नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन की उपलब्धता शीघ्र की जाये सुनिश्चित – DM

HIGHLIGHTS

  • जिला पर्यावरणीय समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक
  • भू-गर्भिय जल में कोबाल्ट, निकिल एवं लेड की अधिकता पाये जाने एवं इसके निवारण में तैयार किये गये प्लान के तैयारी में शिथिलता पाये जाने पर क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन की उपलब्धता के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, तो अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त मशीन के क्रय हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन शीघ्र क्रय किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को दियें और कहा कि इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद व समस्त नगर पंचायतों में एम0आर0एफ0 सेन्टर के संचालन के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की, तो अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि एम0आर0एफ0 सेन्टर का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्लास्टिक बेस्ट के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा बताया गया कि रिकवरी सेन्टर के माध्यम से प्लास्टिक बेस्ट का निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है, इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी से भू-गर्भिय जल में कोबाल्ट, निकिल एवं लेड की अधिकता पाये जाने एवं इसके निवारण हेतु तैयार किये गये प्लान के सम्बन्ध में जानकारी चाही तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग से वायु प्रदूषण सूचकांक सम्बन्धी जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि सी0ए0ए0क्यू0एम0एस0 मश्चाीन कार्यशील है, जिस पर जिलाधिकारी ने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह इसके सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें और औद्योगिक इकाईयों द्वारा उत्सर्जित फ्लाई एश के निस्तारण के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

जिला गंगा समिति की बैठक में बोले डीएम: सोन नदी के साफ-सफाई एवं रख-रखाव के सम्बन्ध में चलाया जाये जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • जिला गंगा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक
  • जिला गंगा समिति सोनभद्र द्वारा सोन नदी के साफ-सफाई एवं रख-रखाव के सम्बन्ध में चलाया जाये जागरूकता अभियान – जिलाधिकारी
  • सोन नदी के किनारे दोनों पटरियों पर हरित पट्टी पौध रोपण का कार्य ग्राम समाज की भूमि को सम्मिलित करते हुए जुलाई माह में किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
  • नदी के किनारे मेले का आयोजन, पर्यटन, मत्स्य पालन व जैविक खेती करने पर दिया जाये विशेष बल – जिलाधिकारी
  • सोन नदी के किनारे बसे ग्रामों में किसान बन्धुओं को कार्बनिक/प्राकृतिक खेती हेतु किया जाये प्रोत्साहित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति सोनभद्र द्वारा सोन नदी के साफ-सफाई एवं रख-रखाव के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये, इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी भी इसके सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान चलाकर बैनर, पोस्टर के माध्मय से लोगों को इसके सम्बन्ध में जागरूक करें, इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी से नालों में गिरने वाले प्रदूषित जल के शोधन के सम्बन्ध में जानकारी ली।

Advertisement (विज्ञापन)

तो पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी द्वारा बताया गया कि औद्योगिक इकाईयों द्वारा एस0टी0पी0 के माध्यम से शोधित जल ही नालों में गिराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के साथ उक्त नालों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये, उन्होंने कहा कि अर्द्धगंगा को बढ़ावा देने हेतु गंगा व सहायक सोन नदी के आस-पास बसने वाले लोगों को जीविकोपार्जन व उनके विकास हेतु नदी के किनारे पर्यटन मेले का आयोजन मत्स्य पाल व जैविक खेती करने पर विशेष बल दिया जाये, सोन नदी के किनारे बसे ग्रामों में किसान बन्धुओं को कार्बनिक/प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि सोन नदी के किनारे दोनों पटरियों पर हरित पट्टी पौध रोपण का कार्य ग्राम समाज की भूमि को सम्मिलित करते हुए जुलाई माह में कराया जाये और जल संचयन के सम्बन्ध में रौप नर्सरी में स्प्रिंकलर का प्रयोग करके सोन नदी के आस-पास के किसानों को जल संचयन के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

प्रमोद गुप्ता मनोनीत हुए उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • प्रतिनिधिमंडल ने बैठक कर प्रमोद गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाने का लिया निर्णय

