उद्योग व्यापार मंडल ने 9 सूत्रीय मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को संबोधित सहित 9 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया।
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि चुनाव के दौरान व्यापारियों को बैंक में रुपया जमा करने जाते समय वह बैंक से निकासी करते समय व खरीद के लिए शहर से बाहर जाते और आते समय प्रशासन को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया जाय व चुनाव में मतगणना हेतु गल्ला मंडी का अधिग्रहण न करके किसी सरकारी भवन का प्रयोग किया जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

वही उत्तर प्रदेश में जहां-जहां अग्निकांड से प्रभावित व पीड़ित व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा चुनाव के दौरान जो भी व्यापारी अपने दुकान संबंधी कार्यों के लिए पैसा लेकर के बाहर जाते हैं उन्हें अनावश्यक रूप से पकड़ा जाता है और पैसा प्रूफ करने के लिए कहा जाता है कि यह पैसा कहां से आया वह प्रूफ करने में व्यापारी का लंबा समय निकल जाता है जिससे उसका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और सीजन का समय निकल जाता है अतः उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय से यह आग्रह है कि समस्त निर्वाचन अधिकारियों व जिलाधिकारी महोदय को यह स्पष्ट निर्देश दें कि चुनाव के दौरान जो भी व्यापारी व्यापारिक कार्य से पैसा लेकर के जा रहे हैं उन्होंने न रोका जाए और ना ही उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाए तथा पूरे उत्तर प्रदेश में भयानक अग्निकांड से बड़ी संख्या में व्यापारियों की दुकानें जली हैं उन्हें माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया जाता है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए तथा जीएसटी में उन्हें छूट दी जाए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें लोन दिया जाए। जिससे जिससे उन्हें व्यापार करने में आसानी हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, नगर महामंत्री विजय केसरी, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सोन रत्न सम्मान” से नवाजे गए सैकड़ों पत्रकार व समाजसेवी

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारिता एक समाज सेवा है : अमरनाथ शर्मा

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रावर्ट्सगंज स्थित प्रभा गेस्ट हाउस में मंगलवार को पत्रकार प्रेस एसोसिएशन व एक न्यूज चैनल के सानिध्य में “सोन रत्न सम्मान” समारोह 2023 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख संघ अध्यक्ष राजन सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के डायरेक्टर पवित मौर्या तथा जन सेवा मशीह हास्पिटल के डायरेक्टर वी.के. चक्रवर्ती, अचूक संघर्ष अखबार के स्टेट हेड नीरज कुमार निर्भीक, शकुन टाइम्स अखबार के उप संपादक मिथलेश मौर्य, जनतंत्र की आवाज के सह-संस्थापक ओम प्रकाश द्विवेदी व डॉ ओ.पी. मौर्य रूरल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के संयोजक अमरनाथ शर्मा के द्वारा उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं और समाजसेवियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा “सोन रत्न सम्मान- 2023” से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि पत्रकारिता व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पत्रकार बंधु एकजुट होकर रहें। समाज की सच्ची खबरों को शासन व प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करें जिससे सर्व समाज का भला हो।

Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ट अतिथि डाक्टर ओ.पी. मौर्य ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है इसलिए मैं सभी पत्रकार बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि अपने कलम की ताकत से समाज की हर छोटी- बड़ी खबरों को अपने अखबार व चैनल के माध्यम से शासन- प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करते रहें और सच्चाई का हमेशा साथ दें। इसी क्रम में हिन्दुस्तान जनता न्यूज के प्रधान संपादक गौतम विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, हम सभी पत्रकार साथी मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करते रहें। आगे कहा कि – “पत्रकारिता एक समाज सेवा है”।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के अलावा पत्रकार गौतम विश्वकर्मा, मदन मोहन, बृजेश कुमार सिंह, राम सागर सैनी, आलोक त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार मौर्य, अजय कुमार सिंह, विशाल मौर्य, अभिषेक कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, अजीत कुमार सिंह सहित भारी संख्या में कई जिलों के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला पत्रकार सरिता सिंह ने किया।

जमीनी विवाद में मारपीट कर फरार चल रहे चार आरोपियों को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जरहां के टोला बघाड्ड में गत दिनों जमीनी विवाद में हुए मारपीट मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह ने हमराही उप निरीक्षक दुनिया सिंह आदि के साथ जनपद के पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन व कुशल दिशा निर्देशन में मंगलवार की सुबह चेतवाँ तिराहे के समीप से मुखबीर के खास सूचना पर उस वक्त गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हाशिल की जब वे कहीं भागने के फिराक में खड़े थे।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम सभा जरहां के टोला बघाडू निवासी रामबरन पुत्र देवमन, अमरावती पत्नी रामबरन, प्रदीप व अर्जुन पुत्रगण रामबरन के नाम शामिल हैं। चारों आरोपियों को पुलिस ने अग्रीम विधिक कर्यवाई हेतु भादवि की धारा 323, 504, 506, 147, 148, 324, 34 व 308 के तहत चालान कर सम्बंधित न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रही भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत पिछडा मोर्चा के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती पर शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय राबर्टसगंज पर किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रुप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह जी मौजूद रही। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व ज्योतिबा फुले के चित्र पर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, रामदुलारें गोंड ने पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंम्भ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
वहीं संगोष्ठी मे जनसंघ समय के कार्यकर्ताओं को मुख्यअतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह जी ने कहा कि 19वीं सदी के महानायक महात्मा ज्योतिबा फुले ने स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। महाराष्ट्र में ही जन्मी अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को काफी संघर्ष के बावजूद शिक्षित कर उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षिका बनाई और महिला शिक्षा का पहले स्कूल की स्थापना भी की।

इसके बाद दोनो ने मिलकर समाज को जागृत किया और देश मे शिक्षा की ज्योति जगाई जरुरतमंद लोगो को शिक्षित होने का आवाह्न किया ताकि वह आगे बढ सके। आगे कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नही होते हमे महापुरुषों के बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उनके मिशन को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान के माध्यम से आगे बढ़ाया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले यह मानते थे की जब तक भावी पीढी का निर्माण करने वाली माताएं एवं बहने अशिक्षा के अंधकार मे डूबी रहेंगी तब तक हमारे देश और समाज का वास्तविक उन्नति नही हो सकती इसलिए उन्होने महिलाओं को शिक्षित करने पर बल दिया महात्मा ज्योतिबा फुले ने किसानों और श्रमिकों के हितों व समृद्ध जीवन के लिए अनेको प्रयास किये और उन्हे शिक्षित और संगठित किया। उन्होने युवाओं से भी आवाह्न किया था की वे समाज संस्कृति को सामाजिक बुराईयों तथा अशिक्षा से मुक्त करें और एक स्वस्थ्य तथा सुदृढ समाज के निर्माण के लिए आगे आये।

Advertisement (विज्ञापन)

भारतीय जनता पार्टी ज्योतिबा फुले की जयन्ती समता दिवस के रुप मे मना रही है ज्योतिबा फुले महान दलित चिंतक व समाज सुधारक थे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक तिरथराज, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, दीपक पटेल, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र पटेल, लालजी तिवारी, शीतला सिंह, चन्द्रिका सिंह, सुबेदार सिंह, अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, कैलास बैसवार, संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, कुसुम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सोनी विश्वकर्मा, गुडिया त्रिपाठी, विशाल गुप्ता, राजकुमार चौहान सहित सभी मण्डल प्रभारी व मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में डीबीए सोनभद्र का मौन सत्याग्रह

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में अधिवक्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मौन सत्याग्रह किया। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड व महामंत्री एड विमल प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष दयाराम सिंह यादव एड, पूर्व उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह,एड अतुल प्रताप पटेल, एड महेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड ने कहा कि कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बात को मांनते हुए वहां के अधिवक्ताओं के विरुद्ध जो उत्पीड़न की कार्रवाई है उसको समाप्त किया जाए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा बार एसोसिएशन कानपुर के अधिवक्ताओं पर किया गया सभी तरह के कार्रवाई वापस लिया जाए तथा कानपुर के पीठासीन अधिकारी को अभिलंब हटाया जाए। एड पवन कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने कहा कि कानपुर बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं के साथ सोनभद्र के अधिवक्ता गण कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने को तैयार है एवं कानपुर के अधिवक्ताओं को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का पूर्ण समर्थन है।

Advertisement (विज्ञापन)

एसोसिएशन के महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट ने कहा कि सोनभद्र के अधिवक्ता दो दिनों से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के माध्यम से प्रथम दिन महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया तथा आज एक घंटे का मौन व्रत कर कानपुर के अधिवक्ताओं को पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह एड , मनोज कुमार जायसवाल एड, राजेंद्र प्रसाद यादव एड, ,अशोक कनौजिया एड, महेंद्र प्रताप सिंह एड, अभिषेक कुमार सिंह एड, सिंह एड, अनवर राइन एड, सन्तोष कुमार एड, अतीश कुमार एड, शाहनवाज खान एड ,प्रदीप कुमार एड, अनिल कुमार सिंह एड आदि लोग मौजूद थे !

डीबीए ने कानपुर के अधिवक्ताओ के समर्थन में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड व महामंत्री एड विमल प्रसाद सिंह, पवन कुमार सिंह, अतुल प्रताप पटेल व महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज को कानपुर बार एसोसिएशन के समर्थन में एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम संबोधित सौंपा।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा जनपद कानपुर के अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन द्वारा जनपद के न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से ना चलाने वाले पीठासीन अधिकारियों के विरुद्ध हड़ताल किए हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे पीठासीन अधिकारी को हटाया जाए जिसके लिए एसोसियेशन द्वारा लगातार हड़ताल जारी है जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए वहां के अधिवक्ताओं की बात को नहीं मानते हुए बल्कि पहले हड़ताल समाप्त करने की बात किए हुए जिस पर कानपुर के अधिवक्ता समाज द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो से समर्थन मांगा गया है

Advertisement (विज्ञापन)

उसी क्रम में आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा कानपुर के अधिवक्ताओं के समर्थन में ज्ञापन पत्र माननीय जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा है तथा मांग किया है कि जनपद कानपुर के अधिवक्ताओं की बात को मांगते हुए माना जाए तथा वहां के अधिवक्ताओं के विरुद्ध जो उत्पीड़न की कार्रवाई है उसको समाप्त किया जाए जिससे अधिवक्ता न्यायिक कार्य को सुचारू रूप से कर सके।

Advertisement (विज्ञापन)

एड पवन कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने कहा कि कानपुर बार एसोसिएशन मामला जिले के हर बार एसोसिएशन में जाना है और अगर हम अभी एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में जब अधिवक्ताओं की अस्मिता खतरे में पड़ेगी और और अधिवक्ताओं के अस्तित्व की लड़ाई मे अधिवक्ता अगर साथ नहीं देगा तो धीरे-धीरे न न्यायालयों द्वारा बार एसोसिएशन को दबाया जाएगा। हम लोग हड़ताल के समर्थक नहीं है लेकिन जब लड़ाई आपके हक व अस्तित्व की हो तो उससे हम पीछे भी नहीं रहेंगे। इस अवसर पर सुरेश सिंह कुशवाहा, अतुल कनौजिया, महेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, कमलेश सिंह, विश्राम सिंह, विमल प्रसाद सिंह, शाहनवाज खान, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बीजेपी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का आगमन कल

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप पटेल का आगमन कल दिनांक-11.04.2023 को सुबह 11 बजे जनपद मे हो रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयन्ती पर आयोजित संगोष्ठी मे बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
बता दें कि क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का नहीं किया जायेगा आयोजन- डीएम

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना 09 अप्रैल, 2023 निर्गत किये जाने के साथ ही जनपद में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा सदस्यों के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है, निर्वाचन प्रक्रिया की समयबद्धता व शीर्ष प्राथमिकता के दृष्टिगत रखते जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक नहीं किया जायेगा।

धनुष टूटते ही श्रीराम को सीता ने पहनाई जयमाला

सोनभद्र। सदर ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ गांव में रविवार को धनुषयज्ञ लीला का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे व पुर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने सहअतिथियों के साथ श्रीरामदरबार की आरती एवं फीता काटकर किया। रामलीला में सीता स्वयंबर की भव्य झांकी सजाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

सीता के स्वयंबर में एक से बढ़कर एक राजा शामिल हुए, मगर भगवान शिव के धनुष को नहीं उठा पाए। अंत में राजा जनक के अनुचित वाणी कहने पर लक्ष्मण क्रोधित हो गए। इसके बाद विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर राजा जनक की शंका को दूर कर दिया। शिव धनुष टूटते ही माता जानकी ने भगवान श्रीराम को जयमाला पहनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जयश्रीराम के जयकारो से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर मंच व्यास की भूमिका रमेश मिश्रा ने निभाई। इस मौके पर सुरेश शुक्ला संतोष शुक्ला, विकास मिश्रा, कलपेश्वर तिवारी, उमेश मिश्रा, शशिकांत, मुकेश, हरिओम, अनूप तिवारी, विजय मिश्र, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आदि शामिल रहे।

एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। सोमवार को ग्राम पंचायत सिलथरी में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान अरविंद सिंह के नेतृत्व में युवा भारत पतंजलि योगपीठ के योगी संकट मोचन द्वारा योगासन और प्राणायाम कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसमें प्राणायाम के अंतर्गत भस्त्रिका प्राणायाम, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम और आसन में शवासन, कुक्कुटासन, ताड़ासन सहित अन्य आसनो को कराया गया। शिविर का समापन में हास्य आसन सिंहासन और शांति पाठ के साथ हुआ। समापन के समय सभी उपस्थित लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधान अरविंद सिंह ने कहा कि इसी प्रकार से अपने इस सिलथरी ग्राम के अंतर्गत हम सभी बीच-बीच में योगाभ्यास का शिविर लगवाते रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

योग शिविर में मुख्य रूप से कृष्णा सिंह, गंगा सिंह, विमलेश कुमार सिंह, कपिल मुनि सिंह, अमित सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, आयुष सिंह, कल्पना सिंह सहित लोगों ने योगाभ्यास किया।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free