भोला प्रसाद जायसवाल भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, मामला अवैध कफ सिरप तस्करी के करोड़ों के कारोबार का..

HIGHLIGHTS

  • कफ सीरप तस्कर शुभम जायसवाल के पिता भोला एनडीपीएस न्यायालय में पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सोनभद्र। जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर सोनभद्र लाया गया है। आरोपी पूरे परिवार के साथ थाइलैंड भागने की तैयारी में था।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। भोला प्रसाद जायसवाल वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र का निवासी है और करोड़ों रुपये की अवैध कफ सिरप तस्करी का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।

पिछले दो महीनों में सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप तस्करी के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई की है। 18 अक्टूबर को दो कंटेनरों से 1,19,675 शीशियां (लागत लगभग 3.50 करोड़ रुपये), एक नवंबर को रांची से 13,400 शीशियां और 3-4 नवंबर की रात गाजियाबाद पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में चार ट्रकों से 3.40 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।

Advertisement 

जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद जायसवाल झारखंड की फर्म मेसर्स शैली ट्रेडर्स के जरिए नकली बिलिंग कराकर देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंधित फेंसेडिल सिरप सहित अन्य कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई कर रहा था।

Advertisement

एसआईटी की गहन जांच में भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में करीब 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ है। अधिकांश फर्में कागजों पर ही अस्तित्व में पाई गईं। संलिप्त बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

Advertisement

29 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें खुलासा हुआ कि अप्रैल 2024 से अगस्त 2025 तक फर्जी फर्म मां कृपा मेडिकल और मेसर्स शिवक्षा प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 7.53 लाख शीशियां काले बाजार में खपाई गई हैं।

Advertisement

पूछताछ में भोला प्रसाद ने स्वीकार किया कि फर्म उसके नाम पर है, लेकिन पूरा कारोबार उसका बेटा शुभम जायसवाल संचालित करता था। नकली बिलिंग, फर्जी लेन-देन और गोदाम का संचालन भी शुभम ही देखता था। वित्तीय लेन-देन चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल करते थे, जिनसे जल्द पूछताछ होगी। आरोपी चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी में भी वांछित था।

Advertisement

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजेश चौबे, सदानंद राय, प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह और सत्यम पांडेय शामिल रहे। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी से कस्टडी रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी और नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के दो कर्मचारियों घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मामला; बिल कम कराने के नाम पर व्यापारी से 30 हजार रुपए लेने का

HIGHLIGHTS

  • रिश्वत की रकम के साथ टीम ने धर दबोचा

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को बिजली बिल कम कराने के मामले में तीस हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement 

व्यापारी से बिजली बिल कम कराने ने नाम पर माँगा था तीस हजार रूपये घूस –

एंटी करप्शन मिर्जापुर के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि “दुद्धी कस्बे में स्थित एक श्रृंगार स्टोर के संचालक नीरज कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिजली विभाग के दो कर्मचारियों ने उनका बिजली का बिल अधिक बना दिया है और उसे कम करने के लिए घुस मांग रहे है।

एंटी करप्शन की टीम ने इस मामले में अपना जाल बिछाया और श्रृंगार स्टोर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को घुस लेने के लिए बुलवाया। बिजली विभाग के दो कर्मचारी अपना रिश्वत लेने के लिए श्रृंगार स्टोर पर पहुंचे और रूपया ले रहे थे तभी एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को दुद्धी कोतवाली ले गयी। एंटी करप्शन मिर्जापुर प्रभारी ने बताया कि इस मामले में बिजली विभाग के जावेद अंसारी व अशोक कुमार भारती को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।”

Advertisement

इस गिरफ्तारी में एंटी करप्शन टीम में ट्रैप टीम प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पतिराम यादव, मुख्य आरक्षी मुकेश सिंह, पुनीत कुमार सिंह, आरक्षी सूरज गुप्ता, मुरारी यादव, सचिन चौरसिया, पियूष कुमार सिंह, सर्वेश तिवारी, जितेंद्र यादव, विनोद यादव सहित अन्य शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

MLC चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित, 16 तक ली जाएंगी आपत्तियां

HIGHLIGHTS

  • एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित, 16 तक ली जाएंगी आपत्तियां

सोनभद्र। सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रारंभिक मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित कर दी गई है। इस पर 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 30 दिसंबर को अनंतिम सूची जारी की जाएगी और छह जनवरी का उसका प्रकाशन किया जाएगा।

Advertisement

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर तैयार की जा रही निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य मंगलवार को प्रकाशित कर दिया गया है। आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे।

इसका निस्तारण करते हुए अनुपूरक सूची 30 दिसंबर को जारी होगी। अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पदाभिहित और अपर पदाभिहित अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, जो प्रतिदिन फार्म-18 (स्नातक) और फार्म-19 (शिक्षक) के आवेदन प्राप्त करेंगे।

Advertisement

अधिकारियों को आवेदन के साथ निवास, पहचान पत्र और शैक्षिक योग्यता की जांच कर सत्यापित सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों अथवा बीएलए से बल्क में आवेदन स्वीकार नहीं होंगे, जबकि किसी संस्था प्रमुख या परिवार के सदस्य सत्यापित दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

36 घंटे में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 20 ने किया आवेदन

HIGHLIGHTS

  • 36 घंटे में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 20 ने किया आवेदन

सोनभद्र। यूपी बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होते ही आपत्तियां भी आने लगी हैं। 36 घंटे में 20 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। ज्यादातर आपत्तियों में उनके विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर करने पर असंतोष जताया गया है, जबकि पूर्व में केंद्र रहे हैं। उन्होंने फिर से इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।

Advertisement

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए रविवार की देर रात 71 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी। इसमें 16 राजकीय, 10 एडेड और 45 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस पर चार दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची के प्रकाशन के बाद से ही विवाद भी खड़े हो गए हैं। बोर्ड ने कई ऐसे विद्यालयों को केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया है, जो प्रति वर्ष केंद्र बनते रहे हैं।

Advertisement



उनकी छवि भी निष्पक्ष व सकुशल परीक्षा कराने वाले केंद्रों के रूप में रही है। बावजूद इस बार केंद्र न बनाए जाने से प्रधानाचार्य व प्रबंधक हैरान हैं। उनकी ओर से प्रस्तावित सूची पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सुधार की मांग की गई है। मंगलवार की शाम तक 20 से अधिक आपत्तियां विभाग को प्राप्त हुई है। उनके दावे पर विचार शुरू कर दिया गया है।

परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। चार दिसंबर तक आने वाली आपत्तियों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। सभी बिंदुओं पर विचार के बाद रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। -जयराम सिंह, डीआईओएस

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

होटल अरिहंत में हुए चोरी कांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने 900 किमी दूर से बरामद किया नगदी व मोबाइल

बीते 23 नवम्बर को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित होटल अरिहंत होटल में हुई चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा घटना के खुलासे के लिए गठित टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए मध्य प्रदेश से चोरी किए रुपए मोबाइल बरामद किए गए है।

HIGHLIGHTS

  • होटल अरिहंत में हुए चोरी कांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने 900 किमी दूर से बरामद किया नगदी व मोबाइल
  • आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है पुलिस

सोनभद्र। बीते 23 नवम्बर को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित होटल अरिहंत होटल में हुई चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा घटना के खुलासे के लिए गठित टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए मध्य प्रदेश से चोरी किए रुपए मोबाइल बरामद किए गए है।

मध्य रात्रि चोर ने किया था मोबाइल और नकद पैसे पर हाथ साफ-
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि गत 23 नवंबर को थाना रॉबर्ट्सगंज संतोष त्रिपाठी पुत्र स्व० राधेश्याम त्रिपाठी निवासी जानकीपुरम-लखनऊ, वर्तमान पता रॉबर्ट्सगंज 22/23 नवम्बर की मध्यरात्रि लगभग 12:30 से 1:30 बजे के बीच रॉबर्टसगंज स्थित अरिहन्त होटल में

Advertisement

आयोजित जयमाला कार्यक्रम के दौरान उनके बैग में रखा 75,000 नगद व मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्‌सगंज पर धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

अभियुक्त की पहचान के लिए पुलिस को खंगालने पड़े 50 सीसीटीवी कैमरे
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जिले में चोरी पर प्रभावी रोकथाम, घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के कम में इस प्रकरण के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा को निर्देशित किया गया।

Advertisement 
Advertisement

निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज से एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन परीक्षण कराया गया। आंच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि चोरी करने वाला व्यक्ति सोनभद्र से लगभग 900 किमी दूर मध्यप्रदेश के जनपद राजगढ़ (थाना गोड़ा) का रहने वाला निखिल है।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा लगातार 6 दिन तक 900 किमी दूर मध्य प्रदेश में रहकर बरामदगी हेतु प्रयत्न किया गया। थाना गौड़ा पुलिस के सहयोग से अरिहन्त होटल में चोरी हुए 75,000 रुपये एवं मोबाइल फोन वहां के स्थानीय मुखिया के माध्यम से बरामद कर लिया गया

Advertisement

तथा 1 दिसंबर को विधिवत रूप से पीड़ित को सुपुर्द कर दिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अन्य स्तोत्रों के माध्यम से तलाश जारी है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Advertisement

पुलिस टीम का विवरण-

1. 30नि0 महेन्द्र यादव थाना रॉबर्ट्सगंज

2. मुख्य आरक्षी चन्द्रकेश पाण्डेय, आरक्षी अविनाश थाना रॉबर्ट्सगंज

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ABVP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए चोपन निवासी मनोहन निषाद

HIGHLIGHTS

  • अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए मनोहन निषाद

सोनभद्र मध्य ABVP का 71 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून के भगवान बिरसा मुंडा नगर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन का उद्घाटन प्रथम दिवस मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व अध्यक्ष वैज्ञानिक श्री एस. सोमनाथन द्वारा किया गया

एवं तृतीय दिवस यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रहें । इस अधिवेशन में शैक्षणिक सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु कुल 4 प्रस्ताव पारित किए गए।

Advertisement

अंतिम सत्र घोषणाएं सम्पन्न हुई जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांत की घोषणाएं हुई। इसी दौरान काशी प्रांत से सोनभद्र जिला के चोपन निवासी मनमोहन निषाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनजाति विद्यार्थी कार्य का क्षेत्रीय संयोजक निर्वाचित किया गया।

Advertisement 

पूर्व में मनमोहन निषाद काशी प्रांत के 2 बार प्रदेश संयोजक रहें एवं ओबरा डिग्री कालेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष भी रहें। आप वर्तमान में LLB के छात्र है। मनमोहन की घोषणा होने से जिला भर के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गीता जीवन – संग्राम में शाश्वत विजय का क्रियात्मक प्रशिक्षण है

HIGHLIGHTS

  • गीता जयंती पर जयप्रभा मंडपम में आयोजित हुई गोष्ठी
  • “मानव जीवन में धर्मशास्त्र गीता की उपयोगिता” विषय पर हुआ विचार – मंथन
  • गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र ने किया आयोजन

सोनभद्र। गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र द्वारा गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को विचार – गोष्ठी आयोजित की गई। “मानव जीवन में धर्मशास्त्र गीता की उपयोगिता” विषय पर आयोजित गोष्ठी में कहा गया कि गीता जीविका – संग्राम का साधन नहीं अपितु जीवन संग्राम में शाश्वत विजय का क्रियात्मक प्रशिक्षण है।

Advertisement

इसलिए यह युद्ध – ग्रन्थ है और यह युद्ध कहीं बाहर नहीं होता। यह युद्ध आंतरिक है। यह दैवी और आसुरी संपद, सजातीय एवं विजातीय, सद्गुण एवं दुर्गुणों का संघर्ष कहा गया है, जिसका परिणाम शाश्वत – सनातन परब्रह्म की प्राप्ति है।

वक्ताओं ने कहा कि गीतोक्त पथ पर चलने के पूर्व मनुष्य सांसारिक उपलब्धियों, सुख- समृद्धि को ही महत्वपूर्ण समझता है। पूरा जीवन इन्हीं के लिए खपा देता है। वह कितना भी धन – संपदा अर्जित कर ले, कितने भी बड़े ओहदे पर हो जाये, वह कितना भी सुखी दिखाई देता है किन्तु वह वास्तव में सुखी नहीं होता।

Advertisement

भौतिक समृद्धि कभी मनुष्य के स्थायी सुख का माध्यम नहीं बन सकती। आत्मिक संपत्ति ही स्थिर संपत्ति होती है, गीता हमें हमारे आत्मिक संपत्ति का ही हमसे परिचय कराती है और उस शाश्वत सुख की ओर अग्रसर कर देती है जिसके परिणामस्वरूप शाश्वत – सनातन परब्रह्म की प्राप्ति संभव हो जाती है।

Advertisement

साहित्यकार पारस नाथ मिश्र ने कहा कि गीता मनुष्य का उससे वास्तविक साक्षात्कार कराती है कि वह वास्तव में कौन है? गीता के अनुसार मनुष्य परमात्मा का ही विशुद्ध अंश है। उसे परमात्मा का आश्रय ही यथार्थ की उपलब्धि करा सकता है।

Advertisement

डा0 बी सिंह ने कहा कि गीता का आशय इन्द्रियों के अतीत होने से है। जिसने शरीर रहते मन सहित इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर आत्मा को जान लिया वही सुखी है। आत्मा परमात्मा का विशुद्ध अंश है। इसलिए इस आत्मा को जानना हमारा कर्तव्य है।

Advertisement

विषय प्रवर्तन करते हुए अरुण कुमार चौबे ने कहा कि संसार के विषयों से मनुष्य को स्थायी सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती। गीतोक्त पथ पर चलते हुए अपनी ही आत्मा का साक्षात्कार कर लेने पर स्थायी सुख की अनुभूति होती है। गीता क्रियात्मक योग है।

Advertisement

आभार प्रकट करते हुए कवि जगदीश पंथी ने कहा कि गीता साक्षात भगवान के श्रीमुख से नि:सृत वाणी है। यह मानव मात्र का धर्मशास्त्र है। संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया।

Advertisement 

इस अवसर पर विजय कनोडिया, सी पी गिरि, रामानुज पाठक, गणेश पाठक, आलोक चतुर्वेदी, नरेंद्र पाण्डेय, विमल चौबे , राज कुमार, चंद्रकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे। उपस्थित गीता प्रेमियों ने यह निर्णय लिया कि श्रीमद् भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राबर्ट्सगंज में हरियाणा की साइबर पुलिस टीम ने एक कपड़े की दुकान पर की छापेमारी, एक युवक को ले गई अपने साथ

HIGHLIGHTS

  • ठगी मामले में एक युवक को हरियाणा साइबर पुलिस ने
  • सोमवार को सोनभद्र में हरियाणा की साइबर टीम ने एक कपड़े की दुकान पर छापेमारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कलक्ट्रेट के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार को एक दुकान पर हरियाणा की रोहतक जिले की साइबर टीम ने छापेमारी की। इस दौरान जिले के एक युवक को डिजिटल अरेस्ट ठगी के 50 लाख रूपये उसके खाते में आने के मामले को लेकर हरियाणा उठा ले गई।

राबर्ट्सगंज थाने की पुलिस ने भी सहयोग किया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अचानक एक होटल के सामने स्थित कपड़े की दुकान पर हरियाणा की साइबर पुलिस ने छापेमारी की। रोहतक जिले के साइबर पुलिस के एसआई ओमपाल व सतीश के नेतृत्व में आई टीम ने दुकान पर बैठे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी मृत्युंजय पांडेय से पूछताछ शुरू कर दी

Advertisement 

उसके बैंक खाते में डिजिटल अरेस्ट के 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिसके संबंध में पूछताछ करते हुए युवक को पुलिस अपने साथ हरियाणा ले गई। साथ ही दुकान से मोबाइल, लैपटाप, नेटवर्क डिवाइस सहित कई अहम डिजिटल उपकरण कब्जे में लिए हैं।

Advertisement

सीओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि हरियाणा के रोहतक जिले में किसी व्यक्ति से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी गई थी, जिसको लेकर वहां की पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी बीच जांच के दौरान पता चला कि ठगी का 50 लाख रुपये मृत्युंजय के खाते में आया था,

Advertisement

जिसके बाद हरियाणा पुलिस की टीम स्थानीय थाना क्षेत्र में पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ हरियाणा ले गई। पुलिस का कहना है कि रकम ठगी की है और खाते के इस्तेमाल को समझने के लिए युवक से विस्तृत पूछताछ जरूरी है।

Advertisement

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव समेत कोतवाली की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली

HIGHLIGHTS

  • टीबी के रोगियों में एचआईवी की संभावना अधिकः सीएमओ
  • विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली

सोनभद्र। विश्व एड्स दिवस के मौके पर जागरूकता करने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सीएमओ डा. पंकज कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

Advertisement

इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने गोष्ठी और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। रैली राबर्ट्सगंज शहर के विभिन्न मार्गों से चक्रमण करते हुए महिला थाना, काशी राम आवास से होते हुए जिला क्षय रोग कार्यालय में एक गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हुई। रैली में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के समस्त कर्मचारी तथा किर्ती पाली नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया

Advertisement

इस वर्ष की थिम बाधाएं दर किनार एचआईवी पर सशक्त प्रहार है। इस विषय पर ओम प्रकाश पांडेय कालेज आंफ पैरामेडिकल एण्ड साइंसेज में गोष्ठी का आयोजन एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया गया।

Advertisement

सीएमओ ने कहा कि एड्स विषय पर जानकारी ही बचाव है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों तक इस संबंध में जागरूकता पैदा की जाय। कहा कि सभी टीबी के रोगियों में एचआईवी की संभावना अधिक होती है।

एचआईवी की जांच सभी प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों पर मुफ्त में की जाती है तथा एचआईवी से ग्रस्त रोगी का उपचार भी अन्य रोगियों जैसा ही किया जाता है। इस मौके पर आनंद मौर्य, जिला पीपीएम समन्यवक सतीश सोनकर, अभिमन्यु, विजय, विमल, अखिल, शावेज, शिवशंकर आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूपी बोर्ड परीक्षा: जिले में बने 71 परीक्षा केंद्र, चार दिसंबर तक मांगी गई आपत्तियां

HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड परीक्षा: जिले में बने 71 परीक्षा केंद्र, चार दिसंबर तक मांगी गई आपत्तियां

सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। जिले में इस बार कुल 71 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

इन केंद्रों को चिह्नित करते समय छात्र संख्या, विद्यालय की भौतिक स्थिति, पूर्व की परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को आधार बनाया गया है। जिला स्तरीय समिति की ओर से जारी प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाने से पहले चार दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।

Advertisement

कोई भी प्रबंधक, प्रधानाचार्य या संबंधित पक्ष परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर अपनी आपत्ति निर्धारित तिथि तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दे सकता है।शिक्षा विभाग के अनुसार प्राप्त आपत्तियों की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 11 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण करते हुए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। फाइनल लिस्ट जारी होते ही केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान का काम शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी इस बार पिछले साल से दो हजार बढ़ी है। जिले में हाईस्कूल के 27,120 तथा इंटरमीडिएट के 20,780 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बड़ी संख्या को देखते हुए विभाग परीक्षा केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं, पर्याप्त कक्ष, निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी कर रहा है। डीआईओएस जयराम सिंह ने कहा कि नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्राथमिकता है। केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक आपत्ति का विस्तार से परीक्षण किया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो सके। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले वर्ष 77 केंद्र बनाए गए थे। 46750 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पिछली बार पंजीकृत थे, जिसमें हाईस्कूल में 26242 और इंटरमीडिएट में 20508 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस साल पिछले वर्ष से छह परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं जबकि छात्रों की इस बार दो हजार ज्यादा है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है। 11 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। इसे बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों पर फाइनल मुहर लगेगी। जयराम सिंह, डीआईओएस

Advertisement

शिक्षा विभाग के अनुसार प्राप्त आपत्तियों की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 11 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण करते हुए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। फाइनल लिस्ट जारी होते ही केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी इस बार पिछले साल से दो हजार बढ़ी है। जिले में हाईस्कूल के 27,120 तथा इंटरमीडिएट के 20,780 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बड़ी संख्या को देखते हुए विभाग परीक्षा केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं, पर्याप्त कक्ष, निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

डीआईओएस जयराम सिंह ने कहा कि नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्राथमिकता है। केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक आपत्ति का विस्तार से परीक्षण किया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो सके।

Advertisement

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले वर्ष 77 केंद्र बनाए गए थे। 46750 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पिछली बार पंजीकृत थे, जिसमें हाईस्कूल में 26242 और इंटरमीडिएट में 20508 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

Advertisement 

इस साल पिछले वर्ष से छह परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं जबकि छात्रों की इस बार दो हजार ज्यादा है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है। 11 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। इसे बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों पर फाइनल मुहर लगेगी। जयराम सिंह, डीआईओएस

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें