जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान की सुविधा प्रदान किए जाने को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (न0/नि0) ने अवगत कराया है कि मतदान के दिन ड्यूटी पर तैनात विशेष निर्वाचकों, सेवा नियोजित निर्वाचकों, निवारक निरोध के अधीन निरूद्ध निर्वाचकों एवं कर्तव्यारूढ़ निर्वाचकों तथा निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के मतदान हेतु डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में निम्नलिखित निर्देश दिये गये है, मतदान के दिन निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के मतदान हेतु निर्देश आयोग के पत्र संख्या-1161/रा0नि0आ0अनु-5/54/12/2012, 24 मई, 2012 के अनुसार डाक मतपत्र के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये हैे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस पत्र के साथ डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र का प्ररूप (प्ररूप क) निर्वाचकों के लिए अनुदेश (प्ररूप- ख) निर्वाचक द्वारा घोषणा (प्ररूप-ग), डाक मतपत्र हेतु लिफाफा (प्ररूप-घ) एवं आवरक (बड़ा लिफाफा) (प्ररूप-ड) के नमूने संलग्न किये गये हैं। सेवायोजित निर्वाचक, विशेष निर्वाचक, इन दोनों प्रकार के निर्वाचकों की पत्नियाॅ तथा निवारक निरोध के अधीन निरूद्ध निर्वाचक को डाक मतपत्र निर्गत करने और उन्हें डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की वही प्रक्रिया अपनायी जाएगी। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान स्थल पर पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस कर्मी/होमगार्ड/पी0आर0डी0 की तैेनाती की जाती हैे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अतिरिक्त मतदान दिवस पर सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया को विधिपूर्ण एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी के रूप में अधिकारियों की तैनाती होती है। मतदान के दिन तमाम चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को भी विभिन्न दायित्व सौपें जाते है। मतदान दिवस में निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी स्वयं के मतदान के अधिकार से वंचित हो जाते है। मत देने के मौलिक एवं परम् पवित्र अधिकार की सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों के मतदान की समुचित व्यवस्था पर गम्भीरता से विचार किया है कि कोई भी निर्वाचन ड्यूटी में लगा कर्मचारी मतदान से वंचित न रह जाए। निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों को दो श्रेणी में विभक्त किया जा सकता है-निर्वाचन ड्यूटी में लगे ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों जो उसी जनपद के किसी न किसी नगरीय निकाय के मतदाता हों, जहाॅ वे निर्वाचन ड्यूटी हेतु तैनात किये गये हैं। निर्वाचन ड्यूटी में लगे ऐसे अधिकारी/कर्मचारी/सुरक्षा कर्मी जो निर्वाचन के दौरान अपने तैनाती के जनपद से भिन्न जनपद के नगरीय निकाय के मतदाता हैं। अतः इन दोनों प्रकार के निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं के मतदान के लिए आयोग द्वारा निम्न व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं- निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों के मतदान की व्यवस्था पोस्टल बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से किया जाएगा। पोस्टल मतपत्र की छपाई जनपद स्तर पर द्वारा प्रतीक चिन्ह आवंटन के पश्चात् उम्मीदवारों की सूची अन्तिम हो जाने के पश्चात् तुरन्त करायी जाएगी । डाक मतपत्र में उम्मीदवारों के नाम का क्रम वही होगा जो उम्मीदवारों की अन्तिम सूची में हैे। मतपत्र का नमूना पत्र के साथ संलग्न हेै। पोस्टल मत पत्र की नगर निकायवार संख्या का निर्धारण निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अनुमानित संख्या के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस संख्या का निर्धारण चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मचारियों के नाम का डाटा बेस कम्प्यूटर में तैयार करते समय वे किस जनपद और किस नगर निकाय के मतदाता है, की सूचना प्राप्त कर किया जाएगा। इस कार्य हेतु उप निदेशक कृषि सोनभद्र/प्रभारी अधिकारी डाक मतपत्र के रूप में तैनात है जो डाक मतपत्र के रूप में की संख्या का आकलन करेंगे और डाक मतपत्र उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगें । आयोग द्वारा डाक में विलम्ब और पोस्टल बेैलट को डाक से भेजने की असुविधा एवं मतदान ड्यूटी पर लगे सभी कर्मियों के मत पड़ने की सुविधा के दृष्टिगत प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र/काउण्टर की स्थापना की जाएगी । यहाॅ पर आवेदन पत्र के आधार पर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों को डाक मतपत्र निर्गत किया जा सकता है, जिसे वे रजिस्ट्रीकृत डाक से अथवा प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निग ऑफिसर द्वारा बनाये गये काउण्टर पर जमा कर सकते हैं । डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए निर्वाचकों हेतु अनुदेश प्ररूप 7ख का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाएगा, चाहे वे अपना डाक मतपत्र पंजीकृत डाक से भेजे अथवा इस हेतु रिटर्निग आफीसर द्वारा बनाये गये डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र/काउण्टर पर जमा करें। निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों को जो जनपद सोनभद्र में तैनात हैं और जनपद सोनभद्र के ही किसी न किसी नगरीय निकाय के मतदाता हैं, डाक मतपत्र द्वारा मतदान हेतु प्रशिक्षण के दौरान नगरीय निकायवार डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र/काउण्टर बनाये जाएंगे ।

निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों को नियुक्ति पत्र भेजते समय पोस्टल बैलेट हेतु आवेदन पत्र संलग्न किया जाएगा । प्रशिक्षण हेतु उपस्थित निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी/सुरक्षा कर्मी अपने नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र के आधार पर विशेष व्यवस्था के तहत लगाये गये प्रशिक्षण स्थल के बूथ पर अपना मतदान डाक मतपत्र के माध्यम से कर सकते हैं । पोस्टल मतपत्र हेतु उन्हें उनके नियुक्ति पत्र के साथ उपलब्ध कराये गये डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र भरकर देना होगा औेर नियुक्ति पत्र की छाया प्रति भी इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी । डाक मतपत्र हतु प्रत्येक कर्मचारी को एक घोषणा-पत्र भरना होगा, इस हेतु जिला उप निदेशक कृषि/प्रभारी अधिकारी मतपत्र हेतु घोषणा-पत्र के सत्यापन के लिए सक्षम अधिकारी की तैनाती काउण्टर पर करायी जाएगी । प्रत्येक नगरीय निकाय हेतु कम से कम एक काउण्टर की व्यवस्था अवश्य की जाए । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र पर जनपद के समस्त नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली अलग-अलग काउण्टर पर उपलब्ध करायी जाए ताकि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कर्मचारी मतदाता सूची का अवलोकन कर निर्वाचक नामावली में अपने नाम की भाग संख्या एवं क्रमांक ढूंढ सके और आवेदन पत्र में इन सूचनाओं को अंकित कर सके । निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियोें/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों को निर्धारित प्ररूप-क में डाक मतपत्र हेतु आवेदन कर सकते हैं । आवेदन पत्र के साथ ड्यूटी आदेश की छाया प्रति संलग्न की जाएगी ओैर प्रारूप-क प्रस्तुत करते समय इपिक (म्च्प्ब्) या सेवायोजक द्वारा निर्गत पहचान पत्र को सम्मिलित करते हुए किसी पहचान पत्र की प्रतिलिपि प्रस्तुत की जाएगी। प्ररूप-क में आवेदन प्रस्तुत करने वाले कर्मचारी दो प्रकार के होंगे कुछ उसी जनपद के मतदाता होंगे और कुछ जनपद के बाहर के मतदाता होंगे । बाह्य जनपद के मतदाताओं के आवेदन पत्र अलग-अलग छाॅट लिये जाएंगे और उन्हें सम्बन्धित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी को एक साथ विशेष वाहक से भेज दिये जाएंगे । बाह्य जनपदों को भेजे गये आवेदन पत्रों का अभिलेख जनपदवार/ नगरीय निकायवार मतदाता का भाग संख्या, क्रमांक, नाम, सम्बन्ध, उम्र एवं लिंग का विवरण एक रजिस्टर में रखा जाएगा । डाक मतपत्र निर्गत करने की यह सुविधा निर्वाचन ड्यूटी में लगे अन्य सिविल स्टाफ के लिए भी समान रूप से लागू होगी । सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट/लाइजन आफीसर तथा अन्य निर्वचन दायित्वों में लगे कार्मिक को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी । पुलिस एवं सुरक्षा बल के उन्ही कर्मियों को यह सुविधा अनुमन्य होगी जो मतदान के दिन निर्वाचन सम्बन्धी ड्यूटी पर लगाये गये है। अतः पुलिस अधीक्षक द्वारा डाक मतपत्र की सुविधा हेतु नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी जो सभी सुरक्षा कर्मियों के सेवा पहचान संख्या, उनके निर्वाचन क्षेत्र का नाम तथा निर्वाचक नामावली में उनके नाम की भाग संख्या एवं क्रम संख्या के सम्बन्ध में सूचना संग्रहित करेगा । पुलिस अधीक्षक द्वारा यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतपत्र सोनभद्र को उपलब्ध करायी जाएगी जिससे मतपत्रों की आवश्यकता का निर्धारण समुचित रूप से किया जा सके । नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेगा कि पुलिस कर्मियों को प्रारूप-क उपलब्ध हो जाए और उसे निरयमानुसार भरने आवश्यक अभिलेख संलग्न करने और डाक मतपत्र पर अपना मत व्यक्त कर उसके भेजने की सही प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा । नोडल अधिकारी मतदान के दिन निर्वाचन ड्यूटी में लगे सुरक्षा कार्मिकों को डाक मतपत्र द्वारा उनके मतदान के अधिकार के सम्बन्ध में उन्हें जागरूक करेगा । सुरक्षा कर्मियों द्वारा डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे जिलेवार छॅटनी कर सम्बन्धित जिले जिला निर्वाचन अधिकारी को अतिशीघ्र विशेष वाहक के माध्यम से उपलब्ध करा देंगे । यदि पुलिस कर्मी उसी जनपद का मतदाता है जहाॅ वह निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात है तो उसे डाक मतपत्र प्राप्त कराने हेतु उसके द्वारा प्रस्तुत आवेदन-पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे । विकल्प के रूप में डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र/काउण्टर पर पुलिस कर्मियों को भी डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने की सुविधा प्रदान की जा सकती है । मतदान के दिन निर्वाचन ड्यूटी में ड्राइवर/क्लीनर/हेलपर तथा अन्य व्यक्तियों को लगाया जाता है । पर्याप्त समय पूर्व इन सभी का चिन्हीकरण करके इनके लिए भी डाक मतपत्र की सुविधा उपर्युक्तानुसार उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट पेपर सोनभद्र करेंगे। इन्हें भी पंजीकृत डाक से अथवा विकल्प में डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र/काउण्टर पर डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की जा सकती हैे । जिन निर्वाचकों को डाक मतपत्र निर्गत किये जाएंगे, निर्वाचक नामावली में उनके क्रमांक के सम्मुख लाल स्याही से पी0बी0 (च्ठ) अंकित किया जाएगा । ऐसे मतदाताओं की सूची मतदान स्थलवार उनका क्रमांक नाम, सम्बन्ध, उम्र और लिंग अंकित करते हुए तैयार की जाएगी । इस पर रिटर्निग आफिसर अथवा उसके द्वारा अधिकृत सहायक रिटर्निग आफीसर हस्ताक्षर अंकित करेगा ओर उसकी एक प्रति सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी को पोलिंग पार्टी की रवानगी के दिन उपलब्ध करायी जाएगी। इस सूची से पीठासीन अधिकारी मिलान करेगा कि उसे उपलब्ध करायी गयी मतदाता सूची में उन सभी मतदाताओं के क्रमांक के आगे पी0बी0(च्ठ) अंकित कर दी गयी हैे जिन्हें सूची के अनुसार डाक मतपत्र निर्गत किया गया है। डाक मतपत्र द्वारा मतदान के सम्बन्ध में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों में जागरूकता का अत्यन्त अभाव है इस हेतु प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट पेपर द्वारा विश्ेाष प्रचार अभियान चलाये और प्रशिक्षण के दौरन डाक मतपत्र की सम्पूर्ण प्रक्रिया और उसकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आवश्यकता के सम्बन्ध में उन्हें भली-भाॅति अवगत कराया जाए । डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र/काउण्टर की स्थापना के सम्बन्ध में उम्मीदवारों को पहले सही अवगत कराना होगा। यदि उम्मीदवार का कोई अधिकृत प्रतिनिधि इस सुविधा केन्द्र/काउण्टर पर सम्पूर्ण प्रक्रिया के अवलोकन के लिए उपस्थित होता हैे तो उसके लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी और ऐसे प्रतिनिधियों की उपस्थिति रजिस्टर मे दर्ज करायी जाएगी । डाक मतपत्र निर्गत करने के पूर्व इसके पृष्ठ भाग पर रिटर्निग आफीसर, के नमूना हस्ताक्षर की मोहर दो स्थानों पर लगायी जाएगी एक मूल मतपत्र के पृष्ठ भाग पर और दूसरी इस प्रकार लगायी जाएगी कि हस्ताक्षर का आधा भाग काउण्टर फाइल पर हो आधा मूल मतपत्र पर । निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों को डाक मतपत्र निर्गत किया जाए मतदाता सूची में उनके नाम के आगे लाल स्याही से पी0बी0 (च्ठ) अंकित कर दिया जाए । डाक मतपत्र निर्गत करने का ब्यौरा अलग से एक रजिस्टर पर भी रखा जाएगा जिसमें जनपदवार/नगरीय निकायवार मतदाता का भाग संख्या, क्रमांक नाम सम्बन्ध उम्र एवं लिंग का विवरण अंकित किया जाएगा । प्रत्येक रिटर्निग आफीसर प्रत्येक नगरीय निकाय हेतु अलग-अलग रजिस्टर रखेगा । जिन कार्मिकों को डाक मतपत्र निर्गत कर दिया जाएगा उन्हें मतदान स्थल पर मत डालने का अधिकार नही होगा, चाहे उन्होंने डाक मतपत्र का प्रयेाग न किया हो । इसके अतिरिक्त पूरे प्रशिक्षण अवधि में निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों/ कर्मचारियों/सुरक्षा कर्मियों को उपर्युक्त सुविधा अनुमन्य की जाएगी ताकि कोई भी कर्मचारी मतदान से वंचित न रह जाएं इन काउण्टर पर मतदान का संचालन उन्ही नियमों एवं प्राविधानों के अधीन किया जाएगा, जिन्हें सामान्य मतदान प्रक्रिया में अपनाया जाता हेै । प्रतिदिन मतदान समाप्ति के उपरान्त मतपेटिका को स्ट्राॅग रूम मे सुरक्षित रखे जाने की व्यवस्था की जाएगी । अन्य जनपदों से सम्बन्धित डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र सम्बन्धित रिटर्निग आफीसर/जिला निर्वचन अधिकारी को मतदान की तिथि से 07 दिन पूर्व अवश्य प्राप्त करा दिए जाए । रिटर्निग आफीसर/प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट पेपर द्वारा आवेदन प्राप्त होने के 02 दिन के अन्दर सम्बन्धित मतदाता को डाक मतपत्र भेज दिया जाए जिससे मतदाता अपना मत अंकित कर डाक मतपत्र वापस भेज सके और डाक मतपत्र मतगणना के दिनांक से ठीक एक दिन पूर्व सायंकाल 5ः00 बजे से पूर्व रिटर्निग आफीसर के पास पहुॅच जाए। डाक मतपत्र के साथ घोषणा-पत्र एवं निर्देश-पत्र तथा निर्धारित लिफाफे संलग्न कर भेजेे जाएंगे।

सावित्री देवी की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में अंगवस्त्र व फल का किया गया वितरण

HIGHLIGHTS

  • कहा वृद्ध, असहाय और दिव्यांगों की सेवा ही मां के पक्ष की श्रद्धांजलि

सोनभद्र। प्रेरणा ऐसी की परम्परा और मिसाल बन जाये कुछ कर गुजरने का जुनून और हृदय में सेवा का भाव हो तो असम्भव कार्य भी सहज और सरल लगता है दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से हर कार्य सम्भव है। सेवा भावना से प्रेरित होकर पत्रकार संजीव श्रीवास्तव ने मां स्व. सावित्री देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर मीडिया फोरम आफ इण्डिया न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी के साथ योजना बनाकर मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया और यह परम्परा बन गयी फिर क्या प्रतिवर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा जरूरतमन्दों की सेवा का संकल्प लेकर समूचा परिवार व इष्ट मित्रों ने निष्ठा पूर्वक इस पुनीत कार्य मे हाथ बटाना सुरु कर दिया और यह परम्परा बन गयी कि पुण्यतिथि के अवशर पर असहाय व जरूरतमन्दों की सेवा कर परिवार के लोग स्व. सावित्री देवी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कवि पत्रकार एवं लेखक प्रभात सिंह चन्देल एवं पत्रकार संजीव श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस नेता अजित शुक्ला ने सलखन स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर जरूरतमन्दों को अंगवस्त्र व फल वितरित कर उनके साथ दुख दर्द साझा किया। उक्त मौके पर रजनी कांत श्रीवास्तव, आयुष, अर्चित, आरिका, अक्षित, पार्थ, आरती, अर्चना, राकेश, रेखा, विनोद मौजूद थे।

Advertisement (विज्ञापन)

नाबालिग बच्चों को रोडवेज पर छोड कर मां प्रेमी संग हो रही थी फरार

सोनभद्र। बुधवार को रॉबर्ट्सगंज बस स्टेशन पर एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों को रोडवेज पर ही छोडकर अपने प्रेमी के संग जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए टीम गठित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम तत्काल रोडवेज पर पहुच कर महिला व उसके साथी से पूछ ताछ किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि हमारे पति की मृत्यु दुर्घटना में हो गयी है हम अपना घर बना रहे है हम दोनो बच्चों को अपने साथ नही रखना चाहते है महिला के प्रेमी द्वारा बताया गया कि महिला दोनो बच्चों को छोड कर रोडवेज से जा रही थी हम भी उसी के साथ रहते है। करीबन एक माह से उसके बाद टीम द्वारा तत्काल नाबालिग बच्चों को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु ले जाया गया और महिला व उसके प्रेमी को थाना कोतवाली में ले जाकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री परिवार का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय करना है- रामजीत पांडे

HIGHLIGHTS

  • गायत्री परिवार ट्रस्ट की हुई बैठक
  • गायत्री परिवार में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर दिया गया बल
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। गायत्री परिवार ट्रस्ट की बैठक बुधवार को उप जोन समन्वयक रामजीत पांडे के मुख्य अतिथ्य व जिला समन्वयक राजकुमार तरुण की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित गायत्री मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें गायत्री परिवार में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जोन समन्वयक राम जी पांडे ने कहां कि गायत्री परिवार का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय करना है। गायत्री मंत्र सद्बुद्धि दाता व सिद्ध साधना कर किसी वर्ग विशेष व जाति विशेष को ध्यान में ना रखकर संपूर्ण मानव जाति और पृथ्वी के उद्धार के लिए समर्पित है। उन्होंने वहां उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे कहा कि प्रज्ञा मंडलों के गठन का प्रयास करें और अधिक से अधिक लोगों को गायत्री परिवार से जोड़े। उन्होंने आगे जिले में 1.25 लाख सामूहिक गायत्री जप करने का प्रण दिलाया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार तरूण ने कहा कि गायत्री परिवार युवा जागरण, नारी जागरण, धार्मिक कुरीति उन्मूलन, बाल शिक्षा, नारी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कुरीति उन्मूलन व नशा मुक्ति जैसे कार्य कर समाज को सही दिशा देने के कार्य करने वाला परिवार है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं गायत्री परिवार के सदस्य दीपक कुमार केसरवानी ने गायत्री परिवार के प्रचार-प्रसार पर अधिक जोर देते हुए कहा कि गायत्री परिवार केवल एक धार्मिक संगठन नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र के हर वर्ग के मानव को धरती के हर जीव को ध्यान में रखकर युग निर्माण की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविन्द कुमार सिंह, शिवशंकर कुशवाहा, बालमुकुंद शुक्ला, राधारमण चौबे, रामदास कुशवाहा, पन्ना लाल, सीताराम प्रजापति, वंशनारायण मौर्य, रामदेव चौहान, राजेन्द्र प्रसाद गोंड, रामचंद्र पटेल, राममलिक, जनार्दन गुप्ता, रामदुलारे विश्वकर्मा, रामनाथ प्रजापति, शशिकला श्रीवास्तव, सरिता जायसवाल, शकुन्तला, ऊषा देवी,सुमन गुप्ता, गोविन्द जी, शिवकुमार, प्रदीपकुमार गुप्ता, रानी गुप्ता, अमरेश पाण्डेय, प्रदीप जायसवाल, प्रेमचन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पण्डित विद्याधर इण्टर कॉलेज का हाईस्कूल व इंटर का परिणाम रहा शत प्रतिशत, अच्छे नंबरों से पास छात्रों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवम् इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बीते मंगलवार को घोषित किया जा चुका है, जिसमे पूर्वांचल के मेधावियों ने भी अपना परचम लहराए। बतादें कि पण्डित विद्याधर इण्टर कॉलेज कबरी में हाईस्कूल परीक्षा में उर्मिला विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान, खुशी मौर्या ने द्वितीय स्थान तथा नगमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान वर्ग में रवि सिंह पटेल, प्रियांशु पाण्डेय,रेखा मौर्या एवम् नौशाद ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त किए तथा साहित्यिक वर्ग में प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा मुखरित की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रकार विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले छात्र तो मिष्ठान के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से इन छात्र/ छात्राओं को बधाईयां देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार देव पाण्डेय, सागीर खां, राजू प्रसाद, पूजा सिंह, शालिनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

पशुओं की समस्याओं को लेकर महिला पत्रकार सरिता गिरी ने किया पशुधन विकास मंत्री से मुलाकात

सोनभद्र। ओबरा की युवा महिला पत्रकार/समाजसेविका सरिता गिरि ने सोनभद्र में पशुओं की आए दिन मौतों को लेकर पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात किया। सरिता गिरी पत्रकार के साथ साथ एक समाज सेविका भी हैं, उच्च न्यायालय की वकील भी हैं, जो समाज की हर समस्याओं को निरंतर उठाती रहती हैं। दबे, कुचले, शोषित, पीड़ितों के न्याय के लिए दिन- रात तत्पर रहती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने स्थानीय जिला सोनभद्र में एक बड़ा गौशाला बनवाने के लिए अपील की, जिस पर पशुधन मंत्री ने कहा है कि मैं जल्दी ही सोनभद्र में गौशाला बनवाऊंगा, मंत्री जी ने यह भी कहा है पशुओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर एक बड़ी कार्रवाई भी होगी जो लोग गौ माता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बहुत सी शिकायतें गौशालाओं की आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं पशुधन मंत्री हूं, मुझे भी ईश्वर ने एक सेवा का अवसर दिया है इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य वन संरक्षक अधिकारी विंध्यांचल मण्डल ने पौधा- रोपण की चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जंगलों को आग व कटान से बचाने का दिया निर्देश

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय वन रन के परिसर स्थित पौध शाला और हरहोरी,परनी, गड़िया कपार्ट न0 6 में मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक विंध्यांचल मण्डल आर सी झा ने तैयारियों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।श्री झा ने प्रभागीय वनाधिकारी और रेंजर से आगामी सत्र के लिए नर्सरी में पौधे कितने तैयार हो रहे है और कितने परिक्षेत्र में पौध रोपण होगा इसकी जानकारी ली।साथ ही हिदायत दी कि भीषण गर्मी में जंगल को आग से बचाने का प्रयास हो और आग लग जाए तो तत्काल उसे बुझाने का प्रयास किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया की अवैध खनन और पेड़ो की कटान ना हो शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाए।इसके लिए रात्रि गस्त बढ़ाया जाए और ग्रामीणों के संपर्क में रहे जिससे जानकारी भी मिलती रहे।मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, नव नियुक्त रेंजर विभूति नारायण, शिव कुमार,विजेंद्र सिंह, शकील खान,सर्वेश कुमार यादव,गोविंद शाह, चंद्रभान, सतेंद्र आदि वनकर्मी और अधिकारी उपस्थित रहें /

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पत्रकार महासम्मेलन के गौरव अवॉर्ड के कार्यक्रम में शामिल होंगे महंत जन्मेजय शरण

HIGHLIGHTS

  • ओबरा में पत्रकारों के होने वाले महासम्मेलन एवं गौरव अवार्ड के कार्यक्रम में शामिल होंगे महंत जन्मेजय शरण महाराज।

सोनभद्र। युवा महिला पत्रकार सरिता गिरी ने किया मुलाकात और कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण। इस पर महंत जी ने आने का आश्वासन भी दिया उन्होंने कहा कि मैं अवश्य ही आऊंगा, क्योंकि आप पत्रकार के साथ साथ एक बहुत अच्छी समाज सेविका भी हैं, मैं आपके निमंत्रण को स्वीकार करता हूं और मैं अवश्य ही सोनभद्र जिले के ओबरा की पावन धरती पर आऊंगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बताते चलें कि ओबरा में आचार संहिता के बाद एक बहुत बड़ा पत्रकारों का महासम्मेलन होने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता गिरी करेंगे। इन्हीं के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में और भी महानुभाव उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकार एकता एवं अच्छे कार्य करने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता के गौरव अवार्ड, कलमकार रत्न से सम्मानित भी किया जाएगा, जिसकी सूची तैयार है।

Advertisement (विज्ञापन)

समाज में होने वाले समस्याओं के बारे में भी पत्रकारों से शिखर वार्ता भी होगी। समाज में दबे, कुचले, शोषित, पीड़ित लोगों पर भी चर्चाएं होंगी और उनके समाधान हेतु कोई बड़ा निर्णय भी लिया जाएगा। शासन-प्रशासन के जनहित कार्यक्रम पर भी विचार- विमर्श किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जल्द बने सीवर लाइन- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता ने जिलाधिकारी सोंनभद्र को इस सम्बंध में लिखा पत्र


सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने जिलाधिकारी सोंनभद्र को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज में जल्द से जल्द बृहद स्तर पर सीवर लाइन बनवाने की माँग की है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि सीवर लाइन की उचित ब्यवस्था ना होने से जरा सा भी बरसात होने पर नालियाँ जाम हो जातीं हैं और नाली का गंदा पानी और कूड़ा कचरा नगर के मुख्य मार्गो सहित वार्डो की गलियों में ओवरफ्लो करने लगता हैं जिससे नगर वासियो को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisement (विज्ञापन)

लोगो के घरों में गंदा पानी घुसने से स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है। विशेष कर बरसात के मौसम में तो शहर की स्थिति अत्यंत नारकीय हो जाती है।इसका मुख्य कारण नगर पालिका परिषद राबर्टसगंज द्वारा वृहद स्तर पर सीवर लाइन बिछाने हेतु कार्य योजना ना बनाना और ना ही उस पर जनमानस के प्रबुद्ध वर्गों से कोई विचार विमर्श करना। नगर पालिका परिषद की अपने कार्यो और जिम्दारियों की इस लापरवाही से आमजनमानस को बहुत परेशानी हो रही है। बरसात में लोगों का आवश्यक कार्य से नगर में आना जाना बहुत ही कष्टकारक हो गया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आने वाले दिनों में बदबूदार गंदे पानी से नगर में संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी या जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि इस समस्या का संज्ञान नही ले रहा है। खुले आम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता अभियान का खुला अपमान हो रहा है।इस कारण आमजनमानस के अंदर स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध अत्यधिक आक्रोश एवम नाराजगी है। श्री मिश्र ने जिलाधिकारी सोंनभद्र से पत्र में माँग की है कि आप नगर की सीवर लाइन की योजना पर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों व नगर के प्रबुद्ध वर्गों के साथ एक बैठक आहूत करके जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की कृपा करें।

Advertisement (विज्ञापन)

कल होने जा रहा था नाबालिग लड़की का निकाह, आज टीम ने रुकवाया

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना ए०एच०टी०यू की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका का रूका निकाह
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। थाना विण्ढमगंज अन्तर्गत बुटबेढवा विण्ढमगंज में एक 15 वर्ष नाबालिग बालिका का निकाह कराया जा रहा था। जिसकी सूत्रों से मिली जानकारी पर मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू/ दुद्धी नोडल शेषमणि दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव, आकांक्षा उपाध्याय व थाना ए०एच०टी०यू प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा तत्काल विण्ढमगंज बुटबेढवा पहुंच कर नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 26/04/2023 को अपनी पुत्री की निकाह इटावा के रहने वाले लड़के के साथ बालिका का निकाह कराने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 15 वर्ष पाया गया टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टिम द्वारा नाबालिग बालिका की कल निकाह न कर दिया जाये इस कारण टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में शेषमणि दुबे द्वारा मौके पर उपस्थित व अन्य लोगों से आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये साथ ही यह बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या 9506918569 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free