स्वयं के प्रतिभा के बल पर चित्रकारी में निपुण हो रही है अंकिता यादव

सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी में तैनात पुलिस कर्मी की बेटी अंकिता यादव अपने हुनर और प्रतिभा के बल पर चित्रकारी को नई धार देने में लगी है। चित्रकारी की पढ़ाई या प्रशिक्षण लिए बीना वह किसी व्यक्ति या चित्र ,का हुब हूं नकल उतार लेने में माहिर है।बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता की पढ़ाई विज्ञान की है।इसके विपरित वह चित्र कला को इस तरह रंग दे रही है कि वह इस कला को जीवंत रखने के लिए पढ़ाई के साथ चित्रकारी में समय निकाल लेती है।

Advertisement (विज्ञापन)

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली,सानिया मिर्जा, सहित नेताओ और देश भक्तों के चित्र पलक झपकते बना लेती है।अंकिता के पिता उमा शंकर यादव बताते है कि हमने उसे केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।लेकिन कहते है ना की प्रतिभा किसी के मोहताज नहीं होता।उसने अंदर छुपे प्रतिभा को पढ़ाई के साथ साथ निखारना शुरू किया और अब वह खुद चित्रकारी में इतना निपुण हो चली है की इस विषय की पढ़ाई करने वाली छात्र छात्राएं भी इसकी चित्रकारी देख दंग रह जाते है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राहुल गांधी की सांसद सदस्यता बहाल किए जाने पर कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न मनाया

सोनभद्र। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता और उनके निचली कोटो के दिये हुए सजा पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाये हुए उनकी सांसद सदस्यता बहाल की सूचना शाहगंज कांग्रेस जनों को मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन के दुकान पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गय एक दूसरे को मिठा खिलाकर जश्न मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर सिराज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी का जीत नहीं हिंदुस्तान के एक एक नागरिक की जीत है विपक्ष में बोलने वाला राहुल गांधी के शिवा कोई दिखाई नहीं देता महंगाई पर सारे विपझ खामोश है आज टमाटर 200 की पार रहर की दाल अन्य सामग्री महंगाई की मार से जनता त्रस्त है कोई बोलने वाला नहीं है अब राहुल गांधी जी संसद में दहाड़ने आ गए हैं इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामरूप शुक्ला, मेराज खां, अरबिन्द कुमार पटेल, सिमु सिंह आदि लोग मौजूद रहें

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक करायी गयी।

सोनभद्र। शुक्रवार को विकास खण्ड म्योरपुर एवम बभनी के ब्लॉक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव द्वारा महिलाओं के लिए संचलित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, स्वाधार गृह,वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, विधवा पुत्री विवाह अनुदान आदि योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए संचालित योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्शरशिप योजना, जनपद में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं व बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल तस्करी व दत्तक ग्रहण के बारे में चर्चा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जिला प्रोवेशन अधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद के सभी ब्लाकों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकें आहुत करायी जा चूंकि है। ग्राम व वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत कराये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी,ग्राम प्रधान,आंगनवाड़ी कार्यतकर्ता व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने बन्धन बैंक का किया उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • बन्धन बैंक का फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर जिलाधिकारी द्वारा किया गया उद्घाटन
  • केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ऋण सम्बन्धी योजनाओं से आमजन को किया जाये लाभान्वित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा शुक्रवार को राबर्ट्सगंज में बन्धन बैंक का फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बैंक के ब्राॅच मैनेजर से वार्ता कर बैंक में कार्मिकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आम जनमानस को किस प्रकार से लाभान्वित किया जायेगा के, स्थिति से अवगत हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित ऋण सम्बन्धी योजनाओं के तहत पात्र लोगों का चयन कर उन्हें रोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाये, जिससे कि वह नये-नये रोजगार सृजित कर आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर होते हुए इससे लाभान्वित हो सके और पात्र व्यक्तियों के ऋण सम्बन्धी पत्रावलियों समय से निस्तारण किया जाये। इस मौके पर बैंक के ब्रांच मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि बन्धन बैंक भारत में 2015 से संचालित है, जिसमें निम्न से लेकर उच्च श्रेणी तक की सुविधा उपलब्ध है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बैंक द्वारा सरकारी लोन, प्राईवेट लोन के साथ ही बिजनेश व हाउसिंग लोन की सुविधा आसानी से लोगों को प्रदान करने के साथ ही सभी प्रकार के इन्श्योरेंश सम्बन्धित कार्य भी कराया जायेगा। बन्धन बैंक के उद्घाटन के अवसर पर असिटेंट ब्रांच हेड रविन्द्र कुमार, असिस्टेंट मैनेजर विजय त्रिपाठी, चुर्क क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, डिप्टी मैनेजर आशुतोष मल्लिक सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

DM ने पर्यटन के दृष्टि से कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण के निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • क्रिटिकल गैप योजनान्तर्गत पर्यटन के दृष्टि से कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
  • सौन्दर्यीकरण के निर्माण कार्य को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के सामने क्रिटिकल गैप योजनान्तर्गत पर्यटन के दृष्टि से कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनाये जा रहे इण्टर लाकिंग, बैरिकेटिंग, फाउण्डेशन व सड़क आदि के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने पर्यटन के दृष्टि से इसे और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किये और परियोजना अधिकारी (डूडा) को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कहा कि सौन्दर्यीकरण में जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि इसकी मजबूती वर्षों तक बनी रहें और ज्यादा दिनों तक टिकाऊ रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने कहा कि इण्टरलाकिंग सड़क को सुन्दर व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से बनायी जाये, इसके साथ ही बैरिकेटिंग को भी मजबूती के साथ बनाया जाये, ताकि यहां पर आने वाले व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि इस पार्क में छायादार व शोभाकार के पौधों का अधिक संख्या में रोपण कराया जाये, जिससे कि यहां पर हरियाली व सुन्दरता का आकर्षण बन सके, पार्क में अच्छी किश्म की घास लगायी जायेे, लोगों को बैठने हेतु कुर्सियां स्थािपत की जाये व इण्टरलाकिंग सड़क के किनारे छायादार व शोभाकार पौधों का रोपण कराया जाये और सड़क के आस-पास साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत महिला थाना अध्यक्ष ने छात्राओं को किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा राजा शारदा माहेश्वरी स्कूल, में मिशन शक्ति/शक्ति दीदी व साइबर अपराध के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक।
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को महिला थानाध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज सरोजमा सिंह के नेतृत्व में शक्ति दीदी/मिशन शक्ति टीम द्वारा राजा शारदा महेश स्कूल में जाकर छात्राओं को मिशन शक्ति/शक्ति दीदी के तहत पम्पलेट वितरित कर उनके अधिकारों के बारे में जानकरी दी गयी तथा बाल विवाह, बाल अपराध, साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी टोलफ्री नम्बरों जैसे 1090, 112, 181, 102, 108, 1076, 1098, 1930 आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह व शक्ति दीदी की टीम मौजूद रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रुप में मनाया

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ व युवा भारत द्वारा हर वर्ष आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जड़ी बूटी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर रामलीला मैदान शुल्क में योग शिक्षक योगी संकट मोचन के नेतृत्व में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं पर योग शिक्षक द्वारा निशुल्क योग शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वन विभाग की क्षेत्राधिकारी श्रद्धा त्रिपाठी तुलसी का पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तो वहीं शिविर में उपस्थित वन विभाग के पूर्व अधिकारी सिद्धनाथ पांडेय ने मां तुलसी पर अपने द्वारा रचित रचना को बौद्धिक के रूप में सुनाया। इसके बाद पतंजलि योगपीठ सोनभद्र व युवा भारत के जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा एक एक तुलसी का पौधा वहां उपस्थित लोगों को भेंट किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर संकटमोचन ने कहा कि मातृशक्ति के द्वारा पौधा लगाने से जैसे एक मां अपने बच्चों की सेवा करती हैं उसी प्रकार से इन पौधों की सेवा हो सके इसीलिए वन विभाग के क्षेत्राधिकारी श्रद्धा त्रिपाठी और नगर के अध्यक्ष मीरा यादव और योग शिक्षिका अर्चना, मंजू देवी को तुलसी का पौधा देकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धर्मराज सिंह, वन दरोगा कांत मौर्य, वन दरोगा शिवम सिंह, विश्वजीत वन्य जीव रक्षक,और वन परिसर के पुजारी अनिल कुमार शुक्ल आरएसएस के नगर प्रचारक नन्दलाल जी, सिद्धनाथ पांडे, मनीष मिश्रा, मनीष अग्रवाल, अनुभव सिंह, नगर कार्यवाह सत्यजीत, सेवा प्रमुख राजेश, ,काजू यादव, अनिल,राहुल,शिवम, मनीष, बौद्धिक प्रमुख राजेश,धीरेंद्र, राजू, गौरी शंकर जी, इशिका, अंशिका, यश, सीनू, साहबान इत्यादि लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

राकेश शरण ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर प्रकट किया आभार, बोले अधिवक्ताओ के हितार्थ में जारी किया गया आदेश सराहनीय

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ब्यक्त किया आभार
  • एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट भी जल्द लागू करने हेतु किया अनुरोध

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अधिवक्ताओ के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाये गए कदम के लिए उनको को पत्र लिखकर प्रदेश के अधिवक्ताओ के तरफ से आभार व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आप द्वारा अधिवक्ताओ के कल्याण हेतु अधिवक्ता कल्याण निधि के कार्पस फंड को 220 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ किये जाने हेतु आदेश जारी करने पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश आपका बहुत बहुत आभार व्यक्त करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही प्रदेश के न्यायालयों में सरकारी विभागों के लंबित वादों के जल्द निस्तारण हेतु सरकारी अधिवक्ताओ के अतिरिक्त विशेषज्ञ अधिवक्ताओ का पैनल बनाने के लिए, सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओ की सुरक्षा एवम पार्किंग की ब्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, ई कोर्ट की परिकल्पना को साकार करने के लिए डिजिटाइजेशन के काम मे तेजी लाने के लिए, प्रदेश के 10 जिलों में एकीकृत कोर्ट परिसरों के निर्माण काम मे तेजी लाने के लिए एवं प्रदेश के नोटरी अधिवक्ताओ के 2500 पदों पर जल्द से जल्द अधिवक्ताओ की नियुक्ति हेतु आदेश जारी करने के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री जी सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ आपको अधिवक्ताओ के हितार्थ इन प्रभावी व सरहानीय कदमो के लिए साधुवाद प्रेषित करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही आपसे पुनः निवेदन करता है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओ की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की माँग सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ काफी लंबे समय से कर रहा है । पत्र के अंत मे महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र ने पत्र में सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज की तरफ से अनुरोध किया है कि कि प्रदेश में जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर अधिवक्ताओ की सुरक्षा ब्यवस्था सुनिश्चित करने की कृपा करें। इस हेतु प्रदेश का अधिवक्ता समाज आपका सदा आभारी रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

डाला, सोनभद्र। चोपन-रेनूकोट रेलवे ट्रैक पर बेलहत्थी ग्राम पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार को शौच करने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के सम्बंध में हाथीनाला थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलहत्थी के टोला कोड़री निवासी राज कुमार (19) पुत्र रामलाल खरवार अपने घर से थोड़ी दूर स्थित जंगल की तरफ शौच क्रिया करने गया था। उसी समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से वह कट गया।जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के पिता रामलाल द्वारा हाथीनाला थाना को दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्य कार्यवाही में जूट गई।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

DM ने कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय उरमौरा का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • विद्यालय में छात्राओं को दी जाने वाली दैनिक उपयोग/खाद्य सामग्री सेम्पल का जिलाधिकारी ने करायी जाॅच
  • सेम्पल की गुणवत्ता बेहतर न पाये जाने पर कान्ट्रैक्ट को निरस्त करने के दिये निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने वृहस्पतिवार को कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया तो परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को दी जाने वाली दैनिक उपयोग की वस्तुएं व खाद्य सामग्री के सेम्पल का परीक्षण भी कराया गया। जिसमें खाद्य सामग्री हेतु लाये गये सेम्पल की गुणवत्ता ठीक नहीं पायी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कान्ट्रैक्ट को निरस्त करते हुए पुनः टेण्डर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और सामग्री की दरों का परीक्षण मार्केट के आधार पर करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी सामग्री क्रय किया जाये व ब्राण्डेड के साथ ही खाद्य सामग्री पैकेट में पैक हो और क्वालिटी का विशेष ध्यान दिया जाये। उक्त सामग्री की खरीद करते हुए क्वालिटी में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज में कराये जा रहे सुदृढ़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को पारदर्शिता के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाये और इसमें किसी प्रकार की कमी न किया जाये। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील कुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free