श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

HIGHLIGHTS

  • भिखारी बाबा की कुटिया में भक्तो ने लिया आशीर्वाद
  • भक्तों ने भंडारे में लिया प्रसाद, रामकथा का किया रसपान
  • चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने चल रहा आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में शनिवार को छठवें दिन वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हुई, जिसमे जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ रही तथा हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भिखारी बाबा की कुटिया में जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही दिल्ली से पधारे मानस मर्मज्ञ आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज के द्वारा सुनाई गई रामकथा का भक्तों ने रसपान किया।आयोजित भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रूद्र महायज्ञ शुरू कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसकी वजह से हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ परिसर गुंजायमान हो गया। एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी,साध्वी कृष्णावती, नीतू, राजीव देव, अजय यादव, विशाल सिंह, रामलखन मौर्य, प्रभु नारायण, प्रहलाद विश्वकर्मा, शंकर बाबा आदि ने यज्ञ मंडप में जड़ी बूटी सामग्री से हवन किया। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। इसके अलावा भिखारी बाबा का पूजन करके श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। संतोष, नसीम कुरैशी, राम ब्रिज विश्वकर्मा , सत्यनारायण, रामवृक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई की हुई मासिक समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई की गयी मासिक समीक्षा बैठक

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क सभागार में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा एजेंडा बिन्दुवार कार्यो की समीक्षा की गयी। बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय द्वारा पॉक्सो प्रकरण के संबंध में प्रारूप क व ख पर ससमय सूचना उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित बाल कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, सडकों पर कुडा बीनने वाले बच्चों के चिन्हाकन व संरक्षण के सम्बन्ध मे की गयी कार्यवाही के बारे मे विस्तृत चर्चा की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही यह भी बताया गया की जनपद में बाल भिक्षावृत्ति से कुल सात बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्यवाही किया गया एवं बारह बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराते हुए मौकेपर ही माता-पिता को सुपुर्द किया गया मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा माह जून में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के बारे मे चर्चा किया गया बैठक मे बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, सदस्य अमरेश चंद्र पाठक ,अमित चंदेल किशोर न्याय बोर्ड से सदस्य शीला सिंह विधि सह परिवीक्षा अधिकारी नेहा अग्रहरी, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ. आ. डब्ल्यू शेषमणि दुबे,संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व दीपिका सिंह मानव तस्करी रोधी इकाई से उप निरीक्षक राम जी यादव मुख्य आरक्षी धनंजय यादव ,अमन द्विवेदी, सुनैना, मंजित पटेल एवं समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बार कौंसिल अधिवक्ताओ के क्लेम प्रार्थना पत्रों का शीघ्र किया जाए निस्तारण- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल को लिखा पत्र

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश” को पत्र लिखकर प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओ के मेडिकल क्लेम, डेथ क्लेम एवम अधिवक्ता कल्याण निधि क्लेम के प्रार्थना पत्र जो विगत कई वर्षों से विचाराधीन है का जल्द से जल्द निस्तारण करने की माँग की है। श्री मिश्र ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पाँचू राम मौर्या को लिखे पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओ के क्लेंम प्रार्थना पत्रों पर आप द्वारा कोई प्रभावी कदम नही उठाया जा रहा है जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यशैली के प्रति प्रदेश के अधिवक्ता साथियों व उनके आश्रितों के हृदय में अत्यधिक पीड़ा व आक्रोश है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री मिश्र ने लिखा है कि प्रदेश के अधिवक्ता साथियों का आरोप है कि “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश” के चुने गए पदाधिकारी व सदस्य केवल अपने अपने जिलों के एवम अपने खास परिचित अधिवक्ताओ के कार्य को ही प्राथमिकता देते हैं जो बहुत ही दुःखद व निराशाजनक स्थिति है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ की संस्था है और प्रदेश के सभी पंजीकृत अधिवक्ता इस संस्था के सदस्य हैं इसलिए आप से अनुरोध करता हूँ कि आप बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से क्रमवार पेंडिंग हर प्रकार के क्लेम प्रार्थना पत्रों का निस्तारण शीघ्र से शीध्र करवाने की कृपा करे जिससे अधिवक्ताओ के हितार्थ कार्य करने वाली संस्था बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की सार्थकता बनीं रहे और प्रदेश के अधिवक्ताओ का विश्वास बार कौंसिल के प्रति कायम रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अहरौरा नगर के नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने ग्रहण किया शपथ

  • नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष का स्वागत अधिशासी अधिकारी ने किया, साथ में कर्मचारी गण भी रहे उपस्थित

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद अहरौरा के नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शनिवार को 11:00 जयसवाल टेंट हाउस प्रांगण में 25 सभासदों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जिनको शासन द्वारा नियुक्त मणिहान के उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मणिहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रामाशंकर सिंह पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अहरौरा की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने एक सामान्य परिवार से जुड़े कार्यकर्ता को नगरपालिका की कुर्सी पर बैठाया है आशा और विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को अहरौरा की जनता को लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा विकास में कोई भी बाधा अब नहीं आएगी मैं वादा करता हूं।

कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ आप सभी ने जो नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं ।विकास का जो भी मॉडल आप तैयार करेंगे मैं अपने और संगठन के माध्यम से प्रदेश सरकार से अहरौरा की जनता को उपलब्ध कराने का वादा करता हूं। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने शपथ ग्रहण समारोह में आए जनता जनार्दन , कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार साथियों ने का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि मैं अपने वादे को पूरा करूंगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में धर्मवीर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र, दिनेश प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, दिनेश वर्मा जिला महामंत्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाब दास मौर्य, विनोद पटेल ,उमेश केशरी, श्याम लाल सोनकर, जगत सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, पंकज सोनकर ,रिंकू सोनकर, अमित शाह, मनोज सोनकर, हनुमान केसरी, दीपक केसरी, बनारसी लाल अग्रहरि, मंगल केसरी, गोपाल केसरी, हिमांशु सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनपदभाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह हिंद ने किया। शपथ ग्रहण के
तदुपरांत नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे जहां अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी गण ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया।

बोले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ० धर्मवीर तिवारी- ओबरा एसडीएम की कार्यप्रणाली से सरकार की छवि को लग रहा गहरा आघात

सोनभद्र। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश सरकार की कमान संभाली है तभी से वह भ्र्ष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए प्रदेश की जनता के हित में फैसले ले रहे हैं। परन्तु कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को गहरा आघात लग रहा है। कुछ इसी तरह की कार्यप्रणाली सोनभद्र में तैनात एक उपजिलाधिकारी की भी सामने आ रही है जो लगातार अपने कारनामों से चर्चा में रहते हैं।

डॉ धर्मवीर तिवारी ने आगे बताया कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही जब वह घोरावल तहसील में उपजिलाधिकारी थे तो वहां के भाजपा मंडल अध्यक्ष की टीपर इस बात पर जबरियन पकड़ कर सीज कर चर्चा में आये थे कि उक्त मंडल अध्यक्ष ने जिले के प्रभारी मंत्री से यह शिकायत की थी कि घोरावल के उपजिलाधिकारी गिट्टी बालू लेकर परिवहन करने वाली ट्रकों से जबरिया वसूली कर सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे हैं। इसके बाद उनका घोरावल तहसील से ट्रांसफर ओबरा तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर कर दिया गया। यहां भी उनकी कार्यप्रणाली कुछ इसी तरह की है। ताजा घटनाक्रम में जिलाधिकारी को कुछ ट्रक मालिकों ने ओबरा उपजिलाधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उनके द्वारा की जा रही वसूली के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की है। ट्रक मालिकों द्वारा जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र के मुताबिक पिछले सप्ताह की 16 मई को ओबरा के उपजिलाधिकारी द्वारा सड़क पर गिट्टी बालू लेकर परिवहन के लिए एम एम 11 के इंतजार में खड़ी कुछ ट्रकों को पकड़ कर थाने ले जाया गया क्योंकि उक्त ट्रकों पर वैध परिवहन प्रपत्र नहीं था। जब उक्त ट्रक मालिकों द्वारा उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर उन्हें छोड़ने का अनुरोध किया गया तो एक निश्चित रकम के बदले उनकी ट्रकों को छोड़ने की बात कही गई। इसके बाद उन ट्रक मालिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त रकम के बदले उन ट्रकों को छोड़ भी दिया गया और ट्रक मालिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि थाने की सीसीटीवी फुटेज में उक्त ट्रकों के अंदर आने व बाहर जाने के फुटेज से घटना की सच्चाई जानी जा सकती है।फिलहाल ट्रक मालिकों द्वारा दिये गए प्रार्थनापत्र को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अपरजिलाधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच बैठा दी है और अपरजिलाधिकारी ने उक्त पत्र देने वाले ट्रक मालिकों को चिठ्ठी जारी कर उनसे लगाए गए आरोप के बाबत साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए समय दिया है।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड रिहंद के द्वारा 16 मई से 31 मई तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के तहत शनिवार को आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में बच्चों के लिए पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कंपोजिट विद्यालय बीजपुर के कक्षा 6 से 8 तथा आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी के कक्षा 9 से 12 तक के कुल 70 बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कौशल कला का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ भारत ,स्वस्थ भारत से संबंधित पेंटिंग बनाई तथा स्लोगन लिखे।

Advertisement (विज्ञापन)

निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम में पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष कुमार प्रथम,वेदिका द्वितीय व नीकलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में रिया कुमारी प्रथम,दीपा कुमारी गुप्ता द्वितीय,तथा आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर उपस्थित पावर ग्रिड के प्रबंधक राणा वी पी सिंह,कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार शुक्ला तथा तकनीशियन अनिल कुमार ने विजेता बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया।शिक्षक संदीप राय व विमलेश यादव ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक,शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया अभियुक्त भेजा गया जेल

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध शस्त्रों की बरामदगी व अपराधियों के धर -पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के निर्देशों के अनुपालन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह द्वारा गठित टीम के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने मय हमराह आरक्षी अभिषेक कुमार, मंगल प्रजापति द्वारा शनिवार की सुबह गश्त के दौरान मुखबीर के खास सूचना पर संविदाकार कालोनी रिहंदनगर के गेट के पास से डोड़हर मार्ग पर घुमते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जब पुलिस पूछताछ की तो उसने अपना नाम अंगद कुमार पुत्र शंकर दयाल निवासी डोड़हर,थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र बताया। जांच में उसके पास से एक अदद 12 बोर का नाजायज देशी तमंचा व जिंदा कारतूस मिला। अभियुक्त को थाने में लाकर मु0अ0सं0 57/23धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मुकदमा पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही हेतु पुलिस ने संबंधित न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया।न्यायाधीश ने आरोपी पर लगे आरोप को संगीन देखते हुए अग्रीम जमानत न मिलने तक उसे जनपद कारागार गुरमा भेजने हेतु आदेशित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के रूप में रूबी प्रसाद ने ली शपथ, बोली नगर का विकास करना हमारी प्रथम प्राथमिकता

HIGHLIGHTS

  • सदर एसडीएम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद की गोपनीयता और अखंडता की दिलाई शपथ
  • भाजपा सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास है- प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित नगर के 25 सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित आरटीएस क्लब मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ।
बता दें कि नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की सातवीं नपा अध्यक्ष के रूप में रूबी प्रसाद ने शपथ लीं है। नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद को सदर एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने पद की गोपनीयता एवं अखंडता की शपथ दिलाई है। इसके बाद रूबी प्रसाद ने सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई।


वही शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के नगर का विकास कराया जाएगा भाजपा सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास है। उन्होंने आगे कहा कि अब सोनभद्र नगर एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित होगा। कहां की नगर पालिका परिषद में बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी, अतिरिक्त बजट भी लाया जाएगा। मंत्री जी ने आगे कहा कि अब डबल इंजन की नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार है।

Advertisement (विज्ञापन)


वही नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शहर में विकास करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें नगरपालिका में सेवा करने का अवसर प्रदान किया है जिसके हम ऋणी है। हमारा उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के जनता की हर समस्या का समाधान करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन जगदीश पंथी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, सीएमओ डॉ० आर०जी० यादव, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, डॉ० धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, अपना दल जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजय शेखर, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विजय जैन सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन की उपस्थिति रही।

Advertisement (विज्ञापन)

बनवासी सेवा आश्रम ने जिले में सिलिकोशिस जाँच की उठाई मांग

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के मंत्री शुभा प्रेम और आरोग्य केंद्र की संचालिका डा विभा आगेस्टीन से शुक्रवार को टी बी मुक्त भारत अभियान के संयुक्त निदेशक डा एम पी सिंह और विश्व स्वास्थ्य संगठन के परामर्श दाता डा श्री राम सहित विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर टी बी मरीजों की स्थिति और उनके समुचित इलाज को लेकर विचार विमर्श किया।साथ ही इस अभियान में कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवको से मदद की अपील की।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम ने क्षेत्र की स्थिति और जागरूकता को लेकर भी बातचीत किया।और कहा की चार ब्लॉको में जमीन से जुड़ कर काम करने वाले इस संस्थान का इस अभियान में अहम रोल हो सकता है इस दौरान शुभा प्रेम ने संयुक्त निदेशक से मांग उठाई कि जिले में सिलिकोसिस मरीजों की पहचान के लिए जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। टीम ने आश्वासन दिया की वह इस मुददे पर जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे।।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम ने माना की क्रेसर क्षेत्र में इस बीमारी से लोग जूझ रहे है लेकिन जांच के अभाव ने सिलिकोसिस मरीजों की पहचान नही हो पा रही है।बातचीत में आपसी सहयोग से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।साथ ही इस समस्या से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों की मीटिंग भी आश्रम परिसर में कराने की सहमति बनी। संयुक्त निदेशक और जिले की टीम ने सी एच सी म्योरपुर और बभनी का दौरा किया और अभियान का जायजा लिया।अधीक्षक डा राजन सिंह और डा फिरोज आबेद्दीन से जानकारी ली।मौके पर राज कुमार निराला,सतीश कुआर सिंह विमल सिंह,देवनाथ सिंह,
आदि उपस्थित रहे/

मिलावटी खाद्य पदार्थों की दुबारा क्रय-विक्रय न करने के दिये गए निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण मयंक ने सागोबांध स्थित नारायण जनरल स्टोर से खाद्य पदार्थ नमक का नमूना संग्रहित किया गया, रिया इण्टरप्राइजेज से खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया तथा हरिओम जनरल स्टोर से खाद्य पदार्थ नमक का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित सभी नमुनों को जाच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के प्रति जागरूक करने उनके दैनिक जीवन में खाद्य/पेय पदार्थ का उपयोग करने से पहले उसकी गुणवत्ता की जानकारी के लिए 22 से 25 मई, 2023 तक एफ0एस0डब्लू0 (फुड सेफ्टी आन ह्वील) वाहन व खवाद्य सुरक्षा टीम द्वारा वाहन में लगे लैब से कुल 167 नमूनों की मौके पर ही जाॅच की गयी,

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सापेक्ष कुल 160 नमूने मानक के अनुरूप पाये गये तथा 7 नमूनें मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। एफ0एस0डब्लू0 (फुड सेफ्टी आन ह्वील) वाहन व खाद्य सुरक्षा टीम के माध्यम से कुल 456 व्यक्तियों को जागरूक किया गया, मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वें इस इस तरह के खाद्य पदार्थों की दुबारा क्रय-विक्रय नहीं करेंगें।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free