बीजपुर, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे मनोयोग से योगा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे उत्कर्ष धर द्विवेदी और रंजीत सिंह ने भी भाग लिया। विद्यालय के खेल शिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने योग की विशेषता बताते हुए नियमित रूप से योग करने के अनेक फायदों की जानकारी दी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज पाण्डेय ने योगा के अनेक टिप्स की जानकारी दी और स्वयं भी योग किया। आज के योग कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार की ध्वनी के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डाॅ आर के झा ने कहा कि ” करें योग, रहें निरोग।” श्री झा ने बताया कि मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज इस अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका से पूरे विश्व को संदेश दे रहे हैं। हमारा देश योग के क्षेत्र में विश्व गुरु की भूमिका निभा रहा है। हम सभी को आगे आना होगा और नियमित रूप से योगा को अपनाना होगा। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार शामिल हुआ और योगा किया। नियमित रूप से योग करने के लिए सभी को खेल शिक्षक मनोज पाण्डेय के द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया। शांति पाठ के बाद इस कार्यक्रम का समापन किया गया।
योग साधकों, पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को राबर्ट्सगंज कचहरी पार्क में हुआ आयोजन
सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/ सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार की प्रातः राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित पार्क में दीप प्रज्वलन के साथ योग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। योग साधकों को योग कराया गया तथा अंग वस्त्र देकर सभी का सम्मान भी किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि अशोक कुमार यादव जनपद न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा उपस्थित सभी योग साधकों से अपील किया गया कि आप सभी योग व आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाएं तथा अपने को खुशहाल व स्वस्थ बनाएं, सभी योगी बने, एक दूसरे का सहयोगी बने , हमें इस भावना के साथ संकल्प लेने की जरूरत है कि योग ही हमारे जीवन का आधार है । सोनभद्र बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र व सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए निरोग रहने के लिए योग करने के लिए लोगों से आग्रह किया।
Advertisement (विज्ञापन)
युवा व्यवसाई अजीत कुमार जायसवाल द्वारा पतंजलि योग परिवार के लिए आलमारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की सफलता के पश्चात पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का योग महापर्व योग साधकों के अखंड, प्रचंड, पुरुषार्थ के बल पर संभव हो सका ,हम पतंजलि परिवार की तरफ से आप सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, और आप सभी से आशा करते हैं कि आप सभी अपने जीवन में योग को अपनायगे ।
दीप प्रज्वलन में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अशोक यादव, सोनभद्र बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे , न्यायिक अधिकारी मुरलीधर सिंह ,पतंजलि योग परिवार के वरिष्ठ संरक्षक शेषमणि तिवारी, सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी,किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र नाथ दीक्षित ,संजय कुमार मिश्र , मिठाई लाल सोनी, एस पी सिंह , राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सेवानिवृत शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, चंद्रबहादुर सिंह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव,शिवनारायण लाल श्रीवास्तव ,विनोद कुमार मिश्रा, गोपालदास केसरी ,विमल कुमार सिंह , धनंजय कुमार मिश्रा,पन्ना लाल सोनी ,अभय कान्त द्विवेदी, कमलेश कुमार पाण्डेय समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव व ओम प्रकाश यादव द्वारा प्रोटोकाल के तहत योगाभ्यास कराया गया तथा बीच-बीच में होने वाले लाभ के बारे में भी बतलाया गया। दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदर योग गीत प्रस्तुत की गई, योग प्रेमी अनिल कुमार चौरसिया व पन्ना लाल सोनी द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास प्रस्तुत किया गया। बीच-बीच में करे योग रहे निरोग, जन-जन को जगाना है, सबको योग सिखाना है का नारा भी लगता रहा, सभी को नियमित योग करने का संकल्प भी दिलाया गया। मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि का पतंजलि योग परिवार के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी व योग साधकों द्वारा अंग वस्त्र व मुकुट तथा स्वामी रामदेव जी द्वारा रचित योग पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि गण द्वारा पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारियों ,वरिष्ठ योग साधकों ,प्रमुख योग शिक्षकों, उपस्थित योग प्रेमियों व पत्रकार बंधुओ का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार श्रीवास्तव व ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया ।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। मंगलवार की शाम रंगीला कांवर संघ द्वारा जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा के पास से गाजे-बाजे के साथ बाबा जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा से होते हुए मेन चौक, रामलीला मैदान, न्यू मार्केट, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंची।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मकान के छत से श्रद्धालु फूलों की वर्षा करते रहे। पूरे नगर में बाबा जगन्नाथ की जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का आरती पूजन किया।
15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
सोनभद्र। सवा छह वर्ष पूर्व हुए रमापति उर्फ दुर्गावती देवी हत्याकांड के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी पति को उम्रकैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ टोला भालुकुदर गांव निवासी श्यामलाल गौड़ पुत्र रामचंद्र गौड़ ने विंढमगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बहन रामपति उर्फ दुर्गावती देवी की शादी वर्ष 2005 में रामदास गौड़ पुत्र रामकुमार निवासी महुली टोला टहरिया खोली, थाना विंढमगंज , जिला सोनभद्र के साथ हुई थी। बहन को एक बेटी चांदनी 8 वर्ष की है। तीन मार्च 2017 को सुबह 9 बजे उसके मोबाइल पर उसके बहनोई कपिल पुत्र राम सिंह निवासी तुमिया थाना कोन , जिला सोनभद्र ने बताया कि बहन रामपति को उसके बहनोई रामदास गौड़ ने मारकर उसके शव को नाले में जला रहे हैं। इस सूचना पर जब नाले पर गया तो वहां से लोग शव जलाकर चले गए थे। उसके बाद घर गया तो कोई नहीं मिला। ट
Advertisement (विज्ञापन)
इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी रामदास गौड़ को उम्रकैद एवं 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।
6- 6 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक -एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
पांच वर्ष पूर्व हुई चोरी का मामला
सोनभद्र। पांच वर्ष पूर्व हुई चोरी के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर तीन दोषियों क्रमशः राजेश यादव, मो. शफीक व शिव बाबू केशरी उर्फ छोटू को 3-3 वर्ष की कैद व 6- 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर एक -एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा टोला देवखर गांव निवासी बिंदु पुत्र आनंदी ने चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 30 जून 2018 को वह सी प्लांट ओबरा से ठेकेदार से 35 हजार रूपये लेबरो को बाटने के लिए जा रहा था। जब सिंदुरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि उसके ठेकेदार का फोन आ गया और मोटरसाइकिल खड़ी करके ठेकेदार से बात करने लगा। इसी दौरान अपनी मोटरसाइकिल पर मोबाइल फोन रखकर पेशाब करने चला गया । इस दौरान तीन लोग मोटर साईकिल से आए और मोबाइल व मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। इस तहरीर पर अज्ञात में एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने राजेश यादव पुत्र लालचंद्र यादव, मो. शफीक पुत्र मो. बफाती व शिव बाबू केशरी उर्फ छोटू पुत्र संगम लाल केशरी निवासीगण खैरटिया निकट ओम चौराहा ओबरा, सोनभद्र के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर तीनों चोरों क्रमशः राजेश यादव, मो.शफीक व शिव बाबू केशरी उर्फ छोटू को 3- 3 वर्ष की कैद व 6- 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर एक – एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।
बच्चों के भविष्य संवारने का कार्य कर रहा है जिला बाल संरक्षण इकाई टीम- राजेश कुमार खैरवार
सोनभद्र। जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के कारण या किसी अन्य कारण से जिन बच्चों के माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु हो गया उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन कोविड-19 या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन सामान्य से जनपद स्तर पर बच्चों को लाभान्वित कराने एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र द्वारा विशेष पहल किया जा रहा है और मंगलवार को चार बच्चों को मुख्यमन्त्री बाल सेवा योजना सामान्य से लाभान्वित कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके सम्बन्ध में ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि इन चार बच्चों मे से एक के पिता की मृत्यु हो जाने के कारण बच्चा चाय की दुकान पर अपने दादा के साथ रहता था जिसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुआ और तात्काल बच्चे के दादा को परामर्श देते हुए और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन सामान्य के बारे मे बताते हुए योजनान्तर्गत लाभान्वित कराया गया साथ ही अन्य बच्चों को भी लाभान्वित कराया गया साथ ही यह भी बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष 2023-24 मे भिक्षावृत्ति, 09 बच्चे व बाल श्रम से 21 मुक्त कराये गये सभी पात्र बच्चों को मुख्यमन्त्री बाल सेवा योजन सामान्य से लाभान्वित कराये जाने हेतु चिन्हित स्थानो पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है मौके पर संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा आकांक्षा उपाध्याय बाबू अहमद आदि उपस्थित रहे
योग सप्ताह के छठे दिन कलेक्ट्रेट में आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुरूप योग शिविर का हुआ आयोजन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से हर आंगन योग थीम पर आधारित नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के क्रम में आयोजित योग सप्ताह के छठे दिन कलेक्ट्रेट में योग शिविर का आयोजन आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0 जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, उप निदेशक कृषि डी0के0 गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ अशोक कुमार दिनकर, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या समेत जनपद के अनेक अधिकारियों ने योग में उत्साह पूर्वक भाग लिया। योग कार्यक्रम का संचालन महिला पतंजलि की पूनम एवं व्यवहारिक प्रदर्शन योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि योग के माध्यम से हमारे अंदर शांति एवं ऊर्जा का संचार होता है, लोगों को योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों को 21 जून को विशेष स्टेडियम तियरा में योग दिवस के आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
योगाभ्यास का मुख्य आयोजन विशिष्ट स्टेडियम तियरा में 21 जून को प्रातः 06.00 बजे से
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन- जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से 21 जून,2023 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप में जनपद में मनाया जायेगा। इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2023 के थीम ‘‘हर घर आंगन योग” रखा गया है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य लाभ हो सके।
Advertisement (विज्ञापन)
इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगोें को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से योग सप्ताह का आयोजन 15 जून, से 21 जून, 2023 तक किया जा रहा है, इस अवसर पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जनपद में विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों, योग ट्रेनर के सहयोग से जनपद, तहसील, ब्लाक व पंचायत स्तर पर भी सामुहिक योग का कार्यक्रम किया जायेगा। इसमें पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार, आर्ट आफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी, रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम से सम्बन्धित योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योगभ्यास कार्यक्रम से सहयोग प्राप्त किया जायेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद में सामुहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम 21 जून, 2023 को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में प्रातः 06.00 बजे से किया जायेगा। जिसमें मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं जनगणमान्य नागरिक भी प्रतिभाग करेंगें। इस दौरान समस्त पुलिस बल पुलिस लाईन को सम्मिलित करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम का कराया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में आने वाले योगाभ्यासियों द्वारा अपने घर के सदस्यों एवं अन्य को भी योग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, योग सप्ताह एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की फोटो एवं प्रतिभागियों की संख्या का विवरण आयुष कवच ऐप अथवा वेबसाइट पर वीडियो/फोटो अपलोड किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले योगाभ्यासियों द्वारा अपने घर के सदस्यों एवं पास-पड़ोस के लोगों को योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया किया जायेगा।
सी ओ पी नवीनीकरण निःशुल्क करने हेतु बार कौंसिल को लिखा पत्र
सोंनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा प्रदेश के अधिवक्ताओ को जारी सी ओ पी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराए जाने हेतु बार कौंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा 500 रुपये नवीनीकरण शुल्क के आदेश को वापस लिए जाने हेतु सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखा है।श्री मिश्र ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के अधिवक्ताओ से सी ओ पी नवीनीकरण के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
एक अधिवक्ता जब बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पंजीकरण करवाता है तो 16 हजार से 20 हजार तक पंजीयन शुल्क जमा करता है। इसलिए एक बार इतना अधिक शुल्क लेने के बाद पुनः नवीनीकरण के नाम पर रुपये 500 शुल्क लिया जाना गलत है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए और अधिवक्ताओ का निःशुल्क सी ओ पी नवीनीकरण किया जाना चाहिए। श्री मिश्र ने लिखा है कि आपके इस आदेश से प्रदेश भर के अधिवक्ताओ में भारी आक्रोश ब्याप्त है और सभी अधिवक्ता साथी अत्यधिक आहत हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर अधिवक्ताओ के हित मे जारी सी ओ पी नवीनीकरण आदेश को तत्काल वापस लेने की कृपा करें।
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत रन टोला के ग्रामीणों और बच्चों ने मंगलवार को ओवर ब्रिज और स्टेशन पर पानी की सुविधा की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन रोड संपर्क मार्ग किनारे प्रदर्शन किया और मांग उठाई कि छात्रों और ग्रामीणों के लिए स्टेशन से पूरब स्कूल जाने वाले मार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
विपिन यादव, सूरज यादव,राज कुमार खरवार ने बताया कि जब रेलवे की सिंगल लाइन थी तो पुलिया के नीचे से छात्र स्कूल चले जाते थे।रास्ता भी नजदीक पड़ता था लेकिन जबसे डबल लाइन बनी पुलिया के नीचे का रास्ता बंद हो गया और हरिजन ,खरवार ,यादव, वस्ती के बचे स्कूल नही जा पाऐगें मुर्धवा बीजपुर मुख्य मार्ग है लेकिन उससे डेढ़ किमी दूरी बढ़ जाती है। और रास्ता बच्चो के लिए खतरा भरा है।क्योंकि मुख्य मार्ग पर सैकड़ो वाहन गुजरती है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रदर्शन कारियो ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पानी की सुविधा भी नही है ।रेलवे विभाग के डी आर एम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोनो मांगे जल्द पूरा कराने का आग्रह किया गया।कहा कि ओवर ब्रिज नही बना तो दर्जनों मासूम स्कूल जाने से वंचित रह जायेंगे।प्रदर्शन करने वालो में अनंत लाल खरवार,विश्वनाथ, ईश्वरी यादव, सुनील यादव, हरिनारायण खरवार,राजवंती प्रेम प्रकाश, बबई खरवार, दीपक आदि शामिल रहे ।ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ने बताया कि ओवर ब्रिज का निर्माण हर हाल में होना ही चाहिए अन्यथा छात्रों की परेशानी बढ़ जाएगी।