रवि प्रकाश पांडेय स्मृति अधिवक्ता गौरव सम्मान की महासंघ ने की घोषणा

HIGHLIGHTS

  • गोंडा के अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय की स्मृति में प्रति वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर किसी एक अधिवक्ता को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ करेगा सम्मानित: राकेश शरण

सोनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ देवीपाटन मंडल अध्यक्ष गोंडा के क्रांतिकारी अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय के असमय दिवंगत होने पर उनकी स्मृति में सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से किसी एक अधिवक्ता को प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर अधिवक्ता स्मृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मंगलवार को देते हुए बताया कि सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष स्मृति शेष रवि प्रकाश पांडेय जी की स्मृति में उनके नाम पर प्रति वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर देवीपाटन मंडल के किसी एक अधिवक्ता साथी को जो उनके उच्च आदर्शों को आत्मसात करते हुए सदैव संगठन व अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करेगा उसे सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा “रवि प्रकाश पांडेय स्मृति अधिवक्ता गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री मिश्र ने यह भी बताया कि दिवंगत अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय सदा शोषित, पीड़ित, मजलुमो की आवाज बुलंद करते रहे और भ्र्ष्टाचार व माफियाओं एवं अपराधियो के विरुद्ध पूरी निर्भीकता से जब तक रहे अपनी अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ते रहे हैं। इसलिए हम अधिवक्ताओ के प्रेरणास्रोत रवि प्रकाश पांडेय जी की स्मृतियों को सदैव हम सबके हृदय में बनाए रखने के लिए यह सम्मान उनकी प्रथम पुण्यतिथि से शुरू किया जाएगा जो आगे भी प्रतिवर्ष अनवरत रूप से किसी एक अधिवक्ता को दिया जाता रहेगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक

HIGHLIGHTS

  • उद्यमियों के मामलों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक की गयी, इस दौरान उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आगाह करते हुए कहाकि वे नियमानुसार कार्यवाही कर उद्यमियों की मदद करें, ताकि अधिकधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी सकून के साथ अपने उद्योग को संचालित करते रहें, उन्होंनेे  मौके पर मौजूद उद्योग विभाग को सहेजते हुए कहाकि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर अपनी पैनी नज़र रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो और जिले में कारोबार व व्यापार क्षेत्र में विकास हो।

Advertisement (विज्ञापन)

ताकि अधिकाधिक लोगों को आसानी के साथ उचित दर पर ज़रूरत के सामान मिले और रोजगार के अवसर भी बढ़े। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान,जिला उद्योग बन्धु के जिला प्रबन्धक कार्यालय के कार्मिकगण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक सहित जिले के उच्च अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय की जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र जिले में संभावित दौरा/भ्रमण कार्यक्रम के तहत डायट परिसर उरमौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंच, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मैदान की लेबलिंग कराने तथा मैदान स्थल के आस-पास के झाड़ियों आदि को जल्द से जल्द हटाते हुए मैदान में उचित प्रबन्ध व्यवस्था करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने उरमौरा के डायट मैदान में संभावित आगामी दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य मंत्री जी के मंच और पाण्डाल के व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कर ली जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने भीड़ को नियंत्रण करने, बैरिकेटिंग, मीडिया प्रतिनिधियों आदि को कवरेज करने हेतु मीडिया सेल आदि का आवश्यक प्रबन्ध का भी जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संभावित कार्यक्रम के तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले 37 बिन्दुओं की डीएम ने की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • निर्धारित, समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
  • सड़कों के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड व निर्माण खण्ड-2 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों व मा0 मुख्य मंत्री जी के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की, बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के सड़कों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की, तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड द्वारा सड़कों के निर्माण कार्य व अनुबन्ध आदि के कार्यवाही में शिथिलता बरती जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 द्वारा भी सड़कों के मरम्मत कार्य व मिट्टी के भराई के कार्य में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने आर0ई0डी0 विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़क व भवन निर्माण के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की तो निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आर0ई0डी0 द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाये और प्रगति में सुधार न होने पर अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन स्तर पर पत्राचार किया जाये,

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तो प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक (डूडा) को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे समूह गठन की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में किये गये समूहों के गठन का रेण्डम आधार पर निरीक्षण कर उसके संचालन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जाये, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत स्तरों पर प्राप्त शिकायतों के जाॅच के लिए नामित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अन्दर ग्राम पंचायतों की जाॅच कर आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गांव में आयुष्मान कार्ड बनाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों की सूची प्राप्त करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लायी जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जिन भी कर्मियों द्वारा शिथिलता बरती जा रही है, उनके सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत कर उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही सुनिचित की जाये, कृषि विभाग के समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसान सम्मान निधि की योजना से हर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये, किसान सम्मान निधि योजना के जो भी लाभार्थी अब तक अपना के0वाई0सी0 नहीं करा पाये हैं, उनके लिए 13 जून, 2023 से सम्बन्धित तहसीलों में कैम्प आयेाजित किया जा रहा है, जिसमें जाकर अपना के0वाई0सी0 करा सकते हैं।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओम प्रकाश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 श्री ए0के0 जौहरी,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अमृतधारा अभियान के तहत मारवाड़ी महिला मंच ने लगवाया वाटर कूलर

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी महिला मंच की पहल से राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल
  • दुर्गा मंदिर पर महिला मंच ने लगवाया वाटर कूलर

सोनभद्र। मारवाड़ी महिला मंच सोन महिला सोनभद्र द्वारा जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के साईं चौक पर स्थित दुर्गा मंदिर पर अमृतधारा अभियान के तहत वाटर कूलर लगवाया गया जिसका उद्घाटन बुधवार को अमृतधारा अभियान की प्रान्त संयोजिका एवं महिला की अध्यक्ष व प्रांतीय अम्रतधारा की सह संयोजिका अंकिता केजरीवाल व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उद्घाटन के पश्चात अंकिता केजरीवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मंच ने वाटर कूलर लगवाने का निर्णय लिया जिससे की राहगीरों को प्यास से निजात मिल सके और बताया कि मारवाड़ी युवा मंच के अम्रतधारा के प्रकल्प के तहत देश में जगह – जगह स्थायी तथा अस्थायी प्याऊ स्थापित किए गए हैं। इससे पहले महिला मंच ने 23 जगह घड़े स्थापित किए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं मंच की कोषाध्यक्ष अनिता थरड ने भी कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने ने कहा कि आगे भी मंच के इसी तरह का कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभा बंका, रिंकी जालान, ज्योति मित्तल, मंजु खेतान, रितु अग्रवाल, सिमा अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री मंडल के पंकज कानोडिया , प्रांतीय विकास संयोजक शिखर केडिया, युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, रवि केजरीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

2014 के बाद भारत के प्रत्येक व्यक्ति ने विकास से हुए बदलाव को महसूस किया है- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल- भूपेश चौबे
  • संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेमिशाल माने जा रहे है- अजीत चौबे
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत सोमवार को राबर्ट्सगंज विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन रामलीला कैंपस डाला मे आयोजित हुआ। सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर सदर विधायक भूपेश चौबे व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे राबर्ट्सगंज नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि 9 सालो मे युवाओं को नये अवसर मिले, किसान समृद्ध हुए गरीबो के जीवन मे सुधार हुआ, महिलाओं का उत्थान हुआ, श्रमिको को सम्मान मिला, आज भारत की पहचान एक शक्तिशाली देश के रुप मे हो रही है 2014 के बाद भारत के प्रत्येक व्यक्ति ने विकास से हुए बदलाव को महसूस किया है भारत आज ग्लोबल एजेण्डा सेट करने की भूमिका मे है। सुशासन और गरीब कल्याण को चरितार्थ कैसे करना है देश के हर क्षेत्र को कैसे संतुलन के साथ आगे बढाना है इन सब को बारीकी से समझना है तो हमे नरेन्द्र मोदी जी के शासन प्रद्धति के माडल को समग्रता के साथ समझना पडे़गा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेमिशाल माने जा रहे है कोरोना काल मे विश्व मे सबसे पहले भारत ने टीका बनाकर देशवासियो को वैक्सिन उपलब्ध कराया गया जन धन योजना आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि के जरीए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के परिकल्पना साकार की जा रही है। भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार की आवश्यकता है।

इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोश शुक्ला जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, सुनिल जायसवाल, महेन्द्र पाण्डेय, मुकेश जैन, महेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डाला मण्डल अध्यक्ष दीपक दूबे ने किया।

समाज कल्याण राज्यमंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने म्योरपुर हवाई अड्डे का किया अवलोकन

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम केन्द्र की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महासंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान विकासतीर्थ का अवलोकन सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में दुद्धी विधानसभा के म्योरपुर हवाई अड्डा का अवलोकन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले मे मेडिकल कालेज का निर्माण कराने का कार्य कर रही है। हमारे जिले मे भी हवाई हड्डे का निर्माण तेजी से हो रहा है जिससे यहां के आदिवासी भी अब हवाई यात्रा कर सकेंगे यह कार्य केवल मोदी व योगी ही कर सकते है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिस पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत होता है उसी की सरकार बनती है कार्यकर्ताओं की वजह से सांसद और विधायकों की जीत सुनिश्चित होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प से आज करोडो लोगो को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय व उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है गैस सिलेण्डर के लिए लंबी लाइने नही लगानी पड़ रही है सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए मोदी सरकार सभी जाति धर्म के लोगो को योजनाओ का लाभ दे रही है। प्रधानमंत्री जी के 9 साल के कार्यकाल मे देश के विभिन्न क्षेत्रो मे किये गये विकास कार्य जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उनके उपलब्धियों को बताया और कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः विजय का परचम लहरायेगी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अनिल सिंह गौतम, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, दिलिप पाण्डेय, अनूप तिवारी, नन्दलाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, मोहरलाल खरवार , राकेश केशरी, रामेश्वर राय, प्रेमनारायण सिंह मोनू, दिलिप चौबे आदि उपस्थित रहे।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर दस बाल श्रमिकों को टीम ने कराया मुक्त

सोनभद्र। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुद्धी राम कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, मानव तस्करी रोधी इकाई उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव आरक्षी शालनी वैश्य द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रचार प्रसार व रेस्क्यू अभियान के अन्तर्गत थाना म्योरपुर, कस्बा, ब्लाक, मार्केट, ढाबा ,दुकान, रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियान के दौरान थाना म्योरपुर अन्तर्गत कस्बा व ग्राम किरबील आदि स्थानों से कुल 10 (दस) नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ता के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। इस दौरान ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व श्रम विभाग सोनभद्र के संयुक्त टीम द्वारा माह जून 2023 मे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत कुल 17(सत्रह:) बाल श्रमिको को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सभी नाबलिग बच्चों के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बंधित नियोक्ताओ के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा अपिल करते हुए कहा गया की बालश्रम बच्चों को उनके मौलिक अधिकार, जैसे शिक्षा, मानसिक एवं शारीरिक विकास, खेल एवं फुर्सत के समय से वंचित करता है इस लिये बाल श्रम ना कराये।मौके पर ग्राम स्वराज समिति सोनभद्र उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

पड़री में तेंदुए ने बनाया बकरियों को शिकार, ग्रामीणों में दहशत

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री के चपरा टोले में रविवार की रात तेंदुआ ने बाउंड्री में बांधी गई बकरियों को मार डाला और हल्ला सुन कर जंगल की ओर भाग निकला। रेंजर शहजादा इमालुद्दीन ने पीड़ित से बात चीत और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद बताया रविंद्र यादव और वासुदेव गुप्ता की बकरियों को तेंदुआ ने मार डाला और इसके बाद हल्ला सुनकर गाँव वालों की नीद खुल गई और शोर मचाने पर वह नजदीक के जंगल में भाग निकला।इसके पहले दुदील और मोहन, प्यार चन्द की बकरियों को तथा दुलिल व मोहन के बैलों को भी तेंदुए ने मार डाला था जब कुत्तों ने भौंकना शुरू किया था तो दो कुत्तों को भी मार डाला था।ग्राम प्रधान करोड़ पतिया देवी ने बताया कि जानवर को एक महिला ने पहचाना और इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई वन विभाग की टीम रेंजर के नेतृत्व में गांव में डेरा डाल दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही गांव वालो को हिदायत दी गई है कि वे जंगल में ना जाए और रात में कही बाहर ना घूमे।वन दरोगा विजेंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम पिंजरा मंगाया गया है और उसे जंगल किनारे गांव की ओर आने वाले रास्ते पर रखा गया है । पूरी कोशिश की जायेगी कि तेंदुए को पिंजरा में कैद कर लिया जाए। वही तेंदुआ के आने की खबर से ग्रामीण भयभीत है रात को घरों में दुबक कर रह रहे हैं जानकारों ने बताया कि तेंदुआ पिपरी रेंज के जंगल से जलाशय में तैर कर इस तरफ आया होगा /

Advertisement (विज्ञापन)

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आयोजित हुई गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • राम प्रसाद बिस्मिल को किया श्रद्धा सुमन अर्पित
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने किया दो पत्रकारों को सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती के अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र के
संयोजकत्व में नगर स्थित कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित पत्रकारों साहित्यकारों व बुद्धजीवियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को स्वतंत्र कराने में अपना महत्व पूर्ण योगदान देने वाले अमर बलिदानियों को याद किया और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के योगदान पर चर्चा करते हुए उन्हें भारत माँ का महान सपूत बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के द्वय पत्रकारों ओम प्रकाश पांडेय एवम महेश चंद्र द्विवेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए अंगवस्त्रम एवम ‘सोन गौरव’ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जनपद सोंनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार एवम मीडिया फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से रामानुज धर द्विवेदी, ओम प्रकाश पांडेय,महेश चंद्र द्विवेदी, संजीव श्रीवास्तव,अनिल कुमार मिश्र, जनार्दन पांडेय, इंद्रेश कुमार अभय सिंह हिमांशु मिश्र, आशुतोष पाठक ,नीलेश कुमार आदि उपास्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free