जिला प्रशासन का बहुत बहुत आभार- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता/समाजसेवी सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का फ्लाईओवर पर सुरक्षा का प्रयास लाया रंग
  • जिला प्रशासन सोंनभद्र ने फ्लाईओवर पर जाली लगाने का कार्य किया प्रारम्भ

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता समाजसेवी राकेश शरण मिश्र ने जिला प्रशासन सोंनभद्र को आभार ब्यक्त करते हुए कहा है कि देर से सही पर फ्लाईओवर की सुरक्षा का संज्ञान जिला प्रशासन सोंनभद्र ने लिया तो सही। श्री मिश्र ने वक्तब्य जारी करते हुए कहा कि उनके द्वारा विगत कई वर्षों से फ्लाईओवर पर सुरक्षा दीवार/जॉली लगाने के साथ साथ लाइट लगाने की माँग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके परिणाम स्वरूप फ्लाईओवर से गिरकर कई लोगो की मौतों के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और कल से ही जाली लगाने का कार्य युद्धस्तर पर करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने जनपद के अन्य सामाजिक एवम ब्यापरीक संघों का भी आभार ब्यक्त किया है कि उनके द्वारा भी इस हेतु मेरे प्रयास में साथ देते हुए प्रयास किया गया। श्री मिश्र ने जिला प्रशासन से पुनः अनुरोध किया है कि फ्लाईओवर पर जाली लगाने के साथ साथ लाईट भी लगवा कर प्रकाश की समुचित ब्यवस्था कर दी जाए जिससे फ्लाईओवर पर छिनैती एवम कोई दुर्घटना कारित ना हो।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें