अजीत रावत के नेतृत्व में सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात

सोनभद्र। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमगांव बूथ संख्या दो पर अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में सुनी गई। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करने में हमेशा खुशी होती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि “चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। ” पीएम ने कहा कि भारत में अब वैश्विक धरोहरों की संख्या 42 हो गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

भारत का प्रयास है कि हमारे ज्यादा से ज्यादा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों को विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता मिले। पीएम ने कहा कि भारत में एक से बढ़कर एक विश्व हेरिटेज साइट्स हैं। कुछ ही दिन पहले शांति निकेतन और कर्नाटक के पवित्र होयसड़ा मंदिरों को विश्व धरोहर घोषित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

पीएम मोदी ने देशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा, “27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तोर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें।” पीएम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है और जी-20 के सफल आयोजन के बाद दुनिया के लोगों की रुचि भारत की ओर बढ़ गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

जब भारत बहुत समृद्ध था, उस जमाने में, हमारे देश में और दुनिया में सिल्क रूट की बहुत चर्चा होती थी। यह सिल्क रूट व्यापार-कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था। अब आधुनिक जमाने में भारत ने एक और इकोनॉमिक कॉरिडोर जी-20 में सुझाया है। ये है इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर। यह आने वाले सैकड़ों वर्षों तक विश्व व्यापार का आधार बननने जा रहा है और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इस कॉरिडोर का सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामेश्वर प्रसाद, लालपति सोमेरो, जयप्रकाश लाल, बहादुर अंगद, पशुपति, सुरेश, आलोक रावत, शिवनारायण, राजेंद्र, विमलेश, भुनेश्वर, धनंजय, संजय, राजाराम सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

सोनभद्र। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने घोरावल विधानसभा के गौरीशंकर मण्डल स्थित जिला कार्यालय पर सुना। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बताया कि मन की बात मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चन्द्रयान 3, जी 20, भारत मण्डपम, इकोनामी कॉरीडोर, दिनांक 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस व जर्मनी की कैसमी नाम की लड़की जो जन्म से देख नही सकती लेकिन संगीत की दिवानी है जिन्हें भारत की विभिन्न भाषाओं मे गाने की महारथ हासिल हैं। हमारे देश में शिक्षा को हमेशा सेवा के रुप मे देखा जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

किताबे हमारे जीवन में एक अच्छे दोस्त की भूमिका निभाती है। राजस्थान के सुखदेव भर व तमिलनाडु के केएन राजन के कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि इरादे अटल हो नियत साफ हो तो कोई भी काम आसानी से किया जा सकता है। जी 20 सम्मेलन में दुनिया के सभी लीडर एक साथ नंगे पांव बापू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आये। जिससे यह प्रदर्शित होता है कि उनके विचारों से दुनिया के लोग कितने प्रभावित है।

Advertisement

एक अक्टूबर स्वच्छता अभियान मे अपना योगदान करने का आवाह्न किया। 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती पर खादी का उत्पाद खरीदने का आग्रह किया व वोकल फार लोकल पर विशेष ध्यान देने की बात माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा।
मन की बात कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष गौरीशंकर राघो सिंह, ब्रम्हदेव दूबे, कैलास तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, तारा देवी, शैलेन्द्र मिश्रा, मोहित सिंह, देवव्रत तिवारी, विचपई सभासद सितारा देवी, आशा विश्वकर्मा, राजन पाण्डेय, विनित गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वन विभाग से मिले नोटिस से बीजपुर बाजार के लोग दहशत में, डीएम व जनप्रतिनिधियों से लगाई न्याय की गुहार

HIGHLIGHTS

  • दशकों से काबिज बाशिंदों को आखिर क्यों की जा रही उजाड़ने की कोशिश

नीरज गुप्ता
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार के उत्तरी एवं दक्षिणी पटरी स्थित गाटा संख्या 1599,1579 एवं 1604 में बसे हजारों रहवासियों को वन विभाग द्वारा 25 सितम्बर से पहले अपनी दुकान,मकान आदि खाली करने हेतु शनिवार 23 सितम्बर को जगह जगह नोटिस चस्पा किया गया है अन्यथा 25 सितम्बर को सुबह 11 बजे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्यवाई की जाएगी।वन कर्मियों द्वारा रविवार की सुबह जिन मकानों को ध्वस्त किया जाना है उस पर लाल निशान लगाकर चिन्हित भी कर दिया गया है वन विभाग द्वारा लाल निशान लगते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वन विभाग के इस फरमान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।रहवासियों ने क्षेत्रीय विधायक को पत्र लिखकर 40 वर्षो से रह रहे जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की गुहार लगाई है।

Advertisement (विज्ञापन)

विदित हो कि पूर्व में क्षेत्रीय वनाधिकारी रेंज जरहाँ राजेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ 23 फरवरी को उत्तरी पटरी पर बसे व्यवसायियों को घर घर जाकर अल्टीमेटम दिया था कि 24 फरवरी सुबह 10 बजे तक सभी लोग अपना दुकान मकान खाली करके अपने अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त कर दें अन्यथा 24 फरवरी को सुबह 11 बजे तक बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करके ध्वस्त करने का हर्जाना खर्च भी सभी से वसूला जाएगा।उत्तरी पटरी पर बसे सभी रहवासियों से अपने-अपने जमीनों का कागज ले जाकर वन विभाग ऑफिस में जमा करने को भी कहा गया था। डरे सहने रहवासियों ने ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने जमीनों का कागज भी ले जाकर वन विभाग कार्यालय में जमा किया था ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ऑफिस में कागजात जमा करने के बावजूद भी अभी तक किसी को कोई सूचना नही दी गई कि किसका कागज सही है किसका गलत,किसका निर्माण वैध है और किसका अवैध।फिर अचानक नोटिस चस्पा करके लाल निशान लगा देने से ग्रामीण अपना वर्षो से बनाया हुआ आशियाना उजड़ने के डर से खौफजदा हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उत्तरी पटरी पर बसे सैकड़ों रहवासी ,व्यवसायीयों एवं उनके परिजनों का कहना है
कि हम लोग इस जमीन पर दशकों से रहते चले आ रहे हैं और अपनी छोटी मोटी दुकान करके अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं अगर वन विभाग हम लोगों को यहां से उजाड़ देगा तो हम लोग सड़क पर आ जाएंगे,आखिर हमारे परिवार तथा बच्चे कहां जाएंगे क्योंकि हमारे पास यहां के अतिरिक्त कहीं भी ना घर है ना रहने का ठिकाना आखिर हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे हमारी रोजी रोटी कैसे चलेगी। जनचर्चा है कि उक्त जमीन में कौन सी और कितनी जमीन वन विभाग की है,कौन सी जमीन ग्राम पंचायत की है या कौन सी जमीन काश्त की है,अभी तक इसका कोई सीमांकन ही नही हुआ तो फिर वन विभाग अपनी जमीन बताकर नोटिस कैसे जारी कर सकता है जबकी उक्त जमीन पर कइयों केस मुकदमे न्यायालय में भी विचाराधीन है। यदि यह जमीन वन विभाग की है तो वन विभाग इतने दिनों तक कुंभकर्णी नींद में क्यों सोया रहा,

Advertisement

गौरतलब है कि उत्तरी पटरी पर ज्यादातर लोग 40 वर्षों से भी अधिक समय से रह रहे हैं और कुछ लोगों ने तो दो से तीन मंजिला तक इमारतें भी बना ली है अगर उक्त स्थान पर वन विभाग की जमीन थी तो विभाग ने इतने बड़े निर्माण को कैसे होने दिया, रोका क्यों नहीं अभी तक ? यह सवाल लोगों के बीच में जन चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन सब सवालों के जवाब के लिए जब प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग रेणुकूट से संपर्क किया गया तो उन्होंने व्यस्त होने का हवाला देकर सवालों का जवाब देने से किनारा कर लिया।ऐसे सवालो पर वन विभाग ,राजस्व विभाग एवं सभी संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को ध्यान देकर उचित कार्यवाई करने की आवश्यकता है क्योकि मामला जनहित से जुड़ा हुआ है।
बहरहाल ध्वस्तीकरण की जद में आने वाले ग्रामीणों,व्यवसायियों ने जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी सांसद, विधायक को भेजे गए प्रार्थना पत्र में मामले पर संज्ञान लेते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया भव्य तीज महोत्सव का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लिया तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग
  • नृत्य‌ गीत संगीत का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान शनिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में तीज महोत्सव का आयोजन कराया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने द्वारा श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया और इसके बाद श्री गणेश वंदना का गायन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य- संगीत, लोकगीत गायन सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कि पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही तरुण महिला केसरवानी क्लब की अध्यक्ष श्वेता केसरी एवं महासचिव शालू केसरी ने संयुक्त रूप से बताया कि तीज का त्यौहार खासतौर पर महिलाओं, बहुओं, बेटियों और बहनों का त्यौहार है। जो कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपरा को दर्शाता है। जिसे बड़े ही आस्था- भाव के साथ मनाया जाता है।

Advertisement

वही कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से तरुण महिला केसरवानी क्लब की अध्यक्ष श्वेता केशरी, महासचिव शालू केसरी, उपाध्यक्ष शालनी केसरी, कोषाध्यक्ष बिना केसरी, संगठन मंत्री प्रीति केसरी, महामंत्री पूजा केसरी, श्रद्धा केसरी,‌ बीना केसरी, विनीता, सौम्या शिल्पी, किरण, मंजू, सरिता, ज्योति, सपना, किरन, विनीता सहित आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

राजस्व से जुड़े मुकदमों का निस्तारण निर्धारित अवधि में किया जाये सुनिश्चित – कमिश्नर

HIGHLIGHTS

  • मण्डलायुक्त मीरजापुर मण्डल ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। मण्डलायुक्त मीरजापुर मण्डल डाॅ मुथुकुमार स्वामी बी0 ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों फौजदारी, अभिलेखागार, आग्ल अभिलेखागार, न्याय सहायक कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, नजारत सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय कक्ष में रखे गये अभिलेखों के रख-रखाव के सम्बन्ध में सम्बन्धित पटल सहायक से जानकारी प्राप्त की और निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों का समयानुसार निस्तारण किया जाये, किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुभाष यादव, अपर आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल अभय कुमार पाण्डेय के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न पटलों के सहायक कार्मिकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व से जुड़े मुकदमों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्तरों पर लंबित मुकदमों की समीक्षा की और उसके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि बटवारा, विवादित वरासत से सम्बन्धित मुकदमों के निस्तारण हेतु रोस्टर के अनुसार सम्बन्धित अधिकारियों की ग्रामसभा वार ड्यूटी लगायी जाये और गांव में ही जाकर सम्बन्धित अधिकारी मुकदमों का निस्तारण सुनिश्चित करायें, ताकि समय से मुकदमों का निस्तारण हो सके और लोगों को जल्द न्याय मिल सके।

Advertisement

इस दौरान मण्डलायुक्त ने माानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये। उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जायें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

चिन्तन शिविर का किया गया आयोजन


सोनभद्र। शनिवार को नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अंर्तगत विकास खण्ड चतरा के चौमुखी विकास हेतु विकास खण्ड चतरा के परिसर में चिन्तन शिविर का आयोजन राम शिरोमणि मौर्य, जिला परियोजना निदेशक,प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी-चतरा के अध्यक्षता में किया गया।

Advertisement

जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे की गरीमामयी उपस्थिति रही। चौबे जी ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे में चिन्तन शिविर के प्रतिभागियों का अवगत कराया। चतरा ब्लाक को प्रेरक ब्लाक बनाने के क्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों,विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियो को व्यवहार परिवर्तन, नवाचार, समायोजन एवं समन्वय के परिपेक्ष में अपने शब्दो से प्रोत्साहित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

राम शिरोमणि मौर्य,जिला परियोजना निदेशक,प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी-चतरा ने सभा को आकांक्षी ब्लाक चतरा के विभिन्न विकासीय आयामों के बारे में जानकारी देते हुऐ कहा की हमें ब्लाक चतरा को प्रेरक ब्लाक बनाने के लिऐ एक दूसरे के साथ समायोजन के भावना से विकास के उद्देष्य एवं नियोजन निर्धारित करना पड़ेगा ताकि प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर हम चतरा को सबसे पहले प्रेरक ब्लाक के पायदान पर ला सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके उपरान्त ब्लाक स्तरीय चिन्तन शिविर में उपस्थित सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारीयो ने अपने विभाग से सम्बन्धित निति आयोग के सूचकांको पर पंचायत एवं ब्लाक स्तरीय कर्मचारियो एवं न जन प्रतिनिधियो के साथ विस्तार से चर्चा की।
तदोपरान्त निति सूचकांको से जुड़े सभी विभागीय कर्मचारियो ने स्वाॅट एनालिसीस एवं कार्ययोजना पर गहन चिन्तन मंथंन किया एवं अपने कार्य योजना की प्रस्तुति कार्यक्रम उपस्थित विभागो के समक्ष की।
कार्यक्रम के समापन स़त्र में संयुक्त विकास खण्ड अधिकारी गुरू शरण श्रीवास्तव जी ने चिन्तन शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियो,ब्लाक स्तरीय अधिकारियो का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

चिन्तन शिविर में डी0सी0 आजिविका अरूण कुमार जौहरी,खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द पटेल,बाल विकास परियोजना अधिकारी हृदय नारायण आजाद, स्वास्थ विभाग से उपस्थित डा0 कीर्ति आजाद विन्द, कृशि विभाग से उपस्थित सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह यादव, प्रधान सघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, प्रधान संघ के खण्ड अध्यक्ष नीरज सिंह, नीति नोडल सूर्यप्रकाश, नीति पार्टनर एवं सहयोगी संस्था पिरामल फाण्डेशन की समस्त टीम उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

घोरावल में भाजपा की हुई कार्यकर्ता बैठक

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल विधानसभा के शिवद्वार मंडल में शनिवार को भाजपा की कार्यकर्ता बैठक अयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि के रूप में घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड का वितरण, स्वास्थ शिविर जैसे अनेकों कार्यक्रम लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है,

Advertisement

आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास के पथपर अग्रसर है, जी 20 सम्मेलन में मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के सभी ताकतवर नेताओं ने जी 20 के प्रस्तावित 128 प्रस्ताव को सहजता से स्वीकार किया है, आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि अपने अपने बूथ को मजबूत करे, अगर बूथ हम जीतेंगे तो निश्चित रूप से 2024 में लोकसभा चुनाव में भी हमारी विजय होगी आगे कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को सोशल मिडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प गु्रप, ट्विटर एवं नमो एप्प, सरल एप्प के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक मे विशिष्ठ अतिथि घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जनता के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। और कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है. यह न केवल हमारी अंतरिक्ष एजेंसी की सफलता है बल्कि भारत की प्रगति और वैश्विक स्तर पर हमारी ताकत का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लाल जी तिवारी, धर्मवीर तिवारी, माला चौबे, कृष्णमुरारी गुप्ता, कैलाश वैसवार, अमरनाथ पटेल, प्रमुख घोरावल दीपक पटेल, सूर्यमणि तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

अधिवक्ता को मिला मेडिकल क्लेम चेक


सोनभद्र। बार काउंसिल बर काउऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा बीमारी में अधिवक्ताओ को दिया जाने वाला आर्थिक सहयोग बीते दिनों सोंनभद्र के अधिवक्ता रवि शंकर उपाध्याय को अनुशासन समिति सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश राकेश शरण मिश्र ने दिया। अधिवक्ता रवि शंकर उपाध्याय का कुछ माह पूर्व एक दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो गया था जिसमे बार कौंसिल से उन्होंने आर्थिक सहयोग हेतु पत्र दिया था।

Advertisement

जिस पर विचार करते हुए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य सचिव जय नारायण पांडेय द्वारा रुपये दस हजार का चेक सोनभद्द के अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र को बार कौंसिल में दिया जिसे राकेश सी शरण मिश्र द्वारा अधिवक्ता रवि शंकर उपाध्याय को दिया गया। चेक पाने के बाद अधिवक्ता रवि शंकर उपाध्याय ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही उन्होंने इस कार्य को जल्द करवाने हेतु बार कौंसिल के सदस्य सचिव जय नारायण पांडेय एवम अनुशासन समिति सदस्य राकेश शरण मिश्र का विशेष आभार ब्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

कृषि विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन


विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। नीति आयोग के आकांक्षी जनपद सोनभद्र में आईटीसी मिशन सुनहरा कल और सहयोगी संस्था पानी संस्थान के द्वारा कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि भवन ,मगुराही स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को जनपद स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन जय प्रकाश उप कृषि निदेशक सोनभद्र के अध्यक्षता में किया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

आईटीसी मिशन सुनहरा कल व पानी संस्थान के परियोजना समन्वक दिनेश कुमार यादव जी ने परियोजना के बारे में बताएं कि यह कार्यक्रम 2018-19 से लगातार चलाए जा रहा है जिसमें नीति आयोग कार्यक्रम के फेस 2 में इंटरलाइजेशन आफ कैस कैड ट्रेनिंग जनपद के प्रमुख फसल (धान, मक्का – गेहूं चना सरसों )इत्यादि फसलों का क्राप मॉडुल कृषि विज्ञान सोनभद्र के द्वारा तैयार किया जा रहा है और यहां के एक जिला एक फसल में टमाटर मिर्च का मॉडुल तैयार किया जा रहा है ।

Advertisement (विज्ञापन)

एग्रीकल्चर डेवलपमेंट फ्रेमवर्क के चार बिंदुओं पर काम चल रहा है जो मॉडल विलेज के रूप में हमारे 50 गांव विकसित किए गए हैं और हम कृषि विभाग के कर्मचारियों से आग्रह करेंगे की अपने अपने न्याय पंचायत के एक एक गांव मॉडल विलेज के रूप में विकसित करें मॉडल विलेज की चार बिंदुओं पर काम चल रहा है ।1.नॉलेज इन पावरमेन्ट, 2. नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट, 3. इनट्यूशनल सपोर्ट ,4.लाइवलीहुड डायवर्सिफिकेशन और जनपद में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के द्वारा 6 पायलटो पर काम चल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

1. सौच खाद – सौच खाद बनाने के लिए दो गड्ढे वालों शौचालय का चयन किया जाता है जब वह भर जाता है तो एक को बंद कर कर दिया जाता है दूसरे गद्दे में खोल दिया जाता है और भरे गड्ढे में डीकंपोजर, आधा केजी गुड ,आधा केजी बेसन को आपस में मिलाकर 15 दिन रख दिया जाता हैऔर 15 दिन के बाद सौच भरे गड्ढे में डीकंपोज कर दिया जाता है और 120 दिन में खाद सौच खाद तैयार हो जाती है तैयार खाद को 10 किग्रा खाद को 100 किग्रा गोबर की खाद के साथ मिलकर 10 बिस्वा खेत में छिड़काव करते हैं
2. प्राकृतिक खेती, 3. मचान विधि से सब्जी खेती, 3 . नैनो एरिया , 4. सीएससी, 5फार्म पोंड 6.सोलर पंप इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं डीएसआर विधि से धान की सीधी बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

Advertisement

उप कृषि निदेशक जय प्रकाश जी ने बताये कि यहां से सभी कर्मचारी जनपद स्तरीय कार्यशाला से प्रशिक्षित होकर न्याय स्तर के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे और रवि सीजन का सत्र 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है उन्हीं के क्रम में गेहूं फसल का आच्छादन कम करके दलहनी व तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने व सभी फसलो की बुवाई लाइन शोइंग विधि से करने के लिए निर्देशित किया गया कृषि विभाग के कर्मचारियों को लीईन सोईग विधि से बुवाई करने का लक्ष्य दिया जाएगा प्रत्येक फसल प्रदर्शन लाइन शोइंग विधि से होनी चाहिए फसल प्रबंधन प्रणाली के लिए हम लोग ग्राम स्तर विकास खण्ड स्तर तहसील स्तर जनपद स्तर की टीम गठित करेंगे जिससे फसल प्रणाली को ना जलाएं फसल प्रणाली जलाने से बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ रहे हैंऔर इसके लिए डी कंपोजर का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए जिससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

अनुराधा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने अन्न के बारे मे बताया कि सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए श्री अन्न (सावा कोदो रागी ज्वार बाजर इत्यादि ) उत्पादन के अनुकूल है क्यो कि श्री अन्न मे कम पानी कम खाद लगती है इसमें रोग किट कम लगते हैं इसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसे सुपर फूड की संज्ञा दी गई है ।
शुभम कुमार सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ जी ने खरीफ सीजन में धान की फसल में लगने वाले रोग व किट के बारे में विस्तृत जानकारी दिए |

Advertisement (विज्ञापन)

	

बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज में हुआ छात्रों के साथ परिचर्चा

HIGHLIGHTS

  • लोकतंत्र का मतलब जनता के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकार

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में शनिवार को संविधान के मूल तत्वों और लोकतंत्र में आम जनता का अधिकार और कर्तव्य को लेकर परिचर्चा का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य दया शंकर विश्वकर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। परिचर्चा में मुख्य वक्ता महाराष्ट्र के वर्धा जिले के किसान आंदोलन से जुड़े और प्रख्यात गांधी विचारक और चिंतक अविनाश काकडे़ ने भारतीय संविधान में वर्णित विभिन्न अनुसूचीयों के प्रकाश डाला तथा उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 15 धर्म, वंश, जाति, लिंग और जन्म स्थान आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

संविधान में सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा का अधिकार है इसमें सभी जाति धर्म अमीर गरीब को 18 वर्ष होने पर मतदान का अधिकार है सभी अपने बातों को रखने की अभिव्यक्ति की आज़ादी है लोक तंत्र का मतलब जनता के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकार जो हमे मूलभूत आवश्यकताओं को मुहैया कराते हुए आर्थिक, सामाजिक,शैक्षणिक विकास में सहायता करे। साथ ही हमे संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्य का भी बोध होना चाहिए।कहा की जितना अधिकार पुरुषो को है वही अधिकार महिलाओं को भी मिला है।कहा कि हमारा देश सभी धर्मो जातियों को एक समान जीवन जीने का अधिकार देता है।

Advertisement

भेदभाव रहित समाज निर्माण करना चाहिए जिससे समाज में कटुता ना रहे और सभी लोग प्रेम से जीवन जी सके। प्रधानाचार्य श्री विश्वकर्मा ने कहा कि छात्र जीवन बहुत ही बहुमूल्य होता है हमे क्या बनना है यह किशोर उम्र में तय करना शुरू करना चाहिए शिक्षा से ही आपका भविष्य तय होता है इसलिए पढा़ई को प्रथम वरियता देना चाहिए मौके पर विमल सिंह, इन्दू बाला, शिवशरन सिंह, गौरी शंकर सरपंच, महेन्द्र पाठक, पी० एस०मीश्रा, विनय सिंह, श्रवण कुमार,अखिलेश सिंह, मनोज यादव, धर्मेन्द्र, सन्तोष ,मंजू कुमारी सहित विद्यालय के छात्र- छात्राऐं व शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free