गेट नम्बर-2 खुलवाने हेतु बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को लिखा पत्र
सोंनभद्र। जनपद एवम सत्र न्यायालय सोंनभद्र परिसर का नम्बर गेट नम्बर 2 खुलवाने के सम्बंध में वरिष्ठ अधिवक्ता सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने सोंनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक को पत्र लिखा है। और उसकी प्रतिलिपि जनपद न्यायधीश सोंनभद्र सहित सोंनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोंनभद्र के अध्यक्ष व महामंत्री को भेजा है।
Advertisement
श्री मिश्र ने अपने पत्र मे लिखा है कि विगत एक माह से जनपद एवम सत्र न्यायालय सोंनभद्र के परिसर के गेट नम्बर दो के बंद हो जाने से वादकारियों/अधिवक्ताओ एवम न्याययिक अधिकारियों व कर्मचारियों को आने जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में केवल गेट नम्बर एक खुला है और उससे जाने आने में अत्यधिक जाम के कारण आने जाने वालों को बहुत ही दिक्कत उठानी पड़ रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
चार पहिया एवम दो पहिया वाहन से अधिकांश वादकारियों/अधिवक्ताओ एवम न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों का आना जाना होता है जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और विवाद की संभावना भी बनी रहती हैं। इसलिए गेट नम्बर-2 का भी अतिशीघ्र खुलना अत्यंत आवश्यक और आमजन के हित मे है। उन्होंने पत्र में अनुरोध है करते हुए माँग की है कि जल्द से जल्द गेट नम्बर-2 को खुलवाने की कृपा करें जिससे वादकारियों/अधिवक्ताओ एवम न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सभी को राहत मिल सके।
शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये- मंडलायुक्त
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अगस्त महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील घोरावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मण्डला आयुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले प्रकरणों का हल कराया जाये, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये, कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में मण्डला आयुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह आदि ने 60 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 48 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Advertisement
वहीं राबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल कुमार यादव, तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 118 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 17 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 21 मामले निस्तारित हुए, बाकी 97 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर तहसीलदार राबर्ट्सगंज, मुख्य चिकित्साधिकारी, सी0ओ0 सी0टी0 सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें। वहीं तहसील ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार आदि ने 20 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 16 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 45 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 40 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सोनभद्र। आदिवासी संस्कृति, साहित्य, कला के रचनाकार/इतिहासकार, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ, अंगदानी दीपक कुमार केसरवानी को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत 77 वी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, राष्ट्रीय एकीकरण, सांप्रदायिक सौहार्द गोष्ठी / कवि सम्मेलन/सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर, अंग वस्त्रम भेटकर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
लोक संस्कृति संग्रहालय उत्तराखंड द्वारा गुफाचार्य की उपाधि से विभूषित गुफाचित्रों पर शोध पर कार्य कर चुके श्री केसरवानी 35 वर्षों से पत्रकारिता एवं लेखन कार्य कर रहे हैं, विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से सोनभद्र के भूताविक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण संवर्धन पर्यटन विकास हेतु अनवरत कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान सहित अन्य प्रकाशको द्वारा इनकी कृतियों का प्रकाशित किया जा चुका है।
Advertisement
सोनभद्र के साहित्य, कला, संस्कृति पर आधारित वार्ताएं, इंटरव्यू का प्रसारण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र से प्रसारित किया जा चुका है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में सोनभद्र के स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा इनके सहयोग से कई फिल्मों का निर्माण भी किया जा चुका है। श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर जनपद के सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। उन्होंने बताया कि सभी धर्म, भाषा, क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण/सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है, इसी के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सद्भावना दिवस के अवसर पर शपथ दिलाया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष यादव, अपर जिलाधिकारी नमांमि गंगे आशुतोष दूबे सहित कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
एनटीपीसी सिंगरौली में एमजीआर विभाग के संविदा कर्मियों हेतु कैरम प्रतियोगिता का आयोजन
सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में एमजीर विभाग के ऑपरेशन, वर्कशॉप, ट्रैक मेंटेनेंस, सुरक्षा गार्ड एवं सिगनलिंग समूह के संविदा कर्मियों हेतु कैरम प्रतियोगिता का आयोजन मनरोजन केंद्र में किया गया। इस कैरम प्रतियोगिता का उद्देश्य टीम निर्माण को बढ़ावा देना, टीम समन्वय में सुधार करना और स्वस्थ कार्य वातावरण बनाना था। जिसके परिणाम स्वरूप ऑपरेशन व मैंटेनेंस टीम समन्वय के साथ काम करें।
Advertisement
कैरम टूर्नामेंट का उद्घाटन एनटीपीसी सिंगरौली के महाप्रबंधक (संचालन और रखरखाव) सतीश कुमार गुजरानिया की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एनटीपीसी सिंगरौली के सभी समूहों के संविदा कर्मियों के बीच टीम सामंजस्य बढ़ाने की इस अनूठी पहल के लिए एमजीआर विभाग को बधाई दी।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने यह भी कहा कि सभी संविदा कर्मी बेहतर समन्वय और संचार के कारण बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे और इस प्रकार बेहतर उत्पादकता, प्रभावशीलता और दक्षता के साथ विभाग के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस टूर्नामेंट में एमजीआर विभाग के सभी समूहों के 30 संविदा कर्मियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), डीके सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एमजीआर), एसके वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मैंटेनेंस) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता का संचालन विपिन गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (एमजीआर) द्वारा किया गया।
विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन, अमावस्या तिथि को देर शाम दीप महायज्ञ का आयोजन कराया गया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भारतीय धर्म, संस्कृति, अध्यात्म के प्रचार- प्रसार हेतु गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत जिलार मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन, अमावस्या तिथि को देर शाम दीप महायज्ञ का आयोजन कराया गया। जिसमें ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी धर्मपत्नी वरिष्ठ साहित्यकार प्रतिभा देवी दीप महायज्ञ के मुख्य जजमान रहे, यहां दीप महायज्ञ आचार्य अरविंद कुमार सिंह ने संपन्न कराया।
Advertisement
इस अवसर पर उपस्थित आध्याम प्रेमियों ने हृदय से आहुति देकर आलस जैसी बुराई को त्यागने का संकल्प लिया। तो वहीं गायत्री महामंत्र का जाप, पूज्य गुरुदेव, गुरु माता के सूक्ष्म संरक्षण में समस्त देवी- देवताओं का आह्वान, यज्ञ पूजन, गायत्री माता का भजन आदि के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनभद्र गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण”, आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी की प्रमुख सरिता जायसवाल, सरोज जायसवाल, गीता देवी, ज्योति, रश्मि, सुषमा, सीता, गुलाबी देवी, माधुरी, रानी, मंजू, उषा, सहित गायत्री परिवार के प्रदीप बालाजी, प्रकाश केसरी, गोविंद उमर, हर्षवर्धन सहित अन्य गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे। यज्ञ का समापन मुख्य यजमान द्वारा की गई आरती पूजन के साथ हुआ।
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थिति बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में गुरुवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा, लखनऊ के वैज्ञानिको ने जन जातीय किसानों हेतु “बागवानी फलों के रोपण और देखभाल “विषय पर एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई और आम, अमरूद, बेल, नीबू, आदि फलों के 7000 कलमी पौधों का वितरण किया गया|
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार शुक्ल ने किसानों का अभिवादन किया और जन जातीय परियोजना के बारे में और संस्थान द्वारा विकसित बागवानी तकनीकों का परिचय दिया। उन्होने सोनभद्र के लिए उचित फलों और उनकी क़िस्मों एवं यहाँ के लिए उपयुक्त बागवानी प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी| संस्थान से आए पादप सुरक्षा के प्रधान वैज्ञानिक डा प्रभात कुमार शुक्ल ने फलों एवं अन्य फसलों के बीमारियों और कीट संबंधी समस्याओं के समाधान की विस्तृत चर्चा की |
Advertisement
इस अवसर पर लखनऊ से आए प्रदेश सरकार के कृषि प्रसार के अपर निदेशक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० राजेन्द्र कुमार सिंह ने अपने भाषण में बागवानी और फल वृक्षों के महत्व की चर्चा की और किसानों को हर खेत में मेंड़ और हर मेंड़ पर पेड़ पर विशेष ज़ोर दिया | सोनभद्र की समस्यों की चर्चा कराते हुए पानी के संरक्षण और ड्रिप और स्प्रिंकलर अपनाने के लिए प्रेरित किया और सरकार द्वारा दी जाने वाली छूट छूट के बारे में बताया |
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने किसानों को किसान उत्पादक संघ बनाकर और कंपनी अधिनियम या कोआपरेटिव अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण कराकर एफ पी ओ शक्ति पोर्टल से जुड़कर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने फार्म मशीनरी बैंक के बारे में जानकारी दी | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि म्योरपुर के ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान और जिले की किसानों को वैज्ञानिकों और जनपद के विभिन्न कृषि विभाग से जुड़कर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया |
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने अपने उदबोधन में बनवासी सेवा आश्रम के कार्यों की सराहना कराते हुए किसानों को अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर में जिला कृषि अधिकारी डा०एच के मिश्र, जिला मृदा संरक्षण अधिकारी बी बी वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक, डा० पी. के. सिंह एवं जिला उद्यान निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने जिले के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी |
Advertisement
बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम ने सभी संस्थानों का आभार व्यक्त किया और किसानों को अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ प्रभात कुमार शुक्ल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान वैज्ञानिक एवं संस्थान के जन जातीय परियोजना के नोडल अधिकारी डा० सुशील शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सोनभद्र के लगभग 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
बीजपुर, सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद बजरंग जिला रेणुकूट के प्रखण्ड बीजपुर में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी विद्यालय पुनर्वास मे प्रधानाचार्य ताड़कनाथ दुबे के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने कहा हम भारत को पुनः अखण्ड बनाएंगे भारत विभाजन ये राजनीतिक विभाजन है और हमारा संस्कृत विभाजन नही है भारत को पुनः अखण्ड बनाने का संकल्प लिया और सभी पदाधिकारी एंव छात्र, छात्राओं को भारत माता की जय के नारों से संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक नवनीत पांडेय ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज सिंह जिला उपाध्यक्ष मीरा सिंह , प्रखण्ड संयोजिका सुमित्रा गुप्ता, खण्ड अध्यक्ष श्रवन सिंह, नगर संयोजक अरविंद गुप्ता, संदीप राय जी, मनोज दुबे जी, नारायण गुप्ता जी के साथ नगर के अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया तिरँगा, अमर बलिदानों को किया याद
सोनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना सर्वस्व त्याग कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। झंडा रोहण के तुरंत बाद राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धाजंली अर्पित किया।
Advertisement
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में देशवासियों से अपील करते हुए संदेश दिया कि हम अपने बच्चो को और आने वाली पीढ़ी को ऐसी शिक्षा व संस्कार दे जिससे वे ईमानदार और चरित्रवान बने और सत्य मार्ग पर चलकर देश के विकास में अपने राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन कर देश को गौरवान्वित करने का कार्य करें ।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आज भ्र्ष्टाचार आतंकवाद, जातिवाद और रिश्वतखोरी देश को दीमक की तरह खोखला कर रही है। ऐसे में हमें अपने बच्चो में और युवा पीढ़ी में ऐसे संस्कार और राष्ट्रीय भावना का बीजारोपण करना चाहिए जो देश की अस्मिता की रक्षा कर सके। श्री मिश्र ने आगे कहा कि भारत की आजादी में अधिवक्ताओ के योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता। भारत को आजाद कराने से लेकर आजाद भारत के संविधान बनाने तक और उसके बाद अब तक अधिवक्ताओ का योगदान अविस्मरणीय रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
आज 77 वे स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम आजादी की लड़ाई में में बलिदान हुए उन अमर बलिदानियों के चरणों मे कोटि कोटि नमन और वन्दन करते हैं। इस मौके पर अधिवक्ता उमापति पांडेय, प्रदीप धर, राजेश देव पांडेय, आशुतोष पाठक, अनिल कुमार पांडेय, महेश पांडेय सहित हिमांशु मिश्र, नीलेश मिश्र, सात्विक मिश्र मौजूद रहे।
बीजपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के अंतर्गत जरहा न्याय पंचायत के ग्राम सभा बीजपुर में बनी सब्जी मंडी मुलभूत सुविधाओ से वंचित होने से सब्जी व्यापारियों व समाजसेवी ने मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को मांग किए। क्षेत्र के लोगो ने बताया कि सब्जी मंडी का निर्माण एनटीपीसी द्वारा लगभग 25 वर्ष पहले किया गया था लेकिन आज तलक इस सब्जी मंडी की ओर कोई एनटीपीसी प्रबंधक व शासन-प्रशासन ने ध्यान आकर्षित इस ओर नहीं किया।
समाजसेवी ललन सिंह ने कहा कि बीजपुर सब्जी मंडी काफी बड़ा है और यहां दुर दरार से लोग सब्जी बेचने आते हैं। लेकिन कोई सुविधा न होने से काफी समस्या होती है। इस सब्जी मंडी में सप्ताहिक बाजार लगाएं जाते जिसमे हजारों की भीड़ उमड़ जाती है। न तो शेड निर्माण की व्यवस्था किया गया है और न तो साफ-सफाई कराई जाती है।
Advertisement
वही सब्जी विक्रेता वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कहा कि यह सब्जी मंडी आज से 25 वर्ष पहले एनटीपीसी द्वारा बनाया गया था यहां के विस्थापितों सहित दुर दराज से सब्जी व्यापारियों को दिक्कत न हो सके।लेकिन कोई सुविधाएं न होने से काफी परेशानी होती है। इस सब्जी मंडी में न तो हाई मास्क लाइट की व्यवस्था है और न तो टिन शेड लगाएं गए हैं जिससे बरसातों के दिनों में बाजार लगाना मुश्किल हो जाता है और लाईट न होने से अंधेरा पसर जाता है।
Advertisement
सब्जी विक्रेता सुखराम सोनकर ने कहा कि यहां पर हर रविवार को बाजार लगाए जाते हैं लेकिन मूलभूत सुविधाएं ना होने की वजह से हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सब्जी मंडी में बनाए गए चबूतरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और ना तो टिन शेड की व्यवस्था है और न ही साफ सफाई कि समुचित व्यवस्था किया गया है हमेशा डर बना रहता है कि कोई विषैला कीड़ा न आ जाए।
Advertisement
समाज सेवक राम प्रभु गुप्ता ने कहा कि इस सब्जी मंडी में न तो शौचालय, न पेयजल की व्यवस्था और न ही हाई मास्क लाइट लगाया गया है।और न ही साफ सफाई कराई जाती है जिससे दूर-दूर से आए सब्जी विक्रेता सड़कों पर दुकानो को लगाने लगते हैं जिससे सड़क पर जाम लगने लगता है। इससे हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों सहित व्यापारियों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या का समाधान की मांग किए।