प्रवेश पत्र में छपे गलत समय के कारण B.COM  के 12 छात्रों की परीक्षा छूटी

HIGHLIGHTS

  • परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र तो पता चला दो घंटे पहले ही खत्म हो गया था पेपर

सोनभद्र। बीकाॅम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के प्रवेशपत्र पर गलत समय दर्ज होने के कारण शुक्रवार 12 छात्रों की परीक्षा छूट गई। छात्र रॉबर्ट्सगंज स्थित केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि दो घंटे पहले ही परीक्षा खत्म हो चुकी है। पीड़ित छात्रों ने इस पर नाराजगी जताई। काशी विद्यापीठ प्रबंधन ने परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

राॅबटर्सगंज निवासी सीता पांडेय का कहना था कि उनके बेटी को बीकाॅम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देनी थी। प्रवेश पत्र में परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम चार बजे तक अंकित था। शुक्रवार को जब वह बेटी को लेकर पहले दिन की परीक्षा दिलाने पहुंचीं तो पता चला कि इम्तिहान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच ले लिया गया है।

Advertisement

छात्र प्रियांशु सिंह, रोशनी परवीन, आदित्य राय, भूमि पांडेय, नेहा, संध्या, प्रिंस यादव, अभिनेंद्र गिरि की भी यही शिकायत रही। उन्होंने बताया कि पहले दिन कॉर्पोरेट एकाउंटिंग की परीक्षा ली जानी थी, लेकिन प्रवेश पत्र पर गलत समय अंकित होने से वह इम्तिहान नहीं दे पाए।

Advertisement

जिले की परीक्षा के नोडल एवं राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के प्राचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि तकनीकी त्रुटि के कारण विद्यापीठ की साइट से निकाले गए प्रवेश पत्र में ही गलत समय अंकित हो गया था। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा की समय सारिणी देखी उनकी परीक्षा नहीं छूटी। जिन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया उन्हीं के साथ यह स्थिति बनी। स्थिति से विद्यापीठ प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इसका कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

12 छात्र-छात्राओं के परीक्षा छूटने की सूचना है। सिर्फ सोनभद्र से यह शिकायत आई है। संबंधित महाविद्यालय को सभी बच्चों को निर्धारित समय से अवगत कराने के लिए कहा गया था। अधिकांश बच्चे सही समय पर उपस्थित हुए। सिर्फ 12 छात्र किन कारणों से वंचित रह गए इसकी जानकारी ली जाएगी। सभी छात्र तनावमुक्त होकर आगे की परीक्षा दें। जल्द ही छूटे प्रश्नपत्र का समाधान निकाला जाएगा। – दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक, काशी विद्यापीठ वाराणसी

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में SP अभिषेक वर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी जनता की समस्याएं
  • शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना गया।


जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि-

👉प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
👉शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
👉फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement



पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह भी निर्देशित किया कि—

जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक संवेदनशील, प्रभावी व सुलभ बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही हो सके।

Advertisement

अभिषेक वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि
“थाना जनता का पहला संपर्क बिंदु है। अतः शिकायतकर्ताओं के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता अनिवार्य है।”

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों/कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

जनसुनवाई की इस व्यवस्था से पुलिस व जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं संवाद की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजस्व ग्राम मारकुण्डी में जन चौपाल लगातार DM, SP व CDO ने सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीणों की सुरक्षा, जनसुविधाओं और विभागीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, भूमि विवाद निस्तारण व 112 रिस्पॉन्स को मजबूत करने के निर्देश

सोनभद्र। राजस्व ग्राम मारकुण्डी के पंचायत भवन मारकुण्डी में शनिवार को जिलाधिकारी बी. एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया।

Advertisement 

चौपाल में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा प्रावधानों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

Advertisement

पुलिसिंग से संबंधित शिकायतों—जैसे महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, अवैध खनन, शराब/जुआ गतिविधियाँ, गश्त व्यवस्था एवं 112 रिस्पॉन्स टाइम—को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना और तत्काल कार्यवाही हेतु थाना एवं बीट स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश—

👉🏻बीट पुलिस द्वारा ग्राम में नियमित भ्रमण एवं सतर्कता बढ़ाई जाए।
👉🏻महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएँ।
👉🏻भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय रहे।
👉🏻ग्राम प्रहरियों को बीट पुलिस से जोड़कर रात्रि गश्त को मजबूत किया जाए।
👉🏻अवैध खनन, जुआ, शराब जैसे अपराधों पर शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए।
👉🏻UP-112 वाहन तैनाती एवं रिस्पॉन्स टाइम में सुधार हेतु समीक्षा कर आवश्यक समायोजन किए जाएँ।

Advertisement

जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थल स्तर पर त्वरित समाधान, पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा गाँव में सुरक्षित एवं विकासोन्मुख वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • कारागार सोनभद्र में निरुद्ध 765 बंदियों के बीच न्यायाधीश ने जगाई जागरूकता की अलख
  • विचाराधीन कैदी हैं 619, और 146 कैदी हैं सिद्ध

सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश/, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने शुक्रवार  को जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण कर विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अरूण कुमार मिश्र जेल अधीक्षक सोनभद्र तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। जेल में कुल 765 बंदी निरूद्ध मिले जिसमें  619 विचाराधीन थे एवं सिद्धदोष बंदियों की 146 थी।

Advertisement 

इसके अलावा जेल अधीक्षक को निर्देश दिया, कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों की नियमानुसार सूचना संबंधित न्यायालय में देना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान बैरको में कैदियों से मुलाकात कर निःशुल्क विधिक सहायता, सजायाफ्ता बंदियों के अपील के प्रावधान के संबंध में नियमित पेशी खान-पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत् उन्हे बताया।

Advertisement

विचाराधीन बंदियों से एक-एक कर बातचीत कर उनके मुकदमें की प्रगति एवं जमानत के संबंध में पूछताछ किया तथा सभी बंदियों को नालसा द्वारा चलायी गयी स्कीमों के बारे में भी जागरूक करते हुए उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।

Advertisement

न्यायाधीश श्री यादव ने सोनभद्र कारागार स्थित पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। बैरक में साफ-सफाई व ठंडी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ के बारे में पूछा गया। किसी भी बंदी द्वारा किसी विशेष प्रकार की समस्या से अवगत नही कराया गया। निरीक्षण के दौरान समक्ष आयी कमियों के सुधार हेतु जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






न्यायाधीश ने सिद्धदोष बंदियों से एक-एक कर सजा के विरूद्ध अपील के बावत् बातचीत किया तथा सभी को बताया कि जो  प्राइवेट अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने में सक्षम ना हों तो जेल अधीक्षक के माध्यम से सजा के विरूद्ध अपीलीय न्यायालय में योजित कर सकते है।

Advertisement

डॉ. अशोक कुमार अवाक हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • डॉ. अशोक कुमार अवाक हुए सम्मानित

सोनभद्र। बीते बुधवार को लोक निर्माण विभाग,  राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के अतिथि गृह  में सुभाष लाम्बा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के आगमन के सम्बन्ध में बैठक की गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनने पर राजकीय शिक्षक उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक को सम्मानित किया गया।

Advertisement

लाम्बा जी के कार्यक्रम हेतु रामलीला मैदान, राबर्ट्सगंज का सभा स्थल के रूप में चयन किया गया। महासंघ के प्रान्तीय महामन्त्री अशोक कुमार सिंह, प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद ने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान आगामी सम्मेलन  के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश और सुझाव दिए।
           

Advertisement

यह निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी, 2026 को मण्डलीय सम्मेलन में किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोड़ी जाए और हर विभाग से सम्पर्क किया जाए।

Advertisement
Advertisement

समीक्षा बैठक में बबलू जायसवाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, कार्यवाहक अध्यक्ष शिवराज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष चन्दौली, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष डॉ राजन चतुर्वेदी, विन्ध्याचल मण्डल के मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement 

डॉ अवाक ने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनाने एवं तदक्रम में सम्मानित किए जाने पर महासंघ के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महासंघ के साथ मिलकर शिक्षक हितों के लिए आवाज और मजबूती से बुलन्द की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में छात्र की आत्महत्या: ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन पर बड़ा सवाल

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में प्रथम वर्ष के छात्र  ने खुद को फंदे से लटका कर अपने जीवन के समय चक्र को रोक दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि आत्महत्या का मकसद ऑनलाइन गेमिंग था...

HIGHLIGHTS

  • ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन पर बड़ा सवाल

कुशाग्र कौशल शर्मा (संवाददाता)

सोनभद्र। इसमें कोई संशय नहीं है कि आज हर व्यक्ति के जीवन में चाहे वह स्कूल में पढ़ने वाला छात्र हो ,कार्यरत युवा या फिर कोई बुजुर्ग व्यक्ति सबके रोजमर्रा के जीवन में विज्ञान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इंटरनेट की तेज और रोमांच भरी दुनिया ने सबको जागरूक तो बनाया ही है साथ में हर व्यक्ति के अंदर सीखने की जिज्ञासा को बड़ी तेजी से जन्म भी दिया है।

Advertisement 

विज्ञान ने जिस तरह मानव जीवन को सरल एवं आनंदमय बनाया है इसके ठीक विपरीत बच्चों और युवाओं में इसके व्यापक दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। सोनभद्र जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में प्रथम वर्ष के छात्र  ने खुद को फंदे से लटका कर अपने जीवन के समय चक्र को रोक दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि आत्महत्या का मकसद ऑनलाइन गेमिंग था।

विज्ञान के इस युग में ऑनलाइन गेमिंग का इतना बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है जो बच्चों और युवाओं को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्तर पर बुरा असर डाल रहा है। अक्सर बच्चों को घरों में युवाओं को बाजारों में या खेल के मैदान में बैठकर मोबाइल फोन पर गेम खेलते देख यह कहना गलत नहीं होगा यह दृश्य आधुनिक जीवन शैली का विरोधाभास है।

Advertisement

आज भारत में बड़े स्तर पर युवा ऑनलाइन गेमिंग के जाल में जकड़ते नजर आ रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है जिसकी संस्कृति में खेल का महत्वपूर्ण स्थान रहा है और ज्यादातर भारत में पहले से खेले जा रहे खेलों का आधार रणनीति और कौशल रहा है। कौशल आधारित खेल मौके की बजाय कौशल को प्राथमिकता देते हैं जो कि भारत में वैध भी है मगर भाग्य आधारित खेल भाग्य को प्राथमिकता देते हैं जो कि भारत में अवैध है।

Advertisement

भारत में सबसे ज्यादा दुष्परिणाम भाग्य आधारित खेलों का देखा जाता है जिसको पुराने जमाने के खेलों में जुआ बोलते थे। जो विशेष रूप से कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को आर्थिक कठिनाइयों की ओर धकेल देता था। भारत में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया ने इसकी पहुंच को समाज के युवाओं तक और आसानी से पहुंचा दिया है और अब तो इसका दायरा भी काफी व्यापक हो गया है।

Advertisement

जब पुलिस ने अन्य छात्रों से जानकारी ली तो पता चला की छात्र मानसिक और आर्थिक रूप से ऑनलाइन गेमिंग का शिकार हो गया था वह गेम में लगाए पैसे हारने लगा था और डिप्रेशन में चला गया था। जिसके परिणाम स्वरूप यह देखा गया है कि देश का युवा घंटों तक ऑनलाइन गेम खेलने में व्यस्त रहता है जिससे उनके अंदर आत्महत्या करने जैसा भयावह विचार रूप ले लेता है।

Advertisement

सामाजिक मेल-जोल में कमी आ जाती है और आर्थिक बोझ बढ़ने लगता है। भारत की लगभग आधी जनसंख्या 25 वर्ष से कम आयु की है जिसमें से गेमिंग के प्रति लोगों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। जो कि देश के युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग के जाल में धकेल रही है और उन्हें मानसिक रूप से कमजोर और बीमार कर रही है।

Advertisement

भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची में गेमिंग, बेटिंग सट्टेबाजी, जुए का उल्लेख है जिसमें कि राज्य को विशेष शक्ति प्रदान की गई है जिसके तहत राज्य इन विषयों पर कानून बना सकता है। समय की मांग को देखते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार को आपसी सामंजस्य  बनाते हुए एक ठोस एवं संतुलित कानून बनाने पर जोर देना चाहिए। क्योंकि खेल अगर इंटरनेट या डिजिटल माध्यम से हो रहा है तो केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर सकती है।

Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग के तेजी से बढ़ते विकास के कारण भारत के युवा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, आर्थिक धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं इसका कारण है कि इस क्षेत्र में अभी पर्याप्त नियंत्रण नहीं है। जब तक इस क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित नहीं होता तब तक इस क्षेत्र की संभावनाएं जोखिम में बनी रहेंगी।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए की गई अखंड हरि कीर्तन आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए की गई अखंड हरि कीर्तन आयोजन

सोनभद्र। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या श्री राम मंदिर में हुए ध्वजारोहण के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कनोडिया के निज आवास पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन कराया गया।

Advertisement

जिसमें पुजारी द्वारा विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना करवा कर अखंड हरि कीर्तन की शुरूआत बुधवार की गई थी। 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का समापन गुरुवार को विभिन्न अनुष्ठानों के बीच किया गया।

Advertisement 

इस दौरान भजन मंडली के लोगों द्वारा हरे राम हरे राम राम-राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। इस अखंड हरि कीर्तन में आसपास की महिलाओं और पुरुषों की भी अच्छी खासी भागीदारी देखी गई।

समापन के मौके पर हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजक विजय कनोडिया और विनोद कानोडिया द्वारा बताया गया कि हरिकीर्तन के आयोजन से सुख-समृद्धि और भक्तों के मन को शांति मिलती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मेडिकल स्टोर पर स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई और बिजली कर्मचारियों की पिटाई

HIGHLIGHTS

  • मेडिकल स्टोर पर स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई और बिजली कर्मचारियों की पिटाई

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कालेज के सामने संचालित एक मेडिकल स्टोर पर पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाने गए बिजली कर्मचारियों के साथ ही बीच-बचाव करने गए जेई की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में जेई की तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

राबर्ट्सगंज कोतवाली में पुलिस को दिए तहरीर में अवर अभियंता 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र छपका अमितानंद त्रिपाठी ने बताया कि तीन नवंबर को विद्युत निविदाकर्मी प्रवीण एव स्मार्ट मीटर की टीम वर्तमान में लागू उत्तर प्रदेश सरकार बिजली बिल राहत योजना के प्रचार प्रसार के साथ राजस्व वसूली करने के लिए गए थे।

Advertisement

लोढ़ी में मेडिकल कॉलेज के सामने संतोष मेडिकल के परिसर पर पहुंची। वहां पर उपस्थित संतोष जायसवाल (मेडिकल वाला), मनीष उर्फ गोल्डी व अमित ने उपस्थित विद्युत कर्मचारियों के साथ अचानक गाली गलौच एवं मारपीट करने लगे। निविदाकर्मी की सूचना पर जब मौके पर पहुंचा तो मेरे साथ भी गाली गलौज किया गया व हाथापाई भी किया गया।

Advertisement 

जिस पर हमनें तत्काल 112 पर दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। मौके पर उक्त व्यक्तियों के की तरफ से किये गये गाली गलौच एवं मारपीट की फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी भी की गई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर विभागीय कार्यों में बाधा डालने, कर्मचारियों के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में सर्द हवा से बढ़ी ठंड, ठिठुरे लोग

HIGHLIGHTS

  • जिले में सर्द हवा से बढ़ी ठंड, ठिठुरे लोग

सोनभद्र। जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। दिन में चल रही सर्द हवा के कारण धूप भी बेअसर साबित हो रही है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। वहीं जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा जा रहा है। सोनांचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग सुबह और शाम ठिठुर जा रहे हैं। लोगों को दिन में भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिन में चल रही सर्द हवा के कारण धूप भी अपना असर नहीं दिखा पा रही है।

Advertisement

वहीं तापमान में गिरावट के कारण गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट के कारण गलन बढ़ गई है। गुरुवार को सुबह से ही सर्द हवा चलती रही। सर्द हवा के कारण दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। वहीं सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।

गुरुवार की शाम को भी शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी। ठंड के कारण रात आठ बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर राहगीरों और यात्रियों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए नगर पंचायत डाला ने अलग-अलग दर्जनों जगहों पर गुरुवार को लकड़ी गिराकर अलाव जलवाया। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही नगर में सुबह और शाम की शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

नगर पंचायत प्रशासन ने अलाव जलाने के लिए लकड़ी उपलब्ध कराकर विभिन्न चट्टी चौराहों पर अलाव जलाने का कार्य शुरू कर दिया। हर साल शीतलहर बढ़ने पर दिसंबर से नगर क्षेत्र में अलाव जलने शुरू हो जाते हैं। इस बार दिसंबर माह की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।

Advertisement

इसे गंभीरता से लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती गोड़ ने कहा कि जगह जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों, राहगीरों समेत नगरवासियों को सर्दी से राहत मिलेगी।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉलिटेक्निक छात्र की मौत…पुलिस ने बताई ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हारने की वजह, लेकिन परिजनों ने मानने से किया इन्कार

HIGHLIGHTS

  • पॉलिटेक्निक छात्र की मौत…पुलिस ने बताई ऐसी वजह, परिजनों ने कर दिया इंकार; हॉस्टल के कमरे में मिली थी लाश

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में प्रथम वर्ष के छात्र युवराज के मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। पुलिस ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के अवसाद को मौत की वजह बताई है तो परिजनों ने इससे साफ इंकार किया है। हालांकि, फिलहाल वह भी कोई स्पष्ट कारण बताने की स्थिति में नहीं थी।

बताते चलें कि बुधवार की शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर निवासी मैकेनिकल ग्रेड प्रथम वर्ष के छात्र युवराज का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटकता पाया गया था। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वह भी एकबारगी अवाक रह गए थे। देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मामला
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें खुदकुशी की स्थिति स्पष्ट होने के बाद मौत की वजह को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर तो विराम लग गया लेकिन इसकी वजह क्या हो सकती है? इसको लेकर अलग-अलग दावे बने रहे। परिवार से जुड़े लोगों का कहना था कि प्रकरण की पुलिस की तरफ से गहन जांच की जाए। महज कुछ हजार रुपये के लिए कोई अपना जीवन कैसे समाप्त कर सकता है।

Advertisement

युवराज घर का बड़ा बेटा था। मामा अंजनी सिंह का कहना था कि ऑनलाइन गेम की बात उन्हें समझ में नहीं आ रही। अगर इसमें वह कुछ हजार रुपये हार भी गया हो तो उससे बहुत फर्क नहीं पड़ना था। वजह कुछ और ही है। इसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए। कहा कि इसको लेकर एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है।

Advertisement

अब तक की जांच में ऑनलाइन गेम का ही मामला : पुलिस
प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि छात्रों से पूछताछ में जो जानकारियां सामने आई हैं। उसमें अब तक खुदकुशी के पीछे ऑनलाइन गेम का ही मामला सामने आया है। आगे चलकर कोई जानकारी मिलती है

Advertisement 

तो उसकी भी सच्चाई जांची जाएगी। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवराज के दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि वह दो माह से ऑनलाइन गेम खेलता था। क्रिकेट में पैसा लगाता था जो हार गया। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें