सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित छठवें आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता 2022-23 में राज्य आइ.सी.टी. पुरस्कृत शिक्षक डॉ बृजेशकुमार सिंह कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र की तीन पाठ योजना को चयनित किया गया है। डॉ बृजेश को प्राथमिक संवर्ग के हिन्दी पाठ योजना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही अंग्रेजी पाठ योजना प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला है, और उच्च प्राथमिक संवर्ग के सामाजिक अध्ययन की पाठ योजना प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि यह उपलब्धि निरन्तर प्रयास का प्रतिफल है। इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता के संरक्षक विजय शंकर मिश्र प्राचार्य डायट सोनभद्र एवं प्रशिक्षण प्रभारी व जूरी टीम को डॉ बृजेश द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।






