बृजकिशोर मोदनवाल बनें श्री श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष

नीरज गुप्ता


बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय बाजार के श्रीराम चौक पर शनिवार के रात्रि आठ बजे बाजार के समस्त सम्मानित व्यवसायियों व नागरिकों की एक आवश्यक बैठक पुर्ण की भांति इस वर्ष भी श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए बुलाई गई। जिसमें काफी संख्या में व्यवसायी तथा नागरिक उपस्थित हुए।वही सभी के समक्ष दुर्गा पूजा करने के लिए एक कमेटी का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई। उपस्थित लोगों से अपने अपने विचार रखने के लिए कहा गया और उपस्थित लोगों ने विचार रखे तथा सभी ने दुर्गा पूजा करने में अपनी सहमति जताई।

Advertisement (विज्ञापन)

वही अध्यक्ष पद के लिए सभी के सामने प्रस्ताव रखा गया यदि कोई स्वयं से अध्यक्ष पद के लिए दायित्व लेना चाहता है तो वह सामने आए। लेकिन लोगों ने व्यक्तिगत व कार्य की प्रधानता को ध्यान में रखते हुए बृजकिशोर मोदनवाल को इस बार अध्यक्ष पद के लिए सर्वधा उचित मानते हुए सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में उनका चुनाव किया कोषाध्यक्ष पुर्व के कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग को तथा महा मंत्री रविन्द्र गुप्ता और उपाध्यक्ष योगेन्द्र चौबे,विजय कुमार पटेल,भुवन चंद्र त्रिपाठी, सुरेन्द्र अग्रहरी ,

Advertisement (विज्ञापन)

मुन्ना प्रसाद, नागेन्द्र सिंह व मंत्री संदीप राय, रामप्रवेश गुप्ता,रामप्रभु गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया। संरक्षक के रूप में रामाज्ञा सिंह, यशवन्त सिंह ,लल्लन सिंह, जयराम शर्मा, उपेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता,गिरजा शंकर पाण्डेय, सीताराम शर्मा, डब्लू सोनकर, विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, युगल किशोर तिवारी को बनाया गया।बैठक कि अध्यक्षता रामभजन सिंह ने किया।अंत में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उक्त बैठक में तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अशोक कुमार यादव प्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर किया गया।

Advertisement

उसके बाद माननीय जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव व परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सिंह व प्रभारी सचिव एहसान उल्ला खा ने लोक अदालत में आये दिव्यांगजनों को उनके जीवन के कठिनाइयों को दूर करने के लिए उपकरण, संयंत्र व वृद्धजनों को कंबल बांटा गया। लोक अदालत में प्रतिभाग हुए पीएलवी ओ के द्वारा रक्तदान भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि विवादों के सुगम व सरल तरीके से निस्तारण के लिए लोक अदालत है। इस दौरान माननीय प्रभारी सचिव एहसान उल्ला खा ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत में सुलह समझौते से निस्तारित वाद अंतिम होते है। इसमें किसी भी पक्षकारो की जीत हार नही होती है।

क्योकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य उद्देश्य ही न्याय सबके लिए है। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन विनीता सिंह, अरुण पांडेय समेत कई न्यायिक अधिकारिव पीएलवी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

परिवार न्यायालय के जज ने पेश की मिसाल, कई जोड़ो को समझा कर भेजा घर


सोनभद्र। देशभर में तलाक का मुद्दा पिछले कुछ समय से चर्चा मिल रहा है तलाक को लेकर कई तरह के मामले भी सामने आए हैं समय इतना आगे निकल गया है कि जिन रिश्तो में गर्माहट होती थी अब वह टूटने में एक पल नहीं लगता, शादी को मजबूत बंधन कहा जाता है, लेकिन अब तो मैरिज के कुछ ही महीना बाद तलाक की नौबत आ जाती है,

Advertisement (विज्ञापन)

वही शनिवार को सोनभद्र जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत में सबकी आंखें नम हो गई। जब वर्षों से अलग रह रहे हैं वैवाहिक जोड़े ने एक दूसरे को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर फिर से साथ में मरने जीने की कसम खाई । परिवार न्यायालय के न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह की इन दिनो अनोखी पहल देखने को मिली, जहा हर महीने वैवाहिक दंपति को समझकर एक दुसरे के साथ रहने के लिए कॉउंसलिंग कर विदाई करवा रहे है। उन्होंने बताया कि छोटे मोटे विवादों को तूल देने के बजाय एक दूसरे के गलतियों को नजर अंदाज करें।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

पूर्व सांसद ने स्मृति द्वार का किया लोकार्पण



सोनभद्र। मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद स्थल करारी में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी खरवार संघ के अध्यक्ष/ पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार द्वारा उद्यान में स्थापित क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात दिवंगत पूर्व प्रधान बेदमणि त्रिपाठी स्मृति द्वार का लोकार्पण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

शहीद स्थल की पवित्र भूमि की मिट्टी ऋषभ त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र, भोजपुरी के राजकुमार जगदीश पंथी, कवि प्रभात सिंह चंदेल,कौशल्या कुमारी चौहान,दिलीप सिंह “दीपक”, शिवदास,धर्मेंश चौहान, दयानंद दयालु, ईश्वर विरागी, ठाकुर कुशवाहा, प्रदुम त्रिपाठी ने काव्य पाठ किया, कवि गोष्ठी का संचालनअशोक तिवारी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कवि शिवदास के सरस्वती वंदना से हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगीता तिवारी,शिखा,
फारुखअली,गणेश,शिवम.,ममता,,डब्बू, धमडी सिंह, मनीष केसरी, शिव मोचन कुशवाहा, सोनू चौबे, श्यामू तिवारी, अतुल तिवारी, मनोज कुशवाहा, शिवम तिवारी आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का आभार कार्यक्रम के आयोजक शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के निदेशक प्रद्युम त्रिपाठी ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

शहीद के सम्मान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • दो महिलाएं सहित 100 युवाओं ने किया रक्तदान



झज्जर। जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धरौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद होने वाले लांस नायक हवा सिंह लांबा धारौली के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर और सिविल हॉस्पिटल झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में आयोजित रक्तदान शिविर में दूसरों को जिंदगी देने के लिए दो महिलाएं सहित 100 युवाओं ने रक्तदान किया l सिविल हॉस्पिटल, झज्जर से डॉ आंचल, नर्सिंग ऑफिसर ममता, सुमन, अशोक और रेड क्रॉस सोसाइटी से दीपक कुमार की टीम मोजूद रही।

भाकली गांव जिला रेवाड़ी के दंपति माननीय मास्टर श्री सतीश यादव जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुनेश देवी जी ने रक्तदान किया l जिला रेवाड़ी के सुधराना गांव की लक्ष्मी सिंह जी ने भी रक्तदान किया I

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि 12 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी माननीय श्री सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने किया। 12 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी माननीय मास्टर श्री अशोक कुमार ढोरिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी और 34 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी नितेश भौरिया , प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए रक्तदानियों की होंसला अफजाही की।

12 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी माननीय मास्टर श्री हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी ने रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।

19 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में कार्यकरत वैज्ञानिक सतपाल लाम्बा धारौली निवासी, रक्तदानी मंजीत अम्बोली, प्रो. श्री हँस बैग्स हाउस, कोसली, रक्तदानी मास्टर श्री हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी, रक्तदानी सोनू धारौली प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर कोसली, झाडोदा निवासी जिला रेवाड़ी के रक्तदानी दीपक सोलंकी, कोसली गांव के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो. विक्रम यादव, रक्तदानी श्री कृष्ण ठेकेदार गिरधरपुर, रक्तदानी मास्टर श्री रोहित यादव कोसली आदि की तरफ से रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा। रक्तदानी मंजीत अम्बोली, हँस बैग्स हाउस, कोसली ने पहले 50 रक्तदाताओं को एक -एक इंडोर प्लांट क्रोटन निशुल्क भेंट स्वरूप किया।

