परासी पाण्डेय में श्री राम रामलीला का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • प्रथम दिन की रामलीला श्री राम जन्म उत्सव से हुई प्रारंभ।

सोनभद्र। बुधवार को परासी पांडे में श्री रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रामलीला के बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि रहे बजरंग दल के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री रजनीश व सत्यम पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्वलन कर रामलीला का शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने रामलीला समिति परासी पाण्डेय के पदाधिकारियों एवं एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के सभी गांव में इसी तरह का मंचन सदैव होते रहना चाहिए इसी से हमारी संस्कृति और समाज का उत्थान हो सकता है क्योंकि राम एक ऐसा नाम है जिसका उपयोग जीवन के आरंभ से अंत तक होता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही रामलीला के प्रथम दिन राम जन्म की लीला आरंभ हुई। वहा उपस्थित लोगों ने रामलीला मंचन का खूब आनंद लिया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष मदन मोहन पाण्डेय, प्रबंधक दीनानाथ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रमेश देव पाण्डेय, रविंद्र पाण्डेय, दिनेश, गुड्डू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ग्राम परनी में विधि की छात्रा से महिलाओ ने सुनाई पानी की समस्या

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत परनी, पड़री, गड़िया का लखनऊ से आई ला की छात्रा आयशा ने अध्ययन किया और गांव की समस्या से रूबरू होते हुए उन्हे सलाह भी दी। परनी में समूह की महिलाओ के साथ बात चीत में आयशा ने कहा कि समूह केवल पैसा जमा करने का माध्यम नही है।इससे स्वावलंबी बनने का रास्ता तो निकलता ही है।

Advertisement (विज्ञापन)

आत्मविश्वास,संगठन मजबूत होता है और समूह के जरिए समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।महिला उत्पीड़न ,पर भी समूह के जरिए समाधान निकाले जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। महिलाओ ने बताया कि गांव में धारीकर बस्ती अगरिया बस्ती और उतर टोला के लोग आज भी प्रदूषित पानी पी रहे है।एक दो हैंडपंप है तो पानी ही नही निकलता है।जिससे हम लोग पानी के लिए चक्कर लगाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

महिलाओ ने जिलाधिकारी से मांग उठाई कि गांव में शुद्ध पानी की व्यवस्था कराई जाए।कोटेदार मोहन सिंह ने बताया कि अधिकतर हैंड पंपों में फ्लोराइड है जिससे बच्चो के दांत पीले हो रहे है और लोगो में पेट दर्द, जोड़ों और हड्डियों में दर्द बना रहता है।ला की छात्रा ने खन्ता बराईडाड़ ,गड़िया में पेय जल की समस्या से रूबरू हुई। और कहा की सरकार को शुद्ध पेय जल मुहैया कराने में प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने खंता पिकनिक स्पाट की खुबसूरती भी देखी और पर्यटको द्वारा प्लास्टिक तथा ग्लास , पत्तल, शीशा फेके जाने को लेकर चिंता जताई।

युवा समाजसेवी चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रामानुज धर द्विवेदी

घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम महुआंव पाण्डेय मे चल रहे स्व. जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गये पहले मुकाबले मे कतरन की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों मे मिझून को 124 रन का लक्ष्य दिया। जवाब मे बैटिंग करते हुए मिझुन की टीम 82 रन ही बना पायी। कतरन की टीम की ओर से नीरज यादव ने 44 रन और 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दूसरा मैच बड़गावा और कतरन के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए कतरन की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों मे 91 रन बनायी। जवाब मे बड़गावा की टीम 8 ओवरों मे 92 रन बना कर मैच जीत लिया।आखिरी ओवर मे 24 रन चाहिए था,मानिंद मिश्रा ने 4 छक्के लगा कर अपनी टीम को जीत दिलाने मे सफल रहे।मानिंद मिश्रा ने 54 रन और 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। इस कार्यक्रम को युवा समाजसेवी प्रखर वक्ता चंद्र शेखर पाण्डेय द्वारा अपने माता जी की स्मृति में कराया जा रहा है। जिसमें सभी प्रतिभागियों को अनेकों तरह के पुरस्कार से उनके विधाओं के अनुसार कमेटी व मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा दिया जाता है।
इस अवसर पर गावं के सम्मानित सदस्य कामेश्वर धर द्विवेदी,बागेश्वरी धर,रामजी धर,विवेक धर,जगदीश शर्मा व आम जनमानस के साथ कमेटी के लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र में एक ओर गुफा चित्र की हुई खोज

HIGHLIGHTS

  • नगवा ब्लॉक के पनौरा गांव तलवा बांध के पास स्थित है नवीन गुफा चित्र
  • पोस्ट डॉक्टरल फ़ेलो डॉ मुकेश कुमार ने पुरातात्विक सर्वेक्षण के दौरान यह खोज किया
  • आदिकालीन गुफाचित्रों का संरक्षण होना चाहिए -दीपक कुमार केसरवानी
  • विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा खोज अभियान चलाया जा चुका है।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। आदिमानव की क्रीड़ा स्थली विंध्य क्षेत्र का सोनभद्र जनपद जहां विश्व में पहली बार सन 1867-68 में पुरातत्व विभाग के सर्वेयर अलेजजेंडर कनिंघम के सहायक एसीएल कारनाईल विश्व में प्रथम बार गुफाचित्रों का श्री गणेश सोनभद्र जनपद के सोहागी घाट से किया था, लगभग 140 वर्ष पूर्व। तब से लेकर आज तक सोनभद्र जनपद में नवीन गुफा चित्रों की खोज पुरातत्ववेत्ताओ, शोधार्थियों द्वारा अनवरत की जा रही है इसी क्रम में सोनभद्र जनपद के नगवा गांव के पनौरा गांव के तलवा बांध स्थित एक पहाड़ी पर मुसरहवा मान मे एक नवीन गुफा चित्र की खोज वाराणसी बीएचयू के पोस्ट डॉक्टरल फ़ेलो डॉ मुकेश कुमार ने किया है। खोजकर्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार जायसवाल के निर्देशन शोध कर रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

खोजकर्ता ने बताया कि-“खोज में प्राप्त गुफा की पदीवार पर गाढ़े भूरे और लाल रंग से विविध चित्र बने है जिसमे गाढ़े भूरे रंग से चित्रित मानव द्वारा धनुष बाण से हिरण (संभवतः सांभर) का आखेट करने के दृश्य के ऊपर लाल रंग से बने हिरण, जंगली सूअर, भैंसा तथा अन्य पशु का चित्र काफी आकर्षक है| लाल रंग से बने हिरण के कुछ चित्रों में पीले रंग से पशु की वाह्य रूपरेखा बनायीं गई है।

एक अन्य दृश्य में लाल रंग से चित्रित मानवों द्वारा धनुष बाण एवं भाले से हाथी का आखेट करने का चित्र भी महत्वपूर्ण है। इसमें नीचे की तरफ एक दूसरे का हाथ पकड़े व पैर फैलाये मानवाकृतियों की लम्बी श्रृंखला है जो संभवतः हाथी को घेरकर मारने का दृश्य हो सकता है। हाथी की लम्बाई ५० सेमी० है था तथा इसके समीप बने दो अन्य हिरण की लम्बाई क्रमशः 27व 23 सेमी० है। इस चित्र के ऊपर गाढ़े भूरे रंग से बने हिरण, मोर तथा अन्य पशु पक्षी के चित्र निष्पादित किये गए है। इसके अतिरिक्त अन्य पशु आखेट का दृश्य, सामूहिक नृत्य का दृश्य, एक दिशा में जाते हिरणों के चित्र, आखेट करने के लिए एक पंक्ति में जाते मानवाकृतियाँ जिसमे किंही किंही के हाथ भाले है, आदि चित्र अंकित है। इन चित्रों की कनच तार, लेखहिया, लेखनिया, लखमा, भल्दरिया तथा भीम बैठका आदि चित्रित शैलाश्रयों के चित्रों से तुलना करने के बाद कहा जा सकता है इस शैलाश्रय में अंकित चित्र मध्यपाषाण काल से लेकर ऐतिहासिक काल तक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक, स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/ पुरातत्वविद दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-विंध्य क्षेत्र के सोनभद्र जनपद में अब तक 10,000 ईसवी पूर्व से 500 ईसवी पूर्व तक के आदिम गुफाचित्र प्रकाश में आ चुके हैं। इनमें शिकार दृश्य, पारिवारिक दृश्य, युद्ध दृश्य, पशु- पक्षी आकृतियां, विभिन्न प्रकार की लिपियां ज्यामिति डिजाइन एवं बौद्ध, जैन धर्म से संबंधित चिन्ह अन्य धार्मिक चिन्ह प्राप्त हुए हैं। इनआदिकालीन गुफा चित्रों का संरक्षण होना चाहिए।

इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभा, लखनऊ, जिला अधिकारी सोनभद्र को पत्र प्रेषित कर यह मांग किया है कि सोनभद्र जनपद में विभागीय स्तर से गुफाचित्रों का सर्वेक्षण इनके संरक्षण की व्यवस्था तत्काल कराई जाए ताकि इनका चित्रात्मक इतिहास कायम रहे।

बोले एड पवन कुमार: जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद को आरक्षण अनु0 जाति की जगह अन्य वर्ग के लिए किया जाय आरक्षित

सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य ज़नमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि जनपद सोनभद्र की इकलौती नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जब कि स्वतन्त्र भारत में रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र शुरू से लेकर अभी तक आरक्षित हैं और जनपद कि चार विधान सभा में दुद्धी व ओबरा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं और जनपद के सदर ब्लॉक प्रमुख भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। जो कि यहा आम जनता के लिए अभिशाप हैं। क्योंकि यहां सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि न होने के कारण अपनी आवाज शासन को नहीं पहुंचा पाने के कारण यह जनपद पिछड़ता जा रहा हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने ने कहा कि जो सामाजिक न्याय के विरूद्ध हैं, जबकि जनपद सोनभद्र की इकलौती नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज में आबादी लगभग 40 प्रतिशत सामान्य पिछड़ी जाति 40 प्रतिशत व 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के हैं। जिससे अनुसूचित जाति को छोड़कर अन्य वर्ग के लिए नगर पालिका परिषद सोनभद्र को आवंटित किया जाय। नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को अनुसूचित जाति का आवंटन रद्द करके सामान्य या पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया जावे। जिससे हम सबको भागीदारी का अवसर मिले।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र से तीन स्काउटरो ने पूर्ण किया एच डब्ल्यू बी कोर्स

HIGHLIGHTS

  • प्रयागराज में दिलाया गया प्रशिक्षण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित प्रयागराज में एच डब्ल्यू बी प्रशिक्षण सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें जनपद सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा, दया शंकर कुशवाहा दुद्धी और शलेंद्र कुमार मिश्र म्योरपुर ने हिमालय उडबैज कोर्स कंप्लीट किया है। अपना अनुभव साझा करते हुए डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि कैंप में सभी ने एक दिन के लिए पेट्रोल लीडर/टोली नायक का अनुभव भी प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी ने हर कार्य को एक साथ मिलकर करने का हुनर सिखा। टेंट में सोना ओ भी इतनी ठंड में, पूर्ण अनुशासित होकर रात दिन एक करके समयबद्ध कार्य करना चुनौतीपूर्ण रहा।राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों का सानिध्य प्राप्त हुआ। चार दर्जन से अधिक स्काउट मास्टरों का प्रशिक्षण दो टोलियो में संपन्न हुआ। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविन्द कुमार श्रीवास्तव की छत्रछाया में ग्रुप ए को हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव (लीडर आफ कोर्स) का आशीर्वाद एवं काउंसलर डॉ सुनिल कुमार सिंह, पी आर पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा ग्रुप बी को नजीर मुकाबिल (लीडर आफ कोर्स), लाखन सिंह, पवन कुमार राठी, सत्यनारायण कनौजिया का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

श्याम बाबू का स्नेह क्वाटर मास्टर के रूप में मिला। उन्होंने बताया कि यह कैंप मेरे लिए गौरवपूर्ण रहा। स्काउटिंग के माध्यम से अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा, मैं परिपक्व स्काउटर नहीं हूं पर स्काउटिंग मेरे रोम रोम में मौजूद है। यहीं कारण है कि कोरोना काल में मैंने स्काउटिंग से ही प्रेरित होकर कैंप क्लास चलाया था जिसका प्रसारण दूरदर्शन और रेडियो चैनल पर भी हुआ था। एक स्काउटर की हैसियत से कोरोना काल में अपनी टीम के साथ सेवा कार्य भी करने में पीछे नहीं रहा। हिमालय उडबैज कोर्स स्काउटिंग विधा की सबसे ट्रेनिंग है। प्रशिक्षण पुर्ण करने वाले सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।

दिलीप कुमार व राम विलास को मिला मैन आफ द मैच


घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम महुआंव पाण्डेय में चल रहे जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मुकाबला महुआंव पाण्डेय औऱ कुशहरा के बीच खेला गया। जिसमें महुआंव पाण्डेय की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 119 रन बनाये। जिसके जवाब में कुशहरा की टीम ने 8 ओवर खेल कर मात्र 41 रन ही बना पाई। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच दिलीप कुमार रहे। दूसरा मैच पाताल भैरो स्पोर्टिंग क्लब महुआंव पाण्डेय और ब्रह्मबाबा स्पोर्टिंग क्लब मुसरधारा के बीच खेला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें पाताल भैरो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 96 रन बनाये। जिसके जवाब में मुसरधारा की टीम ने 8 ओवर में सिर्फ 45 रन ही बना पाई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राम विलास रहे।गौरतलब है कि इस टुर्नामेंट का आयोजन युवा समाज सेवी प्रखर वक्ता चंद्र शेखर पांडेय के द्वारा युवाओं के उत्साह वर्धन हेतु कराया जा रहा है।इस मौके पर आयोजन समिति के अजय द्विवेदी, दीपक शर्मा, प्रदीप तिवारी, प्रदीप विश्कर्मा, गुड्डू जायसवाल, जितेंद्र लाइनमैन , अभिषेक द्विवेदी, निखिल द्विवेदी, नीरज गौतम, राजन गौतम, सुरेंद्र गौतम, गवर्नर ,रामकेश कुशवाहा, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे

Advertisement (विज्ञापन)

डीएम ने नवीन सब्जी मण्डी के धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • धान क्रय केन्द्र पर धान बिक्रय हेतु आने वाले कृषक बन्धुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बीते मंगलवार को धान क्रय केन्द्र नवीन सब्जी मण्डी राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र पर बिक्रय हेतु लाये गये धान की गुणवत्ता को देखा और इसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने धान क्रय केन्द्र पर किसानों द्वारा बिक्रय किये गये धान की बोरियों को वजन कराया, वजन कराने के दौरान धान की बोरियाॅ फटी हुई स्थिति में पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि धान की बोरियां फटी हुई न पायी जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्र पर काफी मात्रा में धान भण्डार के रूप में रखा पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि क्रय केन्द्रों पर खरीदे जाने वाले धान को समय से निर्धारित मीलों पहुँचा दिया जाये, अनावश्यक रूप से क्रय केन्द्रों पर धान को इकठ्ठा न किया जाये, सम्बन्धित नामित एजेन्सी के माध्यम से मीलों पर धान भेजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, इस मामले में शिथिलता कदापि न बरती जाये, इसी प्रकार जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर धान बिक्रय किये हुये कृषकों के खाते में धनराशि स्थानान्तरित करने की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली और क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी कृषकों के खाते में 48 घण्टे के अन्दर धनराशि स्थानान्तरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इस दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि दो, तीन कृषक ऐसे हैं, जिन्होंने 24 नवम्बर को धान बिक्रय किये गये थे, उनके खाते में धनराशि स्थानान्तरित नहीं की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 से जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि खाता संख्या में त्रुटि होने के कारण उनके खाते में धनराशि स्थानान्तरित नहीं हो पायी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कृषक बन्धुओं के खाते से सम्बन्धित कोई समस्या हो, तो उसके सम्बन्ध में उप निदेशक कृषि को सूचित करके खाते से सम्बन्धित समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर धान बिक्रय हेतु आने वाले कृषकों के बैठने की व्यवस्था, पीने हेतु शुद्ध पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाये, जिससे कि क्रय केन्द्रों पर कृषक बन्धुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र परिसर में धान ले आने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी सुचारू ढंग से सुनिश्चित की जाये। इस दौरान डिप्टी आर0एम0ओ0 अमित चैधरी, क्रय केन्द्र प्रभारी संदीप भारती, क्रय केन्द्र प्रभारी विकास पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी आशुलिपिक राम आधार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश राज्य माउंटेन बाइक साइकलिंग के ट्रायल में सोनभद्र के संतोष रहे प्रथम

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य माउंटेन बाइक साइकिलिंग के ट्रायल में सोनभद्र के म्योरपुर कस्बे के संतोष कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने कस्बे के साथ साथ पूरे सोनभद्र का नाम रोशन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बीते रविवार को ट्रांस गंगा सिटी कानपुर के गेट नंबर 4 पर उत्तर प्रदेश राज्य माउंटेन बाइक साइकिलिंग के ट्रायल का आयोजन हुआ जिसमें लखनऊ, बरेली ,सहारनपुर, सोनभद्र, मथुरा, हरदोई, कानपुर के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सोनभद्र के म्योरपुर कस्बा निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिससे कस्बे के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

HIGHLIGHTS

  • अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 69 गाड़ियों को चालान कर, 23 वाहनों को सम्बन्धित थानों को अभिरक्षा हेतु किया गया सुपूर्द

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध में सघन जाँच किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें कुल 23 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के करण M-check app के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। जिसमे 13 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया तथा 02 वाहनों में फर्जी वेबसाइट से जनित फर्जी ई0एम0एम0-11 पाये जाने पर राबर्ट्सगंज थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें