ब्रह्मकुमारी केंद्र पर कल मनाया जाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

HIGHLIGHTS

  • 7 सितंबर को मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सम्पूर्ण पवित्र एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर ब्रह्मकुमारी केंद्र विकास नगर, रॉबर्ट्सगंज में परंपरागत रूप से मनाया जाएगा।
ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी ने नगर वासियों से आवाहन किया कि-इस अवसर पर बच्चो के उमंग- उत्साह, शोभा बढ़ाने, परमात्मा का आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त करने के लिए अवश्य आए।

Advertisement

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शाम 4.30 से 4.45 तक बाबा को भोग,4.45 से 5 बजे तक श्री कृष्ण के विषय मे आध्यात्मिक रहस्य,5 बजे से उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके, स्वागत नृत्य घर मन्दिर से नही वो कम ( कु०अग्रिमा) नृत्य कांधा रे थोड़ा सा प्यार दे (कुमारी वैष्णवी कृष्णा), कुमारी पीहू (राधा), नाटक कहां मिलेगा श्याम (कु०देव-रसखान), कु० प्रियांशु -पान वाला) , (कु०आरव-कृष्ण ),
(कु०दीप-पुजारी), नृत्य कृष्णा कृष्णा है जगमग हुआ रे अंगना (कुमारी आशि) नृत्य वो कृष्णा है (कुमारी दिव्या) नाटक मीराबाई नृत्य नाटिका (कु०रिद्धि- मीराबाई), (कु०आशि- राधा) नृत्य मैया यशोदा तेरा कन्हैया (कु०अग्रिम) नृत्य कांधा सो जा जरा (कु० श्वेता) आदि कार्यक्रम बच्चों द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

	

कोतवाली रॉबर्ट्सगंज सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्म उत्सव

HIGHLIGHTS

  • रात्रि 12:00 बजे श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजयमान हो जाएगा नगर



सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के कोतवाली सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव का कार्यक्रम आज रात 12:00 बजे मनाया जाएगा।
बता दे की हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने सभी श्री कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री कृष्ण जन्म उत्सव समारोह में आए और पुण्य के भागी बने तो वही नगर के मध्य श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर और उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर को भव्यता के साथ सजाया गया है और रात्रि 12:00 बजे श्री कृष्ण जन्म उत्सव का कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी कृष्ण भक्तों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर में आकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव के झांकी का दर्शन करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

जन्माष्टमी पर घर में भगवान कृष्ण की कौन सी मूर्ति या चित्र लाना होगा शुभ

• भगवान श्री कृष्ण के अनेक रूप है जो कृष्ण भक्तों को तरह-तरह से लुभाती हैं। आइए जानते हैं कि इस जन्माष्टमी पर घर में भगवान कृष्ण की कौन सी मूर्तियां और चित्र लगाने से आपकी सभी मनोकामानाओं की पूर्ति होगी।

भगवान कृष्ण के अनंत रूप और छवियां हैं, जो कृष्ण भक्तों को तरह-तरह से लुभाती हैं। भगवान कृष्ण माखन चोर भी हैं, लड्डू गोपल भी हैं, गोविंद भी है गोपाल भी वो पार्थ सारथी भी हैं और द्वारिकाधीश भी। भगवान कृष्ण ये भांति-भांति के रूप न केवल अपने भक्तों को मोहपाश में बांध लेने के लिए हैं बल्कि उनकों समय और परिस्थिति के अनुरूप शिक्षा और मार्ग दर्शन करने का भी कार्य करते हैं। परमावतार भगवान कृष्ण के अलग-अलग रूपों के चित्र या मूर्तियां हमारे जीवन में चमत्कारी बदालाव ला सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की कौन सी मूर्तियां और चित्र घर पर लगाने से आपकी सभी मनोकामानाओं की पूर्ति होगी…

1- बाल गोपाल या लड्डू गोपाल कृष्ण –

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के लड्डू गोपाल या बाल गोपाल रूप का ही पूजन किया जाता है। इसके साथ ही मान्याता है कि संतान प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण के लड्डू गोपाल रूप की मूर्ति का पूजन करना चाहिए।

बाल गोपाल या लड्डू गोपाल कृष्ण

2- माखन चोर कृष्ण

भगवान कृष्ण का माखनचोर रूप सभी का मन लुभाने वाला रूप है, भगवान के इस रूप का चित्र या मूर्ति जन्माष्टमी के दिन घर में लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और आनंद का वातावरण बना रहता है और प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है।

माखन चोर कृष्ण

3-मुरलीधर कृष्ण

भगवान कृष्ण का मुरलीधर रूप घर में सुख, सौभाग्य का आगमन करता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी चढ़ाने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी।

मुरलीधर कृष्ण

4- राधा-कृष्ण का चित्र

भगावन कृष्ण और राधा अनंत प्रेम का प्रतीक हैं, जिनके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो उन्हे अपने बेड रूम में राध-कृष्ण की संयुक्त मूर्ति या चित्र लगाना चाहिए।

राधा कृष्ण

5- पार्थ सारथी कृष्ण

महाभारत के युद्ध में जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने पार्थ यानी अर्जुन के रथ का सारथी बन कर अर्जुन को हर मुसीबत और परेशानी से बाहर निकाल कर सफलता दिलायी थी। इसी प्रकार अपने घर में आप भी भगवान के पार्थ सारथी रूप के चित्र लगा कर सभी परेशानियों और समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

पार्थ सारथी कृष्ण


डॉ बृजेश महादेव की “पादप पहेलियां” पुस्तक का हुआ विमोचन



सोनभद्र। जिले के नवाचारी शिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” कंपोजिट विद्यालय पल्हारी ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा बेसिक शिक्षा विभाग सोनभद्र द्वारा लिखित पुस्तक “पादप पहेलियां” का विमोचन शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग के मुखिया श्रीमान नवीन कुमार पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं डीसी द्वय जय किशोर वर्मा अवधेश भारती चौरसिया के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जनपद के सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरविंद कुमार विश्वजीत कुमार बृजेश कुमार, सम्मानीय एसआरजी संजय मिश्र विनोद कुमार विद्यासागर एआरपी बंधु विमल मिश्र हृदेश कुमार सिंह आनंद त्रिपाठी सूर्य, सूर्य प्रकाश नोडल नीति आयोग एवं बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र के विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित शिक्षक द्वय उपस्थित रहे तथा दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय पकौड़ी कोल सांसद सोनभद्र, माननीय राम दुलार गोंड विधायक दुद्धी एवं विशिष्ट अतिथि रुप में आदरणीय सौरभ गंगवार जिला विकास अधिकारी सोनभद्र उपस्थित रहे।
डॉ बृजेश महादेव द्वारा अब तक डेढ़ सर्जन पुस्तकें लिखी जा चुकी है जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रकाशित ही हो चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि “पादप पहेलियां” पुस्तक के माध्यम से बच्चों के साथ पाठकों को भी अपने आसपास के पर्यावरण में स्थित वनस्पतियों का आसानी से ज्ञान होगा। विमोचन के अवसर पर उपस्थित विद्वजनों से डॉक्टर बृजेश महादेव को बधाइयां मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दे कि डॉक्टर बृजेश महादेव एक नवाचारी शिक्षक हैं और साहित्यिक क्षेत्र में इनका योगदान अनुकरणीय है शिक्षकों और छात्रों के लिए इनके द्वारा “साहित्य सरोवर” ई पत्रिका का भी संपादन किया जाता है साथ ही सर्च लुक शोध पत्रिका का भी संपादन करते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद मैं आप राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक हैं। आज भी बच्चों एवं शिक्षकों के लिए मोबाइल क्लास चलाते हैं जिसकी विषय सामग्री google लिंक द्वारा उपलब्ध कराते हैं इनका यह नवाचार प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में संचालित है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हापुड़ लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओ ने पुतला दहन कर किया जोरदार विरोध प्रर्दशन

HIGHLIGHTS

  • हापुड़ लाठीचार्ज के दोषियों के विरुद्ध कारवाई ना होने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन- राकेश शरण मिश्र
  • पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व मुख्य सचिव का प्रदेश के अधिवक्ताओ ने किया पुतला दहन


सोंनभद्र। विगत दिनों हापुड़ जनपद में अधिवक्ताओ पर हुए लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कारवाई ना होने से आक्रोशित सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश व प्रदेश के अन्य अधिवक्ता संघों व अधिवक्ताओ ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आज प्रदेश भर के हर जनपद व तहसील में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व मुख्य सचिव का पुतला दहन कर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया।

सोंनभद्र जिला न्यायालय व तहसील परिसर में सोंनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार पाठक के नेतृत्व में पुतला दहन के पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रदेश सरकार के विरुद्ध अधिवक्ताओ ने न्यायालय व तहसील परिसर में जुलूस निकाल कर जम कर नारेबाजी की।

Advertisement (विज्ञापन)

सोंनभद्र जिला न्यायालय व तहसील परिसर में दोनों उच्चाधिकारियों का पुतला दहन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र ने कहा कि जब तक हापुड़ लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई नही होती और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नही किया जाता प्रदेश के अधिवक्ता अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए कार्य से विरत रहेंगे।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा कि केवल हापुड़ ही नही बल्कि प्रदेश भर आए दिन अधिवक्ताओ पर जानलेवा हमले किये जा रहे जिससे अधिवक्ताओ के अंदर वकालत पेशे को लेकर भय ब्याप्त हो गया है। और जिस पुलिस पर रक्षा का दायित्व है वो उल्टे हम पर लाठीचार्ज व जानलेवा हमले कर रही है जो अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओ की तरफ से माँग करता हूँ कि जल्द से जल्द हापुड़ लाठीचार्ज के असली गुनाहगारों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करें अन्यथा अधिवक्ताओ का यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा बिजली पानी का मुद्दा,विभाग रहा नदारत

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पूरा सम्मान का प्रमुख ने दिया आश्वासन



म्योरपुर संवाददाता

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक परिसर में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमे बिजली पानी और पशुओं में फैली बीमारी का मुद्दा छाया रहा। ब्लॉक प्रमुख ने शिक्षा और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को बैठक में उपस्थित ना होने पर नाराजगी जताई।

इस दौरान उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हर समस्या का समाधान होगा। उनके सम्मान को कोई ठेस नही पहुंचने दिया जाएगा जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने स्कूलों में शुद्ध पानी की समस्या उठाई और कहा की सभी स्कूलों के हैंडपंप के पानी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा को सर्वोपरी बताते हुए आह्वान किया कि सभी बच्चों को स्कूल भेजे।

Advertisement (विज्ञापन)

खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बैठक में बताया कि बेलहत्थी के कई टोलो में लोग चुहाड़ का पानी पी रहे है उसमे केमिकल्स आ रहा है ऐसे में उस पानी को पीना बंद करे या उबाल कर ही पिए।बताया की फ्लोराइड और अन्य प्रदूषण युक्त पानी नुकसान दायक है।पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने कहा की नए कोटे की दुकानें समूह की महिलाओं को ही मिलेगा।उन्होंने राशन वितरण,राशन कार्ड बनवाने की विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

पशु चिकित्सक राहुल राज ने पशुओं ने फैली बीमारी को लेकर जानकारी दी और पशुबिमा,टीकाकरण, एंबुलेस सेवापार चर्चा की।क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग मनमानी कर रहा है।और ऊर्जांचल में पशुओं के टीकाकरण के दौरान पैसा लेने का आरोप लगाया। मौके पर एडीओ पंचायत काशी ठाकुर, अरुण उपाध्याय,जिला पंचायत सदस्य जनक धारी,रामविचार, प्रेमचंद यादव,सहित अशोक मौर्या राजेंद्र यादव दिनेश जायसवाल रामदयाल,बर्फी लाल,प्रदीप जमुना यादव,बच्चा प्रजापति,राज पति विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।संचालन यशवंत गौतम ने किया।किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

झंडेश्वर महादेव मंदिर पर छः सितम्बर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी एवं सात को होगा भव्य भंडारा

नीरज गुप्ता



बीजपुर, सोनभद्र। ग्राम पंचायत डोड़हर के खैरी टोले में झंडी पहाड़ी पर स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार 6 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी एवं 7 सितम्बर गुरूवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर के संस्थापक एवं महंत मनोज कुमार बताया कि बुधवार 6 सितंबर को शाम 7:00 बजे से रामायण एवं भजन,कीर्तन का कार्यक्रम होगा

Advertisement (विज्ञापन)

तथा रात को 12:00 बजे श्री कृष्णा जन्मोत्सव एवं प्रसाद वितरण के पश्चात पूरी रात भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा तथा 7 सितम्बर गुरुवार को हवन पूजन के पश्चात सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है।महंत मनोज कुमार ने कहा कि सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन है कि पूजन कार्यक्रम तथा भंडारे में सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण करें एवं पुण्य के भागी बनें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पुत्र की दीर्घ आयु के लिए महिलाओं ने रखा हलछठ का व्रत

सोनभद्र नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम पर हलछठ की पूजा करती महिलाएं

सोनभद्र। हलछठ का पर्व मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए हलछठ का व्रत रखा। महिलाओं ने हलषष्ठी माता की कथा सुनाकर और पूजा अर्चना करके पुत्र की लंबी आयु व घर में सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव मनाते हुए उनकी पूजा अर्चना भी विधि विधान के साथ की गई।

Advertisement

सनातन धर्म में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलछठ के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था। बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है। इस लिए उन्हें हलधर के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

बलराम जी का जन्मदिन होने के कारण इस दिन हलछठ पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महिलाओं द्वारा हलछठ का व्रत रखने और पूजा अर्चना करने से पुत्र दीर्घायु होते हैं और घर में खुशहाली आती है। इसी मान्यता के अनुरुप शनिवार को महिलाओं ने भोर पहर ही स्नान कर हलछठ व्रत का शुभारंभ किया।
हलषष्ठी माता की कथा सुनाकर और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्र के चरित्र निर्माण में शिक्षको की होती है अहम भूमिका – सांसद

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम एवं शिक्षकों हेतु टैबलेट वितरण, स्मार्ट क्लास, आई0सी0टी0 लैब के उद्घाटन कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम एवं शिक्षकों हेतु टैबलेट वितरण, स्मार्ट क्लास, आई0सी0टी0 लैब के उद्घाटन कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के चयनित विशिष्ट 94 शिक्षकों को लोक भवन लखनऊ में सम्मानित किए जाने संबंधी आयोजन का लाइव प्रसारण भी सभागार में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती जी के चित्र पर एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए माननीय सांसद पकौड़ी लाल कोल, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड एवं मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा किया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में संचालित निपुण भारत मिशन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बधाइयां दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही इस आयोजन में सांसद, विधायक (दुद्धी) एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सोन श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से विजय लक्ष्मी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) दुद्धी, स्मिता (कस्तूरबा गांधी विद्यालय) घोरावल, पार्वती कुशवाहा (कस्तूरबा गांधी विद्यालय) चोपन, श्याम बिहारी मौर्य (सहायक अध्यापक) करमा, शक्ति प्रताप (सहायक अध्यापक) कोन, वर्षा रानी ( प्रधानाध्यापिका) दुद्धी के साथ निरूशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर में विशिष्ट प्रदर्शन हेतु राजलक्ष्मी सिंह (ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज), शाजमा (ब्लॉक रावटसगंज), कौशल जहांसिद्दीकी (प्रधानाध्यापिका) घोरावल, अंजू जैसवाल (प्रधानाध्यापिका) चोपन, अनामिका आंचल (सहायक अध्यापिका) राबर्ट्सगंज राजकमल सहायक अध्यापक दुद्धी, शंभू नाथ (प्रधानाध्यापक ) म्योरपुर, कोमल साहू (सहायक अध्यापिका)  राबर्ट्सगंज, रजनी प्रजापति (प्रधानाध्यापिका) चोपन सहित अन्य शिक्षक शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि शिक्षक समाज के सजग प्रहरी होते हैं, उनके माध्यम से ही अच्छे समाज की परिकल्पना की जा जाती है, राष्ट्र के चरित्र निर्माण में शिक्षक बन्धुओं की अहम भूमिका होती है, यदि व्यक्ति शिक्षित है, तो वह विकास के नये आयाम की तरफ अग्रसर होगा, उन्होंने कहा कि जनपद में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण का कार्य जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में किया जा रहा है, जिन भी शिक्षक बन्धुओं को विद्यालय में जो भी समस्याएं हों, उसे लिखकर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को अवगत करायें, जिससे कि उसको दूर करते हुए विद्यालय का बेहतर तरीके से सौन्दर्यीकरण कराया जा सके।

Advertisement

इस दौरान विधायक दुद्धी राम दुलार गोंड ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य हो रहे हैं, जनपद में सोनभद्र में भी आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों का सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है और बच्चों को निःशुल्क पुस्तक, ड्रेस, पुस्तक, मोजा, जूता हेतु धनराशि उनके अभिभावक के खाते में सीधे हस्तान्तरित की जा रही है, जिससे कि बच्चों के पढ़ायी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

Advertisement (विज्ञापन)

शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं, इनके माध्यम से ही बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त होती है, जिससे वह विकास के पथ पर आगे बढ़ते हैं। इस आयोजन में विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी गण, डीसी महोदयगण, व सैकड़ो की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित जनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं सहित धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

DM ने निर्माणाधीन सी0सी0 रोड का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • सी0सी0 रोड के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने मौके पर करायी जाॅच,सामग्री आकलन हेतु विभागीय लैब को किया गया प्रेषित
  • सी0सी0 रोड के निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी सुनिश्चित – जिलाधिकारी


सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को पंजाब नैशनल बैंक से होते हुए पुसौली को जाने वाली निर्माणाधीन सी0सी0 रोड का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सी0सी0 रोड के निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जाॅच हेतु मौके पर सड़क को खोदवाकर सी0सी0 रोड में प्रयोग की जाने वाली गिट्टी, मोरम, भस्सी आदि के प्रयोग का सीव एनालीसीस सेट के माध्यम से मौके पर आकलन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान सी0सी0 रोड में प्रयोग की गयी सामग्री के मानक के आकलन हेतु विभागीय लैब को भेजा गया, इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन सी0सी0 रोड की सामग्री के मानक के आकलन में कमी पायी जाती है, तो सम्बन्धित अधिकारी/ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनपद में हो रही सड़कों के निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, जिसके द्वारा सड़कों के निर्माण कार्य में शिथिलता व लापरवाही पायी जाती है, तो सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free