Advertisement (विज्ञापन)

	

तीन दिवसीय विज्ञान किट का प्रथम बैच का समापन



विनय कुमार श्रीवास्तव


सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय विज्ञान प्रशिक्षण प्रयोगों के द्वारा अवधारणाओं को समझाते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण में सूक्ष्मदर्शी के द्वारा सूचना जीव अमीबा पैरामीशियम का अवलोकन कराया गया। इस दौरान उत्तल लेंस अवतल लेंस का प्रयोग करके दिखाया गया प्रशिक्षण का समापन डाइट प्रचार प्रकाश सिंह द्वारा किया गया प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया प्रशिक्षण प्रभारी राजेश मौर्य प्रवक्ता डाइट द्वारा बताया गया कि कल तीन विकासखंड नगवा ,चोपन तथा कौन के 67 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अब शिक्षक भी विद्यालय में विज्ञान किट का प्रयोग अवश्य करेंगी। संदर्भित गायत्री त्रिपाठी तथा प्रियंका श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया | प्रशिक्षण में केशर सिंह, उमाकांत अरुण तिवारी, विपिन कुमार ,ज्योति, धमेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे |

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	

जिले में धारा 144 लागू

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट श्री चन्द्र विजय सिंह ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लागू उपायों के अनुपालन एवं आगामी प्रमुख त्यौहारों, पर्वों व संभावित परीक्षाओं के दौरान विधि एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र के सम्पूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा पारित किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि महामारी अधिनियम-1897 (अधिनियम संख्या-3 सन् 1897) की धारा-2 के अन्तर्गत जारी उत्तर प्रदेश शान, चिकित्सा अनुभाग के निर्देशानुसार व पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार वर्तमान समय में ‘‘नोवेल कोरोना वाइरस‘‘ के संक्रमण एवं महामारी से बचाव के लिए जन सामान्य सुरक्षा दृष्टिगत बचाव एवं नियंत्रण के उपायों, (कोविड-9) के प्रसार की रोक थाम हेतु सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य उपाय लागू करने के लिए महामारी अधिनियम के तहत मार्च,2020 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 06 जुलाई से 5 सितम्बर,2023 तक निषेधाज्ञा पारित करते हुए प्रभावी किया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि आगामी त्यौहारों- विश्वकर्मा पूजन, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, महात्मा गाॅधी जी का जयन्ती, महाराजा अग्रसेन जयन्ती, दशहरा (महाष्टमी), दशहरा (महानवमी), दशहरा (विजया दशमी), महर्षि बाल्मीकी जयन्ती व सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जी की जयन्ती का पर्व एवं समय-समय पर शासन स्तर से निर्धारित एवं स्थानीय स्तर पर जनपद में सम्पन्न हो रहे विभिन्न आवश्यकता के दृष्टिगत निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-144 जा0फौ0 प्रभावी किया जाता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि लोकहित व विधि और व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत यह निषेधाज्ञा तत्काल जारी की जानी आवश्यक है, अल्प समयावधि के कारण वर्तमान में व्यक्तिगत रूप से इस पर सुनवाई संभव नहीं है, यह निषेधाज्ञा एक पक्षीय आधार पर जारी की जा रही है। यह निषेधाज्ञा 07 सितम्बर, 2023 से 06 नवम्बर, 2023 तक, यदि आवश्यक कारणों से इसे मध्य में ही वापस न ले लिया गया, तद्नुसार प्रभावी रहेगी, उपरोक्त किसी भी प्राविधान का उल्लंघन पाये जाने की दशा में निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-144, जा0फौ0 एवं कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत तत्सम्बन्धित लागू आपदा-प्रबन्धन अधिनियम-2005 एवं 188 भा0द0वि0 की प्रभावी सुसंगत धाराओं में वर्णित प्रावधनों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

	

