म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरबिल में मानसरोवर स्थल पर शनिवार 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चा प्रजापति सहित सैकड़ों लोगो ने जल जंगल और जमीनों के सरंक्षण का संकल्प लिया।मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा की मनुष्य ही नही सभी जीव प्राणियों का जीवन जल जंगल और जमीन पर निर्भर है ऐसे में हम सभी को नदी, तालाब, पहाड़ और मिट्टी के सेहद का ख्याल रखना है।जिस गति से पानी पताल की तरफ जा रहा है और तापमान बढ़ रहा है मौसम में बदलाव आ रहा है इसमें हम मानव के लालच का बढ़ा हाथ है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रकृति स्वस्थ्य रहेगा तभी हम सब स्वास्थ्य रहेंगे। कहा की इसके लिए तालाब,बंधी झरना हर जगह पानी रोक कर धरती को हरा भरा बनाना होगा और जितना संभव है पेड़ लगाना होगा। उन्होंने आह्वान किया की सभी लोगो अपने खेत के मेड पर पौधे लगाए।और जल स्रोतों को बाधित ना करे। मौके पर सुधीर कुमार,गंगा राम, अनिल कुमार,सहित खंड विकास अधिकारी और सदस्य ग्रामीण आदि उपस्थित रहे। फोटो म्योरपुर ब्लॉक के किरविल में पृथ्वी दिवस पर जल ,जंगल और जमीन के सेहद का ख्याल रखने का संकल्प लेते ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,सुधीर कुमार अमरेश कुमारऔर अन्य लोग उपस्थित रहें/
बीच जंगल में खनन कर मोरम,गिट्टी और सोलिंग का दोहरी करण में हो रहा प्रयोग
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के रेणुकूट वन प्रभाग के पिपरी रेंज स्थित बेल हत्थी ग्राम पंचायत के रजनी पहाड़ी और धौली नाला में एक किसान के खेत और वन भूमि से घने जंगलों के बीच कथित रेलवे ठेकेदारों ने दस एकड़ से ज्यादा पहाड़ी खोद कर रेलवे लाइन के दोहरी करण में मिट्टी, मोरम, सोलिंग के लिए प्रयोग कर लिया और वन विभाग दावा कर रहा है कि वहा कोई खनन हुआ ही नहीं है।स्थानीय ग्रामीणों ने नाम ना छापने का आग्रह करते हुए बताया की हम लोगो ने राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से सूचना दी लेकिन कोई सुनता नही।
Advertisement (विज्ञापन)
ग्रामीणों ने फोटो और वीडियो मीडिया कर्मियों को साक्ष्य के तौर पर देते हुए बताया की रजनी पहाड़ी और रेलवे लाइन की दूरी एक किमीo से ज्यादा ही होगी वही ढौकी नाला के पास वन विभाग के बीट के वन रक्षक और दरोगा के सह पर एक हजार से ज्यादा पेड़ पोपलेन से जमीदोह कर दिए गए ।
ग्रामीणों का दावा है कि खनन पूर्व पहाड़ी में एक हजार से ज्यादा साखु,तेंदू, आसन,और खैर के बेस कीमती पेड़ थे।जिसे खनन के दौरान जमीदोह् कर गप चुप बेच दिया गया और पहाड़ी को समतल कर दिया गया।जिससे जंगल और पहाड़ी का प्राकृतिक स्वरूप तो बिगड़ ही गया पर्यावरण और राजस्व का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।स्थलीय निरीक्षण करने वाले एक सरकारी कर्मचारी ने बताया की हजार से ज्यादा पेड़ तो काटे ही गए साथ में दस एकड़ से ज्यादा वन भूमि की जमीन खोदी गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
दवा उक्त कर्मचारी ने दावा किया कि जब हम पुलिस लेकर गए तो खननं करने वाले मौके से भाग गए।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रभागिय वनाधिकारी,जिलाधिकारी और मुख्य वन संरक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जांच कर जिमेदारो के खिलाफ कार्यवाही और ठेकेदार से जुर्माना वसूले जाने की मांग की है। मामले को लेकर वन दरोगा शैलेंद्र कुमार विमल ने सेल फोन पर बताया कि कही भी वन भूमि में खनन हुआ ही नहीं है।ग्रामीणों का आरोप गलत है। वही एडीएम सहदेव मिश्रा ने बताया की सुरक्षित वन क्षेत्र के लिए डीएफओ की जिमेदारी है।फिर भी हमने उनसे रिपोर्ट तलब की है। जमीन रेलवे की है है तो पेड़ो को वन निगम को कटवाना चाहिए था।
जिले के विभिन्न ईदगाहों पर पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज
मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। सोनांचल में शनिवार को अकीदत के साथ ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों पर मौलानाओं ने नमाज पढ़ाया। मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई।
वही पूरे जिले भर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहें। जगह जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे पास स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ने नमाज अदा कराई। इसके पश्चात एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान ईदगाह का निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह भी पहुंचे।
Advertisement (विज्ञापन)
महुली: ईद-उल फितऱ की नमाज महुली ईदगाह में सुबह आठ बजे पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई। दुद्धी: तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को ईद उल फितर का पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। दुद्धी ईदगाह पर मौलाना ने नमाज पढ़ाया। इस दौरान त्योहार के जश्न में सभी डूबे रहे। हर तरफ ईद की खुशियां देखी गई। वैनी: क्षेत्र के दुबेपुर, रायपुर, बिजवार, पड़री, मांजी, चरगड़ा आदि स्थानों पर नमाज पढ़ी गई।
म्योरपुर: क्षेत्र में म्योरपुर, किरवानी व काचन गांव में भी ईदगाहों पर ईद की नमाज हुई। बभनी: बभनी, चपकी, बचरा, बड़होर समेत कई ईदगाहों पर बड़े अदबो एहतराम के साथ ईद उल फितर की नमाज अता की गई। इमाम मौलाना ने नमाज अता कराई। विढमगंज: स्थानीय जामा मस्जिद पर ईद की नमाज पढ़ी गई। रामगढ़: रामगढ़ कस्बा, घेवल, हेवती, पुरना जिम, भलुवाही राजा, बनौरा, धरमदासपुर में ईद का नमाज सुबह नौ बजे ईदगाह में मुस्लिम बंधुओं द्वारा अता की गई। ओबरा: नगर में ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। कर्बला ईदगाह में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज अता की।
Advertisement (विज्ञापन)
अनपरा: सुबह आठ बजे अनपरा कालोनी स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता की गई। पहाड़ी मस्जिद अनपरा बाजार, नूरिया मुहल्ला, डिबुलगंज तथा रेणुसागर, बीना आवासीय परिसर स्थित मस्जिद, शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी, चिल्काटांड, खडिया बाजार स्थित मस्जिद में नमाज अता की गई। बीजपुर: शांतिनगर, एनटीपीसी रिहंद परियोजना के आवासीय परिसर, ग्राम सभा जरहां के टोला राजो एवं खम्हारिया के मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई।
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर की अपील
सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर गोंडा जनपद सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अधिवक्ताओ पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की माँग की है। श्री मिश्र ने गोंडा के अधिवक्ताओ की माँग का समर्थन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित पत्र में कहा है कि अधिवक्ता न्याय का सजग प्रहरी होता है और समाज मे न्याय एवम कानून की स्थापना करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। समाज के शोषित पीड़ित और मजलुमो को अपने विधिक ज्ञान व अनुभव से न्याय दिलवाने का काम करता है।
Advertisement (विज्ञापन)
समाज में ब्याप्त भय व अशांति को दूर करके भयमुक्त और शांति युक्त समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान देता है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस की मिलीभगत से उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले में अधिवक्ताओ पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर उनको प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे उनका परिवार भूखों मरने के कगार पर है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज की तरफ से आपसे निवेदन है कि गोंडा जनपद सहित उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की कृपा करें। इस हेतु सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज आपका आभारी रहेगा।
बाल विवाह करते हुए पाये जाने पर होगी विधिक कार्यवाही
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेन्टर के समस्त अधिकारी/कार्मिक व मानव तस्करी रोधी इकाई द्वारा अक्षय तृतीया पर सम्भावित बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित टीम द्वारा वन स्टाप सेन्टर लोढी मे चयनित हब पर उपस्थित रहते हुए समस्त अधिकारी/कार्मिक अपने अपने ब्लाक से समन्वय स्थापित करते हुए, चिन्हीत स्थानो से व अन्य स्थानों पर बाल विवाह रोकथाम हेतु सूचना प्राप्त किया जा रहा था जैसी ही किसी जगह से बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल प्रभाव से टीम सम्बंधित से समन्वय स्थापित करते हुए मौके पर पहुंच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान रोमी पाठक द्वारा बताया गया कि अभी तक बाल विवाह होने की सूचना किसी भी स्थान से प्राप्त नही हुई है वर्तमान समय में बाल विवाह की सूचना शून्य प्राप्त हुआ है। ओ०आर०डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 मे जिला प्रोवेशन कार्यालय व पुलिस विभाग के सहयोग से कुल 15 बाल विवाह रोके गये थे और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 मे अभी तक कुल 04 बाल विवाह रोके जा चूके हैं जिसमें नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही भी किया गया साथ मे यह भी बताया गया कि यदि आगे भी किसी को बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या मोबाइल नम्बर 9506918569, 9305657632,9125 821153 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
मौके पर महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति, संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव, आकांक्षा उपाध्याय,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, विजय कुमार, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, उमा चतुर्वेदी, तनू सिंह, आरती पाठक, आकांक्षा पाण्डे अन्य लोग मौजूद रहे।
नाबालिग बालिका वधू बनने से बची, वन स्टाप सेन्टर द्वारा रोकी गयी लड़की की शादी
सोनभद्र। शुक्रवार को थाना रावर्टसगंज के बरैला महादेव मन्दिर पर 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की शादी कराई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक/नोडल दीपिका सिंह, काउन्सलर उमा चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकर्ता तनू सिंह व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक संयुक्त टीम का गठन करते हुए निर्देशित किया गया की तत्काल नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करे।
Advertisement (विज्ञापन)
टीम द्वारा थाना ए एच टी यू के प्राभारी निरीक्षक रामजी यादव व मुख्य आरक्षी धनंजय यादव के साथ थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत बरैला बाबा मन्दिर पर पहुचे जहा पर नाबालिग बालिका की शादी करायी जा रही थी नाबालिग बालिका के उम्र के सम्बन्ध में उसके माता- पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बालिका के उम्र के सम्बन्ध में कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया प्रथम दृष्टया बालिका नाबालिग प्रतीत हो रही थी जिसके उपरान्त टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा बालिका अपनी अभिरक्षा मे लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया बाल कल्याण समिति के आदेश के क्रम में नाबालिग बालिका को बाल गृह बालिका में आवासित करवा दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आमजन मानस से अपील करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह कराये साथ ही यह भी बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या मोबाइल नम्बर 9506918569, 9305036929 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा यह भी बताया गया कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु दिनांक 22-04-2023 को वन स्टाप सेन्टर(हब) लोढी मे उपस्थित रहते हुए समस्त ब्लाक नोडल अपने अपने ब्लाक से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेगे
शक्तिनगर, सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें अग्निशमन सेवा सप्ताह के प्रारम्भ में 14 अप्रैल को मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख) ने शहीद स्तम्भ पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Advertisement (विज्ञापन)
सीआईएसएफ़ कमांडेन्ट गोपाल दत्त, संयंत्र के महाप्रबन्धकगण, अपर महाप्रबन्धकगण, सीआईएसएफ़ के उप कमाण्डेन्ट उपेन्द्र प्रताप सिंह परियोजना के उप महाप्रबन्धक, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण एवं सीआईएसएफ के अधिकारीगण व जवानों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी, जिसके उपरान्त शहीदों के सम्मान में मौन रखा गया एवं मुख्य अतिथि के तत्वाधान में अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु शपथ लिया गया।
निरीक्षक अग्नि सी0 एफ0 हुसैन के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रम एवं आग से होने वाले दुर्घटनाओं के रोकथाम संबन्धित जानकारी दिया गया। जिसके पश्चात् मुख्य अतिथि ने अग्नि दुर्घटना से बचाव संबन्धित पत्रक का विमोचन किये। अन्त में मुख्य अतिथि महोदय एवं केऔसुब कमाण्डेन्ट महोदय द्वारा संयुक्त रूप से अग्नि शमन सेवा सप्ताह के बैनर लगी वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 20 अप्रैल को अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह एनटीपीसी शक्तिनगर अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अतिथि श्री अकोटकर (समूह महाप्रबंधक) के द्वारा किया गया। सीआईएसएफ शक्तिनगर की फायर विंग ने फायर स्टेशन पर जीवन्त अग्नि प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें संयन्त्र में लगने वाली आग पर काबू पाने के करतब दिखाये गए, जिसे देकर सभी दर्शक दीर्घा में उपस्थित आगन्तुकों द्वारा कर्तल घ्वनि से स्वागत किया गया और काफी प्रशंसा किया गया। अग्नि शमन सेवा सप्ताह के दौरान संयन्त्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कामगारों विभिन्न स्कूलों के बच्चों, सीआईएसएफ सुरक्षा विंग के बल सदस्यों तथा सीआईएसएफ के गृहिणियों के लिए फर्स्ट एड फायर फाईटिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अग्निशमन प्रदर्शन को देखकर मुख्य अतिथि ने भी अग्निशमन कर्मियों की चुस्ती-फुर्ती के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे बनाए रखने हेतु आवाहन किये गए।
कमांडेन्ट/केऔसुब गोपाल दत्त ने स्वागत भाषण देते हुए फायर विंग की उपलब्धियों के बारे में बताया। जिसमें बीते वर्ष अप्रैल 2022 से अभी तक अग्नि शमन शाखा द्वारा 43 अग्नि बुलावा, 1020 स्टेन्ड बाई डयूटी, 22 स्पेशल कॉल का सफलता पूर्वक निष्पादन किया। इसके साथ ही कुल 4317 लोगों को फार्स्ट एड फायर फाईटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन केऔसुब के डिप्टी कमाण्डेन्ट श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञपित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस प्रकार का भव्य अग्निशमन प्रदर्शन का आयोजन शक्तिनगर अग्नि शमन शखा में बीते वर्षों के कोरोना काल के बाद हुआ है। केऔसुब कमाण्डेन्ट श्री गोपाल दत ने इन सभी बातों पर प्रकाश डालते हुये आश्वासन दिये कि इस तरह का आयोजन तथा आग से सुरक्षा के गुर सिखाने की कवायद आगे भी निर्वाध्य जारी रहेगी। सीआईएसएफ शक्तिनगर की फायर विंग द्वारा अग्नि शमन सेवा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में 20 अप्रैल को वनिता भवन में वनिता समाज की महिलाओं के लिए घरेलू आग से बचाव के उपाय बताए गए तथा महिलाओं को विशेष तौर पर रसोई गैस से संबंधित खतरे एवं बचाव के बारे में जानकारी दिया गया एवं आग बुझाने के तरीकों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर वनिता समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा रोजमर्रा घर के कार्यों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी प्राप्त की। वनिता समाज में इस प्रकार का आयोजन कई वर्षों बाद आयोजित किया गया, जिसे महिलाओं ने बहुत सराहा तथा वनिता समाज की अध्यक्षा महोदया ने इस प्रकार के आयोजन को समय-समय पर करने की इच्छा जताई।
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि ‘‘अक्षय तृतीया‘‘ पर बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है तथा बाल विवाह में हिस्सा लेने वाले व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्यवाही का प्राविधान किया गया है, इस अधिनियम के अन्तर्गत किसी भी बालिका, जिसने अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण न की हो एवं किसी बालक/युवा जिसने अपनी आयु 21 वर्ष पूर्ण न की हो का विवाह कराया जाना प्रतिबन्धित है, ‘‘अक्षय तृतीया‘‘ 22 अप्रैल, 2023 को है, इस अवसर पर बाल विवाह की कुप्रथा के रोक-थाम हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किया जाना आवश्यक है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र द्वारा ‘‘अक्षय तृतीया‘‘ के अवसर पर होने वाले बाल विवाह पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें।
कोविड-19 के रोगियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए कोविड से बचाव से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थायें की जाये सुनिश्चित – जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में 11 मई 2023 को (पूर्वान्ह 07ः00 बजे से अपरान्ह 06ः00 बजे तक) निर्धारित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर मतदान सम्पन्न कराया जायेगा, इस दौरान द्वारा कोविड-19 के रोगियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों की नियुक्ति गम्भीर रोगों से ग्रसित कार्मिकों जिनके कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका अधिक होती है, को चुनाव कार्य में नियुक्त नही किया जाएगा। उक्त के अलावा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तथा दिव्यांग कर्मचारियों को भी नियुक्त नही किया जाएगा। कोविड-19 के दृष्टिगत उचित संख्या में रिजर्व मतदान कार्मिक रखे जाएं जिससे कि मतदान दल के किसी सदस्य में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने की स्थिति में रिजर्व कार्मिक/कार्मिकों को उपयोग में लाया जा सके। मतदान दलों का प्रस्थान-प्रस्थान के दौरान प्रस्थान स्थल की क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए मतदान दलों को अलग-अलग सत्रों में बुलाया जाए एवं तद्नुसार ही मतदान दलों का प्रस्थान करवाया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण एवं मतदान दलों की रवानगी के समय सभी कार्मिकों को यह स्पष्ट निर्देश प्रदान किए जाएं कि वे मतदान के दौरान पूरे समय मास्क का उपयोग करेंगे एवं सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। मतदान दल के सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था करते समय यह ध्यान रखा जाए कि मतदान दल के सदस्यों में उचित सामाजिक दूरी रहे एवं ठहरने के स्थान पर स्वच्छता एवं सफाई का पूर्ण ध्यान रखा जाए। मतदान दल के सदस्यों के लिए किट उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें सैनेटाइजर (एक लीटर)-मतदान दिवस पर मतदाताओं के प्रयोग के लिए (प्रत्येक मतदान चरण के लिए एक लीटर/प्रति मतदान स्थल की दर से) फेश मास्क (मतदान दल के सदस्यों के प्रयोग के लिए) (प्रति मतदान सदस्य प्रत्येक मतदान चरण एक प्रति कार्मिक की दर से।
मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र की व्यवस्था- मतदान केन्द्र पर मतदान दल के सदस्यों/पोलिंग एजेन्ट्स के बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए की जाए। मतदान केन्द्र पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा, केवल मतदाता की पहचान पर संदेह होने पर ही मास्क हटाया जा सकेगा। पुलिस कर्मी/होमगार्ड/पी0वी0डी0/ग्राम चैकीदार जिसे निर्वाचन ड्यूटी में नियोजित किया गया हो, द्वारा मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाताओं में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। संक्रमण से बचाव के लिए मतदान बूथ पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेन्ट तथा मतदान कार्मिकों की बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए की जाए ।
परन्तु यदि मतदान कक्ष की संरचना ऐसी है कि जिसमें अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेन्ट्स को अन्दर बैठाने से सामाजिक दूरी का पालन सम्भव नही है तो उन्हें कक्ष से बाहर इस तरह बैठाया जाएगा कि कक्ष के अन्दर की कार्यवाही उनके द्वारा देखी जा सके और आवश्यकता पड़ने पर पीठासीन अधिकारी से बात की जा सके। अभ्यर्थियों द्वारा मतदान केन्द्र के बाहर बनाए जाने वाले बूथ पर सेैनेटाइजर की व्यवस्था रखनी होगी एवं मतदाताओं की सहायता के कार्य में संलग्न व्यक्तियों द्वारा पूरे समय मास्क का उपयोग किया जाएगा ऐसे बूथों पर अनावश्यक भीड़ नही होनी चाहिए, इस निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थानाक्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थित मस्जिदों में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जुमे की नमाज अकीदत के साथ रस्मों रिवाज के साथ मुस्लिम भाइयों ने अदा की।थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर के टोला शांतिनगर के मस्जिद, एन टी पी सी रिहंद स्टेशन के आवासीय परिसर के एक छोर पर बने मस्जिद, ग्राम सभा जरहां के टोला राजो में बने मस्जिद एवं।
Advertisement (विज्ञापन)
खम्हरिया के मस्जिद में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में पुलिस बल की टुकड़ियां जगह-जगह तैनात दिखी। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मुस्लिम भाइयों ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज की अदायगी की। मस्जिदों में सदर के नेतृत्व में नमाज को पढ़कर मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह से अपने-अपने परिजनों एवं देश की सलामती के लिए दुआ मांगी। इस दौरान मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम भाई जूट हुए देखे गए।