वीरेश्वर महादेव मन्दिर पर किया गया सामूहिक रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • सामूहिक रुद्राभिषेक का पूजन कार्य पंडित राजकुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
  • रुद्राभिषेक के मुख्ययजमान अमित कुमार अग्रवाल रहे।



सोनभद्र। श्रावण मास की शिवरात्रि पर  शिवालयों पर काफी भीड़ देखी गई। जिला मुख्यालय स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पर विधिविधान से मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक का पूजन कार्य पंडित राजकुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। रुद्राभिषेक के मुख्ययजमान अमित कुमार अग्रवाल रहे।

Advertisement

इस दौरान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि श्रावण मास का महीना काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस महीने में ही भगवान शिव और पार्वती का मिलन हुआ था ऐसे में इस महीने को लेकर काफी ज्यादा मान्यताएं है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं ओर मनोवांछित सभी कामनाओं की पूर्ति करते हैं।

Advertisement

इस अवसर पर महिला मंडली श्री वीरेश्वर महादेव मंदिर , केतन मोदनवाल , हिमांशु श्रीवास्तव , कारन , अभिषेक पांडेय , देवानंद , राकेश, रामशंकर शुक्ला, महेश शुक्ला , अमित पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

DM ने खनिज विभाग के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक

HIGHLIGHTS

  • खान निरीक्षक, सर्वेक्षक, खनिज लिपिक, लेखाकार पाये गये अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के वेतन भुगतान पर लगायी रोक स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश
  • शासन की मंशा के अनरूप कार्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थायें की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने गुरुवार को कार्यालय खनिज विभाग का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किये उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में मनोज कुमार खान निरीक्षक, योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, सुनील कुमार खनिज लिपिक,

Advertisement

हनुमान पाठक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के वेतन भुगतान रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने हेतु ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेखाकार कक्ष का भी निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान लेखाकार अजय शंकर शर्मा अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने शर्मा के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये,

Advertisement

इस दौरान उस कक्ष अन्य तीन व्यक्ति मिले जिसमें से एक व्यक्ति द्वारा कम्प्यूटर आपरेट किया जा रहा था जिसपर जिलाधिकारी ने उस व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उस व्यक्ति द्वारा बताया गया कि मेरा नाम प्रदीप कुमार है मेरी यहाँ पर किसी पद पर तैनाती नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ खान को निर्देशित किया की उक्त प्राइवेट व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और किसी भी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा कोई शासकीय कार्य न कराया जाये कोई भी अधिकारी/कर्मचारी किसी प्राइवेट व्यक्ति से कार्यों का संचालन कराते पाया जाता है

Advertisement

तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, शासन के मंशा के अनुरूप कार्यालय का संचालन सुनिश्चित किया जाये इस दौरान जिलाधिकारी दो अन्य व्यक्तियों से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा कान्टेक्टर का कार्य किया जाता है इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कमान सेन्टर का भी निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान कमान सेन्टर का यूपी डेस्को के कर्मचारी उपस्थित मिले

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कमान सेन्टर के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उमेश द्वारा बताया गया कि जिन गाड़ीयों द्वारा अवैध खनन/परिवहन किया जाता है तो उन गाड़ियों का एम चेक के माध्यम से आनलाइन चलान किया जाता है और उससे सम्बन्धित वाहन स्वामी को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाती है इस दौरान जिलाधिकारी ने यूपी डेस्को के कर्मचारी से यह जानकारी ली गयी कि मेरे द्वारा कल अवैध परिवहन कर रहे वाहन की जाँच की गयी थी इसमें और दो वाहनो का ओवर लोड होने के बावजूद भी एम चेक के माध्यम से चलान नही हुआ था

Advertisement

जिसमें सम्बन्धित कर्मी द्वारा बताया गया कि कतिपय वाहन चालक व स्वामी द्वारा वाहन का नम्बर प्लेट छीपाने कारण एम चेक एप के माध्यम से चालान नहीं हो पाता है। जिस पर जिलाधिकारी ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित किया की ए०आर०टी०ओ० के साथ टीम बनाकर इस तरह के वाहनों की सघन जॉच की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया और यह भी जानकारी प्राप्त की कोई अन्य भी व्यक्ति मौजूद नहीं है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय विनीत कुमार, अनुज कुमार रिजनल आफिसर, अपर जिला सुचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धि अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



हरदोई के अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा के हत्यारो को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस- राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद  व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट  जल्द से जल्द लागू हेतु की माँग

विनय कुमार श्रीवास्तव


सोंनभद्र। हरदोई के वरिष्ठ अधिवक्ता साथी श्री कनिष्क मेहरोत्रा की उनके घर/चैंबर में घुसकर  हौंसला बुलंद बदमाशो द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की सूचना पर आक्रोश व्यक्त कर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हत्या करने वाले बदमाशो के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर 72 घंटे के अंदर  गिरफ्तार करने की मांग की है।

Advertisement

उन्होंने पत्र में लिखा है कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या की सूचना पर हरदोई जनपद सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।  घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की हत्या में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई करने की माँग की है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है। आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की जाँच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही दिवंगत अधिवक्ता साथी के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहयोग राशि जल्द से जल्द देने की मांग की है।

Advertisement

इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

बालिकाओं के नामांकन को लेकर सामुदायिक गोष्ठी का हुआ आयोजन 

विनय श्रीवास्तव

सोनभद्र। चाइल्ड राइट्स एंड यू क्राइ की सहयोगी परियोजना सोनभद्र विकास समिति द्वारा ग्रामीण समुदाय पंचायत सदस्यों तथा फ्रंट लाइन वर्करों के साथ बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने को लेकर नगवा ब्लॉक के विरंचुवा, नंदना, पोखरौध, लौवा गाँव के समुदाय और पंचायत सदस्यों सर्विस प्रोवाइडर के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

Advertisement

इसमे परियोजना सचिव राजेश चौबे ने बताया की क्राई राष्ट्रीय बाल अधिकार संगठन है और सोनभद्र जिले मे भी बालिकाओं का  शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो प्रत्येक अभिभावक अपनी बेटियों को कक्षा 12 वीं तक की शिक्षा पूरी कराये इसके लिए घर घर जागरूकता अभियान के साथ ही रैली, दीवाल लेखन, गोष्ठी का अभियान 4 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है बीरनचुवा के रामविलास गोंड तथा लौवा के अमरजीत यादव ने कहा की यह चारों गाँव मकरीबारी पंचायत मे है

Advertisement

इस पहाड़ ऊपर के चार गांवों के बीच सिर्फ एक प्राइमरी स्कूल है कई बार मांग करने के बाद भी अब तक मिडिल स्कूल नहीं बन सका है विरनचुवा , नंदना मे प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 10 किलोमीटर दूर है और यह क्षेत्र जंगली है जहां लड़कियों का अकेला जा पाना संभव नहीं है उन्होने शासन से स्कूल बनवाने की भी मांग किया ।

Advertisement

पंचायत के प्रधान ने भी कहा की बच्चों को शिक्षा से वंचित होना और बाल श्रम मे जाने का मुख्य कारण स्कूलों  का अभाव है सरकार को प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देना चाहिए । बच्चों की शिक्षा पूरी करने के लिए उपस्थित लोगों ने संकल्प भी लिया । इस अवसर पर समन्वयक नागेश्वर सिंह, उर्मिला, रामनरेश, रामदुलारे, रामकेश, चन्दन, पंचायत सदस्य पुजा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

संघर्ष जीवन की डोर – डॉ कंचन जैन

जीवन, अपनी संपूर्णता में, खुशी, दुःख, विजय और प्रतिकूलता के धागों से बुना हुआ एक जटिल डोर है। इस जटिल प्रक्रिया के केंद्र में जीवन संघर्ष की अवधारणा है। केवल एक बाधा होने से दूर, संघर्ष वह भट्टी है जिसमें चरित्र का निर्माण होता है। यह अनवरत हवा है जो मजबूत व्यक्तित्व को आकार देती है, और तूफानी समुद्र है जो नाविक के कौशल को निखारता है।

Advertisement

जीवन की यात्रा में प्रतिकूलता एक अपरिहार्य साथी है। यह स्वयं को असंख्य रूपों में प्रस्तुत करता है – व्यक्तिगत हानि, वित्तीय कठिनाई, स्वास्थ्य चुनौतियाँ, या पेशेवर असफलताएँ। ये परीक्षण भारी पड़ सकते हैं, अक्सर व्यक्तियों को उनकी सीमा तक धकेल देते हैं। फिर भी, असुरक्षा के इन क्षणों में ही संघर्ष
की गति पैदा होता है।

Advertisement

चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने से, व्यक्ति छिपी हुई शक्तियों और अप्रयुक्त क्षमता की खोज करते हैं। इसके अलावा, संघर्ष विकास के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। यह हमें अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलने, सीखने, अनुकूलन करने और विकसित होने के लिए मजबूर करता है। विपरीत परिस्थितियों पर काबू पाने से प्राप्त सबक अमूल्य हैं। वे हमें अधिक ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उपकरणों से लैस करते हैं।

Advertisement

यह याद रखना आवश्यक है कि हर कोई संघर्ष का अनुभव करता है। जीवन की परीक्षाओं के प्रति कोई प्रतिरक्षा नहीं है। हालाँकि, जिस तरह से हम प्रतिकूल परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया करते हैं वह हमें परिभाषित करता है। चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में स्वीकार करके, हम पीड़ा को ताकत में बदल सकते हैं। अंततः, संघर्ष की भट्ठी के माध्यम से ही हम अधिक मजबूत, अधिक लचीले और अधिक पूर्ण व्यक्तित्व के रूप में उभरते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

कृषि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर CM से मिले राज्यमंत्री व म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख

HIGHLIGHTS

  • नौडीहा में कृषि विश्व विद्यालय और परनी में विश्व विद्यालय खोले जाने की मुख्यमंत्री से उठाई माँग

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके आवास पर मिल कर  म्योरपुर हवाई पट्टी के बगल के गांव परनी में राजस्व की जमीन पर विश्व विद्यालय खोले जाने को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की शिक्षा स्वस्थ्य की समस्या से अवगत कराया और बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में युवाओं को  उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए  विश्व विद्यालय  का निर्माण और स्थापना बहुत जरूरी है।

Advertisement

विश्वविद्यालय की स्थापना से दक्षिणांचल सहित एम पी ,छत्तीसगढ़ और झारखंड बिहार के छात्र भी यहां आकर पढ़ाई कर सकेंगे।समाज कल्याण राज्य मंत्री और ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि  म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक भी महाविद्यालय तक नही है और गरीब आदिवासी युवक खास कर लड़किया चाह कर भी उच्च शिक्षा से वंचित हो रही है।

Advertisement

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मिर्जापुर में विश्व विद्यालय के निर्माण के बाद हम म्योरपुर में विश्व विद्यालय की स्थापना को लेकर जरूर पहल करेंगे। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख प्राधौगिक  शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात की और ज्ञापन  सौंपते हुए बताया कि  पिछली सरकार ने ब्लॉक क्षेत्र के नौडीहा में कृषि विश्व विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को वापस ले लिया था।

Advertisement

वहा 150 बीघा सरकारी जमीन उपलब्ध है और  नौडीहा में कृषि विश्व विद्यालय खोला  जाए तो जिले सहित पड़ोसी राज्यों के छात्रों और किसानों को लाभ होगा। साथ ही परिसर में प्लेकनिक कालेज भी खोला जाए। सेल फोन पर ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि हमने क्षेत्र की  स्वास्थ्य समस्या को लेकर भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ चला DM का चाबुक, मौके पर मौजूद डीएम ने खुद ही काटा चालान

HIGHLIGHTS

  • 12 वाहनों का आन लाइन किया चालान, सात वाहन मालिकों ने जमा किया आन लाइन चालान

सोनभद्र। प्रदेश की योगी सरकार ने अवैध खनन व परिवहन के साथ ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिया जिसको लेकर बुधवार को स्वयं जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने मोर्चा सम्भालते हुए 14 वाहनों का चालान और दो वाहनों को सीज करने का निर्देश सम्बन्धितों को दिया। इस दौरान जिलाधिकारी में कहा कि ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चला ऐसे वाहनों के विरुद्ध  कार्यवाही करें।

Advertisement

वही जुलाई माह में 629 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये की गयी वसूली तथा 8 अवैध परिवहन के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी कार्यवाही। शासन की मंशा के अनुरुप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आज जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सलखन व इंको प्वाइंट के पास ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के दृष्टिगत वाहनों की जॉच किये। मौके पर बिना माइन टैग व बिना नम्बर प्लेट व परिवहन विभाग के मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement

इस तरह से संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। इस मौके पर दो वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पकड़े गये, जिसे चालान करके पुलिस की अभिरक्षा हेतु सम्बन्धित थानों को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ट्रकों पर लगे नम्बर प्लेटों को देखे, नम्बर प्लेट फिक्स अवस्था में नहीं पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि टैम्पर्ट नम्बर बिना लगे प्लेटों का प्रयोग न किये जाये और नम्बर प्लेट फिक्स अवस्था में रहें,

Advertisement

इसकी विशेष जाँच की जाये, अगर इस तरह के कोई वाहन पाये जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और इसके लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जाये। वही ओवरलोडिंग एवं अवैध परिवहन करते हुए वाहनों का संचालन न होने पायें। आज 14 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें से 12 वाहनों का आनलाइन चालान किया गया, सात वाहन स्वामियों ने आनलाइन चालान के माध्यम से 5 लाख 59 हजार 560 रूपये की धनराशि मौके पर ही जमा कर दी। इस मौके पर ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

आधार कार्ड अपडेट कराने डाक घर पर लोगों की हो रही भारी भीड़

विंढमगंज, सोनभद्र। आधार सेंटर में नया आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। विंढमगंज क्षेत्र में 20 किलोमीटर दुरी से विंढमगंज डाकघर में आ रहे है काफी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने, संसोधन के लिए लंबी कतार में लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है।

Advertisement

आधार केंद्रों पर अचानक भीड़ उमड़ने का कारण अधिकारी राशन कार्ड के ई केवाईसी कराने को बता रहे हैं। ई-केवाईसी के दौरान राशन कार्ड में दर्ज नामों का आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है। ऐसे में यूनिट न कट जाए, इसके लिए कार्डधारक डाकघरों में आधार कार्ड में संशोधन के लिए जुट रहे हैं। वहीं, स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने वाले व जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने वाले अभिभावकों की भी भीड़ जुट रही है।

Advertisement

सुबह से लगानी पड़ रही लाइन काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। विंढमगंज डाकघर में आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि का संशोधन करानेआए मनोज जायसवाल, अशोक यादव कचनरवा निवासी आदि ने बताया कि वह तीन चार दिनों से आधार कार्ड में संशोधन के लिए दौड़ रहे हैं।

Advertisement

डाकघर से बाहर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।फिर भी काम नहीं हो रही है काफी परेशान हूं कोन क्षेत्र में एक भी आधार सेंटर नहीं है हम सभी को मजबूरी में यहां आना होता है भारी आबादी वाले क्षेत्र में सेंटर न होना दुर्भाग्य पूर्ण है।

Advertisement

वहीं जयकुमार,अनील, अशोक यादव ने कहां कि हर लोग आधार अपडेट कराने डाकघर पहुंच रहे जिससे भीड़ हो जा रही हम सभी की मांग है की कैंप का आयोजन होना चाहिए जिससे ग्रामीणों की समस्या दुर हो सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

सोन साहित्य संगम ने मुंशी प्रेमचन्द को किया याद

HIGHLIGHTS

  • मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर सोन साहित्य संगम ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
  • साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ओम प्रकाश त्रिपाठी का हुआ सम्मान
Advertisement

सोनभद्र। महान साहित्यकार उपन्यासकर  मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर सोन साहित्य संगम के नगर स्थित कार्यालय में  सोन साहित्य संगम के तत्वाधान में एक साहित्यिक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमे उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने मुंशी प्रेमचंद्र जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रेमचंद्र जी के साहित्यिक जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।  इस दौरान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदी साहित्य संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष  साहित्यकार पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी जी मौजूद रहे।

Advertisement

अध्यक्षता संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने  एवम संचालन अधिवक्ता प्रदीप धर दिवेदी ने किया। गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता उमापति पांडेय मौजूद रहे।

Advertisement

इसके अलावा दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय, अधिवक्ता जनार्दन पांडेय,इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र, हिमांशु मिश्र, विकास केशरी, चार्टेड अकाउंटेंट प्रमोद कुमार दुबे अधिवक्ता अंबरीश राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मुशी प्रेमचंद्र जी का साहित्य आम आदमी की आवाज को मुखर करता है।

Advertisement

उन्होंने अपने सभी उपन्यास,कहानी नाटक आदि में केवल आम आदमी के जीवन को दर्शाने का काम किया है। वही गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सोन साहित्य संगम के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता साहित्यकार राकेश शरण मिश्र ने मुंशी प्रेमचन्द जी को एक महान साहित्यकार बताते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद्र जी का साहित्य नए साहित्यकारों को पढ़ना चाहिए और उनकी लेखन शैली का अनुकरण करना चाहिए।

Advertisement

इस दौरान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी को सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने अंगवस्त्र एवम श्रीमद भगवद्गीता की पुस्तक भेंट कर उनका सारस्वत सम्मान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

राजकीय शिक्षकों के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु मूल संघ ने शिक्षा निदेशक को भेजा सुझाव


सोनभद्र।  राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय/माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक वेतनक्रम (एल.टी. ग्रेड) विशेष अधीनस्थ शैक्षिक (प्रवक्ता संवर्ग) एवं अधीनस्थ राजपत्रित वेतन के समस्त प्रकार के प्रकरणों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण किए जाने के लिए राजकीय शिक्षक संघ से सुझाव माॅंगे थे।

Advertisement

इस सन्दर्भ में मूल संघ ने सुझाव दिया है कि पेंशन एवं जीपीएफ पेंशन स्वीकृति पर निर्णय सेवानिवृत्ति तिथि से 30 दिन पूर्व लिया जाए, गोपनीय प्रविष्टि पर निर्णय शिक्षकों  के सम्बन्ध में दोनों स्तरों प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक के स्तर पर 15 दिवस में किया जाए, शिक्षकों के 30 दिन तक का चिकित्सा- अवकाश का अनुमोदन पूर्व की भाॅंति प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के स्तर पर किया जाए,

Advertisement

शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश और गर्भपात अवकाश की 30 दिवस तक की स्वीकृति हेतु 07 दिवस एवं स्वीकृत अधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक को रखा जाए। प्रान्तीय महामन्त्री ने आशा व्यक्त किया है कि शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव मूल संघ के इन सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें