कांग्रेस की आपकी पार्टी आपके गांव अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देश पर चलाए जा रहे “आपकी पार्टी आपके गांव कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर चेयरमैन सददाम हुसैन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे लोगों का सदस्यता फार्म भी भरा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जिला प्रभारी रोशन अली अंसारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव सह प्रभारी मिर्जापुर सेराज हुसैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोशन अली अंसारी ने कहा कि “आपकी पार्टी आपके गांव” कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का कार्य कर रही है, वही उनको कांग्रेस के जनहितकारी नीतियों के बारे में भी बताया जा रहा है आगे कहा कि कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है सपा बसपा ने सत्ता पाने के लिए मुसलमानों को गुमराह कर वोट लेने का कार्य किया लेकिन उनकी समस्याओं उनका कोई सरोकार नहीं रहा, सपा अपने 6% वोट को लेकर 22% मुसलमानों को वोट को ले लेती है,इनके दम पर सत्ता पा जाती है, लेकिन जब मुसलमानों पर जुल्म किया जाता है उस तबके के नौजवानों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जाता है तो सपा के मुखिया चुप्पी साध लेते है मुसलमान जाग चुका है सपा और बसपा के बहकावे में नहीं आने वाला।

Advertisement (विज्ञापन)

आगामी 2024 के चुनाव में समुदाय पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के साथ खड़ा मिलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सेराज हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस 10 मार्च से 20 मार्च तक आपकी पार्टी आपके गांव कार्यक्रम को व्यापक होने पर चला रही है जिसमें सब और बसपा के भाजपा के सांठगांठ को पर्दाफाश कर रही है भाजपा को शिकस्त देने का काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है सपा और बसपा अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोशन अली अंसारी, सेराज हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, हाजी नूरुद्दीन खान अरशद सिद्धकी, संजय उर्फ पंडा जी,रियाजुद्दीन, आशीफ,तोसिफ,रफीक शाहनवाज अंसारी,सर्वर, दिलशाद माजिद, माछिल, रौफ, अख्तर अली शाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हड़ताल पर विद्युत कर्मचारी, संविदाकर्मियों ने सम्हाली कमान, बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

HIGHLIGHTS

  • प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने उपकेंद्र पर लिया सुरक्षा का जायजा

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। बिजली कर्मियों ने तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने 15 मार्च को कार्य बहिष्कार और 16 मार्च की रात से 72 घंटे की हड़ताल का एलान किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बिजली कर्मचारियों के हड़ताल से आम लोगों को कोई परेशानी न हो जिसको देखते हुए सरकार ने भी कमर कस लिया है। कुछ संगठनों ने हड़ताल में सम्मिलित होने का निर्णय नहीं लिया है तथा संविदा कर्मियों ने भी हड़ताल से दूरी बना रखी है बीजपुर क्षेत्र में भी बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से गुरुवार को बदहाल हुई विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को संविदा कर्मियों के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित रही। बीजपुर राय कॉलोनी स्थित 33/11 उप केंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में जी जान से लगे रहे।

उप केंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात 4 सरकारी विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से हमें अकेला ही कार्य करना पड़ रहा है हम लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन हमारा पूरा प्रयास है कि बिजली सप्लाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो।कर्मियों ने बताया कि इस स्टेशन से डूमरचूआ, सिरसोती, डोडहर, नकटु अधौरा, खैरी, मोखना, कोड़ार,बीजपुर सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है।

उधर डीजीपी उत्तर प्रदेश से मिले निर्देशों के अनुसार प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से सक्रिय है प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने मय फोर्स उप केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां तैनात बिजली संविदा कर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति में कोई भी व्यक्ति बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करें तो फौरन इसकी सूचना उपलब्ध कराएं ऐसे सख्स के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिजली कर्मियों की मांग है कि कार्यरत एवं सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों के घरों पर मीटर नहीं लगाया जाए, विद्युत उत्पादन एवं पारेषण की निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए, ओबरा एवं अनपरा में 800-800 मेगावाट क्षमता की दो-दो इकाइयों के निर्माण, परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य एनटीपीसी या किसी अन्य इकाई के बजाय उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम को दी जाए, बिजली कर्मियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए, तेलंगाना व राजस्थान की तरह संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी विधायक के मामले में 7 अप्रैल तक फैसला स्थगित

सोनभद्र। साढ़े आठ साल पूर्व नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एडीजे द्वितीय/एमपी/एमएलए कोर्ट सोनभद्र राहुल मिश्रा की अदालत में शुक्रवार को दुद्धी विधायक रामदुलार के मामले में फैसला सुनाया जाना था, लेकिन न्यायालय ने 7 अप्रैल 2023 तक के लिए फैसला स्थगित कर दिया।

रामनवमी पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • आकर्षक झांकियों का समूह का होगा शामिल
  • पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाया जाएगा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में रामनवमी पर श्री राम दरबार आखड़ा समिति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को नगर स्थित प्रमोद गुप्ता के आवास पर समिति की आवश्यक बैठक बुलाई गई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य श्री राम शोभायात्रा दिनांक 30 मार्च 2023 को समय दोपहर 2:00 से श्री राम जानकी मंदिर विजयगढ़ वाटिका के सामने से निकाली जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए कमेटी के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। वही बैठक की अध्यक्षता डाक्टर धर्मवीर तिवारी व संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के संरक्षक शिव शंकर गुप्ता व जितेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या नरेश परमपूज्य भगवान श्रीराम के जन्मदिन के अवसर पर भारत एवं समस्त विश्व में रामनवमी का पर्व मनाया जाता हैं। इस साल रामनवमी 30 मार्च 2023 को मनाई जानी हैं. कहते हैं कि चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या में अवतरित हुए थे। राम नवमी के दिन ही विष्णु के अवतार के रूप में राम धरती पर आए, उनके अन्यय भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी रामनवमी के दिन ही रामचरितमानस की शुरुआत की थी।

भक्त इस दिन उपवास रखते हैं ऐसी मान्यता हैं कि व्रत रखने से साधक सभी पापों से मुक्त हो जाता हैं।
वही संरक्षक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए मेन टू मेन को जोड़ना पड़ेगा हर वर्ग के व्यक्ति को यात्रा में आमंत्रित करना व अखाड़ा परिषद से जोड़ना ताकि यात्रा को भव्यता प्रदान हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान अखाड़ा समिति के अध्यक्ष व महामंत्री धर्मवीर तिवारी व प्रमोद गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कहा कि यात्रा का राम जानकी मंदिर विजयगढ़ वाटिका से प्रारंभ होकर मेन चौक से धर्मशाला धर्मशाला से चंडी होटल चंडी होटल से मेन चौक होते हुए बढ़ौली चौराहा और वहां से होते हुए महिला थाना महिला थाना से राम जानकी मंदिर पर पहुंचेगी। कहां की यात्रा के मार्ग में भव्य श्री राम दरबार शोभा यात्रा का जनमानस द्वारा स्वागत पुष्प वर्षा जलपान इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी वह यात्रा में राम दरबार की झांकी के साथ-साथ गणेश जी की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी, भारत माता की झांकी, विष्णु भगवान की झांकी सहित अन्य झांकियां से पूरा वातावरण राममय रहेगा।

अखाड़ा समिति के श्रवण व आनंद मिश्रा ने कहा कि पूरे नगर को भगवामय करने के लिए नगर के प्रत्येक मकानों व प्रत्येक खंभों पर वह सड़क के मार्गों पर भगवा रंग से ध्वज पताका झंडी इत्यादि से नगर को सजा दिया जाएगा। संगम गुप्ता व मनोज जालान ने कहा कि यात्रा में लोगों को आमंत्रित करने के लिए वार्ड वाइज टोली बनाई जाएगी और वार्डों में संपर्क कर लोगों को यात्रा में आने के लिए आमंत्रण पत्र बांटा जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से आलोक सिंह, रविंद्र केसरी, रवि जायसवाल, मनीष अग्रहरि, श्याम उमर, आशीष केसरी, अखिलेश कश्यप, विनय भारती, उमेश केसरी, सत्यम सोनी, चंदन सोनी, विनोद गुप्ता, पिंटू गुप्ता, रवि केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जेपी सीमेंट के नाम पर नकली सीमेंट बेचकर ग्राहकों को ठग रहे दुकानदार

HIGHLIGHTS

  • दिसम्बर में ही जेपी सीमेंट का कारोबार हो चुका है बन्द
  • डालमिया समूह ने जेपी की सभी 8 फैक्ट्रियों का कर लिया है अधिग्रहण

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत बीजपुर समेत आसपास के विभिन्न गांवों और कस्बों में इस समय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हर गरीब का घर पक्का हो के तहत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का काम जोर शोर से चल रहा है ऐसे में सीमेंट का कारोबार करने वाले कुछ व्यापारी भोले-भाले ग्रामीणों को ठगी का शिकार बना रहे उन्हें जेपी सीमेंट के नाम पर नकली जेपी सीमेंट बेचकर धोखाधड़ी किया जा रहा है,जिससे कइयों जगह नकली जेपी सीमेंट से मकान की ढलाई करने के बाद शटरिंग खोलते ही छत गिरने का मामला सामने आया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जानकारी के अनुसार विभिन्न सरकारी कार्यों में जेपी सीमेंट का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठना तय है डालमिया सीमेंट के जिला सेल्स प्रमोटर राजेश जायसवाल ने बताया की डालमिया समूह द्वारा जेपी सीमेंट की सभी 8 फैक्ट्रियां 24 दिसम्बर को ही खरीद ली गई है तथा 3 जनवरी से ही डालमिया समूह के ब्रांड से सीमेंट की आपूर्ति हो रही है। जे पी की सभी इकाइयां बंद हो जाने के कारण बाजार में जेपी सीमेंट की आपूर्ति बंद हो चुकी है लेकिन कुछ लोग अभी भी जेपी के नाम से पूरे जनपद में नकली सीमेंट बेच रहे हैं उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ फ्राड किस्म के धंधेबाजों ने छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश, भदोही, जौनपुर और रामनगर समेत विभिन्न स्थानों पर नकली सीमेंट बनाने का मिनी प्लांट बैठाया है। और वहीं से जेपी सीमेंट के नाम से पूरे जनपद में नकली सीमेंट की सप्लाई किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने जिला प्रशासन को इस मामले में शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग किया है जिससे गरीबो को नकली सीमेंट के जाल से बचाया जा सके। डालमिया समूह के क्षेत्रीय प्रबंधक राघवेंद्र ने भी बताया कि जेपी सीमेंट का मर्जर डालमिया में हो गया है और जनवरी से ही डालमिया के नाम से ब्रांड की आपूर्ति की जा रही है तो यह जेपी के नाम से सीमेंट बाजार में कहां से आ रहा है इस पूरे मामले को जिला प्रशासन से जांच कर कार्यवाही की मांग किया गया है।
बहरहाल जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती तब तक गरीब ग्रामीणों को भी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है जिससे वह इस नकली सीमेंट के जाल में फंसने से बच सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

पाक्सो एक्ट के तहत चार दोषियों को 5- 5 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर 12- 12 हजार रूपये अर्थदंड ना देने पर 4- 4 माह की अतिरिक्त कैद
  • छह माह पूर्व नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी किए जाने व तेजाब छिड़क कर चेहरा खराब करने की धमकी का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। छह माह पूर्व नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ एवं तेजाब छिड़ककर चेहरा खराब करने की धमकी देने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर चारों दोषियों अजमेरुद्दीन, रुस्तम, सोहराब एवं वसीम को 5- 5 वर्ष की कैद व 12- 12 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4- 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। जेल में वितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 22 सितंबर 2022 को दुद्धी कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 21 सितंबर 2022 को दोपहर 2 बजे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव निवासी अजीमुद्दीन, रुस्तम, सोहराब व वसीम मोटरसायकिल से उसके घर के सामने आ गए और पहले हॉर्न बजाने लगे। जब उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसकी नाबालिग बेटी जो कक्षा 9 की छात्रा है का नाम लेकर बुलाने लगे। जब हमलोग घर से बाहर निकले तो अनलोगों ने कहा कि आज बेटी को बाहर नहीं आने दिए, लेकिन शीघ्र ही उसकी बेटी को उठा ले जाएंगे। यह धमकी देते हुए सभी वहां से चले गए।

Advertisement (विज्ञापन)

जब बेटी से पूछा गया तो वह रोने लगी और बताई कि जब वह स्कूल जाती है तो सभी मिलकर उसे परेशान करते हैं। उसके साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। कई बार उनके भय से स्कूल भी नहीं जा रही थी। शर्म की वजह से यह बात नहीं बता रही थी। इतना ही नहीं ये लोग यह भी धमकी दे रहे थे कि अगर किसी से बताओगी तो तेजाब छिड़क कर चेहरा खराब कर देंगे। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर चारो दोषियों अजमेरुद्दीन, रुस्तम, सोहराब व वसीम को 5- 5 वर्ष की कैद एवं 12- 12 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4- 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

नमामि गंगे में बीजपुर गांव का नाम शामिल नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने एडीएम नमामि गंगे को सौंपा ज्ञापन

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहा अंतर्गत ग्राम सभा बीजपुर को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे में शामिल नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं ग्रामीण जलापूर्ति सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वासियों को जैसे ही पता चला कि नमामि गंगे परियोजना का लाभ बीजपुर ग्राम सभा को नहीं मिल पा रहा है। तो ग्रामीणों ने बीजपुर स्थित नमामि गंगे योजना के ऑफिस में पहुंचकर वहाँ उपस्थित अधिकारी से पूछताछ किया तो बताया गया कि इस परियोजना में बीजपुर को शामिल नहीं किया गया है इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और सभी लोग हंगामा करने लगे।ग्रामीणों ने नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी अपर जिला अधिकारी सोनभद्र को एक पत्र लिखकर योजना में बीजपुर को शामिल करने की मांग की है और कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में बीजपुर को शामिल किया जाए। अधिकारी को लिखे गए पत्र में दर्शाया बीजपुर में पानी की बहुत ही किल्लत है ग्राम पंचायत के द्वारा पानी की सप्लाई हेतु जो बोर करवाया गया है उसमें से एक बोर धंस गया है और ग्रामीण कुँए व टैंकर का दूषित पानी पीने को विवश हैं वह भी 11हजार की आबादी के लिए अपर्याप्त है इसलिए इस योजना में ग्राम पंचायत बीजपुर को शामिल किया जाना अति आवश्यक है। वही उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खानापूर्ति के लिए जल निगम के द्वारा पानी का पाइप लाइन बिछाया गया है जो कि लगभग एक हजार की आबादी को भी पानी का वितरण नहीं हो पाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही नहीं बीजपुर ग्राम पंचायत में अधिकांश कस्बों में पाइप लाइन भी नहीं बिछाया गया और जल निगम के द्वारा कई हिस्सों में पाइप लाइन जो बिछा है वह जर्जर व्यवस्था हो गई ऐसे में वर्षों से पानी का आस लगाए बीजपुर ग्रामवासी हताश है।इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य रविंद्र गुप्ता,जसवंत सिंह, सुनील सिंह, विजय कुमार पटेल, विजय सोनी, मनोज सहित मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री राम कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री बरेला महादेव मंदिर पर सात दिवसीय आयोजित श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा के आयोजन के तीसरे दिन आजमगढ़ से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक गोविंद शास्त्री महाराज ने श्री राम कथा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस के हर एक पात्र का चरित्र जीवन में उतारने के लायक है।

उन्होंने कहा कि प्रात: काल उठकर रघुनाथा मात पिता गुरु ना वही माथा। अर्थात हर एक बालक हर एक कन्या को चाहिए कि प्रातकाल उठकर अपने माता पिता, गौमाता, गुरु को प्रणाम करें।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं इस कथा को सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। तीसरे दिन की कथा का समापन मुख्य यजमान संतोष केसरी, अरुणा मिश्रा के द्वारा की गई आरती- पूजन के साथ हुई। बतादें कि आचार्य सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में 20 मार्च तक यह यज्ञ एवं श्री राम कथा चलेगी और 20 मार्च को ही दिन में भव्य भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश मिश्रा, देवनाथ बाबाजी, पुजारी इंजीनियर अखिलेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जरूरतमंदो एवं निर्धन व्यक्ति को एसोसिएशन उपलब्ध कराएगा नि:शुल्क कानूनी सहायता

सोनभद्र। मानवाधिकार एवं निशुल्क कानूनी सहायता के लिए समर्पित अग्रणी संस्था भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज के अधिवक्ता भवन में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुआ।‌ वही कार्यक्रम का सफल संचालन विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट महामंत्री बार एसोसिएशन की अध्यक्षता में हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन के प्रमुख सलाहकार व पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट के साथ जिला सत्र न्यायालय परिसर अधिवक्ता भवन 1 में बैठक हुई। एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार पूर्व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्रत्येक निर्धन व्यक्ति का अधिकार होता है। आपराधिक मामलों में यदि एक अभियुक्त को कानूनी मदद नहीं मिले और वे अपना बचाव नहीं कर पाए यह नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। आज के समय में न्याय अत्यंत खर्चीला है, ऐसे में एक निर्धन अभियुक्त अपने बचाव से विरत रह जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस समस्या से निपटने के लिए ही निःशुल्क विधिक सहायता की अवधारणा अस्तित्व में आई है। जहां एक निर्धन अभियुक्त को अपना बचाव करने के लिए एसोसिएशन द्वारा अपने अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है जो अभियुक्त की ओर से उसका बचाव करता है। इस आलेख में इस ही निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित कानून पर चर्चा की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय रॉबर्ट्सगंज में कृष केसरी हहत्याकांड एवं घोरावल थाना अंतर्गत पेड़ में अनुराग हत्याकांड पचास लाख का मुआवजा एवं घर में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए और अगर जरूरत पड़ी तो एसोसियेशन के अधिवक्ताओं का एक पैनल दोनों हत्याकांड के मुकदमों में निशुल्क पैरवी करेगा जिससे दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके ! इस अवसर पर एडवोकेट, फूल सिंह, पवन कुमार द्विवेदी, अतुल कुमार कनौजिया एड, नवीन कुमार पांडेय एड, मनोज कुमार जायसवाल एड, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जिला मुख्यालय पर सामानान्तर कण्ट्रोल रूम किया गया स्थापित

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुपालन में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 द्वारा बिजली कर्मचारियों एवं अभियन्ता संगठनों की कतिपय मांगों को लेकर समस्त परियोजनाओं, मुख्यालयों एवं डिस्काम मुख्यलयों पर 20 फरवरी से चरणबद्ध जन-जागरण रैली एवं मशाल जुलूस तथा इसी प्रकार 16 मार्च की रात्रि 10ः00 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय पर सामानान्तर कण्ट्रोल रूम स्थापित किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसका दूरभाष नम्बर 05444222384 एवं मोबाइल नम्बर 8840127444 है। कन्ट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा कर आवश्यक सूचनाओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। यह कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रहेगा। कलेक्ट्रेट, सोनभद्र में स्थापित विद्युत कर्मचारी प्रान्त व्यापी आन्दोलन नियंत्रण कन्ट्रोल रूम हेतु नोडल अधिकारियों/कर्मचारियों नामित किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

नोडल अधिकारी निखिल कुमार यादव, डिप्टी कलेक्ट्रेट मुख्यालय, सोनभद्र मो0न0-6387504022, नामित कर्मचारी प्रेमचन्द्र वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट मो0 नं0 9919856357, रामजी, जन सूचना लिपिक, कलेक्ट्रेट मो0 नं0 7007324744 प्रातः 06ः00 बजे अपरान्ह 02ः00 बजे तक कार्यरत रहेगें। अपरान्ह 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक राम लाल, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट नोडल मो0 नं0 945016102, नामित कर्मचारी जमुना प्रसाद वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट मो0 नं0 9919717351, विमल श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक मो0 नं0 8707250525 रहेगें। नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन मो0 नं0 9450125408, नामित कर्मचारी हरि गोविन्द वरि0 सहायक कलेक्ट्रेट मो0 नं0-9451581825, शक्ति सिंह लेखपाल/स्टेनो बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मो0 नं0- 9454077088 रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक लगायी गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मचारी हड़ताल नियंत्रण कन्ट्रोल रूम में ड्यूटी हेतु निर्धारित कर्मियों द्वारा कन्ट्रोल रूम के लिए निर्धारित दूरभाष पर विद्युत कर्मचारी आन्दोलन आदि सम्बन्धित प्राप्त सूचनाओं से प्रभारी अधिकारी, कंट्रोल रूम को अवगत कराया जायेगा, जो सम्बन्धित विभाग अथवा आवश्यकतानुसार जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को तत्काल अवगत करायेंगें। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में स्थापित विद्युत परियोजनाओं, उप केन्द्रों आदि प्रमुख एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें, इसी प्रकार से समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं समस्त पुलिस उपाधीक्षकगण अपने परिक्षेत्र में स्थित समस्त विद्युत केन्द्रों, उप केन्द्रों आदि पर सतत् पर्यवेक्षण रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए उत्तरदायी होंगें।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free