अंतरराष्ट्रीय दृष्टि बाधित क्रिकेट खिलाड़ी चंदन कुमार को एनटीपीसी सिंगरौली ने किया सम्मानित



सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर के तहत अंतरराष्ट्रीय दृष्टि बाधित क्रिकेट खिलाड़ी चंदन कुमार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली एवं जयिता गोस्वामी, अध्यक्षा वनिता समाज द्वारा चन्दन कुमार को उपहार स्वरूप क्रिकेट किट भेंट किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष की कामना की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि दृष्टिबाधित टी 20 क्रिकेट विश्वकप के चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी चंदन कुमार, चिल्काडांड ग्राम, निवासी हैं। चन्दन कुमार वर्ष 2017 से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे है। वर्ष 2018 में इंडिया एवं इंग्लैंड के क्रिकेट मैच में प्रतिभागिता कर चन्दन कुमार ने भारत को शानदार जीत दिलाई थी। चन्दन कुमार को वर्ष 2022 में त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच में भारत, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के साथ दुबई में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ एवं उन्हें देश के कई हिस्सों में नागेश ट्रॉफी में भी का खेलने मौका मिला।

Advertisement (विज्ञापन)

चन्दन कुमार अब तक कुल 24 मैच खेल चुके हैं। जिसमें से 21 इनिंग्स है एवं अब तक 1006 रन में से दो शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। भविष्य के लिए चन्दन कुमार दृष्टिबाधित टी 20 क्रिकेट विश्वकप कोचिंग के लिए चयन हुआ एवं पुनः जनवरी 2023 में नागेश ट्राफ़ी खेलने भी जाएंगे। इस अवसर पर बसुराज गोस्वामी ने अपने उद्भोधन में चन्दन कुमार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि हमारे चिल्काडाँड गांव के चंदन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधिति कर अपने गांव, क्षेत्र, देश सहित हम सभी को गौरवान्वित किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि चंदन कुमार हम सभी के लिए भी प्रेरणा हैं और हम सब को सीखना चाहिए कि कैसे हम सब को बिना चुनौतियों से डरे बिना अपने जीवन में आगे बढ़ा जाए। चंदन कुमार ने एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर के तहत विश्व स्तरीय क्रिकेट किट प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे इनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बहुत सहयोग होगा। उन्होंने कहा कि वह देश और अपनी मातृभूमि का नाम रोशन करने के लिए भविष्य में और भी अधिक मिहनत करेंगे। बिजोय कुमार सिकदर, मानव संसाधन प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली को चन्दन कुमार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर बेहद गर्व है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली समुदाय में ऐसी प्रतिभाओं की निखारने हेतु संकल्पित है एवं इसके लिए भविष्य में भी सभी संभव सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में पधारे पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित जनों ने भी अंतरराष्ट्रीय दृष्टि बाधित क्रिकेट खिलाड़ी चंदन कुमार के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), चितरंजन बेहरा, वरिष्ठ प्रबंधक (टाउनशिप प्रशासन), सौरभ कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, (टाउनशिप प्रशासन), कुमार आदर्श (कार्यपालक-सीएसआर), हीरा लाल, ग्राम प्रधान चिल्काडांड एवं वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं, एनटीपीसी सिंगरौली उपस्थित रहें।

एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर द्वारा ग्रामीण क्यूसीएफ़आई टीम को किया गया सम्मानित

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर सीएसआर की ग्रामीण क्वालिटी सर्किल की टीम “ग्राम विकास” एवं टीम “माँ ज्वाला “ ने 10 वें क्वालिटी सर्किल फॉरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफ़आई) में गोल्ड अवार्ड हासिल किया। ग्रामीण क्वालिटी सर्किल की टीम ग्राम विकास एवं टीम माँ ज्वाला के जीत की खुशी में उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक एवं जयिता गोस्वामी, अध्यक्षा, वनिता समाज को पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया।

