सोनभद्र: सोनांचल एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की मांग को लेकर राज्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं ओबरा विधान सभा से विधायक संजीव सिंह गोंड़ ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्य मंत्री एवं ओबरा विधान सभा से विधायक संजीव सिंह गोंड़ ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर जिले में सोनांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग बनाए जाने के संबंध में पत्र सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि सोनभद्र एक बहुत ही पिछड़ा हुआ जनपद है, जो चार प्रदेशों से जुड़ा हुआ है, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार जहां से चारों प्रदेशों के लोगों का आवागमन होता है। जनपद सोनभद्र में लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सोनभद्र से लेकर छत्तीसगढ़ बार्डर तक सोनांचल एक्सप्रेस-वे बनने से चारो राज्यों का जुड़ाव हो जायेगा और आवागमन में भी काफी आसानी हो जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

हाईवे और फ्लाईओवर पर जब तक सुरक्षा के सभी मानक पूर्ण ना हो टोल टैक्स वसूली बंद हो- राकेश शरण

सोंनभद्र। वरिष्ठ अधिवक्ता/पत्रकार समाज सेवी एवम सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने सोंनभद्र में हो रही दुर्घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवम सोंनभद्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की है। सोंनभद्र में दुर्घटना के कारण हो रही मौतों के पीछे कही ना कही जिला प्रशासन एवम जनप्रतिनिधियों की उदासीनता है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यालय पर फ्लाईओवर एवम हाईवे सपा सरकार के समय ही बना था पर आधा अधूरा बना कर ही परिवहन के लिए खोल दिया गया और मनमाना टोल टैक्स वसूला जाने लगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कोई भी फ्लाईओवर बनता है तो उस पर दुर्घटना से बचाव के लिए प्रकाश के साथ साथ किनारे किनारे मजबूत रेलिंग की ब्यवस्था की जाती है। जगह जगह मोड़ पर बोर्ड पर घुमाव के चिन्ह अंकित किये जाते हैं और साथ ही फ्लाईओवर या सड़क पर बालू गिट्टी जो ट्रकों द्वारा ओवरलोड ले जाते हुए गिराए जाते हैं उसकी नियमित सफाई की भी ब्यवस्था फ्लाईओवर के संविदी संस्थान को करनी पड़ती है पर इस पर कोई ध्यान नही देता। बरसात के समय जब पानी बरसता है तो फ्लाईओवर की सर्विस रोड से चाहे पैदल, चाहे मोटरसाइकिल चाहे कार से लोग गुजरते हैं उनके ऊपर गन्दा पानी गिरता रहता है। श्री मिश्र ने कहा कि इस संबंध में मेरे द्वारा और कई संस्थाओं द्वारा पूर्व में कई बार पत्र लिखकर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करवाया गया पर किसी ने भी ना तो इस पर ध्यान दिया और ना ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

फ्लाईओवर पर और जनपद के ऊबड़खाबड़ मेंन हाईवे पर जब कोई मौत होती है किसी का बेटा किसी का पति या किसी का पिता मरता है तो कुछ दिनों के लिए जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन कुछ सक्रियता दिखाते हैं और प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करवा कर अपना अपना स्वार्थ सिद्ध करते है। कमोबेश यही हाल चोपन सोन नदी के पुल का भी है। पुराना पुल जर्जर हो चुका है और नया पुल इतना संकरा है कि उस पर भी आये दिन लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।श्री मिश्र ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधियों से एवम जिला प्रशासन सोंनभद्र से मांग करता हूँ कि जब तक सोंनभद्र के सभी फ्लाईओवर पर सुरक्षा के सारे मानक पूरे ना कर लिए जाए और हाइवे पूरी तरह गड्ढा मुक्त ना हो जाये तब तक वाहनों से टोलटैक्स वसूली बंद करवा दे तभी हाइवे बनाने वाली कंपनी हाईवे और फ्लाईओवर के सुरक्षा के आवश्यक मानकों को पूर्ण करेगी। अन्यथा सोंनभद्र के हाईवे पर दुर्घटना के कारण हो रही मौतों की सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

DM ने पं0 दिनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर न पाये जाने,लैब में उपकरण के रख-रखाव की स्थिति ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानायार्या को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश
  • विद्यालय में बालिकाओं को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
  • विद्यालय परिसर में सौन्दर्यीकरण/मरम्मत आदि कार्य को ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
Advertisement (विज्ञापन)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को पं0 दिनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय उरमौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया तो परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं पायी गयी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कक्षों में जाकर बालिकाओं को दी जा रही शिक्षा की स्थिति का जायजा लिया और बालिकाओं से वार्ता विद्यालय में उपलब्ध कराया जा रहें भोजन, नास्ता, ड्रेस, बैग,जूता-मोजा आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि छात्राओं के पास किताब व कापी रखने के लिए बैग उपलब्ध नहीं है और कापी किताब टेबल पर रखकर शिक्षण का कार्य कराया जा रहा है।

जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्या को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं को अतिशीघ्र बैग उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने लैब का भी निरीक्षण किया तो लैब में प्रेक्टिकल हेतु रखे गये उपकरणों का रख-रखाव बेहतर ढंग नहीं पाया गया और ना ही साफ-सफाई की गयी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने लैब में उपकरणों के बेहतर ढंग से रख-रखाव व साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने हेतु प्रभारी प्रधानाचार्य को निर्देशित किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के लिए सिलवाकर गये गये यूनिफार्म का भी निरीक्षण किये,

Advertisement (विज्ञापन)

यूनिफार्म के निरीक्षण के दौरान यूनिफार्म की सिलाई की क्वालिटी काफी खराब पायी गयी, जिसके सम्बन्ध में प्रभारी प्रधानाचार्या से जानकारी प्राप्त की गयी तो, वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी, जिस पर जिलाधिकारी ने यूनिफार्म की सिंलाई ठीक न होेने पर सम्बन्धित कांन्ट्रैक्टर के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के शौचालय, छात्राओं के हास्टल रूम, किचन रूम व किचन रूम में खाद्य सामग्री के रख-रखाव की स्थिति को देखा, तो किचन रूम में खाद्य सामग्री अव्यवस्थित ढंग से रखी पायी गयी, किचन के निरीक्षण के दौरान छात्राओं हेतु हलुवा बनाये जाने के लिए सूजी को भूना जा रहा था, जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मामले में जिस स्तर पर लापरवाही बरती गयी हो, सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में टाईल्स लगाने, विद्यालय के सौन्दर्यीकरण/मरम्मत आदि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए यू0पी0 सिडको के जे0ई0 को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में सौन्दर्यीकरण व मरम्मत का कार्य ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये, विद्यालय के सौन्दर्यीकरण के कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानचार्या को निर्देशित करते हुए कहाकि विद्यालय परिसर में छात्राओं को इण्टरनेट व वाई-फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, छात्राओं के सुविधा के लिए रैक बनवाये जायें और विद्यालय परिसर में शिक्षा के बेहतर प्रबन्धन हेतु लाईब्रेरी को और बेहतर तरीके से सुव्यवस्थित किया जाये।

डेढ़ वर्ष पूर्व हुए नान्हू गौड़ हत्याकांड मामले में दोषी को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • हत्या के दोषी राम सिंह को उम्रकैद
  • 22 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

सोनभद्र। डेढ़ वर्ष पूर्व हुए नान्हू गौड़ हत्याकांड के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी राम सिंह को उम्रकैद व 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक बीजपुर थानांतर्गत अंजनी टोला बखरिहवा निवासी लक्ष्मीनिया देवी पत्नी स्वर्गीय नान्हू गौड़ ने बीजपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 4 नवंबर 2021 को उसका पति नान्हू गौड़ व रिश्तेदार बखरिहवा गांव निवासी राम सिंह पुत्र मोती सिंह शाम के समय घर से निकले की आपस में गाली गलौज करते हुए नान्हू गौड़ की गला दबाकर मार डाला। इस तहरीर पर राम सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने परुप्त सबूत मिलने पर राम सिंह के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी राम सिंह को उम्रकैद व 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रद्धालुओं ने किया 29 वें दिन रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • भक्तगणों ने किया 29 वें दिन रुद्राभिषेक पूजन
  • श्रावण मास भर चलेगा यह कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में भक्तगणों द्वारा लगातार 29वें दिन मंगलवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। श्रवण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी , भिखारी सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, रेवती तिवारी, रामा देवी, उर्मिला देवी, रामबाबू, किरण मोदनवल, विकास केसरी, अनु केसरी, इंद्रावती, रेखा सिंह, ममता सिंह, संगीत देवी, बलिराम,सविता देवी, कालो देवी, हीरा, सुखराम, पंथ जी आदि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने भक्तगणों को सनातन धर्म के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एलटी (महिला संवर्ग) की विसंगतियों को दूर किया जाए- अशोक कुमार


राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रांतीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेन्द्र देव को पत्र लिखकर यह मांग की है की एल.टी. (महिला संवर्ग) की प्रवक्ता पद पर की जाने वाली पदोन्नति को प्रशस्त करने से पूर्व उनकी ज्येष्ठता सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण कराया जाए। श्री त्रिपाठी जी का कहना है कि विभिन्न माध्यमों से पूरे प्रदेश से विभिन्न शिक्षिकाओं ने शिक्षा निदेशालय प्रयागराज द्वारा निर्गत सूची में ज्येष्ठता सम्बन्धी समस्याओं को संगठन के सम्मुख उठाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें कुछ शिक्षिकाओं के ज्येष्ठता क्रमांक गलत अंकित हैं ,तो कुछ का नाम ही ज्येष्ठता सूची से गायब है जबकि उनसे कनिष्ठ शिक्षिकाओं का नाम उस में प्रदर्शित हो रहा है। जबकि कुछ शिक्षिकाओं का विषय गलत अंकित है। इस प्रकार की विसंगतियों की ओर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मूल संघ द्वारा यह मांग की गई है कि सर्वप्रथम इन विसंगतियों को दूर करके 1 सप्ताह के अन्दर पुनः आपत्तियां मांगी जाएं। इन आपत्तियों के निराकरण के पश्चात ही एलटी (महिला संवर्ग) को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

योगी संकटमोचन को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार ने किया सम्मानित

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क मंगलवार को पतंजलि योगपीठ व युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से रजिस्ट्रार अमोद तिवारी ने सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादें कि नि:शुल्क योग शिविर आयोजित करने के लिए योगी संकटमोचन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
योगी संकटमोचन ने कहा कि योग हर किसी को करना चाहिए,स्वस्थ शरीर ही एंव स्वस्थ मष्तिष्क के लिए योग आवश्यक है। संकट मोचन ने बताया कि जिला कारागार हो या कोई अन्य जगह उनका प्रयास रहता है कि वो हर जगह पहुंचकर योग सिखायें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री परिवार ने किया विचार गोष्ठी एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • गुरुमाता जन्म शताब्दी वर्ष की करें तैयारी- मान सिंह वर्मा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा पूरे देश में आगामी वर्ष में गुरु माता जन्म शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है इसके लिए गायत्री परिवार के लोग अभी से तैयारी शुरू कर दें और अपने जनपद, तहसील, ब्लॉक में कार्यरत पदाधिकारियों, सदस्यों की सूची, गत वर्ष संगठन द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षात्मक रिपोर्ट, वाराणसी जोन को प्रेषित करें ताकि इसे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार को प्रेषित किया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त विचार गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के गायत्री ज्ञान मंदिर में आयोजित सोमवार की देर शाम आयोजित विचार गोष्ठी एवं समीक्षात्मक बैठक में वाराणसी जोन के समन्वय मान सिंह वर्मा ने व्यक्त किया।
बैठक में जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” ने जनपद में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षात्मक सूची, पदाधिकारियों, सदस्यों की सूची एवं जनपद में गांव-गांव में चलाए जाने वाले अभियान, गृहे- गृहे गायत्री उपासना, यज्ञ को घर- घर पहुंचाने, गुरु माता जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारियों आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक में प्रस्तुत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने सोनभद्र जनपद में संचालित सभी विकास खंडों के कार्यकर्ताओं ,युवा मंडल समन्वयको, युवा समन्वयको, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी से जुड़े सभी गायत्री परिवार के भाइयों एवं बहनों से अनुरोध किया कि वह आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में अभी से जुट जाएं। सुचारू रूप से आयोजन संभव हो सके।

संगोष्ठी में वाराणसी जोन के सह समन्वयक रामजीत पांडे, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, व्यापारी नेता राजेश गुप्ता, गायत्री परिवार के अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप बालाजी, प्रकाश केसरी, गोविंद उमर, रामदेव, शिव शंकर कुशवाहा, लवकुश अवध बिहारी, सुमन मेहता महेश लाल, कामता प्रसाद राजाराम, देवनाथ सिंह, यमुना प्रसाद, राधारमण, आनंद शंकर गुप्ता, शिव कुमार सिंह, पुष्पा, गीता, आशा, रानी, इंद्रमणि, शशिकला, शिवकुमार, पन्नालाल, उषा देवी, मंजू , सरिता जयसवाल आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

उद्योग व्यापार संगठन एवं उद्योग विभाग ने कैंप लगाकर व्यापारियों का कराया बीमा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन व उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में कैंप लगाकर 5 लाख तक का मुक्त बीमा कराया गया। कैंप का शुभारंभ शुभारंभ हनुमान जयसवाल एवं विनोद कुमार कनोडिया ने फीता काटकर । में एमएमसूक्ष्म एवं मध्यम वर्ग के उद्यमियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

इस अवसर पर व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सरकार गरीब एवं छोटे व्यवसायियों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक उदासीनता के चलते समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व सूक्ष्म उद्यम यह दुर्घटना बीमा योजना में 18 से 60 वर्ष तक के उद्यमी को दुर्घटनाग्रस्त होने पर 5 लाख की सरकारी मदद की जाएगी।

श्री शर्मा ने कहा कि जनपद सोनभद्र में 10,000 व्यापारियों का दुर्घटना बीमा करने का लक्ष्य था लेकिन 23 जून तक मात्र 315 व्यापारियों यानी 3 .15% का ही बीमा हो सका। उन्होंने कहा कि जीएसटी में पंजीकृत कारोबारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि उनके लिए अलग से मुख्यमंत्री दुर्घटना व्यापारी योजना है।
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र की लगभग 90 लाख इकाइयां हैं इनमें महज 15 लाख करीब 15% ही उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं|इन इकाइयों के आंकड़े उपलब्ध ना होने के कारण इस क्षेत्र का आर्थिक योगदान स्पष्ट नहीं हो पाता इसलिए सूक्ष्म इकाइयों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य उन्हें मुख्यमंत्री सूक्ष्म योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।


उद्योग विभाग की ओर से चंद्र प्रकाश पटेल सहायक प्रबंधक कनिष्ठ सहायक सुब्रमण्यम मिश्रा उपस्थित रहे। संगठन की ओर से प्रशांत जैन, प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, दीप सिंह पटेल, टीपू अली विनोद जायसवाल, रमेश सिंह, कृष्णा सोनी, सुनील कुमार सरोज, संजय रघुवंशी, पंकज कनोडिया, यशपाल सिंह चंदेल, अमित वर्मा, आशीष पाठक, अमित केसरी, इश्तियाक अहमद, प्रमोद राय, दीपक सोनी, इश्तियाक आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उद्योग व्यापार संगठन एवं उद्योग विभाग ने कैंप लगाकर व्यापारियों का कराया बीमा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन व उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में कैंप लगाकर 5 लाख तक का मुक्त बीमा कराया गया। कैंप का शुभारंभ शुभारंभ हनुमान जयसवाल एवं विनोद कुमार कनोडिया ने फीता काटकर । में एमएमसूक्ष्म एवं मध्यम वर्ग के उद्यमियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

इस अवसर पर व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सरकार गरीब एवं छोटे व्यवसायियों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक उदासीनता के चलते समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व सूक्ष्म उद्यम यह दुर्घटना बीमा योजना में 18 से 60 वर्ष तक के उद्यमी को दुर्घटनाग्रस्त होने पर 5 लाख की सरकारी मदद की जाएगी।

श्री शर्मा ने कहा कि जनपद सोनभद्र में 10,000 व्यापारियों का दुर्घटना बीमा करने का लक्ष्य था लेकिन 23 जून तक मात्र 315 व्यापारियों यानी 3 .15% का ही बीमा हो सका। उन्होंने कहा कि जीएसटी में पंजीकृत कारोबारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि उनके लिए अलग से मुख्यमंत्री दुर्घटना व्यापारी योजना है।
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र की लगभग 90 लाख इकाइयां हैं इनमें महज 15 लाख करीब 15% ही उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं|इन इकाइयों के आंकड़े उपलब्ध ना होने के कारण इस क्षेत्र का आर्थिक योगदान स्पष्ट नहीं हो पाता इसलिए सूक्ष्म इकाइयों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य उन्हें मुख्यमंत्री सूक्ष्म योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।


उद्योग विभाग की ओर से चंद्र प्रकाश पटेल सहायक प्रबंधक कनिष्ठ सहायक सुब्रमण्यम मिश्रा उपस्थित रहे। संगठन की ओर से प्रशांत जैन, प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, दीप सिंह पटेल, टीपू अली विनोद जायसवाल, रमेश सिंह, कृष्णा सोनी, सुनील कुमार सरोज, संजय रघुवंशी, पंकज कनोडिया, यशपाल सिंह चंदेल, अमित वर्मा, आशीष पाठक, अमित केसरी, इश्तियाक अहमद, प्रमोद राय, दीपक सोनी, इश्तियाक आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free