कलश यात्रा के साथ विराट रूद्र महायज्ञ 9 जुलाई से होगी शुरू

HIGHLIGHTS

  • 4 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम
  • अंतिम दिन 17 जुलाई को होगी गरीब कन्याओं की शादी, अयोध्या व प्रयागराज से आए महंत देंगे आशीर्वाद
  • प्रतिदिन चलेगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण
  • शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट तैयारियों में जुटा
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ 9 जुलाई से शुरू होगी। जिसका समापन 17 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। अयोध्या एवं प्रयागराज से आए महंत एवं संत भी विवाह के साक्षी बनेंगे। वहीं 4 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा।इसके अलावा प्रतिदिन विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 9 जुलाई को कलश यात्रा, कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू होगी। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से 4 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक, विराट रुद्र महायज्ञ एवं निर्धन कन्याओं की शादी कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब कन्याओं की शादी 17 जुलाई को होगी, कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज व प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी जी महाराज भी आएंगे। पहले दिन जो विशाल भंडारा चलेगा उसका समूचा खर्च राबर्ट्सगंज के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट जेबी सिंह वहन करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से रोज कोई न कोई दानदाता की ओर से भंडारा चलेगा। इसमें भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़ व शिव शक्ति महिला मंडल के पदाधिकारी,सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक शिव शक्ति महिला मंडल सुशीला पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी, परमेश्वरी देवी, विमला देवी, रामा देवी, कालो देवी, हीरा सिंह का विशेष योगदान है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

सोनभद्र की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति रहेगी बरकरार- दीपक कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • आगामी वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महासम्मेलन का आयोजन सोनभद्र में- दीपक कुमार केसरवानी

सोनभद्र। भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक स्थलों से भरपूर सोनभद्र जनपद के आदिवासी, संस्कृति, साहित्य, कला, आदिम गुफाचित्र, करोड़ों वर्ष प्राचीन फॉसिल्स सहित आदि विषयों पर केंद्रित होगा आगामी वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन जो कि सोनभद्र की हसीन वादियों में फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्मांकन किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि वाराणसी के डीएवी कॉलेज में विगत 28 और 29 जून को आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में उपस्थित कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, साहित्यकारों, पत्रकारों, पर्यावरणविदों हर्षध्वनि से के साथ आयोजन समिति के उपस्थित सभी पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से पास किया गया।
उपरोक्त आशय की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सलाहकार, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ, वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी दी है उन्होंने बताया कि सोनभद्र जनपद में लघु भारत की छवि झलकती है, यहां पर चारों ओर गुफाओं, कंदराओ, जंगलों, पेड़ों, पहाड़ों, नदियों, झीलों के मध्य विजयगढ़, अगोरी, सिंगरौली, सोहरीगढ़ का किला, शिवालय, देवालय आदिमानव द्वारा चित्रांकित की गुफाचित्र, डेढ़ अरब वर्ष प्राचीन सलखन के फॉसिल्स सहित विश्व के अनेक जाने-माने अनूठे, रोचक, जानकारी से भरपूर स्थल है जिनको महासम्मेलन का विषय बनाकर इस पर विद्वानों से चर्चा करा कर सोनभद्र जनपद के संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लाया जाएगा। साथ ही यहां की हसीन वादियों, ऐतिहासिक स्थलों, पात्रों पर फिल्माए गए फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। जिससे सोनभद्र जनपद को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि यहां पर फिल्म की शूटिंग शुरुआत चार दशक पूर्व भोजपुरी फिल्म सिंदुरवा भईल महाल से हुई थी और आज सोनभद्र में हिंदी फिल्म, बंबइया भोजपुरी फिल्म, एल्बम टेलीफिल्म की शूटिंग प्रतिदिन हो रही है। श्री केसरवानी ने आगे बताया कि उपन्यास कार देवकीनंदन खत्री द्वारा रचित विजयगढ़, चुनारगढ़, नौगढ़, रियासत पर आधारित, दूरदर्शन पर प्रसारण के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने वाली धारावाहिक चंद्रकांता ने सोनभद्र को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई।

शिवद्वार में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सोनभद्र। शुक्रवार को भाजपा मंडल शिवद्वार के बूथ संख्या 125 गुरवल 126 बेलवानिया 127 लोहाडी 128 गुरेठ में महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं शिवद्वार मंडल के प्रभारी डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने भाजपा के उपलब्धियों को गिनाया एवं केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि 9 साल में मोदी जी की सरकार ने देश के किसानों महिलाओं गरीब व बेरोजगारों के हितों में कार्य किया है सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है देश का मान सम्मान बढा है भाजपा की सरकार ने 9 सालों में यह साबित किया कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ही हमारा संकल्प है हम राष्ट्रीय हितों के साथ अनदेखी नहीं कर सकते और जो सपना भारत देखता है विश्व गुरु बनने का वह सब सपना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूdर्ण होने वाला है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक, संतोष बैसवार्, पंकज, रामसूरत कनौजिया, रविंद्र बहादुर सिंह, झंडा सिंह, निरंजन त्रिपाठी, रणजीत पांडे, मिठाई लाल अग्रहरी, डॉक्टर रामबचन प्रजापति, संदीप पटेल श्याम सुंदर, छोटे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

200 किसानों को निःशुल्क वितरित किया गया रागी का बीज

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर मिनी किट वितरण का कार्यक्रम आयोजन कृषि विभाग द्वारा गुरुवार को किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ रहे इस दौरान प्रमुख ने 200 किसानों को 4 किलो ग्राम का रागी का पैकेट वितरीत किया किसानों को संबोधित करते हुए श्री गोड़ ने कहा कि सरकार मोटे अनाज उत्पादन पर जोर दे रही है आप किसान भाई मोटे अनाज का पैदावार ज्यादा करे उन्होंने कहा आज के परिवेश में विदेशो से जो प्रधानमंत्री राष्ट्रपति आ रहे है उन्हें हमारे प्रधान मंत्री काशी दर्शन करा रहे है खाना में सवा मेड़ों का खीर खिला रहे है आज विदेशों में हमारे भारत का सावा, मेड़ो,को दो एक हजार से पन्द्रह सौ प्रति किलो तक बिक रही हैं सरकार मोटे अनाज ऊंचे दामों में खरीद रही है किसान भाई आप मोटे अनाज पैदा कर अपनी आय में दो गुनी बृद्धि कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

सहायक विकास अधिकारी कृषि मनीष सिंह ने कहा कि मिनी किट वितरण के तहत किसानों को निशुल्क चार किलो रागी का पैकेट दिया गया है उन्होंने किसानों को रागी बुवाई के बारे में बताते हुए कहा कि 4 किलो रागी डेढ़ बिगहा में बोया जाएगा पहले धान की तरह इसका नर्सरी कर ले उसके बाद खेत तैयार हो जाये तो इसे गाड़ दे 90 दिनों बाद इसकी कटाई होगी उन्होंने बताया जैसे आप गेंहू को पिसवा कर खाते है उसी तरह रागी को भी पिसवा कर खाएं बताया कि इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है जो बहुत फायदेमंद है।इस दौरान राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारी कुमार,कमलेश,शिवसागर,अरविन्द, भोला दयाल,राम दयाल प्रजापति,राम प्यारे व अन्य किसान मौजूद रहे/

Advertisement (विज्ञापन)

भूखड़ी बंधी के गहरी करण की माँग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सन्तोष दयाल

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी स्थित 1954 के अकाल के दौरान निर्मित भूखड़ी बंधी की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और मांग उठाई कि बंधी की मरमत कराने के साथ उसमे जमे सिल्ट हटाया जाए जिससे बंधी में पानी जमा हो और जाड़े में सिंचाई का काम आए।क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना लाल ने बताया की बंधी की सफाई और सिल्ट निकाल दिया जाए तो हैंडपंपों और कुआं तथा बंधी के नीचे के नाले का जल स्रोत बढ़ जाएगा।साथ ही पशुओं और जंगली जानवरों के लिए लिए बंधी में पानी रहेगा प्रदर्शन करने वालो में दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, मान सिंह हिमांशु दुबे, गुंजन गोंड, आदि शामिल रहे।

फोटो

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ता वेश भूषा में टहल रहे लोगों के विरुद्ध हो कार्रवाई- जय नारायण पांडेय

  • यूपी बार कौंसिल उपाध्यक्ष ने बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर कार्रवाई कराने का किया आग्रह
  • अधिवक्ताओं ने किया समर्थन

सोनभद्र। यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय एडवोकेट ने अधिवक्ता वेश भूषा में धड़ल्ले से कार्य कर रहे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कराने के लिए बार एसोसिएशन को पत्रक भेजकर आग्रह किया है। उधर अधिवक्ताओं ने इसका समर्थन किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने तहसील बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन को भेजे पत्रक में अवगत कराया है कि कई लोग अधिवक्ता वेश भूषा में टहल रहे हैं और कार्य भी बखूबी कर रहे हैं। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं की छवि धूमिल हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन से मिलकर अधिवक्ता वेश भूषा में कार्य कर रहे लोगों को चिन्हित कराकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करवाए जाने की जरूरत है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह तभी संभव होगा जब बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन एकजुट होकर अधिवक्ता वेश भूषा में कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगैर यूपी बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराए यदि कोई भी अधिवक्ता वेश भूषा धारण करेगा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। क्योंकि ज्यादेतार घटनाएं भी इन्हीं लोगों की वजह से घटित हो रही है। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं की छवि धूमिल हो रही है। उधर अधिवक्ताओं ने समर्थन करते हुए अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है। समर्थन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, उमापति पांडेय, राजेश कुमार पाठक, आनंद कुमार मिश्र आदि अधिवक्ता शामिल है।

जिले के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • बाल मजदूरी का करें दमन, बच्चों को लौटाएं उनका बचपन- शेषमणि दुबे

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार आदेश पर थाना एचटीयू व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा मौके पर उपस्थित लोगो को बाल श्रम न कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा गया की बाल मजदूरी का करें दमन, बच्चों को लौटाएं उनका बचपन।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं थाना एचटीयू प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम रोकथाम हेतु मिष्ठान भण्डारों, होटलो, ढाबो आदि स्थानो पर पर्ची चस्पा कर बाल श्रम न कराये जाने हेतु जागरूक किया गया। विशेष अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ,थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव व ग्राम स्वराज समिति राबर्ट्सगंज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

36 शिक्षकों को हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट ने किया प्रशिक्षित

HIGHLIGHTS

  • तीन दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का दो स्कूलों में हुआ आयोजन

सोनभद्र। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं जे.पी.एस. विद्या निकेतन, रॉबर्ट्सगंज में दिनांक 26 जून से 28 जून 2023 तक इंस्पायर: टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें 36 शिक्षकों को हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के प्रशिक्षकों सिस्टर शोभिता, ब्रदर रविंद्र नाथ एवं ब्रदर गोपाल द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शिक्षकों को हृदय पर आधारित हार्टफुलनेस के चार अभ्यास रिलैक्सेशन, रिजूवनेशन, प्रेयर और मेडिटेशन के माध्यम से आत्म विकास, विद्यार्थियों का समग्र विकास, विद्यालयों में खुशनुमा वातावरण का सृजन करने हेतु प्रेरित किया गया। हृदय पर आधारित अभ्यासों के माध्यम से यूनेस्को द्वारा निर्धारित 9 मूल्य सच्चाई और समझदारी, प्रेम और करुणा, रचनात्मकता और सराहना, शांति और न्याय, चीर स्थाई मानवीय विकास, प्रकृति के साथ तालमेल, सार्वभौमिक एकता, स्वास्थ्य तथा सार्वभौमिक अध्यात्मिकता के विकास हेतु प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया गया जिसे शिक्षकों ने हृदय से महसूस किया एवं आत्मसात किया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात सभी शिक्षकों को हार्टफूलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिक्षकों ने स्वयं को तथा छात्रों को हार्टफुलनेस तकनीक के द्वारा तनावमुक्त करने का आश्वासन दिया तथा तनाव रहित वातावरण में शिक्षण करने पर बल दिया। हार्टफुलनेस वॉलिंटियर के रूप में रवि कुमार, शिव नारायण लाल , राजकुमार , अशोक , मुदिता, कंचन लता, उषा देवी, ज्योति एवं टेक्निकल सपोर्ट दीपक ने प्रतिभाग किया।

महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का किया आयोजन

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी 1511 बूथों पर किया गया। बतादें कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के भोपाल से कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित किया। जिसे जिले के सभी बूथों पर एलईडी टीवी के माध्यम से सुना गया। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में नगवां मण्डल के झरना गांव में संबोधन का सुना, उसी तरह सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में चतरा मण्डल के रामगढ मार्केट में सुना गया। मधुपुर मण्डल में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम मे भाग लिया। नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद के नेतृत्व मे राबर्ट्सगंज नगर मण्डल के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने संवाद को सुना। इसी तरह जनपद के अलग अलग मण्डलों मे वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से जुड़ाव रखें मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए हृदय से आनन्द आ रहा है, आप पूरे समय बूथ पर डटे रहते है मै हमेशा अपडेट रहता हूं। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप है। मै पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा केन्द्रिय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं क्योकि मै दस लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं इसी राजनैतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नही हुआ होगा बूथ का नेतृत्व करने वालो का सम्मेलन इतिहास मे पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नही देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही है। दल से बड़ा देश है ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है।

प्रधानमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले उनसे संवाद भी किया।
इस कार्यक्रम में म्योरपुर मण्डल में विधायक दुद्धी रामदुलारें गोंड, शिवद्वार मण्डल मे साडा सदस्य धर्मवीर तिवारी, गौरीशंकर मण्डल में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, चुर्क मण्डल में चेयरमैन चुर्क मीरा यादव, ओबरा मण्डल मे रामसुन्दर निषाद, रेनुकुट मण्डल मे पिपरी चेयरमैन दिग्विजय सिंह, करमा मण्डल में नागेश्वर देव पाण्डेय, कोन मण्डल मे ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, घोरावल में पूर्व विधायक तिरथराज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी छत्रमणि को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • साढ़े पांच वर्ष पूर्व 40 ग्राम हेरोइन के साथ शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा था


सोनभद्र। साढ़े पांच वर्ष पूर्व 40 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए दोषी छत्रमणि केशरी उर्फ छोले को दोषसिद्ध पाकर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 28 जुलाई 2017 को शक्तिनगर थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में थे कि तभी कोहरौल गांव की पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। जब तक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचता तब तक वह मोटरसाइकिल मुड़ाकर पुनः कोहारौल गांव की ओर जाने लगा तभी अचानक मोटरसाइकिल फिसल गई तब तक दौड़ाकर उसे पुलिस बल की मदद से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पता छत्रमणि केशरी उर्फ छोले पुत्र कांति सिंह निवासी ककरी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी छत्रमणि केशरी उर्फ छोले को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 40 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free