यह सेवा केंद्र यहां आने वाले मनुष्य आत्माओं को ईश्वरीय गुण और शक्तियों से संपन्न बनाएगा- बीके सुरेंद्र दीदी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भारत में आध्यात्मिक शक्ति के अभ्युदय तथा समाज में मानवीय मूल्यों का विकास करके आदि सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राबर्ट्सगंज नगर के विकास नगर में नवनिर्मित प्रभु वरदानी भवन का लोकार्पण पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी नेपाल की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी बीके सुरेंद्र दीदी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेवा केंद्र यहां आने वाले मनुष्य आत्माओं को ईश्वरीय गुण और शक्तियों से संपन्न बनाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
भवन लोकार्पण के पूर्व एक शांति मार्च एवं चैतन्य झांकी का भ्रमण कर के लोगों को ईश्वरीय संदेश दिया गया । इस शोभायात्रा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे संस्था से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस शांति यात्रा में मुख्य रूप से विजय कुमार जैन, रविंद्र केशरी ,कृष्ण मुरारी गुप्ता, विमलेश द्विवेदी, डॉ अनुपमा सिंह ने भाग लिया।
Advertisement (विज्ञापन)
बतादें कि वाराणसी से पधारे वरिष्ठ राजयोग भ्राता बीके दीपेन्द्र ,विपिन भाई के निर्देशन में शांति मार्च का संचालन हुआ। इस दौरान स्थानीय सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुमन ने बताया कि यहां समाज में शांति सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए प्रातः एवं सायं राजयोग मेडिटेशन एवं ईश्वरीय महावाक्य का अनुस्रवण होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
मिर्जापुर सेवा केंद्र की संचालिका बीके बिंदु दीदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर प्रतिभा, सीता, सरोज, गोपाल, अवधेश, डॉ बीके हरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं व बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन शिक्षण संस्थानों, मंदिरों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं और महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी क्रम में सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को जिले के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम ने अपने – अपने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, मंदिरों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में बाते हुए जागरूक किया गया और सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान एण्टी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
आगे बताया गया कि थानो में महिलाओ की सुरक्षा व सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी के सिंगरौली स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन कर्मचारी विकास केंद्र में सायं 6 बजे से मुख्य अतिथि स्टेशन प्रमुख बसुराज गोस्वामी के दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसमें सप्ताह भर चले कार्यक्रम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगितायों के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर स्टेशन के वरि0 अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मचारी स्कूली बच्चे तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।
निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों व मुख्य मंत्री के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा किया। इस दौरान विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने ए0सी0एम0ओ0 को स्पष्टीकरण जारी करने के साथ ही वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें।
Advertisement (विज्ञापन)
परिवार नियोजन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग द्वारा बनाये जा रहे पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, तो पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने कहा कि हैण्डपाइप के रिबोर कार्य की प्रगति में तेजी लायी जाये, इसके लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाये, जिसके माध्यम से रिबोर के कार्यों की मानीटरिंग की जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्डों के सत्यापन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, तो कार्ड की सत्यापन की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति निरीक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें, साथ ही सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने एन0आर0एल0एम0 विभाग द्वारा समूहों के गठन व अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के कार्य में प्रगति लाने हेतु प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में होने वाले सामूहिक विवाह के सम्बन्ध में जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 500 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो आगामी 29 नवम्बर को होगा, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम को पूरी भव्य तरीके से कराया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उनमें शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में पूर्ण करायें। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूर्ण किया जाये।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए तेजी लायें और निर्धारित समय के अन्दर कार्य को पूर्ण करते हुए सम्बन्धित को हैण्डओवर किया जाये। बैठक में आयुष्मान भारत, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व ग्रामीण, मनरेगा, पेेंशन योजना (पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला,वृद्धावस्था, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि), प्रधान मंत्री आवास योजना, पेयजल (हैण्डपम्पों का अधिष्ठान एवं रिबोर), राशन कार्ड आदि योजनाओं के तहत संचालित कार्याें का समीक्षा करते हुए पात्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य शत्-प्रतिशत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, आर0एस0 मौर्या परियोजना निदेशक, ए0के0 गुप्ता उप निदेशक कृषि, राजेश कुमार खैरवार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।
Toyota Glanza CNG Price and Mileage: टोयोटा ने भारत में प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है. यह टोयोटा की पहली सीएनजी कार और प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में दूसरा मॉडल है. Glanza CNG सिर्फ S और G ट्रिम्स में पेश की जाएगी. इस गाड़ी की कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कीमत गाड़ी के S ट्रिम के लिए है. जबकि G ट्रिम की कीमत 9.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है. कंपनी ने प्रीमियम हैचबैक के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक इस सीएनजी कार को सिर्फ 11 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. यह अपने पेट्रोल वेरिएंट से कीमत में बस 95 हजार रुपये महंगी है.
इंजन और पावर Glanza CNG में वही 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है. ग्लैंजा सीएनजी सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लाई गई है. पेट्रोल मोड में यह इंजन 90hp और 113Nm जेनरेट करता है, जबकि CNG मोड में इंजन का पावर 77hp और टॉर्क 98.5Nm तक गिर जाता है. टोयोटा का दावा है कि सीएनजी किट के साथ 30.61 किमी/किलोग्राम की फ्यूल एफिशिएंसी ऑफर करता है.
डिजाइन और फीचर्स गाड़ी के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं. टेलगेट पर CNG बैजिंग के अलावा, Toyota Glanza का एक्सटीरियर पेट्रोल वेरिएंट जैसा ही है. हालांकि बूट स्पेस में 55-लीटर सीएनजी टैंक फिट करने की वजह से बूट स्पेस थोड़ा सा कम हो जाता है. Glanza CNG के इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं दिखता है.
Glanza CNG के G ट्रिम में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, 16-इंच अलॉय, 7.0-इंच टचस्क्रीन, वॉयस असिस्टेंट, OTA अपडेट के साथ कनेक्टेड कार टेक, स्टार्ट/स्टॉप बटन और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Baleno CNG से है.
Ram Rahim New Song: रेप और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम ने 15 दिन के अंदर ही अपना दूसरा गाना लॉन्च कर दिया है. राम रहीम के नए गाने को उसके फॉलोवर्स वायरल कर चुके हैं. सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने की खूब सरहाना की जा रही है. दरअसल राम रहीम ने इस गाने के माध्यम से नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. गाने से लोगों को नशे के खिलाफ संदेश देने की कोशिश की गई है. लगातार दो गाने रिलीज कर राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. कुछ लोग डेरा प्रमुख के इस कदम की सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोग ये भी कह रहै हैं कि राम रहीम अपनी छवि सुधारने की कोशिशों में जुटा है.
40 दिन की परोल पर जेल से बाहर है राम रहीम
सुनरिया जेल से 40 दिन की परोल पर बाहर चल रहे राम रहीम ने इससे पहले दिवाली के अवसर पर एक गाना लॉन्च किया था. दिवाली पर लॉन्च राम रहीम के गाने को अब तक कई लाख व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि राम रहीम रेप और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.
12 घंटे में 12 लाख से ज्यादा व्यूज
राम रहीम ने अपने नए गाने ‘जागो देश दे लोको, जागो दुनिया दे लोको’ के माध्यम से नशा छोड़ने, नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने और ठेके बंद करवाने की अपील की. 12 घंटे के भीतर इस गाने को 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. राम रहीम ने दिवाली पर भी एक गाना लॉन्च किया था. ‘नित्त मनांदे दिवाली’ गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस गाने को अब तक एक करोड़ 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
बागपत में ठहरा हुआ है राम रहीम
राम रहीम इन दिनों यूपी के बागपत स्थित डेरा में ठहरा हुआ है. आठ नवंबर को डेरा के संस्थापक शाह मस्ताना जी महाराज के अवतरण दिवस के मौके पर राम रहीम और उसके अनुयायियों ने बागपत में बड़ा आयोजन किया था. इस आयोजन में लोग ऑनलाइन भी जुड़े थे.
शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी का 47 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एनटीपीसी के संकल्प भवन में एनटीपीसी गीत से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि स्टेशन प्रमुख बसुराज गोस्वामी तथा अन्य वरि0 अधिकारियों द्वारा केक काट कर किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्टेशन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया। उन्होंने सुरक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए संविदा कर्मियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्टेशन के वरि० अधिकारी तथा कर्मचारियों के अलावा वनिता समाज की अध्यक्षा तथा अन्य सदस्याएं उपस्थित रही।
सोनभद्र। जनपद के घोरावल परिक्षेत्र में आयोजित द्विदिवसीय ‘कौमुदी महोत्सव’ अद्वितीय व अनूठा रहा। दूसरे दिन घोरावल नगर प्रकीर्णित ज्योत्सना से गुलजार हो उठा। कार्तिक पूर्णिमा पर बीते दस वर्षों से देव दीपावली पर चली आ रही ‘कौमुदी महोत्सव’ की ज्योति इस बार प्रखरता पर पहुंची। घोरावल के दशमी तालाब के पूरे परकोटे 5051 दीपों के जलाए जाने से जाज्वल्यमान हो उठे।
Advertisement (विज्ञापन)
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित घोरावल एसडीएम श्याम प्रताप सिंह का मंच से सम्मान हुआ। उन्हें डॉ परमेश्वर दयाल ‘पुष्कर’ द्वारा माल्यार्पण के साथ स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र उत्तरीय अर्पित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान देव अवतरण की कथा बताते हुए यह भी कहा कि गुरु ज्ञान सर्वोपरि है तो दैवीय शक्ति समष्टि हित कामना को पराकाष्ठा पर प्रतिष्ठित करती है। उन्होंनेआगे कहा कि धवल चाँदनी चंद्रिका का आलोड़न विलोड़न सृष्टि सृजन को सतत निखारता है। इन्हीं संदर्भों में भगवान शंकर त्रिपुरारी भी कहे गए।
Advertisement (विज्ञापन)
द्वितीय दिवस महोत्सव का आगाज दशमी सरोवर ताल पर शिवमंदिर में पूजन से हुआ जहां पाँच वेदपाठी विप्रों ने सविधि मंत्रोच्चार करते पूजन पर बैठे डॉ परमेश्वर दयाल ‘पुष्कर’ व राजीव कुमार से पूजा अर्चना कराई। इसी श्रृंखला में दीपोत्सव प्रक्रिया का शुभारंभ भी हुआ। अगला चरण रहा सरोवर में तैरते स्थापित आकर्षक शिवलिंग के पीछे घाट पर चार चौकी मंच से विप्रवर द्वारा सस्वर उद्घोषित वैदिक मंत्रों व आरती का जो देर रात तक वायुमंडल में अभिगुंजित होता रहा । वृहद आस्थावान जनसमुदायों की भारी भीड़ मौजूद रही।
Advertisement (विज्ञापन)
मंच से सात विप्रवरों को अंगवस्त्र व अन्यान्य सामग्रियां भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें पंडित प्रभाशंकर पाठक, गणेश देव पाण्डेय, उमेश शुक्ल एवं पंडित विनय कुमार शुक्ल प्रमुख रहे। आयोजन में प्रमुख सहभाग करने वाले कार्यक्रम प्रवन्धक राजीव कुमार “राजू”, अध्यक्ष डॉ परमेश्वर दयाल ‘पुष्कर’, संयोजक शिप्पू अग्रहरि, उपाध्यक्ष उदितलाल अग्रहरि, शालिक राम साहू, लवकुश कुमार उमर, महामंत्री, परमेश्वर अग्रहरि ‘रिंकू’, बाबूलाल शर्मा के साथ सर्वेश शुक्ल,
Advertisement (विज्ञापन)
शिवेन्द्र त्रिपाठी, जयप्रकाश सेठ,रवि मोदनवाल,अनुराग अग्रहरि, वेदांश,मनोज मौर्य,शुभम भोजवाल, गोविंद मोदनवाल,अमरेश सिंह, दिव्यांश , श्लोक, अंकित सोनी, प्रदीप चौरसिया, सूरज सोनी,प्रदीप, रवि, आशीष उमर समेत अन्य वरिष्ठ व प्रमुख लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। सफल संचालन प्रधानाचार्य गणेश देव पाण्डेय ने और अध्यक्षीय उद्बोधन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने किया। आभार ज्ञापन डॉ परमेश्वर दयाल ‘पुष्कर: में व्यक्त किया
कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ संत समागम, सोनभद्र समेत आसपास के जिलों से जुटे अनुयायी
संत सद्गुरु स्फोटायन जी महाराज के आरती-पूजन के साथ शुरु हुआ समागम, भक्ति – भाव के संगम में भक्तों ने लगाया गोता
भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। निष्ठा एक में रखिए और प्रतिष्ठा सबकी। हजारों अलग -अलग रास्तों से होते हुए सभी नदियां जिस तरह एक ही महासागर में समाहित हो जाती हैं, उसी तरह अलग- अलग मत-पंथ, अलग -अलग विचार और रास्ते हो सकते हैं। कभी इसमें उलझने की जरूरत नहीं। सबकी प्रतिष्ठा करें लेकिन निष्ठा अपनी जगह एक होनी चाहिए। आपकी निष्ठा जहां भी हो, जिस भाव में हो, जिस रूप में हो, वह दृढ़ होनी चाहिए। अटूट और नि:संदेह होनी चाहिए। यह संदेश दिया आचार्य श्री साहेब सत्येंद्र कुमार सरस्वती ने।
Advertisement (विज्ञापन)
वह मंगलवार की रात कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित संतोदय सत्संग परिवार के वार्षिक संत समागम में श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए निष्ठावान बनिए। भक्त प्रह्लाद की निष्ठा ने भगवान को खंभे से नरसिंह रूप में अवतरित कराया। निष्ठा और विश्वास से समर्पण सधता है और इस समर्पण से शरणागति की राह खुलती है। शरणागत हो जाने पर भक्त को भगवान खुद संभालते है। पल भर में उसकी समस्त दुविधाओं का समाधान हो जाता है। इसलिए अपने गुरु पर, अपने भगवान पर अपनी निष्ठा, अपना विश्वास हर हाल में बनाए रखें। जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है सच्चे संत सद्गुरु का मिलना।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसको यह सौभाग्य मिला, उसे फिर कुछ और पाना शेष नहीं रह जाता। हम सब परम सौभाग्यशाली हैं कि हम सबको आचार्य श्री प्रेमनाथ सरस्वती स्फोटायन जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।दया – कृपा प्राप्त हुई। अपने मन – वचन और कर्म से कभी किसी का अहित न करें। हर क्षण – हर पल परमात्मा की दया- कृपा के सहारे रहें। जीवन हर पल क्षीण हो रहा है। इसे सार्थक बनाएं। जीवन की सार्थकता भौतिक सुख – सुविधाएं जुटाने में नहीं, परमात्मा की प्राप्ति में है।
Advertisement (विज्ञापन)
परमात्मा की प्राप्ति के लिए सच्चे सद्गुरु का मिलना बहुत जरूरी है। समस्त सृष्टि में सच्चे संत सद्गुरु ही परमात्मा से साक्षात्कार कराते हैं और ऐसे सदगुरु तभी मिलते हैं जब परमात्मा की कृपा होती है। इससे पहले संतोदय सत्संग परिवार के अधिष्ठाता परम संत सद्गुरु आचार्य श्री स्फोटायन जी महाराज के आरती- पूजन के साथ समागम का शुभारंभ हुआ। वंदनीया माता सरस्वती देवी के पावन सानिध्य में यह सत्संग समारोह शाम छह बजे से रात 11 बजे तक चला। सोनभद्र समेत आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भजन – कीर्तन की रसधार बहाई।
Advertisement (विज्ञापन)
देर रात तक चले भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन संतोदय सत्संग परिवार के जिला प्रमुख तारकेश्वर देव पांडेय ने किया। इस मौके पर केशव सिंह, अनिल मिश्र, रामचंद्र द्विवेदी, मंगला प्रसाद, राममूर्ति यादव, रामानुज तिवारी, बावन साव, राजेश कुमार, चंद्रबली पांडेय, टुन्नू सिंह, डा रामनरायन सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
संस्था के क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी के साथ कई विशिष्ट जन रहेंगे उपस्थित
प्रातः काल 9:00 बजे शांति यात्रा करेगी नगर भ्रमण
प्रेस वार्ता एवं स्नेह- मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रेस वार्ता में पत्रकारों को किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राबर्ट्सगंज स्थित नीजी भवन का लोकार्पण हेतु तैयार है आध्यात्म प्रेमी जन-मानस के साथ सर्वसाधारण के आध्यात्मिक नैतिक एवं सामाजिक सेवा हेतु समर्पित ब्रह्माकुमारीज़ का नवनिर्मित ‘प्रभु वरदानी भवन’ सोनभद्र एवं आसपास के जन-मानस के लिए विशेष प्रकाश स्तम्भ बनेगा। उक्त बातें संस्था की क्षेत्रीय निदेशिका बाल ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी ने व्यक्त किया।
प्रेस वार्ता एवं स्नेह- मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित।Advertisement (विज्ञापन)
वे राबर्ट्सगंज के ‘विकास नगर’ में संस्था के नवनिर्मित ‘प्रभु-वरदानी भवन’ के लोकार्पण के एक दिन पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता एवं स्नेह- मिलन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर स्थानीय शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी ने कहा कि सोनभद्र के आध्यात्म प्रेमी जन-मानस के सहयोगी एव शुभ-भावनाओं से निर्मित इस भवन का लोकार्पण कल दिनांक 10 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
ब्रह्माकुमारीज़ की क्षेत्रीय निर्देशिका बाल ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र दीदी के कर कमलों से लोकार्पण होने वाली भवन 12 नवंबर से सर्वसाधारण के आध्यात्मिक सेवा हेतु समर्पित रहेगा लोकार्पण से पूर्व 10 नवंबर कल प्रातः 9:00 बजे से शांति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी सुरेंद्र जी के साथ प्रबंधक राजयोगी ब्रह्माकुमार दीपेंद्र, वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजना, ब्रह्माकुमारी बिंदु, ब्रम्हाकुमारी भारती, वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार पंकज भाई आदि की उपस्थिति रहेगी ।
Advertisement (विज्ञापन)
बतादे कि यात्रा संस्था के निजी भवन से आरंभ होकर शहर भ्रमण करते हुए वापस संस्था के भवन में आकर समाप्त होगा। वहीं प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक राजयोगी ब्रह्माकुमार दीपेंद्र, मिर्जापुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी बिंदु दीद , ब्रह्माकुमार हरेंद्र, संस्था के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ब्रह्माकुमार विपिन आदि उपस्थित रहे।