दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में महिला कांवड़ यात्रियों ने किया जलाभिषेक, लगे बोल बम जयकारे

HIGHLIGHTS

  • दुर्गेश्वर महादेव मंदिर समिति ने निकाली भव्य महिला कांवड़ यात्रा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन, सावन मास के प्रथम दिन अमावस्या शुक्ल पक्ष को जनपद सोनभद्र के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केसरवानी वंश द्वारा निर्मित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी के नेतृत्व में महिला कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसका शुभारंभ राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) से हुआ। इस कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं युवतियों ने भगवा वस्त्र धारण कर, कंधे पर कावर लेकर बोल बम का जयकारा लगाते, डीजे के धुन पर थिरकती हुई शामिल हुई। यह कावड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां शीतला धाम के समीप स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां पर महिला कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि यह कांवड़ यात्रा संस्कृति, साहित्य, कला, धर्म, अध्यात्म की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाले सुप्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक मध्य प्रदेश सीहोर के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा द्वारा सीहोर में निकाली गई कावड़ यात्रा के तर्ज पर संपन्न हुई हैं।

Advertisement

कांवड़ यात्रा मे मुख्य रूप से दूधेश्वर महादेव मंदिर के सचिव गोविंद केसरी, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, विंध्य संस्कृति शोध समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन, आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव प्रतिभा देवी, राजेश केसरी, प्रकाश, गोपाल, मंगल, मनजोक केजरीवाल, राजेश, संगम, हरिहर विशाल, रामजी मोदनवाल, उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, बिना केसरी, श्वेता, पूजा, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सीमा, सोना, मुनमुन, कोमल, गुनगुन, जूही, निधि, आशु, गोलू, अनु, प्रियांशु, नीरज, मिट्ठू, विष्णु, ओम, उज्जवल, अंजलि, ग्रंथ सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रशासन द्वारा सेनानी परिजनों की खोज कराई जानी चाहिए।
  • जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक ब्लॉकों में सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
  • सेनानियों के नाम पर गांव सड़कों का नामकरण किया जाना चाहिए।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। आजादी के पूर्व मिर्जापुर का दक्षिणांचल कहे जाने वाले वर्तमान जनपद सोनभद्र के इतिहास में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आदिवासी जन महात्मा गांधी के आवाहन पर कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे बिना किसी की परवाह किए और ब्रिटिश हुकूमत के प्रताड़ना का शिकार भी हुए, जेल यात्रा, जमीन जायदाद की नीलामी, शारीरिक प्रताड़ना एवं परिजनों को आर्थिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ना इत्यादि कष्टों को झेलते रहे, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत के सामने सिर नहीं झुकाया।

Advertisement
Advertisement

आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव/साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-“जनपद सोनभद्र आदिवासी बाहुल्य जनपद है और स्वतंत्रता आंदोलन में इस चित्र की आदिवासी जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था लेकिन दुर्भाग्यवश उन सभी सेनानियों का नाम सरकारी लिस्ट में नहीं सबका नहीं है प्रोफेसर विश्राम सिंह की कृति मिर्जापुर के स्वतंत्रता आंदोलन के अनुसार जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज तहसील से हरिवंश धांगर, विष्णु धांगर, शंकर माझी राम हरख खरवार, शिवनाथ प्रसाद गोड।

Advertisement

तहसील घोरावल से झिगई पनिका, मंगल वियार।
तहसील दुद्ध से रामेश्वर खरवार, सुखलाल खरवार, शनिचर राम खरवार, बोधा पनिका, पूरन खरवार, जगन्नाथ खरवार,चिंतामणि खरवार ने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सन 1921 से 15 अगस्त 1947 तक ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया और प्रताड़ना के शिकार हुए।
सन 1921 में जब महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन का बिगुल बजाया उसकी क्रांतिकारी ध्वनि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धीऔर रॉबर्ट्सगंज तहसील के लोगों को सुनाई दिया और सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजो के खिलाफ खड़े हो गए थे

Advertisement

25 दिसंबर 1937 को लोकप्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू का टाउन एरिया मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में आगमन, मिर्जापुर जनपद की ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण घटना थी और संभवत प्रथम बार पंडित जवाहरलाल नेहरु आदिवासी, संस्कृति एवं कला से परिचित हुए थे।
स्वतंत्रता के पश्चात क्षेत्र में होने वाले लोकसभा, विधानसभा एवं स्थानीय निकाय चुनाव में आदिवासी जनप्रतिनिधियों का चुना जाना अपने आप में महत्वपूर्ण एवं इनकी सामाजिक, राजनीति मजबूत स्थिति का द्योतक है।
सोनभद्र जनपद में कुल 112 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची सरकारी अभिलेखों, शहीद उद्यान परासी में लगे गौरव स्तंभ पर दर्ज है।

Advertisement

प्रशासन सोनभद्र द्वारा वर्तमान रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी के 10 ब्लॉकों में निवास करने सेनानियों की सूची बनाना चाहिए।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव एवं सड़कों का नामकरण स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर कराया जाना चाहिए एवं जनपद के दस ब्लॉकों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान का कार्यक्रम स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों की पहचान एवं जीर्णोद्धार का कार्यक्रम आयोजित कराया जाना चाहिए । तभी आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य पूरा होगा। रहा है-दीपक कुमार केसरवानी



Advertisement
Advertisement

एन सी सी देशभक्ति का जज्बा पैदा करने में सक्षम- राजकुमार

नीरज गुप्ता


बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हीं हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने सर्वप्रथम विद्यालय में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात प्राचार्य श्री राजकुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

Advertisement

परेड के दोनों प्लाटून ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उसके बाद अपने संबोधन में श्री राजकुमार ने कहा कि डीएवी देशभक्ति के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय डीएवी आंदोलन के अगुआ थे । हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देना है। हमारे विद्यालय के अनेक विद्यार्थी सेना में पदाधिकारी बनकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। डीएवी रिहंदनगर ‘ एन सी सी’ के द्वारा विद्यार्थियों में देशभक्ति और अनुशासन का भाव भरने के प्रति कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि एन सी सी विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है।

Advertisement

डीएवी की ग्यारहवीं की छात्रा आयुषी ने देशभक्ति से ओतप्रोत जोरदार भाषण दिया। विद्यालय के उप कप्तान ज्यानसू के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जोरदार गगनभेदी नारे लगाए। भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों से पूरा आकाश गूंजायमान हो गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा ‘घर-घर तिरंगा,हर हाथ में तिरंगा’ का संदेश दिया। अंत में विद्यार्थियों के बीच मिष्टान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार शामिल हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्लाक प्रमुख ने पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक मंच निर्माण का किया शिलान्यास


नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर पुनर्वास प्रथम में अति प्राचीन माता दुदहिया देवी मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड़ ने पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर सांस्कृतिक मंच निर्माण का शिलान्यास किया और कहा की यहां पर प्रतिवर्ष होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने व क्षेत्र के विकास के लिए इस सांस्कृतिक मंच का शिलान्यास किया गया है और जल्द ही यह मंच बनकर तैयार हो जाएगा जिससे यहां पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम और भी भव्य तरीके से हो सके।

Advertisement

ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास से संबंधित जो भी कार्य होंगे उन्हें बीडीसी व ग्राम प्रधानो के संग बैठक करके योजनाबद्ध तरीके से कराया जाएगा।आसपास के लोगों ने ब्लाक प्रमुख के इस कार्य की सराहना की।इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता,क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र प्रताप सिंह,असफाक कुरैशी,रामबरन,ग्राम प्रधान बीजपुर प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता ,समाजसेवी सुधीर कुमार,प्रधानाचार्य ताड़कनाथ दुबे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदारनाथ यादव,गोपाल प्रसाद,जशवंत,इंद्रदेव सिंह,बाल किशुन सिंह यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सोनभद्र। आजादी की 77 वीं वर्षगांठ व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय रावटसगंज के मेन चौक पर किया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल पर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

Advertisement

समारोह में समाज के सात विशिष्ट लोगों को अंग वस्त्रम एवं मजार पढ़कर सम्मानित के लिए। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय शेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक शिव शंकर, डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव, अजहर भाई, श्याम लाल अग्रवाल, डॉ अर्जुन दास केसरी एवं सरदार गोविंद सिंह का सम्मान किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें तथा देश के लिए बलिदान सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में व्यापारी बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल अधीक्षक ने योगी संकटमोचन को किया सम्मानित

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस पर योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पतंजलि योगपीठ सोनभद्र एवं युवा भारत के मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन को जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने जिला कारागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुझे दीक्षित ने बताया कि उनके जेल के बहुत से बंदी योग करके अपने आप को स्वस्थ्य रखने में सफल भी हुए हैं। इससे जेल परिसर में बंदियों के नकारात्मक विचार समाप्त हो जाते हैं। बता दें कि क्योंकि संकट मोचन जिले में लगातार निशुल्क योग शिविर का आयोजन कर रहे हैं और लोगों को योग के प्रति जागरूक और स्वस्थ रखने के लिए प्रयास कर रहे। सभी संकट मोचन के सम्मानित होने पर समाजसेविय सामाजिक संगठनों में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुलामी की मानसिकता से मुक्त नहीं हो पाया सोनभद्र -दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS


सोनभद्। आजादी के 75 साल बाद जब सारा देश अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है और स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर देशवासी जश्न बी 6 मनाने की तैयारी कर रहे हो, ऐसे में सोनभद्र जनपद के ब्रिटिश नाम वाले नगर, भवन, स्मारक अपने अंग्रेजी अधिकार का दावा ठोकते हुए प्रतीत हो रहे हैं। और आज भी अमृत काल में हम अंग्रेजी की गुलामी से मुक्त नहीं हो पाए हैं। इसका प्रमाण है जनपद सोनभद्र के अंग्रे रिटरजी नाम वाले ने नगर।

Advertisement

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक एवं इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“वर्तमान बिल्ढम गंज का प्राचीन नाम मूडी सेमर था, मुगल काल में यहां के स्थानीय राजा और मुगलों में युद्ध हुआ जिसमें स्थानीय राजा वीरगति को प्राप्त हुआ और उसका मुंडी कटकर सेमल के वृक्ष के नीचे गिरा, धड़ वही पड़ा रह गया इसके बाद से इस क्षेत्र का नाम मुड़ी सेमर पड़ा गया। आज भी स्थानीयजन एक चौरा को मूडी सेमर बाबा के नाम सेपूजते हैं।

Advertisement

ब्रिटिश शासन काल में सन 1901 में पी बिल्ढम मिर्जापुर के जिलाधिकारी बनकर आए और दुद्धी क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं की निदान, आदिवासियों को शोषण से मुक्ति दिलाने हेतु 1903 में आए और यहीं पर दुद्धी क्षेत्र की गतिविधियों का अध्ययन किया और यहां की गरीबी, लाचारी, बेबसी, आदिवासियों की दशा देखकर उन्हें निशुल्क राशन, मिट्टी का तेल, कपड़ा आदि का वितरण कराया और संचालित पाठशाला का निरीक्षण किया।
सन 1905 में दोबारा इस क्षेत्र में आए और सड़कों आदि का निर्माण करने का वादा किया, और मूडी सेमर गांव में उन्होंने प्रवास किया उन्हीं के नाम पर इस गांव का नाम बिल्ढमगंज हो गया।

Advertisement

Advertisement

सन 1870- 71 में संयुक्त प्रांत आगरा- अवध के लेफ्टिनेंट गवर्नर मिस्टर डब्लू म्योर दुद्धि के प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार एवं भूमि समस्याओं के निदान के लिए आए और कुछ दिन रह कर यहां के लोगों से संवाद स्थापित कर यहां की स्थानीय समस्याओं को जाना और उसे पर विचार- परामर्श किया। कालांतर में जिस स्थान पर वह ठहरे थे उस स्थान को म्योरपुर के नाम से जाना जाता है। आज म्योरपुर एक नगर के रूप में विकसित है।

Advertisement

सन 1846 के पूर्व मिर्जापुर का कुसाचा तहसील शाहगंज में संचालित था, बरसात के दिनों में इस क्षेत्र में धान के खेत एवं बेलन नदी के ऊपर पुल न बनने के कारण या क्षेत्र जलमग्न जाता था और उसाचा तहसील मुख्यालय मिर्जापुर से बरसात के महीना में कट जाता था और स्थानीय को प्रशासनिक कार्यों में दिक्कत होती थी इस परेशानी को मध्य नजर रखते हुए अदालगंज के मुखिया भूरा लाल केशरवानी ने मिर्जापुर के कलेक्टर को स्थानीय समस्याओं से अवगत करते हुए एक पत्र लिखा और कुछ अच्छा तहसील को स्थानांतरित करने की मांग किया।

Advertisement

कलेक्टर ने उसे पत्र पर कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर के उप जिलाधिकारी को नई तहसील की स्थापना के लिए भूमि सर्वे के लिए भेजा, डब्लू बी रॉबर्ट अदलगंज के मुखिया भूरालाल केसरवानी से विचार परामर्श करके उनके साथ सर्वे किया सर्वे के उपरांत उन्होंने एक ऐसी भूमि का चयन किया जो कछुए की आकार का हो और बरसात का पानी चारों तरफ से सरक कर निकल जाए। सर्वे के पश्चात उन्होंने वर्तमान रॉबर्ट्सगंज चौराहे पर रॉबर्ट्सगंज नगर की स्थापना किया और इस नगर का प्रथम नागरिक अदलगंज के निवासी जगन्नाथ साहू को बनाया कालांतर में अदलगंज का बाजार और लोग रॉबर्ट्सगंज में आकर बसने लगे और यह क्षेत्र विकसित होने लगा, रॉबर्ट्सगंज की स्थापना के बाद कुसाचा तहसील के स्थानांतरण एवं स्थापना के लिए भी मिस्टर डब्लू वी रॉबर्ट् ने जिलाधिकारी मिर्जापुर से अनुमति लेकर वर्तमान पुरानी तहसील रोड पर तहसील एवं पुलिस थाने का निर्माण शुरू कराया शाहगंज में संचालित कुसाचा तहसील और थाना रॉबर्ट्सगंज भवन में स्थानांतरित हो गया। और सन 1854 इस तहसील का नाम संस्थापक डब्ल्यू बी रॉबर्ट्स के नाम पर रॉबर्टसगंज हो गया।

Advertisement

“उन्होंने सरकार को सुझाव दिया था कि विंढमगंज का नामकरण मां विंध्यवासिनी के नाम पर विंध्यमगंज, म्योरपुर का नामकरण मयूरपुर करके इन नगरों का भारतीयकरण किया जाए।
लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी इस भारतीय नेता का सपना पूरा नहीं हुआ।
नागरिकों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग किया कि अंग्रेजीकरण वाले नगरों का भारतीयकरण करके देशभक्ति क्रांतिकारियों का सपना पूरा करना चाहिए।

आजादी के पहले ही क्रांतिकारी, देशभक्त बलराम दास केसरवानी के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज का नाम बदलने के लिए आंदोलन शुरू हो चुका था, आजादी के बाद प्रख्यात समाजवादी चिंतक, विचारक राम मनोहर लोहिया जब सोनभद्र के भ्रमण पर आए थे तो उन्होंने एक बैठक में कहा था कि-” आजादी के बाद भी हम अंग्रेजी मानसिकता के गुलाम बने हुए हैं, सरकार को चाहिए कि अंग्रेजी नाम वाले नगर, स्मारक, सड़क का नामकरण भारतीय महापुरुषों के नाम पर होना चाहिए।

विवेक शिशु मंदिर के बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अजीत जायसवाल ने लगवाया वाटर आरो प्लांट

HIGHLIGHTS

  • विवेक शिशु मंदिर में लगवाए गए वाटर आरो प्लांट का हुआ लोकार्पण।



सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोरावल स्थित गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प द्वारा संचालित विवेक शिशु मंदिर में शकुंतला नीर के तत्वाधान विद्यार्थियों के उपयोग हेतु समाज सेवी अजीत जयसवाल के द्वारा वाटर आर ओ प्लांट लगवाया गया।
प्लांट का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राधेश्याम द्विवेदी, संयुक्त छेत्र सेवा प्रमुख उत्तर प्रदेश व उतराखंड द्वारा किया गया।

Advertisement

बता दें कि विगत कुछ दिन पूर्व उक्त विद्यालय में दूषित जल के कारण कुछ विद्यार्थी बीमार हो गए थे इसकी सूचना सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी द्वारा दी गई उन्ही के प्रेरणा से प्रेरित होकर समाजसेवी अजीत जायसवाल के मन में यह नेक कार्य करने की अभिलाषा उत्पन्न हुई जो अपने पूज्य मां की पुण्य स्मृति में लगवाए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख को भारत विकास परिषद् शाखा अध्यक्ष गौरव अग्रवाल द्वारा प्रकाशित “चेतना के स्वर” हिमांशु सिंह को राष्ट्र जागरण हेतु भेंट किया गया।
वही विद्यालय परिसर में अत्यंत प्रभावी राष्ट्र भावना से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्याभूषण दूबे, राजेश गुप्ता, राजेश बंसल, मनोज जयसवाल, रूपेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रसवोक्तर केन्द्र को स्थानांतरित करने की मांग

सोनभद्र। सोनभद्र विकास मंच द्वारा प्रसवोक्तर केन्द्र को स्थानांतरित करने के विरोध में मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के 60वी वर्षगांठ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया गया।
धरने पर बैठे लोगों को बताते हुए मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में सक्षम अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन के बावजूद भी आजतक चिकित्सालय नहीं खुला बल्कि प्रसवोक्तर केन्द्र को स्थानांतरित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जो महिलाओं के साथ न्याय संगत नहीं है इस अन्याय पूर्ण व निराशाजनक प्रयास का पुरजोर तरीके से लोकतांत्रिक व शान्ति पूर्वक विरोध जारी रहेगा।

Advertisement

पूर्व में दिए गए लिखित आश्वासन को पूरा न किया गया तो 24 अगस्त 2023 से अन्न त्याग आमजन मानस के साथ ही जनप्रतिनिधियों साहित्यकारों अधिवक्ताओ पत्रकारों शिक्षकों बयापारी राजनैतिक दलों तथा सामाजिक संगठनो आदि का चरणस्पर्श कर संघर्ष का आग्रह करता रहूंगा! धरना स्थल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अश्विनी कुमार ने आकर कहा 15 अगस्त से पाली क्लिनिक चलेगा व शीघ्र ही चिकित्सालय चलाने का मौखिक आश्वासन देकर धरना समाप्त कराए! धरने में मुख्यरूप से मंच के महासचिव ई०शिवप्रसाद यादव उपाध्यक्ष रामभवन पटेल सचिव गिरीश लहरी परमेश्वर मौर्या लाल बहादुर देहाती रमेश निजाम उल्ला शिवपुजन दूबे अवधेश प्रांजल कनिष्क मोहम्मद शाद अनुपम आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free