियां दूर करना अति आवश्यक है बाहर मरीज के साथ आये लोगो को बैठने एवं भोजन बनाने हेतु प्रसवोक्तर केन्द्र के सामने कमरा या टीन सेट लगाने हेतु नगर पालिका परिषद अध्यक्ष माननीया रूबी प्रसाद जी से सादर आग्रह किया हूं

    Advertisement (विज्ञापन)

    उन्होंने आश्वासन भी दिया है सभासद माननीय धर्मराज जैन भी आवाज उठाने का आश्वासन दिया है शहर में 24 घंटे चिकित्सालय चलाने से आमजन को न्याय मिलेगा शासन प्रशासन से सादर आग्रह कर रहा हूं ।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    जिला फुटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन तियरा ने हिण्डालको को 1- 0 से पछाड़ कर विजेता बनी


    सोनभद्र ओबरा। दिन मंगलवार को अंबेडकर स्टेडियम ओबरा मे जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के तत्वाधान में जिला फुटबाल चैंपियनशिप का उद्घाटन हाजी नूरुद्दीन खान के द्वारा किया गया। दोनों टीमों के बीच जबरजस्त काटे की टक्कर देखने को मिली। तीसरे दिन का मैच हिंडालको( रेणुकूट) व तियरा स्टेडियम रॉबर्टसगंज के बीच खेला गया। जिसमें फर्स्ट हाफ में खिलाड़ियों ने 0- 0 गोल दागे । सेकेंड

    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)

    हाफ खेल में तियरा के नागेंद्र ने पहला गोल किया,वही तियरा ने हिंडाल्को को हराते हुए 1-0 से विजई होकर अगले पड़ाव में प्रवेश किया।अगला फुटबॉल मैच अनपरा बनाम बिना एन सी एल के बीच में खेला जाएगा। इस फुटबॉल मैच का आयोजन जिला फुटबाल संघ के सचिव अहमद खान नूर ने किया । वहीं मंगलवार को मैच मे रेफरी की भूमिका देव कनौजिया , व लाइन्स मैन की भूमिका सुजीत कुमार, ज्ञानी और थर्ड अंपायर की भूमिका मुकेश तिवारी (बाबा) के द्वारा निभाई गई ।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस खेल के दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में कामेश्वर सिह, जियाउद्दीन चौधरी ,अरविन्द यादव ,पी एस सरोज,सत्य प्रकाश कनौजिया ने भी फुटबॉल मैwe5च का भरपूर लुख्त उठाया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सभी पदाधिकारी एव खेल प्रेमी उपस्थित रहे। वही तियरा के टीम से कोच रितेश दास व रेणुकूट(हिंडालको) की ओर से श्यामल चक्रवर्ती मौजूद रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक

    सोनभद्र। उतर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल सोनभद्र की बैठक जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल के जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित आवास पर हुई। जिसमे अतिथि के रूप में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व सदर विधायक भुपेश चौबे उपस्थित रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वही कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जंयती के अवसर पर नमन करते हुये जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का जिले भर के व्यापारियों की ओर से माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया और व्यापारियों की समस्याओं बिजली विभाग के द्वारा की जा रही मनमानी, व्यापारियों के उत्पीड़न पी डब्ल्यू डी के द्वारा किया गया नापी नजूल भूमी खसरा रजिस्टर के गायब होने तथा उपरोक्त विभागो के द्वारा निरंतर व्यापारियों के साथ षड़यंत्र के सम्बन्ध में प्रदेश संगठन मंत्री हरीश अग्रवाल व व्यापार मण्डल के संरक्षक पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिहं ने विस्तार से सभी बिषयो पर चर्चा की। जिस पर जिला अध्यक्ष एवं सदर विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों का कोई भी उत्पीड़न नही होगा व्यापारी निश्चित रहे अगर आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री से

    Advertisement (विज्ञापन)

    मिलकर सभी समस्याओं को हल कराया जायेगा क्रार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश बंसल, बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, जिला संगठन मंत्री सुरेश केशरी

    Advertisement (विज्ञापन)

    किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी, युवा अध्यक्ष बबलू केशरी, आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, नगर उपाध्यक्ष अशू अग्रहरी, नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द जायसवाल जिला, उपाध्यक्ष संजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे सभी व्यापारीयो पदाथिकारीयो ने बुके अगंव्सत्र माल्यापर्ण कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मा नन्दलाल जी का सदर विधायक भुपेश चौबे जी का सम्मान किया।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    सेवा सप्ताह के तहत गौशाला में चला सफाई अभियान

    सोनभद्र। सेवा भारती सोनभद्र द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोनभद्र नगर स्थित गौशाला की सफाई की गई। इस अवसर पर गाय की देखभाल एवं उनके चारा की व्यवस्था वर्तमान समय में पशुओं के होने होने वाले रोग वह उसके उपचार व दवा आदि की व्यवस्था पर चर्चा किया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक सप्ताह सभी लोग मिलकर गौशाला की सफाई करेंगे तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पशु सोनभद्र से मिलकर इस समय इस इलाके में फैली हुई संक्रामक पशु बीमारी के इलाज की व्यवस्था के लिए समुचित प्रयास करेंगे तथा पशुओं को संतुलित भोजन ,पशु आहार,चारा आदि की व्यवस्था भी करेंगे। इस अवसर पर नीरज सिंह, कीर्तन, अखिलेश, अवधेश बच्चन, विजय,नित्यानंद, विशाल, संतोष आदि उपस्थित रहे।

    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	

    अनिकेत निषाद बने निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष माहौल

    डाला, सोनभद्र। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री (मत्स्य). उ0प्र0 सरकार डा0 संजय कुमार निषाद के निर्देशानुसार गठित कमेटी द्वारा सोनभद्र के निषाद पार्टी की पूर्व में जारी सूची को अप्रभावी करते हुए नई समस्त अनुसांगिक संगठनों के क्रम में अनिकेत निषाद को जिलाध्यक्ष सोनभद्र बनाए जाने पर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष का माहौल बना, वहीं खुशी का इजहार करते हुए नगर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। साथ ही नगर में भी मिठाई वितरण किया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    जहां जिलें के तमाम कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने नवागत जिलाध्यक्ष को शिष्टाचार भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं देने का शिल शिला जारी है और शुभकामनाएं देने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह से उसके आवास एवं मौखिक कार्यलय पर जुटी रही।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वहीं नवागत जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ संजय निषाद जी ने जिस तरह युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास रत है, उनके सपनों को पूर्ण करने हेतु हम हर कदम उनके मार्गदर्शन के अनुसार पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    	
    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free