ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार के अपार संभावनाएं

HIGHLIGHTS

  • युवाओं को नशा मुक्ति के लिए किया गया प्रेरित
  • वाई 20 चौपाल में उठा प्रदूषण का मुदा,शुद्ध पानी आपूर्ति का दिया भरोसा-

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक के छत्तीसगढ़ सीमावर्ती ग्राम पंचायत मुनगाडीह स्थिति प्रदेश के सबसे बड़े रेशम उत्पादन फार्म परिसर में बुधवार की शाम भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में वाई 20 चौपाल का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रेशम विभाग के सहायक निदेशक रणबीर सिंह ने रेशम किट पालन में रोजगार की असीम संभावनाओं की जानकारी दी और बताया की युवाओं को रोजगार मिल रहा है।जरूरत है युवा स्थानीय स्तर पर रोजगार में मन लगाए।

Advertisement (विज्ञापन)

बबई मरकाम,जोगी,और ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने आदिवासियों को पंचायत में आरक्षण का मुद्दा उठाया साथ ही नशा मुक्ति के प्रति युवाओं को सचेत किया और कहा की शराब से आर्थिक सामाजिक नुकसान हो रहा है और आदिवासी युवा विकास में पीछे रह जा रहे है ।कहा की युवा मोर्चा के जिला मंत्री आशीष कुमार बिट्टू ने भाजपा के नीतियों और समाज के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयास की चर्चा करते हुए कहा की मोदी और योगी के नेतृत्व में देश ही नहीं विदेश में आज भारत का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने मोटे अनाज और शहद उत्पादन में स्वरोजगार तलासने का आह्वान किया क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या पर अपने विचार रखते हुए जगत ने कहा की औधौगिक प्रदूषण से हवा पानी में जहर घुल रहा है कैस क्राप कहे जाने वाला लाह विलुप्त हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा की रिहद जलाशय के पानी में मरकरी है ऑर हर घर जल नल योजना के तहद पानी की आपूर्ति की योजना से भारी असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।अध्यक्षता करते हुए प्रमोद कुमार दुबे ने कहा की सरकार गरीबों आदिवासियों के विकास के प्रति सजग है।और शुद्ध पानी की आपूर्ति हर हाल में किया जाएगा।जो समस्या है उसका हल निकलेगा।मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी,,द्वारिका प्रसाद,शशांक कुमार,दीपक कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार, विनेशर,लाल केश कुशवाहा,राधे श्याम गुप्ता, पर्यावरण प्रेमी जगत विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित केरल के ग्राम पंचायत एरविपेरूर का भ्रमण कर कर वापस लौटी 62 सदस्यीय टीम

  • एतिहासिक स्थलों, समुद्री लहरो व वोटिंग का आनन्द लिया समृध्दि यात्रियों ने

म्योरपुर, सोनभद्र। अपने ग्राम पंचायत को “अपनी सरकार” के रूप में परिणित करने के उद्देश्य से 62 सदस्यों की एक टीम केरल राज्य के एरविपेरूर ग्राम पंचायत भ्रमण कर वापस हुई। टीम संयोजक देवनाथ भाई ने बताया कि बनवासी सेवा आश्रम द्वारा मिशन समृध्दि चेन्नई के सहयोग से देख-समझकर अपने गांव में लागू करने के उद्देश्य से यह समृध्दि यात्रा आयोजित है।

Advertisement (विज्ञापन)

यात्रियों ने 11 अप्रैल से चलकर सात राज्यों से होते हुए केरल राज्य के एरविपेरूर ग्राम पंचायत पहूंचे जहां दो दिन रूककर वहां के चल रहे गतिविधियों को विस्तार से जाना। पंचायत अध्यक्ष पंचायत सदस्य व पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष एन राजीव जी ने पंचायत के कार्यो जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय, आंगनवाडी केंद्र, महिला समूह उद्योग कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरा सेगरीकरण व रिसाइकिलिंग, बच्चों युवाओं के लिए खेल व व्यायाम शाला आदि जो 11 विभाग स्वतंत्र रूप से ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण रूपेण संचालन किया जा रहा है को विस्तार से बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि हमारे गांव में 34 हजार की आबादी है, कचरा का कूडेदान में डालना हम लोगों के आदत में है।
सभी ने यहां के एतिहासिक स्थलों चर्च, मंदिर व नारियल के रेशे से बने सामानों के प्रदर्शनी भी देखा गया। सभी ने पहली बार समुद्र का दर्शन कर लहरों का आनन्द लिया तथा वोटिंग भी किया।
सभी प्रतिभागी एरविपेरूर गांव जैसा अपना गांव बनाने के लिए सपना देख दृढ़ संकल्पित हैं।
इस समृध्दि यात्रा को सफल बनाने में मिशन समृध्दि से मंजू जैन , शर्मिष्ठा , ऊषा पल्वी , रीना, सार्थक, पंकज तिवारी, मोनदीप बरोह जी सहयोगी रहे।
बनवासी सेवा आश्रम से शुभा बहन, देवनाथ भाई, सुरेश कुमार, यश्वी, अमरजीत वर्मा, नीरादेवी, उमेश चौबे, रघुनाथ भाई, रामसुभग, रमेश कुमार, शिवनारायण भाई, ग्राम प्रधान मंजू देवी, सत्यनारायण, शोभनाथ, प्रभुनाथ, अवधनारायण यादव, संगीता, मीना, अशोक, बेचन राम, शेरसिंह, कुंजल, अमृतलाल सहित अनेक पंचायत सदस्य व महिला समूह व स्वयंसेवक शामिल रहे।

डीएम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों के एक दिन के वेतन भुगतान पर लगायी रोक

HIGHLIGHTS

  • जनसुनवाई-समाधान प्रणाली (आई0जी0आर0एस0) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने 14 अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जनसुनवाई-समाधान प्रणाली (आई0जी0आर0एस0) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शिथिलता बरतने पर 14 अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है, जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आनलाईन एवं आफलाईन प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण जिन अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाता है, ऐसे शिकायतें पुनः प्राप्त होती है और उसका फीडबैक असंतोषजनक रहता है,

Advertisement (विज्ञापन)

असंतोषजनक फिडबैक प्राप्त होने वाले अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है, जिनमें उप निदेशक कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी-राबर्ट्सगंज, खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल, खण्ड विकास अधिकारी नगवां, खण्ड विकास अधिकारी चतरा, खण्ड विकास अधिकारी चोपन, ए0डी0ओ0 पंचायत घोरावल, ए0डी0ओ0 पंचायत राबर्ट्सगंज, बाल विकास अधिकारी घोरावल, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिया गया है।

इसी प्रकार से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शिथिलता बरतने पर, फिडबैक बेहतर प्राप्त न होने पर जिला आबकारी अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप निदेशक कृषि, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धन सहकारिता, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, श्रम परिवर्तन अधिकारी, प्रभारी वनाधिकारी सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, अधिशासी अभियन्ता सिंचाईं, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी,

Advertisement (विज्ञापन)

परियोजना अधिकारी नेडा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला समन्वयक कौशल विकास सोनभद्र, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त पशु चिकित्साधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सोनभद्र का शिकायतों के निस्तारण में फिडबैक बेहतर न पाये जाने पर और जनपद की रैकिंग प्रभावित होने पर माह अप्रैल, 2023 का एक दिन का वेतन भुगतान पर रोक लगायी जाती है।

आर0ओ0 किट के प्रयोग हेतु जनमानस को किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • विकास खण्ड कोन के अन्तर्गत कचनरवा गांव में वितरित की गयी आर0ओ0 किट के प्रयोग का कराया गया भौतिक सत्यापन – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया कि कोन ब्लाक के कचनरवा गांव में वितरित की गयी आर0ओ0 किट का भौतिक सत्यापन ए0डी0ओ0 पंचायत के माध्यम से कराया गया, कचनरवा गांव में लगभग 33 लोगों को आर0ओ0 किट का वितरण किया गया था, जिसमें से 25 परिवारों के लोग आर0ओ0 रिमूवल किट का नियमित रूप से प्रयोग कर रहे हैं और उससे लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें से 8 परिवार के लोगों द्वारा आर0ओ0 किट का प्रयोग नहीं किया जा रहा था, उन्हें भी रिमूवल किट के प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया और इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता को परखें, ताकि पीने वाले पानी में गंदगी न रहें और नागरिकगण स्वस्थ्य रहेें। साथ ही उसका मरम्मत इत्यादि का कार्य समय से कराया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में सभी विभाग निभाये अपनी जिम्मेदारी – डीएम

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी की विशेष पहल- शिशु एवं मात मृत्यु दर तथा कुपोषण की रोकथाम हेतु विकास भवन में बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
  • आंगनबाड़ी, आशा और ए0एन0एम0 मिलकर वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र को प्रभावी बनाते हुए जनपद में शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुपोषण को समाप्त करने का करें सतत प्रयास – जिलाधिकारी
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की विशेष पहल पर जिला प्रशासन के सहयोग से शिशु एवं मात मृत्यु दर तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए विकास भवन में आई0सी0डी0एस0 व स्वास्थ्य विभाग के कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि ‘‘शिशु एवं छोटे बच्चों को आहारपूर्ति, अति गंभीर कुपोषित बच्चों के प्रबन्धन, मातृत्व पोषण, नवजात शिशुओं की देख-भाल तथा वृद्धि निगरानी‘‘ विषयक जनपद में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकत्रितयों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह प्रशिक्षण 30 जनवरी, 2023 से लगातार जारी है, जिसमें अभी तक 1275 आंगनबाड़ी, आशा और अन्य लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को 21वें बैच के प्रशिक्षण के अन्तिम दिवस पर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है, जब इसका लाभ गांव में पंजीकृत अन्तिम लाभार्थियों तक कुपोषण से मुक्ति सम्बन्धी जानकारी पहुंचे, उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को गोरखपुर से आयी राज्य स्तरीय टीम के द्वारा प्रशासन के सहयोग से पंचायत और विकास खण्ड स्तर पर कराया जायेगा, जिसका लाभ दूर दराज के लाभार्थियों को मिल सके।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा और ए0एन0एम0 मिलकर वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र को प्रभावी बनाते हुए जनपद में शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुपोषण को समाप्त करने का सतत प्रयास करेंगें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए इस प्रशिक्षण के सीख को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ट्रेनिंग कोआर्डिनेटर प्रवीण दूबे, राज्य प्रशिक्षक आई0एम0 ओझा, नाजमिन खान, अशोक पाण्डेय, घोरावल विकास खण्ड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

गैंगरेप के दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 50- 50 हजार रूपये अर्थदंड ना देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद
  • 5 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। 5 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर गैंगरेप के दोषियों राम औतार व लठ्ठू को उम्रकैद एवं 50- 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 15 मई 2018 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था की उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 14 मई 2018 को रात 8- 9 बजे शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर निकली थी जहां पर पहले से मौजूद राम औतार पुत्र स्वर्गीय धर्मजीत निवासी परसवार राजा थाना शक्तिनगर ने बेटी को पकड़ लिया और उसे पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। दौरान विवेचना लठ्ठु पुत्र राजेंद्र बैगा निवासी परसवार राजा का नाम भी प्रकाश में आया।

Advertisement (विज्ञापन)

विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में राम औतार व लठ्ठु के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर गैंगरेप के दोषियों राम औतार व लठ्ठू को उम्रकैद एवं 50- 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

सीओ कानपुर नगर को 50 रूपये अर्थदंड की सजा

HIGHLIGHTS

  • गैर जमानती वारंट, 350 सीआरपीसी की नोटिस के बाद भी नहीं आए साक्ष्य देने सीओ अमरनाथ यादव
  • पन्नूगंज थाना क्षेत्र में साढ़े 14 वर्ष पूर्व हुए भोला हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। साढ़े 14 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से काटकर हुई भोला की हत्या के मामले में साक्ष्य के लिए बार -बार बुलाने के बावजूद भी सीओ कानपुर नगर अमरनाथ यादव के कोर्ट में हाजिर न आने पर गैर जमानतीय वारंट व धारा 350 सीआरपीसी की नोटिस के साथ ही प्रकीर्ण वाद दर्ज किया गया है। तामिला के बावजूद भी कोर्ट में हाजिर न आने पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 50 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि की कटौती सीओ के वेतन से की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऊंची खुर्द गांव निवासी भोला की 11 सितंबर 2008 को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी सूचना थाने पर भोला के बेटे श्री राम ने दी जिसपर चार लोगों के विरुद्ध हत्या की एफ आई आर दर्ज की गई। मामले की विवेचना तत्कालीन पन्नूगंज एसओ रहे अमरनाथ यादव जो वर्तमान में सीओ कानपुर नगर पद पर तैनात हैं ने किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर अभियुक्तगणों परमेश्वर, राजू, राजन व बिंदेश्वरी के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। इसी मामले में साक्ष्य के लिए कोर्ट द्वारा बार – बार बुलाया जा रहा, लेकिन वे नहीं आए।

Advertisement (विज्ञापन)

कोर्ट ने गैर जमानतीय वारंट जारी किया फिर भी नहीं आए। उसके बाद धारा 350 सीआरपीसी की नोटिस भी भेजी गई। तामिला होने के बावजूद भी वे नहीं आए। जिसपर कोर्ट ने अलग से सीओ कानपुर नगर के विरुद्ध प्रकिर्ण वाद दर्ज कराया। लेकिन वे सफाई देने के लिए नहीं आए। सुनवाई करते हुए अदालत ने यह मानते हुए कि सीओ कानपुर नगर अमरनाथ यादव को सफाई में कुछ नहीं कहना है, क्योंकि तमिला के बाद भी नहीं आए। इस कृत्य पर कोर्ट ने सीओ कानपुर नगर अमरनाथ यादव को 50 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड की धनराशि की कटौती वेतन से करने का आदेश दिया है।

कोल हैंडलिंग प्लांट विभाग में अग्नि सुरक्षा में जागरूकता के लिए प्रशिक्षण एवं डेमोंसट्रेशन का किया गया संचालित

नीरज गुप्ता

सोनभद्र। अग्निशमन सप्ताह दिवस कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी रिहंद के कोल हैंडलिंग प्लांट विभाग में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के राजन कुमार एएसआई एवं उनकी टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा में जागरूकता के लिए प्रशिक्षण एवं डेमोंसट्रेशन संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सुरक्षा विभाग के हरिओम तिवारी, सुरक्षा अभियंता अग्नि सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी इस प्रोग्राम में 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बी राम, अपर महाप्रबंधक विभागाध्यक्ष, कोल हैंडलिंग प्लांट, एनटीपीसी रिहंद ने दिया इस मौके पर विभाग के अंकुर खरे अपर महाप्रबंधक, ओमप्रकाश वरिष्ठ प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहे।

ईद को लेकर शांति समिति की की हुई बैठक

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। ईद का त्योहार सदभावना पूर्वक मनाए जाने को लेकर मंगलवार को शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने सभी से त्योहार के दिन आपसी भाई-चारा बनाए रख सौहाद्रपूर्ण वातावरण मनाने की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलने को लेकर चौक चौराहों पर विशेष ध्यान रखने की बात लोगों से कही। वही इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि किसी प्रकार के अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों से सावधान रहने और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाने की बात कही।उन्होंने उपस्थित संभ्रांतजनो से त्यौहार के बारे में जानकारी ली और बताया कि क्षेत्र में बीजपुर के शांति नगर, खम्हरिया व राजो, के ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी ।
बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक अमिताभ ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ, ग्राम प्रधान डोडहर के०पी पाल, बीजपुर सदर सलीम खान, उस्मान खान सदर राजो,पयम्बर शेख, अशफाक कुरैशी, नासिर खान, आशिक खान, मोहम्मद मुख्तार आलम, ग्यासुद्दीन, जफर खान, वाजिद अली, राजेश कसेरा, शिवकुमार के साथ साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डीएम ने सीएमओ ऑफिस का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का आकस्मिक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर तरीके से सुनिश्चित करायी जाये, इस दौरान उन्होंने बनाये जा रहे दिव्यांग प्रमाण-पत्र की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही दिव्यांग प्रमाण-पत्र के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग प्रमाण-पत्र हेतु आने वाले व्यक्तियों का प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत कराया जाये और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये, दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत करने में किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने एम्बुलेंस के संचालन प्रक्रिया का जायजा लिया और कहा कि एम्बुलेंस सम्बन्धित क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार बीमार व्यक्तियों को ले आने के लिए तत्पर रहें, इसकी मानीटरिंग बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाये। इस दौरान उन्होंने मलेरिया कक्ष का भी निरीक्षण किया और विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने डाॅक्टर व कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के पास स्थित स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया, स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान परिसर में बाहरी वाहन खड़े हुये पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सुनिश्चित किया जाये कि अनाधिकृत तरीके से बाहरी व्यक्तियों के वाहन कदापि खड़े न होने पायें, स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डी0एम0एफ0 फण्ड से क्रय की गयी सामग्री के सम्बन्ध में सम्बन्धित स्टोर प्रभारी से जानकारी प्राप्त की। क्रय की गयी सामग्री में इन्फ्यूशन पम्प विथ स्टैण्ड, डेन्टल एक्सरे मशीन, डायग्नोस्टिक डेन्टल किट, एपेक्स लोकेटर सहित अन्य क्रय की गयी सामग्रियों के सम्बन्ध में जानकारी ली और डी0सी0 मनरेगा रमेश यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि डी0एम0एफ0 फण्ड से क्रय की गयी सामग्रियों का मिलान कराते हुए उसके गुणवत्ता व मूल्य का भी आकलन करते हुए आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय की गयी चादर को देखा, तो चादर की गुणवत्ता ठीक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त चादर को वापस कर अच्छी क्वालिटी के चादर को क्रय किया जाये।

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन सेन्टर का भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि टीकाकरण हेतु जो भी वैक्सीन प्राप्त हुई है, उसे निर्धारित समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पहुंचाना सुनिश्चित किये जाये और बच्चों के जन्म के समय जो टीकाकरण होना है, वह टीकाकरण समय से नवजात शिशुओं का किया जायेे। टीकाकरण के प्रगति की जानकारी में यह तथ्य संज्ञान में आया कि हेपटाईटस बी के टीकाकरण की रफ्तार धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि हेपटाईटिस बी सहित अन्य टीकाकरण भी समय से नवजात शिशुओं का कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि होमियोपैथिक दवाएं काफी मात्रा में स्टोर रूम पर रखी पायी गयी और इसी प्रकार से स्टोर रूम में फ्रिज भी काफी संख्या में रखे हुए पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और प्रभारी स्टोर महेन्द्र दूबे को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी दवाएं व फ्रीज स्टोर रूम में अधिक मात्रा में पड़े हुए हैं, उसे यथा शीघ्र सम्बन्धित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, एक सप्ताह के बाद मेरे द्वारा पुनः स्टोर रूम का निरीक्षण किया जायेगा। इस मौके पर डी0सी0 मनरेगा रमेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free