तदुपरान्त, बसुराज गोस्वामी एवं जयिता गोस्वामी द्वारा टीम माँ ज्वाला एवं टीम ग्राम विकास को उपहार भेंट कर एवं उपस्थित जनों द्वारा करतल ध्वनि से उनका सम्मान किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्रीय स्तर (क्यूसीएफ़आई) में प्रतिभाग करने वाली सभी कारपोरेट टीमों में से केवल एनटीपीसी सिंगरौली की ही दोनों टीमें सीएसआर द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्तरीय एवं महिलाओं की थीं, जिसने इस प्रतियोगिता में अन्य कॉर्पोरेट एजेंसियों के पुरुष कर्मचारियों के साथ प्रतिस्पर्धा की एवं गोल्ड अवार्ड जीता।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली के दोनों टीमें क्यूसीएफ़आई वाराणसी में क्षेत्रीय स्तर में स्वर्ण अवार्ड जीतने के बाद क्यूसीएफ़आई के राष्ट्रीय स्तर प्रतिस्पर्धा (औरंगाबाद) में प्रतिभाग करेंगी।
श्री गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक ने क्षेत्रीय स्तर क्यूसीएफआई में दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में क्यूसीएफआई में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली ग्रामीण महिलाओं और समाज के समग्र विकास हेतु निरंतर सार्थक कदम उठाता रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर बिजोय कुमार सिकदर, मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली, सीएसआर के तहत समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है एवं समाज उत्थान हेतु भविष्य में सामाजिक कल्याण कार्य करता रहेगा।
लता कुमारी, टीम माँ ज्वाला की सदस्या ने एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा सीएसआर के तहत इस बड़े अवसर प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया, जिससे इन सभी के समग्र व्यक्तित्व विकास में अत्यधिक सहयोग होगा। एनटीपीसी सिंगरौली ने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार क्यूसीएफआईमें प्रतिभागिता का अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है और इससे पूर्व भी उनकी टीम एनटीपीसी सिंगरौली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम एनटीपीसी सिंगरौली और अपने गांव का नाम रोशन करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।

इस अवसर पर अन्य क्यूसीएफ़आई प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए एनटीपीसी सिंगरौली को सीएसआर के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर मंच पर प्रतिस्पर्धा करने हेतु आभार किया।
वहीं हीरा लाल, ग्राम प्रधान चिल्काडांड एवं उपस्थित पत्रकार गण ने भी एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा गांव की महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर मंच प्रदान करने हेतु एनटीपीसी सिंगरौली की सराहना की।
इस अवसर पर ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), चितरंजन बेहरा, वरिष्ठ प्रबंधक (टाउनशिप प्रशासन), सौरभ कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, (टाउनशिप प्रशासन) कुमार आदर्श (कार्यपालक-सीएसआर), एवं वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं, एनटीपीसी सिंगरौली उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

एरिया ट्रीटमेंट से फरीपान में आधा मीटर बढ़ गया जल स्तर- रंग ला रहा है नाबार्ड के जल संरक्षण योजना में ग्रामीणों की भागीदारी

HIGHLIGHTS

  • खेतों में आई हरियाली तो, सुख ग्रस्त गांव में आने लगी खुशहाली

संतोष कुमार, म्योरपुर (सोनभद्र): ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरीपान सांगोबांध और राजस्व गांव विश्रामपुर में वर्षाजल संरक्षण कर ग्रामीण जीवन स्तर में वृध्दि करने का प्रयास रंग लाने लगा है बनवासी सेवा आश्रम नाबार्ड लखनऊ के सहयोग से तीन गांवों में सघन रूप से पिछले चार वर्ष से वाटरशेड का कार्य कर रहा है। जनपद के छत्तीसगढ़ सीमा से लगे सांगोबांध, फरीपान व विश्रामपुर गांव के लगभग 1200 हेक्टयर भूमि का एरिया ट्रीटमेंट – फार्म बण्ड, मार्जिनल बण्ड, एलबीएस, ड्रम चेकडेम आदि कर भूजल स्तर बढाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों नाबार्ड लखनऊ के एरिया मैनेजर आनंद वर्धन का एक दिवसीय दौरा कार्य प्रगति जानने की दृष्टि से हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्य अवलोकन के दौरान एरिया मैनेजर आनंद वर्धन ने जलछाजन समिति सदस्यों व महिला समूह के सदस्यों को अधिक से अधिक आजिविका बढा़ने की बात कही। इस अवसर पर महिला किसानों को किचेन गार्डेन यंत्र व सिंचाई के लिए सोलर स्प्रिंकलर मशीन वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक रमेश भाई ने बताया कि इस वर्ष खेती विकास के लिए किसानों को नेडेप, वर्मी खाद व कम्पोस्ट खाद व इमारती व फलदार पौधे किसानों के खेतों में लगवाए गये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने बताया कि एक महिला समूह के सदस्यों को जमुना पारी प्रजाति की 12 बकरियां दिये गये हैं जो अब उनके और 15 बच्चे हो गये हैं। उन्होने बताया कि एरिया ट्रिटमेंट से कुएं का जल 50 से 60 सेमी. बढा है। जिन खेतों में घास भी ठीक से नहीं उगता था उसमें अरहर, ज्वार जैसी फसल लहलहा रहा हैं। गांव के लोगों मे स्वच्छता, शिक्षा के प्रति व खुद निर्णय लेने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। गांव अपना निर्णय खुद लेकर अपने गांव का जीपीडीपी तैयार करने के साथ “पशु ऐरा प्रथा” पर रोक लगाकर “गांव की धरती गांव का राज, गांव-गांव में ग्राम स्वराज” नारे को भी चरितार्थ कर रहे हैं। इस अवसर पर विमलभाई, सुभाषचन्द्र, विशाल कुमार, प्रेमा देवी, राम-लखन कोरवा, बेचनराम, मीना देवी सहित अनेक महिला समूह व जलछाजन समिति सदस्य उपस्थित रहे।

जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

HIGHLIGHTS

  • महुआंव पांडेय स्थित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कई टीमों ने लिया प्रवेश

सोनभद्र। जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआंव पांडेय निवासी वरिष्ठ नागरिक जनार्दन प्रसाद पांडेय की स्मृति शेष धर्मपत्नी जामवंती पांडेय की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार, 25नवंबर को महुआंव पांडेय स्थित क्रिकेट मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी राम अनुज धर द्विवेदी ने गुरुवार को दी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया है कि एक पखवारे तक चलने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों की कई टीमें प्रतिभाग करेंगी। पहले दिन खेले जाने वाले उद्घाटन मैच का शुभारंभ जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष चंद्र शेखर पांडेय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता आयोजित करने वाली संस्थान द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से खेल सामग्री आदि प्रदान की जाएगी। मीडिया प्रभारी की माने तो फाइनल मैच में मैन आफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज की ख्याति अर्जित करने वाले खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मैच में प्रतिभाग करने वाली टीम को प्रवेश शुल्क के नाम पर 11 सौ रुपए जमा करना होगा जबकि विजेता को 15000 और उपविजेता को ₹10000 का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।

साढ़े 14 वर्ष पूर्व हुए हीरालाल चौहान हत्याकांड मामले में दोषियों को 10-10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर 14 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद

सोनभद्र। साढ़े 14 वर्ष पूर्व हुए हीरालाल चौहान हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों बबुन्दर, सुरेश, दिनानाथ, आदित्य व लल्लू भारती को 10-10 वर्ष की कैद एवं 14-14 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोइठहरी गांव निवासी सुभाष चौहान पुत्र हीरालाल ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 29 मार्च 2008 को बीती रात मेरे पिता हीरालाल व माता लीलावती मकान के बाहर दरवाजे पर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। मैं भी अपनी पत्नी सरिता के साथ कमरे में सो रहा था। करीब एक बजे रात को मां के बचाओ, बचाओ की आवाज सुनकर दरवाजा खोलकर मैं और मेरी पत्नी वहां पहुंचे तो देखा कि बबुन्दर, सुरेश, दिनानाथ, आदित्य व लल्लू भारती पिता जी को मारने के लिए मौजूद थे। उसी समय बबुन्दर ने कुल्हाड़ी से पिता जी के सिर पर 2-3 बार वार कर दिया। शेष सभी लोग ललकार रहे थे और यह कह रहे थे कि हीरालाल आज बचने न पाए।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके बाद धमकी देते हुए सभी चले गए। कुछ लोगों की मदद से पिताजी को जिला अस्पताल ले आया जहां इलाज के दौरान पिताजी की मौत हो गई। बंटवारे को लेकर करीब डेढ़ साल से झगड़ा हुआ था इसी रंजिश को लेकर पिताजी की इन लोगों ने हत्या कर दी है। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया और पुलिस विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोइठहरी गांव निवासी बबुन्दर पुत्र स्वर्गीय रामचंन्द्र, सुरेश पुत्र अक्षयबर, दिनानाथ उर्फ लल्ले पुत्र प्रधान चौहान, आदित्य पुत्र रामनरेश व लल्लू भारती पुत्र बुधिराम के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों बबुन्दर, सुरेश, दिनानाथ, आदित्य व लल्लू भारती को 10-10 वर्ष की कैद एवं 14-14 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने की।

व्यापारियों की मांग हुई पूरी: राबर्ट्सगंज नगर के पास से कराया जाएगा बाईपास का निर्माण, मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन सोनभद्र का आभार व्यक्त किया है
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के व्यापारियों की निरंतर प्रयासों के फल स्वरूप प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित कलवारी- खलियारी मार्ग के मध्य पड़ने वाले राबर्ट्सगंज नगर के पास बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र से जुड़े व्यापारियों ने शीतला मंदिर चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई तथा उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन सोनभद्र को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 2019 से निरंतर राबर्ट्सगंज नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले कलवारी- खलियारी राज्य मार्ग का विरोध हम निरंतर करते रहे हैं जिस के क्रम में 2019 में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा जी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल के साथ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर मिला तथा बाईपास बनाए जाने की सहमति बनी और उपमुख्यमंत्री ने तत्कालीन जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को निर्देश दिया कि तत्काल बायपास मार्ग का सर्वे कराएं वह उसे शासन को भेजें जिससे उसकी स्वीकृति दी जा सके तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र को लिखित रूप से अस्वस्थ करें कि नगर के मध्य से कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा समय आने पर बाईपास का निर्माण होगा जिसकी लिखित कॉपी व्यापार मंडल को दी गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस के क्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लगभग 10 बार लखनऊ का दौरा कर शासन से समन्वय बनाया उपमुख्यमंत्री के सोनभद्र दौरे के दौरान सर्किट हाउस व कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा कर पुनः बाईपास बनाये जाने की मांग किया जिसके फलस्वरूप शासन ने बाईपास बनाने की मंजूरी दे दी है। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, राजेश बंसल, आनंद जयसवाल, रमेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, दीपचंद जयसवाल, विजय केशरी, श्याम केसरी, नंदलाल कुशवाहा, अभिषेक केसरी, आनंद गुप्ता, अजय केसरी, संजय जयसवाल, अजीत जायसवाल, सरदार दया सिंह सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

नहीं टूटेगा रॉबर्ट्सगंज का बाजार, नगर के पास से होगा बाईपास का निर्माण, भूमि अधिकरण के लिए एसडीएम ने की 4 लेखपालों की नियुक्ति

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रशासन ने बाइपास निर्माण के लिए खैराही, मानपुर, गैंगुआर, धरनीपुर, घुवासकला, बिठगांव निस्फ व मझिगांव चौबे गांव की भूमि बाइपास के लिए चिन्हित किया है।
  • सर्वे के लिए चार लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा इस सर्वे के काम में लोक निर्माण विभाग सहयोग करेगा।

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज का मुख्य बाजार अब नहीं टूटेगा, बल्कि रॉबर्ट्सगंज से होकर गुजरने वाले कलवारी- खलियारी राजमार्ग के लिए बाईपास का निर्माण कराए जाने को शासन से मंजूरी मिल गई है। यह बाईपास सात गांवों से होकर गुजरेगी राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। बाईपास बनने से न सिर्फ गाड़ियों का लोड कम होगा, बल्कि लोगों को उसी मार्ग से बिहार जाना आसान हो जाएगा।

रमेश कुमार
( एसडीएम रॉबर्ट्सगंज )

बुधवार को सदर एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि कलवारी-खलियारी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर के पास बाईपास निर्माण के लिए सात गांवों को चिन्हित किया गया है। सर्वे के लिए चार लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा इस सर्वे के काम में लोक निर्माण विभाग सहयोग करेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बताया कि भूमि अधिकरण के लिए लेखपाल संतोष दूबे, अनूप यादव, सज्जन सिंह व नमिता गुप्ता की चार सदस्यीय टीम गठित किया है। टीम गूगल अर्थ मैप का प्रयोग करके बाइपास निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि राबर्ट्सगंज के पास बाईपास की मांग को लेकर विभिन्न व्यापारी संगठन पिछले काफी समय से आंदोलन चला रहे थे। उनका तर्क था कि अगर कलवारी-खलियारी मार्ग को फोर लेन किया गया, तो पूरा राबर्ट्सगंज बाजार उजड़ जाएगा। उनकी मांग थी कि नगर के पास से बाईपास निकाला जाए, इससे नगर सुरक्षित होगा साथ ही बाइपास निर्माण से रोजगार के नए मौके उपलब्ध होंगे।

बाइपास के लिए भूमि चिन्हित
ऐसे में अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने बाइपास निर्माण के लिए खैराही, मानपुर, गैंगुआर, धरनीपुर, घुवासकला, बिठगांव निस्फ व मझिगांव चौबे गांव की भूमि बाइपास के लिए चिन्हित किया है।

डीएम ने विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को किया निर्देशित, नामित हुए नोडल अधिकारी

सोनभद्र। जिले के गैर अनुदानित विद्यालयों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन किये जाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया है। वर्ष 2020 में गठित विद्यालय प्रबन्ध समितियों का कार्यकाल दिनांक 30 नवम्बर 2022 को समाप्त होने जा रहा है। बतादें कि विद्यालय प्रबंध समिति का कार्यकाल 2 वर्षों के लिए होता है गठित विद्यालय प्रबंध समिति अपने विद्यालय के सञ्चालन और कार्य योजना निर्माण में सहयोग प्रदान करते हुए छात्र एवं समुदाय के हित में अपना योगदान प्रदान करती है।

उक्त समिति के स्थान पर जनपद के गैर अनुदानित विद्यालयों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों में नवीन विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन दिनांक 30.11.2022 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिससे कि नवगठित विद्यालय प्रबन्ध समिति दिनांक 01 दिसम्बर 2022 से क्रियाशील हो सके। विद्यालय प्रबन्ध समितियों के गठन हेतु विकासखण्डवार प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है जो निर्धारित तिथियों में विकासखण्ड के समस्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन कराना सुनिश्चित करेंगे।

विकास खण्ड के प्रभारी अधिकारी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने विकासखण्ड में स्थित विद्यालयों में खुली बैठक हेतु ब्लाक में उपलब्ध कार्मिकों की टीम गठित कर विद्यालयवार ड्यूटी आवंटित करेंगे और विद्यालयों को बैठक की तिथि एवं आवंटित अधिकारी का नाम ससमय उपलब्ध कराएंगे। विद्यालय हेतु नामित अधिकारी / कार्मिक खुली बैठक में समिति का चयन होने तक स्वयं उपस्थित रहेगे तथा निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करायेंगें तथा समिति की घोषणा के उपरान्त अपनी आख्या प्रभारी अधिकारी को उपलब्ध करायेंगें। इस प्रक्रिया में जनपद के 2061 परिषदीय विद्यालयों के साथ 9 कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों पर सम्मिलित होंगें। विद्यालय प्रबंध समिति में 15 सदस्य होते हैं जिसमें 11 अभिभावक सदस्य होते हैं जिनमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चुनाव होता है। चार पदेन सदस्यों में एएनएम् , लेखपाल , प्रधानाध्यापक (सचिव) और स्थानीय प्राधिकारी में से चयनित एक सदस्य होता है।

जिला प्रशासन एवं शिव नाडर फाउंडेशन के समन्वय से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ

सोनभद्र। बुधवार को जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं शिव नाडर फाउंडेशन के समन्वय से शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत राजपुर, राबर्ट्सगंज के पंचायत भवन में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नव साक्षरता कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार जी द्वारा पंचायत भवन परिसर में मां सरस्वती के पूजन अर्चना से किया गया। इस मौके पर जनपद में 15+ आयु वर्ग के निरक्षर स्त्री -पुरुषों को शिक्षित बनाने हेतु संचालित इस कार्यक्रम के ग्राम राजपुर के 10 चयनित ग्रामीण जनों को “एजुकेशन किट” देकर उक्त कार्यक्रम का जनपदीय शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद सोनभद्र में कुल 33641 निरक्षर व्यक्तियों को अबतक चिन्हित किया जा चुका है और 2133 लोगों ने स्वेच्छा से अक्षर साथी बनने के लिए अपना नाम दे चुके हैं।
प्रथम बैच के प्रशिक्षुओं को शिक्षित करने हेतु चयनित वॉलिंटियर शिक्षिका सितारा देवी एवम पहले बैच में चयनित सभी निरक्षरों को भी शैक्षणिक किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बबोधन में जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्रामीणों को निरक्षरता की परिधि से बाहर आकर शिक्षा को जीवन की समस्त समस्याओं के समाधान की कुंजी रूप में अपनाने पर बल दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ग्रामीण जनों को शिक्षा के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु समर्थ बनने की प्रेरणा दी। साथ ही नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को जनपद के समस्त ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से कुशलतम रूप में संचालित करने हेतु शुभकामनाएं भी प्रदान की गई। इस दौरान अनिल केसरी (जिला समन्वयक) एवं एसआरजी संजय मिश्र द्वारा भी नव भारत साक्षरता मिशन पर प्रकाश डाला गया। समस्त कार्यक्रम का सफल संयोजन शिव नादर फाउंडेशन के जिला प्रभारी विपिन शुक्ला द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल द्वारा किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल व राबर्ट्सगंज के साथ BDO ब्लॉक राबर्ट्सगंज, रमेश चौरसिया (DC- MDM), प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शाहगंज,पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक राजपुर के साथ कई शिक्षक शिक्षिकाएं व सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

दुद्धी में कल होगा देश के नामचीन कवियों और शायरों का जमावड़ा

दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रव्यापी कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत दुद्धी का ऐतिहासिक 37 वां कवि सम्मेलन एवं मुशायरा इस साल 24 नवम्बर को होने जा रहा है। वर्ष भर श्रोताओं को इंतजार कराने वाली कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में प्रदेश के नई नामी गिरामी कवियों एवं शायरों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

कौमी एकता समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने बताया कि बुद्धिजीवी वर्ग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में रायपुर छत्तीसगढ़ से हास्य व्यंग के कवि पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे, दिल्ली से श्रृंगार रस के कवि डॉक्टर कीर्ति काले, प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हास्य व्यंग के कवि विकास बौखल, बाराबंकी से हास्य पैरोडी प्रमोद पंकज के साथ फिरोजाबाद से मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी, देवरिया से गीतकार मनमोहन मिश्रा तथा जनपद के अनपरा से वीर रस के कवि कमलेश राजहंस के आने की संस्तुति मिल चुकी है।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजन समिति के सचिव सुरेंद्र अग्रहरि ने बताया कि कौमी एकता सप्ताह भारत में सांप्रदायिक सद्भाव और विविधता में एकता के मूल्यों को बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने के लिए मनाया जाता है। दुद्धी में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का यह 37 वां अनुवर्तन है। उन्होंने सभी सुधीजनों से इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बनकर, मानस कवियों द्वारा प्रस्तुत देश विदेश की गतिविधियों,राजनैतिक हलचल समेत हास्य व्यंग्य आदि पर आधारित बेहतरीन प्रसंग से लुत्फ़नदोज होने की अपील की है।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें