उद्यमियों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध- एडीएम आशुतोष दुबे
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिला स्तरीय उद्योग उद्योग बंधुओं के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे नियमानुसार कार्यवाही कर उद्यमियों की मदद करें, ताकि अधिकाधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी सकून के साथ अपने उद्योग को संचालित करते रहें।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर उद्योग बन्धुओं द्वारा अपनी-अपनी समस्या से अगवत कराया गया। जिस पर अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) ने उक्त समस्या को सुन सम्बन्धित विभाग सहेजते हुए समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंनेे मौके पर मौजूद उद्योग विभाग को सहेजते हुए कहा की उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर अपनीे पैनी नज़र रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो और जिले में कारोबार व व्यापार क्षेत्र में विकास हो, ताकि अधिकाधिक लोगों को आसानी के साथ उचित दर पर ज़रूरत के सामान मिले और रोजगार के अवसर भी बढ़े।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि जिले में उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से अवश्य किया जाय, व्यापारियों/उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाया जाय और उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण सकारात्मक सोच के साथ किया जाय।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि उद्यमियों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बैठक में मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन राजधारी प्रसाद गौतम सहित हनी अधिकारीगण एवं उद्योग बंधुगण उपस्थित रहे।
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र(वि0/रा0)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(न0नि0) ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के आदेशानुसार जनपद से निर्गत सार्वजनिक सूचना के आधार पर जिले की समस्त नगरीय निकायो की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु तिथि नियत की गयी है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन की 31 अक्टूबर, 2022 को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियाॅ प्राप्त करने के लिए 01 नवम्बर, 2022 से 07 नवम्बर, 2022 तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 08 नवम्बर, 2022 से 12 नवम्बर, 2022 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 नवम्बर, 2022 से 17 नवम्बर, 2022 तक तथा अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवम्बर, 2022 तक निर्धारित की गयी है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्य सम्पन्न कराने हेतु निम्नानुसार व्यवस्थाए सुनिश्चित करा ली जाये, 1-ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर 2022 को परिशिष्ट-24 पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा की जायेगी, मतदान स्थलवार नियुक्ति किये गये बी0एल0ओ को दावा आपत्तियाॅ प्राप्त करने हेतु दिनांक 01 नवम्बर 2022 से 07 नवम्बर 2022 तक मतदान स्थल पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करे जिससे ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कराया जा सके
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
और दावे आपत्तियाॅ प्राप्त की जा सके, समस्त बी0एल0ओ0 तथा पर्यवेक्षको को आवश्यक प्रशिक्षण दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को तहसील मुख्यालयो पर दिया जाये। प्रशिक्षण के दौरान ही निर्वाचक नामावली तथा अन्य आवश्यक प्रपत्र बी0एल0ओ को उपलब्ध करा दिये जाये, प्राप्त दावा आपत्तियों का निस्तारण राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के दिये गये निर्देशो के अनुसार किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
सोनभद्र। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 12. 11. 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक अशोक कुमार यादव प्रथम जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की अध्यक्षता में आहूत की गई थी।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक थी उक्त बैठक में विशेष न्यायाधीश पाक्सो नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर जिलाधिकारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोनभद्र ,अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत उप जिलाधिकारी घोरावल, रॉबर्ट्सगंज एवं ओबरा तथा समस्त तहसीलदार एवं बैंक के अधिकारी गण उक्त बैठक में उपस्थित हुए।
Advertisement (विज्ञापन)
परंतु उप जिलाधिकारी दुद्धी, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, डीएफओ ओबरा, रॉबर्ट्सगंज, रेणुकूट ,उप श्रम आयुक्त, जिला विकास अधिकारी ,जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं प्रभारी यातायात अनुपस्थित रहे। जिसे अति गंभीर मानते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र विनय कुमार सिंह द्वारा इसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,नई दिल्ली के निर्देशों की अवहेलना माना गया।
सचिव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आम जनमानस के लाभ के लिए आयोजित किया जाता है इसमें प्रशासन के समस्त विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है परंतु उक्त अधिकारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक को नजरअंदाज भी किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही अनुपस्थित अधिकारियों के द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उनके इस आचरण को उनके सेवा पुस्तिका में इंद्राज करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली को पत्र भी प्रेषित किया जाएगा।
तनाव से मुक्ति के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी: राजकुमार
चुर्क पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू फोटो:
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन में शनिवार को प्रातः 7:00 बजे से आयोजित तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन इंस्पेक्टर समेत 97 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक राजकुमार ने कहा कि तनाव से मुक्ति के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने आगे कहा कि तनाव से मुक्ति के लिए हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन यानी शिथिलीकरण के माध्यम से सभी को तनाव से मुक्ति का अनुभव कराया गया। हार्टफुलनेस ध्यान के बारे में कहा कि किसी एक वस्तु के बारे में निरंतर सोचना तथा उसके बाद उसका अनुभव करना ही हार्टफुलनेस ध्यान है। प्रशिक्षक रवि द्वारा योगिक ट्रांसमिशन के साथ सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक सभी को ध्यान कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
पुलिस लाइन सोनभद्र में प्रतिसार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 97 इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को हार्टफुलनेस तनाव मुक्ति एवं ध्यान कराया गया। इसके बाद तनाव मुक्ति के लिए हार्टफूलनेस रिलैक्सेशन यानी शिथिलीकरण के माध्यम से सभी को तनाव मुक्ति का अनुभव कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
हार्टफुलनेस ध्यान के बारे में सभी को जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी एक वस्तु के बारे में निरंतर सोचना तथा उसके बाद उसका अनुभव करना हार्टफुलनेस ध्यान है। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक भाई राजकुमार जी एवं भाई रवि जी द्वारा योगिक ट्रांसमिशन के साथ सभी को ध्यान कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सत्र के दौरान हार्टफुलनेस संस्था के वॉलिंटियर भाई ज्ञानेंद्र जी, भाई अशोक कुमार जी भाई संजीव जी भाई मदन मोहन जी ने सक्रिय रूप से कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया । कार्यक्रम के अंत में भाई गोपाल जी द्वारा अगले दिन दूसरे सत्र के लिए सभी को आमंत्रित किया गया तथा धन्यवाद दिया गया।
हरिद्वार से पधारे दल नायक सूरत सिंह ने अमृते गायत्री मंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला
गायत्री महायज्ञ में निशुल्क कराए जाएंगे 16 संस्कार
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आयोजित 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हरिद्वार से पधारे सूरत सिंह अमृते दल नायक के नेतृत्व मे मुख्य यजमान रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी और उनकी पत्नी प्रतिभा देवी, की उपस्थिति में हरिद्वार से पधारे विकास जी ब्रह्मभट्ट, जय सिंह, अभय श्रीवास्तव, सुनील सिंह के संगीतमय गायन, वादन से यज्ञ- ज्ञान- विज्ञान, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
वही महायज्ञ आरंभ गायत्री मंत्र ‘ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।’ के प्रभावशाली मंत्र के गायन से हुआ इस अवसर पर दल नायक ने महायज्ञ प्रकाश पर डालते हुए कहा कि- ‘सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करें।’ गायत्री मंत्र का जाप गायत्री माता का ध्यान लगाकर किसी मंदिर, घर, एकांत स्थान पर सुबह, दोपहर, शाम को रुद्राक्ष की माला से 108 बार करना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
जीवन में उत्साह एवं सकारात्मकता में वृद्धि होती है, इसके चलते मानव खराब से खराब परिस्थिति से भी बाहर निकलने में कामयाब हो जाता है, व्यक्ति का मन धर्म और सेवा कार्यों में भी लगने लगता है, क्रोध शांत होता है, बुराइयां मन से दूर होती हैं, रक्त संचार सही तरह से होता है, बीमारियों से राहत मिलती है, चेहरे पर रौनक आता है, अस्थमा रोगियों के लिए यह फायदेमंद है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने ने कहा कि हर उम्र के स्त्री- पुरुष, बालक, बूढ़े, नौजवान को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित भक्तों से आह्वान किया कि महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार 30 अक्टूबर को इच्छुक भक्त निशुल्क दीक्षा, 16 संस्कारों से बच्चों को संस्कारित करने के लिए यज्ञ स्थल पर अवश्य पधारें। प्रतिदिन शाम को 6:00 से 8:00 तक होने वाले प्रवचन का श्रवण कर पुण्य के भागी बने।
Advertisement (विज्ञापन)
महायज्ञ के आयोजन में प्रदीप केसरी, मंजू देवी सहित अन्य 24 जोड़ों सहित अनेकों भक्तजनों ने महायज्ञ की आहुति में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजकुमार तरूण, अरविन्द कुमार सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, शिवशंकर कुशवाहा, रामदुलारे, विश्वकर्मा, बालमुकुंद शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, गोविंद तरंग, गोपाल अग्रहरि, शुग्रीव मौर्या, प्रकाश केशरी, लल्लन प्रसाद, अनिल कुमार, डा सी बी दूबे, लालता विश्वकर्मा, रामदेव जी, कालीदास जायसवाल, प्रदीप जयसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, महिला स्वयं सेवी कार्यकर्ता सरोज देवी जयसवाल, सरिता देवी,मन्जू देवी,रानी देवी, आशा देवी, ऊषा देवी, शशी देवी श्रीवास्तव, गीता देवी, शोभा देवी, अमरावती देवी, शकुन्तला देवी, प्रज्ञा सहित आदि भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
ओबरा,सोनभद्र। रेणुका नदी के पावन तट पर होने वाले आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियों के बाबत शुक्रवार को अपर जिला अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने छठ घाट का बारीकी से निरीक्षण किया।
Advertisement (विज्ञापन)
और तैयारियों को लेकर मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी से महापर्व छठ पूजा के तैयारियां के बारे में जानकारी ली। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साफ-सफाई को लेकर बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों को लगाया गया है
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने कहा कि साफ सफाई के निरीक्षण को लेकर नगर पंचायत कर्मियों को भी तैनात किया गया है ताकि घाट पर गंदगी न दिखे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या ना हो इसको लेकर लगातार छठ घाट का निरीक्षण भी किया जा रहा है जिसमें कई आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त. व कलम दवात की सामूहिक पूजन वैदिक मंत्रोच्चार से चित्रांश परिवारों ने की ।
पूजन अर्चन के बीच सैकड़ो की संख्या में उपस्थित चित्रांश परिवारों के सभी सदस्यों ने कलम दवात की विशेष पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से आशीर्वाद के रूप में लेखन क्षमता को उच्च बौद्धिक स्तर प्रदान करने व लोक कल्याण हेतु भगवान चित्रगुप्त के चित्र व स्वास्तिक युक्त पृष्ठ पर प्रार्थना लिखकर उनके चरणों में अर्पित की ।उसी समय से लेखन कार्य प्रारंभ किया क्योंकि दीपावली की रात से सभी कायस्थ बंधु लेखन कार्य बंद कर देते हैं और श्री चित्रगुप्त की पूजा कर लेखन कार्य आरंभ करते हैं । इसी के साथ उपस्थित चित्रांश जनों के द्वारा हवन व महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया पुजारी बद्री नारायण पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा उपस्थित जनों को श्रवण कराया ।
Advertisement (विज्ञापन)
पूजन कार्यक्रम के यजमान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त के साथ ही पुजारी बद्रीनाथ पाठक से भी आशीर्वाद प्राप्त कियापूजन कार्यक्रम के पश्चात भण्डारा प्रसाद भी सभी उपस्थित लोगों ने ग्रहण किया । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र के जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक मास के यम द्वितीया के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात पूजन करने के पश्चात ही कायस्थ लोग लिखने का कार्य प्रारंभ करते हैं ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि इस पूजन कार्यक्रम में कायस्थों के अलावा अन्य बिरादरी के लोग भी सम्मिलित होकर पूजन अर्चन करते हैं । यह परंपरा विगत कई वर्षों से चली आ रही है ।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
इस पूजन कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों परिवारों ने सामूहिक पूजा की है औरआज इस पूजन कार्यक्रम में बड़हर स्टेट की राजकुमारी दीक्षा सिंह भी अपने दल बल के साथ सम्मिलित हुई है । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव नारायण लाल श्रीवास्तव,संतोष कुमार श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव जितेंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,मुकेश श्रीवास्तव के साथ सभी उपस्थित चित्रांश परिवारों के प्रति आभार प्रकट किया उक्त मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक सच्चिदानंद श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सुशील श्रीवास्तव , व ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, डॉ आनंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव अभय श्रीवास्तव श्रीवास्तव,श्रीवास्तव बिंदेश्वरी लाल, अनिल श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव साधना श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव रेखा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, शुभ लता श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव सैकड़ों कायस्थ समुदाय के लोग मौजूद रहे , अंत में संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
मुख्यमंत्री को पत्र लिख पीड़ित परिवार की सुरक्षा करने की उठाई माँग
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश अंतर्गत जनपद देवरिया के अधिवक्ता उदयभान सिंह पर बीते 24 अक्टूबर को ही उनके गाँव परसगहा थाना श्रीरामपुर के दबंग ब्यक्तियो द्वारा जान लेवा हमला करके बुरी घायल कर दिया गया। हमलावरों के हमले से अधिवक्ता उदयभान के सिर में गंभीर चोट आयी है। अधिवक्ता पर जान लेवा हमले की सूचना पर जनपद देवरिया व प्रदेश के अधिवक्ताओ में खासा आक्रोश ब्याप्त है।
घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उक्त संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर हमले में शामिल अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की माँग की है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने पत्र में लिखा है कि उक्त घटना में संलिप्त हमलावरों की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक नही की जा सकी है जिसको लेकर जनपद देवरिया व प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक आक्रोश ब्याप्त है।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था का मुकम्मल इंतजाम करने की प्रबल मांग की है।
डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार राबर्ट्सगंज से चलकर रेनुकूट की तरफ जा रहा था कि गुरमुरा से लगभग एक किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें बाइक सवार शिवम (19) पुत्र राममनोहर , सुमित (17) पुत्र गजानन्द निवासी सिंगरौली घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डॉयल 108 न0 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी चोपन पहुचाया। लोगों द्वारा बताया जा रहा कि यह घटना तेज रफ्तार होने के कारण हुई हैं।
जीएसटी पर जीएसटी लगा कर सप्लायर व ब्लाक व जिला स्तर के अधिकारी लोग हो रहे मालामाल
दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत में सप्लायर लोग इस समय जीएसटी के खेल में शामिल होकर लूट मचा रखे है, आपको बता दे कि किसी समान/वस्तु जो GST पैड होकर मार्केट में आती है या सप्लायर लाते है, वे सप्लायर रेट से भी अधिक का मूल्य बता कर अतरिक्त जीएसटी जोड़ बिल बना के थमा के देते है और सरकारी पैसों को चाट जाते है।
Advertisement (विज्ञापन)
उदारहण के लिए अगर एक सीमेंट की बोरी 200 के साथ जीएसटी आती है तो सप्लायर लोग उसे 250 कर देते है और अलग से जीएसटी जोड़ फर्जी बिल थमा देते है। जिससे सरकारी पैसों का चूना लगा दिया जा रहा है। इसमें अधिकारी की भी मिलीभगत शामिल होती है। ये शातिर दिमाग के सप्लायर 40 लाख से कम का व्यापार दिखा के सही बिल लगाकर मामले को 1% जीएसटी पर ही सम्पात करा लेते है। जबकि सीमेंट पर जीएसटी 28% है, लोहा पर 17% है, उस सब को हजम करते हुए 1% पर ही मामला सुलझा लेते है।
Advertisement (विज्ञापन)
जब जीएसटी सहित सीमेंट दुकान पर आ रही, तब सप्लायरों द्वारा जीएसटी पर जीएसटी क्यों लगा रहे है। एडीओ पंचायत व सप्लायर इनमे लिप्त होते है। जीएसटी के खेल में ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी व जिले स्तर के कर्मचारी व सप्लायर भूमिका प्रमुख होती है। मुख्यमंत्री महोदय से इस प्रकरण पर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है तथा सप्लायर रूपी विचौलियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है तथा इन सारे सप्लायरों के फर्मो का भौतिक सत्यापन करा कर जांच कराए जाना जनहित में होगा।