निकली कलश यात्रा, कलश स्थापना के साथ विराट रूद्र महायज्ञ शुरू

HIGHLIGHTS

  • शिव शक्ति की रथ पर निकली झांकी,त्रिशूल, तलवार,धवज की झांकी, करमा नृत्य, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन रहा आकर्षक
  • श्रावण मास में 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम
  • 17 जुलाई को होगी गरीब कन्याओं की शादी, अयोध्या व प्रयागराज से आए महंत देंगे आशीर्वाद
  • विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से रविवार को 108 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो तियरा ब्रहमबाबा तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। जिसका समापन 17 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। वहीं श्रावण मास में 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा। शिव शक्ति की रथ पर निकली झांकी, त्रिशूल, तलवार, धवज के साथ निकाली झांकी,करमा नृत्य, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को 108 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो तियरा ब्रह्मबाबा तालाब पहुंची जहां ब्रह्मबाबा का पूजन अर्चन करने के बाद कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया जहां कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से श्रावण मास भर 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक, विराट रुद्र महायज्ञ एवं निर्धन कन्याओं की शादी कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब कन्याओं की शादी 17 जुलाई को होगी, कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज व प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी जी महाराज भी आएंगे। पहले दिन का विशाल भंडारा राबर्ट्सगंज के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट जेबी सिंह की ओर से था।

सबसे पहले शिव मंदिर में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक, उनकी धर्मपत्नी संयोजक शिव शक्ति महिला मंडल सुशीला पाठक व साध्वी बिमला देवी ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी, परमेश्वरी देवी, विमला देवी, रामा देवी, कालो देवी, शशि देवी के साथ ही हीरा सिंह, सुखाराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, लखपत सेठ आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पन्नूगंज पुलिस की निगरानी रही।

किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र ने वितरित किया उन्नत प्रजाति के बीज

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित बनवासी सेवा आश्रम के ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में शनिवार की शाम कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के सौजन्य से एससी ,एसटी 118 किसानों को को उन्नत शील प्रजाति के बीज वितरण किया गया साथ की वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती करने के वैज्ञानिक तरीके बताए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

कृषि विज्ञान केंद्र के डा संजीव राव, डा प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में स्वाभिमान पूर्वक आर्थिक स्वावलंबन की अपार संभावनाएं है जरूरत है कि हम खेती को आधुनिक और वैज्ञानिक विधि से करने का प्रयास करे।जिससे जमीन की गुणवत्ता भी बनी रहे और किसान भाईयों को लाभ भी ज्यादा मिले। जैविक खेती के विशेषज्ञ शिव शरण सिंह ने जैविक खेती करने की जानकारी दी और कहा कि जिस खाद को हम बाजार से खरीदते है उससे ज्यादा तत्वों वाला खाद हम घर पर तैयार कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

उसमे लागत भी कम आएगा।विजय प्रकाश और इकरार अहमद अंसारी ने कहा की मोटे अनाज का प्रचलन बढ़ रहा है।इसके खेती और उपयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ।हमारी भारतीय कृषि व्यवस्था मोटे अनाजों पर निर्भर रही थी।लेकिन उस दौरान उपज कम होता था।आज उपज बढ़ाने के तरीके विकसित हो चुके है।ग्राम निर्माण के प्रबंधक रमेश कुमार यादव ने बताया कि 50 किसानों को अरहर,25 को मक्का, 10 को रागी, सवां कोदो ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह के हाथों वितरित किया गया।

सौ लाभार्थियों को ब्लॉक प्रमुख ने सौंपी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की चाभी

म्योरपुर संवाददाता

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रधान मंत्री के आह्वान पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधान मंत्री आवास और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के सौ लाभार्थियों को चाभी सौंपी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा की गरीब आदिवासियों को पक्का मकान देना सरकार की प्राथमिकता में रही है।जिसे सरकार पूरा कर रही है।उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में जितने भी चिन्हित लाभार्थी है उन्हे आवास की सुविधा मिलेगी। कहा की सरकार की आलोचना करने वाले खुद आदिवासियों के साथ छल किए और उनके अधिकारों से वंचित रखा लेकिन वर्तमान सरकार का लक्ष्य है की उनकी गरीबी दूर किया जाए उनकी आय बढ़ाया जाए और महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।आदिवासियों को वनाधिकार का पट्टा दिया जा रहा है।बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। मौके पर राकेश श्रीवास्तव, समाज सेवी सुधीर कुमार,दिनेश ,जमुना यादव,सुरेंद्र कुमार,सुजीत कुमार,रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

रेणुपावर प्राथमिक पाठशाला में मनाया गया वन महोत्सव

HIGHLIGHTS

  • हिन्दू संस्कृति में वृक्षों को दिया गया भगवान का दर्जा – आर0पी0 सिंह

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीज़न रेणुसागर परिसर स्थित रेणुपावर प्राथमिक पाठशाला विद्यालय में वन महोत्सव महाकुम्भ सप्ताह के अन्तरगत विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण गीत के माध्यम से सन्देश देते हुए पौधे के महत्व के बारे में सुन्दर प्रस्तुति दी। इस अवसर रेणुसागर पावर डिवीज़न रेणुसागर के यूनिट हेड आर0पी0 सिंह, विद्यालय प्रबन्धक शैलेश विक्रम सिंह,विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डा0 पूनम वार्ष्णेय,एन० के० पाठक, कर्नल जयदीप मिश्रा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदायी पौधों का पौधरोपण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूनिट हेड आर0पी0 सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति का भी वनों के साथ काफी गहरा नाता है। हमारे ऋषि मुनि भी शांति और एकांत की तलाश में वन में रहते थे। हमारी प्राचीन परंपरा से हमें वृक्षों की पूजा करना एवं व्रत रखना और जल चढ़ना सिखाया जाता है। प्राचीन समय में गुरूकुल भी जंगल में ही हुआ करते थे क्योंकि शिक्षा लेते समय मन को एकाग्रता और शुद्ध वातावरण प्राप्त हो। हिन्दू संस्कृति में भी वृक्षों को भगवान का दर्जा दिया गया है। अंत में उन्होंने पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आवाहन किया तथा बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि अपने जन्म दिवस पर एक – एक पौधा जरूर लगाए।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में विद्यालय प्रबन्धक शैलेश विक्रम सिंह ने वन महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस महाकुम्भ वन महोत्सव के सप्ताह में लाखों पौधे लगाए जाते है, मगर कुछ ही पौधे बच पाते है। लोग पौधे तो लगा लेते है परन्तु उनकी देखभाल नहीं करते है। पौधे लगाने के संग उनकी देखभाल करना भी ज़रूरी होता है। बिना पानी और देखभाल के पौधे जीवित नहीं रहते है। हमे गंभीरता पूर्वक इस मुहीम के साथ शामिल होकर अपना कर्त्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के अध्यापको और बच्चों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर उसकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बबिता त्रिपाठी, मो0 उनीब खान , मंजू पाण्डेय ,शैलेन्द्र कुमार सिंह , के0के0 तिवारी , सीमा श्रीवास्तव , अनुपम पाण्डेय का सक्रिय योगदान रहा। क्रार्यक्रम का संचालन गायत्री भारद्वाज ने किया।

जिले में क्लब एण्ड रीजार्ट, कान्हा कन्वेंशन्स सेन्टर का होगा निर्माण, पर्यटन विभाग से मिली मंजूरी

HIGHLIGHTS

  • क्लब एण्ड रीजार्ट, कान्हा कन्वेंशन सेन्टर के निर्माण से जनपद में आने वाले पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, साथ ही पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से क्लब एण्ड रीजार्ट व कान्हा कन्वेंशन्स सेन्टर के निर्माण कार्यो के लिए पर्यटन विभाग से मंजूरी मिल गयी है। इसके निर्माण कार्य होने से जनपद सोनभद्र पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित होगा और जनपद में आने वाले पर्यटको को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। सोनभद्र क्लब एण्ड रीजार्ट का निर्माण कार्य ग्राम ममुआं राबर्ट्सगंज में किया जायेगा जिसमें 20 कमरें, बैंकेट हाल, स्वीमिंगपुल, रेस्टोरेन्ट, वाहन पार्किंग आदि से सम्बन्धित समस्त सुविधायें उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से कान्हा कन्वेंशन्स सेन्टर का निर्माण कार्य ग्राम सहिजन कला चुर्क राबर्ट्सगंज में किया जायेगा, जिसमें सेमिनार हेतु हाल, रेस्टोरेन्ट,रूम आदि की सुविधायें उपलब्ध रहेंगी। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों के प्रस्तावों को शीघ्र मंजूरी देने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससें की जनपद में और पर्यटन के क्षेत्र में सुविधायें उपलब्ध हो तथा जनपद में अधिक से अधिक पर्यटकों का आवागमन हो और जनपद पर्यटन के क्षेत्र में विकसित हो।

Advertisement (विज्ञापन)

विनय कुमार श्रीवास्तव बनाए गए धनवंतरी पतंजलि संस्थान के सह ट्रस्टी

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए धन्वंतरी पंतजलि संस्थान ने राष्टृीय स्तर पर किया पुन: विस्तार

सोनभद्र। धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान की राष्ट्रीय महिला प्रभारी फ़िजी-आयरलैंड की अस्थाई निवासी अनामिका अग्निहोत्री की सन्तुस्ति पर एवमं संस्थान की कोर कमेटी के सदस्य अंशिका,आकृति,यशस्वी एवमं अनामिका सिंह के सयुक्त निर्देशन में पुनः राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान के विस्तार हेतू सोनभद्र के रहने वाले समाजसेवी विनय कुमार श्रीवास्तव को सह ट्रस्टी एवमं युवा प्रभारी-धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान मनोनीत किया गया है। बता दें कि विनय कुमार श्रीवास्तव विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दे रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि संस्था द्वारा अंशुमान पाण्डेय, मुख्य सरंक्षक-धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान,अन्नू मलिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-हरियाणा, स्नेहलता,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य- हरियाणा,योगेंद्र साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-छत्तीसगढ़,विजय कुमार यादव,युवा प्रदेश प्रभारी-उत्तर प्रदेश, गीतांशु,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, फरीदाबाद-हरियाणा,तनु सैनी,प्रदेश प्रभारी- हरियाणा के सदस्य नामित किया गया है।धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान की संस्थापक आकृति पोखरियाल एवम संस्थान के सह ट्रस्टी एवमं युवा प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही सितम्बर माह में ही होगा संस्थान जीवम आयुष मंत्रालय के सहयोग से योग प्रतियोगिता जिसमे उत्तर प्रदेश के मंत्री भी होंगे शामिल।

Advertisement (विज्ञापन)

लगातार संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने संस्थान के मूल उद्देश्य के पूर्ति के योग,आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति,एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति एवम जनकल्याण के आम जन मानस को समाज एवम स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न जिले,प्रदेशों के साथ के साथ इंटरनेशनल लेवल पर धन्वंतरी पतंजलि संस्थान के लोगो के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। संस्थान की इकाई विभिन्न देशों एवमं प्रदेशों में जैसे नेपाल देश,ओडिशा, छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश,हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, राजस्थान, जम्मूकश्मीर, हरियाणा,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,झारखंड में लोगो जनजागरूकता के माध्यम से लोककल्याण का कार्य कर रही है। संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक जी का कहना है संस्थान स्वास्थ्य जागरूक के साथ साथ ऋषि परम्परा और अपनी मूल परम्परा को जीवित रखने के लिए सोनभद्र गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना करना चाहते है,जिससे भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता सदैव जीवित रहे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी शंकर को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • सात वर्ष पूर्व 3 किलोग्राम गांजा के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था

सोनभद्र। सात वर्ष पूर्व 3 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गए दोषी शंकर को दोषसिद्ध पाकर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 17 मई 2016 को राबर्ट्सगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि तभी मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति और एक महिला नशीला सामग्री लेकर काशीराम आवास की तरफ हैं। अगर मौके पर चला जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर खास को साथ लेकर उसके बताए हुए स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचा तो एक व्यक्ति और एक महिला दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे तभी उन्हें पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनकी तलाशी ली गई तो व्यक्ति के पास से 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जबकि महिला के पास से 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः शंकर पुत्र शिवधारी व लीलावती पत्नी शंकर निवासी पूरब मोहाल राबर्ट्सगंज बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस ने क्रमशः शंकर पुत्र शिवधारी का धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व लीलावती का धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में शंकर के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी शंकर को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 3 किलोग्राम गांजा को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया फलदार वृक्षों का वितरण
  • पांच कुंडीय महायज्ञ का हुआ आयोजन
  • नखोरिया प्रज्ञा मंडल द्वारा किया गया हवन का आयोजन।

दुद्धी, सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में, नारखोरिया, गायत्री परिवार द्वारा पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा गुरु जी एवं गुरु माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा, अर्चना, गुरु वंदना, किया।
इस अवसर पर आयोजित पांच कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक हवन किया
वहीं सोनभद्र जनपद में पर्यावरण प्रदूषण की समस्याओं से निदान के लिए श्रद्धालुओं में 500 फलदार वृक्षों का वितरण भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रजापति, डॉक्टर हर्षवर्धन गुरु जी के व्यक्तित्व कृतित्व एवं गायत्री परिवार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के योगदान विषय पर अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में
शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा, राधारमण चौबे, महेश प्रसाद, रामबदन कुशवाहा, रामप्रसाद,अमित कुमार, नवीन कुमार, विद्याभूषण कुमार, उपेंद्र कुमार, गिरवर मेहता, भूखन मेहता, शिव कुमार मेहता, शिव कुमार सिंह, कुशवाहा, सोमनाथ सिंह कुशवाहा, अंबिका कुशवाहा, राम कुमार सहित नारखोरिया, विंढमगंज सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव थिएटर कार्यशाला का हुआ समापन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर, वनिता समाज द्वारा “इंटरैक्टिव थिएटर” विषय पर बीते 25 जून से 5 जुलाई तक आयोजित कार्यशाला का भव्य समापन समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी गीत एवं अतिथिगण के स्वागत के साथ हुआ।
तदुपरान्त समापन समारोह पर वनिता समाज की सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाया कला, नृत्य नाटिका, डांस, फैशन शो आदि पर प्रस्तुतीकरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)


इस कार्यशाला का उद्देश्य थिएटर, फिल्म और प्रदर्शन कला के माध्यम से एनटीपीसी कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों के छवि निर्माण, टीम निर्माण, नेतृत्व, कार्य जीवन संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व का विकास करना है।
इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने कहा कि थिएटर सामाजिक कौशल को विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि थिएटर लोगों के बीच सम्मान, अभिव्यक्ति और टीम वर्क को बढ़ावा देने की क्षमता को भी विकसित करता है।
इस कार्यशाला के संकाय फिरोज ज़ाहिद खान, निदेशक फिजा आर्ट द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष संबोधन में एनटीपीसी सिंगरौली में थिएटर वर्कशॉप के अपने अनुभव को साझा किया एवं थिएटर वर्कशॉप का अवसर देने हेतु एनटीपीसी सिंगरौली के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री अकोटकर, पीयूषा अकोटकर एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फिरोज खान, गौरव गुप्ता, फिरोज शेख को थिएटर कार्यशाला में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

थिएटर कार्यशाला के समापन समारोह में एस के गुजरानिया महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एलके बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), एके सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), देबब्रत कर, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), आरती बेहरा, (बाल भवन प्रभारी) रंजू सिंह, (वरिष्ठ सदस्या, वनिता समाज), नील कमल भोगल, (समाज कल्याण प्रभारी), सौम्या कर, टाइनी टोट्स प्रभारी एवं वनिता समाज के वरिष्ठ सदस्याएं एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित रहे।

जिले में मूल संघ की इकाई का हुआ गठन

सोनभद्र। बुधवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, पिपरी, सोनभद्र के भव्य सभागार में आयोजित एक बैठक में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की इकाई शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में कुलदीप सिंह यादव शाखा अध्यक्ष, राजेश्वर मिश्र एवं बच्चे लाल यादव वरिष्ठ शाखा उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह एवं उमेश चन्द्र उपाध्यक्ष, मृदुल कुमार कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव आय व्यय निरीक्षक, आदित्य कुमार मौर्य संगठन मन्त्री, सचिन कुमार प्रचार मन्त्री एवं कौशलेश कुमार दिवाकर को संयुक्त मंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने संगठन को और सशक्त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद- सोनभद्र की जिला उपाध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव ने किया। मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free