पंकज महाराज का जनजागरण यात्रा में किया गया भव्य स्वागत



नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। समाज में परस्पर प्रेम, आपसी सौहार्द, धर्म-कर्म का सन्देश, आत्म कल्याण का भेद, शाकाहार-सदाचार का पाठ पढ़ाते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के अध्यक्ष एवं परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज कल अपने सत्रहवें पड़ाव पर जब ग्राम चेतवा के पास पहुंचे तो स्थानीय भाई-बहनों ने इस जनजागरण यात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया।

वही सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। मंच पर अवधू सिंह यादव अध्यक्ष, डा. संजय कुमार शर्मा, आर. के यादव ब्लाक अध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद केसरी आयोजक, भवानी सिंह व राजेन्द्र सिंह बघेल भूस्वामी, मायाराम जायसवाल, सोबरन यादव, प्रेमचन्द जायसवाल, जरहां ग्राम प्रधान पति विनोद भारती , नेमना ग्राम प्रधान पति गनपत गुर्जर , सहयोगी संगत आजमगढ़ के अध्यक्ष रामचरन यादव ने पुष्पहार भेंट कर महाराज जी का स्वागत किया।

अपने सत्संग सम्बोधन में महाराज जी ने कहा कि ‘‘बड़े भाग्य मानुष तन पाया, कोटि जनम भटका जब खाया’’ बड़े ही सौभाग्य से हम लोगों को ये मानव तन मिला। बड़े से बड़े देवता भी इस मानव तन को पाने के लिये तरसते हैं क्योंकि इन चौरासी लाख योनियों से उन नर्कों से निकलने का दरवाजा है। वह केवल मनुष्य का शरीर है। इसी मनुष्य मन्दिर में बैठकर हम उस परमात्मा की भक्ति कर सकते हैं। इसीलिये सन्तों महात्माओं ने इस पंच भौतिक शरीर को सच्चा हरि मन्दिर कह करके याद किया। ‘‘हरि मन्दिर यह शरीर है, ज्ञान रतन प्रकट होय।’’ जब भी वह मालिक मिलेगा इसी मनुष्य रूपी मन्दिर में मिलेगा। मुसलमान फकीरों ने इसे कुदरती काबा कह करके याद किया। गुरु नानक साहब ने इसे नर नारायणी शरीर कह करके याद किया। इसी पंच भौतिक शरीर को ईसामसीह ने टेम्पल आफ लिविंग गाड कह करके याद किया। यानि जिन्दा ईश्वर का मन्दिर कहा। परमात्मा जब भी मिलेगा तुम्हें तुम्हारे अन्दर मिलेगा। यही कबीर साहब ने कहा है कि ‘‘ज्यों तिल माही तेल है, ज्यों चकमक में आग। तेरा साईं तुझ में, जाग सके तो जाग। आपकी धर्म पुस्तकों में भी लिखा है कि ‘‘ मोको कहाँ ढूढ़े रे बन्दे, मैं तो तेरे पास में। ना तीरथ में ना मूरत में, मैं तो हूं विश्वास में।।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर इस हरि मन्दिर में जा करके हम उस परमात्मा को कैसे प्राप्त करेंगे। इसके लिये महात्माओं ने इस कलयुग में केवल तीन साधन बतलाये पहला-सुमिरन यानि नाम का मौन जाप, दूसरा ध्यान यानि दोनों आंखों को बन्द करके अन्दर में एकाग्र होकर दूर देखना तथा तीसरा भजन यानि दोनों आंखों दोनों कान बन्द करके ऊपर की तरफ ऊँचा ध्यान देकर देववाणी, अनहदवाणी, कलमा को सुनना, छांटना और उसी में लय होना। प्रेमी भाई-बहनों यह सुरत शब्द योग (नाम योग) की साधना है। बाद में महाराज जी ने इस नाम योग की साधना को करने का तरीका भी बताया और कहा कि हमारे गुरु महाराज ने 116 वर्ष की आयु तक अथक परिश्रम करके इसी रास्ते पर करोड़ों लोगों को लगाया। उनका जीवन बदल कर बाल्मीकि सरीखा बना दिया और कहा कि यह जयगुरुदेव नाम उस प्रभु का जगाया हुआ नाम है। संसार के सभी जीव यदि इस नाम की जहाज पर एक साथ बैठ जांय तो भी यह जहाज सबको पार कर देगा। आप लोग कभी भी इस जयगुरुदेव नाम की परीक्षा कर सकते हैं।

महाराज जी ने देश के युवाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुये यह कहा कि युवाओं के पास शिक्षा की डिग्री तो है लेकिन संस्कार नहीं है और संस्कार कोई एम.ए.बीए. की डिग्री से नहीं मिलता है। संस्कार मिलता है तो महात्माओं के बचनों से, संस्कार मिलता है तो महात्माओं के सत्संग से। इसलिये आप जो अकेलेचले आते हो कि ये बच्चे हैं इनको सत्संग से क्या मतलब। ये आपकी सबसे बड़ी भूल है। अपने साथ बच्चों को भी लेकर सत्संग में आया करो। यही बच्चेे मां, बाप का नाम रोशन करेंगे और यही बच्चे देश का नाम रोशन करेंगे। यह देश की धरोहर है। इनको शाकाहारी बनाओ-सदाचारी बनाओ।
उन्होंने आगामी 17 से 21 मई तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में होने वाले अपने गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी के ग्यारहवें पावन भण्डारा पर्व पर पधारने का निमन्त्रण दिया तथा बताया कि मथुरा में वरदानी जयगुरुदेव मन्दिर बना है जहां बुराईयां चढ़ाने पर मनोकामना की पूर्ति होती है। जिला-इटावा में तह. भरथना के गांव खितौरा धाम में बाबा जी की पावन जन्मभूमि है यहां पर भी भव्य वरदानी मन्दिर बना है। यहां सभी सम्प्रदायों के लोग आते हैं।

इस अवसर पर कमला प्रसाद मौर्य, धनन्जय शर्मा, नन्हकू सिंह, जगरूपन, फूल बदन मौर्य तथा संस्था के संस्था के महामन्त्री बाबूराम यादव, आश्रम मथुरा के प्रबन्धक व उत्तर प्रदेश संगत के प्रा. अध्यक्ष सन्तराम चौधरी, बिहार प्रान्त के अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, उपदेशक डा. कुंवर बृजेश सिंह, म.प्र., शिवराज सिंह सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। शांति और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।
सत्संग के बाद धर्म यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम वैरपान तह. दुद्धी के लिये. प्रस्थान करेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

भजन संध्या में झूमे श्री राम भक्त

HIGHLIGHTS

  • श्रीराम जन्मोत्सव उत्सव पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राम नवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार की देर शाम सोनभद्र नगर स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने प्रभु श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों, सोहर और गीतों को गाया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की भव्य संध्या आरती की गई।

जिसमें कि भक्तजन काफी संख्या में उपस्थित रहे। वही भजन संध्या में वाराणसी से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक भैयालाल पाठक, अविनाश सिंह व अवधेश सिंह ने श्री राम के जन्म उत्सव के अवसर पर सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इनके साथ बैंजो पर प्यारेलाल, तबला पर शशिकांत त्रिपाठी ने संगत किया तथा विजय और हलचल ने उद्बोधन किया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और भजन संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, गया प्रसाद सिंह, आत्माराम पांडे, शिवा पांडे, देवानंद सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्म उत्सव

HIGHLIGHTS

  • श्री श्री राम जन्मोत्सव की सजी दिव्य झांकी, भारी संख्या में दर्शन करने पहुंचे श्री राम भक्त
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री रामनवमी पर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12:00 बजते ही मंदिर में घंटी बजने लगे और भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी।। छंद के साथ स्वर गुजने लगे।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की भव्य पूजन आरती की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वही श्री राम का जन्म होते ही मंदिर प्रांगण जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ मंदिर प्रांगण में देखने को मिली।इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला संतोष चौबे अजीत शुक्ला आत्माराम पांडे दीपू केसरी अभिषेक सिंह, देवानंद सोनी शिवा पांडेय, अरुण कुमार, राहुल केसरी, लक्ष्मण, निखिल चौबे, दादे चौबे, प्रदुम्न चौबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मां शीतला धाम पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहे पर स्थित मां शीतला देवी धाम पर बृहस्पतिवार को नवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार केसरी ने बताया कि हर वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। और इस बार भी मां शीतला की कृपा से आयोजन समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, महामंत्री अमित सोनकर, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय जैन, आयुष केशरवानी, दीपक केशरी, ईश्वर केशरी, लक्ष्मण सोनकर, राजन सोनी, संसार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जय श्री राम के गगनभेदी जय उद्घोष से गुंजायमान हो गया पूरा नगर

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र नगर में निकाली गई भव्य श्री राम दरबार शोभा यात्रा
  • सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए श्री राम भक्त
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को श्री राम नवमी के अवसर पर सोनभद्र नगर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा नगर में भव्य श्री राम दरबार शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका प्रारंभ श्री राम जानकी मंदिर से हुआ और वहां से मेन चौक होते हुए धर्मशाला चौक, धर्मशाला चौक से चंडी होटल, मेन चौक होते हुए बढ़ौली चौराहा से सिविल लाइन रोड होते हुए महिला थाना से होते हुए पुनः राम जानकी मंदिर पर कलाकारों को पुरस्कार वितरण कर समापन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव व भव्य श्रृंगार किया गया और भगवान की मनमोहक झांकी का लोगों ने दर्शन किया जन्म के पश्चात किन्नर समुदाय द्वारा सोहर गीत गाया गया
अखाड़ा परिषद के संरक्षक शिव शंकर गुप्ता व श्रवण जी ने कहा कि शोभायात्रा में भगवान राम दरबार की झांकी को लोगों ने मनमोहक दृश्य से देखा यात्रा में पूरा नगर भगवा में हो गया हजारों की संख्या में राम भक्तों सड़कों पर उतर आए शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां ब्रह्मा, विष्णु, महेश, गणेश जी, भारत माता, किशन राधिका उनके स्वरूप का लोगों ने साक्षात दर्शन किया। सोनभद्र नगर वासियों के मन में सिर्फ जय श्री राम जय श्री राम का नारा लगा लोगों ने अपने आराध्य भगवान का दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम दरबार शोभा यात्रा का राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती करके भगवान की मनमोहक झांकी का दर्शन स्वागत किया भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर मिष्ठान फल शरबत इत्यादि चीज वितरण किया गया। अखाड़ा परिषद द्वारा भगवान राम का प्रसाद पूरे नगर वासियों को जिला प्रचारक दीपक, नितिन, महेश अग्रहरि, भूपेंद्र, हिमांशु सिंह, शुभम सिंह द्वारा वितरित किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से मनोज, सुरेश, अरविंद, धर्मराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, पिंटू गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजीत रावत, मुकेश, मनीष, श्याम, अखिलेश, चंदन, रवि, आलोक सिंह, अवध, सुखदेव, रविंद्र, सुरेंद्र केसरी, रविंद्र केशरी, अवधेश, पिंटू सिंह, अमित केसरी, चंदन, सुरेश, हर्ष अग्रवाल, आनंद मिश्रा, विक्रम, राहुल, अभिषेक सिंह, बिना, मोहित, अर्पित, सुरेंद्र, स्वरूप, राजेश गुप्ता, राज सिंह, शिवम, पिंटू, सुबोध अग्रवाल, रजनीश रघुवंशी, धर्मेंद्र विष्णु पासवान, अभय, मनीष पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद् सोनभद्र इकाई द्वारा सोमवार की देर शाम महिला शक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन सोनभद्र बार सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।
वहीं की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन एड0 व स्वागत व अतिथि परिचय महामंत्री अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई नीरज कुमार सिंह ने। किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य राजीव सिंह गौतम एड0 ने किया। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि वरिष्ठ महिला अधिवक्ता पूनम सिंह,विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद के संरक्षक द्वय वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र पांडेय रहे।

वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जनपद सोनभद्र की गौरव एवं अपनी प्रतिभा से देश,प्रदेश व विदेश में एक गरिमामई कवियित्री के रूप में पहचान बनाने वाली सुप्रसिद्ध कवियित्री एवं लेखिका डॉ0 रचना तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी होगा जब महिलाओं के बारे में हमारी सोच उत्तम होगी। वही महिला सशक्त है जिस महिला के सर पर आंचल हो। महिलाएं आदिकाल से ही सशक्त रही हैं। सशक्त रहने के लिए महिलाओं को उद्देश्य चुनना होगा। वर्तमान परिवेश में हमें चूहा दौड़ व सौंदर्य प्रतियोगिताओं में सम्मिलित नहीं होना चाहिए, उससे बचना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

अंधी दौड़ अंधे कुएं की ओर ले जाती है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि संरक्षक द्वय सूर्य प्रताप सिंह व अमरेश चंद्र पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि,भारतीय संदर्भ में महिलाओं की स्थिति का विश्लेषण करें तो उसे तीन काल खंडों में विभाजित किया जा सकता है। जिसमें प्राचीन काल खंड में हमारे भारत देश में महिलाओं की स्थिति अत्यंत सुदृढ़ थी और उन्हें हर क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में भी अधिक अच्छी स्थिति प्राप्त थी, लेकिन मध्यकाल में बाहरी आक्रांतओ द्वारा किए गए हमलों से अपने घर की महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए उन्हें घर की देहरी तक सीमित कर दिया जिस कारण महिलाओं की स्थिति में थोड़ी गिरावट आई किंतु वर्तमान समय में पुनः महिलाओं की स्थिति अपने प्राचीन काल के रूप में विकसित होते हुए दिखाई दे रही है और बच्चियां हर क्षेत्रों में बच्चों की तुलना में कहीं अधिक सफलता अर्जित कर रही है और उन क्षेत्रों में भी बच्चियों ने अपनी भागीदारी और अपना कौशल दिखाना शुरू कर दिया है जहां उनके होने की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी जैसे सेना, अंतरिक्ष की यात्रा।

Advertisement (विज्ञापन)

वक्ताओं में अर्पिता मालवीय व स्वयंप्रभा ने भी महिला सशक्तिकरण पर बहुत ही उत्कृष्ट उद्बोधन दिया। विषय प्रर्वतन पवन मिश्रा एड0 ने किया व समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता चंदा पांडेय, पूनम, कोमल सिंह, वर्तिका केशरी व वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत चौबे, कृष्ण प्रताप सिंह, सर्वेश मिश्रा, सुनील मालवीय, उमेश मिश्र, मदन चौबे, जितेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सोनभद्र: सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का आगमन जिले में 30 मार्च को

सोनभद्र। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 राज्यपाल सिक्किम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का जनपद सोनभद्र में आगामी 30 मार्च को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। महामहिम राज्यपाल का 30 मार्च को पूर्वान्ह 11.00 बजे से 12.30 बजे तक होटल अरिहन्त राबर्ट्सगंज सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें। इसके बाद अपने गनतब्य के लिए रवाना होंगें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दुष्कर्म के दोषी विजेंदर विश्वकर्मा को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • एक लाख रूपये अर्थदंड ना देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • 9 वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। 9 वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी विजेंदर विश्वकर्मा को उम्रकैद एवं एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 16 जनवरी 2014 को राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था की उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी एक जनवरी 2014 को सुबह 10 बजे बाजार के लिए निकली थी तो घर वापस नहीं लौटी। बेटी की हर संभावित जगहों पर तलाश किया, किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। 15 जनवरी 2014 को बेटी घर आई तो बताया कि उसे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझुई गांव निवासी विजेंदर विश्वकर्मा पुत्र मोहन विश्वकर्मा बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में विजेंदर विश्वकर्मा पुत्र मोहन विश्वकर्मा निवासी मझुई, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी विजेंदर विश्वकर्मा को उम्रकैद एवं एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

पाक्सो एक्ट: दोषी अमरेश को 10 वर्ष की कैद

सोनभद्र। साढ़े आठ वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अमरेश कुमार को 10 वर्ष की कैद व 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 18 मई 2014 को म्योरपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 19 अप्रैल 2014 को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर म्योरपुर थाना क्षेत्र के बाराडाड गांव निवासी अमरेश कुमार पुत्र मनिजर धोबी भगा कर ले गया। बेटी की कई जगह खोजबीन किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस तहरीर पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान 24 मई 2014 को पीड़ित बेटी को बरामद कर लिया और अभियुक्त अमरेश को गिरफतार कर लिया। इसी मामले में अदालत ने सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अमरेश कुमार को उपरोक्त सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

डीएम ने की जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति के कार्यों की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • पोषाहार वितरण के पश्चात पोषण टैकर ऐप पर डाटाफीडिंग की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिये निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘पोषण अभियान‘‘ की जनपद स्तरीय पोषण कन्वर्जेन्स सम्बन्धी बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले के विकास व स्वस्थ्य समाज के लिए बच्चों का स्वस्थ्य होना जरूरी है, कुपोषण मुक्त गांव की संकल्पना के साथ ही अधिकारियों को गांव के हिसाब से कार्य आवंटित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाये जाने हेतु प्रभावी कदम उठायें जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने पोषाहार वितरण के पश्चात पोषण टैकर ऐप पर फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की, तो पोषण टैकर ऐप पर फरवरी,2023 माह की फीडिंग 26 प्रतिशत पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दियें और कहा कि पोषाहार वितरण के बाद पोषक टैकर ऐप पर फीडिंग के कार्य में तेजी लायी जाये। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने बी0एच0एन0डी0 की बैठक रोस्टर सेशन के अनुसार न होने पर व पोषण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की मानीटरिंग बेहतर ढंग से न किये जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण अभियान के तहत कराये जा रहे कार्योंं की बेहतर ढंग से मानीटरिंग करना सुनिश्चित करें। जिन बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा पोषण अभियान के तहत मानीटरिंग व निरीक्षण के कार्यों में शिथिलता बरती जायेगी, उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सैम-मैम बच्चों समय पोषाहार व दवाएं उपलब्ध करायी जाये और उनके स्वास्थ्य का समय-समय पर परीक्षण भी कराया जाये, जिससे कि वह जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो सके सके।

डीएम ने रिचार्ज फीट निर्माण में लापरवाही पर 6 एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का दिए निर्देश

सोनभद्र। जनपद में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे डीप बोरवेल रिचार्ज पीट निर्माण की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने सभी सचिवों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारियों से की। जिसमें प्रथम चरण में 1906 रिचार्ज पिट का लक्ष्य जनपद का निर्धारित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

विकासखंड कोन 135 रिचार्ज पीठ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें अभी तक मात्र 18 पर कार्य शुरू हो पाया है, इसी प्रकार विकास खंड चतरा में 152 के सापेक्ष 46 रिचार्ज पीठ पर कार्य शुरू हुआ है, विकास खंड नगवा 116 के सापेक्ष 34 पर कार्य शुरू हुआ है, विकास खंड रावटसगंज में 291 के सापेक्ष 90 रिचार्ज पीट पर कार्य शुरू हुआ है विकास खंड करमा में 188 के सापेक्ष 59 एवं विकास खंड म्योरपुर में 301 के सापेक्ष 104 पर कार्य शुरू हुआ है, बभनी विकास खंड में 135 के सापेक्ष 47 चोपन विकास खंड में 197 के सापेक्ष 84, दुद्धी विकास खंड में 115 51, पर कार्य प्रारंभ पाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी महोदय निर्देश के वावजूद डीप बोर वेल रिचार्ज पीट में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। डिफाल्टर 6 विकास खण्ड कोन, चतरा, नगवा, राबर्ट्सगंज, नगवा और म्योरपुर के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया गया। रिचार्ज पीट निर्माण के लिए सभी सचिव को निर्देशित किया गया कि रिचार्ज पीट जनपद के लिए अत्यंत जरूरी है, आज हम भूगर्भ जल से जितना पानी का दोहन कर रहे हैं उतना हमें भूगर्भ जल को रिचार्ज किया जाना भी है। सोनभद्र में पानी की समस्या का एकमात्र हल भूगर्भ जल को रिचार्ज कर ही किया जा सकता है। इसलिए सभी सचिव और एडीओ पंचायत इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरतें। एक सप्ताह के अंदर दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करते हुए रिपोर्ट एवं डिजिटल डायरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण और द्वितीय किस्त जारी किए जाने की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव वार की, इसमें विकासखंड चतरा के सचिव राजेश कुमार यादव के ग्राम पंचायत में 18 लाभार्थियों की अपात्र लाभार्थी को डिमांड प्रेषित की गई थी, जिसका अपर जिला पंचायत अधिकारी के सत्यापन में वह लाभार्थी अपात्र पाए गए जिस पर सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया गया। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत चतरा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कायाकल्प, दिव्यांग शौचालय के लिए सभी ब्लॉक में 25 का निर्माण कराएं जाने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड ओडीएफ फेज 2 के अंतर्गत चयनित गांव की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए तथा सभी को निर्देशित किए की प्रति सप्ताह होने वाली समीक्षा बैठक में प्रगति होनी चाहिए। जिस ग्राम पंचायत की प्रगति नहीं पाई जाएगी उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के संचालन का भी निर्देश दिया गया। सामुदायिक शौचालय सुबह 5:00 से 10:00 तक एवं साईं 4:00 से 8:00 तक प्रत्येक दशा में खुले एवं केयरटेकर के माध्यम से उसका संचालन किया जाए, यह सुनिश्चित करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया। बैठक में जनपद के समस्त ग्राम पंचायत सचिव, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, डिस्टिक कंसलटेंट, जिला पंचायत अधिकारी विशाल सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी सौरव गंगवार उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free