हमारा पूर्वांचली समाज और उसका विकास विषयक गोष्ठी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पूर्वांचल राज्य की भरी हुंकार, कहा जय पूर्वांचल, तय पूर्वांचल
  • जागो पूर्वांचल पुस्तक का हुआ लोकार्पण, की गई वितरित
  • विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 विभूतियों को किया गया सम्मानित
    फोटो:

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा रविवार को “हमारा पूर्वांचली समाज और उसका विकास” विषयक विचार गोष्ठी का अयोजन राबर्ट्सगंज नगर के निराला नगर में स्थित ग्रामीण भूमि विकास बैंक के प्रांगण हुई। जिसमें पूर्वांचल राज्य के लिए हुंकार भरते हुए एक स्वर से कहा जय पूर्वांचल, तय पूर्वांचल।

वही विचार गोष्ठी के प्रथम सत्र में जागो पूर्वांचल पुस्तक का लोकार्पण एवं वितरण किया गया। दूसरे सत्र में सम्मान समारोह हुआ। जिसमें विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी पहचान बनाने वाले 51 विभूतियों को सम्मान पत्र देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मोर्चा के संरक्षक मुख्य वक्ता एवं जागो पूर्वांचल पुस्तक के लेखक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक ने कहा कि इस पूर्वांचल राज्य निर्माण के संघर्ष यात्रा में प्रेरणात्मक साथ व साथियों का संघर्ष और योगदान है कि मैं इस प्रकार का लेखन व प्रकाशन कर पा रहा हूं। कहा कि जब कभी पूर्वांचल राज्य बने तो पूर्वांचल में रहने वाले इस लिखे शब्दों का सही भाव व मूल्य समझ सके।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्षता कर रही जनमोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा सिंह ने कहा कि जब तक पूर्वांचल राज्य की मांग पूरी नहीं होगी तब तक इसी तरह संघर्ष चलता रहेगा। राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने गोष्ठी में पुस्तक प्रकाशक के पक्ष से पुस्तक और पुस्तक के लेखक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संरक्षक द्वारा लिखित इस पुस्तक में पूर्वांचल राज्य आंदोलन पर आधारित विचारो के साथ महामहिम राज्यपाल द्वारा लिखित पत्र आंदोलन गीत लेखक- चंद्रभूषण मिश्र कौशिक के आन्दोलात्मक पद्ध्यति पर तमाम रोचक राय शुमारी भी हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जागो पूर्वांचल पुस्तक के माध्यम से अलग पूर्वांचल राज्य की महत्ता व उपयोगिता के बारे में इस पुस्तक में विस्तार से बताया है। उन्होंने अलग पूर्वांचल राज्य पर लोगों की राय भी इसमें डाली है। यह पुस्तक उन सभी लोगों के लिए दिग्दर्शिका साबित होगी जिनके मन में बड़े व छोटे राज्य के विकास की अवधारणा को लेकर उथल-पुथल मचता रहता है। आगे गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक रूप से तभी मजबूत होंगे जब हमारा पुर्वांचल राज्य होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह ने बताया कि गोष्ठी में 51 पूर्वांचल के विशिष्ट महान विभूतियों को सम्मानित किया गया यह संस्था के लिए गरिमामई दिन रहा। एके खरे राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता, अतुल प्रताप पटेल एड राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश पटेल, पत्रकार संजय शर्मा, कत्थक कला की प्ररेक कलाकार व संस्था के महिला पदाधिकारी उमा गुप्ता, संदीप जायसवाल, आंदोलन गीत के गायक शिव सखा ,म्यूजिक डारेक्टर दिलिप जायसवाल, छात्र संघ के पूर्व नेता राजेश सिंह राणा, वरिष्ठ समाजसेवी आरके शर्मा, बृजमोहन सिंह एड, वीरेन्द्र कुमार सिंह एड, सन्तोष त्रिपाठी, दीप नारायन पटेल, पवन कुमार द्विवेदी आदि लोगों ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखे। संचालन कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक द्वारा किया गया। इस मौके पर रामभरोसे सिंह, सुमन केशरी, राजकुमार सोनी, संतोष चौबे, राजेश तिवारी, गप्पू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

डिस्काम फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता ओबरा परियोजना की टीम हुई सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • 48 वीं उत्तर प्रदेश पॉवर सेक्टर अन्तरक्षेत्रीय परियोजना डिस्काम फुटबाल प्रतियोगिता अनपरा

ओबरा, सोनभद्र। 48 वीं उत्तर प्रदेश पॉवर सेक्टर अन्तरक्षेत्रीय परियोजना डिस्काम फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता ओबरा परियोजना की टीम को सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैयालाल जायसवाल ने कार्यालय पर सादे समारोह में सम्मानित किया।
48 वीं उत्तर प्रदेश पॉवर सेक्टर अन्तरक्षेत्रीय परियोजना डिस्काम फुटबाल प्रतियोगिता अनपरा में सम्पन हुआ था, जिसमें कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

क्वाटर फाइनल मैच में ओबरा परियोजना की टीम ने पश्चिमांचल जोन की मेरठ टीम को 5-02 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में ओबरा परियोजना की टीम ने हरदुआगंज उत्पादन निगम की टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल मैच मे जगह बनाई।
फाइनल मैच में प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही अन्य

डिस्काम फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता ओबरा परियोजना की टीम सम्मानित परा उत्पादन निगम की टीम को कांटे की टक्कर देते हुए 1-0 से पराजित कर ओबरा की टीम ने ट्राफी को अपने नाम किया। मैच में एकमात्र गोल शमशाद हासमी ने किया। समानित होने वालों में अरुण भट्टाचार्या (कप्तान), जीवन सिंह रायपा,
अमर सिंह,वी० पी०लाल श्रीवास्तव, प्रवीणकुमार सिंह, सुनील कुमार,के. के. पासवान, शैलेश कुमार, साहेब जॉन, विजय कुमार, जवाहर सिंह उर्फ (बाबाजी), सुरेन्द्र प्रसाद, भोला यादव, प्रदीप कुमार कन्नौजिया , अमरजीत (टीम मैनेजर), अश्विनी कुमार, शमशाद हासमी, सरफराज गौतम भारती शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बीजेपी की वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर जारी, वार्ड नंबर 25 की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • बैठक में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे
  • भारी संख्या में उपस्थित रहे वार्ड नंबर 25 के निवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण
  • भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा वार्ड नंबर 25 के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर जारी हो गया है। इसी क्रम में शनिवार कि देर रात रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 25 की बैठक नगर स्थित साईं मंदिर परिसर में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों में वार्ड प्रमुख, वार्ड पन्ना प्रमुख, मोहल्ला प्रमुख गली प्रमुख तथा मतदाता प्रमुख सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर दिया गया है और इन सभी ने अपनी तैयारी भी जोरों शोरों से प्रारंभ कर दी।

बैठक में जिला अध्यक्ष ने चुनाव जीतने का सूत्र देते हुए कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो अपने लोगों का और अपने विचारधारा के लोगों का अधिक से अधिक वोट बढ़वा करके उसको मत में तब्दील करवाना होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बैठक में मुख्य अतिथि द्वारा वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद गुप्ता, प्रकाश केसरी, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, राजेश गुप्ता, विजय केसरी, संजय गुप्ता, महेश, रामजी मोदनवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, रिशु केसरी, उमेश केसरी, मोतीलाल, रिंकू सोनी, राकेश सोनी, रामचंद्र सोनी, राजेंद्र सोनकर, शशांक केसरी, राजेश केसरी सहित भारी संख्या में वार्ड नंबर 25 के निवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मंडलीय नि: शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का आयोजन कल

HIGHLIGHTS

  • चिकित्सीय मेले का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मेले में नि:शुल्क इलाज कर दवा का वितरण किया जाएगा।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक द्वारा आर एस एम इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रांगण में कल दिनांक 7 नवंबर दिन सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मंडलीय नि: शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत‌ व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहेंगे।

इस चिकित्सा मेले की संयोजक डॉक्टर अख़्तर जहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होम्योपैथी विंध्याचल मंडल एवं आयोजक डॉक्टर संतोष कुमार सोनी जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र ने संयुक्त रूप से बताया है कि इस एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले में होम्योपैथ के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज कर उन्हे नि: शुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। अतः आम जनमानस से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर चिकित्सा मेले का लाभ उठाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त आशय की जानकारी चिकित्सा मेला के व्यवस्थापक डॉ आनंद नारायण वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी चुर्क ने देते हुए बताया है कि आयोजित इस मंडलीय नि: शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा मेले के साथ-साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है जिसमें राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ताओं को सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

14 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकारो ने समाधान दिवस पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

ओबरा, सोनभद्र। तहसील ओबरा अंतर्गत 5 नवंबर को हो रहे तहसील दिवस में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कनौजिया के नेतृत्व में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर विज्ञप्ति देने के लिए डाला, ओबरा, चोपन से लगभग 2 दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे।

इस दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधुओं का नाना प्रकार से उत्पीड़न किया जा रहा है सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधुओं के द्वारा समाचार संकलन में विभिन्न प्रकार की बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधुओं के ऊपर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं जो सशक्तलोकतंत्र के निर्माण के लिए चिंता का विषय है।

Advertisement (विज्ञापन)

इतना ही नहीं राज्य लेवल पर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वालंबन हे तुकिसी प्रकार की योजनाओं का संचालन भी नहीं किया जा रहा है। बतादे कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है जो लगातार पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं के अधिकार लिए कार्यकर रहा है एवं समस्त नागरिकों को जागरूक कर रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि विज्ञप्ति देने के दौरान ओबरा के थाना इंचार्ज मिथलेश मिश्रा द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी की गई व धक्का देकर बाहर करने का प्रयास किया गया। जिस सम्बन्ध में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा खान, जिलाध्यक्ष सोनभद्र अशोक कनौजिया तथा अन्य पत्रकारों द्वारा द्वारा पुनः ओबरा तहसील में तहसील दिवस पर उपस्थित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई कि आपके थाना इंचार्ज द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी की गई जो उचित नही है। संज्ञान में ले शिकायत सुन ओबरा थाना इंचार्ज मिथलेश मिश्रा भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,अन्य उपस्थित पत्रकारों पर भड़क गये व दबाव बनाने के लिए पत्रकारों के लिए अपने स्टॉप से बोलने लगे कि इनका वीडियो बनाओ ये सभी पत्रकार सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न कर रहे है। ऐसा थाना इंचार्ज पत्रकारों के प्रति पहली बार नही बल्कि आदत सी हो गयी हैं। जिसके ऊपर कार्यवाही करना न्याय संगत होगा।ऐसे थाना इंचार्ज के लिए प्रदेश स्तर तक शिकायत की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिले में हो रहे अवैध खनन के मामले को मंडलायुक्त ने लिया संज्ञान में, अधिकारियों से मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

सोनभद्र। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्राप्त जनपद में “अवैध खनन” की सूचना को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र द्वारा गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारी से 24 घंटे के अन्दर रिपोर्ट मांगी गई है तथा समुचित आख्या प्राप्त न होने पर मंडलायुक्त द्वारा स्वत: जांच की जाएगी।

बतादे कि अवैध खनन में संलिप्त कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होने के भी संकेत है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बोले जिलाधिकारी- शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित

HIGHLIGHTS

  • जिले के चारों तहसीलों पर नवंबर माह के पहले शनिवार को आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
  • ओबरा में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सुनी शिकायतकर्ताओं की शिकायत
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन नवम्बर महीने के पहले शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, बाद इसके कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 24 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 04 मामले निस्तारित हुए, बाकी 20 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक तहसीलदार आदि ने 92 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 06 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 84 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप जिलाधिकारी घोरावल श्याम प्रताप सिंह, सी0ओ0 घोरावल व तहसीलदार घोरावल आदि ने 76 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 11 मामले निस्तारित हुए, बाकी 65 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।

Advertisement (विज्ञापन)

दुसरी ओर तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार आदि ने 67 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 62 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

दो दिवसीय 7वीं परिषदीय मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का हुआ भव्य शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह एवम एडी बेसिक डॉ फतेह बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया
  • प्रतियोगिता में विन्ध्याचल मंडल के तीनों जनपदों सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर के छात्र-छात्रा प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की मेजबानी में दो दिवसीय 7वीं परिषदीय मण्डलीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारम्भ शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र परिसर में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह एवम एडी बेसिक डॉ फतेह बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रतियोगिता में विन्ध्याचल मंडल के तीनों जनपदों सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर के छात्र-छात्रा प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर परिषदीय छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशेष प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में शामिल सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही के खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

वही प्रतियोगिता में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ टीम इवेंट कबड्डी, खोखो, वालीबाल, बैडमिंटन के मैच कराए जायेंगे। खिलाडियों को संबोधित करते हुए, एडी बेसिक डॉ फतेह बहादुर सिंह ने निष्पक्ष और निर्विवाद खेल खेलने की अपील की।आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन रविवार को होगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्रा, नोडल खेलकूद अरविन्द कुमार पटेल, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी, इंदु सिंह, आरती जायसवाल, मेघा, वर्षा वर्मा, साधना सारंग, अशोक त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह गुंजन, सदानंद पाठक, प्रशांत समेत तमाम शिक्षक मंडल के मौजूद रहे। संचालन शिक्षक आनंद त्रिपाठी ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दहेज हत्या के दोषी पति समेत तीन को 10-10 वर्ष की कैद की हुई सजा

HIGHLIGHTS

  • 16-16 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • आरोपी जेठ नन्दू दोषमुक्त
  • शकुंतला हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। साढ़े पांच वर्ष पूर्व हुई शकुंतला हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति समेत तीन लोगों को 10-10 वर्ष की कैद व 16-16 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि आरोपी जेठ नन्दू को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाने में 16 मई 2017 को दी तहरीर में कोन थाना क्षेत्र के चेरवाडीह टोला ललकी दामर गांव निवासी सरसती देवी पत्नी सरजू चेरो ने अवगत कराया था कि उसकी बेटी शकुंतला देवी की शादी 3 वर्ष पूर्व ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी विनोद उर्फ विंदु चेरो पुत्र अयोध्या चेरो के साथ हुआ था।

Advertisement (विज्ञापन)

जब बेटी विदा होकर अपनी ससुराल गई तो वहां पर दहेज में माता, पिता व भाई द्वारा कुछ न देने का ताना मरते हुए रुपये की मांग को लेकर उसका पति विनोद उर्फ विंदु चेरो, ससुर अयोध्या चेरो, सास बुधनी व जेठ नन्दू उसे प्रताड़ित करने लगे। जब भाई शिवकुमार बहन शकुंतला के घर जाता तो उसे समझा बुझाकर घर आ जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो 5 मई 2017 को बेटी शकुंतला देवी को सभी लोग मिलकर उसका गला दबाकर मार डाला। इस तहरीर पर ओबरा पुलिस ने दहेज हत्या में एफआईआर दर्ज कर लिया और पुलिस विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति विनोद उर्फ विंदु चेरो, ससुर अयोध्या व सास बुधनी व को 10-10 वर्ष की कैद व 16-16 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि आरोपी जेठ नन्दू को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

HIGHLIGHTS

  • 22 दिसम्बर को मतदान, 23 दिसम्बर को होगी मतगणना
  • वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह होंगे मुख्य चुनाव अधिकारी
  • एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष को 30 नवम्बर तक मतदाता सूची कराई जाएगी उपलब्ध
  • चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशी सम्पर्क में जुटे

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में शुक्रवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के आगामी सत्र 2022-2023 के निर्वाचन हेतु एल्डर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें विचार-विमर्श कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। जिसके मुताबिक 22 दिसंबर को मतदान एवं 23 दिसम्बर को मतगणना कराई जाएगी।

चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व दिया गया है। वहीं मतदाता सूची हरहाल में 30 नवम्बर तक एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को उपलब्ध कराने को वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एवं महामंत्री चन्र्दपाल शुक्ला को कहा गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों द्वारा शनिवार को जनसंपर्क शुरू हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि एसबीए के वर्ष 2022-2023 के कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सर्वसम्मति से 22 दिसंबर को मतदान एवं 23 दिसंबर को मतगणना के लिए निश्चित की गई है। इसलिए यथाशीघ्र अधिवक्ता भाई अपनी सदस्यता ले लें ताकि 30 नबम्बर तक मतदाता सूची तैयार कर एल्डर्स कमेटी चेयरमैन को मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जिनलोगों का नाम मतदाता सूची में रहेगा वहीं मतदान कर सकेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

क्योंकि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद किसी का नाम उसमें नहीं शामिल किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व की भांति ही पर्चा का शुल्क लिया जाएगा। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी का दायित्व दिया गया है। अब वे अपनी जरूरत के हिसाब से सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र, सदस्य भोला सिंह, गजेंद्र नाथ दीक्षित, अरुण प्रताप सिंह, उमेश कांत श्रीवास्तव व वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल व महामंत्री चंद्रपाल शुक्ल उपस्थित रहे। उधर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए उमेश मिश्रा एडवोकेट, विजय कृष्ण वर्मा एडवोकेट, हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट व नरेंद्र कुमार पाठक एडवोकेट द्वारा समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं महामंत्री पद के लिए राजीव कुमार सिंह गौतम एडवोकेट, अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट व आनंद कुमार मिश्र एडवोकेट ने भी समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। इसकी वजह से कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अभी भी अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कई प्रत्याशियों के नामों की चर्चा हो रही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें