निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के कार्यों का DM ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु सम्बन्धित किये निर्देशित
  • मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों की जाॅच में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ होगी कार्यवाही – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने वृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से विभिन्न संकाय के हाल में कराये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों के गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में जो भी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता बेहतर हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जाॅच करायी जायेगी, जाॅच में यदि गुणवत्ता में कमी पायी जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन के दूसरा व तीसरे तल पर कराये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किये तो कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी,

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्करों की संख्या बढ़ाकर कार्यों में तेजी लायी जाये और जो तकनीकी कार्य अभी तक शुरू नहीं किये गये हैं, उन कार्यों को हर हाल में शीघ्र ही शुरू कराया जाये, इसमें शिथिलता न बरती जाये, ताकि जल्द से जल्द मेडिकल कालेज को शुरू कराकर पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ कराया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिछाये जा रहे इण्टरलाकिंग के ईंट को स्वयं उठाकर उसके गुणवत्ता को देखा, जिसकी गुणवत्ता प्रथम दृष्टया ठीक नहीं पायी गयी तो सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि इण्टरलाकिंग में लगाये जा रहे ईंट बेहतर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, इसलिए अच्छी क्वालिटी के ईंट का प्रयोग इण्टरलाकिंग के कार्य में लगाया जाये, इसमें लापरवाही न बरती जाये।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य हेतु नामित एजेन्सी के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज में प्रयोग की जा रही तकनीकी सामग्रियों का जो प्रयोग किया जा रहा है, उसकी क्वालिटी बेहतर तरीके की हो, जाॅच के दौरान गुणवत्ता में खराबी पाये जाने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेेंगी। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ0 सुरेश सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

प्रदेश सरकार कर रही है नोएडा से  देवरिया और सहारनपुर से सोनभद्र तक विकास – संजय निषाद

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में मत्स्य विभाग में रोजगार की अपार संभावनाएं – संजय निषाद
  • मत्स्य विभाग को उत्तर प्रदेश में उत्तम विभाग बनाने का प्रयास जारी – संजय निषाद
  • केंद्र और राज्य की सरकारी कर रही है मछवारों के हित में काम – संजय निषाद


सोनभद्र। वृहस्पतिवार को निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं मा० कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी ने जनपद सोनभद्र सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सहारनपुर से सोनभद्र और नोएडा से देवरिया अर्थात उत्तर प्रदेश के इस छोर से उसे छोर तक सभी जाति सभी वर्गों सभी धर्म के व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोडा जा सके।

Advertisement

वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार मत्स्य विभाग को प्रदेश का सबसे उत्तम विभाग बनाने के लिए प्रयास कर रही है। मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं उत्तर प्रदेश में संचालित की जा रही हैं जैसे कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (फिशरीज के क्षेत्र में), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना और मछुआ कल्याण कोश (मछुआ समाज को विभिन्न परीयोजनाओ के तहत आर्थिक मदद देने हेतु) प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को मछुआ कल्याण कोश के तहत आवास दिए जा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आयुष्मान कार्ड भारत योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को चिकित्सा लाभ के लिए आर्थिक सहायता भी मछुआ कल्याण कोष से दी जा सकती है। स्किल डेवलपमेंट, कन्या विवाह, उच्च शिक्षा और सामुदायिक भवन- मछुआ समाज को सीधे तौर पर आर्थिक सहायता दी जा सकती है। सोनभद्र जैसे संपन्न जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए सभी बड़े जलाशयों में 10 फीसदी आरक्षित करके जलाशय में जलाशय योजना के तहत दिया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री निषाद जी ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के मंदिर में महाराज गुह्यराज निषाद जी की प्रतिमा होगी, यह मछुआ समाज के लिए गौरवशाली पल है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करके माननीय प्रधानमंत्री जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाया जाएगा और साथ ही जनपद सोनभद्र में मत्स्य विभाग में अपार संभावनाएं, साथ ही मत्स्य विभाग जनपद सोनभद्र में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

994 पेटी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • तस्करों के पास से 994 पेटी शराब (अनुमानित कीमत 90 लाख) जप्त

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संकलन तैयार किया गया।

Advertisemen

बीते बुधवार को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर पंजाब से चलकर रॉबर्ट्सगंज के रास्ते झारखण्ड/बिहार बेचने के लिये जा रहे है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त टीम द्वारा रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाने वाले मुख्य मार्ग पर पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस के पास (थाना रॉबर्ट्सगंज) घेराबंदी कर एक ट्रक में लोड 994 पेटी में 8911 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये की अवैध शराब की बरामदगी मय पोल्ट्री फ़ूड के प्रवंचनापूर्वक, प्रतिरूपित कागजात के की गयी तथा ट्रक चालक सहित दो अन्तर्राज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त के सम्बन्ध में थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0-536/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार ट्रक वाहन सं0 के चालक ने पूछताछ में बताया कि ट्रक में पोल्ट्री फ़ूड के स्थान पर धान की भूसी की बोरियो के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटिंया है। इसके पूर्व भी 04 बार हम लोग ट्रक से पंजाब से अंग्रेजी शराब झारखण्ड/बिहार में ऊँचे दाम पर बेचने हेतु ले जा चुके है। इसके बदले में हम लोगो को मजदूरी के अतिरिक्त माल को सही सलामत पहुँचाने पर 10000/- रु0 इनाम के तौर पर मिलता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त वाहन मे लदी अवैध अंग्रेजी शराब वाहन स्वामी राजकुमार पुत्र बच्चन राम निवासी धीर, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल (हरियाणा) 132023 ने पंजाब/दिल्ली राज्य से डुमका (झारखण्ड ) ले जाने हेतु दिया, जिस पर मैं अपने साथी के साथ उक्त शराब को लेकर पंजाब से राबर्ट्सगंज के रास्ते डुमका (झारखण्ड) ले जा रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार करने वाले टीम

प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना राबर्टसगंज, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/ सर्विलांस सेल, व0उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज,
हे0का0 सौरभ राय , हे0का0 प्रकाश सिंह व का0 अमित सिंह सर्विलान्स सेल, हे0का0 जगदीश मौर्या , हे0का0 अमर सिंह , हे0का0 शशि प्रताप सिंह , हे0का0 सतीश पटेल , का0 रितेश पटेल , का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया, एसओजी टीम, हे0का0 अजय मौर्या ,का0 रमेश गौड़, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

हिंदी दिवस पर परिचर्चा व कवि गोष्ठी आयोजन

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान मे सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार मे हिंदी दिवस पर परिचर्चा/ कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर द्वारा मां वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती की वंदना-
तम हर जग मां जगमग कर दे, दुख हर सुख मां घर घर भर दे। हिंदी का बखान करते हुए काव्य पाठ किया- जनजन की पहचान जब हिंदी, अपने घर क्यों मेहमान है।

Advertisement

कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय शेखर ने अपने अध्यक्षीय भाषण मे कहां की- धाय मां प्यारी हो गई है, मां बेगानी जैसी है, हम कहां हैं वेशभूषा खानपान, शिक्षा, संस्कार , आचार विचार से गुलाम हैं। आज हमे जागना होगा।
वरिष्ठ साहित्यकार/कथाकार, संपादक असुविधा रामनाथ “शिवेंद्र” हिंदी की दशा- दिशा को रेखांकित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-हिंदुस्तान के जनजन मे रची बसी हिंदी की वर्तमान समय में विश्व में हिंदी भाषा का स्थान महत्वपूर्ण हो गया है। दुर्भाग्य है कि आजादी के 75 साल बाद भी हमारी हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई, इस दिशा में सरकार को यथाशीघ्र कार्य करना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

साहित्यकार पारसनाथ मिश्र, जगदीश पंथी, ईश्वर विरागी, अजय चतुर्वेदी “कक्का”, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एड ने हिंदी की प्रासंगिकता पर अपना-अपना विचार व्यक्त किया।
कवि विकास वर्मा, जयराम सोनी, प्रभात सिह “चंदेल”, दिलीप सिंह “दीपक” ,धर्मेंश चौहान, दयानंद “दयालु”, राकेश शरण मिश्र, कौशल्या कुमारी चौहान, दिवाकर द्विवेदी “मेघ विजयगढी”, बृजमोहन तिवारी ने काव्य पाठ कर वीर रस हास्य रस, श्रृंगार रस की कविताएं सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं संचालन कवि अशोक तिवारी ने किया व अतिथियों का आभार आयोजक प्रदुम्न तिवारी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मदन चौबे, आत्मप्रकाश तिवारी, सुधाकर, स्वदेश प्रेम, जयशंकर तिवारी, सरोज कुमारी, देवानंद पांडेय आदि साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक सहित डीएम और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सोनभद्र। अपने विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सदर विधायक भुपेश चौबे, जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज नगर में पी डब्ल्यू डी, नगर पालिका‌ परिषद व राजस्व विभाग के द्वारा सिविल लाइन रोड व नगर के मध्य बढौली चौक से चन्डी तिराहा व अन्य सड़को की नाप के कारण व्यापारीयो नागरिको में अफरा तफरी मची है राबट्सगंज नगर आजादी के पहले से बसा हुआ पुराना नगर है अधिकांश मकान पुराने है अगर कोई कार्यवाही होती हैं तो सभी भवन जमीदोज हो जायेगे।

Advertisement

नगर के सभी मुख्य मार्गो पर व्यापारियों की दुकाने है इस तरह की कार्यवाही से व्यापार सीधे सीधे प्रभावित हो रहा है बाजार से ग्राहक गायब हो रहे हैं इस नाप के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी व्यापार मण्डल को नहीं दी गई इस सम्बन्ध में पहले भी कई बार वार्ता हो चुकी है जिसमें नाली के पहले सिरे से दूसरी तरफ के नाली के पहले सिरे के बीच कार्य पर सहमति बनी थी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि आनलाइन व्यापार के कारण व्यापार पहले से ही चौपट है इस समय व्यापारी बहुत ही प्रतिकूल परिस्थिति में अपना व्यापार कर किसी तरह से अपना अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा है ऐसे में अगर जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही होगी तो पूरा बाजार ऊजड़ जायेगा व्यापारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा हम सभी व्यापारी विकास कार्य के लिए आप के साथ है लेकिन जनहित में बाजार को उजाड़ के विकास कार्य न कराया जाय ऐसा विकास बेईमानी होगा सड़क की नाप को तत्काल बन्द करने और व्यापार मण्डल जनप्रतिनिधी अधिकारियों के साथ के साथ बैठक कर इस समस्या का हल उचित तरीके से निकाला जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे बाजार को बरबाद होने से बचाया जा सके जिससे व्यापारी व नागरिक अपना अपना व्यापार सुचारु रुप से कर अपना जीविकोपार्जन कर सके। ज्ञापन सौपने के दौरान जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केसरी, आईटी सेल अजय केसरी, नगर उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने चक्रमण कर की जोरदार नारेबाजी, जताया विरोध

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठाई मांग
  • हापुड़ में अधिवक्ताओं की हुई पिटाई का मामला
    फोटो:


सोनभद्र। हापुड़ में वकीलों की हुई बर्बरतापूर्ण पिटाई के मामले में यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर अक्रोशित अधिवक्ताओं ने वृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में चक्रमण करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर सोनभद्र के वकील वृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे एकजुट होकर संयुक्त रूप से रजिस्ट्री कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। दोपहर 12 बजे जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार का पुतला लेकर राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में चक्रमण कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जनपद न्यायालय भवन के ठीक सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ताओं ने हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के गुनाहगारों को बर्खास्त करने, वकीलों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग उठाई। वकीलों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन करने वालों में सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, एसबीए महामंत्री आनंद कुमार मिश्र, डीबीए महामंत्री बीपी सिंह, एसबीए कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, डीबीए कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश पाठक, पूनम सिंह, सुशीला , निर्मला शर्मा, पूनम शेरनी, आसमा, आरती, धीरज पांडेय, सूरज वर्मा, रोशन लाल यादव,

Advertisement

भोला सिंह यादव, राजीव कुमार सिंह गौतम, अतुल पटेल, मार्तंड प्रसाद मिश्र,प्रदुम्न त्रिपाठी,सुधीर दुबे, अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंघल, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, परवेज अख्तर खान, पवन मिश्र, गोविंद मिश्र, सत्य प्रकाश कुशवाहा, प्रदीप कुमार मौर्य, राजेंद्र कुमार यादव, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अशोक कनौजिया, कुशाकांत मौर्य, देवेंद्र श्रीवास्तव, केके तिवारी, उमेश मिश्रा, शक्तिसेन, परमानंद मौर्य, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पं० विद्याधर इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता एवं वाद -विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।


सोनभद्र। बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में निबंध प्रतियोगिता एवं वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की प्रासंगिकता’ विषय पर हाई स्कूल तथा इण्टर मीडिएट के चयनित छात्रों ने निबंध लिखा तथा कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने “हिंदी के महत्व” पर निबंध लिखा।

Advertisement (विज्ञापन)

“वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी कितना प्रासंगिक है।” इस विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 10 तथा 12 के चयनित छात्रों ने हिंदी के पक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किये तथा कक्षा 9 और 11 के चयनित छात्रों ने हिंदी के विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किये। इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्र/ छात्राओं में आलोक कुमार , विशाल एवं प्रियांशु देव ने अकाट्य तर्क देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इन दोनों प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को वरीयता के क्रम के अनुसार पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि” इसी प्रकार के प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र/ छात्राओं की तर्क -शक्ति बढ़ती है तथा छात्रों में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पांडेय, कृष्ण देव पाण्डेय, मनीष दुबे, सगीर खां, राजू प्रसाद, अमिताभ बच्चन, शशि पटेल, आदित्य शर्मा, जितेन्द्र सिंह, चन्द्रभान देव, पूजा पाण्डेय, रोमा, पूजा सिंह, निधिसिंह, पूजा, इन्द्रावती मौर्या सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

सेनानी पुत्र सोहनलाल केसरी को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में अंतर्गत नगर पालिका परिषद सोनभद् मुख्य चौराहे से चंडी चौराहे तक घर-घर से अक्षत कलश में संग्रह किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में अहरौरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम (जय श्री) के पुत्र सोहनलाल केसरी से अक्षत संग्रह किया। और उन्हें शाल ओढ़ाकर के सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर जिला महामंत्री नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व सभासद धर्मवीर त्यागी, पूर्व सभासद वरिष्ठ नेता रविंद्र केसरी, मंडल महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सरोज केसरी, बूथ अध्यक्ष अमरनाथ, अंकित पांडे, विनोद कुमार, मनोज केसरी, रिशु केसरी, शुभम, सोनी, दुर्गेश केडिया, अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

केसरवानी वैश्य समाज महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन केसरी का हुआ भव्य स्वागत


सोनभद्र। राजश्री टंडन मंडपम सभागार प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज के भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन मे सोनभद्र जिले की रहने वाली केसरवानी वैश्य समाज की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन केसरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

महासम्मेलन में अपना विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि-दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाज से पूर्ण रूप से समाप्त करने में हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। वर्तमान समय में केसरवानी बिरादरी को एक होकर राजनीति में अपनी पैठ बनानी चाहिए।”
प्रथम सत्र की मुख्य अथिति नव नियुक्त सिविल जज जागृति केसरवानी, रिचा केसरवानी सिविल जज शालिनी केसरवानी डॉक्टर रश्मि पुष्पराज, सोनिका गुप्ता, आशा, अनीता केसरवानी, सुधा केसरवानी, माधुरी गुप्ता अनीता गुप्ता मौजूद रही।

Advertisement (विज्ञापन)

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर गणेश केसरवानी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी के जिलाध्यक्ष श्रीकांत केसरवानी ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने केसरवानी समाज को सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग किया, राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष केसरवानी ने कहा कि- हमारी समाज को हमारी जनसंख्या के अनुसार राजनैतिक भागीदारी भी मिलनी चाहिए, राष्ट्रीय मंत्री सुशांत केसरवानी विजय केसरवानी (कटरा) हनुमान केसरवानी, पुष्पराज केसरवानी ने महापौर को 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय केसरवानी (रुई) संयोजक विजय केसरवानी, राष्ट्रीय सलाहकार बैजनाथ केसरवानी, रजनीश केसरवानी, बबलू (जारी) अखिलेश केसरवानी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्रम और दिव्य मोती की माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुवात कश्यप मुनि के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित और केसरवानी समाज का ध्वजारोहण करके किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक केसरवानी (मिर्जापुर) ने कहा कि-केसरवानी जाति के लोग छोटे छोटे व्यापार और नौकरी करके अपना जीवकोपार्जन कर रहे है इसको आरक्षण की जरूरत है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञान चंद्र केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, सियाराम केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, कुमार केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली, गिरिजा प्रसाद केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, रंजन केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश सोनेलाल केसरवानी, सहसंयोजक, दीनानाथ केसरवानी, जिला अध्यक्ष बलिया कृष्ण चंद्र केसरवानी, जिला अध्यक्ष लखनऊ नरेश चंद्र केसरवानी, जिला अध्यक्ष चित्रकूट श्रवण कुमार केसरवानी, जिला अध्यक्ष गोरखपुर शरद कुमार केसरवानी, जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ अशोक

Advertisement

सिद्धार्थ, जिला अध्यक्ष चंदौली शंकर लाल केसरवानी, जिला अध्यक्ष कौशांबी के साथ अमर वैश्य, मुन्ना भैया, अखिलेश केसरवानी, बबलू, अनु केसरवानी, नितिन केसरवानी, विजय केसरवानी, अनुराग, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना केसरवानी, मालती केसरवानी, कमला केसरवानी, नीलम, सुभाष केसरवानी, शिप्रा, रवि
उपस्थित रहे।
L

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

छठी महोत्सव पर भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

अनपरा, सोनभद्र। रेनूसागर स्थित श्री श्याम सेवा मंडल समिति रेनू सागर द्वारा मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण के छठी महोत्सव पर श्याम सेवा मंडल प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री श्याम सेवा मंडल समिति के कोषाध्यक्ष मनोज जोशी ने उक्त संबंध में बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण की छठी पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस आयोजन में हर वर्ग व मजहब के लोग भगवान का प्रसाद ग्रहण किया, उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी से लेकर भगवान श्री कृष्ण को स्थानीय महिलाएं झूला झुलाती व भजन गाती थी। साथ ही साथ भजन संध्या का कार्यक्रम प्रतिदिन होता था। बीते मंगलवार के दिन आसपास के सैकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन किया गया तथा भक्तो द्वारा जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य यजमान नवींद्र कुमार पाठक व सुरेश कुमार रुंगटा को मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद सुख समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में श्याम सेवा मंडल के वरिष्ठ पुजारी राम यश पांडे ने भगवान श्री कृष्ण के अनमोल विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण को प्रेम के देवता के रूप में जाना जाता है, जो भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री कृष्ण की सेवा करता है, उसे संसार के सारे सुख प्राप्त होते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

भगवान श्री कृष्णा अपने सच्चे भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते और उनका आशीर्वाद हमेशा भक्तो पर बना रहता है। भगवान श्री कृष्णा जगत के स्वामी हैं, वह कण कण में निवास करते हैं और छोटे से छोटे जीव के हृदय में भगवान का वास होता है और इस जीव को कष्ट का अनुभव होना ईश्वर को कष्ट का अनुभव कराता है ।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त विशाल भंडारे में प्रमुख रूप से संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी आरपी सिंह, संजय सिंह, गुलशन तिवारी, मयंक श्रीवास्तव,परेश ढोले, मनीष सिंह सपत्नीक के अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी के आलावा हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के सेवाभाव में प्रमुख रूप से विकाश अग्रवाल,पवन अग्रवाल,विनोद केडिया, दीपक कुमार सरावगी,मुन्ना, अरुण सिंह व अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free