HIGHLIGHTS
- दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ जागरण का आयोजन, शिव भजनों पर झूमे भक्त।
- मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ भव्य कार्यकम का आयोजन।

सोनभद्र। नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित प्रसिद्ध दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा मंगलवार की रात भव्य जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल ग्रुप के कुमार सत्यम के कुशल मार्गदर्शन में वाराणसी से पधारे सुप्रसिद्ध गायक विक्की तिवारी (छोटा पागल), मनीष लाल यादव और गायिका छाया निधि द्वारा श्री गणेश एवं मां सरस्वती की वंदना से की गई। इसके उपरांत गायकों ने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और संकटमोचन हनुमान जी के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी,


जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों की लय पर श्रद्धालु इस कदर मंत्रमुग्ध हुए कि वे स्वयं को झूमने से रोक नहीं पाए और पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। संगीत टीम में ढोलक पर शिवम, कीबोर्ड पर नागेंद्र, पैड पर राज और ढोल पर नीरज ने अपने वादन से समां बांध दिया।
जागरण का मुख्य आकर्षण भगवान शिव, माता पार्वती और हनुमान जी के वेश में सजे झांकी कलाकारों का जीवंत अभिनय रहा, जिन्होंने अपनी कला से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, मंगल केसरी, राजेश जायसवाल, किशोरी केसरी, पवन केसरी, गोविंद केसरी, सचिन गुप्ता, सुरेश केसरी, संगीता गुप्ता, उमा केशरी, किरण केशरी, सीमा केसरी, लक्ष्मी केसरी, सपना केसरी, ऊषा देवी, अनीता देवी, निधि केसरी, आंचल केसरी, अंजना केसरी, चंदन, प्रियांशु, हर्ष, नीरज, अनिकेत, चेतन, अमन, अनुराग, अमित, तनिष्क, विक्की और सोनू सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

































