भायुमो ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया याद

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को मिले विजय पर कारगिल विजय दिवस के रूप में पूरे देश में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पूर्व संध्या पर मसाल जुलूस निकालकर शहीद स्थल पर विजय दीपक जलाने का कार्यक्रम किया।

Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक से चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्थल तक मसाल जुलूस निकालकर तथा विजय दीपक जलाकर शहीदों को नमन किया गया। लगेंगे हर बरस मेले शहीदों की चिताओं पर वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशा होगा उक्त लाइनों के साथ विशाल पांडे ने कहा कि

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए समाज में काम नहीं करती अपितु देश के और समाज के मूल्य पर आधारित विषय पर संवेदना प्रकट करने और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यमसे नौजवानों को नौजवानों को देश प्रेम और राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का काम करती है

Advertisement

उसी क्रम में कल कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को नमन करने का कार्यक्रम तय किया गया है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुबी प्रसाद, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत,

Advertisement

डॉ धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव व रजनीश रघुवंशी, उपाध्यक्ष हरेश, संदीप, बलराम सोनी, रोशन सिंह, प्रिंस पाण्डेय, शिवम सिंह, उत्कर्ष पाण्डेय, मदन मोहन पाठक, अंकित मिश्रा, रिजवान अहमद, दिशांत द्विवेदी, विक्रम सिंह, राहुल सिंह, अनुपम त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, मीनू चौबे, पुष्पा सिंह, गुडिया तिवारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

सड़क पर जलजमाव की समस्या से जूझते लोगों का SDM ने चुटकियों में कराया समाधान

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारों की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ओबरा ने बरसात में भींगते हुए जलजमाव की समस्या का कराया मौके पर समाधान

अजीत कुमार सिंह की रिर्पोट

ओबरा, सोनभद्र। कुछ अधिकारी अपने कार्य के जरिए लोगों के दिल में रसबस जाते हैं तो कुछ अधिकारी अपने कार्य के साथ साथ व्यवहार कुशलता से लोगों में छा जाते हैं। जैसा कि उपजिलाधिकारी ओबरा का कार्य व्यवहार देखने को मिल रहा है। जनसमस्याओं के निस्तारण और आमजनों को होने वाली समस्याओं को लेकर वह कितने गंभीर है

Advertisement

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस जलनिकासी की समस्या से लोगों को लंबे समय से निजात नहीं मिल पा रहा था उसे उन्होंने चुटकियों में न केवल हल कराया है, बल्कि बरसात की बूंदों की परवाह किए बिना  मौके पर तब तक खड़े रहे हैं जबतक कि जल निकासी का मार्ग पूरी तरह से प्ररस्त नहीं हो गया।

Advertisement



जी हम बात कर रहे हैं सोनभद्र जिले के ओबरा तहसील की जहां पर ओबरा नगर को बग्धानाला से जोड़ने वाला एकमात्र सुगम मार्ग पर हल्की बरसात में मध्य क्रशर क्षेत्र में जल निकासी के लिए बनी पुलिया को मिट्टी से पाट देने के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी।

Advertisement

इस मसले पर ओबरा के युवा ,संवेदनशील, कर्मठ व विनम्र उपजिलाधिकारी को जब सड़क पर जमा बरसात के पानी और तालाब सी उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया गया तो फौरन  उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह ने गंभीरतापूर्वक समस्या को सुनकर त्वरित कार्रवाई का आदेश देते हुए, तेजतर्रार क्षेत्रीय लेखपाल अमित सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर मिट्टी के पहाड़ से पटे नाले का भींगते हुए घुटने तक पानी में उतरकर सड़क पार कर गंभीरतापूर्वक निरीक्षण किया।

Advertisement

क्षेत्रीय लेखपाल की मदद से पोकलेन मशीन मंगवाकर मौके पर खड़े होकर संवेदनहीन क्रशर मालिक द्वारा मिट्टी के पहाड़ से पाटे गए नाले की खुदाई करवा जलनिकासी का रास्ता खुलवाया। उक्त अवसर पर बीडीओ चोपन शुभम वरनवाल, एडीओ पंचायत काशीराम, वरिष्ठ पत्रकार रामप्यारे सिंह, अजीत सिंह, अरविंद कुशवाहा उपस्थित रहे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि भविष्य में यदि कोई नाला नाली पाटेगा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर, त्वरित मौके पर निस्तारण किए जाएंगे। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि पहले से ही मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या पर उनकी नजर थी बस उपयुक्त अवसर का इंतजार था। सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलते ही उपजिलाधिकारी की जहां सर्वत्र चर्चा हो रही है वहीं लोगों ने इस पहल की सराहना भी की है।
ज्ञातव्य हो कि इस एकमेव मार्ग पर सबसे ज्यादा क्रशर व्यवसायी ही चलते हैं। दुर्भाग्य है कि कुछ संवेदनहीन प्लांट मालिक के कुकर्म का दंड, समूचे लोगों को भोगने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



मानव तस्करी की  फरार चल रही अभियुक्ता के घर की होगी कुर्की की कार्यवाही, कोर्ट ने दिया आदेश

HIGHLIGHTS

  • मानव तस्करी की  फरार चल रही अभियुक्ता के घर की गई धारा 82 सीआरपीसी ( कुर्की उद्घोषणा )की कार्यवाही


सोनभद्र। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्टेट सोनभद्र द्वारा अभियुक्ता रीमा उर्फ शीला उर्फ ममता पत्नी रामचन्दर निवासी ग्राम नकबई ( सतौहा ) थाना घोरावल सोनभद्र, वर्तमान पता ग्राम बभनौली थाना रार्वटसगंज सोनभद्र के विरुद्ध  मुकदमा अपराध संख्या 558/23 धारा 363, 370 आईपीसी थाना राबटॅसगंज जनपद सोनभद्र में जारी धारा 82 सीआरपीसी का तामिला अभियुक्ता के 

Advertisement

मूल निवास ग्राम नकबई ( सतौहा ) थाना घोरावल सोनभद्र,  वर्तमान पता ग्राम बभनौली थाना रार्वटसगंज सोनभद्र , कचहरी परिसर जनपद सोनभद्र , धर्मशाला चौराहा कस्बा रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र व बढौली चौराहा कस्बा राबर्ट्सगंज सोनभद्र व अन्य सहज दृष्य स्थानों पर न्यायालय के आदेश की कापी चस्पा की गई।

Advertisement

अभियुक्ता रीमा उर्फ शीला उर्फ ममता पत्नी रामचंद्र मानव तस्करी से संबंधित मुकदमे में फरार है के घर पर नोटिस चस्पा करते समय  पास पड़ोस के कई लोग मौजूद रहे । अभियुक्ता को  न्यायालय में हाजिर होने के लिए  मुनादी भी कराई गई व अन्य माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया कि  न्यायालय द्वारा जारी आदेश की सूचना अभियुक्ता के पास तक पहुंच जाए। जिससे न्यायालय में हाजिर हो सके। मौके पर  विवेचक रामजी यादव  प्रभारी निरीक्षक थाना – ए0एच0टी0 जनपद-सोनभद्र व सम्बन्धित थाने का पुलिस बल के साथ अन्य टीम भी मौजूद रहीं ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति की हुई बैठक

सोनभद्र। बद्धवार को रेलवे स्टेशन अधीक्षक सोनभद्र राममनी सरस्वत व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर पूर्व राजेश पसाद के नेतृत्व में  सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ स्टेशन पर हो रहे नव निर्माण-विकास कार्यों का निरिक्षण करते हुए कार्यों के बारें में जायजा लिया गया,

Advertisement

उसके बाद स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य – राकेश मेहता, यादवेन्द्र द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, रमेश पटेल, रजनीश रघुवंशी के साथ बैठक हुई,
जिसमें कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई और सभी सदस्यों के सुझाव पर  निम्न कार्यों के कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसमें  स्टेशन के पुनर्विकास की गति धीमी होने पर सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा सलाह दिया गया की विकास कार्यों में तेजी लाया जाये ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके।


Advertisement

और पूर्व में सचालित गाड़ी संख्या 53351/52 बरवाडीह चुनार बरवाडीह पैसेंजर को पुनः चलाये जाने की मांग किया गया, और (गेट नम्बर 37 SPL) पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर सुन्दर फ्लाइ ओवर बनाने की मांग किया गया,
रेलवे स्टेशन सम्पर्क मार्ग की मरम्मत तथा उस पर आधुनिक स्ट्रीट लाईट लगाने की सलाह दिया गया,
इस बैठक में मुख्य टिकट निरक्षक संयोगिता शुक्ला, मख्य माल प्रवेक्षक नन्द कुमार गिरि, SI/RPF राहुल यादव, SSE वर्क अभिषेक कुमार, SSE पॉवर सप्लाई मार्कण्डेय सिंह उपस्थित रहें,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

कानोडिया वाटिका में मायूमं ने किया फलदार पौधों का रोपण

सोनभद्र।  मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा द्वारा बुधवार को रॉबर्टसगंज स्थित कानोडिया वाटिका (केनरा बैंक के सामने) में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत युवा मंच के सदस्यो द्वारा 11 अलग अलग प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जिसमें आम ,अमरूद ,अनार, नींबू ,आंवला के पौधे लगाए।

Advertisement


इस दौरान युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया पेड़ो से ही जीवन का आधार है अगर पेड़ नहीं होगें तो मानव जीवन कठिन हो जायेगा इसीलिए सभी को पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।

Advertisement

सचिव हिमांशु केजरीवाल ने बताया पेड़ो की वजह से शुद्ध हवा मिलती है साथ ही साथ पेड़ वायु प्रदूषण को कम करने मैं सहायक होते हैं इसीलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर युवा मंच के  कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ,संरक्षक विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल ,प्रांतीय सहायक मंत्री पंकज कानोडिया,राकेश जालान ,संजय अग्रवाल,रितिक अग्रवाल,सुयश अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,तरुण केडिया,हर्षित चौधरी,सौरभ चौधरी ,रवि अग्रवाल,रवि केजरीवाल,आशुतोष झुनझुनवाला उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

नवागत DM से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यो ने की शिष्टाचार भेंट

HIGHLIGHTS

  • इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जनपद शाखा सोनभद्र ने नवागत जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह से की शिष्टाचार मुलाक़ात

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र।  इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जनपद शाखा सोनभद्र के सदस्यों ने बुधवार को नवागत  जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट किया। जिसमें चेयरमैन डॉ आर एस सिंह, वाइस चेयरमैन विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉक्टर सुमन जायसवाल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनपद में आने पर बुके देकर शुभकामनाये दिए।

इस दौरान जनपद में किए जा रहे मानवीय  कार्यो ( टी. बी. ग्रसित बच्चों की गोद लेने की संख्या, लेप्रोसी मरीजो की संख्या, राहत सामग्री वितरण, हेल्थ कैम्प, आई कैम्प, जेल में प्रशिक्षण कार्यक्रम इत्यादि ) से अवगत कराया गया। जनपद में रेडक्रॉस का ब्लड बैंक तथा रेड क्रॉस भवन होना चाहिए , जिसके लिए जगह की मांग की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)







	

बिजली के जर्जर तारों का जंजाल ने कर दिया कांड, विद्युत पोल में लगी भीषण आग; जिम्मेदार मौन

HIGHLIGHTS

  • शार्ट सर्किट से विद्युत पोल में लगी आग मची अफरा तफ़री
  • बिजली के जर्जर तारों का जंजाल बना सार्ट सर्कीट का कारण


सोनभद्र। मंगलवार दोपहर की बाद जिला मुख्यालय स्थित मां शीतला धाम चौक पर लगे विद्युत पोल में साट सर्किट से भीषण आग लग गई जिसके कारण आस पास अफरा तफ़री मच गई। जानकारी के अनुसार शीतला धाम चौक पर स्थित विद्युत पोल में साट सर्किट से लगी आग से प्रवासियों व आसपास के राहगीरों में हड़कंप मच गया। वहीं पास के व्यावसायिक चंदन कुमार द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए बिजली विभाग व दमकल विभाग को फोन किया गया।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस विभाग द्वारा बिजली विभाग से वार्ता कर विद्युत लाइट कटवाया गया तत्पश्चात दमकल विभाग के वहां पहुंची व आसपास के रवासियों के मदद से घण्टो प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया बता दे की रह वासियों ने बताया कि इसी तरह पूरे नगर में बिजली विभाग द्वारा तार का जंजाल बना दिया गया है

Advertisement

कभी भी कहीं भी बड़ी घटना हो सकती है जिसको लेकर कई बार जिला स्तर पर प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है इसके बावजूद बिजली विभाग मौन साध कर बैठा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र। पन्नूगंज की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं/बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है

Advertisement

मंगलवार को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के मार्ग दर्शन मे थाना अध्यक्ष दिनेश प्रकाश पांडेय की अगुवाई में पन्नूगंज की शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों/एण्टीरोमियों टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बीट/गांव/स्कूल/ कॉलेज में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गयी तथा “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में सभी बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया,

Advertisement

उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा,

Advertisement

1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

प्रकृति के धरोहर को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरीः रुबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पौधरोपण.

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र में आज वृहद पौधरोपण जन अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव तथा सभी वार्डों के सदस्यों की उपस्थिति में राम सरोवर तालाब के भीटों पर पौधरोपण किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगो को बताया कि प्रधानमंत्री के आवाहन पेड़ लगाओं, पेड़ बचाओं “एक पेड़ मां के नाम’ नगर वासियों से अपने अपने घरों के आस-पास कम से कम 01 पेड़ लगाये जाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण की दृष्टि से नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा-भरा बनाये रखने एवं पौधरोपण जन अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को आवश्यक बताया।

Advertisement

इस दौरान सभासद मनोज कुमार चौबे, अनवर अली, हीरावती देवी, गायत्री, सितारा देवी, राकेश कुमार, भैया लाल दीपिका गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, नेहा सोनी, के अतिरिक्त बलराम सोनी, कृष्ण मोहन गुप्ता, के अतिरिक्त पालिका के कर्मचारीगण दिनेश कुमार, विमलेश लाल, रामबिलास गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, विद्यावती आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

आजाद, तिलक के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने आजाद व तिलक को किया याद
  • महासंघ के नगर स्थित कार्यालय पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर अधिवक्ताओ ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

सोनभद्र। भारत की आजादी में हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत मां के वीर सपूत महान क्रांतिकारी पंडित चंद्र शेखर आजाद एवम महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अपने नगर स्थित कार्यालय पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय, जिला इकाई सोनभद्र संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के पदाधिकारी अधिवक्ता विजय प्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता राजेश देव पांडेय ,अधिवक्ता जनार्दन पांडेय अधिवक्ता प्रदीप धर दिवेदी, अमित कुमार पांडेय सहित महासंघ के कई पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

सभा को सम्बोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता। भारत मां के सच्चे सपूत पंडित चंद्र शेखर आजाद ने मरते दम तक अपनी अंतिम सांस तक जब तक जीवित रहे वो अंग्रेजो के हाथ नही लग सके। उन्होने यह संकल्प लिया था की जीते जी मैं कभी अपने भारत मां के दुश्मनों के हाथ नही आऊंगा।

Advertisement

जिस दिन ऐसा होगा उस दिन मैं खुद अपने आप को गोली मार लूंगा। और हुआ भी वही जब प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजी सरकार की पुलिस ने उन्हें घेर लिया तो वो अकेले पेड़ की आड़ लेकर दुश्मनों से लोहा लेते रहे और जब अंतिम गोली शेष बची तो उन्होंने स्वयं अपने आपको अपने कनपटी पर अपने रिवाल्वर से गोली मार ली और जीते जी दुश्मनों के हाथ नही आए।

Advertisement

साथ ही पंडित बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता की लड़ाई में जो योगदान दिया है उसे भी कभी भुलाया नही जा सकता है। महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव उमपाती पांडेय ने कहा कि आज अगर हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं तो ये भारत मां के इन अमर बलिदानियों की बदौलत ही ले पा रहे है। इसी प्रकार सभा में उपस्थित अन्य अधिवक्ता साथियों ने भी भारत मां के दोनो महान सपूतों को याद करते हुए कहा कि ये हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं और हमे इनसे राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का किस प्रकार निर्वहन करना है यह सीखना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें