पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप निकला निराधार, आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने अपनी गलती मानी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप निकला निराधार, आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने अपनी गलती मानी


अजीत कुमार सिंह
चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत चूड़ी गली में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर  दबिश देने पहुंची पुलिस से बचने के दौरान भगदड़ में एक 42 वर्षीय व्यक्ति के सिर में चोट लगने से घायल हो गया। शुरुआत में घायल व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों पर मारने पीटने का आरोप लगाया लेकिन बाद में अपनी गलती मानते हुए घायल व्यक्ति ने दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई न चाहने की बात कही।

Advertisement

मिली जानकारी अनुसार रविवार को डाला स्थित चूड़ी गली में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस दबिश देने पहुंची कि पुलिस को देखते ही वहां अपरा तफरी का माहौल हो गया। उस दौरान चूड़ीगली निवासी  राम दास (42) पुत्र लाल बहादुर ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और पीछे के रास्ते से भागने के दौरान निर्माणाधीन पिलर से टकराने पर सिर में चोट लग गया जिससे वह लहूलुहान हो गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों के कहने पर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर महिला पुरुष सहित दर्जनों स्थानीय लोगों घायल व्यक्ति के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर 4 नामदज पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाया गया कि मेरे घर के अंदर घुसकर मां बहन की गाली देते हुए मारने लगे मेरे सर को दीवाल में लड़ा कर मार दिए जिससे मेरा सर फट गया जिससे खून बहने लगा।

Advertisement

मेरा हल्ला सुनकर आस पास के लोग एकत्र होते ही मौजूद पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। एडिशनल एसपी कालू सिंह ने इस संबंध में  बताया कि शराब बनाने की सूचना पर पुलिस की दबिश देने के दौरान पीछे के रास्ते से भागने की फिराक में रामदास नामक व्यक्ति बन रहे दीवाल से टकरा गया जिससे उसके सिर में चोट लग गई। बाद में आरोप लगाने वाले रामदास ने अपनी गलती मानते हुए दिए गए पत्र पर कार्रवाई न करने की बात कही और सुलहमि स्वीकार किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

थाना ओबरा पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

अजीत कुमार सिंह



सोनभद्र।  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा० श्री यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों व वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा  अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिहं व  हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी  ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व मे उ0नि0 रामलोचन मय हमरहा हे0का0 हेमन्त बारी के द्वारा मु0नं0-7832/22 धारा एनआई एक्ट 138से सम्बन्धित वारण्टी शैलेश दुबे पुत्र राजन दूबे निवासी राममंदिर कालोनी ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 27 जो लगातार फरार चल रहा था को अनके घर के दरवाजे के पास से आज दिनांक- 29.07.2024 को को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1-. शैलेश दुबे पुत्र राजन दूबे निवासी राम मंदिर कालोनी ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 27

गिरफ्तार करने वाली टीम— 30नि0 रामलोचन थाना ओबरा सोनभद्र

2- हे0का0 हेमन्त बारी थाना ओबरा सोनभद्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



खेत में घास काटने के दौरान महिला की सर्पदंश से मौत

HIGHLIGHTS

  • कुलडोमरी के टोला लोझरा में खेत में घास काटने के दौरान महिला की सर्पदंश से मौत
  • उपचार हेतु डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया


अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र। कुलडोमरी क्षेत्र के टोला लोझरा में खेत में घास काटने के दौरान एक महिला को सर्प ने काट लिया आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार हेतु ऐंबुलेंस द्वारा डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

आनन-फानन में ऐंबुलेंस द्वारा महिला को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय उपचार हेतु पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें रामप्रवेश उम्र 13 वर्ष पूनम 8 वर्ष रामेश्वर 6 वर्ष जो अपनी मां को अब केवल सपनों में ही याद कर पायेंगे। मृतक महिला के पति ने पत्र के माध्यम से पंचनामा कर शव के पोस्टमार्टम कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

आपको बता दें इसके कुछ दिन पूर्व ही कुलडोमरी क्षेत्र में घर के पास साफ-सफाई के दौरान भी एक महिला की सर्पदंश से मौत हो चुकी है, जो यह दर्शाता है की खेतों में काम करने वाले किसान जानकारी के अभाव में कार्य के दौरान सर्पदंश से अपनी जान गंवा रहे हैं।

Advertisement

जिला प्रशासन को अभियान चलाकर किसानों एवं आम जनमानस को विषैले जंतुओं के काटने से बचने के उपायों के बारे में जागरूक करना चाहिए जिससे लोगों को अपनी जान बचाने में सहायता मिल सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

SP के नेतृत्व में व्यापारी भयमुक्त वातावरण में कर रहे व्यापार का संचालन, लेकिन अभी भी कई समस्याओ का निराकरण होना बाकी- कौशल शर्मा         

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हुई बैठक

कुशाग्र कौशल शर्मा

  सोनभद्र। सोमवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक  कालू सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस की भूमिका को सराहनीय बताया और कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापारी भयमुक्त वातावरण में व्यापार संचालित कर रहा है। 

Advertisement

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां ना तो कोई ट्रांसपोर्ट नगर है ना ही पार्किंग की कोई सुविधा ऑटोमोबाइल संघ के व्यापारी सर्विस लेन में अभी तक अपनी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कराकर मरम्मत का कार्य कराते थे परंतु अब यातायात निरीक्षक द्वारा नोटिस भेजी जा रही है

Advertisement

और गाड़ियों का चालान होने के कारण गाड़ी मालिक गाड़ी खड़ी करने से कतराते हैं जिसके कारण ऑटोमोबाइल का व्यापार मंदा होता चला जा रहा है यदि यही स्थिति रही तो व्यवसाईयों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी श्री शर्मा ने कहा कि विभिन्न विभागों में आपसी सामंजस्य न होने के कारण समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है एवं गाड़ी खड़ी करने  की जगह निर्धारित न होने के कारण व्यापारीयों को अपने माल वाहकों को पार्किंग करने के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिल पा रही है।        

Advertisement

  जिला अध्यक्ष ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की बढ़ती संख्या व्यापारियों के लिए बोझ बन गई है इस हेतु यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उन्होंने कहा कि इन दिनो साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के मामले में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसके चलते आए दिन आम जनता परेशान हो रही है

उन्होंने ने कहा कि बहुत अधिक संख्या में ई-रिक्शा होने के कारण मुख्य बाजार में प्रायः जाम का सामना करना पड़ता है  कम उम्र के एवं अप्रशिक्षित ई रिक्शा चालकों द्वारा प्रायः दुर्घटनाएं हो रही है उन्होंने कहा कि बिना परमिट व फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहन से प्रायः दुर्घटना की आशंका बनी रहती है स्कूल प्रबंधन व विभागीय लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement

ग्रामीण अंचलों के कई स्कूलों की हालत ऐसी है जो बच्चों को घर से अपने वाहन से उठा रहे हैं इन वाहनों का पंजीकरण भी परिवहन विभाग में नहीं कराया गया है महत्वपूर्ण यह भी है कि स्कूल वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा का भी कोई इंतजाम नहीं होता है मानक के अनुसार चिकित्सा व्यवस्था आग से बचाव के संसाधन होने के साथ चालकों पर चालक का ड्रेस कोड भी निश्चित है वहां की खिड़की पर राड व जाली लगी होनी चाहिए वाहन सवार बच्चों को सड़क पार करने की जिम्मेदारी भी परिचालक की है

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं की निराकरण हेतु अगली मीटिंग में अन्य अधिकारियों को भी बुलाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह,  नगर संयोजक अमित अग्रवाल, आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल, जिला मंत्री नागेंद्र मोदनवाल, प्रमोद गुप्ता, नगर मंत्री आशीष केसरी आदि लोगों उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

तकनीक का करें  सकारात्मक उपयोग- मनीष पाण्डेय

HIGHLIGHTS

  • ईश्वर प्रसाद पीजी कालेज में छात्र- छात्राओं को मिला टैबलेट

सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय , देउराराज ( तेंदू ) पसही में सोमवार को एम ए समाज शास्त्र और गृहविज्ञान की छात्र- छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजना के अंतर्गत कुल 47 टैबलेट सेट वितरित किया गया। लाभार्थी छात्र छात्राओं को संबोधित
करते हुए प्रबंधक मनीष पाण्डेय ने कहा कि छात्र छात्राएं तकनीक का सकारात्मक  प्रयोग करें । ज्ञान को बढ़ाने के लिए टैबलेट सहायक साबित होगा ।
     

Advertisement

प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष पाण्डेय ने  कहा कि वैज्ञानिक प्रगति को अपना कर देश , समाज और
स्वयं के विकास में सहायक बने। प्रबंध समिति के  संरक्षक प्रगतिशील किसान हेमनाथ पाण्डेय  ने टेबलेट वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीजी कालेज के समस्त छात्र छात्राओं के सुखमय जीवन और मंगल मय भविष्य की
कामना करते हुए लाभार्थियों को बधाई दिए। 

Advertisement

 इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित था। कार्यालय अधीक्षक विनीत पाण्डेय ने बताया कि युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण के लिए यह प्रदेश सरकार की योजना है , जिससे विद्यार्थी अपने समग्र विकास में टेबलेट का सही उपयोग कर सकें ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

लगातार आठवें किया गया रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और सुनाई जा रही शिवपुराण कथा
  • रामगढ़ कसारी भिखारी  बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में लगातार आठवें दिन  सोमवार को रुद्राभिषेक   किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक  चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है।

Advertisement

सावन माह में लगातार आठवें दिन  सोमवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी, खुशबू मौर्य, शांति देवी, कृष्णावती, लाखन सिंह, करुणा सिंह, डॉक्टर विजय, विवेकानंद को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण  कराई जाएगी। 

Advertisement

कालो देवी, हीरा,सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इन्द्रपति पांडेय, अभय  अनुष्का मौर्या, आकृति मौर्या, आर्यन मौर्या समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

सड़क बनवाने हेतु लोगों से हस्ताक्षरित ज्ञापन नवनिर्माण सेना ने एसडीएम को सौंपा

HIGHLIGHTS

  • सड़क बनवाने हेतु लोगों से हस्ताक्षरित ज्ञापन नवनिर्माण सेना ने एसडीएम को सौंपा

अजीत कुमार सिंह

ओबरा। सामाजिक संगठन राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में ओबरा के तहसील में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्तागणों का हस्ताक्षर लिया गया। इसके बाद ओबरा के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर अभी तक किया है।ज्ञापन में बताया गया कि तेलगुड़वा से लेकर कोन तक की रोड 13 वर्षों से नहीं बनी है, जिसमें लाखों लोगों का आवागमन है, जो सरकार की छवि खराब करने जैसा है।

Advertisement

जहां इन क्षेत्रों में लगातार बालू खनन का कार्य होता रहा। मात्र 10 किलोमीटर दूरी पर ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी और डाला में पत्थर खनन होता और 3 किलोमीटर दूरी पर अल्ट्राटेक कंपनी है जिसका सीएसआर का पैसा भी रोड पर लगाया जा सकता है। पत्थर और बालू खनन का जिला खनिज निधि अरबों रुपए बेकार में पड़ा हुआ है अगर इस खनिज निधि से उक्त रोड बनना जनहित में होगा।यह रोड लगभग 35 किलोमीटर की है जिसमें से 5 से 7 किलोमीटर की रोड बन चुकी है।

Advertisement

लगभग 25 से 28 किलोमीटर की रोड बनना बाकी है। सोनभद्र के जिला खनिज नीधि में अरबो रुपए रखे हैं।विशेष सहयोगी अहिंसा सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि यह रोड झारखंड प्रदेश से भी मिलती है। इसके बाद भी यह रोड नहीं बन पा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। तत्काल रोड बनाई जाना जनहित में होगा और ऐसा नहीं होता है तो हमारा संगठन राष्ट्रीय नवनिर्माण सेवा के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Advertisement

नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि इसके पहले भी। जिसमें उपजिलाधिकारी को पत्र दिया गया था। उपजिलाधिकारी ने अपनी कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित करते हुए लिखा है 7 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना द्वारा तेलगुड़वा से लेकर कोन तक की रोड बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया।यह रोड जब तक नहीं बनेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा और 7 जुलाई 2024 को प्रथम चरण में तेलगुड़वा में हस्ताक्षर अभियान ,

Advertisement

14 जुलाई 2024 को कोन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपना हस्ताक्षर किया। इसके बाद 16 जुलाई 2024 को सोनभद्र के जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया 21 जुलाई 2014 को कोटा और सलैयाडीह में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

Advertisement

यह रोड अगर नहीं बनाई गई तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा जिसमें भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन सोनभद्र की होगी। आम आदमी को उसका अधिकार दिलाना ही राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना का उद्देश्य है। वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पराज पांडे ने कहा कि तत्काल बजट दिया जाए जिससे रोड बन सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

ग्रीन गर्ल्स टीम ने किया वृक्षारोपण

सोनभद्र। ग्रीन गर्ल्स टीम के द्वारा रविवार  को मऊ कला गाँव के समीप पहाड़ी पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन कराया गया। इस वक्ताओ ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर माता के मंदिर के समीप मेले का आयोजन किया जाता है पहाड़ के ऊपर पेड़ों की कमी है वहाँ पर निवास करने वाले स्वामी ध्यानआनंद गिरी जो कि अखाड़ा जुना से सन्यास दीक्षा लिए हैं इस स्थान पर कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं।

Advertisement

पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम ,पीपल ,बरगद सीशम, अमरूद ,कटहल, बडहर फलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए । इस टीम में डॉ वीना सिंह, डॉ मीनाक्षी ,अनीता गुप्ता ,अनामिका सिंह, बीना गुप्ता ,ममता गुप्ता ,रितु अग्रवाल ,अंकिता केजरीवाल ,अर्चना जैसवाल,रिकेश्वरी मिश्रा तरु भंडारी,रोजी, सुमन , सिमी कौर अनेक बहनों ने अपने हाथों से 25 पौधे लगाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

जिले की स्वास्थ्य समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री से मिला उद्योग व्यापार संगठन

    सोनभद्र। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

    Advertisement

    इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहां की सोनभद्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण अत्यंत पिछड़ा हुआ है जिले के दूरदर्शी इलाकों में वहां के  ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने प्रभारी मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जिले में लगभग 1429 गांव हैं और इन गांवों के बीच एक जिला अस्पताल है जो मेडिकल कॉलेज से संबदॢ कर दिया गया है बावजूद इसके जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हर दिन दर्जन भर मरीजों को या तो निजी अस्पताल अथवा वाराणसी जाना पड़ता है। 

    Advertisement

    उन्होंने बताया कि रावटसगंज मुख्यालय की आबादी लगभग 2 लाख होने के बावजूद कोई सिटी अस्पताल नहीं है जिला चिकित्सालय की नगर से पांच किमी दूरी होने के कारण प्राय रात्रि में साधन उपलब्ध होने के कारण मरीजों को खासकर महिलाओं बच्चों एवं बुजुर्गों को काफी सुविधा का सामना करना पड़ता है उन्होंने प्रभारी मंत्री से मांग किया कि रात्रि में शिफ्ट वाइस मेडिकल स्टोर खोले जाएं जिससे आपातकालीन स्थिति में दबाव उपलब्ध हो सके।

    Advertisement
    Advertisement

    उन्होंने मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जिले की माध्यमिक व्यवस्था भी अत्यंत दयनीय है जिले में 190 से अधिक माध्यमिक विद्यालय में 46  राजकीय एवं 10 विद्यालय सरकार के अनुदान पर चलते हैं जिले में 200 एलटी ग्रेड के और 35 लेक्चरर के पद रिक्त हैं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन नगर संयोजक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    	

    सावनी काव्य गोष्ठी में सावनी गीतों की बही रसधारा

    HIGHLIGHTS

    • साहित्यिक संस्था गीत कस्तूरी के बैनर तले आयोजित हुई कवि गोष्टी कवियों ने सुनाई एक से बढ़कर एक सावनी गीत, झूम उठ उठ उठ कविता प्रेमी 

    सोनभद्र। जनपद की जनपद की प्रमुख साहित्यिक संस्था  गीत कस्तूरी द्वारा श्रावणी काव्य गोवार को तेज नगर स्थित गीत गंगा भवन में आयोजित किया गया ।संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर रचना तिवारी ने मां वाणी की वंदना के साथ सम्मानित उद्बोधन से गोष्ठी प्रारम्भ की।सावन के महीने में होने वाली यह गोष्ठी पूर्णतया सावनी गीतों और कजरी तथा लोकभाषा में डूबी रही ,।गज़लों ,गीत,हास्य,व्यंग,से सजी  इस काव्य संध्या में कवियों द्वारा एक से बढ़कर एक कविताएं पढ़ीं गईं ।

    Advertisement

    डॉ रचना तिवारी ने चांद घूंघट उठता रहा रातभर ,चांदनी मुह छुपाती रही रातभर  पढ़कर सावन सावन कर दिया । गोष्ठी का   सफल संचालन कर रहे पत्रकार विजय विनीत ने यह राम राज्य है यह राम राज्य है ,यहाँ हर गरीब की दबी हुई आवाज़ है पढ़ा।शायर अब्दुल हई ने फासले इतने हो गए यारों ,सारे रिश्ते ही खो गए यारों पढ़कर झकझोर दिया।अधिवक्ता अशोक तिवारी ने खौफ है नहीं कोई धूप में नहाने से ,हमने ज़िंदगी पाई मौत के बहाने से पढ़ा।शिक्षक कवि अरुण तिवारी ने
    पीढ़ियों के चिरन्तन गमन के लिए,
    नव्यता के सफलतम सृजन के लिए,
    सच की ख़ातिर हजारों मिटे हैं यहाँ,
    तू भी उस राह चल जागरण के लिए पढ़ी।

    Advertisement

    सोन साहित्य संगम के संस्थापक संयोजक  राकेश शरण मिश्र ने पढ़ा
    मुझसे मेरा हाल न पूछो
    मुझसे मेरी चल न पूछो
    कितनी पीड़ा मैं सहता हूं
    मेरे यार सवाल न पूछो ,।

    Advertisement

    व्यंगकार  मेघ  विजयगढ़ी ने जिगर के ख्वाब कुछ तो अधूरे रह गए होंगे,सिसकते ही सही पर कुछ तो कहकर के गए होंगे पढ़ा। मंच की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं कविता के सुमेरु रहे  अजयशेखर ने की और मुख्य अतिथि चंद्रकांत शर्मा जी  तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तीरथ राज रहे।

    Advertisement

    गोष्ठी में अमरनाथ सिंह,अरुण सिंह,पूर्व विधायक तीरथ राज,बद्री नरायन मिश्रा, श्यामा प्रसाद पांडेय, संतो पांडेय,ललिता ,दिलीप शुक्ला ,दिनेश तिवारी आदि कविता प्रेमी उपस्थित रहें।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    	
    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें