नाबालिग लड़की की शादी की हो रही थी तैयारी, सूचना मिलते ही पहुंची टीम

HIGHLIGHTS

  • 17 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी की हो रही थी तयारी

सोनभद्र। बीते रविवार को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरौली थाना घोरावल सोनभद्र में 17 बर्ष की नाबालिग बालिका की शादी किये जाने की तैयारी हो रही थी, उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक/नोडल साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ. आर.डबल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम का गठन करते हुए निर्देशित किया गया कि तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करे।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम द्वारा थाना घोरावल से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम के साथ ग्राम भरौली मे पहुंच कर नाबालिग बालिका के माता- पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 /05/2023 को अपनी पुत्री की शादी करने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 17 वर्ष लगभग पाया गया टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया जिसके उपरान्त बालिका के माता -पिता द्वारा लिखित रूप से प्रमाण लिया गया कि बालिका का उम्र पूर्ण हो जाने के उपरांत ही अब शादी करेगे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में साधना मिश्रा द्वारा आमजन मानस से अपील करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह कराये साथ ही शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या मोबाइल नम्बर 9506918569, 9305036929 व 8318953732 पर सूचित करें। मौके पर थाना घोरावल से मुख्य आरक्षी विमलेश कुमार, कलिम अंसारी, संजय यादव, आरक्षी बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

सोनभद्र के जंगली बाबा दोनों डिप्टी सीएम से मिले, यज्ञ में आने का अनुरोध स्वीकारा

HIGHLIGHTS

  • आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट लखनऊ में किया गया है विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन
  • 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा यज्ञ, अंतिम दिन होगी निर्धन कन्याओं की शादी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट लखनऊ में आगामी 22 अप्रैल से आयोजित विराट रुद्र महायज्ञ, वटुकों का उपनयन संस्कार एवं गरीब निर्धन कन्याओं की शादी के लिए यज्ञ का मेन गेट बनाया गया है। यज्ञ मंडप को अंतिम रूप देने में कारीगर जुट गए हैं।
यज्ञ कार्यक्रम के संयोजक सोनभद्र के भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम क्रमशः बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर यज्ञ में आने का आग्रह किया है जिसे दोनों लोगों ने स्वीकार किया है। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। जिससे यज्ञ समिति से जुड़े लोग कार्यक्रम की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि विराट रुद्र महायज्ञ, वटुकों का उपनयन संस्कार एवं गरीब निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में गोमती नदी तट पर आगामी 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए यज्ञ स्थल का मेन गेट व यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है। जिसे अंतिम रूप देने में कारीगर जुट गए हैं। इसके अलावा यज्ञ पांडाल परिसर को चारों तरफ से घेराबंदी भी की जा रही है, ताकि कोई बाधा न आए। जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञ की वैज्ञानिक प्रमाणीकरण के लिए भारत सरकार की प्रयोगशालाओं को निर्देशित करने के लिए निवेदन के साथ प्रधानमंत्री जी को पत्रक भेजा गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

सहयोग के लिए मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी पत्रक की प्रति भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम क्रमशः बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर यज्ञ में आने का आग्रह किया गया जिसे दोनों लोगों ने स्वीकार किया है तथा यज्ञ में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। भिखारी बाबा ने यह भी बताया कि हरिद्वार से आए आचार्य राघवेंद्रचार्य जी महाराज प्रतिदिन श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। यज्ञ के मुख्य यजमान एडवोकेट हिमांशु शेखर, एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह,संतोष आचार्य,डाक्टर प्रवीण, अमित दीक्षित, अजय अवस्थी, देवेंद्र रॉय, विनोद सिंह, आलोक पांडेय, अरविंदर पाल,विकास शुक्ला आदि लोग यज्ञ को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

HIGHLIGHTS

  • निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा नगरीय निकाय निर्वाचन- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0)
  • जनपद में धारा-144 लागू, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी सुनिश्चित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0)
  • राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के चुनाव के लिए अधिकतम व्यय की सीमा की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0)
  • चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने हेतु प्रत्याशियों द्वारा एक अलग से खोला जायेगा खाता- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0)
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 के मतदान व मतगणना के तैयारियों के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान व मतगणना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को दी।

Advertisement (विज्ञापन)

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन,2023 को निष्पक्ष तरीके से राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन,2023 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा, जनपद में इस समय धारा-144 लागू है, इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन (न0नि0) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित की गयी है, जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र-अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र- सदस्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र- सदस्य/सचिव नामित किये गये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के चुनाव के लिए अधिकतम व्यय की सीमा निर्धारित कर दिया गया है, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद (25 से 40 वार्ड) के लिए 9 लाख रूपये, सदस्य नगर पालिका परिषद के लिए 2 लाख रूपये, अध्यक्ष नगर पंचायत के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये तथा सदस्य नगर पंचायत के लिए 50 हजार अधिकतम व्यय की सीमा निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने की तिथि से निर्वाचन की घोषणा तक प्रतिदिन विभिन्न मदो में जो व्यय किया जायेगा, उसका लेखा-जोखा तैयार किया जायेगा। चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने हेतु प्रत्याशी द्वारा एक अलग से खाता खोला जायेगा। उक्त खाता की सूचना रिटर्निंग अधिकारी एवं जनपद स्तरीय कमेटी को दी जायेगी। निर्वाचन में व्यय की गयी धनराशि के भुगतान की कार्यवाही उक्त खाता से प्रत्याशियों द्वारा की जायेगी।

निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर तैयार कराकर रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त रजिस्टर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रतीक आवंटन के दिन सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध करा दिया जायेगा। सभी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु व्यय की गयी धनराशि को प्रतिदिन निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा तथा निर्वाचन व्यय लेखा की सूचना जनपद स्तर पर गठित कमेटी को प्रत्येक सप्ताह प्रस्तुत की जायेगी। प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न मदों जो धनराशि व्यय की जायेगी उन मदों में व्यय की जाने वाली दरों का निर्धारण जिलास्तरीय कमेटी द्वारा किया जायेगा तथा चुनाव प्रचार से सम्बन्धित दरों के सम्बन्ध में सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया जायेगा। निर्वाचन समाप्त होने के उपरान्त सभी प्रत्याशियों द्वारा तीन माह के भीतर निर्वाचन से सम्बन्धित व्यय लेखा रजिस्टर बाउचर सहित जिलस्तरीय समिति को उपलब्ध कराया जायेगा। निर्वाचन समाप्ति के पश्चात् प्रत्याशी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले व्यय लेखा रजिस्टर का परीक्षण प्रभारी अधिकारी (व्यय-लेखा) के द्वारा किया जायेगा। इसके उपरान्त व्यय लेखा का परीक्षण जिलास्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। परीक्षण में यदि किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा से अधिक धनराशि व्यय की गयी पायी जाती है तो उसकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान किये गये सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, इस दौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। राजनैतिक दलों के साथ आयोजित समन्वय बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी से भाजपा जिला प्रभारी कैलाश प्रसाद त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से प्रदीप चौबे, समाजवादी पार्टी से अनिल यादव, बहुजन समाज पार्टी से मीडिया प्रभारी बलवंत रंगीला, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सम्बन्धित अन्य राजनैतिक दल के पदाधिकारी व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सोनभद्र शाखा का हुआ गठन

HIGHLIGHTS

  • डेंटल कार्यशाला का हुआ आयोजन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन सोनभद्र शाखा का स्थापना एवं डेंटल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप अग्रवाल, सचिव डॉ सचिन प्रकाश ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

Advertisement (विज्ञापन)

आई डी ए सोनभद्र ब्रांच के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सोनभद्र शाखा के सचिव डॉ एस रमन त्रिपाठी ने आई डी ए के गठन और इसकी उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि एसोसिएशन का गठन सोनभद्र में हुआ हैं और इसका उद्देश्य दन्त चिकित्सा में नित्य खोज की कार्यशाला के साथ साथ समाज में दन्त रोग के बारे में जागरूकता का कार्य आज के परिवेश में जागरूकता न होने के कारण मुख कैंसर जैसे गंभीर बीमारी दन्त रोग से ही हो जाती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर डॉ टी पी चतुर्वेदी, डॉ मुरारी शर्मा, डॉ मनोज श्रीवास्तव, डॉ विकास तिवारी, डॉ अमर अनुपम, डॉ प्रवीण एवं प्रयागराज से डॉ आशुतोष सिंह, डॉ संदीप शुक्ला डॉ आलोक त्रिपाठी ने कार्यशाला में सभी को संबोधित किए। डेंटल कार्यशाला को स्पीकर डॉ आकाश बरनवाल ने दन्त चिकित्सा में आने वाली समस्या एवं समाधान को बताया।

कार्यशाला में सोनभद्र शाखा के कोषाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार सिंह, एवं मीडिया प्रभारी डॉ अनिल कुमार जायसवाल, रेनुकूट से डॉ नवनीत टण्डन, डॉ विनोद जायसवाल, डॉ याकिब, डॉ रवि त्रिपाठी, रॉबर्ट्सगंज से डॉ मीनाक्षी, डॉ अरविन्द, डॉ मनीष सिन्हा, डॉ रोहित केडिया, डॉ अनुराधा, डॉ सौम्या, डॉ अजय, अनपरा से डॉ चंदन, डॉ भव्य, डॉ गौरव, डॉ जिज्ञासा, डॉ लियो ओबरा से डॉ सुमित कुमार सिंह, दुध्दी से डॉ राज बहादुर मधुपुर से डॉ नरेंद्र, डॉ प्रमोद एवं डॉ आलोक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन ब्रांच के सचिव डॉ एस रमन त्रिपाठी , डॉ रवि त्रिपाठी एवं भव्य श्रीवास्तव ने किया।

स्मृति शेष पार्वती द्विवेदी की काशी में मनी द्वितीय पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • लोगों परिवारी जनों ने शब्द प्रसून से पुष्पांजलि अर्पित कर किया शत-शत नमन

सोनभद्र/वाराणसी। मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी जी की स्वर्गवासी धर्म पत्नी
पार्वती द्विवेदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके कनिष्ठ पुत्र श्रींगेश आनंद द्विवेदी के काशी स्थित आवास पर स्मरण व पुष्पांजलि के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य जहां उपस्थित रहे वही हित मित्रों के जुटान में कवि हृदय पत्रकारों के चाचा कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने अपनी गोलोकवासी पत्नी के 57 साल के साथ को याद करते हुए उन्हें सुख दुःख में साथ निभाने वाली ऐसा जीवन साथी बताया जिसे वे कभी भुला नहीं सकते।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र की कवयित्री एवं लब्ध प्रतिष्ठित गीतकार डॉ रचना तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आचार्य पंडित धीरेंद्र पांडेय मनीषी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं पत्रकार राकेश शरण मिश्र ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम स्मृति शेष पार्वती द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें परिवार जनों ने उन्हें शतशत नमन करते हुए उनके साथ बिताए लम्हों की स्मृतियों को साझा किया तो सभी के नेत्र सजल हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

रावटसगंज से आए अधिवक्ता उमापति पांडेय ने ढांढस बढ़ाते हुए कहां कि स्मृति शेष पार्वती जी एक कुशल ग्रहणी के साथ ही सनातन संस्कृति की प्रबल उपासक थी। वही श्री द्विवेदी जी के जेष्ठ पुत्र दुर्गेश आनंद द्विवेदी और कनिष्क पुत्र
श्रींगेश आनंद द्विवेदी ने मां के वात्सल्य स्नेह और आत्मीयता को याद कर कुछ ऐसे संस्मरण साझा किए जिससे सभी की आंखें सजल हो गई। मऊ से आए श्री द्विवेदी जी के बड़े दामाद अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने रुंधे गले से अपनी सासू मां स्वर्गीय पार्वती जी के जीवन संघर्षों और उनके अपनत्व को रेखांकित किया। उनके दामाद सौरभ मिश्रा और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परास्नातक छात्र अभिनव ज्योति ने उनको सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा सनातन संस्कृति की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहां की जीवनसंगिनी के जाने के बाद आदमी को जीवन अधूरा महसूस होने लगता है लेकिन मेरी नानी एक भरा पूरा सुसंस्कृतिवान परिवार छोड़ गए हैं जो घर परिवार के साथ ही समाज को भी एक दिशा देने का काम कर रहे हैं। बतौर मुख्य अतिथि आचार्य डॉक्टर पंडित धीरेंद्र पांडेय मनीषी ने वेद पुराण के कई श्लोकों के माध्यम से द्वितीय पुण्यतिथि के महत्व का जिक्र करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी ने कहा कि आज यहां उपस्थित उन से ताल्लुक रखने वाले परिवारी जनों को उनकी प्रगाढ़ इच्छा शक्ति और कठिन परिश्रम को अपने अंदर आत्मसात करने की जरूरत है यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि हर एक मनुष्य को चाहिए कि वो स्त्री को लक्ष्मी स्वरूपा समझ कर उसका सम्मान करें। अंत में अध्यक्षता कर रही गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी ने कहां की चाची जी का व्यक्तित्व अत्यंत ही सौम्य रहा जो गृहस्थ जीवन जीने वाली महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अपनी भावांजलि व्यक्त करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया। इस मौके पर दुर्गेश आनंद द्विवेदी, श्रृंगेश आनंद द्विवेदी, गौरव दीप,अभिनव ज्योति, कृष्णा कुमार उपाध्याय, राजकुमार ,सौरभ पांडेय, विजयलक्ष्मी, प्रिया पांडे, राजलक्ष्मी, किरन, अंजू ,रोमी, अनुषिका आनंद आयुष्मान आनंद अंश आनंद आदि परिवार के सदस्य मौजूद रहें।

भजन संध्या में झूमे शिव भक्त, जमकर लगे भोलेनाथ के जयकारे

HIGHLIGHTS

  • दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन
  • भगवान शिव माता पार्वती और हनुमान जी की झाकी रही आकर्षण का मुख्य केंद्र
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोनभद्र नगर के मां शीतला धाम के समीप स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार की देर शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन मंदिर समिति द्वारा कराया गया। जिसमे अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पिंटू केसरी के नेतृत्व में आई शाहगंज की प्रिंस जागरण मंच की टीम के गायक विक्की तिवारी, छोटा पागल, सुशील जोहरी और गायिका रंजना कनौजिया द्वारा एक से बढ़कर एक भगवान भोलेनाथ मां पार्वती और हनुमान जी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर वहां उपस्थित श्रद्धालु गण मंत्रमुग्ध हो गए और भगवान शिव मां पार्वती की जय कारे लगाने लगे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही भगवान शिव माता पार्वती और हनुमान जी के वेश में सजे झांकी कलाकारों ने अपने सुंदर अभिनय से वहां उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया जोकि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, मनोज सोनकर, राम जी मोदनवाल, मंगल केसरी, राजेश जायसवाल, किशोरी केसरी, सचिन गुप्ता, पवन केसरी, गोविंद केसरी, चंदन,

Advertisement (विज्ञापन)

प्रियांशु, हर्ष केसरी, नीरज, अनिकेत, अमन, अनुराग, अमित, विक्की, सोनू, मनोज केसरी, नंदलाल, अशोक, राजेश प्रसाद, संतोष बृजेश, गोपाल, हरिहर, रिशु, उमेश केसरी, सरोज, शालू, संगीता, मंजू गिरी, चंद्रकला, कलावती, गुड़िया, सावित्री देवी सहित भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया।

14 से 20 अप्रैल तक मनेगा अग्निशमन सेवा सप्ताह

ओबरा, सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओटीएचपीपी ओबरा द्वारा हर वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी दिनांक 14.04.2023 से 20.04.2023 तक अग्निशमन के वीर शहीद को श्रदांजलि देने हेतु फायर सर्विस सप्ताह का शुभारम्भ किया गया जिसमें प्रबंधन वर्ग की और से मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार, महाप्रबंधक(प्रशा0). जी.के. मिश्रा, महाप्रबंधक वाई. के. गुप्ता एवं केo औसुब इकाई ओबरा के इकाई प्रभारी कमाडेंण्ट एच. एस. शर्मा, उप कमाडेण्ट पी के सिन्हा के साथ संयंत्र एवं केऔसुब के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे तथा शहीदों को श्रदांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी गण एवं जवानों को शपथ गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादें कि इस वर्ष दिनांक 14.04.2023 से 20.04. 2023 तक फायर सर्विस सप्ताह के दौरान केऔसुब इकाई ओबरा के अग्निशमन शाखा द्वारा संयंत्र के सभी कर्मचारी, मजदुरों के साथ विभिन्न स्कुलो, कॉलोनी में आग से नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता हेतु विभिन्न अग्नि क्लासों, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रम का पलायन रोकने तथा विकास हेतु पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग- एड० पवन

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा अलग पूर्वांचल राज्य को लेकर – लक्ष्य कैंपस, भूमि विकास बैंक प्रांगण, निराला नगर, रावटसगंज में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष काकू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी पूर्वांचली प्रकोष्ठ के हरिद्वार निवासी राष्ट्रीय संयोजक शिवेशवर पांडेय उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक की सभी सरकारों में पूर्वांचल का दबदबा रहने के बावजूद इस हिस्से की खूब उपेक्षा हुई है। यहां उद्योग,पर्यटन,कृषि आदि की अनंत संभावनाएं है लेकिन यहां का श्रम दूसरे प्रदेशों को जाता है जिसे यहां का विकास बिना अलग राज्य के मिल पाना संभव भी नहीं है। अभी भी पूर्वांचल की आबादी कई प्रदेशों की आबादी से भी अधिक है लेकिन विकास के मामले में काफी पीछे हैं । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने उप्र के विभाजन की बात तब कही थी जब इस प्रदेश की आबादी मात्र 6 करोड ही थी। आज आबदी 23 करोड के पार है तो कम से कम इसका तीन प्रदेशों में विभाजन न केवल वक्त की मांग है !

Advertisement (विज्ञापन)

प्रवासी पूर्वांचली प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक शिवेशवर पांडेय जी ने कहा कि देश-विदेश में जितने पूर्वांचल के लोग बसे हुए हैं सभी से अलग पूर्वांचल के लिए उनका ध्यान आकृष्ट कराना होगा तथा उनसे सहयोग भी लेना होगा। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके खरे ने कहा कि पूर्वांचल की आबादी की बात करें तो असम, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक केरल सहित कई प्रदेश ऐसे हैं जिनकी आबादी पूर्वांचल के 27 जिलों की कुल आबादी से कम है। इस अविकसित क्षेत्र की आबादी करीब सवा नौ करोड़ है और यहां प्रति वर्ग किमी 7.55 व्यक्ति का भार है। यूपी के वुद्धिजीवी भी मानने लगे हैं कि इतने बड़े सूबे में बेरोजगारी, स्वास्थ्य संकट,गरीबी,उच्च शिक्षा के अभाव आदि से निपटने के लिए यूपी का बंटवारा ही एक उपाय है।

संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर एड मनीष रंजन, रामगोपाल दुबे,एड अशोक कनौजिया, संतोष चतुर्वेदी, पवन कुमार द्विवेदी एड, सुनील शर्मा, दीपनारायण पटेल, ललित चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के रोकथाम हेतु चलाया गया अभियान

• बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के सम्बन्ध मे की गई समिक्षा बैठक

सोनभद्र। जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के निर्देश के क्रम में शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र निरीक्षक रामजी यादव उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय व आरक्षित अमन द्विवेदी द्वारा थाना चोपन के अन्तर्गत बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु रेलवे स्टेशन, मार्केट आदि स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया और बच्चों का चिन्हाकन भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही निरीक्षक अखिलेश सिंह पोस्ट कमान्डर रेलवे सुरक्षा बल चोपन के साथ बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के सम्बन्ध मे समिक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमे शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षा वृत्ति व बाल श्रम सम्बन्ध मे किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रकरण बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत किया जाय जिसमे प्रकरण के सम्बन्ध में निर्णय ससमय किया जा सके और यह भी अवगत करवाया गया की बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये बालक व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य से नियमानुसार लाभान्वित कराया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

हत्या के दोषी कृष्णदेव राय को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6- माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े तीन वर्ष पूर्व पंकज किशोर दुबे हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुए पंकज किशोर दुबे हत्याकांड के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी कृष्णदेव राय को उम्रकैद व 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक झारखंड प्रांत के पलामू जिला अंर्तगत डाल्टेनगंज थाना क्षेत्र के चेयरमैन रोड हमीरगंज निवासी प्रशांत कुमार दुबे ने पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उनके बड़े भाई पंकज कुमार दुबे वर्तमान में ओम लाइंस ट्रांसपोर्ट रेणुकूट में कार्य करते थे। वे शर्मा पेट्रोल पंप के सामने सियाराम सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। 15 नवंबर 2019 को रात्रि 10 बजे मेरे बड़े भाई की संदिग्ध हाल में मौत हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस तहरीर पर 16 नवंबर 2019 को अज्ञात में एफ आई आर दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी कृष्णदेव राय पुत्र विंध्याचल राय के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी कृष्णदेव राय को उम्रकैद व 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free