प्याज के बीज का अडानी फाउंडेशन ने किया नि:शुल्क वितरण

अजीत कुमार सिंह


सोनभद्र। ए.सी.सी.सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन में एकीकृत बागवानी विकास योजना के अन्तर्गत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पनारी और कोटा पंचायत के किसानों को खरीफ सीजन के प्याज के बीज का वितरण किया गया,
अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा किसानों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है

Advertisement

इसी के तहत उद्यान विभाग के सहयोग से 86 किसानों को कुल 140 किलोग्राम प्याज के बीज का वितरण किया गया, इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश यादव  व गाँव के किसानों ने इस कार्य के लिए अडानी फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

लायन्स क्लब ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 53 मरीजो का हुआ नेत्र परीक्षण

मनीष चौबे

सोनभद्र। लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्रीसदुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है। शुक्रवार को डॉ०संतोष यादव, मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई टीम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 30 मरीज चित्रकूट भेजे गए।

Advertisement

अध्यक्ष राधिका सिंह, सचिव कल्पना केशरी, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह, मुकेश जायसवाल, जयकुमार केसरी, श्याम बाबू आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपत्र कराएं। वहीं 46 मरीजों को निःशुल्क चश्मा और दवा दी गई।

Advertisement

जिसमें 26 मई 2024 तक 2480 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका हैं, 2152 मरीजों की जांच हो चुका है। निरीक्षण, दवा और चश्मा वितरण हुआ। अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि आज के आयोजन में 30 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया, हरीश अग्रवाल, राधिका सिंह, कल्पना केशरी, परमजीत कौर,

Advertisement

विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, दया सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे। 53 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कारगिल विजय दिवस के वीर शहीदों को किया गया नमन

HIGHLIGHTS

  • भाजयुमो ने कारगिल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

सोनभद्र। राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कारगिल विजय दिवस के वीर शहीदों को नमन किया गया। जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा साथियों कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था हमने सत्य , संयम और समर्थ का अद्भुत परिचय दिया था।

Advertisement

आप जानते हैं भारत समय उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा बदले में पाकिस्तान ने अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंकी हार हुई साथियों पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी है लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा हैं वो आतंकवाद के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है पाकिस्तान को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, मंच संचालन कर रहे जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, हीरेश द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक शिवम सिंह राजपूत, आलोक पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, राजा पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी दिशान्त द्विवेदी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

पड़री में  जोरदार बारिश मचाई तबाही आधा दर्जन  बंधी टूटे, कई जगह सड़के क्षतिग्रस्त

HIGHLIGHTS

  • चपरा, कमरीडाड़ , टोले में आवागमन बाधित, किसान का पंपसेट कुएं में डूबा

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री  में गुरुवार की रात  दशकों के सबसे ज्यादा वारिश ने तबाही नं मचाई है और  एक सरकारी समेतआधा दर्जन बंधिया टूट गई जबकि चपरा और कमरी डाढ़ में पुलिया के पास सड़क टूटने से आवागमन बाधित हो गया है।

Advertisement

चपरा टोले में पानी के जोरदार बहाव से दिनेश यादव की बंधी तोड़ता हुआ सड़क को भी बहाकर बिरेन्द्र केश्वर के व दिनेश के क्यारियों में मिट्टी पट गई बंधी व सड़क टूटने से किसानों के धान वाले क्यारियों में मिट्टी भर गया है और धान का बीज मिट्टी से पट गया राम सुशील व दुदिल , उमाकान्त यादव, राजबली ने बताया कि हमारी क्यारियाँ व धान का बेहन बर्बाद हो गई ग्रामीण सार नाथ ,

Advertisement

की बंधी टूट गई तो लुकावन के कुएं के पास रखा पंपसेट मिट्टी दरकने से कुएं में जा गिरा।  ग्रामीण  सोनू यादव,जमुना, राम सुशील, महेंद्र , दिनेश यादव, उपेन्द्र विश्वकर्मा आदि ने बताया कि भारी बरसात से बराई डाड  चपरा मार्ग पुलिया के पास  सड़क टूट गई जिससे आवागमन बाधित हो गया म्योरपुर कमरी  डाढ़  मार्ग   दो जगह से बाधित हो गया है।राजबली के घर से पास मिट्टी धसने से गड्ढा बन गया है और मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

Advertisement

लगभग  16 टोले वाले इस गांव में अन्य टोले में भी कच्ची और पक्की सड़क टूट गया है ।भारी वारिश से कच्ची घरों का बुरा हाल है  बोई गई फसल को  भी नुकसान पहुंचा है ग्रामीणों ने समस्या को दृष्टिगत रखते हुए सम्बंधित अधिकारियों से निराकरण व सड़क व पुलिया बनाने की मांग की है /ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि भारी बारिश से आवागमन  बाधित होने की जानकारी मिली है  नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मंडल यातायात प्रबंधक चोपन रेलवे को आदिवासी विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • आदिवासियों को आने-जाने हेतु रेलवे विभाग रास्ता  न करें अवरुद्ध -आदिवासी विकास मंच
  • रेलवे लाइन के नीचे जाने वाले रास्ता का निर्माण  अतिशीघ्र कराया जाए

ओबरा, सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र रेणुका नदी पार हजारों आदिवासियों को आने-जाने हेतु कड़िया में रेलवे लाइन से नीचे दिए जाने वाला रास्ता एल एच एस रेलवे विभाग द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।जिसकी मांग आदिवासी विकास मंच द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी।

Advertisement

इसे शीघ्र बनाए जाने तथा कड़िया में रेलवे लाइन का दोहरीकरण कुछ दिन पहले हुआ है यह मार्ग आने जाने वालों का अवरुद्ध न हो, जब तक रेलवे लाइन के नीचे से दिए जाने वाला रास्ता बन नहीं जाता।इस समस्या को लेकर आज दिनांक 25 जुलाई 2024 को मंडल यातायात प्रबंधक पूर्व मध्य रेल चोपन कार्यालय पर आदिवासी विकास मंच सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देकर यह अनुरोध किया कि

Advertisement

कड़िया में आदिवासियों को आने-जाने हेतु रेलवे विभाग रास्ता अवरोध न करें रास्ता अवरूद्ध हो जाने पर आदिवासियों के सामने ओबरा आने-जाने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी अलग से तय करना पड़ेगा साथ ही वर्षा के कारण रास्ता इतना खराब हो चुका है कि पैदल या दो पहिया वाहन द्वारा लोगों को आने-जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा ,रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया गया कि

Advertisement

शीघ्र रेलवे लाइन के नीचे जाने वाले रास्ता का निर्माण कराया जाए जिससे रेलवे विभाग के कार्य में कोई भी ब्यवधान उत्पन्न न हो । इसका नेतृत्व आदिवासी विकास मंच के संयोजक हरदेव नारायण तिवारी सहसंयोजक बृजेश तिवारी लक्ष्मण यादव सूबेदार गौड़ ने किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में कामरेड लालचंद ,शमीम अख्तर खान, भोला यादव ,रमेश केसरी ,राम सूरत प्रजापति ,राम नरेश खरवार, जामुन गौड़,अनिल केसरी, जितेंद्र गौड़, फौजदार गौड़, प्रदीप यादव, सुनील केसरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

कुपोषण को लेकर हुई ब्लाक सभागार में बैठक

HIGHLIGHTS

  • घोरावल ब्लाक सभागार में कुपोषण को लेकर हुई बैठक


सोनभद्र। गुरूवार को घोरावल ब्लॉक सभागार में विकास संगठन एवं आत्म शक्ति ट्रस्ट के माध्यम से जिले में पोषण को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी गुरु शरन श्रीवास्तव विशिष्ट अतीथि बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर शशिप्रभा व माधुरी सिंह रही कार्यक्रम की शुरुआत युधेश बेमिसाल ने गीत-दरिया की कसम मौजों की कसम ये ताना-बाना बदलेगा।

Advertisement
Advertisement

तू खुद को बदल तब ही तो जमाना बदलेगा।। से किया इसके बाद संगठन के प्रदेश एडवोकैसी धम्मे धांकर जिला अध्यक्ष महेश्वर चंद्रवंशी ने कुपोषण को लेकर विशेष चर्चा की बताया कि आज वर्तमान समय मेंप्रत्येक घरों में महिलाएं एनीमिया की शिकार हो रही हैं जिसका मुख्य कारण कुपोषण है हम सभी को संगठित होकर इस पर विशेष चर्चा करने की जरूरत है

बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि कुपोषण एक बहुत बड़ी चुनौती है हम सभी को मिलकर इसे खत्म करना होगा क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है मुख्य रूप से बैठक में कुपोषण को कैसे खत्म किया जाए इस पर चर्चा की गई मौके पर जिला समन्वयक जोगेंद्र कुमार क्लस्टर टीम सदस्य सुनीता भारती बच्चा लाल विनीता यादव आशा समूह की महिलाएं समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश             

HIGHLIGHTS

  • विंध्य गुरुकुल कॉलेज मैदान में फलदार पौधरोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  •   स्टांप एवं पंजीयन मंत्री सहित कृषि वैज्ञानिकों ने पौधारोपण कर किया मंथन।


सोनभद्र।  विन्ध्याचल मंडल के विन्ध्य गुरूकुल कालेज, गोसाईपुर, चुनार के कृषि प्रक्षेत्र मे  रविन्द्र जायसवाल, मंत्री, स्टाम्प व पंजीयन , उत्तर प्रदेश के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त

Advertisement

सयुक्त कुल सचिव एवं सोनभद्र के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक रहे पंडित रामनाथ पाठक के  सुयोग्य पुत्र और प्रगतिशील किसान डॉक्टर मारकंडेय राम पाठक ने एक पेड़-मां के नाम  अभियान के अन्तर्गत फलों के राजा आम(लगंडा़ प्रजाति)का आरोपण करसुख की अनुभूति करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

Advertisement

  डॉ पाठक ने गुरुवार को इस संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि विन्ध्य गुरुकुल कालेज मे चल रहे  4 वर्षीय बीएससी स्नातक(कृषि) पाठ्यक्रम की उत्कृष्टता पर गहन मंथन हेतु मंत्री जी के साथ उनकी धर्मपत्नी समेत बीएचयू के अनुभवी व सेवानिवृत्त कृषि विज्ञान बिशेषज्ञों प्रोफेसर यशवंत सिंह(पूर्व निदेशक), प्रोफेसर आनन्द प्रकाश सिंह व प्रोफेसर बी आर मौर्य (मृदा विज्ञान व कृषि रसायन) व कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू मे सम्प्रति सेवारत डाक्टर विनोद कुमार पासवान(डेयरी साइंस व खाद्य तकनीकी) तथा डाक्टर विनोद कुमार त्रिपाठी(कृषि अभियांत्रिकी) ने  उच्च कृषि शिक्षा से जुटे महत्वपूर्ण विन्दुओं पर मंत्रणा की। साथ ही साथ इस विद्या मंदिर के शैक्षणिक उन्नयन व  इससे उपाधि पाने वाले कृषि स्नातकों के सेवायोजित होने के विविध पहलुओं पर अपने सुझाव रखे।

Advertisement

कार्यक्रम का सफल संयोजन का दायित्व  इस शैक्षणिक संस्था से जुड़े बीएचयू के पूर्व वित्ताधिकारी व सेवानिवृत्त संयुक्त कुलसचिव डाक्टर मार्कण्डेय राम पाठक ने बखूबी निभाते हुए इस गुरूकुल के सतत विकास  की मंगलकामना की। माननीय मंत्री जायसवाल जी ने गुरुकुल परामर्शदात्री परिषद मे सम्मानित सदस्य के रूप मे वरिष्ठ व अनुभवी बिषय विशेषज्ञों को जोड़ने का आह्वान करते हुए हर्ष की अभिव्यक्ति कर सभी विद्वतजनों का सम्मान व अभिनंदन किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पौधा मां के नाम जरूर लगाइए – बृजेश सिंह

HIGHLIGHTS

  • पीएमश्री पल्हारी में किया गया पौधरोपण
  • पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पौधा मां के नाम जरूर लगाइए – बृजेश सिंह


नगवा, सोनभद्र। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत बृजेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवां सोनभद्र द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना आवश्यक है, क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में सभी प्राकृतिक घटक शुद्ध रहेंगे,

Advertisement

इसलिए एक पौधा मां के नाम जरूर लगाइए और विद्यालय कैम्पस हरा-भरा रखिए। डॉ बृजेश महादेव शिक्षक एवं ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा सोनभद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं। इससे पर्यावरण में प्राकृतिक चक्र अच्छी तरह से चलता रहेगा। डॉ महादेव ने बताया कि आज प्रातः काल में चेरुइ पुलिस चौकी प्रांगण में भी पीपल का पौधा रमेश के साथ रोपित किया किया हूं

Advertisement

और इससे पहले विद्यालय के साथ बेलवा बाबा जंगलेश्वर महादेव व लउआ तिराहे पर पीपल का पौधा रोपित किया हूं जो अब वृक्ष बन गये हैं। प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया ने कहा कि पर्यावरण शुद्ध होने से प्रकृति में मौजूद विभिन्न तरह के जीवों का स्वास्थ्य बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हरियाली आंदोलन के संयोजक डॉक्टर बृजेश महादेव का प्रयास अनुकरणीय है।

Advertisement

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र पर एक दर्जन से अधिक पौधरोपण किया गया जिसमें आम इमली आंवला गुलमोहर कटहल नीम अमरुद के साथ पुष्प पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया, डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव, प्रदीप कुमार गुप्ता, पवन कुमार सिंह, दीपक कुमार मौर्य, रमेश कुमार, शिव शंकर, उर्मिला देवी एवं भानु प्रताप सिंह यादव अवतारी रजवंती मनीषा सीता दुर्गावती ने मां के नाम पौधरोपण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

फरार चल रहे वारण्टीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा  द्वारा न्यायालय से वांछित चल रहे अभियक्तो को पकड़ा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में  अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा  क्षेत्राधिकारी नगर  के आदेश के क्रम में जनपद में चलाये जा रहे वारण्टी/वाछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रा0गंज के निकट पर्यवेक्षण में  थाना रा0गंज पुलिस की गठित टीमो द्वारा पूर्ण मनोयोग व अथक परिश्रम से थाना रा0गंज  पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा 08 गैरजमानती अधिपत्र मे 07 वांछित वारण्टीगण को गिरफ्तार कर लिया गया ।

Advertisement

यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है । वारण्टी की गिरफ्तारी का विवरण निम्न है –
गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान-
दिनांक 25.07.2024 समय भिन्न भिन्न स्थान भिन्न  -भिन्न 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मनोज पाणडेय पुत्र रामप्रसन्न पाण्डेय थाना चुर्क बाजार थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष
मुन्ना शाह पुत्र मजीद नि0 शिल्थरी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 56 वर्ष
छोटू उर्फ प्रकाश पुत्र मनोज नि0 हिन्दुआरी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र   उम्र 22 वर्ष
बंगाली मौर्या उर्फ शशिकान्त उर्फ स्व0 प्रदीप उर्फ जयराम नि0 नागनारहरैया महुरिया थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र  उम्र करीब 35 वर्ष
यशवन्त पुत्र मुन्नू उर्फ अमरनाथ नि0 पुसौली थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष
शमशेर सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह सा0 करकी थाना करमा सोनभद्र हा0प0 क्वार्टर नं0 489 कांशीराम आवास कस्बा थाना रा0गंज सोनबद्र उम्र 32 वर्ष
सोनू सोनार पुत्र नन्दू सोनार सा0 अम्बेडकरनगर थाना रा0गंज सोनभद्र   उम्र करीब 22 वर्ष 

Advertisement

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण –
प्रथम टीम – उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा  चौकी प्रभारी कस्बा व थाना रा0गंज जनपद, का0 दीपक मिश्रा  चौकी कस्बा व थाना  रा0गंज जनपद सोनभद्र, हे0का0 सुनील कुमार गौतम चौकी कस्बा व थाना रा0गंज, द्वितीय टीम – उ0नि0  बृजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी कांशीराम आवास थाना रा0गंज जनपद,  का0 अर्पित मिश्रा चौकी कांशीराम आवास थाना रा0गंज

तृतीय टीम – उ0नि0  सुनील कुमार चौकी प्रभारी चुर्क थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र
हे0का0 वकील कुमार चौकी चुर्क थाना रा0गंज 

Advertisement

चतुर्थ टीम – उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रा0गंज 
उ0नि0  मायाशंकर शुक्ला थाना रा0गंज मय हमराह
पंचम टीम – उ0नि0 अरबिन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी सुकृत थाना रा0गंज हे0का0 अरविन्द कुमार चौकी सुकृत थाना रा0गंज का0अखिलेश कुमार  चौकी सुकृत थाना रा0गंज

Advertisement

षष्ठ टीम – उ0नि0  संजय सिंह चौकी प्रभारी अस्पताल थाना रा0गंज, हे0का0 अमरजीत यादव चौकी अस्पताल थाना रा0गंज, का0 अजीत कुमार चौकी अस्पताल थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

बीडीओ ने जल जीवन मिशन के तहत प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोनभद्र। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जिला पूर्ति विभाग व उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत जल गुणवत्ता हेतु विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन घोरावल में किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड घोरावल के खंड विकास अधिकारी गुरु शरण श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी महेंद्र सिंह द्वारा जल जीवन मिशन के तहत प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अभय कुमार मौर्या, राजकुमारी देवी, मुख्य सेविका माधुरी सिंह, मुख्य सेविका प्रीति सिंह, रीना देवी, सुषमा देवी, आशा देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी व समस्त विकासखंड स्टाफ ने मिलकर एक दिवसीय कार्यशाला को सफल बनाया।

Advertisement

खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जल की गुणवत्ता जल के बचाव जल जनित बीमारियों से होने वाले आज के समय में पानी कितना महंगा हो रहा है पानी कितना कम है इन सभी विषयों पर विभिन्न उदाहरण के माध्यम से बताएं। खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि विकासखंड के समस्त राजस्व गांव स्तर पर नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला पेयजल की बैठक स्वास्थ्य कल्याण की बैठक,

Advertisement

दीवार लेखन प्राइमरी व अपर प्राइमरी विद्यालयों पर निबंध एवं आठ प्रतियोगिता का कार्यक्रम आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल स्वच्छता बैठके इस प्रकार से तमाम विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम कराए जा रहे हैं उन्होंने अपने बताया कि आज से हम लोग प्रत्येक दिन एक बाल्टी पानी बचाने का कार्य करेंगे अगर एक गांव में सौ घर हैं तो एक घर से अगर 10 लीटर पानी बचता है तो आप कल्पना करिए की कितनी पानी की बचत होती है।

Advertisement

इस मौके पर जल निगम पीएमसी से इन्फोटेक कंपनी के सहायक परियोजना समन्वयक अतुल सिंह राज प्रशिक्षक के रूप में अनिल सिंह, फोग मीडिया लखनऊ की टीम से शीतल शुक्ला, अशोक कुमार सूरज सिंह, सम्मानित ग्राम प्रधान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें