कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

नीरज गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूरा परिवेश भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संविदाकार योगेंद्र चौबे एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर द्वारा बाल संसद के पदाधिकारियों को कैप एवं सेस पहना कर अलंकृत किया गया एवं उनके कर्तव्यों और दायित्व की शपथ दिलाया गया। बाल संसद के कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार विद्यालय में प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री सहित सात विभागों के मंत्रियों, उप मंत्रियों एवं सदस्यों की 44 बच्चों की बाल संसद की टीम गठित किया गया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

बाल संसद के पदाधिकारी विद्यालय व्यवस्थाओं में प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुचारू रूप से कर रहे हैं । मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र चौबे ने विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा की इससे बच्चों के नेतृत्व क्षमता में जहां निखार आएगा वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनमें छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्राप्त होगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भी बच्चों की सराहना किया गया । उक्त अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा रानी, शिक्षिका संध्या सिंह, सरोज ,सीलम यादव, पूजा यादव, नारायण दास गुप्ता, उमेश कुमार ,रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, बालकिशन यादव उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमलेश यादव द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पं० विद्याधर इंटर कॉलेज में मनाया गया तिरंगा महोत्सव

सोनभद्र। मेरी माटी मेरे मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज में रविवार को तिरंगा महोत्सव मनाया गया। बताते चलें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भक्ति राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन का भाव बच्चों में पैदा करना और आजादी के वीर सपूतों के गाथाओं का विस्तार पूर्वक बच्चों को बताना।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने भ्रमण किया और देशभक्ति नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, केडी पांडे, श्रवण पांडे, सगीर खान, अमिताभ चौहान, मनीष द्विवेदी, पूजा सिंह, पूजा पांडे, रोमा श्रीवास्तव, पूजा राजू विश्वकर्मा, जितेंद्र चौहान, चंद्रभान, निधि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ताओं का आक्रोश ले सकता है उग्र आंदोलन का रूप- जय नारायण पांडेय

HIGHLIGHTS

  • यूपी बार काउंसिल उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने का किया आग्रह
  • अधिवक्ताओं ने किया समर्थन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय एडवोकेट ने प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में आए दिन अधिवक्ताओं की गोली मारकर हत्या किए जाने, मारपीट की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का आक्रोश उग्र आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की माग उठाई है। उधर इस मांग का अधिवक्ताओं ने समर्थन किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं की मातृ संस्था है, जो अधिवक्ताओं के हितार्थ कार्य करती है। प्रदेश भर में विभिन्न जिलों से आए दिन अधिवक्ताओं की गोली मारकर हत्या किए जाने, मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, फिर भी अधिवक्ताओं की तरफ से एफआईआर भी दर्ज नहीं किया जाता है। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि शासन प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने की वजह से अधिवक्ताओं का आक्रोश उग्र आंदोलन का रूप धारण कर सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसलिए प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के साथ ही अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बगैर यूपी बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराए यदि कोई भी अधिवक्ता वेश भूषा धारण करेगा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

क्योंकि ज्यादेतार घटनाएं भी इन्हीं लोगों की वजह से घटित हो रही है। उधर अधिवक्ताओं ने समर्थन करते हुए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के साथ ही अपराधिक तत्वों के विरुद्ध अतिशीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है। समर्थन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, उमापति पांडेय, राजेश कुमार पाठक, आनंद कुमार मिश्र आदि अधिवक्ता शामिल है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने दुद्धी तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश संजीव मित्तल ने शनिवार को जिले के दुद्धी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने तहसील के विभिन्न कक्ष का बारी बारी से स्वयं जाकर जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा की कार्यालय में साफ सफाई का बेहतर व्यवस्था किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

तहसील के रिकार्ड रूम के निरीक्षण करते हुए कहा की पत्रांलियों का रख रखाव बेहतर तरिके से किया जाये। इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व सम्बन्धित कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में तहसील राजस्व सम्बन्धित वादो के निस्तारण, वरासत व घरौनी/स्वामित्व योजना का अभियान चलाकर निस्तारण करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को दिये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि वरासत अभियान के अन्तर्गत यथास्थिति एवं उनमें आने वाले विवादों के निस्तारण के कार्यो की समीक्षा करते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, उन्होंने निर्देशित किया की तहसील स्तर पर मुकदमों के निस्तारण हेतु तहसील व नायब तहसीलदार के मध्य रोस्टर के अनुसार बटवारा सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने लम्बित वादों के निस्तारण के सम्बन्ध मे उप जिलाधिकारी दुद्धी को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने स्तर से भी प्रत्येक राजस्व न्यायालय के मुकदमों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा की जाय तथा अपेक्षित वाद निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि वादों के समय से निस्तारण से ही जन सुनवाई जैसे विवादित मामलों में कमी लायी जा सकती है, जो जन हित में अच्छी उपलब्धि होगी। उन्होंने तहसीलों में अंश निर्धारण, खतौनी की फीडिंग व अन्य कार्यो हेतु यदि कम्प्यूटर आपरेटरों की कमी हो तो आवश्यकतानुसार उनकी संविदा नियुक्ति कर कार्य में प्रगति लाने के सुझाव दिए गये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिलाधिकारी ने अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश को आश्वस्त करते हुये कहा कि बैठक में उठाये गये प्रत्येक बिंदुओं में जो काफी समय से लंबित मुकदमे हैं, उनके निस्तारण में तेजी लाने हेतु सभी आवशयक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय,तहसीलदार ब्रजेश वर्मा सहित अन्य सम्बंधितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय सहित दो राजकीय कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी का किया औचक निरीक्षण
  • राजकीय बलिका इंटर कॉलेज में लैब की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
  • राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने के दिए गए निर्देश
  • राजकीय इंटर कॉलेज के लैब के सौंदरीकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु प्रधानाचार्य को किया गया निर्देशित
  • राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, साफ सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से करने हेतु संबंधित को किया गया निर्देशित
Advertisement (विज्ञापन)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व पं0 दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल के छात्राओं को बैठने की व्यवस्था व शिक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य से जायजा लेते हुए जानकारी प्राप्त की और उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में साफ सफाई के साथ ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के लैब का निरीक्षण किया, निर्माणाधीन लैब कार्य की गुणवत्ता बेहतर नहीं पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज के काफी दिनों से बंद पड़े प्रयोगशाला का ताला खुलवाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब की साफ सफाई व्यवस्था खराब पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि लैब के सौंदरीकरण हेतु प्रस्ताव बनवाकर प्रस्तुत किया जाए और लैब का सुंदरीकरण कराकर छात्रों के प्रयोग हेतु संचालित किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि लैब के आस पास झाड़ियों की कटाई कराकर साफ सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखा और कहा कि इसका निर्माण कार्य शीघ्र गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्रों से पठन-पाठन के संबंध में सीधा संवाद कर जानकारी ली।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो मौके पर पाया कि प्रधानाचार्य डॉ अवधेश सिंह, पंकज कुमार पांडे भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता, रजनीकांत वर्मा भूगोल के प्रवक्ता, सुनीता एल0टी0 सामाजिक विज्ञान मौके पर उपस्थित नहीं मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित प्रधानाचार्य व अध्यापकगण के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश संबंधित को दिए। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि लिपिक प्रकाश चंद्र द्वारा प्रधानाचार्य के अनुपस्थिति में शिक्षकों के अवकाश प्रार्थना पत्र को स्वीकृत किया जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लिपिक के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित को दिए। आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण में शिथिलता बरतने पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्ध भी पत्राचार करने के निर्देश दिए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगीलो सिंधारो उत्सव

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद व राबर्ट्सगंज महिला थाना अध्यक्ष सरोजमा सिंह उपस्थित रही।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। मारवाड़ी सोन महिला सोनभद्र व मारवाड़ी महिला मंडल सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रंगीलो सिंधारो उत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अथिति के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद राबर्ट्सगंज महिला थाना अध्यक्ष सरोजमा सिंह उपस्थित रही।
इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल ने बताया कि हर साल सावन के महिने सिंधारा मेला का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में इस बार भी रंग – बिरंगे स्टाल, गेम्स, मनमोहक नृत्य, सिंधारा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि मेले में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने कल्चर वाॅक का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सबने अलग अलग राज्यों को दर्शाया। मेले में मुख्य रूप से मीरा जालान , अनिता थरड, सुनिता सावरिया , अनिता कानोडिया , एकता केजरीवाल, रितु जालान , रंजना अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उदय हत्याकांड मामले में सगी बहन – भाइयों को आजीवन कारावास की हुई सजा

HIGHLIGHTS

  • सगी बहन – भाइयों को आजीवन कारावास की सजा
  • 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जमीन विवाद के बटवारे को लेकर 4 वर्ष पूर्व उदय की कुल्हाडी से गला काट कर की गई थी नृशंस हत्या


सोनभद्र। जमीन विवाद के बटवारे को लेकर 4 वर्ष पूर्व उदय की कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार कर गला काट कर की गई नृशंस हत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों सगी बहन – भाइयों को आजीवन कारावास व 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)


अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा टोला हड़वरिया गांव निवासी तारा देवी पत्नी स्वर्गीय उदय ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 23 जुलाई 2019 को लगभग सुबह साढ़े दस बजे जब अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से घर आ रही थी कि सड़क पर गांव का राहुल अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर साथ में उसके भाई रोहित और विशाल आ गए।

Advertisement (विज्ञापन)

किशोरी लाल, अनीता देवी और चंदा देवी के ललकारने पर रोहित और विशाल ने उसके पति उदय को पकड़ लिया तथा राहुल ने लगातार कुल्हाड़ी से पति के ऊपर कई प्रहार कर दिया। वह चिल्लाती रही तब तक पति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मौके पर कई लोग आ गए।इस तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की।

Advertisement (विज्ञापन)

पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में विवेचक ने राहुल, रोहित और चंदा देवी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों राहुल, रोहित व चंदा देवी को आजीवन कारावास व 10- 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2- 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय व विनोद जायसवाल एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जेल अधीक्षक 15 अगस्त को योग शिक्षक संकट मोचन को करेंगे सम्मानित

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन के द्वारा लगातार निःशुल्क योग शिविर जिले के गांवों, स्कूलों और महाविद्यालय तथा वृद्धा आश्रम, बाल सुधार गृह,जिला कारागार सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए उन्हें 15 अगस्त को जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कारागार अधीक्षक ने बताया है कि इस प्रकार के कार्य तो शायद ही 100में से एक व्यक्ति करते होंगे और जो व्यक्ति करता है उसका मनोवल आप उन्हें सम्मान देते हुए बढ़ा सकते हैं।इससे पूरे जेल परिसर के सिपाहियो में और कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी। और इसी कड़ी में जेल अधीक्षक ने योग गुरु को 15अगस्त 2023 को सुबह 08बजे जिला कारागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

समाज के लिए जीने वाले लोग होते हैं महान : गोपीनाथ गिरि

HIGHLIGHTS

  • गौरवशाली इतिहास रहा है गिरि, गोस्वामी समाज का
    धूमधाम के साथ मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वीवी गिरि की जयंती समारोह

सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी के प्रेक्षागृह में गोस्वामी समाज संघर्ष समिति रेनूकूट, सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि जयंती समारोह अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज को देने और उनके लिए जीने वाले लोग सदैव अतुल्यनीय होते हैं। समाज के दबे कुचले लोगों के साथ ही साथ अपने समाज ही नहीं समूचे मानव समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। गोस्वामी समाज के लोगों का आह्वान कर सामाजिक दायित्वों के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा हमारा समाज कई मामलों में पिछड़ा हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

उससे बाहर निकल कर संगठित होकर मजबूती के साथ समाज की उन्नति की राह पर चलकर समाज के सभी लोग एक मंच पर आकर वीवी गिरि के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना होगा, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाज के लोगों को शिक्षा के विस्तार और नशामुक्ति से बचने का आह्वान करते हुए कुरीतियों से बाहर निकल कर समाजहित में लगने की बात कही। कहा बिना शिक्षा और संस्कार के किसी भी समाज, परिवार का भला होने वाला नहीं है। अग्रणीय कहा जाने वाला गोस्वामी समाज खंड खंड में बंटे होने के कारण पिछड़ेपन से उबर नहीं पाया है। समाज में पूज्यनीय होने के बाद भी यह समाज उपेक्षित पड़ा हुआ नजर आता है। मुख्य अतिथि गोस्वामी समाज संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि ने समाज के उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस समाज के महापुरुषों ने समाज को सदैव देने का काम किया है। जिसकी कड़ी में देश के चौथे राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित वी.वी.गिरि का नाम अदब से लिया जाता है। जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए न केवल काम किया बल्कि उनको संगठित भी किया। सनातन संस्कृति और अपने पुरातन पहचान परंपराओं को सहेजने की जरूरत पर जोर दिया। पूर्व राष्ट्रपति के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वह मजदूरों कामगारों के हितैषी थे, जिनकी पहचान मजदूर नेता के रूप में भी रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

मजदूर नेता से राष्ट्रपति तक का सफर तय करने वाले वीवी गिरि मजदूरों के हक अधिकार से लेकर उनकी उन्नति के लिए गंभीर रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गोस्वामी समाज के लोगों सहित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं मीडिया के साथियों का सम्मान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर कमलाशंकर गिरि, अरूण गिरि, बिंदु गिरि, चन्द्रभान गिरि, तरूण गोस्वामी, संतोष देव गिरि (पत्रकार), सुनील गिरि, जयराम, हरिनारायण भारती, सतेन्द्र भारती, प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र गिरि, मनोज गिरि, विनोद गोस्वामी, आनंद गिरि, श्रीराम गिरि, सरजू गिरि, विक्रमा गिरि, के अलावा सोनभद्र, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मीरजापुर, सुल्तानपुर, वाराणसी सहित अन्य राज्यों अम्बिकापुर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), सासाराम (बिहार), झारखंड से भी बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपीनाथ गिरि, सफल संचालन कृष्ण कुमार गिरि उर्फ टांमबाबा ने किया

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बच्चों के लिए स्तनपान प्राकृतिक अमूल्य उपहार – डा0 सत्य प्रकाश

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित आदर्श परिवार कल्यान केन्द्र बैरपान एंव परासी में विश्व स्तनपान दिवस पर एक साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तिम दिन एक वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त सम्बन्ध में ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता व टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में सबसे पहले सभी बच्चों का स्वास्थ्य-परीक्षण, वजन, लम्बाई, टीकाकरण व स्वच्छता की जॉच की गयी। डा0 सत्य प्रकाश एंव डा0 प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वय द्वारा माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में बताया गया। स्तनपान बच्चों के लिए एक प्राकृतिक अमूल्य उपहार है। प्रसव के बाद निकलने वाला गाढ़ा पीला दूध बच्चों के लिए अमृत के समान है, वही दूसरी ओर माता को कई बीमारियां से भी बचाता है। साथ ही बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी माताओं के बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के सहप्रबन्धक संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 39 बच्चों ने भाग लिया। पुरस्कार पाकर बच्चों की माताओं के चेहरे पर अपार हर्ष था तथा ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम की सरहना की। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग की सुनीता शर्मा व स्वास्थ्य सहयोगी आशा तिवारी का सहयोग सरहनीय रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free