अभाविप कार्यकर्ताओं ने ओबरा पीजी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

ओबरा, सोनभद्र। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ओबरा पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की गरिमा गिराने वाले छात्र नेताओं व कार्यक्रम अधिकारी के ऊपर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन 19 मार्च 2023 को किया गया था। जिसमें द्वितीय चरण में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम तय था वहां अश्लील गानों के साथ समाजवादी गमछा लेकर डांस किया गया, जिसके कारण महाविद्यालय की छवि धुमिल हुई और महाविद्यालय के लिए अशोभनीय है। ऐसे कृत्य करने पर ना ही कालेज प्रशासन और ना ही कार्यक्रम अधिकारी बोले।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं अभी तक अश्लील गानों पर डांस करने वालो पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। अभिषेक अग्रहरी ने आगे कहा कि विद्यार्थी परिषद ने यह मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर कार्यवाही करें अन्यथा हम अभाविप के कार्यकर्ता एक सप्ताह बाद कार्यवाही न होने पर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा प्रारंभ

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थानाक्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सभा बीजपुर के टोला पुनर्वास प्रथम के बेड़िया हनुमान मंदिर के समीप बने माँ दुधईया देवी मंदिर परिसर में चालू माह मार्च 2023 के 21 तारीख से 31 तारीख तक आयोजित किए जाने वाले श्री राम जन्मोत्सव व श्री राम कथा का शुभारंभ मंगलवार की सुबह भव्य कलश यात्रा से किया गया।

कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने एकरंगी परिधान में अपने शिर पर कलश रखकर मंदिर परिसर से विधि-विधान से पूजा- अर्चना के उपरांत कलश में जल भरने के लिए रिहंद जलाशय के लिए निकली। पुनः जलाशय से कलश को जल से परिपूर्ण करने के पश्चात मंदिर परिसर वापस लौटी। जहां पंडित ने वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच कलश को यथोचित स्थान पर रखवाया।

Advertisement (विज्ञापन)

बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत बाबा मदन गोपाल दास जी महराज ने बताया कि यह आयोजन समस्त भक्तगण श्री राम कथा आयोजन बीजपुर के तत्वावधान में संपादित किया जाएगा। जिसमे क्षेत्र व अन्य भक्तगणों का सहयोग है। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया है। अगली कड़ी में 22 तारीख से 30 तारीख तक सायं 4 बजे से 7 बजे तक माँ दुधईया मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर श्रीरामकृष्ण आश्रम लदरूही हिमांचल प्रदेश से पधारे अंतरराष्ट्रीय श्री राम कथा प्रवक्ता राम मोहन दास जी रामायणी के द्वारा श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

30 तारीख को ही पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से अपराह्न साढ़े बारह बजे तक श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 31 तारीख को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक महाभण्डारा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा में मुख्यरूप से सुदर्शन महराज, अन्य संतगण, ग्राम प्रधानगण के साथ-साथ काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बीजपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं श्री राम नवमी व रमजान का पर्व- एसडीएम

HIGHLIGHTS

  • राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई बैठक

सोनभद्र। सोमवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर स्थित कस्बा चौकी परिसर में आगामी श्री राम नवमी व रमजान पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदर एसडीएम रमेश कुमार, सिटी सीओ राहुल पांडे के नेतृत्व में वहां पहुंचे दोनों समुदाय के लोगों को हिदायत देते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने को बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एसडीएम रमेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि राबर्ट्सगंज कस्बा स्थित आसपास संबंधित समस्याओं को लेकर कस्बा चौकी इंचार्ज के नंबर व संबंधित टोल फ्री नंबर रखा जाए वही कोतवाली क्षेत्र के समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी का नंबर रखा जाए इसके उपरांत सर्किल में होने वाले मामलों में सिटी सीओ का टोल फ्री नंबर पर संपर्क करते हुए समस्याओं का निजात कराएं किसी भी प्रकार से कोई समस्या उत्पन्न ना हो पाए इसीलिए आपसी भाईचारे का फ्रेम बनाते हुए आपसी मिलाप करते हुए प्रेम पूर्वक हिंदू अपने श्री राम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाएं वही मुसलमान समुदाय के लोग अपने रमजान पर को धूमधाम से मनाएं एक दूसरे के सहयोग से प्रेम बढ़ाएं और आपसी भाई चारे के साथ लाइन आर्डर बनाए रखें

Advertisement (विज्ञापन)

वही सीओ सिटी राहुल पांडे ने बताया कि किसी भी प्रकार से लाइन आर्डर उल्लंघन करने वाले संबंधित ओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी व हल्का प्रभारी द्वारा लापरवाही करने पर भी कार्रवाई की जाएगी उनके विरुद्ध इस मौके पर थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद यादव, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ,प्रशांत शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, इरफान खान, डॉ रवि गुप्ता, सूर्यकांत द्विवेदी, मनीष सोनकर, हिदायतुल्लाह खा, सिराजुद्दीन ,अजहर खा, मुस्ताक खान सदर, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक कुमार ,विमल अग्रवाल,रूबी गुप्ता, जगदंबा प्रसाद ,वीरेंद्र कुमार, विश्व रंजन चौबे ,अर्पित सुनकर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को बनाये सफल – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 17 से 30 अप्रैल तक

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की आध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक, 2023 चलाया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने चलने वाले अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में भी समीक्षा की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में जिन विभागों के जो भी जिम्मेदारियां दी गयी है, वह उसका निर्धारित समय के अन्तर्गत पालन कराना सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास साफ-सफाई, कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाय, उन्होंने कहा कि नगर पालिका शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में जल की शुद्धता की भी समय-समय पर जाॅच करा ली जाये, क्योंकि दूषित पानी पीने से कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है,

Advertisement (विज्ञापन)

इसके लिए उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दूषित जल की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेकर उसकी जाॅच कराकर आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस अभियान में शिथिलता या लापरवाही बरती जायेगी, उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी को निभायें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारीगण, ए0डी0ओ0 पंचायतगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा हवन में पूर्णाहुति के साथ हुई सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • श्री राम राज्याभिषेक की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉग स्थित बरेला महादेव पर सात दिवसीय आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस दौरान यज्ञ आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पूर्णाहुति के साथ भव्य भंडारा प्रसाद वितरण भी किया गया। जिसमें समस्त क्षेत्रवासियों ने विशिष्ट रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं श्री राम कथा में आए राष्ट्रीय प्रवक्ता गोविंद शास्त्री के द्वारा श्री राम राज्याभिषेक की कथा सुनाई गई। शास्त्री जी ने कहा कि श्री राम जी राजाधिराज रावण पर विजय प्राप्त किए सिर्फ गुरु की कृपा से। आगे कहा कि गुरु वशिष्ठ कुल पूज्य हमारे तीन की कृपा दनुज रन मारे।।
अर्थात गुरु के आशीर्वाद से ही हर व्यक्ति का कार्य सफल हो सकता है इसलिए गुरु के शरण में ही रहना चाहिए। इस अवसर मुख्य यजमान अखिलेश चतुर्वेदी, पशुपति नाथ त्रिपाठी, छब्बू लाल, अमित शुक्ला, श्रवण कुमार, पांडे श्रवण, ओम नारायण तिवारी जी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

नवरात्र व रमज़ान को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • तहसीलदार ने कहा कोई भी नई परंपरा के लिए शासन की लेनी होगी अनुमति
  • त्यौहार के मद्देनजर नगर में साफ सफाई, बिजली व पानी की आपूर्ति की मुकम्मल हो व्यवस्था

दुद्धी, सोनभद्र। आगामी 22 मार्च से नवरात्र व 23 मार्च से रमज़ान प्रारम्भ होने को है, दोनों त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय कोतवाली परिसर में तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम नवागत प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ने हिन्दू समुदाय के लोगों से नवरात्र के मद्देनजर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जेवीएस अध्यक्ष ने कन्हैया लाल अग्रहरी ने कहा कि 22 मार्च को एकम के दिन संकट मोचन मंदिर तिराहे पर विभिन्न अखाड़ों के लोग रात्रि में एकत्रित होकर लाठी डंडे खेल का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 30 मार्च नवमी के दिन शाम को निकलने वाले बाइक जुलुस, विभिन्न देवी देवताओं को निकलने वाली झांकी व उसी दिन होने वाले अखाड़े के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दिलीप पांडेय व सुरेंद्र अग्रहरी ने रामनवमी के दिन पिछले वर्ष के तुलना में इस वर्ष प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए, वहीं इन दोनों त्यौहारों के दरमियान बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारू बनी रहे। जिस पर नगर पंचायत प्रसाशन व बिजली विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। सारी बिंदुओं पर चर्चा उपरान्त तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने कहा कि नवमी के दिन कोतवाली के पीछे से पारंपरिक रास्ते जुलुस को गुजरना है।

Advertisement (विज्ञापन)

मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में 8:35 रात्रि पर नमाज खत्म कर 2 मिनट में मस्जिद खाली कर देना है। वहीं इसके बाद 40 मिनट में हिन्दू पक्ष के लोगों को जुलूस को पार करना है।
उन्होंने कहा कि कोई भी पक्ष नई परंपरा शुरू करने के लिए शासन की अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है अगर आपसी सद्भाव बनी रहे, कही कोई समस्या उत्पन्न नही होगी।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन चौकन्नी है, कही से कोई दिक्कत नही होगी, इसका पूरा अश्वासन उन्होंने दिया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज संजय सिंह, एसआई दिग्विजय सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, जेवीएस महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, नन्दलाल अग्रहरी, संजू तिवारी, राकेश घुसिया, सदर कल्लन खाँ, राफ़े खान, इब्राहिम खां, फकरुद्दीन अंसारी के साथ कई गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

दोषी दंपती को 10- 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर 17- 17 हजार रूपये अर्थदंड ना देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • छह वर्ष पूर्व पत्नी की मिलीभगत से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। छह वर्ष पूर्व पत्नी की मिलीभगत से नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी दंपती विशेष विश्वकर्मा एवं अमरावती को 10- 10 वर्ष की कैद व 17- 17 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। जेल में वितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 14 अप्रैल 2017 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 10 अप्रैल 2017 को रात 10 बजे उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर थी। तभी खेवंधा गांव निवासी विशेष विश्वकर्मा पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा उसकी बेटी को बुलाकर छेड़खानी करने लगा। जब बाहर निकली तो देखी उसकी बेटी को पकड़ कर घसीट रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

विशेष विश्वकर्मा उसे देखा तो बेटी को छोड़कर भाग गया। जब हरकत के बारे में पूछने गई तो वह उसे गाली देने लगा। डर की वजह से उस दिन थाने सूचना देने नहीं गई। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पत्नी की मिलीभगत से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया जाना पाया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विशेष विश्वकर्मा व उसकी पत्नी अमरावती देवी के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दंपती विशेष विश्वकर्मा व अमरावती को 10- 10 वर्ष की कैद एवं 17- 17 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6- 6माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

डीएम ने बभनौली कला एवं महोखर में नष्ट हुए फसलों का किया स्थलीय निरीक्षण किया

• किसानों के फसलों की क्षति की मौके पर जांच कर मुआवजा दिलाने की कार्यवाही 48 घंटे में पूरा करते हुए प्रस्तुत करें आख्या

सोनभद्र। जिले में रविवार को हुई भारी बारिस के दौरान कई स्थानों पर पड़े ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के मद्देनजर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत बभनौली कला के राजस्व ग्राम बभनौली कला एवं महोखर में गेंहू व सरसों सहित अन्य फसलों का खेतों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर किसान व ग्रामीणजन राहत महसूस किया और नुकसान हुए अपने फसल की स्थिति से अवगत कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी ने स्वयं खेतों में जाकर नुकसान हुए फसल को देखा और सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि दैवीय आपदा/ओलावृष्टि के कारण इस क्षेत्र में फसल को काफी क्षति पहुंची है। जिलाधिकारी ने इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के फसलों और आवास की क्षति का आंकलन करने व रिपोर्ट भेजने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, खासतौर से सरसों व गेंहू व अन्य फसल हैं, जिसके लिए तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में व उप निदेशक कृषि के नेतृत्व में टीम बनायी गयी है, जिसका आकलन किसानों के खेतों में जाकर कर रहे हैं और सर्वे के बाद रिपोर्ट बनाकर आगे की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

राजस्व ग्राम महोखर में ओलावृष्टि से नुकसान फसल के किसान रामजन्म विश्वकर्मा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मदन प्रजापति, अमरनाथ विश्वकर्मा ,घनश्याम निषाद, महेंद्र निषाद, फूल कुमार निषाद ,भरत विश्वकर्मा, जटाशंकर विश्वकर्मा सुरेंद्र साहनी ,सुरेश मौर्य ,दिलीप गुप्ता और बभनौली कला के पुष्पा मौर्या अरुण मौर्य का घर तथा मिट्ठू प्रसाद , सोमरी देवी , संदीप , प्रदीप , शिव प्रकाश निवासी चंदुली की फसल क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने बभनौली व महोखर गांव का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर श्री रमेश कुमार, उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि ओलावृष्टि के कारण हुई हानियों का मूल्यांकन करते हुए पीड़ित किसानों को तत्काल कार्यवाही करते हुए आपदा राहत दिलाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय लेखपालों तथा कृषि विभाग और फसल बीमा की टीम को सभी किसानों के फसलों की क्षति की मौके की जांच कर उन लोगों को मुआवजा दिलाने की कार्यवाही 48 घंटे में पूरा करते हुए आख्या तलब करने के निर्देश दिये गये।

व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडे, व कोतवाली प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान रविवार की देर शाम होटल एडी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडे, व कोतवाली प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं होली मिलन समारोह में जमकर रंग गुलाल उड़े इसमें शामिल लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि भारत की संस्कृति एवं उसकी कथाओं में ऐसे सुंदर जीवन मूल्य छुपे हुए हैं जिनके होने से पूरी मानवता का मार्ग सरल हो जाता है उन्होंने कहा की होली का त्यौहार मनुष्यता के ऐसे पवित्र भावना पर आधारित है। जिसे प्रेम कहा जाता है और प्रेम का सबसे शुद्ध रूप सबसे महत्वपूर्ण ऊंचाई है भक्ति।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मे रसों के समूह में राश का वर्णन है भगवान कृष्ण की लीलाओं में भी होली का वर्णन मिलता है पाच हजार वर्ष बीत जाने के उपरांत भी भारतवर्ष की हर प्रेम कहानी में राधा और कृष्ण का हृदय धड़कता सुनाई पड़ता है उन्होंने हीरण कश्यप की कथा सुनाते हुए कहा कि यदि कपट के साथ कोई तप अथवा अनुष्ठान किया जाए तो उसकी मांग भी अशुद्ध होती है इसी कारण हिरण कश्यप का अंत हुआ उन्होंने कहा की होली का त्यौहार प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है इस त्यौहार का मूल उद्देश्य आपसी कटता बुलाकर प्रेम और सौहार्द का वातावरण पैदा करना है परंतु आज होली मनाने का स्वरूप बहुत वीभत्स हो चुका है।

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, प्रदीप खेतान, जसकीरत सिंह, चंदन केसरी, शरद जायसवाल, प्रीत पाल सिंह, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, प्रशांत जैन, पल्लवी कुमारी, रमेश कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, चंद्रभान अग्रवाल, अमित जायसवाल, कृष्णा सोनी, दीप सिंह पटेल, यशपाल सिंह, टीपू अली, आशीष केसरी, अमित केसरी, अमन वर्मा, सुनील सोनी, पंकज कनोडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर बीजपुर थाना पर हुई पीस कमेटी की बैठक

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। हिन्दू व मुस्लिम के आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर सोमवार को बीजपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के पीस कमेटी की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न की गई। बैठक के दौरान हिन्दुओं के पवित्र त्यौहार चैत्र नवरात्रि व राम नवमी एवं मुस्लिमों के त्योहार पवित्र माह रमजान के बावत विस्तारपूवक चर्चा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

उपस्थित लोगों से त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने लोगों से सहयोग हेतु आग्रह करते हुए कहा कि यदि कोई भी अराजक तत्व इन त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा वह चाहे कितनी ही पहुँच वाला क्यों न हो। उसके खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई करने से कत्तई भी नहीं चुकेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को शासन द्वारा जारी निर्देशों से भी अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने में मेरी तरफ से कोई कोताई नहीं बरती जाएगी। इस अवसर पर मुख्यरूप से बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत बाबा मदन गोपाल महाराज जी, सुदर्शन महाराज, ग्राम प्रधान रजमिलान बद्री नाथ, पिण्डारी ग्राम प्रधान रामसजीवन भारती, बंजरग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता,सोहन लाल जायसवाल,बिका रावत, निरीक्षक अपराध अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादब, गणेश शर्मा,क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधानगण व अन्य सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित थे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free