बेलन नदी पुल के पास मिला लावारिस नवजात शिशु



सोनभद्र। मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रो से जानकारी प्राप्त हुआ की ग्राम बनौरा थाना पन्नूगंज स्थित बेलन नदी पुल के पास तत्काल जन्म लिया एक नवजात शिशु (बालिका) अज्ञात मिली है जिसके सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ओ. आर. डब्ल्यू शेषमणि दुबे व बाबु अहमद की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके उपरान्त टीम द्वारा थाना पन्नूगंज से समन्वय स्थापित करते हुए उप निरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव व मुख्य आरक्षी अनिलेश सिंह,धनञ्जय राय एवं महिला आरक्षी साधना पाण्डेय, सुनैना गौड के साथ ग्राम बनौरा पहुंचे।

Advertisement

जहाँ पर तत्काल टीम द्वारा नवजात शिशु (बालिका)अज्ञात को अपने संरक्षण ले लिया गया उसके उपरान्त प्रथम उपचार हेतु अज्ञात नवजात शिशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा (तियरा) हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बताया गया कि अज्ञात नवजात शिशु के सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही यह भी बताया गया कि यदि इस प्रकार की घटना के संबंध में यदि कभी कोई जानकारी प्राप्त होती है। तो तत्काल सूचना सम्बंधित थाने , जिला बाल संरक्षण इकाई, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र को घटना के बारे मे अवगत कराया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सावन की बरसे बदरिया भोले शंकर की नगरिया, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • वीरेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन
  • वीरेश्वर महादेव की सजी दिव्य झांकी
  • भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड पर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर पुजारी राजकुमार पांडे के संयोजन में जय मां गायत्री ग्रुप द्वारा देर शाम भजन संध्या का आयोजन कराया गया जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता व मिर्जापुर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक ओंकार विश्वकर्मा ने भगवान भोलेनाथ के सावन में गाए जाने वाले एक से बढ़कर एक कजरी व भजनों का गायन किया।

Advertisement

गायक सूरज गुप्ता ने जैसे ही सावन की बरसे बदरिया भोले शंकर नगरिया भजन का गायन प्रारंभ किया तो वहां उपस्थित भक्त भजन की धुन पर झूमने लगे और भोले नाथ की जयकारे से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजयमान हो गया।
तो वही भजन गायक ओमकार विश्वकर्मा ने का लेके शिव के मनाई हो शिव मानत नाही, भजन का गायन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

भजन गायको के साथ आगर्न पर नागेंद्र दुबे, ढोलक पर अखिलेश विश्वकर्मा, बैंजो पर सुनील पटेल व ऑक्टोपैड पर अनिल ने संगत किया। इसके पूर्व पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा मंदिर में स्थापित वीरेश्वर महादेव की झांकी सजाई गई और मंदिर में स्थापित शिवलिंग का दिव्य श्रृंगार कर भव्य आरती उतारी गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर रामशंकर शुक्ला, राहुल,कौशल दूबे, निलेश पांडेय,अमित चौबे, सचिन जयसवाल, मोनू , प्रेमनाथ मिश्र देवानंद, प्रथम यादव, सर्वेश तिवारी, केतन, हिमांशु, अवधेश,आत्मानंद पांडेय, आशुतोष, अभिषेक, दादे चौबे, रजनीश कुमार गुप्ता, गोलू गुप्ता सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शपथ समारोह एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन



ओबरा, सोनभद्र। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत छात्र – छात्राओं को खेलकूद के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी । इसके पश्चात छात्र-छात्राओं की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।

Advertisement



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ) प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण करायी एवं दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ० संतोष कुमार सैनी ने बताया कि यह दिन हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए ओलंपिक प्रतियोगिताओं में तीन बार स्वर्ण पदक दिलाया।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

शपथ समारोह के पश्चात आयोजित छात्र एवं छात्राओं की 100 मी दौड़ प्रतियोगिताओं में छात्रों में प्रथम स्थान पर संजीव, द्वितीय स्थान पर सत्यप्रकाश एवं तृतीय स्थान पर राहुल रहे। वही छात्राओं के ग्रुप में प्रथम स्थान पर रेनू द्वितीय स्थान पर कुसुम एवं तृतीय स्थान पर अंजलि एवं राधा कुमारी संयुक्त रूप से रहीं। उपरोक्त सभी बी० ए० चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं हैं। इस अवसर पर डॉ० महेंद्र प्रकाश, उपेंद्र कुमार, डॉ० आलोक यादव, डॉ० किरन सिंह, डॉ० विकास कुमार, डॉ० विभा पांडे , डॉ० रंजीत सिंह, डॉ० बीना यादव, डॉ० विजय प्रताप यादव, डॉ० महीप कुमार, डॉ० सचिन कुमार, डॉ० संघमित्रा, अंजली मिश्रा एवं तुषार मुखर्जी, प्रमोद केसरी, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडे, अंकिता, अंजली, पूजा, साधना यादव, विकांक रंजन, आकाश, सतेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कार और बाइक के टक्कर में बाइक सवार डायल 112 पुलिस कर्मी की मौत

  • परिजनों में मचा कोहराम

नीरज गुप्ता


बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार के सुबह चेवरलेट कार और बाईक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाईक सवार की मौत हो गया। जानकारी के मुताबिक मदन लाल पुत्र स्व बनवारी लाल ग्राम जरहा थाना बीजपुर जो डायल 112 पीआरवी 3096 थाना अनपरा पर नियुक्त कम्पनी बभनी का होमगार्ड 171 जो रात्रि रेस्ट में अपने घर आया था। घर से मोटरसाइकिल न0.UP64AR9021हीरो सुपर स्प्लेण्डर से ड्यूटी के लिए अनपरा जा रहा था तभी नेमना ग्राम के समीप मुख्य मार्ग पर वाहन सं0.UP64S6584 चेवरलेट कार द्वारा सीधा टक्कर होने के कारण गम्भीर दुघर्टना हो गई।

Advertisement

जिसमें होमगार्ड मदनलाल गम्भीर रूप को अचेतावस्था में रिहंद धनवंतरी चिकित्सालय एनटीपीसी ले जाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस द्वारा कार को अपने कब्जे में ले लिया गया गाड़ी चालक फरार है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया जिससे पोस्टमार्टम के लिए दुध्दी भेजवा दिया। वही इस घटना का कारण सड़क पर गड्ढे होने की वजह बताया जा रहा है।इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मां विंध्यवासिनी का दिव्य दर्शन

सावन के आखिरी सोमवार पर शिव भक्ति में डूबा रहा सोनांचल

HIGHLIGHTS

  • सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़़े श्रद्धालु
  • शिवद्वार धाम पहुंचे कांवरियों ने किया जलाभिषेक
    आखिरी सोमवार होने के नाते शिवालयों में लगा रहा भक्तों का ताता
  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मय रही गुप्तकाशी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सावन के आखिरी सोमवार को पूरा सोनांचल शिव भक्ति में डूबा रहा। इस अवसर पर दर्शन पूजन करने के लिए शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने जल एवं दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। तो कई शिव भक्तो ने शिवालयों तथा चं घरों में रुद्राभिषेक कराया।
वहीं घोरावल के शिवद्वार धाम में उमामहेश्वर का का लाखों की संख्या में कांवरियों संघ शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन किया।

Advertisement
Advertisement

बता दे कि रविवार की देर रात से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा और पूरा मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा रहा। शिवद्वार उमा महेश्वर मंदिर में डाक बम कांवरियों के पहुंचने पर देर रात से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। कांवरियों ने सर्वप्रथम उमा महेश्वर मंदिर का 5 बार परिक्रमा किया और उसके बाद जलाभिषेक करते हुए उमामाहेश्वर की सजी भव्य झांकी का दर्शन- पूजन किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी

Advertisement (विज्ञापन)




राबर्ट्सगंज नगर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर रौप पहाड़ पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, विरेश्वर मंदिर, सोभनाथ मंदिर, दूग्धेश्वर महादेव मंदिर, बरैला मंदिर, शाहगंज के पास गौरीशंकर मंदिर में सावन केे आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। गंगा जल एवं दूध से अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किए। आखिरी सोमवार होने के नाते कई शिवमंदिरों में और घरों में रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं ने कराया। इस दौरान भक्तों ने शिवालयों में जाकर घर परिवार में खुशहाली की कामना किए। इस दौरान जिले के सभी शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दुग्धेश्वर धाम में शिव भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण


सोनभद्र। श्रावण मास के आखिरी सोमवार के अवसर पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर समिति के सचिव व यजमान गोविंद केसरी ने धर्मपत्नी संग रुद्राभिषेक किया। साथ ही मंदिर परिसर में भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भी रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के पश्चात सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन हुआ और फिर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादें कि मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए 4:00 बजे भोर से ही भक्तों का ताता लगा हुआ था। इस अवसर पर उमा केसरी, प्रतिभा देवी, सपना, किरण देवी, सीमा, बिना केसरी, श्वेता, पूजा, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सीमा, राजेश केसरी, प्रकाश, गोपाल, मंगल, मनजोक केजरीवाल, राजेश, संगम, हरिहर विशाल, रामजी मोदनवाल, सोना, मुनमुन, कोमल, गुनगुन, जूही, निधि, आशु, गोलू, अनु, प्रियांशु, नीरज, मिट्ठू, विष्णु, ओम, उज्जवल, अंजलि, ग्रंथ सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जन-जन जाना है जनहित मांगे पूरी कराना है

सोनभद्र। सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा पुरानी चिकित्सालय परिसर में 24 घंटे चिकित्सालय चलाने के भुखहड़ताल पर 2010 का लिखित आश्वासन पूर्ण कराने एवं अन्य जनहित समस्या समाधान कराने हेतु प्राणघातक हमला करायें जानें कारण मस्तिष्क रोगी होने व कई रोगों से प्रभावित होने के बावजूद भी 16वी वषं 27 जून दवा त्याग 24 अगस्त 2023 अन्न त्याग कर चरणस्पर्श कार्यक्रम के दौरान आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अजय शेखर जी के आवास पर पहुंचे।

Advertisement

चरणस्पर्श के दौरान श्री अजय शेखर जी ने कहा कि वर्तमान सरकार संवेदन शून्य है इसे प्रजातांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है ऐसी स्थिति में मेरा अनुरोध है कि आप दवा त्याग अन्न त्याग तोड़कर जनमत जागरण करने का प्रयास करें तथा जनता के बीच जाए और चरणस्पर्श कार्यक्रम करें आप दवा व अन्न ग्रहण करें।

Advertisement

मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा गुरुवर के आदेश का पालन करते हुए दवा एवं अन्नग्रहण कर माननीय आमजन जनप्रतिनिधियों पत्रकारों शिक्षको व्यापारियों सामाजिक संगठनो राजनैतिक दलों का चरणस्पर्श कर जनहित समस्या समाधान कराने हेतु कटिबद्ध रहूंगा।
मंच के महासचिव ई० शिव प्रसाद यादव ने कहा कि अध्यक्ष के मस्तिष्क व अन्य रोगों से पीड़ित होने के बावजूद भी दवा त्याग अन्न त्याग करना उचित नहीं है इस दौरान अवधेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष रामभवन पटेल संगठन मंत्री रमेश मौर्या मंत्री गिरीश लहरी श्रीवास्तव अनुपम शाद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे
ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव
पत्रकार/संस्थापक अध्यक्ष सोनभद्र विकास मंच

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

144 कुंवारी कन्याओं ने किया 12 ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से चलाए जा रहे विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा का किया रसपान
  • श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)



सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में 56वें दिन 144 कुंवारी कन्याओं ने 12 ज्योर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन किया एवं जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से चलाए गए विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद श्रीराम कथा का रसपान किया। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा।

Advertisement

इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने 12 ज्योतिर्लिंग का 144 कुंवारी कन्याओं के जरिए रुद्राभिषेक पूजन कराया। इसके बाद जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित 12 ज्योतिर्लिंग का 144 कुंवारी कन्याओं के जरिए रुद्राभिषेक पूजन किया गया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

रिया शुक्ला, लक्ष्मी गुप्ता, अनीता देवी रेनू गुप्ता, रजनी केसरी, आंचल केसरी,उर्मिला, किरण मोदनवाल,रामसेवक, सुभारम महाराज, जयराम महाराज,उज्जैन से पधारे केवलानंद जी महाराज,मुन्ना दास महाराज, हीरा, कालो देवी, बलिराम बाबा, सविता देवी, अनीता केशरी, किरण मोदनवाल,शशि देवी, रेणु गुप्ता, संगीता, परमेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी,प्रभा देवी, माधुरी देवी, विमला देवी,रामसेवक बाबा भक्तगणों ने वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाया, जिसका भक्तगणों ने रसपान किया।

सभी कन्याओं का पैर र्धोकर महावर लगाया गया, सभी कन्याओं को मुकुट बंधा गया, सभी को रामनामी गमछा वितरण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहला कार्यक्रम है जो इतनी संख्या में एकसाथ कुंवारी कन्याओं ने रुद्राभिषेक पूजन किया है। इसके अलावा लगातार 58 दिन तक चलने वाला रुद्राभिषेक कार्यक्रम तथा 15 वर्षों से 24 घंटे चल रहे हरिकीर्तन कार्यक्रम भी एक मिसाल है।

Advertisement (विज्ञापन)

भिखारी बाबा ने बताया कि 30 अगस्त को कार्यक्रम का समापन के अवसर पर शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को मच्छरदानी वितरित की जाएगी। रेवती तिवारी, रामा देवी,शारदा देवी, अर्चना पौर, सीता अग्रवाल, करुणा सिंह, चिंता मौर्य, बिमला देवी, कृष्णावती, मंगल कुशवाहा, रमेश, शशि देवी,प्रियंका, प्रिया पटवा, रेणु गुप्ता, हरिहोविंद, जनक दुलारी, पूजा मोदनवाल, श्याम कुमारी,

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

1 सितम्बर, 2023 तक ई-फार्म सी0 के माध्यम से ही क्रेशर द्वारा निर्मित गिट्टी का परिवहन किया जाना करें सुनिश्चित – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • समस्त पट्टाधारक स्टोन क्रेशर स्वामियों तथा उप खनिज का परिवहन करने वाले वाहन स्वामी 1 सितम्बर, 2023 तक ई-फार्म सी0 के माध्यम से ही क्रेशर द्वारा निर्मित गिट्टी का परिवहन किया जाना करें सुनिश्चित – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जिले के समस्त पट्टाधारक/स्टोन क्रेशर स्वामियों तथा उप खनिज का परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि सेंड स्टोन ग्रेनाइट आदि से निर्मित गिट्टी 10, 16 व 20 एम0एम0 आदि एवं स्टोन डस्ट का परिवहन 01 सितंबर 2023 से ई0-फार्म सी0 के माध्यम से ही किया जाएगा तथा क्रेशर द्वारा निर्मित गिट्टी का परिवहन ई0 एम0एम0-11 से करना निश्चित रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि समस्त पट्टेधारक/स्टोन क्रेशर स्वामियों तथा उप खनिज का परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि स्टोन क्रेशर द्वारा निर्मित गिट्टी तथा 10, 16 व 20 एम0एम0 आदि एवं स्टोन डस्ट का परिवहन 01 सितंबर2023 से ई0-फार्म सी0 के माध्यम से करना सुनिश्चित करें, उ0प्र0 खनिज ( अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियमावली 2018 एवं उ0प्र0 अप खनिज (परिहार) नियमावली 2021 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free