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला एवं नगर इकाई सोनभद्र की बैठक जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग के आवास पर सोमवार की देर शाम की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रमोद गुप्ता को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का रॉबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रमोद गुप्ता के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिला अध्यक्ष रतन लाल गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, उपाध्यक्ष अजहर खान, रामेश्वर दास जैन, शिव सांवरिया, महामंत्री विमल अग्रवाल, हिदायतुल्ला खान, मीडिया प्रभारी विमल जालान, कोषाध्यक्ष चंद्रभान अग्रवाल, एवं युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल,युवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गर्ग, युवा जिला महामंत्री नितिन अग्रवाल, विष्णु बरनवाल संतोष केसरी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिसकर्मियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। थाना परिसर में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पेड़ों को‌ संरक्षित करना परमावश्यक है । इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण कर दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया और उपहार स्वरूप एक वृक्ष प्रदान किया। इस मौके पर एस आई बृजेश पांडेय, बृजेश कुमार दुबे, तेरसू सिंह यादव, हेड कांस्टेबल राम इक्षा यादव, सुगंध कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ मंडल द्वारा वृक्षारोपण, योग एवं रनिंग मैराथन का किया गया आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ मंडल प्रभारी डॉक्टर रुबी श्रीवास्तव द्वारा लखनऊ मंडल में जगह जगह पर योग के कैंप का शुभारंभ 28 मई को प्रारंभ किया गया। उसी के उपलक्ष्य में भिन्न-भिन्न स्थानों में योग महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को और कुशल बनाने के लिए अंतिम दिवस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के टेक्निकल इंचार्ज डॉ दुर्गेश कुमार की उपस्थिति में वृक्षारोपण, योग एवं रनिंग मैराथन का आयोजन किया गया।

वही कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कौशल किशोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी के द्वारा मैराथन में विजय बच्चों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। इस दौरान सांसद कौशल किशोर द्वारा विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ दुर्गेश कुमार एवं डॉ रूबी श्रीवास्तव को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गणेश वंदना के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों ने प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया तथा जुम्मा डांस विप्लव श्रीवास्तव की टीम द्वारा बहुत ही भव्य तरीके से प्रस्तुत किया गया। वहां पर सभी ने जुम्मा डांस का अभ्यास भी किया उसके उपरांत योग का प्रदर्शन किया गया तथा जिसमें हर्षित रावत खुशी व पुष्पा ने अपने शरीर का बैलेंस कर भिन्न भिन्न प्रकार के आसनों का वर्णन किया और किस प्रकार से योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं क्योंकि योग हमारे जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। इस कार्यक्रम मैराथन की दौड़ में 200 बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय को शील्ड एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद, राज्य मंत्री जी, उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के सचिव, टेक्निकल इंचार्ज सहित लखनऊ मंडल प्रभारी डॉ रूबी श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित रहे।

पौधरोपण कर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

HIGHLIGHTS

  • युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन
  • गाँव महुअरीया स्थित पंचायत भवन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार के उपस्थिति मे 11 फलदार व छायादार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया

करमा, सोनभद्र। युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा करमा ब्लाक के करकोली ग्राम पंचायत के राजस्व गाँव महुअरीया स्थित पंचायत भवन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार के उपस्थिति मे 11 फलदार व छायादार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण करने के बाद मुख्य अतिथि एस0 डी0 एम0 घोरावल रमेश कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण करना बड़ी बात नहीं है लगाये गये वृक्षों का संरक्षण कर पाना बड़ी बात है। उन्होंने बताया की वृक्षों से हमें सिर्फ फल ही नहीं अपितु आक्सीजन छाया और लकड़ी भी प्राप्त होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

पृथ्वी पर जितना अधिक वृक्षारोपण होगा उतना अधिक मानसून बनेगा और अच्छी वर्षा होंगी, जिससे किसानों के साथ पशु पक्षियों का भी दैनिक जीवन आबाद होगा। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक करमा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे किसानों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए यह संकल्प लेना चाहिए की अपने खेतों में कम से कम पाँच पौधों की रोपाई कर उसका संरक्षण करने का काम करें। उन्होंने बताया की जिस प्रकार से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण का शुरुआत किया गया है, ये कारवा रुकना नहीं चाहिए, इसी प्रकार से आगे भी वृक्षारोपण होते रहना चाहिए।

वही वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख युवक मंगल दल के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व सो0उ0वि0सेवा ट्रस्ट के संस्थापक मनोज कुमार दीक्षित ने बताया की जनपद सोनभद्र के चारों तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों का चयन कर वृक्षारोपण करवाया जायेगा, जिसका शुभारम्भ महुअरिया गाँव से किया गया और सभी वृक्षों पर युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं का नेम प्लेट लगाकर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौपी गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर 11 पौधों की देख रेख के लिए क्रमशः युवक मंगल दल के ग्राम पंचायत अध्यक्ष शक्ति सिंह, जितेंद्र मौर्य, अंशदीप विकास अरविन्द विपिन अनिल,अतुल, शिवप्रसाद, अनुज इत्यादि लोगों को वालिंटीयर नियुक्त किया गया। वही युवक मंगल दल के जिला महामंत्री शाहिद खान व करमा ब्लाक व राबर्ट्सगंज ब्लाक के प्रभारी गुलाब प्रसाद देशमुख द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों व ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर अर्जुन शर्मा, आजहरुद्दीन, प्रमोद सिंह, विजेंद्र पटेल, मधुसूदन, बीबी लाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में विश्व पर्यावरण दिवस-2023 के तहत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दिनांक 5 जून 2023 को आमजन को पर्यावरण संरक्षण संदेश देने हेतु पर्यावरण जागरूकता रैली और विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” थीम के अनुसार मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर स्थित अंबेडकर भवन से चिल्का झील तक पर्यावरण रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर ने हरी झंडी के साथ रैली एवं विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया। जागरूकता कार्यक्रम रैली में निवासियों की भारी भागीदारी देखी गई।
तदुपरान्त चिल्का झील आवासीय परिसर में श्री अकोटकर, परियोजना प्रमुख, सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एलके बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक(ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), प्रबोध कुमार, महाप्रबंधन (ईंधन प्रबंधन), देबब्रत कर, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधक), पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा वनिता समाज, नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, वनिता समाज, सौम्या कर, टाइनी टोट्स प्रभारी, वनिता समाज की सदस्या, अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोशिएशन के मानद प्रतिनिधि द्वारा पौधारोपण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री अकोटकर ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को सार्थक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आग्रह किया सभी अपने आस-पास पौधरोपण करें। हरित पृथ्वी बनाने एवं सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूकता बढ़ाएँ। पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा वनिता समाज, नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, वनिता समाज, एवं वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा बालिका सशक्तीकरण अभियान-2023 की बालिकाओं के साथ कर्मचारी विकास केंद्र प्रांगण में पौधारोपण किया गया।
आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु बच्चों, गृहिणियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों, आसपास के स्थानीय समुदायों के लिए सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

एनटीपीसी सिंगरौली ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कदम जैसे SO2 उत्सर्जन के नये मानको के पालन हेतु एफ़जीडी सिस्टम की स्थापना कार्य , एसपीएम उत्सर्जन कम करने हेतु ईएसपी का नवीनीकरण, जल संरक्षण के लिए ऐश वाटर रिसायक्लींग सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण हेतु डस्ट इक्स्ट्रेशन एण्ड सेपरेशन सिस्टम, 17.5 लाख से अधिक वृक्षारोपण, राख उपयोग वृद्धि हेतु एनएच के निर्माण एवं ऐश ब्रिक के निर्माण हेतु राख का प्रेषण, पर्यावरण अनुकूल हेतु 50 लाख राख ईंट का निर्माण अनेकों सार्थक उठाए गए है ।
विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन विकास सक्सेना, ईएमजी विभाग प्रमुख एवं उनकी टीम द्वारा डी सी गुप्ता, टाउनशिप सिविल विभाग प्रमुख एवं उनकी टीम एवं डी एन पांडे, प्लांट सिविल विभाग प्रमुख एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया।

DM की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति व जिला मिशन समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला मिशन समिति की बैठक सम्पन्न
  • पं0 दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना/खेत तालाब योजना से पात्र लाभार्थियों को किया जाये लाभान्वित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला मिशन समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भू-जल रिचार्ज, पशुओं हेतु पेयजल व सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित कराने हेतु कृषक बन्धुओं के खेत में लघु तालाब निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में भूमि संरक्षण अधिकारी से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की, तो भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि लघु तालाब के निर्माण की अनुमानित लागत 1 लाख 5 हजार एवं मध्यम तालाब की अनुमानित लागत 2.284 लाख है, जिनमें 50 प्रतिशत अंश कृषक बन्धुओं द्वारा एवं 50 प्रतिशत अंश राज्यांश सम्मिलित है, इन तालाबों के निर्माण कृषक बन्धुओं के निजी खेतों में मशीनरी द्वारा कराया जायेगा तथा अनुदान की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

भूमि संरक्षण इकाई राबर्ट्सगंज द्वारा 75 लघु तालाब व 11 मध्यम तालाब एवं भूमि संरक्षण इकाई चोपन द्वारा 36 लघु तालाब के निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इस प्रकार से दोनों इकाईयों द्वारा 111 लघु तालाब व 18 मध्यम तालाब का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भू-जल रिचार्ज, पशुओं हेतु पेयजल तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु खेत, तालाब योजना लागू की गयी है, इस योजना के माध्यम से वर्षा जल को अत्यधिक होने से अधिकांश जल बहकर नदी एवं नालों में चला जाता है तथा साथ ही साथ मृदा भी कटकर चली जाती है, जिससे उपजाऊ भूमि क्षरण अधिक होता है, इस वर्षा जल का अधिक से अधिक मात्रा में खेत तालाब के माध्यम से संचयन करके संचित जल से अधिक से अधिक सिंचाई करते हुए उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, इस योजना से पात्र कृषकों को लाभान्वित किया जाये व वित्तीय वर्ष-2022-23 हेतु संचालित समस्त योजनाओं/परियोजनाओं का ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना का प्रमुख उद्देश्य यह है कि लघु एवं सीमांत कृषकों की अनुपजाऊ/कम उपजाऊ भूमि को सुधार कर उसमें फसल के उत्पादन में वृद्धि किया जाना है, बीहड़ एवं बंजर भूमि में सुधार किया जाना है और उसे फसल उत्पादन के लायक तैयार करना है, उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्तर्गत बीहड़ एवं बंजर भूमि में सुधार करते हुए फसल के उत्पादन में वृद्धि लाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप निदेशक कृषि डी0के0 गुप्ता, एल0डी0एम0 अरूण पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

महादेव कप-2023 : सोनांचल, सनराइज और चैम्पियन ने अगले चक्र में किया प्रवेश

आनंद चौबे

सोनभद्र। घुवास कॉलोनी स्थित एवरग्रीन क्रिकेट क्लब के मैदान पर प्रथम रात्रिकालिन टी-10 महादेव कप-2023 के तीसरे दिन ओपीपी पैरामेडिकल कॉलेज के डॉयरेक्टर विशाल पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ0 आर0के0द्विवेदी और वार्ड सभासद ओम प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

रविवार को कुल तीन मैच खेले गए, जिसमें पहला मुकाबला सोनांचल स्पोर्टिंग क्लब और अक़्छोर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सोनांचल स्पोर्टिंग क्लब ने दीपक के शानदार 29 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 75 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अक़्छोर स्पोर्टिंग क्लब निर्धारित 10 ओवरों में 55 रन ही बना सकी। सोनांचल स्पोर्टिंग क्लब के दीपक को हरफनमौला प्रदर्शन 29 रन/एक विकेट के लिए मैच का सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं दूसरा मैचा सनराईज क्लब और ओम स्टार क्लब के बीच खेला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौरभ की कातिलाना गेंदबाजी 3 विकेट के कारण ओम स्टार की टीम महज 33 रन ही बना सकी। वहीं सनराइज की टीम ने 6 ओवरों में ही 34 रन बनाकर 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सनराइज क्लब के गेंदबाज सौरभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रविवार का आखिरी मैच
चैंम्पियन और चुर्क के बीच खेला गया, जिसमें चैंपियन के कप्तान अमन जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं चुर्क की टीम ने सधी शुरुआत करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 61 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। वहीं चैम्पियन की टीम ने सुनील 28 रनों की मदद से एक विकेट खोकर ही आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

इस दौरान शाहिद, अनुपम, संतोष सोनी, वाहिद मैदानी एम्पायर और हरीश व धर्मेश (छोटू) मोबाइल एम्पायर रहे, जबकि सत्यम पांडेय ने स्कोरिंग और कौस्तुभम मिश्रा व ओम सोनी ने कमेंट्री से दर्शकों का खुब मनोरंजन किया। इस दौरान महादेव कमेटी के संरक्षक पत्रकार आनन्द कुमार चौबे, अभिषेक श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ0 अनिल, आशीष श्रीवास्तव, सूर्या, मेराज फिरोज, रोहित, संजय, आशीष केशरी, सुनील विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

कनहर नदी व अन्य नदियों के अस्तित्व बचाने के लिए सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने किया एक दिवसीय अनशन

HIGHLIGHTS

  • अनशन दरमियान पर्यावरण हितों के विभिन्न 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

संवाददाता, म्योरपुर (सोनभद्र): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को कोरगी कनहर नदी किनारे महुआ पेड़ के नीचे सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के बैनर तले समिति संयोजक रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कनहर नदी की अस्तित्व बचाने व नदी में अवैध खनन रोकने तथा इस अवैध खनन में शामिल लोंगो की एसआईटी जांच कराने की मांग को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन किया और पर्यावरण हितों में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा को सौंपा, जिस पर तहसीलदार ने उनकी मांगों को डीएम तक पहुँचाये जाने का आश्वासन दिया।

पर्यावरण प्रेमियों ने सोनभद्र की नदियों में लीज की आड़ में उससे हट कर खनन और खनन नियमावली को दर किनार कर गहराई तक खनन से नदी को लेकर चिंता जताई। इसको लेकर एसएआईटी का गठन कर जांच की मांग उठाई।साथ ही कहा कि दक्षिणाचल में प्रदूषण की समस्या विचलित करने वाला हो गया है एनजीटी के 2018 में दिए आदेश में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कई निर्देश भी दिए गए,उसमें प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में प्रदूषण की जांच के लिए टॉक्सिलोजिकल लैब निर्माण कराये जाने का आदेश है ,लेकिन अभी तक इसका निर्माण भी कराया गया। दिए ज्ञापन में सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने कनहर ,ठेमा ,पांगन सहित सभी नदियों में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की , कनहर नदी में जो भी लीज है उसका सीमांकन कर पिलर लगाया जाए और नियमनुसार खनन कराया जाए ,उससे ज्यादा गहराई में खनन ना हो इसकी निगरानी कराई जाए ,अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ एसआईटी जांच कराई जाए और दोषी लोंगो पर कार्यवाही की जाए ,एनजीटी के आदेश का पालन कराते हुए टॉक्सिलोजिकल लैब की स्थापना की जाए ,साथ ही सरकार के निर्देश पर वन विभाग द्वारा जो प्रति वर्ष करोड़ो पौधे जो कागजो पर लगाये जाते है इसकी मौके की जांच कराई जाए।

इस मौके पर सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद ,क्षेत्रिय संयोजक दिनेश जायसवाल , जगत विश्वकर्मा , रमेश यादव ,कमला ,माया सिंह ,दुद्धी बार के सचिव दिनेश गुप्ता ,पूर्व सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह ,प्रेमचंद यादव ,उदय लाल मौर्या , ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव ,महुली प्रधान अरविंद जायसवाल ,बीडीसी संघ अध्यक्ष पीसी गुप्ता ,दसई यादव ,गंभीरा , रामरक्षा ,मोतीलाल , डूमरा प्रधान रामनाथ के साथ काफी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहें और इनमें से कई वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार भी रखा| वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ,प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ,विंढमगंज एसओ अरविंद गुप्ता मय पुलिस फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी के जवान मौजूद रहे|

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free