सोनभद्र। बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में चल रहे किशोर चैंपियन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन हीरो नंबर वन शार्ट फिल्म दिखाने के साथ शनिवार को पर्वतारोही दिव्यांग अनुपमा के संघर्ष और मंजिल तक पहुंचने वाली फिल्म दिखाने के साथ किशोर और किशोरियो से चर्चा करते हुए शुभा बहन ने कहा की कपड़े की डिजाइन और दस बीस लोगो को साथ लेकर चलने वाला या दबंगई करने वाला असली हीरो नही हो सकता। जो दूसरों की मदद करे और लोगो के दिलो में खौफ के बजाय प्रेम पैदा करे वह ही असली हीरो होता है।
Advertisement (विज्ञापन)
हम गांव कालेज समाज में अच्छे काम करते हुए लोगो के चहेता बन सकते है। संघर्ष और कठिनाइयों से सामना करने वाला मंजिल पाता है इसके लिए जरूरी है की अच्छे कार्य के लिए दिलों में जुनून पैदा किया जाए। विमल भाई और जगत नारायण विश्वकर्मा ने तारो की जानकारी और मानव विकास सिंगरौली परिक्षेत्र में अधौगिक विकास से उपजी प्रदूषण की समस्या पर चर्चा किया और बताया की दक्षिणांचल की हवा पानी उधोंगो की मनमानी और अनदेखी से जहरीला हो गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
हजारों लोग बीमार है जिनका इलाज ही संभव नहीं हो पा रहा है।इससे रोजगार कम और नुकसान ज्यादा हुआ है जबकि यह क्षेत्र आजादी से पहले और बाद तक वन संपदा से समृद्ध था।लाख पियार, आंवला जड़ी बूटी वन औषधीय से आजीविका चलाते थे। आज जो भी हासिल हो रहा है वह दवा पर खर्च हो रहा है। सत्र के दौरान किशोर किशोरियों को साबुन और कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मौके पर देव नाथ सिंह,राम जतन,सुभाष चंद्रा ,अमर जीत वर्मा,संगीता ,प्रेम दयाल, ज्ञांति देवी, केवला दुबे आदि मौजूद रहे।
श्रद्धा हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग कर लव जिहाद के खिलाफ जबरजस्त विरोध प्रदर्शन किया गया
सोनभद्र। दिल्ली में हुए देश की बिटिया श्रद्धा हत्याकांड के विरोध में रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर युवाओ व समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में पुरुष महिलाओ ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च बढ़ौली चौराहा पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने श्रद्धा के दोषियों को फांसी देने की मांग कर लव जिहाद के खिलाफ जबरजस्त विरोध प्रदर्शन किए।
Advertisement (विज्ञापन)
वही युवा समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह ने कहा देश मे लव जिहाद व महिला सुरक्षा के लिए कड़ी से कड़ी कानून बनाई जाए। और इस तरह के अंजाम देने वाले अपराधियो को बिना देर किए हुए फांसी की सजा होनी चाहिए। जिससे महिलाओं के ऊपर अत्याचार करने वाले को नसीहत मिल सके। इस दौरान काव्या सिंह, मिथिलेश शर्मा,सोनू पाण्डेय,अखिलेश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी,गायत्री सिंह,मौसम सिंह सहित कई लोग उपस्थिति रहे।
दुद्धी, सोनभद्र। कौमी एकता सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को दारुल उलूम कादरिया नूरिया अरबी महाविद्यालय में अल्पसंख्यक कल्याण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्टाफ सहित अध्ययनरत बच्चों व अभिभावकों को राष्ट्रीय अखंडता की शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य मुफ़्ती महमूद आलम बरकाती ने बैठक में उपस्थित स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि साम्प्रदायिक सदभाव, राष्ट्रीय एकता, मिली जुली संस्कृति और राष्ट्रीय भावना पर गर्व करने के लिए पूरे देश में हर साल 19 से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
कौमी एकता सप्ताह का दूसरा दिन अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के रूप में जाना जाता है। अल्पसंख्यक कल्याण के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को समाज में एकता और अखंडता कायम रखने के लिए आपसी सद्भाव, प्रेम, भाईचारा, सामाजिक समरसता जैसी राष्ट्रीय अखंड़ता का संकल्प दिलाया।
Advertisement (विज्ञापन)
अध्यापक कौनन अली ने कहा की अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाने का तात्पर्य अल्पसंख्यक समुदायों को विकास से जोड़ने, उनके अधिकार, शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक कार्यों में कल्याण हेतु जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मदरसे के अध्यापक मोहम्मद जफरुद्दीन, मोहम्मद कमालुद्दीन, मोहम्मद सलाहुद्दीन, अब्दुल रशीद मिस्बाही, हाफिज तौहिद सहित भारी संख्या में मदरसे के छात्र अभिभावक उपस्थित थे।
क्विज में गरिमा सिंह, पोस्टर में प्रांजल तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका गौतम रही प्रथम स्थान पर
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में डॉ. संतोष कुमार सैनी के संयोजकत्व मे जनपदीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत क्विज, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें सोनभद्र जनपद के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा उनके मध्य कांटे का संघर्ष देखने को मिला।
Advertisement (विज्ञापन)
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तीनों ही स्थानों पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की छात्रायें क्रमशः कु. गरिमा सिंह, कु.अर्पिता पांडेय, कु. हर्षिता पांडेय, आशा रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रांजल, राधिका इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स ट्रेंनिंग रेणुकूट प्रथम स्थान पर, कु.शिवानी सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र द्वितीय स्थान पर तथा कु. कुमकुम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र तृतीय स्थान पर रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में कु.प्रियंका गौतम बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी प्रथम स्थान पर, कु. अर्पिता पांडेय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र द्वितीय स्थान पर तथा कु. अपर्णा पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज, सोनभद्र तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके पूर्व उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी आशा, कुमारी गरिमा सिंह,कुमारी हर्षिता पांडेय, कुमारी शिवानी सिंह, कुमारी अर्पिता पांडेय के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की बहुत ही सुंदर एवं अभिनव प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्वर यादव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सोनभद्र ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर (डॉ.)प्रमोद कुमार ने वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए इनमें कमी लाने के लिए सभी के लिए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने को अनिवार्य बताया। सड़क सुरक्षा के संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी ने इसमें युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए, इसके निमित्त व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करने पर बल दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही निर्णायक मंडल में डॉ महेंद्र प्रकाश, डॉ. किरन सिंह, डॉ. विभा पांडेय, डॉ.बीना यादव, डॉ. महीप कुमार, डॉ.वैशाली शुक्ला, डॉ.मिथिलेश कुमार गौतम ने प्रतियोगिताओं में पूरे समय रहकर शानदार तरीके से उक्त प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सैनी ने स्वागत भाषण दिया एवं कार्यक्रम का संचालन किया तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. महीप कुमार ने तकनीकी सहयोग व आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गणों के साथ-साथ कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार केसरी, कार्यालय सहायक धर्मेंद्र, महेश पांडेय एवं मीडिया के लोग, अभिभावक गण, तथा कुमकुम, खुशी सोनी, विकांक रंजन इत्यादि बहुत से छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
बोरी में भर कर पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी कार्टून की पेटी में शराब
ट्रक की तलाशी में बरामद हुआ 547 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
सोनभद्र। जनपद की सीमा चार राज्यों विगत कई दिनों से आए दिन सूचना प्राप्त हो रही थी कि सीमावर्ती प्रान्त बिहार में शराब बन्दी के कारण अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब की तस्करी बिहार प्रान्त में की जा रही है। इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी द बरामदगी हेतु डा० यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध शाखा के काइम को विशिष्ट निर्देश दिये गये। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी काइम तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में स्वाट/एसओजी / सर्विलांस टीम तथा थाना म्योरपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया तथा बीते रविवार को इस टीम को सूचना मिली कि तस्कर द्वारा एक ट्रक यूपी 32 टी 1389 (फर्जी नम्बर) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाने वाले है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये रनटोला तिराहे पर एक अदद ट्रक को मय चालक व भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब (सेल इन पंजाब) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124 / 2022 धारा 419, 420, 467, 468 भादवि 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
पूछताछ पर ट्रक चालक गुरुलाल सिंह ने बताया गया कि अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पंजाब से बिहार ले जा रहा था, जहाँ शराब बंदी के कारण अच्छी कीमत पर इसे बेचते हैं। इससे पूर्व भी मैं कई खेप अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार ले जा चुका हूँ। ट्रक ड्राइवर गुरुलाल सिंह उर्फ मणि पुत्र जनरैल सिंह 28 वर्ष निवासी तेज कालोनी समाना थाना समाना सिटी जनपद पटियाला पंजाब का रहने वाला है। पुलिस टीम में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह , म्योरपुर थाना निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह , एसओजी प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह , उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, जगदीश मौर्या , सतीश सिंह , रितेश पटेल , प्रेम प्रकाश चौरसिया , अजीत यादव , सौरभ राय , अमित कुमार सिंह , प्रकाश सिंह , प्रवेश चन्द्र मिश्रा , आदित्य पाण्डेय , राजेश कुमार पासवान शामिल रहे।
ओबरा कर्णेश्वर मंदिर पर 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक होगी यज्ञ
यज्ञ समिति के लोग तैयारियों में जुटे, चल रहा जोर-शोर से कार्य
सोनभद्र। कर्णेश्वर मंदिर ओबरा रामलीला मैदान स्थल पर आगामी होने वाले विराट रुद्र महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर चल रही है। यज्ञ स्थल पर शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़ पहुंचे जहां पर यज्ञ समिति के पूज्य मार्गदर्शक भिक्षु भिखारी जंगली बाबा का उन्होंने आशीर्वाद लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा नगर के सभ्रांत लोगों से भी यज्ञमे सहयोग करने की अपील की। मौके पर मौजूद शिवभक्तों ने मंत्री जी का माल्यार्पण और अंग-वस्त्र पहना कर स्वागत और अभिनंदन किया ।
Advertisement (विज्ञापन)
बता दें कि यज्ञ आगामी 9 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक होना है। जिसमें निर्धन कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। मंत्री जी इस पुनीत कार्य को देखकर बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र और ओबरा नगर के सभी सामर्थ्यवान भक्तों का आह्वान भी किया की यज्ञ में तन मन धन हर प्रकार से बढ़-चढ़कर भागीदारी करें । समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ ने यज्ञ की चल रही तैयारी का जायजा लिया और अपनी तरफ से भी सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया और पूज्य भिक्षु भिखारी बाबा का चरण छूकर आशीर्वाद लिया। भगवान भोलेनाथ का जयघोष हुआ , तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार पाठक, जेपी सिंह, डीडी गुप्ता, दीनदयाल केसरी, राजीव बैश, एसके चौबे, धर्मराज सिंह, धीरज राय, धुरंधर शर्मा आदि मौजूद रहे।
ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के एम . ए.- चतुर्थ सेमेस्टर, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय वर्ष 2022 के समस्त संस्थागत छात्र-छात्राओं की मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय के चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी viva ( मौखिकी) परीक्षा महाविद्यालय के इतिहास विभाग में दिनांक 21 नवंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे से संपन्न कराई जाएगी।
Advertisement (विज्ञापन)
उपरोक्त आशय की जानकारी महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा एवं विषय के संबंधित सभी छात्र -छात्राएं निर्धारित तिथि एवं समय पर इतिहास विभाग में अपने ओरिजिनल एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित होकर, उक्त मौखिकी परीक्षा मे अनिवार्य रूप से समिमिलित हों तथा मौखिकी परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
40 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
सात वर्ष पूर्व गोपाल बैगा की हुई थी हत्या
अर्थदंड में से 30 हजार रुपये की धनराशि मृतक की पत्नी को मिलेगी
सोनभद्र। सात वर्ष पूर्व हुई शिवकुमार बैगा की हत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी मुन्नालाल चेरो को उम्रकैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड में से 30 हजार रुपये मृतक की पत्नी को मिलेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाने में दी तहरीर में थाना क्षेत्र के हर्रा टोला निवासिनी रजवंती देवी ने 28 जून 2015 को अवगत कराया था कि उसके पति 25 जून 2015 को शाम 5 बजे उसके सगे भाई को बस पर बैठाने के लिए गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। हर सम्भावित जगह खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 27 जून 2015 को पता चला कि एक शव बेढ़वा जंगल मे फेका गया है। जब देखा गया तो घर से एक किमी दूर जंगल मे सफेद प्लास्टिक के बोरे में पत्थर की आड़ में पति का ही शव था। जंगली जानवर शव को जगह-जगह नोच दिए थे। कपड़े व चप्पल से शव की पहचान हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
पूर्ण विश्वास है कि पुरानी रंजिश के चलते मुन्नालाल चेरो पुत्र स्वर्गीय बंधु चेरो ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करके शव को छुपा दिया था। इस तहरीर पर अभियुक्त मुन्नालाल चेरो के विरुद्ध धारा 302, 201 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के उपरांत अभियुक्त मुन्नालाल चेरो के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किए जाने के उपरांत विचारण सत्र न्यायालय सोनभद्र द्वारा किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मुन्नालाल चेरो को उम्रकैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड जमा किए जाने के उपरांत उसमें से 30 हजार रुपये मृतक की पत्नी को बतौर प्रतिकर मिलेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण राय राज्य सरकार की ओर से अपने तर्क रखे।
वाराणसी। मनाएं जा रहे हैं विश्व धरोहर सप्ताह के सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार, वाराणसी, और इंटेक वाराणसी चैप्टर द्वारा गुरुधाम मंदिर परिसर, गुरूधाम, वाराणसी में धरोहर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व प्रदर्शनी एवम् चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो विजय शंकर शुक्ल एवम् इंटेक वाराणसी चैप्टर के अशोक कपूर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश से संबंधित धरोहरों से जुड़े अभिलेख एवम् चित्रों को प्रस्तुत किया गया। साथ ही विनीता वर्मा शोध छात्रा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा धरोहर आधारित चित्र की प्रस्तुत किए गए।
आयोजन का संचालन डॉ सुजीत चौबे द्वारा किया गया। समस्त आयोजन डा सुभाष चंद्र यादव के निर्देशन में में संपन्न हुआ। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डा ललित मोहन सोनी, कुमार आनन्द पाल, पंच बहादुर आशुतोष, प्रदीप कुमार, श्रीकृष्ण, आकाश वर्मा,मुकेश प्रसाद, शैज सहित बड़ी मात्रा में जयपुरिया स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र मौजूद रहे।
30 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी
अर्थदंड की समूची धनराशि 30 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। नौ वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार जायसवाल को 5 वर्ष की कैद एवं 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 30 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने 31 अगस्त 2013 को बभनी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 31 जुलाई 2013 को जंगल मे बकरी चराने गई थी। जहां पर बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव निवासी संतोष कुमार जायसवाल पुत्र भगवती प्रसाद जायसवाल ने उसे कुल्हाड़ी दिखाकर डरा धमका कर उसके साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश की और उसे निर्वस्त्र कर दिया। तथा जाते समय यह धमकी दिया कि अगर किसी से बताई तो काट देंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस तहरीर पर बभनी पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में संतोष कुमार जायसवाल के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार जायसवाल को 5 वर्ष की कैद एवं 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement (विज्ञापन)
अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 30 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि,सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।