कला, साहित्य और संस्कृति प्रेमियों ने अभय शर्मा को किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सोन साहित्य संगम के नगर स्थित कार्यालय पर जनपद की प्रतिभा को किया गया सम्मानित
  • मिमिक्री कलाकार ने उपस्थित जनों को हंसाते हंसाते किया लोटपोट!
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोननभद्र। हिंदुस्तान के जाने माने उभरते हुए मिमिक्री कलाकार अभय शर्मा इन दिनों अपने गृह जनपद सोनभद्र आए हुए हैं। उनके आगमन की सूचना पर हर एक सोनांचल वासी उनसे रूबरू होने के लिए आकुल व्याकुल हो उठा है। इसी क्रम में शनिवार को देर शाम जिले की प्रमुख साहित्यिक संस्था ‘सोन साहित्य संगम’ के नगर स्थित कार्यालय में उनका आगमन हुआ।

युवा कलाकार के पदार्पण से आह्लादित ‘सोन साहित्य संगम’ परिवार के सदस्य उन्हें अपने बीच पाकर फूले नहीं समाए।
आनन-फानन में एक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सोनभद्र की माटी को अपने मिमिक्री कला के माध्यम से देश दुनिया में महकाने वाले और सोनांचल को गौरवान्वित कराने वाले युवा मिमिक्री कलाकार अभय शर्मा का माल्यार्पण एवं बैच अलंकरण कर तथा उन्हें उनकी उत्कृष्ट कला के लिए अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह व शब्दप्रसुन से उनका विधिवत सम्मान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने और संचालन संस्था के निदेशक कवि एवं पत्रकार राकेश शरण मिश्र ने किया। इस दौरान कवि दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ विजयगढ़ी’ एवं प्रभात सिंह चंदेल द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से जहां श्री शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

वही युवा आईकॉन सौरभ कांत तिवारी, युवा अधिवक्ता एवं पर्यावरणविद् आशीष पाठक, युवा व्यवसाई एवं समाजसेवी नवल बाजपेई, अधिवक्ता उमापति पांडेय, पत्रकार इमरान बख्शी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय और युवा समाजसेवी विवेक त्रिपाठी व चंद्रभान गुप्ता और अध्यक्षता कर रहे संस्था के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी आदि ने कलाकार अभय शर्मा जी द्वारा अपनी कला और संस्कृति के माध्यम से सोनांचल को देश में गौरवान्वित कराने के लिए ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी। अंत में कलाकार

Advertisement (विज्ञापन)

अभय शर्मा ने अपनी मिमिक्री से उपस्थित सम्मानित जनों का अपनी कला, संस्कृति, साहित्य और सौम्य आचार विचार से हँसा हँसा कर खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर नगर के दर्जनों कला, साहित्य और संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अस्ताचल सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अघ्र्य

HIGHLIGHTS

  • घाटों पर हजारों की सख्या में जुटे श्रद्धालु।
  • व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर विधि विधान से किया पूजा-अर्चन‌
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चार दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर विधि विधान से पूजा-अर्चन‌ किया। वही कई महिलाएं लेटते हुए छठ घाट तक पहुंचीं।

Advertisement (विज्ञापन)

सोमवार को सुबह के अर्घ्य के पश्चात व्रती पारण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन करेंगी।

वही अर्घ्य के समय जिले के चारों तहसीलो के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं काफी भीड़ देखने को मिली। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली गांव स्थित तालाब, नगर के मध्य स्थित रामसरोवर तालाब पर व्रती महिलाएं लेटते हुए पहुंची और अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया ।

Advertisement (विज्ञापन)

शाहगंज रजबहा (नहर) पर दर्जनों की संख्या में व्रती महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। नहर पर आस्थावानों की सर्वाधिक भीड़ रही। आस्थावानों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। भीड़ की वजह से सूर्यास्त के समय जाम की स्थिति रही।

Advertisement (विज्ञापन)

छठ पूजा देखने केे लिए आस-पास के गांव से लोग पहुंचे थे। इसके अलावा बरकरा, देवरी, मेहुड़ी, सिरपालपुर, धरनीपुर, पिपरी, बेठिगांव सहित अन्य गांवों में व्रती महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन की। राबर्टसगंज नगर में सजीं फलों की दुकानों पर छठ पूजा पर प्रसाद चढ़ाने लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ी रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हार्टफुलनेस कार्यक्रम के दूसरे दिन 84 पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

HIGHLIGHTS

  • चुर्क पुलिस लाइन में दूसरे दिन 84 पुलिसकर्मियों को दिलाया गया प्रशिक्षण
  • हार्टफुलनेस नवीनीकरण ( शुद्धिकरण) एवं ध्यान का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन में रविवार को दूसरे दिन प्रातः 7:00 बजे से तीन दिवसीय हार्टफुलनेस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में 84 पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को हार्टफुलनेस नवीनीकरण अथवा शुद्धिकरण एवं ध्यान कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सत्र की शुरुआत भाई गोपाल द्वारा किया गया। जिन्होंने जिज्ञासुओं को बताया कि हमारा एक आंतरिक संसार भी है जो हमारे विचारों एवं भावनाओं, पसंद एवं नापसंद तथा आकर्षण और विकर्षण से भरा हुआ है। यह हमारे हृदय पर एक बोझ के समान है। जिसके कारण हम सायं कालीन अपने भीतर भारीपन महसूस करते हैं। विचार कर्म का निर्माण करते हैं, कर्म आदतों का निर्माण करते हैं, आदतों से हमारा चरित्र बनता है तथा जैसा चरित्र होता है वैसी हमारी नियति होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि हम अपने भीतर के विचारों और भावनाओं से ही नियंत्रित होते हैं। जब हम कुछ गलत करने जाते हैं तो अंदर से एक आवाज हमें गलत करने से रोकती है यही आवाज हमारे हृदय की आवाज है। हम जब कुछ सोचते हैं या कोई कर्म करते हैं तो उसकी छापें हमारे अवचेतन मन में जमने लगती हैं और वे चेतना और आत्मा के बीच स्पंदनों की एक परत बना लेती हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

छापें आत्मा को तो नहीं छू सकती लेकिन इसके चारों ओर एक परत बना लेती है। जो हमारी स्पष्ट सोच और समझ को प्रभावित करती हैं। हम चीजों को उनके वास्तविक रूप में नहीं देख पाते। यदि हम शाम को भी सुबह जैसी अपने भीतर ताजगी या शुद्धीकरण या नवीनीकरण चाहते हैं तो इस हार्टफूलनेस सफाई का अभ्यास कर सकते और स्वयं को सरल एवं शुद्ध बना सकते।

Advertisement (विज्ञापन)

भाई गोपाल द्वारा ही हार्टफूलनेस सफाई की प्रक्रिया का अनुभव कराया गया। इसके बाद हार्टफुलनेस प्रशिक्षक भाई राजकुमार जी एवं भाई रवि जी द्वारा योगिक ट्रांसमिशन के साथ सभी को ध्यान कराया गया।
वही भाई ज्ञानेंद्र द्वारा ब्राइटर माइंड्स के प्रस्तुतीकरण के लिए शाश्वत श्रीवास्तव को स्टेज पर बुलाया गया । उन्होंने बताया कि 8 से 15 वर्ष तक के बच्चे इस कोर्स को कर सकते हैं। 35 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए ब्राइटर माइंड अल्फा प्लस का कोर्स है किसके करने से हमारा लेफ्ट ब्रेन सक्रिय हो जाता है अन्यथा निष्क्रिय रह जाता है। जिसके कारण हमारे अंदर भुलक्कड़पन उत्पन्न हो जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

सत्र के दौरान हार्टफुलनेस संस्था के वॉलिंटियर भाई अशोक कुमार, भाई संजी, भाई मदन मोहन ने सक्रिय रूप से कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में अगले दिन तृतीय सत्र के लिए सभी को आमंत्रित किया गया तथा धन्यवाद दिया गया।

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वी जयंती

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के तत्वाधान रविवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वी जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल देश में सभी के प्रेरणास्रोत हैं। भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री भी रहे। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने भारत की एकता अखंडता के लिए बहुत प्रयास किया था। उन्होंने 563 से अधिक रियासतों को भारत में विलय कर एक भारत बनाने की कल्पना की थी। किसान परिवार में जन्मे पटेल अपनी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए भी याद किए जाते हैं. आज़ाद भारत को एकजुट करने का श्रेय पटेल की सियासी और कूटनीतिक क्षमता को ही दिया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

मोर्चा के प्रदेश सचिव नवीन पांडेय एडवोकेट ने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण भी है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पेशे से वकील सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जयंती में अशोक कुमार कनौजिया एड, संदीप जायसवाल, संतोष चतुर्वेदी, जवाहर लाल गुप्ता, भारत पांडेय,जे पी भारती , , ललित चौबे,बाबूखान, दीपनारायण पटेल राजकुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उद्योग बंधुओं की हुई बैठक में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को रखा

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिला स्तरीय उद्योग बंधुओं के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर की आबादी लगभग 50000 होने के बावजूद सिटी अस्पताल नहीं है जिला अस्पताल की दूरी लगभग 5 किलोमीटर होने के कारण साधन विहीन व्यक्ति अस्पताल नहीं पहुंच पाएगा उन्होंने यह भी मांग किया कि सिटी अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आगे कहा कि रात्रि में रोडवेज बस फ्लाईओवर के नीचे उतार देते हैं इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है खासकर महिलाओं के छोटे बच्चों को।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि स्थानीय बैंक सिक्के नहीं जमा करते जबकि नोटबंदी के दौरान 500 एवं 1000 नोटों के बदले सिक्कों के थैले थमा दिए जाते थे। उन्होंने व्यापारी हित में मांग किया कि फ्लाईओवर पर लाइटिंग व कैमरे की व्यवस्था तत्काल कराई जाए जिससे अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बैठक में गायब खसरा सिस्टर का भी मुद्दा उठाया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य रूप से विमल अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मिठाई लाल सोनी, चंदन केसरी, शरद जयसवाल, रवि जायसवाल, टीपू अली, बलकार सिंह, जसकीरत सिंह, प्रितपाल सिंह, राजेश जयसवाल, विनोद जयसवाल, दीप सिंह, सुनील सोनी, सूर्या जायसवाल सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सात दिवसीय 138वां श्री मारुति महायज्ञ कलश यात्रा के साथ 31 अक्टूबर से होगा प्रारंभ

डाला, सोनभद्र। ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ बारी डाला में आयोजित होने वाला सात दिवसीय 138 वां श्री मारुति महायज्ञ आगामी सोमवार से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा।
यज्ञ मंडप में पधार चुके महाराज ने शनिवार को बताया कि संत सम्राट योगीराज देवराहा बाबा के स्मृति में उनके परम शिष्य श्री राम मारुती धाम काशी पीठाधीश्वर श्री श्री जगदीश दास जी महाराज के सानिध्य में 138 वां साप्ताहिक महायज्ञ 6 नवंबर तक चलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों पर 151 मारुती महायज्ञ करने का संकल्प लिया गया है। जिसमें यह 138 वां मारूति महायज्ञ होने जा रहा है। शनिवार को मारुती महायज्ञ का संकल्प व ध्वज पूजन किया गया। यज्ञ के प्रथम दिन प्रातः नौ बजे 108 महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से लंगड़ा मोड़ यज्ञ स्थल तक निकाला जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके उपरांत काशी से पधारने वाले पंडित नित्यानंद शास्त्री एवं उनके सहयोगी विद्वानों द्वारा गगनभेदी मंत्रोच्चारण कर महा मारुती यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा, जो निरंतर सात दिनों तक चलता रहेगा। समापन तिथि को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के सभी रहवासियों से आयोजन समिति ने अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ भूमि पर श्रद्धालु पधार कर पुण्य के भागीदार बने।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

डाला नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में ओबरा के ऋषिकेश रहे विजेता

डाला, सोनभद्र। स्थानीय रामलीला मैदान में डाला नवनिर्माण सेना के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें ओबरा निवासी ऋषिकेश फाइनल्स के विजेता रहे। बता दें कि नगर में चल रही तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में कुल 64 प्रतिभागियों में से जीतकर फाइनल में पहुंचे ओबरा निवासी ऋषिकेश व डाला नई बस्ती निवासी शुभम दत्त में करारा मुकाबला चला।

जिसमें अंत में ऋषिकेश ने कड़ी जद्दोजहत के बाद जीत हासिल की। प्रतियोगिता के फाइनल्स में अतिथि के तौर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू पटेल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल,समाजसेवी सुधीर सिंह ने प्रथम विजेता व सभी अन्य अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने व संचालन महामंत्री प्रशांत पाल ने किया। इस दौरान नवनिर्माण सेना के संरक्षक व छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव,अवनीश पांडे,गोविंद भारद्वाज,सर्वेश पटेल,राकेश पासवान,राकेश जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस ने दो वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

डाला, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पर्यवेक्षण के द्वारा वांछित अभियुक्तों व वारंटीओं के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी हाथीनाला रविंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मुकदमा नंबर 142/15 धारा 323 504 आईपीसी के एक्ट में वांछित अभियुक्त शंभू पुत्र राम सिंगार एवं गुलाब पुत्र राम सिंगार निवासीगण ग्राम कोटा, जरंगा खाड़ी थाना चोपन को थाना हाथीनाला के उप निरीक्षक प्रेम शंकर मिश्रा मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

ट्रेक्टर पलटने से एक की हुई मौत

डाला, सोनभद्र। स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के सनाहडडी कोटा में टैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार लगभग तीन बजे करीब
खेत की जुताई कर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान किसी कारण वश टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पीआरबी 112 ने आनन फानन में स्थानीय लोगों के मदद से ऐम्बुलेंस से तीनों घायलों को चोपन अस्पताल भेजवाया,

Advertisement (विज्ञापन)

जहां चिकित्सको ने सुदर्शन गोंड पुत्र रूपशाह व महेंद्र पुत्र देवशाह निवासी सनाहडंडी कोटा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं चिकित्सकों ने लालमणि उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र मोतीलाल निवासी सनाहडंडी कोटा को मृतक घोषित कर दिया। जिसके उपरांत चोपन थाना की पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुट गई।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कॉलेज बभनी में ब्लांक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बभनी, सोनभद्र। दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कॉलेज बभनी में शनिवार को ब्लांक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विकास अधिकारी काशीराम ठाकुर तथा बभनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नन्द कुमार नन्दू रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
वही अतिथियों द्वारा खेल मैदान में फीता काटकर खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता शुरुआत की अनुमति प्रदान की गयी।

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय डूभा व प्राथमिक विद्यालय मझौली के बच्चों का जोरदार प्रदर्शन रहा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। खेलकूद कार्यक्रम के मंच की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक मनमूरत दास गुप्ता द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप सिंह व शशी शंकर श्रीवास्तव सहित समस्त संकुल शिक्षक रहे। आयोजन का सफल संचालन कमलेश कुमार व अनुजा सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में शशांक सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, व राजीव यादव सहित सभी खेल अनुदेशक रहे। इस प्रतियोगिताओं में विकास खण्ड बभनी के बरवाटोला, करकच्छी, चैनपुर, कोरची, बभनी न्याय पंचायतो के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रतियोगिता में कबड्डी, लम्बी दौड़, ऊंची कूद, पी.टी.,खो खो ,दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि खेलों की प्रतियोगिता करायी गयी। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लांक अध्यक्ष राम नगीना सिंह यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लांक अध्यक्ष मो० आरिफ, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद, शिक्षामित्र संघ के ब्लांक रविन्द्र नारायण पाण्डेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला संगठन मंत्री व ब्लांक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह,

Advertisement (विज्ञापन)

शैक्षिक महासंघ के ब्लांक अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, अनुदेशक संघ के ब्लांक अध्यक्ष श्याम चरण, मुकेश कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार,चन्द्रशेखर पाण्डेय, संदीप सिंह, शाशांक सिंह, शशि शंकर श्रीवास्तव, नन्दलाल पाण्डेय,मनोज कुमार, कुमार विन्द्रा प्रसाद, सिंह, मोबीन अहमद, संतोष यादव, विनय कुमार, राजीव यादव, सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, मुनेश्वर जायसवाल, शुभनीता नर्गिस बानो, कृति कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें