सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति की हुई बैठक

सोनभद्र। बद्धवार को रेलवे स्टेशन अधीक्षक सोनभद्र राममनी सरस्वत व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर पूर्व राजेश पसाद के नेतृत्व में  सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ स्टेशन पर हो रहे नव निर्माण-विकास कार्यों का निरिक्षण करते हुए कार्यों के बारें में जायजा लिया गया,

Advertisement

उसके बाद स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य – राकेश मेहता, यादवेन्द्र द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, रमेश पटेल, रजनीश रघुवंशी के साथ बैठक हुई,
जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई और सभी सदस्यों के सुझाव पर  निम्न कार्यों के कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसमें  स्टेशन के पुनर्विकास की गति धीमी होने पर सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा सलाह दिया गया की विकास कार्यों में तेजी लाया जाये ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके।


Advertisement

और पूर्व में सचालित गाड़ी संख्या 53351/52 बरवाडीह चुनार बरवाडीह पैसेंजर को पुनः चलाये जाने की मांग किया गया, और (गेट नम्बर 37 SPL) पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर सुन्दर फ्लाइ ओवर बनाने की मांग किया गया,
रेलवे स्टेशन सम्पर्क मार्ग की मरम्मत तथा उस पर आधुनिक स्ट्रीट लाईट लगाने की सलाह दिया गया,
इस बैठक में मुख्य टिकट निरक्षक संयोगिता शुक्ला, मख्य माल प्रवेक्षक नन्द कुमार गिरि, SI/RPF राहुल यादव, SSE वर्क अभिषेक कुमार, SSE पॉवर सप्लाई मार्कण्डेय सिंह उपस्थित रहें,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

कानोडिया वाटिका में मायूमं ने किया फलदार पौधों का रोपण

सोनभद्र।  मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा द्वारा बुधवार को रॉबर्टसगंज स्थित कानोडिया वाटिका (केनरा बैंक के सामने) में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत युवा मंच के सदस्यो द्वारा 11 अलग अलग प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जिसमें आम ,अमरूद ,अनार, नींबू ,आंवला के पौधे लगाए।

Advertisement


इस दौरान युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया पेड़ो से ही जीवन का आधार है अगर पेड़ नहीं होगें तो मानव जीवन कठिन हो जायेगा इसीलिए सभी को पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।

Advertisement

सचिव हिमांशु केजरीवाल ने बताया पेड़ो की वजह से शुद्ध हवा मिलती है साथ ही साथ पेड़ वायु प्रदूषण को कम करने मैं सहायक होते हैं इसीलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर युवा मंच के  कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ,संरक्षक विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल ,प्रांतीय सहायक मंत्री पंकज कानोडिया,राकेश जालान ,संजय अग्रवाल,रितिक अग्रवाल,सुयश अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,तरुण केडिया,हर्षित चौधरी,सौरभ चौधरी ,रवि अग्रवाल,रवि केजरीवाल,आशुतोष झुनझुनवाला उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



नवागत DM से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यो ने की शिष्टाचार भेंट

HIGHLIGHTS

  • इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जनपद शाखा सोनभद्र ने नवागत जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह से की शिष्टाचार मुलाक़ात

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र।  इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जनपद शाखा सोनभद्र के सदस्यों ने बुधवार को नवागत  जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट किया। जिसमें चेयरमैन डॉ आर एस सिंह, वाइस चेयरमैन विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉक्टर सुमन जायसवाल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनपद में आने पर बुके देकर शुभकामनाये दिए।

इस दौरान जनपद में किए जा रहे मानवीय  कार्यो ( टी. बी. ग्रसित बच्चों की गोद लेने की संख्या, लेप्रोसी मरीजो की संख्या, राहत सामग्री वितरण, हेल्थ कैम्प, आई कैम्प, जेल में प्रशिक्षण कार्यक्रम इत्यादि ) से अवगत कराया गया। जनपद में रेडक्रॉस का ब्लड बैंक तथा रेड क्रॉस भवन होना चाहिए , जिसके लिए जगह की मांग की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)







	

बिजली के जर्जर तारों का जंजाल ने कर दिया कांड, विद्युत पोल में लगी भीषण आग; जिम्मेदार मौन

HIGHLIGHTS

  • शार्ट सर्किट से विद्युत पोल में लगी आग मची अफरा तफ़री
  • बिजली के जर्जर तारों का जंजाल बना सार्ट सर्कीट का कारण


सोनभद्र। मंगलवार दोपहर की बाद जिला मुख्यालय स्थित मां शीतला धाम चौक पर लगे विद्युत पोल में साट सर्किट से भीषण आग लग गई जिसके कारण आस पास अफरा तफ़री मच गई। जानकारी के अनुसार शीतला धाम चौक पर स्थित विद्युत पोल में साट सर्किट से लगी आग से प्रवासियों व आसपास के राहगीरों में हड़कंप मच गया। वहीं पास के व्यावसायिक चंदन कुमार द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए बिजली विभाग व दमकल विभाग को फोन किया गया।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस विभाग द्वारा बिजली विभाग से वार्ता कर विद्युत लाइट कटवाया गया तत्पश्चात दमकल विभाग के वहां पहुंची व आसपास के रवासियों के मदद से घण्टो प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया बता दे की रह वासियों ने बताया कि इसी तरह पूरे नगर में बिजली विभाग द्वारा तार का जंजाल बना दिया गया है

Advertisement

कभी भी कहीं भी बड़ी घटना हो सकती है जिसको लेकर कई बार जिला स्तर पर प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है इसके बावजूद बिजली विभाग मौन साध कर बैठा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र। पन्नूगंज की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं/बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है

Advertisement

मंगलवार को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के मार्ग दर्शन मे थाना अध्यक्ष दिनेश प्रकाश पांडेय की अगुवाई में पन्नूगंज की शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों/एण्टीरोमियों टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बीट/गांव/स्कूल/ कॉलेज में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गयी तथा “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में सभी बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया,

Advertisement

उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा,

Advertisement

1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

प्रकृति के धरोहर को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरीः रुबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पौधरोपण.

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र में आज वृहद पौधरोपण जन अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव तथा सभी वार्डों के सदस्यों की उपस्थिति में राम सरोवर तालाब के भीटों पर पौधरोपण किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगो को बताया कि प्रधानमंत्री के आवाहन पेड़ लगाओं, पेड़ बचाओं “एक पेड़ मां के नाम’ नगर वासियों से अपने अपने घरों के आस-पास कम से कम 01 पेड़ लगाये जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण की दृष्टि से नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा-भरा बनाये रखने एवं पौधरोपण जन अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को आवश्यक बताया।

Advertisement

इस दौरान सभासद मनोज कुमार चौबे, अनवर अली, हीरावती देवी, गायत्री, सितारा देवी, राकेश कुमार, भैया लाल दीपिका गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, नेहा सोनी, के अतिरिक्त बलराम सोनी, कृष्ण मोहन गुप्ता, के अतिरिक्त पालिका के कर्मचारीगण दिनेश कुमार, विमलेश लाल, रामबिलास गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, विद्यावती आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

आजाद, तिलक के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने आजाद व तिलक को किया याद
  • महासंघ के नगर स्थित कार्यालय पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर अधिवक्ताओ ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

सोनभद्र। भारत की आजादी में हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत मां के वीर सपूत महान क्रांतिकारी पंडित चंद्र शेखर आजाद एवम महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अपने नगर स्थित कार्यालय पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय, जिला इकाई सोनभद्र संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के पदाधिकारी अधिवक्ता विजय प्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता राजेश देव पांडेय ,अधिवक्ता जनार्दन पांडेय अधिवक्ता प्रदीप धर दिवेदी, अमित कुमार पांडेय सहित महासंघ के कई पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

सभा को सम्बोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता। भारत मां के सच्चे सपूत पंडित चंद्र शेखर आजाद ने मरते दम तक अपनी अंतिम सांस तक जब तक जीवित रहे वो अंग्रेजो के हाथ नही लग सके। उन्होने यह संकल्प लिया था की जीते जी मैं कभी अपने भारत मां के दुश्मनों के हाथ नही आऊंगा।

Advertisement

जिस दिन ऐसा होगा उस दिन मैं खुद अपने आप को गोली मार लूंगा। और हुआ भी वही जब प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजी सरकार की पुलिस ने उन्हें घेर लिया तो वो अकेले पेड़ की आड़ लेकर दुश्मनों से लोहा लेते रहे और जब अंतिम गोली शेष बची तो उन्होंने स्वयं अपने आपको अपने कनपटी पर अपने रिवाल्वर से गोली मार ली और जीते जी दुश्मनों के हाथ नही आए।

Advertisement

साथ ही पंडित बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता की लड़ाई में जो योगदान दिया है उसे भी कभी भुलाया नही जा सकता है। महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव उमपाती पांडेय ने कहा कि आज अगर हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं तो ये भारत मां के इन अमर बलिदानियों की बदौलत ही ले पा रहे है। इसी प्रकार सभा में उपस्थित अन्य अधिवक्ता साथियों ने भी भारत मां के दोनो महान सपूतों को याद करते हुए कहा कि ये हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं और हमे इनसे राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का किस प्रकार निर्वहन करना है यह सीखना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

तीर हूं, तलवार हूं, अंगार हूं, भारत की मिट्टी से करती प्यार हूं: कौशिल्या चौहान

HIGHLIGHTS

  • अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक को जयंती पर किया गया याद
  • शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी में कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन


सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र स्थल पर मंगलवार को सुबह अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढ़कर एक रचना  कवियों ने सुनाई और वाहवाही लूटी।

Advertisement

आयोजन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि शिवदास चंदौली ने अमर सेनानियों को माल्यार्पण दीपदान कर विधिवत शुभारंभ किया। कौशल्या कुमारी चौहान कवयित्री सोनभद्र ने वाणी वंदना  पश्चात,,तीर हूं तलवार हूं अंगार हूं,,भारत की मिट्टी से मैं करती प्यार हूं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और राष्ट्रीय अनुराग जगाया।

Advertisement

संचालन कर रहे युवा गीतकार दिलीप सिंह दीपक ,, बुजुर्गो ने लहू देकर वतन की आबरू रक्खी, तुम सब कुछ बेच दो लेकिन हिंदुस्तान मत बेचो सुनाकर वाहवाही बटोरी। आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी एड ने ,,
सरहद के पहरेदारों को शत-शत मेरा प्रणाम जाये। देश खड़ा है साथ आपके ए मेरा पैगाम जाये।

Advertisement

आजाद तिलक बिस्मिल हमीद बन देने कुर्बानी आयेंगे। जयहिंद अमर वंदेमातरम् स्वर तिरंगा नभ में लहराये सुनाकर देशप्रेम की अलख जगाया।इस अवसर पर शायर अशोक तिवारी राष्ट्र वाद के सजग प्रहरी प्रभात सिंह चंदेल हास्य व्यंग के दिवाकर मेघ, लोकभाषा भोजपुरी के दयानंद दयालू, नवगीत कार‌ नोटरी अधिवक्ता राकेश शरण मिस्र सचिव  सोन साहित्य संगम व कवि  धर्मेश चौहान एडवोकेट आदि साहित्यकार  गणों ने विभिन्न रसों में कविता सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर विबस किया तो वहीं अध्यक्षता कर रहे कवि शिवदास ने,,,लहर रहा है गगनांगन में गौरव का अभिमान जयति जै संविधान,,जयति जय हिंदुस्तान सुनाया और पूर्णता प्रदान किया।

Advertisement

सामुहिक स्वर में बच्चों ने सोहर बधाई गीत प्रस्तुत कर सभीं का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर रिषभ, शिवमोचन, फारुख, शिखा, मृत्युंजय, ममता, समता, पुरुषोत्तम कुशवाहा, सोमारू, श्यामलाल, बाबूलाल, प्रतीचा, आद्या, अंशिका साहित्य आदि मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

आम बजट व्यापारियों के लिए हितकारी- कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा मंगलवार बताया कि जो आम बजट पेश किया है निश्चित रूप से आम व्यापारियों के लिए विभिन्न राहतों का प्रस्ताव किया गया है कुछ मुख्य बिंदु पर हम आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहेंगे छोटे और मध्यम व्यापारियों एमएसएमई के लिए कर दरों में कटौती की गई है।

जिससे उनकी कर  देनदारी कम हो सके कर छूट की सीमा को बढ़ाया गया है जिससे छोटी व्यापारियों को अधिक लाभ मिल सके दूसरा है जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए ई-फाइलिंग की सुविधाओं में सुधार किया गया है

Advertisement

एमएसएमई के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए नई योजनाएं शुरू की गई है व्यापारियों को वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने के लिए आने वाली परेशानियों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम का विस्तार किया गया है

Advertisement

व्यापारियों के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाया गया है व्यापार को सुगम बनाने के लिए बंदरगाहों सड़कों रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की गई है छोटे व्यापारियों को डिजिटल मंचों पर आने के लिए सहायताओं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और सुनाई जाएगी शिवपुराण कथा
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन  सोमवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक  चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जाएगी।

Advertisement


सावन माह के प्रथम सोमवार के दिन शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता/ पत्रकार राजेश कुमार पाठक,भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी व खुशबू मौर्य को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण  कराई जाएगी। शिव शक्ति महिला अध्यक्ष कृष्णावती, किरन मोदनवाल, उर्मिला देवी, कालो देवी, हीरा,परमानंद, विवेकानंद, सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इन्द्रपति पांडेय, अभय समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें