अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में ठेकेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

HIGHLIGHTS

  • अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में ठेकेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

सोनभद्र। जिले के अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में बुधवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर पंचायत के एक 38 वर्षीय ठेकेदार का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अनपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गाजीपुर जिले के मुड़ियार गांव निवासी 38 वर्षीय पीयूष सिंह पुत्र प्रदीप सिंह अनपरा तापीय परियोजना के प्रथम टाइप-660 आवास में अपनी पत्नी प्रिया और बेटे के साथ रहते थे। बुधवार की रात पीयूष ने अपने परिवार के साथ भोजन किया, जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रात में एयर कंडीशनर (एसी) की ठंडक अधिक लगने के कारण उनकी पत्नी प्रिया दूसरे कमरे में सोने चली गईं।

Advertisement

गुरुवार की सुबह जब पत्नी ने पीयूष के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई आहट न मिलने पर उन्होंने घबराकर अपने आसपास के परिचितों को फोन कर बुलाया।

Advertisement

परिचितों द्वारा जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर पंखे से पर्दे के सहारे पीयूष का शव लटका हुआ मिला। यह दर्दनाक मंजर देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया।

Advertisement

अनपरा के प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पिता गाजीपुर से अनपरा के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर मिलने के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

NEET परीक्षा, छात्रों के भविष्य एवं आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा खुला पत्र

HIGHLIGHTS

  • NEET परीक्षा, छात्रों के भविष्य एवं आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा खुला पत्र

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश शरण मिश्र ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को एक खुला पत्र प्रेषित कर देश में NEET परीक्षा की पारदर्शिता, छात्रों के भविष्य तथा आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की आवश्यकता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

Advertisement

श्री मिश्र ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन ने देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं को सामने लाया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय को राजनीतिक लाभ-हानि का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु छात्रों की समस्याओं का समाधान राजनीतिक टकराव के बजाय निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायपूर्ण व्यवस्था से होना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यदि NEET परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता, पेपर लीक अथवा अन्य त्रुटियाँ हुई हैं तो उनकी समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही मेहनती एवं ईमानदार विद्यार्थियों के भविष्य की भी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

अपने पत्र में श्री मिश्र ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देश में आरक्षण व्यवस्था की व्यापक एवं निष्पक्ष समीक्षा पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार किया जाए। उनका मत है कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए, किंतु उच्च शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं में चयन की प्रक्रिया में योग्यता, क्षमता, प्रतिभा और परिश्रम को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक युवा को यह विश्वास हो कि उसकी सफलता का आधार उसकी मेहनत और योग्यता होगी तथा परीक्षा प्रणाली पूर्णतः पारदर्शी, विश्वसनीय एवं तकनीकी रूप से सुरक्षित होगी।

श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री से शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित नीतियों पर व्यापक राष्ट्रीय संवाद प्रारंभ करने तथा ऐसी व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया है जिससे प्रत्येक विद्यार्थी का विश्वास सुदृढ़ हो और राष्ट्र निर्माण में प्रतिभा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो।

Advertisement 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज निर्माण से उत्पन्न समस्या पर प्रशासन सख्त, DM ने दिए वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज निर्माण से उत्पन्न समस्या पर प्रशासन सख्त, DM ने दिए वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश

सोनभद्र।  सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग पर बिना उचित डायवर्जन के बनाए जा रहे फ्लाई ओवरब्रिज (ROB) के कारण आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को लेकर गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक तीर्थराज के नेतृत्व में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य के चलते उत्पन्न हो रही यातायात की गंभीर जनसमस्याओं से अवगत कराया और तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की।

जनसमस्या की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण और संबंधित विषय को लेकर रेल मंत्रालय को पत्र अग्रेषित किया। इसके साथ ही आमजन को परिवहन में आ रही दिक्कतों के तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम तथा तहसीलदार की एक संयुक्त प्रशासनिक टीम गठित की।

Advertisement 


जिलाधिकारी के निर्देश पर इस संयुक्त टीम ने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संयोजक रवि प्रकाश चौबे और बजरंग दल के पूर्व प्रांतीय संयोजक सत्य प्रताप सिंह के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल की स्थिति को देखा और यातायात सुचारू रखने के लिए डायवर्जन चालू करने तथा वैकल्पिक मार्गों को तत्काल ठीक कराकर गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: चारों विधानसभाओं में एक साथ सम्पन्न हुआ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रभारी मंत्री व शीर्ष नेताओं ने भरा हुंकार

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: चारों विधानसभाओं में एक साथ सम्पन्न हुआ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रभारी मंत्री व शीर्ष नेताओं ने भरा हुंकार

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, जनपद सोनभद्र द्वारा गुरुवार को जिले की चारों विधानसभाओं में एक साथ ऐतिहासिक बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में दुद्धी विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, ओबरा विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, रॉबर्ट्सगंज (सदर) विधानसभा में मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी तथा घोरावल विधानसभा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुमार सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा सम्मेलनों को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह फूंका।

Advertisement


दुद्धी विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बूथ ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी संगठनात्मक शक्ति है और एक सशक्त बूथ ही चुनावी सफलता का मूल आधार होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रियता ही पार्टी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का मुख्य माध्यम बनती है।

Advertisement

वहीं रॉबर्ट्सगंज (सदर) विधानसभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, सुशासन और संगठन की विचारधारा को लेकर कार्य करता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें, नियमित बूथ बैठकें आयोजित करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं।

Advertisement 


दूसरी ओर घोरावल विधानसभा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और ओबरा विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों का स्मरण कराते हुए कहा कि ‘अंत्योदय’ का दर्शन ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल आधार है। इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

Advertisement

सम्मेलनों के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हमारा बूथ मजबूत है, तो सरकार अपने आप बनती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आपसी मतभेद भुलाकर ‘संगठन सर्वोपरि’ के मूलमंत्र पर काम करें और अंत्योदय के सपने को साकार करने में जुट जाएं।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जिलाव्यापी आयोजन के दौरान घोरावल विधानसभा कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न पटेल, रॉबर्ट्सगंज संयोजक ओमप्रकाश यादव, ओबरा संयोजक उमेश सिंह पटेल, दुद्धी संयोजक मनोज सिंह बबलू, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, विशाल पांडेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल, मणिकर्णिका कोल, सुषमा गोंड, मनोज सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी सहित चारों विधानसभाओं के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन, छात्राओं को मिला सम्मान, ली गई जल संरक्षण की शपथ

HIGHLIGHTS

  • रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन, छात्राओं को मिला सम्मान, ली गई जल संरक्षण की शपथ

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित भूजल सप्ताह के अवसर पर संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग एवं अभिलेखागार लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का समापन रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में भव्य तरीके से हुआ। इस अवसर पर सम्मान, पुरस्कार वितरण और जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व विधायक तीरथराज, पर्यावरणविद् रवि प्रकाश चौबे उपस्थित रहे। समारोह के दौरान क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी राजीव रंजन द्वारा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व विधायक तीरथराज, पर्यावरणविद रवि प्रकाश चौबे, कॉलेज के प्रबंधक जसवीर सिंह तथा कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Advertisement 

तीन दिवसीय इस आयोजनों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में रोशनी वर्मा ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय तथा स्मृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शालू प्रथम, परिधि द्वितीय और सोनाली तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं मॉडल कला प्रतियोगिता में आशिका अग्रवाल ने प्रथम, पारुल, शिखा व फिजा की टीम ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मधु ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Advertisement

अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के स्वागत में छात्रा अंजलि, आसी, आभा, कोमल, अंशिका, मधु, काव्या, अनन्या और प्राची द्वारा बेहद आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटिका व सुमधुर गीत प्रस्तुत किए गए, जिसे देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।

Advertisement

समारोह में अतिथियों ने छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान एवं मॉडल प्रदर्शनी का भी बारीकी से अवलोकन किया और उनके बाल-वैज्ञानिक दृष्टिकोण व कलात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। तीन दिनों तक चले इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, जिन्हें अध्यक्ष डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि दीपक कुमार केसरवानी, मुख्य वक्ता रवि प्रकाश चौबे,

संगीतकार सरदार दया सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी के राजीव रंजन, रूपेश कुमार झा, आशुतोष कुमार और दिनेश कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में लघु सिंचाई विभाग सोनभद्र के हृदय नारायण महतो द्वारा भूजल संरक्षण और जल की हर एक बूंद बचाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों, छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को सामूहिक रूप से संकल्प व शपथ दिलाई गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नीट परीक्षा लीक मामला: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनभद्र में छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनभद्र में उबला छात्र आक्रोश, सुप्रिया सिंह राजपूत व NSUI के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को सोनभद्र नगर में छात्रों का जोरदार आक्रोश देखने को मिला। सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर एक विशाल और प्रखर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज़ बुलंद की और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Advertisement


प्रदर्शन के दौरान एकत्रित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि देश में लगातार विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न विषम परिस्थितियों और अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना होगा। जब तक देश के छात्रों को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई और आंदोलन थमने वाला नहीं है।

Advertisement


वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता एवं अर्पिता सिंह ने संयुक्त रूप से कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर ही दम लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन छात्रों के हक और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहा है। यदि सरकार ने छात्रों की जायज मांगों और उनकी आवाज को अनसुना करने का प्रयास जारी रखा, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में सोनभद्र से लेकर पूरे प्रदेश में और भी व्यापक तथा उग्र रूप धारण करेगा।

Advertisement


सोनभद्र नगर में हुए इस विशाल विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से संदीप गुप्ता, सोनाक्षी श्रीवास्तव, सच्ची गुप्ता, खुशी, अनुष्का सोनकर, प्राची, प्रियांशु अग्रवाल, आदित्य सिंह, तनिष्क मौर्य, विवेक सिंह, सुजीत गुप्ता, रवि मद्धेशिया, शिवांशु गोस्वामी, रोहित जाटव, आशीष कुमार, दिव्यांशी सिंह, आकाश कुमार, प्रियांशु गुप्ता, युवराज गिरी और निमेष गोस्वामी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा 401 के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगी कांवड़ यात्रा: कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं व पीस कमेटी के संग डीएम-एसपी का मंथन

सोनभद्र।  रॉबर्ट्सगंज विधानसभा-401 अंतर्गत चुर्क स्थित हरसेवानंद विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता पधारे मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों तथा करोड़ों निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज ‘कमल का फूल’ देश में उन्नति, सुरक्षा और समृद्धि की पहचान बन चुका है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का पूरा वातावरण भाजपा के पक्ष में है, ऐसे में अब प्रत्येक कार्यकर्ता का प्राथमिक दायित्व है कि वह मतदाताओं से सीधा संवाद बनाकर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने और मतदान दिवस पर बूथ को मजबूत बनाए रखने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से करे।
बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि ‘मजबूत बूथ ही विजय का आधार है’ और इसके लिए बूथ के सभी मतदाताओं, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से नियमित संपर्क बनाए रखना आवश्यक है।

Advertisement

उन्होंने संगठन की मजबूती का मंत्र देते हुए सुझाव दिया कि बैठकों में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर से टिफिन लाकर एक साथ भोजन करें, जिससे संगठन में पारिवारिक आत्मीयता और समरसता विकसित होती है। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में अपराध और भय का माहौल था, जबकि भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। सम्मेलन में एक नया प्रयोग करते हुए बूथवार सिटिंग प्लान बनाया गया था, जिससे बैठक पूरी तरह से बूथ केंद्रित नजर आई।

Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार और पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों के कार्यकाल के अंतर को प्रत्येक बूथ, गांव, मोहल्ले और चौपाल तक लेकर जाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाकर प्रत्येक बूथ पर ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प दिलाया।

Advertisement 

कार्यक्रम का सफल संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व जिलाध्यक्ष मीरा यादव, चुर्क ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिलाध्यक्ष/महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व महामंत्री राम सुंदर निषाद, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, कुसुम शर्मा, बलराम सोनी, संजय जायसवाल, अनूप तिवारी, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, गुड़िया तिवारी सहित विधानसभा 401 के समस्त बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, सौहार्द बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगी कांवड़ यात्रा: कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं व पीस कमेटी के संग डीएम-एसपी का मंथन

सोनभद्र। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी तथा धर्मगुरुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के विभिन्न धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।

Advertisement


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा का आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न होने दी जाए तथा सभी उप जिलाधिकारी (एसडीएम) एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यात्रा मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक संदेशों पर तत्काल प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी से अपील की कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं व प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण आश्वस्त किया कि सोनभद्र में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा पूर्व की भांति आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में ही संपन्न कराई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्त दोषसिद्ध

HIGHLIGHTS

  • मुख्य अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास व ₹50,000 अर्थदंड

सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, सोनभद्र के न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ओमकार शुक्ला ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 71/2019 (राज्य बनाम दिनेश कुमार एवं अन्य) में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर दंडित किया।

Advertisement

अभियोजन के अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2019 को अभियुक्त दिनेश कुमार, जो पहले से विवाहित था, अपने सह-अभियुक्त सूर्य नारायण के साथ मिलकर लगभग 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। अभियोजन का आरोप था कि अभियुक्त दिनेश कुमार ने पीड़िता को अपने कब्जे में रखकर उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की माता द्वारा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, उसका न्यायिक बयान दर्ज कराया गया तथा विद्यालयीय अभिलेख एवं जन्मतिथि संबंधी दस्तावेजों से यह सिद्ध किया गया कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। विवेचना पूर्ण होने पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन ने पीड़िता, उसकी माता, चिकित्सक, विवेचक, प्रथम सूचना रिपोर्ट के लेखक तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित साक्षियों के बयान एवं जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालयीय अभिलेख, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट, धारा 164 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत दर्ज बयान सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए। न्यायालय ने उपलब्ध मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन का मामला संदेह से परे सिद्ध पाया।

Advertisement

न्यायालय ने मुख्य अभियुक्त दिनेश कुमार (आयु लगभग 30 वर्ष) को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के अपराध में दोषसिद्ध करते हुए धारा 363 में 5 वर्ष का कारावास एवं ₹10,000 अर्थदंड, धारा 366 में 7 वर्ष का कारावास एवं ₹10,000 अर्थदंड तथा धारा 376 में 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹30,000 अर्थदंड से दंडित किया। सभी सजाएँ साथ-साथ चलेंगी।

Advertisement

सह-अभियुक्त सूर्य नारायण को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के अपराध में दोषसिद्ध कर 5 वर्ष के कारावास एवं ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया गया।

Advertisement 

न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि अभियुक्तों से वसूल की गई अर्थदंड की राशि नियमानुसार पीड़िता के चिकित्सीय उपचार, मानसिक पुनर्वास एवं अन्य सहायता हेतु उपलब्ध कराई जाएगी।
मुकदमे में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिनेश प्रसाद अग्रहरी एवं

Advertisement

विशेष लोक अभियोजक श्री नीरज कुमार सिंह ने प्रभावी पैरवी की। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं विधिक तर्कों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, सोनभद्र ने दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए उपरोक्त दंडादेश पारित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रतियोगिता के विजेताओं के सम्मान और अतिथियों के अभिनंदन के साथ आज होगा तीन दिवसीय भूजल सप्ताह का समापन

HIGHLIGHTS

  • प्रतियोगिता के विजेताओं के सम्मान और अतिथियों के अभिनंदन के साथ आज होगा तीन दिवसीय भूजल सप्ताह का समापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भूजल सप्ताह के अंतर्गत गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और जनजागरूकता कार्यक्रमों का बुधवार को भव्य समापन होगा। आयोजन के तहत छात्राओं के बीच चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण के उपाय तथा ‘घटता भूजल स्तर: कारण एवं निवारण’ विषय पर निबंध, चित्रकला एवं मॉडल कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से जल संचयन का महत्वपूर्ण संदेश दिया।l

Advertisement

समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतियोगिताओं की विविध विधाओं (चित्रकला, निबंध और मॉडल कला) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य अतिथि विजयी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

समारोह में निर्णायक मंडल व अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी डॉ. रामनारायण पाल, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी, आकाशवाणी केंद्र ओबरा के निदेशक सचिन वर्मा, भू-तत्वविद दिवाकर श्रीवास्तव, समाजसेवी रवि प्रकाश चौबे, अजीत कुमार सिंह, कॉलेज के प्रबंधक जसवीर सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी के राजीव रंजन, रूपेश कुमार झा, आशुतोष कुमार तथा दिनेश कुमार उपस्थित रहकर छात्राओं को सम्मानित करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free