सोनभद्र। सेवा भारती समिति सोनभद्र द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल ने रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन व शुभारंभ करते हुए स्वयंसेवकों व समाजसेवियों से अनुरोध किया कि रक्तदान से हम कई जिंदगियों को बचा सकते हैं। हर 3 महीने पर कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है रक्तदान देने से कोई समस्या नहीं होती।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान सेवा भारती के अध्यक्ष विजय ने रक्तदान देकर सभी स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर रिंकी व प्रिया ने रक्तदान कर महिलाओं को भी रक्तदान करने का सन्देश दिया। रक्तदान शिविर में जिला सेवा प्रमुख नीरज, विभाग सेवा प्रमुख अवध, नगर सेवा प्रमुख अखिलेश, नगर कार्यवाह महेश, सेवा भारती के महामंत्री नित्यानंद, कीर्तन, अवधेश, बच्चन, प्रमोद, गौतम, शिवम नितेश, मृत्युंजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सुकृत, सोनभद्र। शनिवार को जिले के कर्मा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम विद्यालय शिवा एकेडमी में “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के सौजन्य से महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव के नेतृत्व में बच्चों के तार्किक व बौद्धिक कौशल क्षमता को विकसित करने के लिए एक दिवसीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों नें बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।
Advertisement (विज्ञापन)
गणित प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूली बच्चों नें प्रतिभाग किया। आपको बता दें कि गणित प्रतियोगिता में कक्षा 3 में करन पटेल प्रथम, शिवम कुमार गौड़ द्वितीय व जोया आलम तृतीय रहीं, इसी प्रकार कक्षा 4 में विकास सिंह प्रथम, फैजान अहमद द्वितीय व आयुष तृतीय, कक्षा 5 में अंजली सिंह प्रथम, अनुराधा यादव द्वितीय व आशु तृतीय, कक्षा 6 में श्रेया गुप्ता प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय व अंकित यादव तृतीय, कक्षा 7 में मोहन सिंह प्रथम, खुशी सिंह द्वितीय व अंकिता यादव तृतीय तथा कक्षा 8 में रविशंकर प्रथम, अनिल यादव द्वितीय व अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले सभी छात्र- छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से आयीं जिला महिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, जिला सचिव सोनभद्र डॉ. दिनेश कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा व शिक्षक गणों द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण- पत्र वितरित कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। प्रमाण- पत्र पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रतियोगिता के दौरान राधिका यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी संस्था सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट पिछले चार वर्षों से समाज की सेवा व बच्चों की शिक्षा पर जोर दे रही है। मैं आप सभी बच्चों से अनुरोध करती हूँ कि भविष्य में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लें। आगे कहीं कि गणित का हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्व है चाहे व स्कूल हो, घर का हिसाब- किताब हो या बाजार में खरीददारी करनी हो। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा ने ट्रस्ट की ओर से आये सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ट्रस्ट के जिला सचिव सोनभद्र डॉ. दिनेश कुमार, महिला मंच की जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण अरुण कुमार गुप्ता, दीपक प्रजापति, राजीव रंजन त्रिपाठी, माया प्रजापति, कृति पाठक, सावित्री, सपना चौहान तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
पी0एस0पी0बी0 तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य तरीके से हुआ समापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पुरस्कार देकर किया सम्मानित
तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन से केवल सोनभद्र ही नही बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और प्रतिभा दिखाने का मिला अवसर – केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में चार दिवसीय आयोजित पी0एस0पी0बी0 तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य तरीके से समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तियरा स्टेडियम में पहुच कर सर्व प्रथम वृक्षा रोपण कर पौधे को सिंचित किया। इसके पश्चात मंत्री जी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह मेरे लिए बहुत हर्ष की बात है कि जिस जनपद सोनभद्र को मैने गोद लिया है, उस जनपद में जिला तीरंदाजी संघ द्वारा दूसरी बार पी0एस0पी0बी0 तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 22 मार्च से प्रारम्भ होकर 25 मार्च तक चला। इस प्रतियोगिता के आयोजन से केवल जनपद सोनभद्र को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लोगों को तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी जनपद का नाम प्रदेश में ही नही बल्कि देश व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके राष्ट्रीय स्तर पर अपने जनपद का नाम रोशन करेगें। आगे कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री का यह संदेश है कि ‘‘खेलेगा इंडिया तभी तो बड़ेगा इंडिया‘‘ प्रधानमंत्री जी के इसी संदेश को आगे बढ़ाना है और जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका देकर उन्हें आगे बढ़ाने का हर सम्भव प्रयास करना है, इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हॅू कि जनपद में स्पोर्ट्स इन्सटीयूट की स्थापना हेतु शीघ्र प्रयास किया जाये और जल्द ही इस स्टेडियम में कोच की नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। जिससे की खिलाड़ियों को बेहतर तरीके का प्रशिक्षण प्राप्त हो, उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अति पिछड़े जो जनपद चिन्हित है उनमें विकास के मामले में जनपद सोनभद्र की रैंकिंग तिसरी आयी।
Advertisement (विज्ञापन)
यह बहुत हर्ष का विषय है अभी तो जनपद सोनभद्र में हाईमाक्स लाइट, आक्सीजन प्लाॅट सहित अनेक क्षेत्रों में विकास के अनेको सराहनीय कार्य किये गये है और जनपद में निरन्तर इसी प्रकार विकास का कार्य होते रहेगें और जनपद विकास के पथ पर अग्रसर होगा और प्रधानमंत्री का सोच साकार होगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्य सभा सासंद राम सकल, भूपेश चौबे ने तीर चलाकर निशाना साधा।
वहीं राज्य सभा सासंद राम सकल ने केन्द्रीय मंत्री के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आपके निर्देशन में दिन-प्रति दिन आगे बढ़ेगी और अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगें और जनपद का नाम रोशन करेगें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दुद्धी रामदूलार गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बीजपुर, सोनभद्र। जनपद के पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह द्वारा गठित टीम उ0नि0 संजय कुमार कुमार ने शुक्रवार को बीजपुर पर पंजीकृत बैंक आफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के सञ्चालको के विरुद्ध भादवि की।
Advertisement (विज्ञापन)
धारा- 419,420,467,468,471,406 भादवि के फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हाशिल की धोखाधड़ी व अभिलेखों में हेराफेरीकर लाखो रुपए के गमन करने वाले दो वांछित अभियुक्तगण रोहित राज पुत्र उमाशंकर व उमाशंकर पुत्र भोलानाथ निवासीगण ग्राम सभस अंजानी टोला बखरिहवां थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को सुबह 09 बजकर 50 मिनट पर बकरिहवां बाजार से गिरफ्तार किया । आवश्यक कार्यवाही के उपरांत दोनों आरोपियों को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में न्यायाधीश समक्ष पेश किया।
शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए काशीवासियों से अपना नाता जोड़ा। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोजपुरी में भाषण की शुरुआत करने हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज केंद्र में जो सरकार है। यूपी में जो सरकार है वो गरीब की चिंता करने वाली सरकार है, गरीब की सेवा करने वाली सरकार है।
HIGHLIGHTS
पीएम मोदी ने वाराणसी में 1780 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया
वाराणसी। नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए काशीवासियों से अपना नाता जोड़ा। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोजपुरी में भाषण की शुरुआत करने हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज केंद्र में जो सरकार है। यूपी में जो सरकार है वो गरीब की चिंता करने वाली सरकार है, गरीब की सेवा करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि आप लोग भले ही मुझे प्रधानमंत्री बोलें लेकिन मोदी तो खुद को आपका सेवक ही मानता है।
उन्होंने कहा कि काशी के विकास की चर्चा आज पूरे देश और दुनिया में हो रही है। जो भी काशी आ रहा है वो यहां से नई ऊर्जा लेकर जा रहा है। मुझे देश-विदेश में मिलने वाले लोग बताते हैं कि वो किस तरह विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण से मंत्रमुग्ध हैं। पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के मैदान में बने मंच पर दोपहर 1.12 बजे पहुंचे। 1780 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। जनसभा में मौजूद हजारों की भीड़ ने हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से पीएम का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गंगा के दोनों तरफ पांच किमी के हिस्से में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए इस वर्ष के बजट में भी ऐलान किए गए हैं। काशी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जो काम हो रहे हैं, उनसे भी सुविधाएं बढ़ेंगी और आने-आने के साधन बेहतर हो जाएंगे। काशी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही फ्लोटिंग जेट्टी का निर्माण किया जा रहा है।ज बनारस की एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा काम हुआ है। बाबतपुर हवाई अड्डे पर नए एटीसी टावर का लोकार्पण हुआ है। रोड हो, पुल हो, रेल हो, एयरपोर्ट हो, कनेक्टिविटी के तमाम नए साधनों ने काशी आना-जाना बहुत आसान कर दिया है, लेकिन अब हमें एक कदम और आगे बढ़ना है। पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ की दूसरी पाली का पहला साल पूरा होने जा रहा है। दो/तीन दिन पहले ही योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि नवरात्रि का पुण्य समय है, आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन है। ये मेरा सौभाग्य है इस पावन अवसर पर आज मैं काशी की धरती पर आप सब के बीच हूं। आज काशी में पुरातन और नूतन दोनों स्वरूपों के दर्शन एक साथ हो रहे हैं।मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से आज बनारस की सुख-समृद्धि में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे का शिलान्यस किया गया है। अब जो ये रोप-वे यहां बन रहा है, इससे काशी की सुविधा और आकर्षण दोनों बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि अब गंगा के दोनों तरफ पर्यावरण से जुड़ा बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले बैंकों में खाता खोलने में भी पसीने छूट जाते थे। बैंकों से ऋण लेना तो गरीब परिवार सोच भी नहीं सकता था। आज गरीब से गरीब परिवार के पास भी जनधन बैंक खाता है। उसके हक का पैसा… सरकारी मदद आज सीधे बैंक खाते में आती है।पीएम मोदी ने कहा कि विकास का जो रास्ता हमने चुना है, उसमें सुविधा भी है और संवेदना भी है। इस क्षेत्र में एक चुनौती पीने के पानी की भी रही है। आज यहां पीने के पानी से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकापर्ण हुआ है और नई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हुआ हैपीएम मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गंगा के दोनों तरफ पांच किमी के हिस्से में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए इस वर्ष के बजट में भी ऐलान किए गए हैं। काशी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जो काम हो रहे हैं, उनसे भी सुविधाएं बढ़ेंगी और आने-आने के साधन बेहतर हो जाएंगे।
मंच पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल , कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु, विधायक नीलकण्ठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टीराम, डॉ सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद हैं।
सोनभद्र। ग्राम गोरडीहां नव दिवसीय श्री दुर्गा नवचंडी पाठ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है जिसका मंगल कलश का पूजन नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापन से किया जा चुका है। दिन में दुर्गा पाठ व श्रीमद्भागवत का पारायण किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
सायंकालीन बेला में 6:00 से 10:00 तक श्री भागवत कथा का प्रवचन आचार्य सौरभ भारद्वाज के मुखारविंद से चल रहा है यज्ञ के द्वितीय दिवस में गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाई गई शिव सती चरित्र का भव्य वर्णन किया गया। कथा का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने कहा कि एक बार त्रेतायुग माहि, शंभू गए कुंभज ऋषि पाही अर्थात देवाधिदेव महादेव मां भगवती सती के साथ श्री राम कथा सुनने के लिए कुंभज ऋषि के आश्रम गए। जब स्वयं जगत पिता एवं जगत माताकथा सुनने जा सकते हैं तो हम हर मनुष्य को चाहिए कि कथा प्रवचन जहां कहीं भी हो, कन्या का विवाह किसी के घर हो, अगर आप गांव में क्षेत्र में हैं तो अवश्य वहां पहुंच करके दान करना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कथा से ग्रामवासी क्षेत्रवासी श्रोता समाज कथा के प्रति काफी उत्साह दिखा। संचालन पंडित विनय कुमार चौबे व राजकुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान पंडित जटा शर्मा, रामकिशन शर्मा, प्रशांत पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
तियरा में 4 दिवसीय आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हो कर छात्र-छात्राओं को करेगें पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण
सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ करेंगे प्रेसवार्ता
सोनभद्र। हरदीप सिंह पुरी,केन्द्रीय मंत्री हाउसिंग एण्ड अर्बन अफेयर्स, एण्ड नेचुरल गैस, भारत सरकार का जिले में कल दिनांक 25 मार्च, 2023 को आगमन होगा। मंत्री जी वाराणसी एयरपोर्ट से स्टाप कार द्वारा दोपहर 12ः00 बजे सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेगें। इस केंद्रीय मंत्री जनपद के विकास कार्यों से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 02ः00 बजे से करेगें तथा विशिष्ट स्टेडियम तियरा में 4 दिवसीय आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हो कर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित करेगें और सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता भी करगें।
गणगौर पर्व पर मारवाड़ी महिला मंच सोन ने किया कार्यक्रम का आयोजन
सोनभद्र। गणगौर पर्व पर शुक्रवार को मारवाड़ी महिला मंच सोन राबर्ट्सगंज द्वारा नगर स्थित शीतला मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवविवाहित महिलाओं द्वारा पति की लम्बी आयु के लिए गणगौर की पूजा की गई। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंच के सदस्यों द्वारा वहां उपस्थित सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
नव विवाहित महिलाओं में मुख्य रूप से रिंकी केजरीवाल, निधी केजरीवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने बताया कि गंङगौर का उत्सव हर साल हर्षोल्लास के साथ नवरात्र की तीज को मनाया जाता है तथा होली के दिन से 16 दिन तक पूजा जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर सुनीता सर्राफ, रिंकी जालान, रितु जालान, सुमन केजरीवाल, प्रियंका जालान, सुनीता शर्मा, रितु अग्रवाल, पूनम केडिया, रंजना अग्रवाल, एकता केजरीवाल, भारती अग्रवाल, दीप्ति केडिया, बबली केजरीवाल, निक्की कानोडिया, पूनम खेतान, सुचिता, सुशीला कनोडिया, अनीता, प्रतिभा, दीपशिखा कनोडिया, पायल गोयल, निशा अग्रवाल, पूजा शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री शिखर केडिया, कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, रितेश अग्रवाल, संजीव शर्मा, राकेश जालान, मोंटी थर्ड, रवि केजरीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
डाला, सोनभद्र। हमारा नेता बूथ अध्यक्ष ही होता है बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे उक्त बातें भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान में डाला मंडल के विस्तारक धर्मवीर तिवारी ने शक्ति केंद्र डाला प्रथम व नौटोलिया में कही। शुक्रवार को डाला मंडल के शक्ति केंद्र प्रथम व शक्ति केंद्र नौटोलिया बूथ बसुधा पर बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलध्यक्ष व बूथ सशक्तिकरण विस्तारक धर्मवीर तिवारी ने बूथ को मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा की बूथ मजबूत होगा तो हम चुनाव आसानी से जीतेंगे हर बूथों पर 11 सदस्यीय टीम बनाई जा रही है जिन बूथों पर कार्यकर्ता नहीं है उन पर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है डाला मंडल के 49 बूथ व 10 शक्ति केंद्र प्रभारी बनाए गए हैं जिनको पूरी सूची तैयार करने व पन्ना प्रमुख बनाने समाज का प्रतिनिधित्व हो उसकी चिंता करने बूथ को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त पार्टी तैयारी में जुट गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो चुनाव हो या न हो निरंतर काम करता है। हमारा नेता बूथ अध्यक्ष ही होता है जो बूथ स्तर की समस्याओं को उपर तक पहुंचाता है भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्ग संप्रदाय का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश पटेल, मंडल संयोजक संदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, मुकेश जैन, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, विशाल कुमार, गिरीश तिवारी, रिशु जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। शहीद स्थल तियरा कला रामगढ़ में शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका 92 वें शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, माकपा के जिला सचिव कामरेड नंदलाल आर्या और पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट पवन कुमार सिंह एवम् भारतीय विधिक सहायता एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल उपस्थित रहें।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिला सचिव आर के शर्मा ने कहा कि 23 मार्च को हमारे राष्ट्र के तीन नायकों को अंग्रेजों ने भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को फांसी पर लटका दिया था। इसमें कोई संदेह नहीं है, उन्होंने हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए अपने जीवन का बलिदान किया है, वह भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। शहीद भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत के सपूतों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलवाई। इसलिए हम सदैव उन अमर शहीदों के ऋणी रहेंगे। आगे कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत, आजादी के अग्रदूत युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। आजादी का अक्षुण बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं माकपा के जिला सचिव कामरेड नंदलाल आर्य ने कहा कि भारत देश में लोग जो स्वतंत्र रूप से रह रहे हैं, उस स्वतंत्रता के लिए कई क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की शहादत दी है। शहीद दिवस उन वीरों को ही याद करने का एक अवसर है, उन वीरों के बारे में जानने का एक मौका है तथा दिन है उन वीरों के व्यक्तित्व व वीरता को प्रणाम करने का है हम सभी भारतीय लोगों का कर्तव्य है, कि जिस उद्देश्य के लिए उन वीरों ने कुर्बानी दी, उस उद्देश्य को पूरा करें। यही उनकी शहादत को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
शहादत दिवस के अवसर पर अशोक कनौजिया, संदीप जायसवाल, अमरनाथ सूर्य, दिनेश्वर वर्मा, अभिनव आकाश, पुरुषोत्तम सिंह, भोला सिंह, रामप्रीत, रामबिरक्ष, लल्लन राम, सजीवन, हनुमान, छविनाथ सिंह, बंसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।