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल



सोनभद्र। प्रभारी सचिव/नोडल अधिकारी (रा0लो0अ0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/विशेष न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0, एक्ट सोनभद्र एसानुल्लाह खान ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अशोक कुमार यादव-प्रथम अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश सोनभद्र के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा 09 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय सोनभद्र के प्रांगण एवं वाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी तथा ग्रामीण न्यायालय घोरावल के प्रांगण में एवं राजस्व सम्बन्धी वादों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत सभी राजस्व न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए न्यायालय में लम्बित-आपराधिक शमनीयमनीय वाद धारा-138 एन0आई0 एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकरण याचिकायें, पारिवारिक वादों, आर्बीट्रेशन, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल (excluding non-compoundable) सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृत्ति परिलाभों से सम्बन्धित विवाद,

Advertisement (विज्ञापन)

राजस्व वाद (केवल माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्रि-लिटिगेशन मामलों-जैसे धारा-138 एन0आई0 एक्ट के वाद, बैंक वसूली वादों, श्रम वादों, विद्युत एवं जल बिल (excluding non-compoundable) व अन्य (आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक एवं अन्य सिविल विवाद) वादों को जनपद न्यायालय, सोनभद्र के प्रांगण में एवं वाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी तथा ग्रामीण न्यायालय घोरावल के प्रांगण में एवं राजस्व सम्बन्धी वादों के लिए लोक अदालत सभी राजस्व न्यायालय परिसर, सोनभद्र में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement

उन्होंने जन साधारण को सूचित करते हुए बताया कि उक्त प्रकार के लम्बित वाद/विवाद/शिकायत को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकरण/फोरम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, जनपद न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र से सम्पर्क कर अपने विवाद को निस्तारित करा सकते हैं।
———————————–

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

	

गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए करें आवेदन, आखिरी तिथि 22 सितम्बर

सोनभद्र। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ के निर्देशानुसार गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र दिए जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो,

Advertisement (विज्ञापन)

मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो, ऐसे व्यक्ति इस पुरस्कार का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति, जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पुर्णत समर्पित रहे हों,

Advertisement (विज्ञापन)

को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्मदिवस (05 जनवरी) पर ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ प्रदान किए जाने व एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र दिए जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए इस जनपद से इस पुरस्कार के मापदण्डों को पूरा करने वाले पात्र महानुभावों के प्रस्ताव उनके द्वारा किए गये महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ संलग्न प्रारूप में स्पष्ट प्रस्ताव पाॅच प्रतियों में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय, सोनभद्र विकास भवन कमरा नं0-68 में 22 सितम्बर, 2023 तक उपलब्ध करा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

	

सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंम्भ

HIGHLIGHTS

  • इस दौरान पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाया गया साथ ही कलश लेकर जूलूस व गाजे बाजे के साथ गांव भ्रमण कर हर घर से विधायक भूपेश चौबे ने मिट्टी एकत्र किया।



सोनभद्र। सदर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेठिगांव निस्फ मे सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह व ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया व उपस्थित ग्रामीण के बीच में अमृतकाल मे दिये गये पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाया गया साथ ही कलश लेकर जूलूस व गाजे बाजे के साथ गांव भ्रमण कर हर घर से विधायक ने मिट्टी एकत्र किया।

Advertisement

विधायक जी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम मे आना सौभाग्य की बात है। यह जो मिट्टी इकट्ठी हो रही है यह हमारी एकता को दर्शाती है।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश गिरी, रामचन्द्र तिवारी, हरिकृष्ण तिवारी, सीताराम मौर्या, बबुन्दर विश्वकर्मा, नागेश्वर तिवारी, बबलू केशरी, कुसुम मौर्या, मन्नी, दुर्गावती, उपेन्द्र मौर्या, शिल्पा तिवारी,सुरजनाथ, रामदेव, शिवशंकर, राजबली, अमरनाथ, मदन, रामजीवन, रविन्द्र सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

	
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free